Patiyali Police Station - Amrit Vichar

कासगंज: लूटकांड का 24 घंटे में किया पर्दाफाश...बदमाशों से लूटी गई नकदी भी बरामद
कासगंज, अमृत विचार। थाना पटियाली पुलिस ने आम के बाग की रखवाली करने जा रहे मजदूर से ई-रिक्शा सवार दो शातिर लुटेरों ने शुक्रवार की रात लूट लिया। लुटेरे 14 हजार रुपए की नकदी सहित दो मोबाइल, आधार कार्ड लूट कर ले गए थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर 24 घंटे के अंदर लुटेरों को गिरफ्तार कर लूट का माल बरामद कर लिया है। पुलिस ने दोनों लुटेरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

एसपी अंकिता शर्मा ने बताया अरविन्द पुत्र रामचन्द्र निवासी ग्राम लहरा थाना कायमगंज जनपद फर्रुखाबाद ने थाना पटियाली पर रिपोर्ट दर्ज कराई कि चन्दपुरा में आम का बाग ले रखा है । वह 29 मई की शाम को अपने घर आम के बाग में जाने के लिए समय करीब 17.30 बजे धुमरी स्टैंड से ई-रिक्शा किराए पर किया था। कस्बा पटियाली से निकलते ही ई-रिक्शा में सवार दो अज्ञात व्यक्तियों ने उसके 15 हजार रुपये, 02 मोबाइल फोन व आधार कार्ड की छायाप्रति उससे छीनकर भाग गये। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस की टीम ने धुमरी रोड स्थित पप्पू पंडित निवासी पटियाली के बाग के पास से दोलुटेरों को गिरफ्तार किया है।

जिनके नाम नरेन्द्र उर्फ नमकीन पुत्र द्वारिका प्रसाद निवासी ग्राम परतापुर, अतवीर पुत्र रामवीर सिंह निवासी ग्राम खजुआ थाना पटियाली जनपद कासगंज को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है । गिरफ्तार लुटेरों के कब्जे से 14,800 रुपये नकद, 02 मोबाइल फोन, आधार कार्ड की छायाप्रति व घटना में प्रयुक्त एक ई-रिक्शा बरामद हुआ है । पुलिस ने दोनों को पूछताछ के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया। जहां न्यायालय ने न्यायिक हिरासत में दोनों को जेल भेज दिया है।

कासगंज: नरथर स्टेशन से एक किलोमीटर दूर ट्रेन से कटकर अधेड़ की मौत
कासगंज, अमृत विचार। कासगंज फर्रुखाबाद रेलवे मार्ग पर नरथर स्टेशन से एक किलोमीटर दूर ट्रैक के समीप 50 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति का शव कटा हुआ मिला है। आशंका जताई जा रही है कि अधेड़ की मौत ट्रेन की चपेट में आकर  हुई है। पटियाली थाना पुलिस ने शिनाख्त के बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतक मंदबुद्धि बताया जा रहा है।

पटियाली थाना क्षेत्र के नरथर स्टेशन से एक किलोमीटर दूर 50 वर्षीय अधेड़ का शव कटा हुआ पटरी के समीप पड़ा मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। बुधवार की सुबह मृतक की शिनाख्त हो गई। मृतक के भतीजे विवेक चौहान ने बताया उनके ताऊ हरेंद्र सिंह पुत्र राजाराम निवासी नरथर के रहने वाले थे और दिमागी तौर पर कमजोर थे। ट्रेन की चपेट में आकर उनका सिर धड़ से अलग हो गया।

शिनाख्त होते ही मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। मृतक की पत्नी राखी, बेटी सुनीता उम्र 22 वर्ष, बेटा अमन उम्र 18 वर्ष, बेटा चमन उम्र 12 वर्ष का है। सभी परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पटियाली थाना प्रभारी राधेश्याम ने बताया मृतक के शव की सूचना गेटमैन के द्वारा सुबह 4:00 बजे पुलिस को दी गई। पुलिसने मौके पर पहुंच कर मृतक के शव की शिनाख्त कर शव पोस्टमार्टम गृह पर भेज दिया।

कासगंज: घर में चोरी के बाद भड़का आक्रोश...ग्रामीणों ने पुलिस पर कर दिया पथराव
कासगंज, अमृत विचार। थाना पटियाली के गांव देउरईया में नकबजनी की जांच करने के लिए पहुंची पुलिस के खिलाफ किसान नेता ने लोगों को भड़का दिया। जिसके बाद ग्रामीणों पुलिस पर पथराव किया। घटना के बाद पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। पुलिस ने आठ लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं ग्रामीणों ने घरों में तोड़फोड़ करने आरोप पुलिस पर लगाया है। उधर चोरी के मामले में भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दरअसल गांव देउरईया निवासी मूल चंद्र पुत्र प्यारेलाल के घर में शुक्रवार की रात चोरों ने नकब लगा दिया। चोर घर में घुसकर अलमारी में रखी चार पांच सोने की अंगूठी, तीन जोड़ी छाले, पायलों के अलावा डेढ़ लाख रुपए की नकदी निकाल कर ले गए। ग्रामीणों ने चोरी की सूचना पटियाली थाना पुलिस को दी। पटियाली इंस्पेक्टर राधेश्याम, सीओ आरके पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस चोरी की घटना का निरीक्षण कर रही थी, इसी बीच भारतीय किसान यूनियन स्वराज के प्रदेश महासचिव कुलदीप बघेल मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस पर चोरों का संरक्षण देने का आरोप लगाकर ग्रामीणों को भड़का दिया। ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। बाद में भारी मात्रा में पुलिस बल गांव में पहुंच गया। जहां पुलिसने जमकर ग्रामीणों को खदेड़ा।  ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने घरों में घुस कर जमकर तोड़ फोड़ की। उनके घरों में रखे कूलर, चारपाई के अलावा चूल्हे भी तोड़ दिए। बाद में पुलिस ने पथराव करने वाली महिलाओं समेत आठ लोगोंको हिरासत में लिया है। गांव में भारी मात्रामें पुलिस बल तैनात है।

भाकियू नेता कुलदीप पाण्डेय ने बताया कि गांव देउरईया में मूलचंद बघेल के दो बेटों की शादी थी। चोर नकब लगाकर घर में रखी नकदी जेवर निकाल कर ले गए। चोरों के खिलाफ ग्रामीण आक्रोश व्यक्त कर रहे थे, तभी पुलिस ने मारपीट की। बीच बचाव को आई महिलाओं को भी नहीं बक्शा। लाठीचार्ज कर घरों में तोड़ फोड की। ग्रामीणों के साथ अमानवीय कृत्य बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

सीओ पटियाली आरके पांडेय ने बताया कि देउरईया गांव में चोरी की सूचना 112 पर प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही वह स्वयं और पटियाली थानाध्यक्ष फॉरेंसिकटीम के साथ मौके पर पहुंचे। जहां किसान यूनियन के नेता कुलदीप बघेल ने ग्रामीणों को भड़का दिया। ग्रामीण पुलिस कर्मियों पर ही चोरी कराने का आरोप लगाकर उग्र हो गए। उन्होंने पथराव किया। महिलाओं सहित आठ लोगों को हिरासत में लिया है। चोरी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। फिलहाल गांव में पुलिस तैनात है।