Amethi news - Amrit Vichar

अमेठी : पुलिस के साथ मुठभेड़ में गोली लगने के बाद शातिर बदमाश गिरफ्तार, संग्रामपुर सहित कई थानों में करीब 20 मामले दर्ज
अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में पुलिस और स्वाट टीम के साथ मुठभेड़ में एक शातिर बदमाश को बाएं पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (एसपी) सरवणन टी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी शनि पांडेय उर्फ सुभाष पांडेय संग्रामपुर थाना क्षेत्र के मजरे बेलखरी का रहने वाला है।

उन्होंने बताया कि पांडेय लंबे समय से चोरी और अन्य आपराधिक घटनाओं में संलिप्त था तथा उसके खिलाफ संग्रामपुर सहित विभिन्न पुलिस थानों मे करीब 20 मामले दर्ज हैं। सरवणन के मुताबिक, संग्रामपुर थाना प्रभारी संजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस और स्वाट टीम ने रविवार रात एक विशेष अभियान चलाया, जिसके तहत बिशेषरगंज तिराहे पर आरोपी की घेराबंदी कर उसे मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।

सरवणन ने बताया कि घेराबंदी के दौरान आरोपी ने पुलिसकर्मियों को जान से मारने की नीयत से उन पर गोलीबारी की। उन्होंने बताया कि जबाबी कार्रवाई में आरोपी के बाएं पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे हिरासत में लेकर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर में भर्ती कराया गया।

सरवणन के अनुसार, आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा 12 बोर कारतूस, चोरी की बैटरी, झटका मशीन और घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Amethi News: ट्रेन की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत, बेटा गंभीर रूप से घायल
अमेठीः अमेठी जिले के मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र में शुकुल बाजार रोड क्रॉसिंग के पास एक ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला और उसकी बेटी की मौत हो गई जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

मुसाफिरखाना थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) विवेक सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि महिला व बच्चों की पहचान के लिए आसपास के गांवों में सूचना भेजी गई है। एसएचओ ने बताया कि महिला की उम्र लगभग 30 वर्ष के करीब होगी। मृतक बच्ची की उम्र तीन वर्ष के आसपास है जबकि घायल लड़के की उम्र लगभग छह वर्ष है।

मुसाफिरखाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के चिकित्सक हिंदेश द्विवेदी के मुताबिक बृहस्पतिवार की देर शाम पुलिस एक अज्ञात महिला व उसके दो बच्चों को लेकर अस्पताल आयी, जिनमें महिला और एक बच्ची की मौत हो चुकी थी जबकि लड़का गंभीर रूप से घायल था। लड़के को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय गौरीगंज ले जाया गया है।

अमेठी : युवती की हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार, चाकू और मोबाइल फोन बरामद
अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में पुलिस ने ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान के तहत 24 घंटे के भीतर युवती की हत्या का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू तथा मृतका का मोबाइल फोन भी बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी ने गुरुवार को बताया कि गौरीगंज थाना क्षेत्र के चतुरीपुर मजरे मऊ निवासी ओमप्रकाश द्विवेदी ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनकी बहन अमिता देवी (24) की हत्या कर दी गई है।

इस पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई। मामले में नामजद आरोपी सनोज तथा साक्ष्य संकलन के दौरान प्रकाश में आए दुर्गेश्वरी गुप्ता को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में मुख्य आरोपी सनोज ने बताया कि वह और मृतका एक ही स्कूल में पढ़ते थे तथा दोनों के बीच बातचीत होती थी। कुछ समय पूर्व वह काम के सिलसिले में फरीदाबाद चला गया था, लेकिन दोनों के बीच संपर्क बना हुआ था।

आरोपी को मृतका के फोन का अक्सर व्यस्त रहना नागवार गुजरता था, जिससे वह नाराज था। पुलिस के मुताबिक इसी रंजिश में आरोपी 11 अप्रैल को फरीदाबाद से गांव लौटा और अपने साथी दुर्गेश्वरी के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई। 14 अप्रैल की रात उसने अमिता को फोन कर गांव के बाहर नहर किनारे बांस कोठी के पास बुलाया। वहां दोनों के बीच विवाद हुआ।

आरोप है कि शोर मचाने पर सनोज ने मृतका का मुंह दबाया, जबकि दूसरे आरोपी ने उसके पैर पकड़ लिए। इसके बाद गला रेतकर उसकी हत्या कर दी गई। अभियुक्तों की निशानदेही पर मृतका का मोबाइल फोन तथा नहर पटरी के पास झाड़ियों से हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया।

अमेठी में युवती की निर्मम हत्या, खेत में खून से लथपथ शव मिलने से हड़कंप
अमेठी, अमृत विचार l जनपद के गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के चतुरीपुर मजरे मऊ गांव में बुधवार को सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक 23 वर्षीय युवती का खून से लथपथ शव गांव से कुछ दूरी पर खेत में पड़ा मिला।

मृतका की पहचान अमिता(23) द्विवेदी, पुत्री अवधेश कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवती का शव घर से करीब 50 मीटर दूर नहर किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। सुबह खेत की ओर गए ग्रामीणों की नजर जब शव पर पड़ी तो इलाके में हड़कंप मच गया और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

परिजनों के मौके पर पहुंचते ही उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवती की गला रेतकर हत्या की गई है। वहीं, मामले में दुष्कर्म की आशंका भी जताई जा रही है, जिससे घटना और भी गंभीर हो गई है।

सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी अखिलेश कुमार और थाना अध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और घटनास्थल पर जांच शुरू कर दी है व फॉरेसिंक टीम को भी बुलाया गया है ।

फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

अमेठी में आंबेडकर प्रतिमा को लेकर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने हटवाया अवैध चबूतरा, 14 हिरासत में
अमेठी। रामगंज थाना क्षेत्र के नरहरपुर गांव में सार्वजनिक भूमि पर आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर उपजा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। मजिस्ट्रेट की निगरानी में भारी पुलिस बल के साथ अतिक्रमण हटाए जाने के बावजूद, आक्रोशित ग्रामीणों ने एक बार फिर से चबूतरा बनाकर प्रतिमा स्थापित कर दी, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, नरहरपुर गांव में सार्वजनिक भूमि पर आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित की गई थी, जिस पर स्थानीय प्रशासन ने अतिक्रमण मानते हुए कार्रवाई की। मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में, बड़ी संख्या में पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर प्रतिमा को हटवा दिया। इस कार्रवाई के दौरान ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया।

प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाए जाने के बाद, ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ गया। उन्होंने पुनः चबूतरा बनाकर आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित कर दी। घटना की सूचना मिलते ही उप जिलाधिकारी (एसडीएम) भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से वार्ता करने का प्रयास किया।

प्रतिमा हटाने की कार्रवाई के दौरान, नाराज महिलाओं ने पुलिस पर पथराव किया, जिससे स्थिति और भी गंभीर हो गई। पुलिस को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज का भी सहारा लेना पड़ा। इस टकराव में कई ग्रामीण घायल हुए।

पुलिस ने विवादित मूर्ति को सुरक्षित रूप से थाने में ले आई है। घटना के संबंध में, पुलिस वीडियो ग्राफी के माध्यम से उपद्रव में शामिल कुछ लोगों को हिरासत में लेने में सफल रही है, और अन्य लोगों की पहचान कर उन्हें चिन्हित करने की कार्रवाई जारी है।

रामगंज थाना क्षेत्र के नरहरपुर गांव का यह मामला अब संवेदनशील हो गया है। प्रशासन स्थिति को नियंत्रित करने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। ग्रामीणों के आक्रोश और प्रतिमा की स्थापना के अधिकार को लेकर यह विवाद फिलहाल सुलझता हुआ नहीं दिख रहा है। आगे की कार्रवाई और बातचीत के परिणामों पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।

लखनऊ और अमेठी में लगाए गए 'धुरंधर' से प्रेरित पोस्टर, सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना
लखनऊ/अमेठीः उत्तर प्रदेश में अगले साल के शुरू में होने वाले विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले लखनऊ और अमेठी में कई जगहों पर समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव को निशाना बनाते हुए, बॉलीवुड फ़िल्म 'धुरंधर' से प्रेरित पोस्टर और होर्डिंग लगाये गये हैं। इससे एक राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। 'यूथ अगेंस्ट माफिया' नामक कथित संगठन द्वारा सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ अमेठी रेलवे स्टेशन परिसर सहित विभिन्न चौराहों पर होर्डिंग और पोस्टर लगाए गए हैं, जिनमें लिखा है ''आप को क्या चाहिए? अखिलेश का ल्यारी राज।'' यहां 'ल्यारी' का संदर्भ पाकिस्तान के कराची शहर के उस इलाके से जोड़ा गया है जो कभी गैंगवार और हिंसा के लिए कुख्यात रहा है।

हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'धुरंधर' में भी इस इलाके का उल्लेख किया गया है। होर्डिंग में एक ओर अखिलेश यादव के मुख्यमंत्रित्व काल में हुई कथित हिंसा और दंगों का जिक्र किया गया है, वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शासनकाल में माफिया और अपराधियों पर हुई कार्रवाई का विवरण दिया गया है। होर्डिंग पर 'यूथ अगेंस्ट माफिया' नामक संगठन का नाम भी प्रमुखता से अंकित है, साथ ही संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष, महामंत्री और प्रतापगढ़ प्रभारी के नाम व फोटो भी लगाए गए हैं। इस बीच, सपा ने ऐसे पोस्टर लगाये जाने की निंदा की है।

सपा के जिला प्रवक्ता, अधिवक्ता राजेश मिश्रा ने कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी सरकार की हताशा और निराशा का प्रमाण है। उन्होंने कहा, ''दीपक बुझने से पहले कई रूपों में नजर आता है। भारतीय जनता पार्टी का दीपक बुझने वाला है। भाजपा की सरकार को इस बात का एहसास हो चुका है कि अब उनकी वापसी नहीं होने वाली है इसलिए उनके वह तरह-तरह के हथकंडे अपना रही है। जनता सब समझती है।'' उधर, अमेठी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रवि सिंह ने कहा कि ऐसे पोस्टर लगाए जाने की जानकारी प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि पुलिस टीम को भेजा गया है और मामले की जांच की जा रही है।

अमेठी में पेट्रोल पंप पर हंगामे के बाद प्राथमिकी दर्ज, चार आरोपी गिरफ्तार
अमेठी। अमेठी जिले के मोहनगंज थाना क्षेत्र स्थित एक पेट्रोल पंप पर हंगामे के बाद पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों और 20-25 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, यह विवाद बृहस्पतिवार को सुंदरी पेट्रोल पंप पर हुआ, जहां पेट्रोल-डीजल के लिए लंबी कतारें लगी थीं। सूचना मिलने पर मोहनगंज थाने के उप निरीक्षक सैयाम बाबू खां पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन वहां मौजूद कुछ लोगों ने पुलिस वाहन को घेर लिया और उसके बोनट पर चढ़कर हंगामा करने लगे।

उप निरीक्षक खां की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मोहनगंज के भेलाई कला निवासी सूफियान अहमद, अबू सैफ, अबू जैद, फैजान और मोहम्मद गजाली और 20-25 अन्य लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया। थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि सूफियान अहमद, अबू सैफ, फैजान और मोहम्मद गजाली को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम को लगाया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवाद उस समय शुरू हुआ जब पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने कथित तौर पर कुछ ग्राहकों को पेट्रोल देने से मना कर दिया, जबकि अन्य को कंटेनर में ईंधन दिया जा रहा था। इस बीच, अमेठी के विशेषनगंज पेट्रोल पंप के मालिक अरुण सिंह ने दावा किया कि जिले में तेल की कोई कमी नहीं है, बल्कि अफवाहों के कारण लोग अधिक मात्रा में ईंधन भरवा रहे हैं।

रायबरेली-अमेठी दौरे पर आयेगें राहुल गांधी: जनता दर्शन में सुनेगे लोगों की समस्या, जानें पूरा कार्यक्रम
अमेठी। लोकसभा में विपक्ष के नेता कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बृहस्पतिवार को अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली के साथ-साथ अमेठी के भी दो दिवसीय दौरे पर आयेंगे। अमेठी जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अनिल सिंह ने बुधवार को बताया कि प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार राहुल गांधी 12 मार्च को फुरसतगंज हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे, जहां से वह कार से रायबरेली जाकर जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में शामिल होंगे।

उन्होंने बताया कि राहुल इस बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों के साथ क्षेत्रीय विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेंगे। सिंह ने बताया कि इस बैठक के बाद राहुल भूएमऊ गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। उन्होंने बताया कि अपने दौरे के दूसरे दिन 13 मार्च को सुबह राहुल 'जनता दर्शन' कार्यक्रम में शामिल होकर क्षेत्र के लोगों से मुलाकात करेंगे तथा उनकी समस्याएं सुनेंगे।

सिंह के मुताबिक राहुल इसके बाद अमेठी जिले के तिलोई विधानसभा क्षेत्र स्थित बहादुरपुर में नैना रिजॉर्ट पहुंचकर अमेठी संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक करेंगे। उन्होंने बताया कि इस बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी रणनीति तथा क्षेत्रीय मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

प्रवक्ता ने बताया कि इसी क्रम में राहुल गांधी अमेठी के गौरीगंज क्षेत्र में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष स्वर्गीय योगेंद्र मिश्रा के निवास पर आयोजित उनकी तेरहवीं के कार्यक्रम में शामिल होकर शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करेंगे। उन्होंने बताया कि इसके बाद राहुल लखनऊ हवाई अड्डे के लिए रवाना होंगे जहां से वह दिल्ली जाएंगे।

ये भी पढ़ें :

कौशांबी: शक्तिपीठ शीतला धाम कड़ा में गंदर्भ मेले का समापन, खच्चर खरीदने की पुरानी मान्यता

अमेठी : टेंट व्यवसायी के बेटे की धारदार हथियार से गला रेतकर निर्मम हत्या, इलाके में सनसनी
अमेठी। अमेठी जिले में टेंट व्यवसायी के बेटे की कथित तौर पर धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। शुकुल बाजार थाना प्रभारी विवेक वर्मा ने थाना क्षेत्र के निवासी टेंट व्यवसायी शरीफ के हवाले से बताया कि उनका बेटा शाहिद (30) सोमवार देर शाम घर से निकला था, लेकिन रात तक वापस नहीं लौटा।

उन्होंने बताया कि परिचितों और रिश्तेदारों के यहां उसकी तलाश की गई लेकिन कुछ पता नहीं चला। थाना प्रभारी ने बताया कि मंगलवार सुबह शाहिद का शव थाना क्षेत्र में ही एक नाले में खून से लथपथ अवस्था में मिला। पुलिस के अनुसार, शाहिद की गला रेतकर और धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या की गई। धारदार हथियार से प्रहार के चार से पांच घाव मिले हैं।

उसने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कुछ समय पहले शाहिद का लोहागी मजरे दक्खिन गांव निवासी नियाजउद्दीन की पुत्री सबीहा से प्रेम विवाह हुआ था। इसके बाद दोनों घर छोड़कर मुंबई चले गए थे, और बाद में पारिवारिक सहमति से शाहिद शुकुल बाजार कस्बे में रहने लगा। थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Yaksha: अमेठी में अपराधियों की 24 घंटे एआई से निगरानी, यूपी पुलिस को सक्षम बनाने के लिए 'यक्ष' एप सक्रिय
अमेठी। उत्तर प्रदेश में पुलिसिंग को सशक्त बनाने के उद्देश्य से 'यक्ष' एप को सक्रिय कर दिया गया है। अमेठी सहित अन्य जिलों में त्रिनेत्र, पहचान और प्रहरी एप के डाटा को एकीकृत कर तैयार किए गए इस एप के माध्यम से अब बीट स्तर पर अपराधियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी।

एआई आधारित प्रणाली से हिस्ट्रीशीटर, सजायाफ्ता, जिलाबदर, वांछित और पुरस्कार घोषित अपराधियों की चौबीस घंटे निगरानी के साथ गैंग एनालिसिस भी संभव होगा। पुलिस अधिकारियों के अनुसार पूर्व से संचालित त्रिनेत्र एप, पहचान एप और प्रहरी एप का डाटा यक्ष एप में समाहित कर दिया गया है। थानों पर इसका मिलान कार्य चल रहा है।

एप के सक्रिय होने के बाद संबंधित बीट के अपराधियों की निगरानी की जिम्मेदारी बीट सिपाही के नाम निर्धारित रहेगी। इसके साथ ही लाइसेंसी शस्त्रों और कारतूसों का सत्यापन भी इसी प्लेटफॉर्म से किया जाएगा। एप के माध्यम से प्रदेश के किसी भी जिले में जघन्य अपराध करने वाले अपराधियों का उनके मूल निवास के आधार पर सत्यापन किया जा सकेगा। यदि कोई अपराधी दूसरे जिले में निवास करने लगे तो संबंधित बीट सिपाही उसके वर्तमान पते का सत्यापन कर सूचना यक्ष एप पर अपलोड करेगा।

इसके बाद संबंधित जिले के थाने को अलर्ट संदेश प्राप्त होगा और वहां का बीट सिपाही मौके पर जाकर जांच करेगा। यक्ष एप में एआई पावर्ड वॉयस सर्च की सुविधा भी उपलब्ध है, जिससे अपराधियों की पहचान और ट्रैकिंग में सहूलियत मिलेगी। सीसीटीएनएस पर दर्ज मुकदमों में आरोप पत्र दाखिल होते ही संबंधित अभियुक्तों का विवरण स्वतः यक्ष एप पर प्रदर्शित होगा। एप में टॉप-टेन अपराधियों के चयन की पारदर्शी व्यवस्था भी की गई है।

एडवांस गैंग एनालिसिस फीचर के माध्यम से आपराधिक गिरोहों की पहचान कर उन्हें एक इकाई के रूप में चिन्हित किया जा सकेगा, जिससे सामूहिक कार्रवाई में आसानी होगी। अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र सिंह ने बताया कि बीट सिपाहियों, बीट दरोगाओं और थाना प्रभारियों के मोबाइल फोन पर यक्ष एप डाउनलोड कराया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि इस एप के माध्यम से अपराध की रोकथाम और अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई में उल्लेखनीय सहायता मिलेगी।

ये भी पढ़ें :

पहले बोला चोर फिर हवालात में बंद कर पीटा, कानपुर में एयरफोर्स जवान से दरोगा-सिपाही की बर्बरता, कान का पर्दा फाड़ने का आरोप

अमेठी ब्लाइंड मर्डर का खुलासा : थाने का चौकीदार ही निकला कातिल, वजह जान पुलिस भी हैरान
अमेठी। अमेठी पुलिस और स्वाट टीम ने 15 फरवरी को दर्ज एक ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार हत्या चुनावी रंजिश के चलते की गई थी और गिरफ्तार अभियुक्त संबंधित थाने का चौकीदार है।

पुलिस अधीक्षक सरवण टी ने गुरुवार को बताया कि 15 फरवरी को जगदीश, निवासी पूरे घिसई मजरे लीही थाना मोहनगंज, ने तहरीर देकर सूचना दी थी कि 14 फरवरी की रात उसके पिता शिव प्रसाद की अज्ञात व्यक्ति द्वारा सिर पर गंभीर चोट पहुंचाकर हत्या कर दी गई। मृतक बंदरही स्थित ट्यूबवेल और सुअर बाड़े की रखवाली के लिए छप्पर में सो रहे थे।

मामले में थाना मोहनगंज पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। घटना के शीघ्र अनावरण के लिए पुलिस अधीक्षक ने टीम गठित की। क्षेत्राधिकारी तिलोई के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लगातार तीन दिनों तक घटनास्थल के आसपास डेरा डालकर जांच की। जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर मोटरसाइकिल सवार महेश कुमार, निवासी पूरे दुर्गा दूबे मजरे लीही थाना मोहनगंज, को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में आरोपी ने चुनावी रंजिश और मृतक द्वारा दी गई कथित धमकी के चलते हत्या करना स्वीकार किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने लोहे की सरिया से वार किया। इस दौरान मृतक ने आरोपी के हाथ की उंगली काट ली, जिससे सरिया गिर गई। इसके बाद आरोपी ने मौके पर पड़ी कुल्हाड़ी और हंसिया से कई वार किए, जिससे शिव प्रसाद की मृत्यु हो गई।

घटना के समय प्रयुक्त सरिया, कुल्हाड़ी और आरोपी का पर्स मौके से बरामद किया गया था। आरोपी ने वारदात के बाद अपने कपड़े और जूते नहर में फेंक दिए थे। पुलिस के अनुसार, घटना की रात आरोपी की ड्यूटी थाने पर थी, जहां से वह पीछे के रास्ते से निकलकर वारदात को अंजाम देने के बाद वापस लौट आया। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना मोहनगंज पुलिस द्वारा आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

अमेठी की प्राइमरी टीचर ने किया सुसाइड, घर में लटकता मिला शव, पुलिस ने जांच की शुरू
अमेठी। अमेठी नगर में एक सरकारी विद्यालय के शिक्षक का शव बृहस्पतिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटकता पाया गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अमेठी के संग्रामपुर थाना क्षेत्र स्थित बढ़ईपुर गांव के रहने वाले और प्रतापगढ़ जिले के गौहानी गांव के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात राम प्रकाश वर्मा का शव बृहस्पतिवार सुबह उनके अमेठी स्थित मकान पर फांसी से लटकता पाया गया।

उन्होंने बताया कि वर्मा बुधवार की रात प्रतापगढ़ से अकेले मकान में रहने के लिए आए थे और रात में ही उन्होंने मकान में फांसी के फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। सूत्रों ने बताया कि जब परिवार के लोगों ने वर्मा को फोन किया तो कोई जवाब नहीं मिलने पर वह मकान पर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो वर्मा का शव फांसी के फंदे पर लटकता पाया। अमेठी थाने के प्रभारी निरीक्षक रवि सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें :

REELS का बुखार उतारेगें पुलिसकर्मी... गंगा पर चलती नावों में सेल्फी पर सख्ती, Water Police जारी की एडवाइजरी