Marriage of a minor - Amrit Vichar

नगर पंचायत अध्यक्ष के देवर पर नाबालिग से जबरन शादी कराने का आरोप, छह पर FIR
प्रतापगढ़, अमृत विचार : जिले में किशोरी के अपहरण और जबरन शादी कराने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। आरोप नगर पंचायत पृथ्वीगंज की अध्यक्ष नीलम सरोज के देवर व प्रतिनिधि संजय सरोज पर लगा है। पीड़िता की मां की तहरीर पर संजय समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी को 11 जुलाई को जबरन अगवा कर लिया गया। पीड़िता की मां ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि संजय सरोज और उसके साथियों ने किशोरी को घर से उठाकर कटरा मेदनीगंज स्थित शीतला माता मंदिर में ले जाकर मोहित सरोज नामक युवक से जबरन उसकी शादी करा दी। पीड़िता की मां का आरोप है कि संजय व उसके गुर्गों ने तमंचा दिखाकर उसे व उसके पति को जबरन शादी में शामिल किया, आशीर्वाद दिलवाया और पूरी घटना का वीडियो बनाकर फोटो खींची गई।

शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक विजयकांत सत्यार्थी ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने नगर पंचायत अध्यक्ष संजय सरोज के देवर, मोहित सरोज, लुरखुर सरोज समेत तीन अन्य के खिलाफ अपहरण, जबरन शादी, धमकी व पॉक्सो एक्ट की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। साथ ही कई पहलुओं में जांच की जा रही है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, इस घटना से नगर पंचायत में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोग पूछ रहे हैं कि जन प्रतिनिधियों के रिश्तेदार अगर खुद कानून तोड़ेंगे, तो आम जनता कहां जाएगी?

यह भी पढ़ें:- सीएम का भतीजा बन कारोबारी से 1.80 करोड़ की ठगी, जमीन दिखाकर हड़प लिए रुपये

बदायूं: नाबालिग बनने जा रही थी दुल्हन...चाइल्डलाइन पहुंची और रोका बाल विवाह
बदायूं, अमृत विचार। चाइल्ड लाइन और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम और पुलिस ने एक बालिका की शादी रुकवाई। चाइल्डलाइन के टोल फ्री नंबर 1098 पर सूचना मिलने पर टीमें थाना मूसाझाग क्षेत्र के एक गांव में पहुंची थीं। जहां सोमवार को शादी होनी थी। परिवार में शादी की तैयारी चल रही थी। टीम ने शादी रुकवाई और बालिका के परिजनों चेतावनी दी कि अगर निर्धारित उम्र से कम उम्र में शादी की तो कार्रवाई की जाएगी। इस साल अब तक 10 बाल विवाह रोके गए हैं।

टोल फ्री नंबर से सूचना मिलने पर चाइल्ड हेल्पलाइन परियोजना के समन्वयक कमल शर्मा ने जिला प्रोबेशन अधिकारी अभय कुमार, मूसाझाग पुलिस और बाल कल्याण समिति को अवगत कराया। जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देश पर चाइल्ड हेल्पलाइन सुपरवाइजर विकास कश्यप, केस वर्कर दुर्वेश चंद्र, एएचटी प्रभारी अजय कुमार, मूसाझाग के उपनिरीक्षक आकाश कुमार, रवि कुमार, सिपाही उपासना व रिंकू गांव पहुंचे। बालिका व उसके परिवार से मिले। बालिकाओं के आयु के साक्ष्य मांगे। जिसमें साक्ष्यों के अनुसार उसकी उम्र 16 साल निकली। परिजनों ने भी उसकी उम्र 16 साल ही बताई थी। बालिका के पिता को शादी न करने के बारे में समझाया। बाल विवाह के दुष्परिणाम और बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के बारे में बताया कि अगर लड़की की शादी 18 वर्ष से पहले करते हैं तो उन पर कानूनी कार्रवाई होगी। जिसमें एक लाख रुपये जुर्माना और दो साल की सजा का प्रावधान है।

परिजनों ने बताया कि उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं थी। बालिका के पिता ने प्रभारी निरीक्षक की उपस्थिति में शपथ पत्र दिया कि जब तक उनकी बेटी की 18 वर्ष न हो जाए तब तक वह उसकी शादी नहीं करेंगे। अगर करेंगे तो कार्रवाई की जाए। बालिका को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया। परियोजना समन्वयक ने बताया कि इस साल अब तक 10 बाल विवाहों को रोके जा चुके हैं। जिले में इतने ज्यादा बाल विवाह होना चिंता का विषय है। इस मौके पर जिला बाल संरक्षण इकाई, ग्राम प्रधान सावित्री देवी व प्रधान पति आदि उपस्थित रहे।