Long Term Visa - Amrit Vichar

Bareilly: पाकिस्तानी फरहत ने खूब लूटा सरकारी राशन का मजा...बनाया फर्जी आधार कार्ड
बरेली, अमृत विचार। दीर्घकालिक वीजा पर रह रही पाकिस्तानी महिला फरहत सुल्ताना ने धोखाधड़ी करके आधार कार्ड और राशन कार्ड बनवा लिया। बांग्लादेशी और रोहिंग्या के तलाशी अभियान में इसका पता चला। अब महिला के खिलाफ एसआई सौरभ तोमर ने थाना बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने महिला को हिरासत में लिया लेकिन पूछताछ के बाद नोटिस तामील कराकर छोड़ दिया।

एसआई सौरभ तोमर ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर शुरू किए गए रोहिंग्या और बांग्लादेशी तलाशी अभियान में पता चला कि बारादरी थाना क्षेत्र में सूफी टोला में मकान नंबर 233 में पाकिस्तानी महिला फरहत सुल्ताना दीर्घकालिक वीजा पर रह रही है। उसने धोखाधड़ी करके यहां के पता पर अपना आधार कार्ड और राशन कार्ड बनवा लिया है। फरहत ने राशन कार्ड में खुद को परिवार का मुखिया दर्शाया है। नियमानुसार कोई भी विदेशी व्यक्ति बिना नागरिकता के आधार कार्ड या राशन कार्ड नहीं बनवा सकता है। फरहत की धोखाधड़ी के कारण उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने महिला को गिरफ्तार करके पूछताछ की, तब उसने सारा सच्चाई बताई। इसके बाद पुलिस ने पूछताछ के बाद नोटिस तामील कराने के बाद छोड़ दिया।

मां के साथ आई थी फरहत
पुलिस के अनुसार फरहत सुल्ताना अपनी मां अंजुम के साथ वर्ष 1961 में अटारी बार्डर से ट्रेन के माध्यम से भारत पहुंची थी। उस वक्त उसकी उम्र मात्र आठ वर्ष थी। तब से अब तक वह यहां ही रह रही है। मां के साथ उसकी बहन निकहत आई थीं। बारादरी के मोहल्ला सूफी टोला में उसका ननिहाल है। कुछ दिन रहने के बाद उसकी मां सुल्ताना अंजुम और बहन निकहत पाकिस्तान चलीं गईं। जबकि वह अपने नाना के पास रुक गई।

40 वर्ष पूर्व खालिद से किया किया था निकाह
फरहत सुल्ताना ने मोहल्ले के ही शाहिद खलील के साथ 1985 में निकाह किया था। उसी वक्त से वह शाहिद के साथ रह रही है। उसके चार बेटी और दो बेटे हैं। जबकि एक बेटी की मौत हो चुकी है। पांच साल पहले फरहत का पति से अलगाव हो गया। इसके बाद से शाहिद अपनी बहन के पास शाहजहांपुर में रहता है और वह अपने बच्चों के साथ रहती है।

2005 से ले रही सरकारी योजनाओं का लाभ
पूछताछ में फरहत ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2005 में उसने आधार कार्ड बनवाया था। इसी आधार कार्ड का लाभ उठाकर उसने खुद को घर का मुखिया दर्शाते हुए वर्ष 2016 में राशन कार्ड बनवा लिया। तब से अब तक राशन भी ले रही है। पुलिस ने फरहत सुल्ताना की रिपोर्ट पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को भेज दी है। अब उसका राशन कार्ड निरस्त करने की तैयारी चल रही है। बताया जाता है कि उसने राशन कार्ड और आधार कार्ड कर्मचारियों से मिलकर बनवा लिया था।

थाना प्रभारी बारादरी धनंजय पांडेय ने बताया कि पाकिस्तानी महिला का दीर्घकालिक वीजा 13 जुलाई 2025 को खत्म हो रहा है। वीजा की अवधि समाप्त होने पर अधिकारियों के निर्देश पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

बरेली: पाक नागरिकों की बढ़ी चिंता, वीजा नवीनीकरण के लिए समय सीमा तय
बरेली, अमृत विचार: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद दीर्घकालिक वीजा पर रहने वाले पाकिस्तानी नागरिकों को 10 जुलाई तक नए सिरे से आवेदन करना होगा। जो आवेदन नहीं करेंगे उन्हें अवैध माना जाएगा और पुलिस उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी। जिले में 34 पाकिस्तानियों के पास दीर्घकालिक वीजा है।

गृह मंत्रालय और प्रदेश सरकार की तरफ से दीर्घकालिक वीजा पर भारत में रहने वाले पाकिस्तानियों को आदेश दिए गए हैं कि वह सत्यापित दस्तावेजों के साथ इलेक्ट्रॉनिक विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय के ईएफआरआरओ पोर्टल पर नए सिरे से आवेदन करेंगे।

निर्धारित तिथि तक आवेदन न करने वाले पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा निरस्त कर दिया जाएगा। इस आदेश के बाद बरेली में दीर्घकालिक वीजा पर रह रहे 34 पाकिस्तानी नागरिकों की भी धड़कनें बढ़ गई हैं। इन्हें पोर्टल पर 10 मई से आवेदन पत्र मिल जाएगा और 10 जुलाई तक आवेदन करना होगा।

किस थाना क्षेत्र में कितने रह रहे पाकिस्तानी नागरिक
बारादरी-13, प्रेमनगर-7, कोतवाली-6, कैंट-2, किला- 2, नवाबगंज- 2, इज्जतनगर-1, बिशारतगंज-1

ऐसे करें आवेदन
वैध दीर्घकालिक वीजा प्रमाण पत्र की प्रतिलिपि। नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो सफेद पृष्ठभूमि के साथ। नवीनतम पते के प्रमाण की प्रतिलिपि। व्यवसाय और धर्म का विवरण। यदि भारतीय नागरिकता का आवेदन किया गया है तो आवेदन की प्रतिलिपि।

नए आदेश के तहत इस अवधि के बीच यदि कोई पाकिस्तानी नागरिक नए सिरे से वीजा आवेदन करने में असफल रहता है तो उसका वीजा रद्द कर दिया जाएगा। ऐसे लोगों को जिले में अवैध माना जाएगा और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी- अनुराग आर्य, एसएसपी

ये भी पढ़ें- बरेली: दोना मेकिंग में स्वरोजगार का सुनहरा मौका, करें मुफ्त मशीन के लिए आवेदन