Indian films - Amrit Vichar

प्राइम वीडियो और मैडॉक फिल्म्स की बड़ी डील, इन 8 फिल्मों का करेगा वर्ल्डवाइड-एक्सक्लूसिव स्ट्रीमिंग
मुंबई। प्राइम वीडियो ने मैडॉक फिल्म्स के साथ मल्टी-ईयर लाइसेंसिंग कोलैबोरेशन किया है, जिसके तहत आठ फिल्मों के वर्ल्डवाइड-एक्सक्लूसिव स्ट्रीमिंग राइट्स अब उनके पास होंगे। इस पार्टनरशिप के साथ प्राइम वीडियो ने साफ कर दिया है कि वह इंडियन एंटरटेनमेंट को ग्लोबल लेवल पर और भी ज्यादा दमदार तरीके से पेश करने के लिए पूरी तरह कमिटेड है। अब भारतीय फिल्मों का असली मज़ा सिर्फ थिएटर में नहीं, बल्कि घर बैठे दुनियाभर के दर्शक उठा पाएंगे।

नई पोस्ट-थिएट्रिकल लाइसेंसिंग डील

इन फिल्मों को प्राइम मेंबर्स 240+ देशों और टेरिटरीज़ में थिएटर रिलीज़ के कुछ ही समय बाद प्राइम वीडियो पर देख पाएंगे| नई पोस्ट-थिएट्रिकल लाइसेंसिंग डील के बाद प्राइम वीडियो अब मैडॉक फिल्म्स की मशहूर और पसंदीदा हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की फिल्मों का एक्सक्लूसिव घर बन गया है, जो 2025 से 2027 के बीच थिएटर में रिलीज़ होंगी। इसमें थामा शामिल है, साथ ही इस फ्रेंचाइज़ की दो और फिल्में भी जल्द अनाउंस की जाएंगी।

इन फिल्मों का होगा थिएट्रिकल रिलीज़

स्त्री 2 जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म, जो मैडॉक की हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स से आई थी, ने दिखा दिया था कि प्राइम वीडियो पर रिलीज़ के बाद एक फिल्म कितनी बड़ा हिट बन सकती है। सिर्फ यही नहीं, प्राइम वीडियो ने इस फिल्म को थिएट्रिकल रिलीज़ से कहीं आगे ले जाकर इसके लिए एक अलग फैनबेस भी खड़ा कर दिया।

सिद्धार्थ और जान्हवी की फिल्म परम सुंदरी भी शामिल

इस लिस्ट में सबसे ज़्यादा चर्चा में रहने वाली फिल्म परम सुंदरी भी शामिल है, जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर नज़र आएंगे। यह फिल्म 29 अगस्त 2025 को थिएटर्स में रिलीज़ होगी। इसके अलावा, सुपरहिट फ्रेंचाइज़ की अगली कड़ी शिद्दत 2 और बदलापुर 2 भी इसी डील में शामिल हैं। इसी बड़े लाइसेंसिंग कोलैबोरेशन का हिस्सा श्रीराम राघवन की डायरेक्ट की हुई इक्कीस भी है, जिसमें अगस्त्या नंदा लीड रोल निभाएंगे। इस लिस्ट में कई और फिल्में भी आने वाली हैं, जिनका ऐलान जल्द ही होगा।

ये भी पढ़े :

भारतीय फिल्मों पर गहराया 100% शुल्क का संकट, ट्रंप के टैरिफ से सिनेमा उद्योग को लगेगा बड़ा झटका
मुंबई। भारत में फिल्म निर्माताओं का कहना है कि विदेश में निर्मित और अमेरिका में दिखाई जाने वाली फिल्मों पर 100 प्रतिशत शुल्क (टैरिफ) लगाने की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की घोषणा से भारतीय फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कारोबार पर असर पड़ेगा और इससे उनकी टिकट की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है।

हालांकि, अभी तक इस बारे में स्पष्टता नहीं है, लेकिन उद्योग के अंदरूनी सूत्रों के एक वर्ग के अनुसार, इससे अमेरिका में प्रदर्शित होने वाली भारतीय फिल्मों के दर्शकों की संख्या पर असर पड़ने की आशंका है। ‘प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया’ के अध्यक्ष शिबाशीष सरकार, फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री और प्रदर्शक-वितरक अक्षय राठी ने ट्रंप की घोषणा पर चिंता जताई है।

सरकार की तरफ से जारी बयान में ये कहा गया ‘कि इस पर टिप्पणी करना अभी जल्दबाजी होगा, क्योंकि पिछले 30 से 45 दिन में जिस भी तरह के ‘टैरिफ’ की घोषणा की गई है, वह विभिन्न बदलावों और चर्चाओं से गुजर रहा है। लेकिन अगर इसे लागू किया जाता है तो मेरा अनुमान है कि इसका पहला प्रभाव अमेरिकी बाजार में हमारी फिल्मों के थिएटर कारोबार पर पड़ेगा।’

उन्होंने कहा कि भारतीय फिल्म अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर लगभग 800 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई करती हैं। सरकार ने कहा, ‘यदि यह शुल्क लागू किया जाता है, तो प्रदर्शक टिकट की कीमतें बढ़ा देंगे और उपभोक्ताओं के लिए इसे महंगा बना देंगे। इस कारण दर्शकों की संख्या में भी भारी गिरावट आएगी। किसी भी तरह से, थिएटर के दृष्टिकोण से निर्माता के हिस्से पर प्रभाव पड़ेगा।’

ट्रंप ने अपने ‘ट्रुथ’ सोशल मीडिया मंच पर एक पोस्ट में रविवार को कहा कि उन्होंने वाणिज्य विभाग और अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय को ‘‘विदेश में निर्मित किसी भी और सभी फिल्मों पर हमारे देश में आने पर’ 100 प्रतिशत ‘टैरिफ’ लगाने के लिए अधिकृत किया है।

‘द कश्मीर फाइल्स’ और ‘द ताशकंद फाइल्स’ जैसी फिल्मों के लिए अग्निहोत्री ने सरकार से सहमति जताते हुए कहा कि अगर यह शुल्क लागू हो गया तो अमेरिका में भारतीय फिल्मों के टिकटों के दाम बढ़ जाएंगे।

अग्निहोत्री ने न्यूज़ एजेंसी से इंटरव्यू में कहा, ‘मूल्य को लेकर संवेदनशील प्रवासी बाजार भारतीय फिल्मों के लिए राजस्व का स्रोत बन गया है। ‘जवान’ और ‘बाहुबली’ जैसी फिल्मों ने भारत के बाहर अच्छा कारोबार किया।

अगर टिकट की कीमतें (अमेरिका में) दोगुनी कर दी जाती हैं, तो मुझे नहीं लगता कि कोई भी उन्हें सिनेमाघरों में देखेगा, खासकर तब जब ये फिल्म नेटफ्लिक्स, अमेजन आदि मंचों पर उपलब्ध हैं।’ वहीं, प्रदर्शक-वितरक राठी ने कहा कि अमेरिका में रिलीज होने वाली भारतीय फिल्मों पर अधिक शुल्क लगाए जाने से भारतीय फिल्मों का उत्तरी अमेरिकी बॉक्स ऑफिस से होने वाला लाभ कम हो जाएगा।

निर्माता मुकेश भट्ट का दृष्टिकोण थोड़ा अलग दिखा। उन्होंने कहा, ‘‘ब्रिटेन, पश्चिम एशिया, सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया और पूरी दुनिया में बड़ी संख्या में भारतीय हैं। यदि मेरी फिल्म एक बाजार (अमेरिका) में रिलीज नहीं होती है, तो इससे कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा। वह (ट्रंप) जो कर रहे हैं वह हास्यास्पद बात है। उन्हें यह भी एहसास नहीं है कि वह हॉलीवुड को ख़त्म कर रहे हैं।’

फिल्म निर्माता के अनुसार, अधिकतर भारतीय फिल्मों की शूटिंग अमेरिका में नहीं होती, क्योंकि यह एक महंगा मामला है। उन्होंने कहा, ‘हिंदी फिल्मों की शूटिंग आमतौर पर ब्रिटेन में होती है क्योंकि वे हमें सब्सिडी देते हैं, और यह दुनिया भर के अन्य स्थानों पर भी होती है।’ निर्देशक शेखर कपूर के अनुसार, ट्रंप का यह कदम उल्टा पड़ सकता है और हॉलीवुड फिल्म निर्माताओं को देश छोड़ने पर मजबूर कर सकता है।

ये भी पढ़े : Sitaare Zameen Par: अपनी ही प्रथा को तोड़ेंगे आमिर खान, 30 साल के फिल्मी करियर में पहली बार करेंगे Sequel में काम