operation sindoor - Amrit Vichar

Ayodhya News: छोटी देवकाली तिराहे पर स्थापित होगी सिंदूर स्मृतिका, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने स्मृतिका शिला पट का किया पूजन
अयोध्या, अमृत विचार : भारतीय सेना के पराक्रम के गवाह बने ऑपरेशन सिंदूर पर आधारित स्मृतिका रामनगरी में स्थापित की जाएगी। छोटी देवकाली तिराहे पर सिंदूर स्मृतिका की स्थापना के लिए महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने शनिवार को शिलापट का पूजन किया।

महापौर ने कहा कि इस स्मृतिका को स्थापित करने के लिए नगर निगम ने 20 लाख रुपये दिये हैं। यह स्मृतिका अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को सैनिकों के पराक्रम की याद दिलाती रहेगी।उन्होंने लोगों से अयोध्या को स्वच्छ बनाए रखने में योगदान देने का आह्वान किया। वहीं छोटी देवकाली मंदिर चौराहे पर ऑपरेशन सिंदूर की स्मारिका स्थापित करने के साथ सिंदूर चौक के नामकरण को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी दिखी।

इस पर महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने सफाई देते हुए बताया कि नामकरण एक संवैधानिक प्रक्रिया है। उसे नगर निगम की कार्यकारिणी में पास कराए बिना किसी चौराहे का नामकरण नहीं कर सकते हैं। अभी ऐसी कोई प्रक्रिया नहीं हुई हैं। कहा कि प्रमोदवन तिराहे को मृदंग तिराहे के नाम से विकसित किया जाएगा। जहां स्वर्गीय पागल दास जी का स्थान हैं। जो मृदंग के क्षेत्र में विश्व भर में जाने जाते है। इस मौके पर अपर नगर आयुक्त डॉ. नागेंद्र नाथ, उपसभापति संतोष सिंह, पार्षद अनुज दास, महेंद्र शुक्ल, रिशु पांडे, भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश तिवारी, गीता शुक्ला आदि मौजूद रहे।

राजनाथ सिंह ने "ऑपरेशन सिंदूर" के शहीद सुनील कुमार के परिजनों से की मुलाकात, सहयोग का दिया आश्वासन
लखनऊ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने "ऑपरेशन सिंदूर" के शहीद सुनील कुमार के परिजनों से रविवार को मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। भाजपा की लखनऊ इकाई ने एक बयान में यह जानकारी दी। बयान के अनुसार लखनऊ से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद राजनाथ ने शहीद की पत्नी सुजाता कुमारी, पुत्र सौरभ, शिवेश तथा परिवार के अन्य सदस्यों से भेंट कर उनका हालचाल जाना और उन्हें संबल प्रदान किया।

इस दौरान राजनाथ ने कालिदास मार्ग स्थित अपने आवास पर विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और व्यावसायिक संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों से भी मुलाकात की। प्रतिनिधियों ने लखनऊ में चल रहे विकास कार्यों के लिए उनका आभार व्यक्त किया और क्षेत्र की अन्य आवश्यकताओं को लेकर ज्ञापन सौंपा।

इस बैठक में भाजपा की लखनऊ महानगर इकाई के अध्यक्ष आनंद द्विवेदी और महासचिव घनश्याम दास अग्रवाल भी मौजूद रहे। इसके अलावा, भाजपा महानगर इकाई के पदाधिकारियों और नवनियुक्त पार्षदों के प्रतिनिधिमंडल ने भी रक्षा मंत्री से मुलाकात कर उनका सम्मान किया।

राजनाथ सिंह ने उत्तर प्रदेश साहित्य सभा, राज्य विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ, कर्मचारी-शिक्षक संयुक्त मोर्चा तथा आदर्श व्यापार मंडल सहित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों से भी संवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा का दौरा भी किया। राजनाथ ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "आज उत्तर प्रदेश विधानसभा के गौरवशाली इतिहास और समृद्ध लोकतांत्रिक परंपराओं को नए रूप में जानने-समझने का अवसर मिला।"

उन्होंने विधानसभा परिसर में स्थापित ऑडियो-विजुअल संग्रहालय की सराहना करते हुए कहा कि यह प्रदेश की समृद्ध विरासत को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। उन्होंने प्रदेशवासियों से भी इस संग्रहालय का भ्रमण करने का आग्रह किया। रक्षा मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा लोकतांत्रिक मूल्यों के सुदृढ़ीकरण और जन-जागरुकता के लिए सराहनीय कार्य कर रही है। उन्होंने इस पहल के लिए उत्तर प्रदेश सरकार और विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना को बधाई दी।

Bareilly: ऑपरेशन सिंदूर और डमरू-गदा से होगी रंगों की बौछार
बरेली, अमृत विचार। होली बाजार पूरी तरह से सज गया है। दुकानें रंग-बिरंगे गुलाल और रंगों के साथ विभिन्न पिचकारियों से पट गई हैं। इस बार बंदूकों के आकार वाली पिचकारियों पर ऑपरेशन सिंदूर लिखा है, गदा, डमरू, त्रिशूल और कुल्हाड़ी के आकार वाली पिचकारियां की भी खूब मांग है। गानों की धुन वाली म्यूजिकल गन खासतौर पर बच्चों को भा रही है। करछी, हथौड़ा जैसे आकारों में बनीं पिचकारियां भी पसंद की जा रही हैं।

कुतुबखाना बाजार के व्यापारी गिरीश ने बताया कि अलग-अलग खुशबू में उपलब्ध हर्बल गुलाल की मांग ज्यादा है। इसके अलावा कलर फॉग, इलेक्ट्रिक पायरो और गुलाल के अनार जैसे उत्पाद त्योहार के जश्न में नया रंग घोलने को तैयार हैं। होली पर लोग अपनी पसंद के अनुसार कस्टमाइज्ड हैम्पर भी तैयार करवा रहे हैं। जिसमें पंप इस बार सौ रुपये, हर्बल गुलाल 150 रुपये, गॉगल्स 50 रुपये, मास्क 50 रुपये में बेचे जा रहे हैं। व्यापारी गौरव ने बताया कि मोदी, हनुमान जी के मुखौटों को लोग सबसे ज्यादा पसंद कर रहे हैं। पुष्पा स्टाइल पिचकारी और शाही तलवार भी युवाओं को अपनी तरफ खींच रही है। रंग-बिरंगी व स्लोगन वाली टी-शर्ट व टोपियों की भी जमकर खरीदारी हो रही है।

35 से अधिक डिजाइनों की पिचकारियां उपलब्ध
होली बाजार में 35 से अधिक डिजाइनों की पिचकारियां 75 से 800 रुपये तक बाजारों में उपलब्ध हैं। श्यामगंज और कोहाड़ापीर के बाजारों में पिचकारियों की 15 से 600 रुपये तक की सैकड़ों वैरायटी हैं। 550 से सात हजार रुपये तक के गुलाल सिलेंडरों की भी बाजार में मांग है। इन सिलेंडरों में 25 किलो तक गुलाल भरा जा सकता है।

'रणभूमि व्यूह रचना' ... 77वें गणतंत्र दिवस परेड में भारतीय सेना का शौर्य, कर्तव्य पथ पर पहली बार युद्ध भूमि जैसा होगा अहसास!
दिल्ली। गणतंत्र दिवस परेड में इस बार ऐतिहासिक कर्तव्य पथ पर पहली बार सेना की रणभूमि व्यूह रचना यानी 'बैटल एरे' की दुर्लभ झलक दिखाई देगी जिसमें सेना अपने सशक्त और भविष के किसी भी तरह के युद्ध के लिए तैयार स्वरूप का प्रदर्शन करेगी। यह ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को श्रद्धांजलि होगी। इसके अंतर्गत सेना के जवान पहली बार एक विशिष्ट और अनोखी रणभूमि व्यूह रचना "बैटल एरे" फार्मेशन में दिखाई देंगे।

इसमें दर्शकों को आधुनिक युद्धक्षेत्र में एकीकृत,नेटवर्क-सक्षम और अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी से लैस बल के रूप में सेना की तैनाती और युद्ध प्रणाली की दुर्लभ झलक देखने को मिलेगी। सेना की झांकी में एक एकीकृत संचालन केंद्र को प्रदर्शित किया जाएगा, जो "सुदर्शन चक्र" के सुरक्षा कवच के अंतर्गत संयुक्त योजना, सटीक लक्ष्य निर्धारण और वायु रक्षा को दर्शाएगा, तथा यह बताएगा कि आधुनिक युद्धों की योजना और क्रियान्वयन वास्तविक समय में कैसे किया जाता है।

परेड के इतिहास में पहली बार भारतीय सेना के मार्चिंग और यांत्रिक कॉलम को युद्ध-केंद्रित आक्रामक फार्मेशन में संगठित किया जाएगा जिसमें यह दिखाया जायेगा कि सैन्य अभियानों के दौरान बलों का उपयोग किस क्रम में किया जाता है। 'बैटल एरे' एक तैयार, सक्षम और त्वरित जवाबी कार्रवाई वाली भारतीय सेना को प्रतिबिंबित करता है, जिसमें खुफिया, निगरानी और टोही तत्त्व, यांत्रिक बल, विमानन संसाधन, स्पेशन फोर्स, तोपखाना, वायु रक्षा और लॉजिस्टिक्स को एक सुसंगठित संचालन ढांचे में एकीकृत किया गया है।

यह व्यूह रचना डेटा-केंद्रित अभियानों, लंबी दूरी की सटीक मारक प्रणालियों और स्वदेशी प्लेटफार्मों के माध्यम से शत्रु क्षेत्र में गहराई तक निगरानी, निर्णय लेने और प्रहार करने की भारतीय सेना की क्षमता को दर्शाती है। साथ ही बहुस्तरीय वायु रक्षा कवच द्वारा पूर्ण सुरक्षा भी सुनिश्चित करती है।

'बैटल एरे' ऑपरेशन सिंदूर की उल्लेखनीय सफलता को भी श्रद्धांजलि है जो भारतीय सेना की युद्ध तत्परता, सहयोगी सेवाओं के साथ संयुक्तता तथा आत्मनिर्भर भारत के तहत विकसित स्वदेशी प्रणालियों पर बढ़ती निर्भरता को रेखांकित करता है।

रणभूमि व्यूह रचना में T-90 भीष्म और अर्जुन मुख्य युद्धक टैंक, बीएमपी-II सारथ और नामिस-II मिसाइल सिस्टम, एएलएच ध्रुव, रुद्र, अपाचे एएच-64ई और एलसीएच प्रचंड सहित विमानन संसाधन, एटैग्स, धनुष, सूर्यास्त्र, ब्रह्मोस सहित लंबी दूरी का तोपखाना तथा मिसाइल प्रणालियां और आकाश तथा मध्यम दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल एम आर सैम वायु रक्षा प्रणालियां शामिल होंगी।

इसके अलावा कई प्लेटफॉर्म और इकाइयां पहली बार गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेंगी जो सेना के तेजी से हो रहे आधुनिकीकरण और तकनीकी परिवर्तन को प्रदर्शित करेंगी। इनमें भैरव बटालियन, शक्तिबाण रेजिमेंट और दिव्यास्त्र बैटरी, एडवांस्ड टोइड आर्टिलरी गन सिस्टम - 155 मिमी, लंबी दूरी की प्रहार क्षमता वाला यूनिवर्सल रॉकेट लॉन्चर सिस्टम, मानव रहित जमीनी वाहन, रोबोटिक डॉग, ड्रोन और लोइटरिंग म्यूनिशन से सुसज्जित युद्धक प्लेटफॉर्म और विशेष रूप से प्रशिक्षित बैक्ट्रियन ऊँट, जांस्कर टट्टू, शिकारी पक्षी और स्वान शामिल हैं।

परेड में सेना की छह मार्चिंग टुकड़ियां परेड भाग लेंगी जिनमें संचालन भूमिका में मिश्रित स्काउट टुकड़ी, राजपूत रेजिमेंट, असम रेजिमेंट, जम्मू एवं कश्मीर लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंट, रेजिमेंट ऑफ आर्टिलरी और भैरव बटालियन टुकड़ी। इनके साथ नौसेना, वायुसेना, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और दिल्ली पुलिस की टुकड़ियां भी शामिल होंगी। परेड में कुल 6,065 सैनिक शामिल होंगे और इसका नेतृत्व लेफ्टिनेंट जनरल भावनिश कुमार करेंगे। परेड में 12 सैन्य बैंड और 8 पाइप बैंड भी शामिल होंगे।

ये भी पढ़ें :

कॉफी के साथ उभरती नई संस्कृति...2030 तक स्टोर की संख्या बढ़ाएगी बरिस्ता कॉफी, छोटे शहरों से मिलेगी वृद्धि को रफ्तार

वरुण धवन की देशभक्ति भरी दहाड़, बीएसएफ जवानों संग बोले- 'भारत हर खतरे का करारा जवाब देने में सक्षम'
मुंबईः सनी देओल स्टारर फिल्म बॉर्डर 2 का पहला गाना घर कब आओगे हाल ही में राजस्थान के जैसलमेर में लॉन्गेवाला-तनोट इलाके में धूमधाम से लॉन्च किया गया। इस इवेंट में बीएसएफ जवानों की मौजूदगी ने माहौल को और भी देशभक्तिपूर्ण बना दिया। गाने के लॉन्च के दौरान अभिनेता वरुण धवन ने देश की ताकत पर जोरदार बयान दिया और ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए पड़ोसी देशों को स्पष्ट संदेश दे डाला।

बचपन का सपना पूरा हुआ

वरुण धवन ने इवेंट में खुलासा किया कि 1997 में रिलीज हुई मूल फिल्म बॉर्डर देखने के बाद उन्होंने ठान लिया था कि एक दिन वह भी फौजी का किरदार निभाएंगे। उस फिल्म ने न सिर्फ उन्हें बल्कि पूरे देश को भावुक कर दिया था और युवाओं में सेना जॉइन करने का जज्बा जगाया था। वरुण ने कहा, "मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि बॉर्डर 2 का हिस्सा बनूंगा और इस आइकॉनिक गाने में शामिल होऊंगा।"

ऑपरेशन सिंदूर पर जोरदार बयान

स्टेज पर ऑपरेशन सिंदूर के पोस्टर्स देखकर वरुण भावुक हो गए। उन्होंने कहा, "हमारा देश शांति, अमन और प्यार का प्रतीक है, लेकिन कभी-कभी बॉर्डर जैसी फिल्में जरूरी हो जाती हैं। ये युवा पीढ़ी को याद दिलाती हैं कि हमारे देश में वो हिम्मत, जज्बा और ताकत है कि अगर कोई हमारी धरती पर आंख उठाकर देखेगा, तो हम उसे मुंहतोड़ जवाब देने में पूरी तरह सक्षम हैं।" उनके इस बयान पर मौजूद जवानों और दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया।

जवानों के साथ मस्ती और डांस

इवेंट का सबसे यादगार पल तब आया जब बीएसएफ जवान गाने पर परफॉर्म करने लगे। उन्होंने सनी देओल, वरुण धवन और अहान शेट्टी को स्टेज पर खींच लिया और तीनों स्टार्स जवानों के साथ जमकर ठुमके लगाते नजर आए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं।

बॉर्डर 2, 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म में सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी मुख्य भूमिकाओं में हैं। गाना घर कब आओगे मूल संदेशे आते हैं का रीक्रिएटेड वर्जन है, जिसमें सोनू निगम, अरिजीत सिंह, विशाल मिश्रा और दिलजीत दोसांझ की आवाजें हैं। यह गाना जवानों की कुर्बानी और परिवार की याद को बेहद भावुक तरीके से पेश करता है। फैंस का इंतजार अब फिल्म की रिलीज तक और बढ़ गया है।

Operation Sindoor : ऑपरेशन सिंदूर में मात खाया पाकिस्तान फिर फैलाने लगा सफेद झूठ, जानें क्या है हकीकत
नई दिल्ली। पाकिस्तान ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ी एक नाकाम कहानी को दोबारा गढ़ने की हताश कोशिश में एक बार फिर सोशल मीडिया का सहारा ले रहा है। पाकिस्तान से जुड़े कुछ सोशल मीडिया अकाउंट भ्रामक और बिना पुष्टि वाली उपग्रह तस्वीरें साझा कर यह झूठा दावा कर रहे हैं कि पाकिस्तानी सेना ने भारत के पंजाब, खासकर अमृतसर के आसपास सैन्य ठिकानों पर हमले किए थे।

रक्षा क्षेत्र के विश्लेषकों ने इन दावों को तथ्यहीन तथा आधारहीन बताते हुए एक बार फिर से खारिज कर दिया है। इनका कहना है कि जिन जगहों की तस्वीरें दिखाई जा रही हैं उनकी स्वतंत्र जांच में साफ पता चलता है कि वहां किसी भी तरह के नुकसान के कोई निशान नहीं हैं। जिन भारतीय सैन्य ठिकानों का जिक्र किया जा रहा है, वे पूरी तरह सुरक्षित हैं।

वहां न तो विस्फोट के निशान हैं, न ही इमारतों या आसपास के इलाके में कोई नुकसान दिखाई देता है। उनका कहना है कि इन दावों के सामने आने का समय भी सवाल खड़े करता है। मई में जब वास्तविक सैन्य घटनाएं हुई थीं, तब पाकिस्तान अपने दावों के समर्थन में कोई ठोस उपग्रह तस्वीरें नहीं दिखा सका था।

अब सात महीने बाद, बिना तारीख, बिना सैटेलाइट के स्रोत और बिना किसी पुख्ता जानकारी के अचानक ऐसी तस्वीरों का सामने आना, इस बात की ओर इशारा करता है कि यह बाद में गढ़ी गई कहानी है, न कि उस समय की सच्ची तस्वीरें। यह पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान समर्थित सोशल मीडिया अकाउंट द्वारा इस तरह के दावे बढ़ा-चढ़ाकर किए जा रहे हैं।

ऑपरेशन के दौरान और उसके तुरंत बाद भी पाकिस्तान से जुड़े सोशल मीडिया अकाउंट ने तथाकथित "जीत के आंकड़े" और भारत की "रणनीतिक ताकत पर हमला" जैसे दावे किए थे, जिन्हें कोई भी स्वतंत्र जांच सही साबित नहीं कर पाई। खुले स्रोतों से जानकारी जुटाने वाले विश्लेषकों का कहना है कि इन नई तस्वीरों में जानबूझकर सीमित हिस्से दिखाए गए हैं और उनमें हमले के कोई साफ संकेत नहीं मिलते-जैसे गड्ढे, मलबा, जले हुए निशान या ढांचे को हुआ नुकसान।

उसी जगह की पुरानी और नई तस्वीरों की तुलना करने पर कोई बदलाव नजर नहीं आता। इन तथ्यों के सामने आने के बावजूद ऐसी तस्वीरों का लगातार प्रचार किया जाना इस बात को दर्शाता है कि यह कोई सामान्य भ्रम नहीं, बल्कि जानबूझकर फैलाई जा रही गलत जानकारी है। जानकारों का मानना है कि इस तरह की कोशिशें अक्सर अपने देश में लोगों को गुमराह करने, असफल दावों को छिपाने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भ्रम फैलाने के लिए की जाती हैं।

उनका कहना है कि हकीकत यह है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पंजाब में भारतीय सैन्य ठिकानों पर किसी भी पाकिस्तानी हमले का कोई ठोस सबूत नहीं है। सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही यह नई कहानी झूठी तस्वीरों और पुराने प्रचार पर आधारित है, जो सच्चाई की कसौटी पर खरी नहीं उतरती।

सवालों के घेरे में एक बार फिर भाजपा: कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- ऑपरेशन सिंदूर पर मध्यस्थता के चीन के दावे पर जवाब दें PM मोदी
नई दिल्ली। कांग्रेस ने कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बाद अब चीन दावा कर रहा है कि भारत और पाकिस्तान के बीच इस साल हुए सैन्य कार्रवाई में उसकी मध्यस्थता से अचानक ऑपरेशन सिन्दूर रोका गया था। पार्टी ने इसे भारत के साथ मजाक करार दिया और कहा कि सैन्य कार्रवाई रोकने को लेकर सरकार ने जो कुछ बताया ये दावे उसके विपरीत है और इस तरह के दावे देश की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठाते हैं इसलिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इसका जवाब देना चाहिए।

कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने बुधवार को चीन के दावों को चिंताजनक बताते हुए कहा कि राष्ट्रपति ट्रम्प पहले ही बार-बार दावे कर रहे हैं कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान पर आयात शुल्क का डर दिखाकर कर दोनों देशों (भारत-पाकिस्तान) के बीच संघर्ष को रुकवाया था और अब चीन भी दावा कर रहा है और इस पर श्री मोदी की चुप्पी बेहद परेशान करने वाली है।

जयराम रमेश ने कहा कि डोनाल्ड ट्रम्प लंबे समय से दावा करते रहे हैं कि उन्होंने 10 मई को ऑपरेशन सिन्दूर रोकने के लिए व्यक्तिगत रूप से हस्तक्षेप किया था। वह यह दावा कम से कम सात अलग-अलग देशों में, विभिन्न मंचों पर 65 बार कर चुके हैं। श्री मोदी ने इन दावों पर कभी भी अपनी चुप्पी नहीं तोड़ी और अब चीन के विदेश मंत्री भी ऐसा ही दावा कर रहे हैं कि उसकी मध्यस्थता के कारण यह संघर्ष रोका गया था।

कांग्रेस नेता ने कहा कि इस बारे में चार जुलाई को उप सेनाध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल राहुल सिंह ने सार्वजनिक रूप से कहा, "ऑपरेशन सिन्दूर के दौरान भारत असल में चीन का सामना कर रहा था और उससे लड़ रहा था। चूंकि चीन निर्णायक रूप से पाकिस्तान के साथ खड़ा था, ऐसे में भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता करने के चीन के दावे चिंताजनक हैं और यह सिर्फ इसलिए नहीं कि वे देश की जनता को दी गई जानकारी के उलट हैं, बल्कि इसलिए भी कि वे हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा का मज़ाक बनाते प्रतीत होते हैं।"

कांग्रेस नेता ने कहा, "इस दावे को चीन के साथ हमारे संबंधों के संदर्भ में भी समझा जाना चाहिए क्योंकि भारत ने चीन से बातचीत शुरु कर दी है लेकिन दुर्भाग्य से बातचीत चीन के शर्तों पर हो रही है। प्रधानमंत्री ने 19 जून 2020 को चीन को दी गई क्लीन चिट ने भारत की बातचीत की स्थिति को काफी कमजोर किया है। हमारा व्यापार घाटा रिकॉर्ड स्तर पर है और हमारे निर्यात का बड़ा हिस्सा चीन से होने वाले आयात पर निर्भर है। अरुणाचल प्रदेश के संबंध में चीन की उकसाने वाली हरकतें लगातार जारी हैं। ऐसे एकतरफ़ा और शत्रुतापूर्ण संबंधों के बीच, भारत की जनता को यह स्पष्टता चाहिए कि ऑपरेशन सिंदूर को अचानक रोकने में चीन ने क्या भूमिका निभाई।"

सिंदूर की ललकार से चीन की दोस्ती तक... 2025 में भारत की कूटनीति की हुई कठिन परीक्षा
नई दिल्ली। भारत की कूटनीति के लिए 2025 कई मायनों में बड़ी परीक्षा का वर्ष रहा। उसे पाकिस्तान के साथ पिछले कई दशकों के सबसे भीषण सैन्य टकराव के भू-राजनीतिक असर, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाए गए शुल्क और बांग्लादेश के साथ लगातार बिगड़ते रिश्तों संबंधी मामलों से निपटना पड़ा।

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में अप्रैल में हुए भीषण आतंकवादी हमले में 26 लोगों की मौत से वैश्विक स्तर पर आक्रोश भड़का और भारत ने पाकिस्तान से सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए दुनियाभर के देशों को दिखाया कि उसे जवाब देने का अधिकार है। आतंकवादी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई दंडात्मक कदमों की घोषणा की जिनमें 65 वर्ष पुरानी सिंधु जल संधि का निलंबन भी शामिल है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा, ‘‘पानी और खून एक साथ नहीं बह सकते।’’ आतंकवादी हमले के ठीक दो सप्ताह बाद भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया और सात मई को पाकिस्तान एवं पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकवादी ठिकानों पर हवाई हमले किए जिनमें कम से कम 100 आतंकवादी मारे गए।

इन हमलों के बाद पाकिस्तान ने जवाबी कार्रवाई की, हालांकि भारतीय सेना ने इनमें से अधिकतर हमलों को विफल कर दिया। हालात तेजी से बिगड़ने पर दोनों परमाणु हथियार संपन्न देशों के बीच पूर्ण पैमाने पर युद्ध की आशंका पैदा हो गई और दुनिया के कई देशों ने उनसे संयम बरतने की अपील की तथा सैन्य टकराव रुकवाने के लिए नयी दिल्ली एवं इस्लामाबाद से संपर्क किया।

भारत एवं पाकिस्तान के सैन्य अधिकारियों के बीच ‘हॉटलाइन’ पर बातचीत के बाद सैन्य टकराव रोकने पर 10 मई को सहमति बनी लेकिन सबसे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर संघर्ष विराम की घोषणा कर दी जिससे भारत की विदेश नीति के विशेषज्ञों के लिए नयी चुनौती खड़ी हो गई।

इसके बाद के महीनों में ट्रंप ने कई बार सार्वजनिक रूप से कहा कि भारत एवं पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष उन्होंने रुकवाया और लाखों जानें बचाईं जबकि नयी दिल्ली ने लगातार कहा कि भारत एवं पाकिस्तान के बीच हुई बातचीत के बाद सैन्य टकराव रोके जाने पर सहमति बनी थी और अमेरिका की इसमें कोई भूमिका नहीं थी। भारत के इस रुख ने ट्रंप प्रशासन को नाखुश कर दिया। भारत एवं अमेरिका के संबंधों में तनाव के बीच ट्रंप ने 18 जून को ‘व्हाइट हाउस’ (अमेरिका के राष्ट्रपति का आधिकारिक आवास एवं कार्यालय) में पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर के लिए बंद कमरे में दोपहर भोज आयोजित किया जिसने अमेरिका एवं पाकिस्तान के रिश्तों को महत्वपूर्ण बढ़ावा मिला। ट्रंप ने एक अक्टूबर को मुनीर से दूसरी बार मुलाकात की।

भारत के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर बातचीत खिंचने के बीच ट्रंप ने अगस्त में भारतीय वस्तुओं पर 50 प्रतिशत शुल्क लगाया जिसमें रूसी कच्चा तेल खरीदने पर लगाया गया अतिरिक्त 25 प्रतिशत शुल्क भी शामिल है। अमेरिका की नयी आव्रजन नीति और एच-1बी वीजा शुल्क बढ़ाकर 1,00,000 अमेरिकी डॉलर करने के फैसले भी रिश्तों में गिरावट का कारण प्रतीत हुए। दोनों नेताओं के बीच संबंधों में आई इस तेज गिरावट ने विदेश नीति के कई विशेषज्ञों को आश्चर्यचकित कर दिया क्योंकि राष्ट्रपति के रूप में ट्रंप के पहले कार्यकाल में उनके और मोदी के बीच सौहार्दपूर्ण संबंध दिखे थे।

एक अन्य प्रमुख घटनाक्रम में पाकिस्तान ने सऊदी अरब के साथ रणनीतिक रक्षा समझौता किया जिसमें कहा गया कि ‘‘दोनों देशों में से किसी एक पर भी आक्रमण, दोनों पर हमला माना जाएगा।’’ भारत एवं बांग्लादेश के संबंधों में भी तनाव बढ़ा जिसका मुख्य कारण बांग्लादेश में हिंदुओं सहित अल्पसंख्यकों को निशाना बनाने वाले चरमपंथी तत्वों की बढ़ती गतिविधियां रहीं। बांग्लादेश का पाकिस्तान और चीन के साथ बढ़ता संपर्क भी संबंधों में गिरावट का कारण बना। बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना के अगस्त 2024 में भारत जाने के बाद संबंधों में गिरावट आनी शुरू हुई थी।

हालांकि भारत-चीन संबंधों में 2025 में उल्लेखनीय सुधार हुआ और पूर्वी लद्दाख सीमा विवाद के दौरान आई गिरावट के बाद रिश्ते फिर से मजबूत करने के लिए कई कदम उठाए गए जिनमें कैलाश मानसरोवर यात्रा, सीधी उड़ानों की बहाली और वीजा नियमों में ढील शामिल रही। मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने द्विपक्षीय संबंध गहरे करने और सीमा मुद्दे का ‘‘उचित’’ समाधान खोजने पर अगस्त में सहमति जताई। शंघाई सहयोग शिखर सम्मेलन के दौरान चीन के तियानजिन में हुई एक बैठक में मोदी और शी ने वैश्विक वाणिज्य को स्थिर करने के लिए व्यापार और निवेश संबंधों का विस्तार करने का भी संकल्प लिया।

रूस के साथ भी ऊर्जा सहित कई क्षेत्रों में संबंध मजबूत हुए। वर्ष के अंत में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत यात्रा की और भारत एवं रूस के बीच व्यापार साझेदारी मजबूत करने के लिए पांच साल की योजना पर सहमति बनी। भारत और ब्रिटेन ने जुलाई में ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौता किया। भारत और कनाडा ने भी 2023 के विवाद के बाद रिश्ते सुधारने के प्रयास किए। हिंद-प्रशांत से जुड़े सरोकार और ऊर्जा सुरक्षा बढ़ाने के लिए खाड़ी क्षेत्र के साथ सहयोग विस्तार भी वर्ष की कूटनीति के प्रमुख केंद्र रहे।

पाकिस्तानी राष्ट्रपति जरदारी का बड़ा कबूलनामा : ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान बंकर में छिपने की मिली थी सलाह
लाहौर। पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने खुलासा किया है कि उन्हें इस साल मई में भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान “बंकर में छिपने” की सलाह दी गई थी। जरदारी ने यह खुलासा अपनी पत्नी और पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की 18वीं पुण्यतिथि के मौके पर सिंध प्रांत के लरकाना में एक कार्यक्रम में किया। सत्ताईस दिसंबर 2007 को रावलपिंडी में बेनजीर भुट्टो की हत्या कर दी गई थई।

उन्होंने कहा, “मेरे एमएस (सैन्य सचिव) मेरे पास आए और कहा, 'सर, युद्ध शुरू हो गया है। मैंने उन्हें चार दिन पहले ही बता दिया था कि युद्ध होने वाला है। उन्होंने कहा, 'सर, हमें एक बंकर में चले जाना चाहिए ... मैंने कहा, 'अगर शहादत आनी है, तो यहीं आएगी। नेता बंकरों में नहीं मरते। वे युद्धभूमि में मरते हैं। वे बंकरों में बैठकर नहीं मरते।” भारत ने सात मई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया था, जिसका उद्देश्य पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादियों के ठिकानों को निशाना बनाया था।

यह कार्रवाई पहलगाम हमले के प्रतिशोध में की गई थी, जिसमें 26 नागरिक मारे गए थे। इस हमले के बाद चार दिन तक दोनों देशों के बीच भीषण झड़पें हुईं, जो 10 मई को सैन्य कार्रवाई रोकने के समझौते के साथ समाप्त हुई। जरदारी ने कहा, “पाकिस्तान शांति चाहता है, लेकिन पूरी तरह से अपनी रक्षा के लिए तैयार है।” राष्ट्रपति जरदारी ने सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर की सराहना की और कहा कि यह भारत को दिया गया “उचित जवाब” था।

जरदारी ने यह दावा भी किया कि अब अंतरराष्ट्रीय समुदाय पाकिस्तान के रुख को स्वीकार कर रहा है और यहां तक कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी मुनीर की सराहना की थी। उन्होंने यह दावा भी किया कि पीपीपी (पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी) ने ही मुनीर को फील्ड मार्शल बनवाया। उन्होंने कहा, “हमने, पीपीपी, ने जनरल मुनीर को फील्ड मार्शल बनवाया।’’ जरदारी के बेटे और पीपीपी के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी ने भी इस अवसर पर बात की।

पहलगाम हमले का प्रतिशोध

यह पूरी कार्रवाई मई 2025 में पहलगाम में हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले के प्रतिशोध में की गई थी, जिसमें 26 निर्दोष भारतीय नागरिकों की जान गई थी। भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के जरिए यह स्पष्ट संदेश दिया है कि नई दिल्ली अब आतंकी हमलों के खिलाफ 'शून्य सहनशीलता' (Zero Tolerance) की नीति पर काम कर रही है और वह सीमा पार दुश्मन के गढ़ में घुसकर हमला करने में सक्षम है।

मन की बात: 2025 में भारत ने रचा इतिहास... PM मोदी बोले- खेल से अंतरिक्ष तक छाया भारत
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि 2025 भारत के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धियों का वर्ष रहा और चाहे वह राष्ट्रीय सुरक्षा हो, खेल हो या वैज्ञानिक नवोन्मेष का क्षेत्र हो, देश का प्रभाव हर जगह महसूस किया गया। अपने मासिक ‘मन की बात’ संबोधन में मोदी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का भी जिक्र किया, जिसके तहत भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान में आतंकवादी ढांचों और सुरक्षा ठिकानों को नष्ट किया। मोदी ने कहा, ‘‘2025 भारत के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धियों का वर्ष रहा। चाहे राष्ट्रीय सुरक्षा हो, खेल हो, वैज्ञानिक नवोन्मेष हो या विश्व का सबसे बड़ा मंच हो, भारत का प्रभाव हर जगह दिखाई दिया।’’

प्रधानमंत्री ने 2025 को खेलों के लिहाज से यादगार बताते हुए कहा कि पुरुष क्रिकेट टीम ने आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) चैंपियंस ट्रॉफी जीती, जबकि महिला क्रिकेट टीम ने पहली बार विश्व कप अपने नाम किया। उन्होंने कहा कि इसके अलावा, भारत की बेटियों ने महिला दृष्टिबाधित क्रिकेट टीम जीतकर इतिहास रचा। उन्होंने कहा कि एशिया कप टी20 में शानदार जीत के साथ तिरंगा गर्व से लहराया और पैरालंपिक खिलाड़ियों ने विश्व चैंपियनशिप में कई पदक जीते। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि विज्ञान और अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत ने बड़ी छलांग लगाई और शुभांशु शुक्ला अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचने वाले पहले भारतीय बने।

पाकिस्तानी सेना के शीर्ष अधिकारी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर जनरल उपेन्द्र द्विवेदी की टिप्पणी को किया खारिज
इस्लामाबाद। पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने भारतीय सेना प्रमुख की इस टिप्पणी की आलोचना की है कि 'ऑपरेशन सिंदूर' केवल एक ‘‘ट्रेलर’’ था। सेना प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने हाल में नयी दिल्ली में कहा था कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जरिये, ‘‘केवल एक ट्रेलर दिखाया गया’’ तथा उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यदि पाकिस्तान ने ‘‘हमें कोई मौका दिया’’, तो भारत उसे उचित सबक सिखाना चाहेगा कि एक जिम्मेदार राष्ट्र को अपने पड़ोसियों के साथ कैसा व्यवहार करना चाहिए।

इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल चौधरी ने कहा, ‘‘हम भ्रमित लोगों का कुछ नहीं कर सकते।’’ उन्होंने यह टिप्पणी 25 नवंबर को पत्रकारों से बातचीत के दौरान की थी, लेकिन उनकी बातचीत का वीडियो शुक्रवार देर शाम जारी किया गया।

चौधरी ने इस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘‘मुझे लगता है कि अब वह पूरी ‘हॉरर’ (डरावनी) फिल्म देखना चाहते हैं।’’ भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद 7 मई को पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीआके) में आतंकी ढांचों को निशाना बनाते हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया था। आतंकी हमले में 26 नागरिक मारे गए थे।

भाजपा सांसद संबित पात्रा ने किया चौंकाने वाला दावा : कहा- विदेश से संचालित हो रहे कांग्रेस नेताओं के ‘X’ अकाउंट
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने एक बार फिर कांग्रेस और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर देश व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नरेटिव बनाने का आरोप लगाया है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद संबित पात्रा ने गुरुवार को यहां आहूत प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस पर ‘वोट चोरी’ व ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के लिए गलत नरेटिव सेट करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ कांग्रेस नेताओं के एक्स अकाउंट यूएस से संचालित हो रहे हैं।

पीएम मोदी को अपमानित करने के लिए  विदेशी ताकतों का ले रहे सहारा

संबित पात्रा ने आरोप लगाया कि 2014 से कांग्रेस पार्टी, विशेष रूप से राहुल गांधी व उनकी टीम और लेफ्ट के जाने-माने चेहरे पीएम मोदी एवं भारत को अपमानित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। उसके लिए वह विदेशी ताकतों का सहारा ले रहे हैं और विदेश से अपने अकाउंट्स का संचालन करा रहे हैं, जिससे भारत में नरेटिव गढ़ने की कोशिश की जा रही है।

अमेरिका से संचालित हो रहा पवन खेड़ा का अकाउंट

भाजपा के राषट्रीय प्रवक्ता ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा पर आरोप लगाया कि उनका एक्स अकाउंट अमेरिका से संचालित हो रहा है। साथ ही महाराष्ट्र कांग्रेस का अकाउंट आयरलैंड से, हिमाचल कांग्रेस का अकाउंट थाईलैंड से कनेक्ट है। साथ ही उन्होंने कहा कि आल्ट न्यूज का अकाउंट भी यूएस से संचालित हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई इंफ्लुएंसर के अकाउंट बांग्लादेश और पाकिस्तान से संचालित हो रहे हैं।

कई इंफ्लुएंसर के अकाउंट बांग्लादेश और पाकिस्तान से संचालित हो रहे

संबित पात्रा ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी देश में गलत नरेटिव सेट करने के लिए विदेशों में गलत बयानबाजी करते हैं। वे केवल जेन-Z से मिलकर देश के खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश नहीं करते बल्कि देश के खिलाफ माहौल सेट करते हैं। पात्रा ने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस और राहुल गांधी ने ‘वोट चोरी’ और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के खिलाफ देश में माहौल बनाने की कोशिश की।