Pope - Amrit Vichar

'कट्टरपंथी वामपंथियों" को बढ़ावा देना बंद करें और अपनी हरकतें सुधारें,' ईरान युद्ध की आलोचना के बाद ट्रंप का पोप लियो पर निशाना
न्यूयॉर्कः अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पोप लियो चौदहवें पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि उन्हें ऐसे धर्मगुरु की आवश्यकता नहीं है जो उनकी नीतियों का विरोध करते हों। पोप ने ईरान में अमेरिका के कदमों की आलोचना की है। विशेष रूप से, उन्होंने ईरानी लोगों के विरुद्ध अमेरिकी धमकियों को अस्वीकार्य बताया। अप्रैल की शुरुआत में अमेरिकी युद्ध सचिव पीट हेगसेथ ने सैन्य कर्मियों के लिए प्रार्थना के आह्वान किया था, जिसके बाद पोप ने एक प्रवचन में कहा था कि प्रभुत्व जमाने की इच्छा ईसा मसीह के मार्ग के अनुरूप नहीं है।

अमेरिकी नेता ने 'ट्रुथ सोशल' पर कहा, "मुझे ऐसा पोप नहीं चाहिये जिसे लगता हो कि ईरान के पास परमाणु हथियार होना ठीक है। मुझे ऐसा पोप नहीं चाहिये जिसे अमेरिका का वेनेजुएला पर हमला करना भयानक लगता हो, जबकि वेनेजुएला संयुक्त राज्य अमेरिका में भारी मात्रा में नशीले पदार्थ भेज रहा था। इससे भी बुरा यह कि वेनेजुएला अपनी जेलों से हत्यारों और मादक पदार्थों के तस्करों को हमारे देश में भेज रहा था। मुझे ऐसा पोप नहीं चाहिये जो संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति की आलोचना करे, जबकि मैं तो केवल वही कर रहा हूं, जिसके लिये मुझे भारी बहुमत से चुना गया है।"

राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि यदि वह व्हाइट हाउस में न होते, तो "लियो वेटिकन में नहीं होते।" ट्रंप ने पोप से "कट्टरपंथी वामपंथियों" को बढ़ावा देना बंद करने और "एक राजनेता के बजाय एक महान धर्मगुरु बनने पर ध्यान केंद्रित करने" का भी आह्वान किया।

दुनिया के सबसे छोटे देश वेटिकन का कैसे चलता है खर्च, नए पोप जानें कैसे बढ़ा सकते हैं आमदनी
वैटिकन सिटी। दुनिया के सबसे छोटे देश वेटिकन के सामने बजट की बड़ी समस्या है। वेटिकन अपने निवासियों पर कर नहीं लगाता है या बांड जारी नहीं करता है। रोमन कैथोलिक चर्च की केंद्रीय सरकार मुख्य रूप से दान से चलती है, जिसमें लगातार गिरावट हो रही है। इसके अलावा वैटिकन संग्रहालयों के लिए टिकट बिक्री, निवेश से होने वाली आय और रियल एस्टेट से कुछ आमदनी हो जाती है।

रोमन कैथोलिक चर्च और वेटिकन सिटी की केंद्रीय प्रशासनिक संस्था 'होली सी' के मुताबिक 2021 में उसकी आमदनी 87.8 करोड़ अमेरिकी डॉलर थी। हालांकि खर्च इससे ज्यादा था। पोप लियो 14वें के सामने सबसे बड़ी चुनौती वेटिकन को घाटे से बाहर निकालने की है। कोई भी वेटिकन को पैसे दान कर सकता है, लेकिन नियमित स्रोत दो मुख्य रूपों में आते हैं। कैनन कानून के अनुसार दुनिया भर के बिशपों को वार्षिक शुल्क का भुगतान करना पड़ता है। वेटिकन के आंकड़ों के अनुसार सालाना एकत्र किए गए 2.2 करोड़ डॉलर में एक तिहाई से अधिक का योगदान अमेरिकी बिशपों ने दिया।

वार्षिक दान का दूसरा मुख्य स्रोत आम कैथोलिकों के लिए अधिक जाना-पहचाना है- 'पीटर्स पेंस'। यह एक विशेष संग्रह है, जो आमतौर पर जून के आखिरी रविवार को लिया जाता है। अमेरिका से इस मद में औसतन 2.7 करोड़ डॉलर मिले, जो वैश्विक संग्रह के आधे से अधिक है। हालांकि इसमें लगातार गिरावट हो रही है। वेटिकन के अपने संस्थान भी लगातार अपना अंशदान कम कर रहे हैं। कैथोलिक यूनिवर्सिटी ऑफ अमेरिका के बिजनेस स्कूल में चर्च प्रबंधन कार्यक्रम के निदेशक रॉबर्ट गहल ने कहा कि लियो को अमेरिका के बाहर से दान जुटाना होगा, जो कोई छोटा काम नहीं है। उन्होंने कहा कि यूरोप में व्यक्तिगत रूप से परोपकार की परंपरा (और कर लाभ) बहुत कम है।

वेटिकन के पास इटली में 4,249 संपत्तियां हैं। इसके अलावा लंदन, पेरिस, जिनेवा और स्विट्जरलैंड में 1,200 से अधिक संपत्तियां हैं। इनका लगभग पांचवां हिस्सा ही उचित बाजार मूल्य पर किराए पर दिया जाता है। लगभग 70 प्रतिशत से कोई आय नहीं होती है, क्योंकि उनमें वेटिकन या अन्य चर्च कार्यालय हैं। बाकी 10 प्रतिशत को वेटिकन कर्मचारियों को कम किराए पर दिया जाता है। वर्ष 2023 में, इन संपत्तियों से केवल 3.99 करोड़ डॉलर का लाभ हुआ। अमेरिका स्थित पापल फाउंडेशन के अध्यक्ष वार्ड फिट्जगेराल्ड ने कहा कि वेटिकन को भी कुछ संपत्तियां बेचने के लिए तैयार रहना चाहिए, जिनका रख-रखाव करना बहुत महंगा है। चुनौती इसलिए भी बड़ी है, क्योंकि अमेरिका और यूरोप के कुछ हिस्सों में चर्च जाने वाले कैथोलिकों की संख्या घट रही है और कभी भरे रहने वाले चर्च खाली हो गए हैं।

यह भी पढ़ेः GST Return: जुलाई टैक्स अवधि से टाइम-बाउंड हो जाएगा रिटर्न, जानें क्या होगा असर

पोप ने जेलों में बंद पत्रकारों की रिहाई की अपील की, कहा- स्वतंत्र भाषण और प्रेस अनमोल उपहार
वेटिकन सिटी। पोप लियो चौहदवें ने सोमवार को जेल में बंद पत्रकारों के प्रति एकजुटता व्यक्त की और ‘‘स्वतंत्र भाषण और प्रेस के अनमोल उपहार’’ को कायम रखने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने 6,000 पत्रकारों के साथ बात की जो प्रथम अमेरिकी पोप के रूप में उनके चुनाव की रिपोर्टिंग करने रोम आए थे। लियो ने आम जनता के प्रतिनिधियों के साथ अपनी पहली बैठक के लिए जैसे ही वेटिकन सभागार में प्रवेश किया, वहां मौजूद लोगों ने खड़े होकर तालियां बजाकर उनका स्वागत किया।

पिछले सप्ताह 24 घंटे के सम्मेलन में चुने गए 69 वर्षीय ऑगस्टीनियन मिशनरी ने पत्रकारों से शब्दों का प्रयोग शांति के लिए करने, युद्ध को अस्वीकार करने तथा हाशिये पर रह रहे लोगों की आवाज बनने का आह्वान किया। पोप ने दुनिया भर के उन पत्रकारों के साथ एकजुटता प्रकट की जिन्हें सच्चाई की तह तक जाने और उसे उजागर करने की कोशिश के लिए सलाखों के पीछे डाल दिया गया है।

उन्होंने वहां मौजूद संवाददाताओं की तालियों की गड़गड़ाहट के बीच पत्रकारों की रिहाई की अपील की। उन्होंने कहा, ‘‘चर्च उन लोगों के साहस को मान्यता देता है। मैं उन लोगों के बारे में सोच रहा हूं जो अपने जीवन की कीमत पर भी युद्ध में रिपोर्टिंग करते हैं - जो सम्मान, न्याय और लोगों के सूचना के अधिकार की रक्षा करते हैं, क्योंकि केवल सूचित व्यक्ति ही स्वतंत्र चुनाव कर सकते हैं।’’ पोप ने कहा, ‘‘कारागार में बंद इन पत्रकारों की पीड़ा राष्ट्रों और अंतरराष्ट्रीय समुदाय की अंतरात्मा को चुनौती देती है, तथा हम सभी से स्वतंत्र अभिव्यक्ति और प्रेस के अनमोल उपहार की रक्षा करने का आह्वान करती है।’

यह भी पढ़ें: India Pakistan Ceasefire: एयर मार्शल एके भारती बोले- हमारे एयर डिफेंस सिस्टम को भेदना दुश्मन के लिए नामुमकिन था

राहुल गांधी ने पोप लियो को बधाई दी, शांति और करुणा की आशा व्यक्त की
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को कार्डिनल रॉबर्ट प्रीवोस्ट को बधाई दी, जो कैथोलिक चर्च के 2,000 साल के इतिहास में बृहस्पतिवार को पोप चुने गए पहले अमेरिकी हैं।

राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “पोप लियो 14‍‍‍‍ के रूप में चुने जाने के लिए कार्डिनल रॉबर्ट प्रीवोस्ट को बधाई। उनके नेतृत्व में शांति, करुणा व मानवता की सेवा को बढ़ावा मिलने की कामना करता हूं। खुशी के इस अवसर पर वैश्विक कैथोलिक समुदाय को मेरी ओर से शुभकामनाएं।”

https://twitter.com/RahulGandhi/status/1920685179129008182

प्रीवोस्ट (69) ने एक मिशनरी के तौर पर पेरू में अपनी सेवाएं दीं और वेटिकन के बिशप के शक्तिशाली कार्यालय का नेतृत्व किया। उन्होंने अपना नाम लियो 14 रखा है।

यह भी पढ़ेः भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच CM हिमंत ने किया 'बिहू' समारोहों को रद्द करने का आह्वान, लोगों से की ये अपील