Lucknow UP News - Amrit Vichar

ब्यूटीशियन की ट्रेनिंग लेने निकली युवती से दुराचार, आरोपी गिरफ्तार
लखनऊ, अमृत विचार : मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव से ब्यूटीशियन की ट्रेनिंग के लिए निकली युवती को दूसरे समुदाय के युवक द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने व दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार खुजौली निवासी 19 वर्षीय युवती बीते दिनों घर से ब्यूटी पार्लर जाने के लिए निकली थी, लेकिन देर शाम तक घर वापस नहीं लौटी। परिजनों द्वारा काफी तलाश के बावजूद जब उसका कोई सुराग नहीं मिला तो भाई ने थाने में सूचना दी।  शिकायत पर सक्रिय हुई पुलिस ने छानबीन शुरू की तो पता चला कि अनस सिद्दीकी, निवासी कटरा बक्कास, खुर्दही बाजार, युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए युवती को सकुशल बरामद कर लिया।

पीड़िता ने बयान में बताया कि आरोपी उसे बहला-फुसलाकर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गोसाईगंज थाना क्षेत्र के जेल रोड, इंदिरा नहर के पास से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि युवती का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें:- बाराबंकी : दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों के लिए काउंसलिंग वर्कशॉप

"राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का संदेश: शोध वही जो देश के काम आए"
लखनऊ, अमृत विचार : उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने नवाचार आधारित शोध को प्राथमिकता देने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि विश्वविद्यालयों को अपने शोध कार्यों की गुणवत्ता और उपयोगिता पर विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे उत्कृष्ट शोध कार्यों का प्रत्यक्ष लाभ समाज और देश को मिलता है।

राज्यपाल बुधवार को यहां विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद और प्रदेश के विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों के साथ आयोजित बैठक में बोल रही थीं। उन्होंने कहा कि जब कोई विश्वविद्यालय किसी शोध परियोजना का प्रस्ताव भेजता है तो उसकी विधिवत प्रस्तुतीकरण और स्क्रीनिंग अनिवार्य होनी चाहिए। साथ ही परियोजना की प्रगति की नियमित समीक्षा भी आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि जो भी फंड विश्वविद्यालयों को मिलते हैं, उनकी प्रभावशीलता सुनिश्चित की जानी चाहिए। यदि किसी परियोजना को अस्वीकृत किया जाता है तो उसका कारण संबंधित संस्थान को बताया जाना चाहिए, ताकि आवश्यक संशोधन के साथ दोबारा प्रस्ताव प्रस्तुत किया जा सके। राज्यपाल ने कहा कि परिषद और विश्वविद्यालयों के बीच सुगठित संवाद और सहयोग होना चाहिए। विषय विशेषज्ञों का चयन करते समय यह सुनिश्चित किया जाए कि वे अनुभवी और विषय की गहराई में काम करने वाले हों।

उन्होंने कहा कि यदि पुरानी नीतियां शोध एवं विकास की वर्तमान आवश्यकताओं के अनुरूप नहीं हैं, तो उनकी समीक्षा कर नई और व्यावहारिक नीतियां बनाई जाएं, जिससे शोध कार्य में गुणवत्ता और गति सुनिश्चित हो सके। राज्यपाल ने कहा कि प्रदूषण, कृषि, जलवायु परिवर्तन, भूगर्भीय हलचल, तापमान वृद्धि और भूकंप जैसी समस्याएं आज के समय की बड़ी चुनौतियां हैं, जिन पर गहन और नवाचार आधारित शोध की आवश्यकता है।

उन्होंने यह भी कहा कि सरकार द्वारा शोध के लिए पर्याप्त बजट उपलब्ध कराया जा रहा है। ऐसे में यह जरूरी है कि समाजोपयोगी और व्यावहारिक शोध कार्यों को प्राथमिकता दी जाए। बैठक में प्रदेश के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल कुमार, अपर मुख्य सचिव राज्यपाल डॉ. सुधीर महादेव बोबडे, प्रमुख सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी पंधारी यादव समेत वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:- UP: मांस की बदबू आई तो कांवड़ियों ने फूंकी डीसीएम...भैंस के सींग मिलने के बाद दर्ज हुई FIR

ट्रेन के आगे कूदकर मजदूर ने की आत्महत्या : सदरपुर क्रॉसिंग के पास की घटना, शव को भेजा गया पोस्टमार्टम के लिए
मलिहाबाद अमृत विचार : कोतवाली मलिहाबाद क्षेत्र अंतर्गत सदरपुर रेलवे क्रॉसिंग पर मंगलवार सुबह एक मजदूर ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय वहां से लखनऊ की ओर जा रही पाटलिपुत्र एक्सप्रेस (22356) गुजर रही थी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मृतक की पहचान हिम्मतखेड़ा गांव निवासी मेवा लाल (52) के रूप में हुई है। वह दैनिक मजदूरी करता था और शराब पीने का आदी बताया गया है।

बिना सुसाइड नोट आत्महत्या, कारण अज्ञात : पुलिस के अनुसार, घटना मंगलवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे की है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मेवा लाल रेलवे ट्रैक के पास कुछ देर टहलता रहा और फिर ट्रेन के आते ही उसके आगे कूद गया। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है और आत्महत्या के कारणों का भी अभी तक कोई स्पष्ट संकेत नहीं मिला है।  मृतक की पत्नी रामदेही ने बताया कि उसके तीन बेटियां और एक बेटा है। वह घर में अधिकतर चुपचाप रहता था लेकिन किसी प्रकार की बड़ी चिंता या विवाद का जिक्र उसने नहीं किया था। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इंस्पेक्टर मलिहाबाद ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि मामले की तह तक पहुंचा जा सके।

यह भी पढ़ें:- लखनऊ में एक्सप्रेस-वे के किनारे प्रॉपर्टी खरीदने से पहले जान लें ये नियम, बढ़ने वाला है विकास शुल्क

लखनऊ में एक्सप्रेस-वे के किनारे प्रॉपर्टी खरीदने से पहले जान लें ये नियम, बढ़ने वाला है विकास शुल्क
नखनऊ अमृत विचार : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक्सप्रेसवे के आसपास की संपत्तियों पर अब विकास शुल्क बढ़ सकता है। लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) इसको लेकर तैयारी में जुट गया है। मंगलवार को एलडीए की बोर्ड बैठक में इस पर गंभीरता से चर्चा हुई।

प्राधिकरण के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, शहीद पथ, किसान पथ और ग्रीन कॉरिडोर के 500 मीटर के भीतर आने वाली संपत्तियों पर विशेष सुविधा शुल्क (development fee) बढ़ाने का प्रस्ताव रखा गया है। यह राशि बुनियादी ढांचे और सिविक सुधारों पर खर्च की जाएगी।

जेपी कन्वेंशन सेंटर के प्रबंधन को लेकर भी निर्णय : बैठक में जयप्रकाश नारायण अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर (JPNIC) के लिए एक एजेंसी नियुक्त करने और उसके प्रबंधन को एलडीए को हस्तांतरित करने के प्रस्ताव पर भी मंथन हुआ। इस पर जल्द अंतिम निर्णय होने की उम्मीद है।

आवासीय योजनाओं का बजट और नए प्रोजेक्ट्स की समीक्षा : अनंतनगर, आईटी सिटी और कामधेनु नगर जैसी आगामी आवासीय योजनाओं के लिए बजट आवंटन पर चर्चा की गई।कबीर नगर देवपुर पारा की निर्माणाधीन इकाइयों को 1BHK और 2BHK में बदलने के प्रस्ताव पर भी विचार हुआ। ऐशबाग, बसंत कुंज, गोमती नगर (विराज खंड) और गोमती नगर एक्सटेंशन (सेक्टर-4) में नई समूह आवास योजनाओं पर मंथन किया गया।

भू-उपयोग में भी होंगे बदलाव : मूल रूप से टेलीफोन एक्सचेंज, डाकघर और सबस्टेशनों के लिए आरक्षित भूखंडों के भूमि उपयोग में बदलाव कर इन्हें आवासीय विकास के लिए उपयोग में लाने का प्रस्ताव रखा गया है।

ई-ऑटो चार्जिंग और बस टर्मिनल का प्रस्ताव : बसंत कुंज में ई-ऑटो चार्जिंग स्टेशन के लिए लखनऊ सिटी ट्रांसपोर्ट को भूमि आवंटन पर विचार किया जा रहा है। वहीं, चारबाग में यूपीएसआरटीसी की जमीन पर पीपीपी मोड में एक नया बस टर्मिनल विकसित करने का प्रस्ताव भी एलडीए के समक्ष विचाराधीन है।

यह भी पढ़ें :- लगातार बारिश से ढही कच्ची दीवार: सोते समय युवक की दबकर मौत, भाई घायल, नौ बकरियां भी मलबे में दबीं

बरसाती नाले में नहाना पड़ा भारी : दो चचेरे भाई उतरे पानी में, एक की डूबकर मौत
लखनऊ, अमृत विचार : मोहनलालगंज कोवताली अंतर्गत  बारिश के मौसम में लापरवाही एक और जान ले गई। त्रिलोकपुर गांव में रविवार को बरसाती नाले में नहाने गए दो चचेरे भाइयों में से एक की डूबने से मौत हो गई।  मृतक की पहचान  रितेश रावत (18) के रूप में हुई है। हादसे के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

नाले में भरा था बारिश का पानी, गहराई का अंदाजा नहीं था : एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि रितेश अपने चचेरे भाई अंकित के साथ घर से कुछ दूरी पर स्थित एक नाले में नहाने गया था। बारिश के चलते नाले में पानी भरा था, लेकिन उसकी गहराई का अंदाजा नहीं था। नहाते समय रितेश गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा।

अंकित ने बचाने की कोशिश की, पर नहीं बचा पाया : रितेश को डूबता देख अंकित ने शोर मचाया और उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वह नाकाम रहा। जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तब तक रितेश पूरी तरह पानी में समा चुका था।

पुलिस व ग्रामीणों ने किया शव का रेस्क्यू : सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव की तलाश शुरू की गई। काफी मशक्कत के बाद रितेश का शव बरामद कर लिया गया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल : जैसे ही रितेश के परिजनों को हादसे की जानकारी मिली, वे बदहवास हालत में घटनास्थल पर पहुंचे। मां और पिता की चीख-पुकार ने वहां मौजूद हर आंख को नम कर दिया।

यह भी पढ़ें:- गोमती में मछली पकड़ने गया युवक लापता, तेज बहाव में बहने की आशंका

गोमती में मछली पकड़ने गया युवक लापता, तेज बहाव में बहने की आशंका
लखनऊ, अमृत विचार :  ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के बरी कला गांव के समीप शनिवार रात एक व्यक्ति के गोमती नदी में लापता हो जाने से सनसनी फैल गई। 55 वर्षीय सनोज कश्यप, जो रात 11 बजे मछली पकड़ने के लिए घर से निकले थे, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटे। सुबह तक कोई पता न चलने पर परिजनों ने ग्रामीणों और पुलिस को सूचना दी।

बारिश और अंधेरे ने बढ़ाया खतरा : स्थानीय लोगों ने बताया कि रात में हल्की बारिश और गहरा अंधेरा था, जिससे नदी किनारे की फिसलन काफी बढ़ गई थी। आशंका है कि सनोज का पैर फिसलकर वे नदी में गिर पड़े होंगे। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया।

पुलिस-रेस्क्यू टीम और ग्रामीण जुटे तलाश में : सूचना पर पुलिस व रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। गोताखोरों की मदद से सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है। ठाकुरगंज थाने के प्रभारी ओमवीर सिंह ने बताया कि नदी का बहाव तेज है और कुछ हिस्सों में गहराई अधिक होने से तलाश में दिक्कत आ रही है।

ग्रामीण दे रहे मदद, बांस और जाल से खोज जारी : गांव के कई युवक पारंपरिक तरीकों से, जैसे लंबे बांस व मछली पकड़ने वाले जाल, की मदद से नदी में तलाशी में जुटे हैं। बारिश के बाद गोमती नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे रेस्क्यू ऑपरेशन और मुश्किल होता जा रहा है।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, ग्रामीणों की भीड़ जुटी : सनोज के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं नदी किनारे ग्रामीणों की भारी भीड़ जुटी रही। हर किसी की जुबान पर बस एक ही सवाल - “अब तक कुछ पता क्यों नहीं चला?”

यह भी पढ़ें:- लखनऊ : दहेज में iPhone न लाने पर विवाहिता को गर्म कैंची से दागा!

लखनऊ : दहेज में iPhone न लाने पर विवाहिता को गर्म कैंची से दागा!
लखनऊ, अमृत विचार : लखनऊ के बीबीडी थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें दहेज में iPhone और जेवर न मिलने पर एक विवाहिता को गर्म कैंची से दागने, तार और चप्पल से पीटने, और फिर मायके भगा देने का आरोप पति और ससुरालियों पर लगा है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

🛑 “मांग पूरी नहीं हुई तो दाग दिया” – विवाहिता परवीन की आपबीती
बाराबंकी के देवा शरीफ की रहने वाली परवीन की शादी दो साल पहले अरमान नामक युवक से हुई थी। उसका आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही अरमान और उसके परिजन iPhone और जेवर की मांग करने लगे।  मांग पूरी न होने पर उन्होंने कैंची गर्म कर शरीर पर दागा, तार और चप्पल से पीटा, और जब परवीन चिल्लाई तो गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की गई।

🛑 “निशान आज भी शरीर पर हैं” – मायके लौटी परवीन
परवीन ने बताया कि करीब एक माह पहले उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया गया, तब से वह मायके में रह रही है। शरीर पर चोट और जलने के निशान आज भी मौजूद हैं। प्रताड़ना से तंग आकर परवीन ने ससुराल वालों के खिलाफ बीबीडी थाने में तहरीर दी। मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने महिला के पति अरमान, सास सब्बो बानो, ससुर सिद्दीक, ननद  दरकसा और देवर सलमान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर बीबीडी राम सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, जांच में मिले साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर पुलिस कार्रवाई करेगी।

यह भी पढ़ें:- ग़म-ए-हुसैन में डूबा शहर : शाम से चलेगा 72 ताबूतों का ऐतिहासिक जुलूस, ट्रैफिक में रहें सतर्क

लखनऊ में सीआईडी अफसर बना मौत का सौदागर!’...हत्या और दहेज उत्पीड़न की FIR
लखनऊ, अमृत विचार : यूपी पुलिस के एक सीनियर अफसर पर पत्नी की हत्या का गंभीर आरोप लगा है। CID में तैनात ASP मुकेश प्रताप सिंह के खिलाफ हत्या व उत्पीड़न की FIR लखनऊ के महानगर कोतवाली में दर्ज की गई है। मृतका के भाई प्रमोद सिंह ने ASP मुकेश और उनके पूरे परिवार को इस मामले में नामजद कराया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, वहीं घटना से सियासी गलियारों से लेकर पुलिस महकमे में खलबली मची हुई है।

🔸 जानिए पूरा मामला

मूलरूप से फिरोजाबाद जनपद के रहने वाले प्रमोद सिंह की बहन नितेश सिंह की शादी वर्ष 2012 में ASP मुकेश प्रताप सिंह से हुई थी। शादी के बाद से ही नितेश को पति के प्रेम-प्रसंग की जानकारी मिली, जिससे उनके बीच विवाद होने लगा। प्रमोद के अनुसार, मुकेश का एक महिला अफसर से अफेयर चल रहा था और नितेश को प्रताड़ित किया जाता था।

🔸 अफेयर की भनक लगते ही मांगने लगा था तलाक

प्रमोद सिंह ने बताया कि पति के अफेयर की जानकारी लगने के बाद मुकेश प्रताप सिंह बहन को धमकाता था। आरोप है कि  मुकेश अपनी पत्नी को अक्सर यह कहकर धमकाता था कि “तू घर से निकल जा, कहीं जाकर मर जा”। यह मानसिक प्रताड़ना लगातार चल रही थी। इससे नितेश मानसिक रूप से बेहद टूट चुकी थी। जब यह बात ससुराल वालों को बताई गई, तो सुलह की जगह उन्होंने उल्टा बहन को ही दोषी ठहराना शुरू कर दिया। प्रमोद ने लिखा कि मुकेश के पिता, मां, भाई और बहन सभी ने बहन पर तलाक देने का दबाव बनाना शुरू किया।

🔸 मम्मी पंखे से लटकी हुई हैं

30 जुलाई की दोपहर नितेश ने अपने भाई को कॉल कर मां को बुलाने की बात कही थी क्योंकि मुकेश तीन दिन की ड्यूटी पर वाराणसी जाने वाले थे, लेकिन उसी दिन शाम 3:15 बजे बेटी के फोन से खबर मिली कि मम्मी और पापा में झगड़ा हुआ और मम्मी पंखे से लटकी हुई हैं। जब परिजन लखनऊ पहुंचे तो घर के फर्श पर नितेश का शव मिला। मामले की सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

जिसके बाद भाई प्रमोद सिंह ने महानगर कोतवाली में लिखित शिकायत देते हुए कार्रवाई करने की मांग की है।  मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने ASP मुकेश प्रताप सिंह, पिता रमेश चंद्र वर्मा, मां सुधा चंद्रा, भाई अनुभव चंद्रा और बहन आस्था के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। DCP मध्य लखनऊ, आशीष श्रीवास्तव ने पुष्टि की है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की गहन जांच की जा रही है। परिवार के अन्य सदस्यों की भूमिका भी जांच के दायरे में है।

यह भी पढ़ें:- “वो तो सोया था गहरी नींद में… फिर उसकी कभी सुबह न हुई”... प्रेमी के साथ मिलकर की पत्नी ने पति की हत्या

VIP स्टाइल में ड्रग तस्करी! लग्जरी स्कॉर्पियो में भरकर लाते थे गांजा, STF की बड़ी कार्रवाई
लखनऊ अमृत विचार : स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और नगराम पुलिस ने सोमवार को एक ऐसे तस्कर को गिरफ्तार किया, जो लग्जरी गाड़ियों के जरिए गांजे की तस्करी कर रहा था। आरोपी के पास से 156 किलो 600 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। वहीं उसका साथी पुलिस की घेराबंदी तोड़कर भाग निकला। बरामद गांजे की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 40 लाख रुपये आंकी गई है।

सुल्तानपुर हाइवे पर हुई घेराबंदी : एसटीएफ के डिप्टी एसपी धर्मेश कुमार शाही के अनुसार, संयुक्त टीम ने नगराम थाना क्षेत्र में सुल्तानपुर हाइवे के पटवाखेड़ा मोड़ के पास घेराबंदी की थी। इस दौरान एक काली स्कॉर्पियो को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन उसमें सवार एक युवक खेत की ओर भाग निकला। जबकि चालक सीट पर मौजूद शिवम यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी नगराम के सलेमपुर अचाका गांव का निवासी है।

गाड़ियों से लाते थे गांजा, यहां होती थी सप्लाई : पुलिस पूछताछ में शिवम ने बताया कि वह अपने फरार साथी सूरज सिंह के साथ मिलकर आंध्र प्रदेश और ओडिशा के जेपोर (उमरकोट) से उच्च गुणवत्ता वाला गांजा तीन हजार रुपये प्रति किलो की दर से खरीदते थे। इसके बाद उसे स्कॉर्पियो जैसी लग्जरी गाड़ियों में भरकर लखनऊ, रायबरेली, सुल्तानपुर समेत आसपास के जिलों में छह हजार रुपये प्रति किलो में बेचते थे।

जेल में हुई थी मुलाकात, बाहर आकर बना लिया गिरोह : पूछताछ में सामने आया कि शिवम और सूरज की मुलाकात वर्ष 2022 में लखनऊ जेल में हुई थी। जेल से छूटने के बाद दोनों ने मिलकर यह गिरोह बनाया और गांजा तस्करी में लग गए। पकड़ी गई स्कॉर्पियो भी तस्करी से कमाए गए पैसों से खरीदी गई थी।

आपराधिक इतिहास भी रहा है : पुलिस के अनुसार, शिवम यादव पर पहले से पीजीआई थाना क्षेत्र में एक मामला दर्ज है। वहीं उसका फरार साथी सूरज सिंह बल्दीराय (सुल्तानपुर) का निवासी है, जिसके खिलाफ सुल्तानपुर में तीन और गोसाईंगंज में दो आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

यह भी पढ़ें:- ग़म-ए-हुसैन में डूबा शहर : शाम से चलेगा 72 ताबूतों का ऐतिहासिक जुलूस, ट्रैफिक में रहें सतर्क

वर्दी की आड़ में कत्ल : रासुका में बंधा इश्क़ का कातिल"....जानें कैसे वर्दीधारी सिपाही बना हत्यारा"
लखनऊ, अमृत विचार : लखनऊ की गलियों में बहा वो खून... जो कभी प्यार के नाम पर छलका था। वर्दी पहनने वाला रक्षक, एक दिन बन गया भक्षक-और फिर जो हुआ, उसने इंसानियत को झकझोर दिया। हालांकि, बीच सड़क पर धारदार हथियार से दो दोस्तों की हत्या करने वाले हत्यारोपित सिपाही और उसके भांजे विनीत पर लखनऊ पुलिस ने एनएसए लगाया गया है।

आंखों में था खटकता पत्नी का प्रेमी

दरअसल, इस कहानी की शुरुआत लखीमपुर खीरी की पुलिस लाइन में तैनात सिपाही महेंद्र यादव से। घर में सब कुछ था-सम्मान, नौकरी और एक खूबसूरत पत्नी अंकिता, लेकिन एक दिन उसे पता चला कि उसकी पत्नी का दिल कहीं और धड़कता है। नाम था मनोज लोधी, जोकि लखनऊ में काकोरी के गांव पानखेड़ा का रहने वाला था। मनोज और अंकिता धीरे-धीरे नजदीक आने लगे थे, तो वहीं पत्नी की बेवफाई भी महेंद्र को खटकने लगी थी। इस पर सिपाही महेंद्र ने मनोज को रास्ते से हटाने और दर्द में बदला लेने की ठान ली। उसने भांजे विनीत यादव के साथ मिलकर वो प्लान रचा, जिसे जानकर रोंगटे खड़े हो जाएं।

अंकिता से कहलवाकर मनोज को मिलने बुलवाया गया। जैसे ही मनोज अपने दोस्त रोहित के साथ पहुंचा, सिपाही महेंद्र और उसके साथियों ने उन पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। बीच सड़क पर दिनदहाड़े हुआ ये कत्ल लोगों की आंखों में दहशत छोड़ गया। पुलिस ने तफ्तीश की, और 24 घंटे के भीतर दोहरे हत्याकांड का पर्दाफाश कर महेंद्र, अंकिता, विनीत और अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामला यहीं नहीं रुका। काकोरी पुलिस की रिपोर्ट और वारदात की क्रूरता को देखते हुए अब महेंद्र और विनीत पर रासुका (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) के तहत कार्रवाई कर दी गई है। यह कहानी है प्यार की, विश्वासघात की और एक रक्षक के टूटने की-जहां दिल का दर्द दिमाग में बारूद बन बैठा और दो जिंदगियां लील लीं।

यह भी पढ़ें- लखनऊ में लिफ्ट में गिरने से हुई मौत, अपार्टमेंट मालिक और मेंटेनेंस प्रभारी पर FIR

लखनऊ में लिफ्ट में गिरने से हुई मौत, अपार्टमेंट मालिक और मेंटेनेंस प्रभारी पर FIR
लखनऊ, अमृत विचार : बीबीडी थाना क्षेत्र स्थित साई यश रेजीडेंसी में लिफ्ट की डक्ट में गिरकर हुई विजय यादव (53) की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतक की पत्नी आरती यादव की शिकायत पर पुलिस ने अपार्टमेंट मालिक और मेंटेनेंस इंचार्ज के खिलाफ गैर इरादतन हत्या सहित गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने आरोपियों को नोटिस भेज पूछताछ की तैयारी शुरू कर दी है।

गाजीपुर जिले के छावनी लाइन निवासी विजय यादव पीजीआई के यूरोलॉजी विभाग में इलाज करवा रहे थे। इलाज के लिए वह बीबीडी स्थित अपने दोस्त सुधीर गुप्ता के पांचवीं मंजिल के फ्लैट में रह रहे थे। 24 जुलाई की शाम को लिफ्ट से नीचे उतरते समय यह हादसा हुआ। जैसे ही उन्होंने लिफ्ट का बटन दबाया, दरवाजा तो खुल गया, लेकिन लिफ्ट ऊपर चली गई। उन्होंने दरवाजे से पैर रखा और सीधे डक्ट में गिर पड़े, जिससे उनकी मौत हो गई।

पत्नी आरती यादव ने आरोप लगाया है कि लिफ्ट पहले से खराब थी और इसकी शिकायत बार-बार व्हाट्सएप ग्रुप और मौखिक रूप से की गई थी, फिर भी न मेंटेनेंस हुआ और न ही सुरक्षा के कोई इंतजाम। यदि समय रहते लिफ्ट की मरम्मत हो जाती, तो उनके पति की जान बच सकती थी। इंस्पेक्टर बीबीडी राम सिंह ने बताया कि पीड़िता के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और मामले की जांच की जा रही है। रिपोर्ट के आधार पर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:- शॉपिंग मॉल की लिफ्ट में डेढ़ घंटे तक फंसा कर्मचारी, सांस लेने में होने लगी थी परेशानी

शॉपिंग मॉल की लिफ्ट में डेढ़ घंटे तक फंसा कर्मचारी, सांस लेने में होने लगी थी परेशानी
लखनऊ, अमृत विचार : जानकीपुरम थाना अंतर्गत  भवानी बाजार के समीप एक शॉपिंग मॉल में रविवार दोपहर लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया। मॉल में कार्यरत कर्मचारी वीरेंद्र शुक्ल करीब डेढ़ घंटे तक लिफ्ट में फंसे रहे। बेसमेंट पहुंचने के बाद लिफ्ट का गेट बंद रह गया और वह बाहर नहीं निकल सके। जब परिजन पहुंचे और विरोध किया, तब जाकर मैकेनिक बुलाया गया।

मड़ियांव के हरिओमनगर निवासी वीरेंद्र शुक्ल मॉल में बतौर कर्मचारी कार्यरत हैं। रविवार दोपहर वह मॉल की दूसरी मंजिल से लिफ्ट द्वारा नीचे उतर रहे थे। जैसे ही लिफ्ट बेसमेंट में पहुंची, गेट नहीं खुला और वीरेंद्र अंदर फंस गए। उन्होंने अपने साले रजत तिवारी और मॉल स्टाफ को कॉल कर इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने पर रजत तिवारी अपने दोस्त दिलीप मिश्रा के साथ मॉल पहुंचे और मैकेनिक बुलाने की मांग की। पहले तो मॉल प्रबंधन टालमटोल करता रहा, लेकिन जब परिजनों ने विरोध तेज किया और लिफ्ट के अंदर फंसे वीरेंद्र की हालत बिगड़ने लगी, तब जाकर मॉल मैनेजर ने मैकेनिक को बुलाया।

करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद मैकेनिक ने लिफ्ट का दरवाजा खोला और वीरेंद्र को बाहर निकाला गया। उन्हें पानी पिलाया गया और परिजन उन्हें घर ले गए। इस दौरान वीरेंद्र ने बताया कि लिफ्ट में हवा की कमी के कारण सांस लेने में दिक्कत हो रही थी और वह बार-बार दरवाजा पीटकर मदद की गुहार लगाते रहे। इंस्पेक्टर जानकीपुरम विनोद कुमार तिवारी का कहना है कि लिफ्ट में फंसने की कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है। हालांकि मॉल प्रबंधन की लापरवाही पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें:- Over Speeding : खेत में खाद डालकर बाइक से घर लौट रहे किसान को बेकाबू कंटेनर ने रौंदा, मौत