Master Mind - Amrit Vichar

Moradabad: फर्जी फर्मों के जरिए करोड़ों की जीएसटी चोरी का खुलासा, मास्टर माइंड गिरफ्तार
मुरादाबाद, अमृत विचार। फर्जी फर्मों और जाली बिलिंग के माध्यम से करोड़ों रुपये की जीएसटी चोरी करने वाले संगठित गिरोह का पुलिस ने बुधवार को पर्दाफाश किया। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने गिरोह के मुख्य आरोपी मास्टर माइंड भगवान सिंह उर्फ मुर्रा प्रधान को गिरफ्तार कर लिया है, जो मथुरा जनपद के कोसीकला क्षेत्र का निवासी बताया गया है। उसने अपने नौकर के नाम से 33 फर्जी फर्म पंजीकृत कराई थी। उसका नेटवर्क हरियाणा, पंजाब और बिहार तक फैला है। वह जीएसटी चोरी के मामले में आजमगढ़ में भी लिखे गए मुकदमें में वांछित चल रहा था।

बुधवार को एसपी क्राइम सुभाष चंद्र गंगवार ने जीएसटी चोरी के पकड़े गए मास्टरमाइंड भगवान सिंह निवासी कोसीकला जनपद मथुरा और उसके नौकर रविंद्र के बारे में जानकारी दी। बताया कि दोनों आरोपी लंबे समय से विभिन्न राज्यों में फर्जी फर्में बनाकर जाली बिल्टियों और ई-वे बिल के जरिए बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी कर रहे थे। जिन्हें पुलिस ने 20 दिन की मशक्कत के बाद पकड़ा है। यह कार्रवाई राज्य कर विभाग की शिकायत के आधार पर की गई है। एसपी क्राइम ने बताया कि सहायक आयुक्त, राज्य कर चतुर्थ इकाई की तहरीर पर थाना सिविल लाइंस में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी, जिसे बाद में साइबर क्राइम टीम को सौंपा गया।

जीएसटी टैक्स का चोरी के मास्टरमाइंड ने अपने नौकर रविंद्र के नाम पर इन फर्मों के माध्यम से बिना वास्तविक माल ढुलाई के कागजी लेनदेन दिखाकर जीएसटी चोरी की है। एसपी क्राइम ने बताया कि यह कार्रवाई संगठित रूप से की जा रही टैक्स चोरी के बड़े नेटवर्क के खिलाफ महत्वपूर्ण है। जांच आगे बढ़ने पर और भी लोगों के नाम सामने आने की संभावना है। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के पास से तीन मोबाइल फोन और एक लैपटॉप बरामद किया गया है। इन उपकरणों में फर्जी बिलिंग, जीएसटी दस्तावेज और बैंकिंग लेनदेन से जुड़े महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्य मिलने की संभावना है, जिनकी फॉरेंसिक जांच कराई जाएगी। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी और उसके नेटवर्क के खिलाफ विभिन्न जनपदों में पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें धोखाधड़ी, जालसाजी और आर्थिक अपराध शामिल हैं। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।

नामी कंपनी के नामों का भी करता था प्रयोग
पुलिस को जांच के दौरान मांझी इंटरप्राइजेज और श्री बाबा ट्रेडर्स जैसी फर्मों के नाम भी मिले हैं, जिनका उपयोग फर्जी बिलिंग और दस्तावेज तैयार करने में किया जा रहा था। कई मामलों में एक ही वाहन और बिल्टी नंबर का अलग-अलग लेनदेन में इस्तेमाल किए जाने के साक्ष्य भी मिले हैं।

2024 से कर रहा था फर्जी बिलिंग नेटवर्क का प्रयोग
आरोपी वर्ष 2024 से स्क्रैप और अन्य व्यापारिक गतिविधियों के नाम पर फर्जी बिलिंग का नेटवर्क चला रहा था। उसने उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड समेत कई राज्यों में व्यापारियों के नाम और दस्तावेजों का दुरुपयोग कर करीब 33 फर्जी फर्में खड़ी कर ली थीं।

Bareilly : बरेली बवाल मामले में आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां की पेशी आज
बरेली, अमृत विचार। पुलिस पर पथराव कर फायरिंग कराने के मास्टर माइंड आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा की 28 अक्टूबर को कोर्ट में पेशी है। चर्चा है कि उनकी पेशी पिछली बार की तरह इस बार भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये कराई जाएगी। मौजूदा समय में तौकीर रजा फतेहगढ़ की जेल में बंद हैं।

आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां के आह्वान पर 26 सितंबर को नमाज के बाद आई लव मुहम्मद पोस्टर को लेकर शहर में विरोध प्रदर्शन कर रहे उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव कर फायरिंग करते हुए दुकानों में तोड़-फोड़ की थी। शहर में बवाल कराने के लिए गैर जनपद से गैंगस्टर तक बुलाए गए थे। साथ ही पश्चिम बंगाल और बिहार से लोगों को बुलाया गया था। इतना ही नहीं एसपी सिटी मानुष पारीक के गनर का एंटी रायट गन छीनते हुए पुलिस का वायरलेस सेट भी उपद्रवियों ने लूट लिया था।

बवाल के बाद कोतवाली में पांच, बारादरी में दो, किला, प्रेमनगर और कैंट थाने में एक-एक मुकदमा लिखा गया था। इन मामलों में मौलाना तौकीर रजा खां की 14 अक्तूबर को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये कोर्ट में पेशी हुई थी। उनके खिलाफ न्यायालय ने छह साल पहले सीएए-एनआरसी के विवाद के दौरान प्रदर्शन करने और 26 सितंबर को जुमे की नमाज के बाद शहर में बवाल कराने में दर्ज किए गए 10 मुकदमों में बी वारंट जारी किया है।

तौकीर रजा का बयान लेने फतेहगढ़ जेल गए दो विवेचक
बवाल के मामले में इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (आईएमसी) प्रमुख मौलाना तौकीर रजा का बयान दर्ज करने कोतवाली के दो विवेचक फिर फतेहगढ़ जेल रवाना हो गए हैं। कुल 11 मुकदमों में मौलाना तौकीर के बयान दर्ज किए जाएंगे। कोतवाली में दर्ज सात मुकदमों समेत बारादरी व अन्य थानों के 11 मुकदमों में तौकीर रजा आरोपी हैं। अब लगातार विवेचक वहां उसके बयान दर्ज करने जा रहे हैं। बिहारीपुर चौकी क्षेत्र में हुए बवाल के संबंध में कोतवाली में दर्ज दो मुकदमों के विवेचक तौकीर रजा के बयान दर्ज करके लौटे हैं। रविवार को भी दो विवेचक फतेहगढ़ जेल रवाना हो गए। इनमें नौमहला मस्जिद के पास हुई झड़प की विवेचना कर रहे चौकी चौराहा चौकी प्रभारी नितिन राणा व कुमार टाकीज पर हुए बवाल की विवेचना कर रहे कोतवाली के एसएसआई संतोष सिंह शामिल हैं।

Bareilly : पेशी वाले दिन भतीजे की शादी...28 अक्टूबर को होगा फैसला, तौकीर को जमानत या थोड़े दिन और रहेंगे अंदर !
बरेली, अमृत विचार। पुलिस पर पथराव कर फायरिंग कराने के मास्टर माइंड आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा के भतीजे की शादी 28 अक्टूबर को है। भतीजे की शादी समारोह में मौलाना के शामिल होने को लेकर संशय बरकरार है। इसी दिन बवाल मामले में मौलाना तौकीर रजा की कोर्ट में पेशी नियत है। अब 28 अक्टूबर को फैसला होगा कि तौकीर रजा खां पेशी के बाद जेल जाएंगे या फिर अपने भतीजे की शादी में शिरकत कर पाएंगे। मौजूदा समय में तौकीर रजा फतेहगढ़ जेल में बंद हैं।

आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां के आह्वान पर 26 सितंबर को नमाज के बाद आई लव मोहम्मद पोस्टर को लेकर शहर में विरोध प्रदर्शन कर रहे उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव कर फायरिंग करते हुए दुकानों में तोड़-फोड़ की थी। शहर में बवाल कराने के लिए गैर जनपद से गैंगस्टर तक बुलाए गए थे। साथ ही पश्चिम बंगाल और बिहार से लोगों को बुलाया गया था। इतना ही नहीं एसपी सिटी मानुष पारीक के गनर का एंटी रायट गन छीनते हुए पुलिस का वायरलेस सेट भी उपद्रवियों ने लूट लिया था। बवाल के बाद कोतवाली में पांच, बारादरी में दो, किला, प्रेमनगर और कैंट थाने में एक-एक मुकदमा लिखा गया था। बवाल की साजिश रचने के आरोप में सात मुकदमों में तौकीर रजा को नामजद किया गया था। अब उन्हें सभी मुकदमों में साजिशकर्ता के रूप में नामजद किया गया है। बवाल कराने की साजिश रचने के आरोप में मौलाना तौकीर को गिरफ्तार करके फतेहगढ़ जेल में रखा गया है।

मौलाना तौकीर रजा खां के परिजनों के अनुसार उनके भाई तौसीफ रजा खां के बेटे मुफ्ती फैज रजा अजहरी की शादी 28 अक्टूबर को है। परिवार में शादी की तैयारियां चल रही है, लेकिन तौकीर रजा के जेल में बंद होने के चलते परिवार के लोग मायूस हैं, क्योंकि उनके शादी समारोह में शामिल होने पर संशय बना हुआ है। हालांकि परिवार के लोगों ने कानूनी प्रकिया के जरिये तौकीर रजा को जेल से बाहर निकालने में पूरी ताकत लगाये हुए हैं। ऐसे में मौलाना तौकीर रजा खां के समर्थकों के साथ-साथ उनके परिवार के लोगों में एक ही चर्चा चल रही है क्या मौलाना तौकीर भतीजे की शादी में शिरकत कर पाएंगे?

पिछली बार वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये तौकीर की हुई थी पेशी
शहर में पुलिस पर पथराव और फायरिंग कर दंगा कराने की साजिश रचने वाले आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां को 14 अक्तूबर को कोर्ट में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये पेशी हुई थी। उनके खिलाफ न्यायालय ने छह साल पहले सीएए-एनआरसी के विवाद के दौरान प्रदर्शन करने और 26 सितंबर को जुमे की नमाज के बाद शहर में बवाल कराने में दर्ज किए गए 10 मुकदमों में बी वारंट जारी किया है। मौलाना तौकीर को मौजूदा समय में फतेहगढ़ की जेल में रखा गया है। अगली पेशी भी वीडियो कांफ्रेंसिंग से ही होने की संभावना है। इस बारे में पुलिस-प्रशासन ने चुप्पी साध रखी है। अधिकारियों का सिर्फ यह कहना है कि इस बारे में अंतिम समय में फैसला लिया जाएगा।

बरेली बवाल : कसा शिकंजा...डॉक्टर नफीस और उनका बेटा भी नामजद
बरेली, अमृत विचार। जुमे की नमाज के बाद पुलिस पर पथराव और फायरिंग कराने वाले मास्टर माइंड आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां के करीबी डॉ. नफीस और उनके बेटे फरहान को भी पुलिस ने विवेचना में नामजद किया है।

पिता-पुत्र दोनों मौलाना तौकीर रजा खां के संपर्क में रह कर शहर को दंगा के हवाले करना चाहते थे। इतना ही नहीं फेसबुक पर बने आईएमसी पार्टी के पेज पर लगातार पोस्ट कर इस्लामिया ग्राउंड भरने के लिए अपील कर रहे थे। कार्यक्रम रद्द होने वाले लेटर पैड को पेज पर पोस्ट किया। उसका स्क्रीन शॉट लेकर पुलिस को भेजते ही उसे डिलिट कर दिया। अब पिता-पुत्र दोनों पुलिस के रडार पर आ गए हैं।

बता दें कि पुलिस की तरफ से इस प्रकरण में अलग-अलग थानों में कुल 10 मुकदमे दर्ज किए गए हैं। इनमें से पांच मुकदमे कोतवाली में दर्ज कराए गए हैं। पुलिस की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है वैसे-वैसे परतें खुलती जा रही हैं। खुद को निर्दोष बताने वाले डॉ. नफीस और उनका बेटा फरहान उर्फ फम्मू लगातार मौलाना तौकीर रजा के संपर्क में थे। मौलाना के मिले निर्देश यह आगे अपने लोगों तक पहुंचा रहे थे। नफीस का बेटा फरहान फेसबुक पर बने आईएमसी के पेज को लगातार अपडेट कर रहा था।

सबसे पहले उसने भारी संख्या में भीड़ वाली वीडियो पोस्ट करते हुए इस्लामिया ग्राउंड को पूरा भर देने की अपील की। इसके कुछ ही देर बाद उसने अलग-अलग कई वीडियो और पोस्ट कर भारी भीड़ जुटाने की कोशिश की।

इतना ही नहीं जब आईएमसी की लेटर पैड पर कार्यक्रम रद्द करने के लिए लिखकर दिया गया तो पुलिस ने उस लेटर पैड को फेसबुक पर डालने की अपील की। हैरानी की बात यह है कि उसने उस लेटर पैड को पोस्ट किया। उसका स्क्रीन शॉट लेकर पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों को भेज दिया, लेकिन दो मिनट बाद ही उस पोस्ट को डिलिट कर दिया। शुक्रवार सुबह भी उसने नई पोस्ट डालकर सभी को कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की।

ये भी पढ़ें-बरेली बवाल : आईएमसी जिलाध्यक्ष ने दंगा कराने को झोंकी थी पूरी ताकत

Bareilly : गुटबाजी ने मौलाना तौकीर को पहुंचाया सलाखों के पीछे, कॉल वापस लेने पर भड़काते थे करीबी
बरेली, अमृत विचार। जुमे की नमाज के बाद पुलिस पर पथराव और फायरिंग कराने वाले मास्टर माइंड आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां को आपसी गुटबाजी ने ही जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। उनके ही लोगों में दो गुट बन गए थे। जो मौलाना तौकीर के खास बनने के चक्कर में मामले को शांत नहीं होने दिए। नतीजा यह रहा कि शहर में बवाल हुआ और पुलिस ने मौलाना तौकीर को गिरफ्तार करके फतेहगढ़ जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।

मौलाना तौकीर रजा खां का दाहिना हाथ आरोपी नदीम खां ने पुलिस पूछताछ में बताया कि तौकीर के खास लोगों में पांच लोग शामिल थे। इनमें डॉ. नफीस, मुनीर इदरीसी, उहसानउलहक चतुर्वेदी और पार्षद अनीस सकलैनी शामिल थे। इनमें उसके साथ डॉ. नफीस थे, जबकि, तीन लोग एक तरफ थे। ये दोनों फाइक एन्क्लेव में देर रात जाकर मौलाना तौकीर को समझा-बुझाकर कॉल वापस लेने के लिए तैयार करते थे, लेकिन, सुबह ही दूसरा गुट पहुंच कर उन्हें भड़काने का काम करता था। इसके बाद कॉल वापस लेने से मौलाना इनकार कर देते थे। यह सब मौलाना का खास बनने के लिए ड्रामा किया जा रहा था। इसमें पांचों लोगों की अपनी अलग-अलग भूमिका थी। जो तय समयानुसार अपनी भूमिका निभा रहे थे।

नदीम और डॉक्टर नफीस ने फर्जी हस्ताक्षर कर थमाया लेटर पैड
पुलिस-प्रशासन की टीम ने लगातार वार्ता कर जब मौलाना तौकीर रजा खां को इस्मालिया इंटर कॉलेज पहुंचने की कॉल वापस लेने के लिए समझा लिया तो उन्होंने नदीम और नफीस से कार्यक्रम रद्द करने के लिए लेटर पैड पर लिखकर जारी करने को कहा। उस समय भी मौलाना समेत अन्य लोगों के मन में खोट था। यही वजह है कि जैसे ही लेटर पैड पर कार्यक्रम निरस्त किए जाने के बारे में लिखकर पुलिस को दिया गया। उसके कुछ ही देर बाद नदीम और पार्षद अनीस सकलैनी ने उसी लेटर पैड का फोटो सोशल मीडिया पर डालकर उसके नीचे बकायदा मैसेज लिखा कि तय समय पर सभी लोग इस्लामिया ग्राउंड पहुंचेंगे। कार्यक्रम निरस्त नहीं किया गया है। बल्कि, लेटर पैड फर्जी तरीके से वायरल किया जा रहा है। अगली सुबह शुक्रवार को मौलाना तौकीर रजा खां ने भी वीडियो जारी कर लेटर को फर्जी बताते हुए सभी से पहुंचने की अपील की थी।

धर्मांतरण मामला : पुलिस को मिली मजीद की बैंक डिटेल, खुल सकेंगे फंडिंग के राज
बरेली, अमृत विचार। छांगुर बाबा की तरह जनपद में धर्म परिवर्तन कराने का मास्टर माइंड ग्राम फैजनगर निवासी अब्दुल मजीद की बैंक डिटेल पुलिस के पास आ गई है। पुलिस बैंक खातों में आई रकम की डिटेल जुटाने में लग गई है। इतना ही नहीं उसका फर्जी पैन कार्ड बनवाने वाले आरोपी की भी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। हालाकि, उसका पैन कार्ड फर्जी होने के कारण पुलिस को उसके खाते में आए फंडिग की जांच आगे बढ़ाने में काफी समस्याएं आ रही हैं।

अलीगढ़ के इन्द्रपुरी क्वारसी थाना महुआ खेड़ा निवासी अखिलेश कुमारी ने भुता थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया था कि ग्राम फैजनगर के मदरसे में रख कर उसके जन्मांध जीआईसी शिक्षक बेटे प्रभात उपाध्याय को दूसरी शादी का झांसा देकर धर्म परिवर्तन कराने के लिए आरोपी लगातार ब्रेनवॉश कर रहे हैं। पुलिस टीम ने मदरसे में छापा मारकर मौके से मदरसा संचालक ग्राम फैजनगर निवासी मुख्य आरोपी अब्दुल मजीद, ग्राम करेली के सलमान, मोहम्मद आरिफ और सैदपुर चुन्नीलाल भोजीपुरा निवासी मोहम्मद फईम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

इसके बाद पुलिस धर्म परिवर्तन कराने वाले गिरोह की परतें खोलने में जुटी ही है। पुलिस जांच में सामने आया है कि धर्म परिवर्तन करने वाले बृजपाल और गिरफ्तार आरोपी आरिफ एक अन्य मदरसे की कमेटी के सदस्य हैं। ऐसे में पुलिस को आशंका है कि उस मदरसे में भी धर्मांतरण का खेल चल रहा हो सकता है। गिरोह में शामिल गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद आरिफ और करेली निवासी बृजपाल अन्य मदरसा कमेटी के भी सदस्य हैं।

आगरा धर्मांतरण केस: मास्टर माइंड अब्दुल रहमान को 10 दिन की पुलिस रिमांड, सामने आ सकते हैं कई राज
लखनऊ, अमृत विचार। आगरा धर्मांतरण गिरोह का मास्टर माइंड और सगी बहनों को इस्लाम कुबूल कराने वाले अब्दुल रहमान को पुलिस ने मंगलवार को कोर्ट में पेश किया। सीजेएम कोर्ट से पुलिस ने अब्दुल की दस दिन की कस्टडी रिमांड की मांग की। जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया। आगरा पुलिस ने उसे सोमवार को दिल्ली के मुस्तफाबाद से गिरफ्तार किया था। पुलिस व सुरक्षा एजेंसियां उससे एक अगस्त तक पूछताछ करेगी।

आगरा की सगी बहनों के धर्मांतरण कराने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड अब्दुल रहमान गोवा की आयशा को विदेशों से फंडिंग कराता था। अब्दुल रहमान ही सामूहिक धर्मांतरण के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे मौलाना कलीम सिद्दीकी के गिरोह को संचालित कर रहा था। पुलिस को उसके घर से रोहतक की एक युवती भी मिली थी। उसका भी धर्मांतरण कराने की तैयारी थी।

अब्दुल के घर के अंदर मुस्लिम साहित्य के साथ धर्म परिवर्तन के लिए उकसाने वाली पुस्तकें भी मिली हैं। पुलिस व सुरक्षा एजेंसियां उससे लगातार दस दिन तक पूछताछ कर गिरोह के नेटवर्क के साथ ही फंडिंग कहां से कितनी हुई। गिरोह द्वारा कितने बैंक खाते संचालित होते है। उसके गिरोह का कनेक्शन किन सफेदपोश लोगों से हैं? इसके बारे में पता लगाएगी।

Pratapgarh News: 20 करोड़ की साइबर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश
प्रतापगढ़, अमृत विचार। प्रतापगढ़ जिले में ऑनलाइन गेमिंग, ट्रेडिंग एवं लोन एप के माध्यम से ठगी करने वाला अंतरराज्यीय साइबर बदमाशों का गिरोह पकड़ा गया है। इस गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार करके 20 करोड़ से अधिक की ठगी का पर्दाफाश किया है।

मास्टरमाइंड अंकित पाल समेत तीनों प्रतापगढ़ के रहने वाले हैं। जेठवारा वीवीपुर के रहने वाले आजम अली ने पिछले महीने यह कहते हुए केस दर्ज कराया था कि उनकाे लोन दिलाने का झांसा देकर एक व्यक्ति ने उनका खाता खुलवा दिया है। अब तक लोन नहीं मिला। पूछने पर वह धमकाता है।

पुलिस ने यह प्रकरण दर्ज करने के बाद साइबर सेल को छानबीन के लिए दे दिया। एसपी डा.अनिल कुमार ने जांच में सर्विलांस सेल को भी लगा दिया। जब टीमों ने जांच करनी शुरू की तो आश्चर्यचकित रह गई। संबंधित बैंक खाते में लाखों का लेनदेन मिला, जबकि शिकायतकर्ता बहुत गरीब था। छानबीन आगे बढ़ी तो पता चला कि यह काम साइबर ठगों के एक बड़े गिरोह का है, जो देश के 16 राज्यों में फैला है।

यह बैंक खातों का इस्तेमाल खातों से उड़ाई गई रकम के लेनदेन में करता है। जब राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल पर और खंगाला गया तो पता चला कि उक्त गिरोह से पीड़ित 55 लोगों की शिकायतें देश के अन्य राज्यों में पहले से दर्ज हैं। यही नहीं इसका मास्टर माइंड अंकित पाल प्रतापगढ़ का निकला। वह और उसके दो साथी पकड़े गए तो पूरा मामला सामने आया।

एसपी डा. अनिल कुमार ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता में बताया कि भंगवा चुंगी के अंकित के साथ उसके साथी शिवम तिवारी सगरा पूरे ओझा, अनुराग शुक्ल दहिलामऊ भी पकड़े गए हैं। उनके कब्जे से स्मार्ट मोबाइल, एटीएम, आधार कार्ड, क्यूआरकोड समेत दस्तावेज बरामद हुए हैं। अभी छानबीन गहराई से चल रही है। गिरोह के 10 सदस्य और प्रकाश में आए हैं, उनको भी पकड़ा जाएगा। यूपी के अलावा महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली, तमिलनाडु, तेलंगाना, ओडिशा, केरल, छत्तीसगढ़ समेत 16 राज्यों में गिरोह फैला हुआ है।

बरेली: अनूप की किडनैपिंग तो ड्रामा थी...असल में 15 लाख फिरौती के लिए रिश्तेदार का किया था अपहरण
बरेली, अमृत विचार। दो दिन से लापता थाना बारादरी क्षेत्र के रहने वाले रिटायार्ड लेखपाल के बेटे के अनूप सिंह कटियार के अपहरण के मामले पुलिस ने सोमवार देर रात मुठभेड़ में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। लेकिन मंगलवार दोपहर एसएसपी अनुराग आर्य ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चौंकाने वाला खुलासा किया। वारदात का मास्टरमाइंड न सिर्फ अनूप खुद निकला। बल्कि उसने बांदा निवासी अपने तहरे भाई हरीश कटियार का अपहरण 15 लाख फिरौती की रकम ऐंठने के लिए किया। पूरे मामले में पुलिस ने अनूप समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया। साथ ही अनूप के तहेरे भाई हरीश को सकुशल बरामद कर लिया।

दरअसल 19 जनवरी को थाना बारादरी की गणेशपुरम कॉलोनी निवासी अनूप सिंह कटियार की पत्नी किरन ने पांच लाख की फिरौती के लिए फोन आने के बाद उसके अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अनूप की बरामदगी के लिए एसएसपी अनुराग आर्या ने टीमों का गठन कर दिया। सोमवार देर रात पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव मियांपुर में उदित के घर दबिश देकर अनूप के चचेरे भाई बांदा निवासी हरीश कटियार को बरामद किया। हरीश को कमरे में ताला डालकर बंद किया गया था। मियांपुर  निवासी मकान मालिक उदित, उमाशंकर, लाली पत्नी अंकित को हरीश की निगरानी में लगाया गया था। पूछताछ में पता चला कि हरीश के चचेरे भाई अनूप कटियार, अंकित उर्फ विनीत, खेमेंद्र, शाहिद, ललित, आकाश, रजत उर्फ रमेश, व वीरू उर्फ वीरपाल दो गाड़ियों से दो दिन पहले हरीश को यहां छोड़कर गए थे। निगरानी के एवज में रुपयों का लालच दिया था। रात में ही हरीश को दूसरी जगह शिफ्ट किया जाना था लेकिन उससे पहले ही पुलिस पहुंच गई। अनूप ने ही अंकित से अपनी पत्नी ममता को फोन कराकर पांच लाख की फिरौती मंगवाई और हरीश की पत्नी ज्योति को फोन कर 15 लाख की फिरौती मांगने को कहा।

मियांपुर से मिले इनपुट के बाद पुलिस की एक टीम ग्राम घुरसमसपुर की तरफ और दूसरी टीम दोहराटांडा रोड की तरफ चल दी। जहां पुलिस को दो गाड़ियां आती दिखाई दीं, लिहाजा कार सवारों ने खुद को पुलिस से घिरा देख भागने का प्रयास किया, लेकिन कामयाब नहीं हुए और पुलिस पर आठ राउंड फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में आंकित उर्फ विनीत कटियार, शाहिद, वीरू उर्फ वीरपाल घायल हो गए। मुठभेड़ में एसएसआई रोहित शर्मा व हेड कॉन्सटेबल असलम भी घायल हुए। घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भिजवाया गया।

कर्ज से परेशान होकर बनाई अपहरण की योजना
पूछताछ में अनूप कटियार व उसके साथी आकाश निवासी थाना नवाबगंज क्षेत्र ने पुलिस को बताया कि वह मूल रूप से हरदोई के रहने वाले हैं। अनूप के पिता के लेखपाल पद से रिटायर होने के बाद एक मकान पवन विहार कालोनी में बना लिया है। हरीश कटियार उसका तहेरा भाई है और अंडे का थोक व्यापार करता है। पूर्व में भी कई बार हरीश ने अनूप की मदद की थी। आर्थिक स्थिति खराब होने की वजह से हरीश से तीन लाख रुपये मांगे थे और उसने 15 दिन बाद देने का वादा भी किया था। लेकिन जिनसे कर्ज लिया था वो लोग परेशान कर रहे थे इसलिए दूसरे तरीके से पैसा निकालने की योजना बनाई।

पिछले तीन चार महीने से बना रहे थे अपहरण की योजना
पुलिस के मुताबिक करीब अनूप करीब तीन से चार महीने से हरीश के अपहरण की प्लानिंग कर रहा था। एक महीने पहले भी हरदोई में अपहरण का प्रयास किया गया था। ये पूरा गैंग किसी ऐसे व्यक्ति के अपहरण की फिराक में था जहां से इन्हें पैसे मिल जाएं। दो जगह अपहरण की कोशिशें की भी गईं लेकिन एक जगह सीसीटीवी और दूसरी जगह भीड़भाड़ की वजह से प्रयास सफल नहीं हो पाया। अंत में हरीश का अपहरण बांदा से किया गया। जहां अनूप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई।

यही समझता रहा कि अनूप भी किडनैप हुआ है
अनूप और उसके साथियों के चंगुल से छूटे हरीश के मुताबिक वो यही समझता रहा कि उसके साथ अनूप का भी अपहरण हो गया है। 17 जनवरी को अनूप बांदा में उसके कमरे पर आया और कहा कि चित्रकूट जाने के लिए उसके कुछ साथी आ रहे हैं, तुम भी साथ चलो। लेकिन उसका अंडो के व्यापार का सीजन होने की वजह से जाने से मना कर दिया। रात को दोनों कमरे पर सो रहे थे कुछ लोग अंदर दाखिल हुए और कंबल डालकर जबरदस्ती बाहर ले गए और गाड़ी में बैठा लिया। कंबल हटा तो एक व्यक्ति ने उसके तमंचा लगा रखा था और गाड़ी अनूप चला रहा था। उसे बताया गया कि अनूप और उसका अपहरण हो गया है।

प्यास लगने पर पिलाते थे शराब
आरोपियों के चंगुल से छूटने के बाद हरीश ने बताया कि उसको प्यास लगती तो आरोपी पानी की जगह शराब पिलाते थे, ताकि वह नशे में रहे। उसे इतना होश था कि गाड़ी लेकर शाहजहांपुर और अन्य स्थानों पर घूमते रहे। इसके बाद एक अंधेरी कोठरी में डालकर बंद कर दिया गया। पूरे मामले में पुलिस ने अनूप, अंकित उर्फ विनीत, शाहिद, वीरू उर्फ वीरपाल, आकाश, उमाशंकर, उदित और अंकति की पत्नी लाली को गिरफ्तार किया है।

नैनीताल: बनभूलपुरा दंगे के मास्टर माइंड अब्दुल मलिक की जमानत पर सुनवाई पूरी, निर्णय सुरक्षित
विधि संवाददाता, नैनीताल, अमृत विचार। हाईकोर्ट में बनभूलपुरा दंगा के मुख्य आरोपी अब्दुल मलिक की जमानत को लेकर शुक्रवार को सुनवाई हुई। न्यायमूर्ति रवीन्द्र मैठाणी की पीठ ने निर्णय इस विधिक प्रश्न पर सुरक्षित रख लिया है कि क्या इस मामले को एकलपीठ सुनेगी या खंडपीठ। अभी जमानत दिए जाने या नहीं दिए जाने का प्रश्न नहीं है।

प्रश्न यह है कि जिस केस में यूएपीए लग जाता है उसकी जमानत उच्च न्यायलय की खंडपीठ सुनेगी या एकलपीठ? इस पर कोर्ट ने निर्णय सुरक्षित रख लिया है। राज्य सरकार की तरफ से कहा गया कि इस केस में यूएपीए लगा है इसलिए मामले को खंडपीठ सुनेगी। इससे संबंधित मामलों में खंडपीठ सुनवाई कर रही है, कई मामले सुन भी चुकी है।

आरोपी की ओर से कहा गया कि इस मामले की जांच रेगुलर पुलिस  कर रही है इसलिए मामले को एकलपीठ सुन सकती है। इससे संबंधित निर्णय भी पेश किए। खंडपीठ उन मामलों को सुन सकती है जिसमें एनआईए ने जांच की हो और स्पेशल कोर्ट ने खारिज कर दिया हो। यहां सेशन कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज की है और रेगुलर पुलिस ने मामले की जांच की है।

सरकार की तरफ से यह भी कहा गया कि आरोपी के खिलाफ यूएपीए जैसे गंभीर धाराओं में मामला दर्ज हैं इसलिए सिंगल बेंच सुनवाई नहीं कर सकती है। आज मलिक की ओर से सर्वोच्च न्यायलय के वरिष्ठ अधिवक्ता सलमान खुर्शीद ने पैरवी की।

नैनीताल : बनभूलपुरा दंगे के मास्टर माइंड अब्दुल मलिक से 2.44 करोड़ की वसूली पर रोक
विधि संवाददाता, नैनीताल, अमृत विचार। हाईकोर्ट ने बनभूलपुरा दंगे के मास्टर माइंड अब्दुल मलिक को नगर निगम की ओर से भेजे गए 2.44 करोड़ की वसूली के नोटिस एवं कार्यवाही पर रोक लगा दी है।

अब्दुल मलिक ने हाईकोर्ट में नगर निगम के वसूली नोटिस के खिलाफ याचिका दायर की थी। शुक्रवार को वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी की एकलपीठ में इस मामले में सुनवाई हुई। याचिकाकर्ता ने हाईकोर्ट को बताया कि 8 फरवरी को बनभूलपुरा में हुए दंगे में सरकारी संपत्ति के नुकसान की वसूली के लिए नगर निगम ने 2.44 करोड़ का नोटिस दिया था। नोटिस में तीन दिन में धनराशि जमा नहीं करने पर वसूली की कार्यवाही की चेतावनी दी गई थी।

जब याची ने धनराशि जमा नहीं की तो प्रशासन ने वसूली की कार्यवाही शुरू कर दी थी। इसी क्रम में बीती 25 अप्रैल को हल्द्वानी तहसीलदार की ओर से आरोपी को वसूली नोटिस जारी किया गया था। इस नोटिस के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई। याचिकाकर्ता ने कहा कि नगर निगम की ओर से जारी किया गया नोटिस गलत है क्योंकि उनपर लगाए गए आरोप सिद्ध नहीं हुए है।

उन पर चल रहे वाद न्यायलयों में लंबित हैं इसलिए उनसे अभी वसूली नहीं की जा सकती है। जब तक दोष सिद्ध नहीं हो जाता है तब तक ऐसी प्रक्रिया गलत है। सिर्फ दोष सिद्ध होने के बाद ही रिकवरी की जा सकती है। इसलिए रिकवरी आदेश पर रोक लगाई जाए। इसके बाद वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनोज तिवारी ने  याचिकाकर्ता से वसूली के आदेश पर रोक लगा दी। अब्दुल मलिक के अधिवक्ता अहरार बेग के अनुसार एकलपीठ ने नगर निगम के नोटिस और वसूली के आदेश पर रोक लगा दी है।

हल्द्वानी: बनभूलपुरा में है बागजाला का असली 'मास्टर माइंड'
हल्द्वानी, अमृत विचार। बागजाला का असली मास्टर माइंड बनभूलपुरा में है। ये वही आदमी है जिसने अपने गुर्गों के साथ मिलकर बागजाला की सरकारी जमीन को स्टांप में बेच डाला और मालामाल हो गया। बावजूद इसके ये मास्टर माइंड वन विभाग और प्रशासन की राडार पर नहीं है। हालांकि वन विभाग ऐसे 700 पक्के अतिक्रमण चिह्नित किए हैं, जिन्हें बिजली और पानी का कनेक्शन तक उपलब्ध करा दिया गया है।

बता दें कि बीते शनिवार को वन विभाग ने प्रशासन और भारी पुलिस बल की मौजूदगी में बागजाला में आठ अतिक्रमण ध्वस्त किए थे। इन अतिक्रमण में ऐसे भवन थे, जो निर्माणाधीन थे। हालांकि बताया यह जा रहा है कि बागजाला में एक हजार से अधिक भवनों का निर्माण कर लिया गया है। अब जो नए निर्माण हो रहे हैं, उन जमीनों को 5 लाख से 12 लाख रुपये प्रति हजार स्क्वायर फीट के हिसाब से बेचा गया है और वो भी स्टांप पर।

सूत्रों का कहना है कि बनभूलपुरा में ऐसे तीन लोग हैं, जिन्होंने बागजाला की जमीनों पर पहले कब्जा किया और फिर मनमाने दाम पर बेचा। यानी जिससे जैसा सौदा हो गया, उसे उस हिसाब से जमीन बेच दी गईं। वहीं वन विभाग ने जिन 700 पक्के अतिक्रमण को चिह्नित किया है, उनके पास बिजली और पानी के कनेक्शन हैं।

इसके अलावा भी बागजाला की जमीन पर अतिक्रमण हैं, लेकिन उन्हें अभी तक चिह्नित नहीं किया गया है। सूत्र तो यहां तक कहते हैं कि बागजाला की जमीन का सौदा करने वालों में एक व्यक्ति राष्ट्रीय पार्टी का पूर्व पदाधिकारी भी है।