Amethi Police - Amrit Vichar

अमेठी : पुलिस के साथ मुठभेड़ में गोली लगने के बाद शातिर बदमाश गिरफ्तार, संग्रामपुर सहित कई थानों में करीब 20 मामले दर्ज
अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में पुलिस और स्वाट टीम के साथ मुठभेड़ में एक शातिर बदमाश को बाएं पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (एसपी) सरवणन टी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी शनि पांडेय उर्फ सुभाष पांडेय संग्रामपुर थाना क्षेत्र के मजरे बेलखरी का रहने वाला है।

उन्होंने बताया कि पांडेय लंबे समय से चोरी और अन्य आपराधिक घटनाओं में संलिप्त था तथा उसके खिलाफ संग्रामपुर सहित विभिन्न पुलिस थानों मे करीब 20 मामले दर्ज हैं। सरवणन के मुताबिक, संग्रामपुर थाना प्रभारी संजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस और स्वाट टीम ने रविवार रात एक विशेष अभियान चलाया, जिसके तहत बिशेषरगंज तिराहे पर आरोपी की घेराबंदी कर उसे मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।

सरवणन ने बताया कि घेराबंदी के दौरान आरोपी ने पुलिसकर्मियों को जान से मारने की नीयत से उन पर गोलीबारी की। उन्होंने बताया कि जबाबी कार्रवाई में आरोपी के बाएं पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे हिरासत में लेकर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर में भर्ती कराया गया।

सरवणन के अनुसार, आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा 12 बोर कारतूस, चोरी की बैटरी, झटका मशीन और घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

अमेठी : युवती की हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार, चाकू और मोबाइल फोन बरामद
अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में पुलिस ने ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान के तहत 24 घंटे के भीतर युवती की हत्या का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू तथा मृतका का मोबाइल फोन भी बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी ने गुरुवार को बताया कि गौरीगंज थाना क्षेत्र के चतुरीपुर मजरे मऊ निवासी ओमप्रकाश द्विवेदी ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनकी बहन अमिता देवी (24) की हत्या कर दी गई है।

इस पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई। मामले में नामजद आरोपी सनोज तथा साक्ष्य संकलन के दौरान प्रकाश में आए दुर्गेश्वरी गुप्ता को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में मुख्य आरोपी सनोज ने बताया कि वह और मृतका एक ही स्कूल में पढ़ते थे तथा दोनों के बीच बातचीत होती थी। कुछ समय पूर्व वह काम के सिलसिले में फरीदाबाद चला गया था, लेकिन दोनों के बीच संपर्क बना हुआ था।

आरोपी को मृतका के फोन का अक्सर व्यस्त रहना नागवार गुजरता था, जिससे वह नाराज था। पुलिस के मुताबिक इसी रंजिश में आरोपी 11 अप्रैल को फरीदाबाद से गांव लौटा और अपने साथी दुर्गेश्वरी के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई। 14 अप्रैल की रात उसने अमिता को फोन कर गांव के बाहर नहर किनारे बांस कोठी के पास बुलाया। वहां दोनों के बीच विवाद हुआ।

आरोप है कि शोर मचाने पर सनोज ने मृतका का मुंह दबाया, जबकि दूसरे आरोपी ने उसके पैर पकड़ लिए। इसके बाद गला रेतकर उसकी हत्या कर दी गई। अभियुक्तों की निशानदेही पर मृतका का मोबाइल फोन तथा नहर पटरी के पास झाड़ियों से हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया।

अमेठी में आंबेडकर प्रतिमा को लेकर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने हटवाया अवैध चबूतरा, 14 हिरासत में
अमेठी। रामगंज थाना क्षेत्र के नरहरपुर गांव में सार्वजनिक भूमि पर आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर उपजा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। मजिस्ट्रेट की निगरानी में भारी पुलिस बल के साथ अतिक्रमण हटाए जाने के बावजूद, आक्रोशित ग्रामीणों ने एक बार फिर से चबूतरा बनाकर प्रतिमा स्थापित कर दी, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, नरहरपुर गांव में सार्वजनिक भूमि पर आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित की गई थी, जिस पर स्थानीय प्रशासन ने अतिक्रमण मानते हुए कार्रवाई की। मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में, बड़ी संख्या में पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर प्रतिमा को हटवा दिया। इस कार्रवाई के दौरान ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया।

प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाए जाने के बाद, ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ गया। उन्होंने पुनः चबूतरा बनाकर आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित कर दी। घटना की सूचना मिलते ही उप जिलाधिकारी (एसडीएम) भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से वार्ता करने का प्रयास किया।

प्रतिमा हटाने की कार्रवाई के दौरान, नाराज महिलाओं ने पुलिस पर पथराव किया, जिससे स्थिति और भी गंभीर हो गई। पुलिस को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज का भी सहारा लेना पड़ा। इस टकराव में कई ग्रामीण घायल हुए।

पुलिस ने विवादित मूर्ति को सुरक्षित रूप से थाने में ले आई है। घटना के संबंध में, पुलिस वीडियो ग्राफी के माध्यम से उपद्रव में शामिल कुछ लोगों को हिरासत में लेने में सफल रही है, और अन्य लोगों की पहचान कर उन्हें चिन्हित करने की कार्रवाई जारी है।

रामगंज थाना क्षेत्र के नरहरपुर गांव का यह मामला अब संवेदनशील हो गया है। प्रशासन स्थिति को नियंत्रित करने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। ग्रामीणों के आक्रोश और प्रतिमा की स्थापना के अधिकार को लेकर यह विवाद फिलहाल सुलझता हुआ नहीं दिख रहा है। आगे की कार्रवाई और बातचीत के परिणामों पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।

अमेठी में पेट्रोल पंप पर हंगामे के बाद प्राथमिकी दर्ज, चार आरोपी गिरफ्तार
अमेठी। अमेठी जिले के मोहनगंज थाना क्षेत्र स्थित एक पेट्रोल पंप पर हंगामे के बाद पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों और 20-25 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, यह विवाद बृहस्पतिवार को सुंदरी पेट्रोल पंप पर हुआ, जहां पेट्रोल-डीजल के लिए लंबी कतारें लगी थीं। सूचना मिलने पर मोहनगंज थाने के उप निरीक्षक सैयाम बाबू खां पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन वहां मौजूद कुछ लोगों ने पुलिस वाहन को घेर लिया और उसके बोनट पर चढ़कर हंगामा करने लगे।

उप निरीक्षक खां की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मोहनगंज के भेलाई कला निवासी सूफियान अहमद, अबू सैफ, अबू जैद, फैजान और मोहम्मद गजाली और 20-25 अन्य लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया। थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि सूफियान अहमद, अबू सैफ, फैजान और मोहम्मद गजाली को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम को लगाया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवाद उस समय शुरू हुआ जब पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने कथित तौर पर कुछ ग्राहकों को पेट्रोल देने से मना कर दिया, जबकि अन्य को कंटेनर में ईंधन दिया जा रहा था। इस बीच, अमेठी के विशेषनगंज पेट्रोल पंप के मालिक अरुण सिंह ने दावा किया कि जिले में तेल की कोई कमी नहीं है, बल्कि अफवाहों के कारण लोग अधिक मात्रा में ईंधन भरवा रहे हैं।

अमेठी ब्लाइंड मर्डर का खुलासा : थाने का चौकीदार ही निकला कातिल, वजह जान पुलिस भी हैरान
अमेठी। अमेठी पुलिस और स्वाट टीम ने 15 फरवरी को दर्ज एक ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार हत्या चुनावी रंजिश के चलते की गई थी और गिरफ्तार अभियुक्त संबंधित थाने का चौकीदार है।

पुलिस अधीक्षक सरवण टी ने गुरुवार को बताया कि 15 फरवरी को जगदीश, निवासी पूरे घिसई मजरे लीही थाना मोहनगंज, ने तहरीर देकर सूचना दी थी कि 14 फरवरी की रात उसके पिता शिव प्रसाद की अज्ञात व्यक्ति द्वारा सिर पर गंभीर चोट पहुंचाकर हत्या कर दी गई। मृतक बंदरही स्थित ट्यूबवेल और सुअर बाड़े की रखवाली के लिए छप्पर में सो रहे थे।

मामले में थाना मोहनगंज पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। घटना के शीघ्र अनावरण के लिए पुलिस अधीक्षक ने टीम गठित की। क्षेत्राधिकारी तिलोई के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लगातार तीन दिनों तक घटनास्थल के आसपास डेरा डालकर जांच की। जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर मोटरसाइकिल सवार महेश कुमार, निवासी पूरे दुर्गा दूबे मजरे लीही थाना मोहनगंज, को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में आरोपी ने चुनावी रंजिश और मृतक द्वारा दी गई कथित धमकी के चलते हत्या करना स्वीकार किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने लोहे की सरिया से वार किया। इस दौरान मृतक ने आरोपी के हाथ की उंगली काट ली, जिससे सरिया गिर गई। इसके बाद आरोपी ने मौके पर पड़ी कुल्हाड़ी और हंसिया से कई वार किए, जिससे शिव प्रसाद की मृत्यु हो गई।

घटना के समय प्रयुक्त सरिया, कुल्हाड़ी और आरोपी का पर्स मौके से बरामद किया गया था। आरोपी ने वारदात के बाद अपने कपड़े और जूते नहर में फेंक दिए थे। पुलिस के अनुसार, घटना की रात आरोपी की ड्यूटी थाने पर थी, जहां से वह पीछे के रास्ते से निकलकर वारदात को अंजाम देने के बाद वापस लौट आया। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना मोहनगंज पुलिस द्वारा आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

अमेठी में सोते समय दलित किसान की धारदार हथियार से हत्या, इलाके में सनसनी
अमेठी। उत्तर प्रदेश में अमेठी के मोहनगंज थाना कोतवाली क्षेत्र के पूरे घिसई लीही गाँव में एक दलित किसान की सोते समय धारदार हथियार से हत्या कर दी गयी। पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि पूरे घिसई लीही निवासी शिव प्रसाद पासी (54) खेत में शोर बारा बना कर रखवाली करते थे। शनिवार को देर शाम करीब साढ़े आठ बजे घर से खाना खाकर खेत में जानवर व गेहूं फसल की रखवाली करने चले गए थे।

रविवार की सुबह गांव के कुछ लोग शौच क्रिया के लिए गए। वहां आवाज लगाने के बाद जब झोपड़ी से कोई आवाज नहीं मिली। तब सभी लोग अंदर जाकर देखने पर शिवप्रसाद का रक्तरंजित शव मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में शुरु कर दी है। मृतक के पौत्र ने बताया कि वह ड्यूटी करने गया था।

फोन पर सूचना मिलने पर यहां पहुंचा है। उसने बताया कि हम लोगों की किसी से दुश्मनी नहीं थी। पूरे मामले में अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही कर पोस्टमॉर्टम के लिये भेजा गया है। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

अमेठी रमेश हत्याकांड : नौटंकी की आड़ में हत्या, हिस्ट्रीशीटर समेत तीन गिरफ्तार
अमेठी। अमेठी के थाना बाजार शुक्ल क्षेत्र में गोमती नदी से मिले युवक के शव के मामले का पुलिस ने 72 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक शातिर हिस्ट्रीशीटर भी शामिल है। पुलिस के अनुसार सात जनवरी को गोमती नदी में रमेश का शव बरामद हुआ था, जिसके बाद मृतक की पत्नी की तहरीर पर थाना बाजार शुक्ल में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था।

विवेचना के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि 6 जनवरी की रात तीनों आरोपी गांव में आयोजित नौटंकी कार्यक्रम में पहुंचे थे, जहां उन्होंने पुराने विवाद को लेकर रमेश की हत्या की योजना बनाई। जांच में सामने आया कि आरोपी दीपक रमेश को बहला-फुसलाकर गोमती नदी के किनारे ले गया और शराब पिलाई।

0इसी दौरान पीछे से पहुंचे जंगबहादुर उर्फ जंगू और सुग्रीव ने शराब की बोतल से उसके सिर पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद तीनों आरोपी शव को नदी में फेंककर फरार हो गए। मुखबिर की सूचना पर थाना बाजार शुक्ल पुलिस ने जंगबहादुर उर्फ जंगू, सुग्रीव और दीपक को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि जंगबहादुर उर्फ जंगू शातिर हिस्ट्रीशीटर है, जिसके खिलाफ अमेठी सहित कई जिलों में हत्या के प्रयास, डकैती, चोरी और आर्म्स एक्ट सहित 12 मुकदमे पहले से दर्ज हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या, आपराधिक साजिश और साक्ष्य मिटाने से संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Amethi News : पुलिस 24 घंटे बाद भी नहीं सुलझा सकी गुत्थी, नहीं मिला मृतक का सिर, इलाके में दहशत
अमेठी। अमेठी जिले के जायस क्षेत्र में पुलिस सिर विहीन शव की गुत्थी को 24 घंटे बाद भी सुलझा नहीं सकी है। हृदय विदारक घटना में पुलिस को गुरुवार को एक अधेड़ व्यक्ति का सिर विहीन शव मोजमगंज पुल के पास मिला था। पुलिस आज दोपहर तक न तो मृतक का सिर तलाश कर सकी और न ही हत्यारे का सुराग हासिल कर पायी है। मृतक की भांजी की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस अधीक्षक ने मामले के खुलासे के लिए एसओजी और सर्विलांस सहित चार विशेष टीमें लगा दी हैं। जिले के जायस थाना अंतर्गत मोजम गंज पुल के पास गुरुवार को एक अधेड़ युवक का सरकटा शव मिला था जिसकी पहचान प्रतापगढ़ निवासी चौक धर्मशाला निवासी विजय सिंह (50) के रूप में हुई थी। मृतक अपनी भांजी के यहां आया था। मृतक के भांजी पूजा सिंह की तहरीर पर पुलिस अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज़ किया है।

पुलिस मामले के अनावरण के लिए एस ओ जी, सर्विलांस सहित चार टीमें गठित कर दिया है। 24 घंटे के बाद भी ना तो पुलिस को मृतक का सर मिला ना घटना के बारे में कोई सुराग मिला। इलाके में घटना को लेकर तरह तरह की चर्चाओं के साथ भय का माहौल है। बताया जा रहा है कि मृतक विजय सिंह तांत्रिक थे। वह देवा शरीफ के भक्त थे। चर्चा है कि उनकी हत्या के पीछे तंत्र मंत्र भी वजह हो सकती है। फिलहाल अभी तक हत्या की कोई साफ वजह सामने नहीं है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी दिनेश कुमार मिश्रा तिलोई ने बताया कि मामले में जायस थाना में मुकदमा अज्ञात के खिलाफ लिखा है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। उन्होंने मृतक का सर अभी तक न मिलने की पुष्टि की। तंत्र मंत्र के सवाल पर उन्होंने कहा कि सभी पहलुओं को ध्यान में रख कर जांच की जा रही है।

अमेठी मजदूर हत्याकांड : हत्यारों की गिरफ्तारी न होने पर रोड पर शव लगाया जाम, पुलिस से हुई नोक-झोंक
जगदीशपुर/अमेठी, अमृत विचार। अन्त्येष्टि स्थल के पास मजदूर की हत्या के मामले में 24 घंटे बाद भी हत्यारों की गिरफ्तारी न होने से सोमवार को आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शव रखकर सड़क जाम कर दिया।जगदीशपुर–गौरीगंज मुख्य मार्ग पर घंटों आवागमन ठप रहा। जाम में यात्री और स्कूली बच्चे फंसे रहे।

परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से इंकार करते हुए उच्चाधिकारियों को मौके पर बुलाने और तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस द्वारा शव को रोड पर ले जाने से मना करने पर ग्रामीणों और पुलिस के बीच तीखी नोक-झोंक भी हुई। इसके बाद परिजन शव को खेत के रास्ते सड़क पर ले आए और मार्ग जाम कर दिया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए जगदीशपुर, शुकुल बाजार, जामो, मोहनगंज समेत कई थानों की पुलिस फोर्स और पीएसी बुलानी पड़ी। बावजूद इसके, आक्रोश बढ़ता देख तहसीलदार राहुल सिंह और सीओ अतुल सिंह व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि राजेश विक्रम सिंह मौके पर पहुंचे और परिजनों से बातचीत कर उन्हें समझाया। अधिकारियों व जनप्रतिनिधि के आश्वासन के बाद किसी तरह मामला शांत कराया जा सका, तब जाकर प्रशासन ने राहत की सांस ली।

बताया जा रहा है कि घटना रविवार सुबह की है। गूंगेमऊ गांव निवासी मनोज सिंह उर्फ मुख्खन (40) की हत्या हारीमऊ गांव के पास निर्माणाधीन अन्त्येष्टि स्थल परिसर में ईंट से कूचकर कर दी गई। हत्यारों ने शव को सड़क किनारे फेंक दिया और पास में उनकी साइकिल भी पड़ी मिली। सुबह ग्रामीणों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंचे एएसपी ज्ञानेंद्र सिंह, सीओ तिलोई दिनेश मिश्रा और फॉरेंसिक टीम ने जांच शुरू की। घटनास्थल से खून से सनी ईंटें और लकड़ी के फट्टे बरामद किए गए। वहीं शव मिलने की जगह से लगभग 100 मीटर दूर तक खून के छींटे पाए गए, जिससे आशंका जताई जा रही है कि हत्या अन्त्येष्टि स्थल परिसर में ही की गई और शव घसीटकर सड़क किनारे फेंका गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एएसपी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि हत्या की घटना को पुलिस ने गंभीरता से लिया है। मामले में आरोपी की पहचान कर रही है और जगदीशपुर पुलिस द्वारा उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। उन्होंने कहा कि आरोपी को अतिशीघ्र गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा। मामले की जांच सभी पहलुओं से की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

अमेठी मजदूर हत्याकांड : आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर भड़के ग्रामीण, जमकर किया हंगामा, पुलिस से भिड़े
जगदीशपुर/अमेठी, अमृत विचार। जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र में निर्माणाधीन श्मशान घाट के केयरटेकर की ईंट से कूचकर की गई हत्या का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। घटना के 24 घंटे बाद भी हत्यारों की गिरफ्तारी न होने से नाराज परिजन और ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस और ग्रामीणों के बीच तीखी नोक-झोंक के चलते गांव में तनाव की स्थिति बनी रही।

घटना रविवार सुबह की है। गूंगेमऊ गांव निवासी मनोज सिंह उर्फ मुख्खन (40) रोज की तरह साइकिल से काम पर जाने के लिए निकले थे। रास्ते में हारीमऊ गांव के पास निर्माणाधीन अंत्येष्टिस्थल परिसर में बदमाशों ने उनकी ईंट से कूचकर हत्या कर दी। सड़क किनारे शव पड़ा देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे एएसपी ज्ञानेंद्र सिंह, सीओ दिनेश मिश्रा और फॉरेंसिक टीम ने जांच शुरू की।

घटनास्थल से खून से सनी ईंटें और लकड़ी के फट्टे बरामद किए गए, वहीं शव मिलने की जगह तक करीब 100 मीटर दूर तक खून के छींटे पाए गए, जिससे आशंका जताई जा रही है कि हत्या अंत्येष्टिस्थल परिसर में ही की गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक के मंझले भाई अजीत सिंह ने बताया कि मनोज मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था और किसी से विवाद की जानकारी नहीं है। उसकी शादी लगभग पांच वर्ष पूर्व हुई थी, लेकिन आपसी मतभेद के चलते वह अलग रह रहा था। उसकी कोई संतान नहीं थी।

घटना की सूचना मिलते ही मां सूर्य कुमारी, बड़े भाई विजय सिंह समेत अन्य परिजन मौके पर पहुंचे, जहां मातम छा गया। हत्या के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी में देरी से आक्रोशित ग्रामीण शव को लेकर सड़क जाम करने निकल पड़े। पुलिस ने रोकने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीण मुख्य मार्ग की ओर बढ़ते रहे। हालात बिगड़ते देख आधा दर्जन थानों की पुलिस फोर्स गांव में तैनात कर दी गई। ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों को बुलाने और हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

ग्रामीणों का आरोप है कि घटना के 24 घंटे बीत जाने के बावजूद पुलिस किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। इसी नाराज़गी के चलते परिजनों और ग्रामीणों ने शव का अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया। फिलहाल गांव में भारी पुलिस बल तैनात है और हालात पर कड़ी नजर रखी जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच तेजी से की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अमेठी: युवक की ईंट से कूच-कूच कर निर्मम हत्या, शव सड़क किनारे फेंका, शिनाख्त के बाद जांच में जुटी पुलिस
जगदीशपुर/अमेठी, अमृत विचार। जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र के हारीमऊ गांव में अंत्येष्ठि स्थल के सामने रोड के बगल रविवार को , जब सड़क किनारे एक युवक का खून से लथपथ शव पड़ा मिला। शव की हालत देखकर परिजनों ने युवक की नृशंस हत्या की आशंका जताई  है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, हत्या की वारदात गांव के निर्माणाधीन अंत्येष्ठि स्थल परिसर के अंदर अंजाम दी गई। मृतक की पहचान कोतवाली क्षेत्र के गूंगेमऊ गांव निवासी मक्खन सिंह पुत्र पृथ्वीपाल सिंह के रूप में हुई है। आशंका जताई जा रही है कि हमलावरों ने युवक के सिर और चेहरे पर ईंट से कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद पहचान छिपाने और घटना को दुर्घटना का रूप देने के उद्देश्य से शव को घसीटते हुए सड़क किनारे फेंक दिया गया।

सुबह ग्रामीणों ने शव देखा तो इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर जगदीशपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है।

धीरेन्द्र यादव कोतवाल ने बताया कि शव को कब्जे में लिया गया है घटना स्थल पर एडिशनल एसपी व सी ०ओ समेत सभी उच्च अधिकारी जांच कर रहे हैं परिजन जो भी तहरीर देगे उसी पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी

अमेठी : युवक का कुएं में मिला शव, गांव में मातम
अमेठी। मुंशीगंज थाना क्षेत्र के पूरे सूर्यबली तिवारी का पुरवा, मजरे पूरब गांव में शुक्रवार सुबह सनसनीखेज घटनाक्रम सामने आया। दो दिन से लापता चल रहे विपिन पांडेय (32) का शव गांव के पास स्थित एक कुएं में मिला।

बुधवार शाम घर से निकले विपिन का सुराग न लगने पर परिजन लगातार तलाश कर रहे थे। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने कुएं में शव देखा तो गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। मां गीता पांडेय, पिता कपिल देव पांडेय, बहनें नीतू, लवली, रीतू और पत्नी गुंजन का रो-रोकर बुरा हाल है। छोटा बेटा विराट (6) और बेटी विधि (4) भी घर के माहौल को देख कर बिलख उठे। पूरे गांव में शोक की लहर है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।