fed 100 dead bodies to crocodile - Amrit Vichar

हत्या करके मगरमच्छों को लाशें खिलाने वाला शख्स, कैसे बना डॉक्टर से 'Doctor Death',पढ़िए रूह कंपा देने वाली ये Story
अलीगढ़, अमृत विचार: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के कुख्यात अपराधी डॉ. देवेंद्र शर्मा, जिसे ‘डॉक्टर डेथ’ के नाम से जाना जाता है, को राजस्थान के दौसा जिले में एक आश्रम से गिरफ्तार किया है। यह खतरनाक अपराधी सीरियल किलिंग, अवैध किडनी रैकेट और हत्या जैसे जघन्य अपराधों में शामिल रहा है। पुलिस के मुताबिक, शर्मा 2023 में तिहाड़ जेल से पैरोल पर रिहा होने के बाद फरार हो गया था और दौसा के एक आश्रम में पुजारी के भेष में छिपा हुआ था।

कौन है डॉ. देवेंद्र शर्मा?

अलीगढ़ का रहने वाला देवेंद्र शर्मा ने 1984 में बिहार से बीएएमएस (BAMS) की डिग्री हासिल की थी। इसके बाद वह राजस्थान के बांदीकुई में जनता क्लीनिक खोलकर मेडिकल प्रैक्टिस करने लगा। 11 साल की प्रैक्टिस के बाद उसने 1994 में गैस एजेंसी खोलने के लिए अलीगढ़ वापसी की, लेकिन एक घोटाले में 11 लाख रुपये की ठगी का शिकार हो गया। इस नुकसान ने उसे अपराध की दुनिया में धकेल दिया।

अपराध का काला इतिहास

1995 से 2004 के बीच शर्मा ने फर्जी गैस एजेंसी बनाकर तेल कंपनियों के ट्रकों को लूटा। इसके बाद उसने अवैध किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट शुरू किया, जिसमें दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान में 125 से अधिक अवैध ट्रांसप्लांट कराए। प्रत्येक ट्रांसप्लांट से उसने 5 से 7 लाख रुपये की कमाई की। इसके अलावा, उसने और उसके साथियों ने फर्जी ट्रिप बुकिंग के जरिए सैकड़ों टैक्सी और ट्रक ड्राइवरों को अगवा कर उनकी हत्या की। शवों को उत्तर प्रदेश के कासगंज की हजारा नहर में मगरमच्छों को खिला दिया जाता था ताकि सबूत मिटाए जा सकें।

पहली गिरफ्तारी और पैरोल पर फरारी

साल 2004 में शर्मा को किडनी तस्करी रैकेट और 50 से अधिक हत्याओं के लिए गिरफ्तार किया गया था। उसे गुरुग्राम किडनी कांड में सात मामलों में उम्रकैद और एक मामले में फांसी की सजा सुनाई गई थी। 2020 में जयपुर सेंट्रल जेल से 20 दिन की पैरोल पर रिहा होने के बाद वह फरार हो गया था। 2023 में दो महीने की पैरोल पर फिर फरार होने के बाद वह दौसा के आश्रम में साधु के वेश में छिपा था।

छह महीने की तलाश के बाद गिरफ्तारी

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की आरके पुरम यूनिट ने छह महीने तक अलीगढ़, जयपुर, दिल्ली, आगरा, प्रयागराज और दौसा में सर्च ऑपरेशन चलाया। गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने दौसा में शर्मा को पुजारी के भेष में पकड़ा। पुलिस ने पहले शिष्य बनकर उसकी पहचान की पुष्टि की और फिर उसे गिरफ्तार कर लिया।

27 संगीन मामले दर्ज

डॉ. देवेंद्र शर्मा के खिलाफ हत्या, अपहरण, लूट समेत 27 संगीन मामले दर्ज हैं। वह सात मामलों में उम्रकैद की सजा भुगत रहा है और एक मामले में फांसी की सजा पा चुका है। दिल्ली पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है ताकि उसके अपराधों के अन्य पहलुओं का खुलासा हो सके।

पुलिस की बड़ी कामयाबी

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की इस कार्रवाई को एक बड़ी सफलता माना जा रहा है। ‘डॉक्टर डेथ’ की गिरफ्तारी से अपराध की दुनिया में दहशत फैलाने वाले इस शातिर अपराधी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई और तेज होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ेः Chhattisgarh Encounter: 26 से अधिक नक्सली ढेर, 1 करोड़ का इनामी बसवा राजू मारा गया! , सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी