Babu Bhaiya - Amrit Vichar

परेश रावल बर्थडे : 70 साल के हुये 'बाबू भाईया', Iconic Character के लिए मशहूर अभिनेता का कैसा रहा फिल्मी करियर, जानें
मुंबई। अपने दमदार अभिनय से दर्शकों को दीवाना बनाने वाले परेश रावल आज 70 वर्ष के हो गये। परेश रावल का जन्म 30 मई, 1955 को मुंबई में एक गुजराती ब्राह्मण परिवार में हुआ था। परेश के पिता का नाम ‘दह्यालाल रावल’ था। परेश ने स्कूल की पढ़ाई ‘महाराष्ट्र एसएससी बोर्ड’ से पूरी की। इसके बाद उन्होंने स्नातक की डिग्री प्राप्त की। परेश रावल को बचपन से ही अभिनय में रुचि थी। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्हें थियेटर ग्रुप ज्वाइन कर लिया और नाटकों में हिस्सा लेने लगे। परेश राावल ने एक बार बताया था कि उनके घर परिवार में पॉकेट मनी का कोई कॉन्सेप्ट नहीं था।

ऐसे में वह गुजारे के लिए परेश बैंक में नौकरी करने लगे। परेश ने बताया था कि उन्हें डेढ़ महीने के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा में नौकरी मिली थी लेकिन उन्होंने तीन दिन के बाद ही नौकरी छोड़ दी थी। ऐसे में उनके लिए सर्वाइव करना मुश्किल हो रहा था। तब उनकी मदद उनकी गर्लफ्रेंड संपत स्वरुप करती थी। स्वरूप संपत परेश को पैसे दिया करती थी। स्वरूप संपत अभिनेत्री भी रह चुकी हैं। उन्होंने मिस इंडिया का खिताब भी जीता था।

परेश रावल और स्वरूप संपत ने वर्ष 1987 में शादी रचा ली थी। परेश रावल ने वर्ष1984 में प्रदर्शित फिल्म 'होली' में काम किया। अभिनेता आमिर ख़ान ने इसी फिल्म से अभिनेता के रूप में अपने सिने कैरियर की शुरुआत की थी। फिल्म होली के बाद परेश को 'हिफाज़त', 'दुश्मन का दुश्मन', 'लोरी' और 'भगवान दादा' जैसी फिल्मों में काम करने का अवसर मिला लेकिन इनसे उन्हें कुछ ख़ास फायदा नहीं हुआ।

वर्ष 1986 में परेश रावल को राजेन्द्र कुमार निर्मित फिल्म 'नाम' में काम करने का अवसर मिला। संजय दत्त और कुमार गौरव अभिनीत इस फिल्म में वह खलनायक की भूमिका में दिखाई दिए। फिल्म टिकट खिड़की पर सुपरहिट साबित हुई और वह खलनायक के रुप में कुछ हद तक अपनी पहचान बनाने में कामयाब हो गए।

'नाम' की सफलता के बाद परेश रावल को कई अच्छी फिल्मों के प्रस्ताव मिलने शुरू हो गए। जिनमें 'मरते दम तक', 'सोने पे सुहागा', 'ख़तरो के खिलाड़ी', 'राम लखन', 'कब्ज़ा', 'इज़्ज़त' जैसी बड़े बजट की फिल्में शामिल थी। इन फिल्मों की सफलता के बाद परेश रावल ने सफलता की नई बुलंदियों को छुआ और अपनी अदाकारी का जौहर दिखाकर दर्शको को भावविभोर कर दिया।

ये भी पढ़े : जेनिफर लोपेज़ का आइकॉनिक वर्साचे वाले अवतार में दिखी सोनम, अदाकारा ने लुक Recreate कर इस लिस्ट में बनाई जगह

'हेरा फेरी 3' से परेश के एग्जिट पर छलका सुनील शेट्टी का दर्द, बोलें- उनके बीच नहीं देखना चाहता द्वेष
नई दिल्ली। “हेरा फेरी” फिल्म शृंखला के तीन मुख्य अभिनेताओं में से एक अभिनेता सुनील शेट्टी का कहना है कि वह अपने साथी कलाकारों अक्षय कुमार और परेश रावल के बीच कोई द्वेष नहीं चाहते। रावल इस सीरीज की तीसरी फिल्म “हेरा-फेरी” में अभिनय करने वाले थे, लेकिन हाल ही में उन्होंने इससे हटने का फैसला किया है। फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन करने वाले हैं।

इससे पहले की फिल्मों में रावल ने बाबू भैय्या, कुमार ने राजू और शेट्टी ने श्याम की भूमिका निभाई थी। "हेरा फेरी 3" की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं की गई है। पिछले हफ्ते रावल के अचानक हटने के बाद फिल्म पर अनिश्चितता मंडरा रही है। खबरों के अनुसार "हेरा फेरी 3" के निर्माता के रूप में भी काम करने जा रहे कुमार ने रावल के इस फैसले के लिए उनके खिलाफ मुकदमा दायर किया है।

एक्टर सुनील शेट्टी ने कहा कि वह रावल के फिल्म से हटने से दुखी हैं, लेकिन वह नहीं चाहते कि उनके सह-कलाकारों के बीच चीजें खराब हों। उन्होंने यहां ‘न्यूज़ एजेंसी’ को दिए साक्षात्कार में कहा, "मैं दुखी हूं, (लेकिन) मुझे विश्वास है कि सब ठीक हो जाएगा। मैं इस बारे में कुछ नहीं जानता, क्योंकि मैंने इसके बारे में मीडिया से सुना है। मुझे उम्मीद है कि चीजें ठीक हो जाएंगी। अगर फिल्म नहीं भी बनती है, तो भी मैं परेश और अक्षय के बीच कोई द्वेष नहीं चाहूंगा।"

बता दें कि सुनील शेट्टी की अगली फिल्म "केसरी वीर" है, जिसमें वह सूरज पंचोली और नवोदित अभिनेत्री आकांक्षा शर्मा के साथ अभिनय करते करेंगे। फिल्म 14वीं शताब्दी में आक्रमणकारियों से सोमनाथ मंदिर को बचाने के लिए लड़ने वाले योद्धाओं की कहानी है। फिल्म में शेट्टी ने वेगडाजी भील नामक योद्धा की भूमिका निभाई है। प्रिंस धीमान द्वारा निर्देशित "केसरी वीर" का निर्माण चौहान स्टूडियो के कनुभाई चौहान ने किया है। इस फिल्म के साथ ही ऐतिहासिक घटनाओं पर आधारित फिल्मों में वापसी करेंगे।

इससे पहले उन्होंने 2006 में जेपी दत्ता की “उमराव जान” में अभिनय किया था। शेट्टी ने कहा कि ऐसी फिल्में बनाना मुश्किल होता है और निर्माताओं को विषय के बारे में पर्याप्त जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने कहा, "उसे (निर्माता को) यह स्पष्ट होना चाहिए कि जिस विषय पर वह फिल्म बनाने जा रहा है वह सही है।

ऐतिहासिक घटनाओं पर फिल्म बनाने में बहुत सारे पहलू शामिल होते हैं। वेशभूषा, छायांकन कला निर्देशन और प्लेबैक म्यूजिक सभी समान रूप से महत्वपूर्ण हैं। यह सबकुछ टीम वर्क होता है। जब आपके पास एक मजबूत टीम नहीं होती है, तो आप इस तरह की फिल्म बनाने की हिम्मत नहीं करते। ऐसी फिल्म महंगी भी होती हैं।

ये भी पढ़े : Raid2 : 'दादा भाई' ने जीता प्रशंसकों का दिल, रितेश देशमुख के किरदार ने थिएटर में मचाया धमाल