firing - Amrit Vichar

लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नहीं... प्रधानमंत्री मोदी ने US कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर फायरिंग घटना पर जताई चिंता
नई दिल्ली। व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान गोलीबारी की घटना पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिक्रिया सामने आई है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है और इसकी एक स्वर में निंदा की जानी चाहिए।

पीएम मोदी ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "वाशिंगटन डीसी के एक होटल में हुई हालिया सुरक्षा घटना के बाद यह जानकर राहत मिली कि राष्ट्रपति ट्रंप, फर्स्ट लेडी और उपराष्ट्रपति सुरक्षित हैं और उन्हें कोई नुकसान नहीं हुआ है। मैं उनकी निरंतर सुरक्षा और कुशलता के लिए अपनी शुभकामनाएं देता हूं। लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नहीं होती और इसकी सख्त निंदा होनी चाहिए।"

वहीं वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने कहा कि हम राष्ट्रपति ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया के खिलाफ हुई इस हमले की कोशिश की निंदा करते हैं। उन्होंने राष्ट्रपति ट्रंप, उनकी पत्नी और कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में मौजूद सभी लोगों के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्होंने कहा कि जो लोग शांति में विश्वास करते हैं, उनके लिए हिंसा कभी भी कोई विकल्प नहीं हो सकती।

अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान गोलीबारी की घटना सामने आई। यह कार्यक्रम वॉशिंगटन हिल्टन होटल में आयोजित किया गया था, जहां अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप और कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। जैसे ही गोली चलने की आवाज सुनाई दी, सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सक्रिय हो गईं और राष्ट्रपति ट्रंप समेत सभी शीर्ष अधिकारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संदिग्ध को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि हमलावर के पास हथियार मौजूद थे और वह अकेले ही इस घटना को अंजाम देने की कोशिश कर रहा था। मामले की जांच जारी है। इस बीच राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है।

उन्होंने सीक्रेट सर्विस और कानून प्रवर्तन एजेंसियों की तेज और बहादुर कार्रवाई की सराहना की। ट्रंप ने लिखा कि आज की शाम काफी हलचल भरी रही, लेकिन हमारे सुरक्षाकर्मियों ने शानदार काम किया। शूटर को पकड़ लिया गया है। फिलहाल इस पूरे मामले की जांच जारी है और सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि आखिर इस हमले के पीछे क्या मकसद था।

होर्मुज स्ट्रेट में फायरिंग पर भारत ने जारी किया बयान, ईरानी दूत से विदेश सचिव ने की बात
नई दिल्ली। भारत ने होर्मुज स्ट्रेट में दो भारतीय जहाजों पर हुई फायरिंग को लेकर प्रतिक्रिया दी है। विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर भारत का पक्ष रखा है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भारत की ईरानी राजदूत से हुई बात का जिक्र किया।

बयान में लिखा है, “नई दिल्ली में ईरान के राजदूत को शनिवार शाम विदेश मंत्रालय ने विदेश सचिव के साथ एक बैठक के लिए बुलाया। इस बैठक के दौरान, विदेश सचिव ने होर्मुज स्ट्रेट में हुई गोलीबारी की घटना पर भारत की गहरी चिंता व्यक्त से अवगत कराया। इस फायरिंग की जद में भारत के झंडे वाले दो जहाज आए थे।”

“उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारत व्यापारिक जहाजों और नाविकों की सुरक्षा को कितना महत्व देता है, और याद दिलाया कि ईरान ने पहले भी भारत आने वाले कई जहाजों को सुरक्षित रास्ता देने में मदद की थी।”

“व्यापारिक जहाजों पर गोलीबारी की इस गंभीर घटना पर अपनी चिंता दोहराते हुए, विदेश सचिव ने राजदूत से आग्रह किया कि वे भारत के विचारों को ईरान के अधिकारियों तक पहुंचाए, और होर्मुज स्ट्रेट से भारत आने वाले जहाजों को रास्ता देने की प्रक्रिया को जल्द से जल्द फिर से शुरू करें। ईरान के राजदूत ने इन विचारों को ईरानी अधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।”

बता दें, शनिवार को यूके मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (यूकेएमटीओ) की ओर से वेबसाइट पर जारी चेतावनी के मुताबिक, ओमान के उत्तर-पूर्व में करीब 20 नॉटिकल मील दूरी पर गनबोट्स से हमला किया गया। टैंकर के मास्टर ने रिपोर्ट दी कि दो आईआरजीसी गनबोट्स बिना किसी वीएचएफ चेतावनी के करीब आईं और गोलीबारी शुरू कर दी। हालांकि, राहत की बात यह रही कि टैंकर और उसके चालक दल को कोई नुकसान नहीं हुआ।

विदेशी मीडिया ने बाद में बताया कि भारत का झंडा लगे दो जहाजों पर गोलीबारी हुई थी। इसमें-‘जग अर्णव’ और ‘सन्मार हेराल्ड’-शामिल थे। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘जग अर्णव’ पर फायरिंग की गई, जबकि दूसरा जहाज सुरक्षित रहा।

Moradabad पुरानी रंजिश में दो गुटों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद किला तिराहा पर दहशत
मुरादाबाद, अमृत विचार। दोस्तों के बीच महानगर के एक होटल की गई शराब पार्टी में सनी और अर्णव के बीच किसी बात पर झगड़ा हुआ था, जिसके बाद गुरुवार की रात एक बजे सनी और अर्णव के गुटों के बीच कांठ रोड पर कई राउंड फायरिंग की गई। सड़क के बीचोबीच फायरिंग से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई। गोलीबारी में एक युवक गोली लगने घायल हो गया। सीओ सिविल लाइन और एसपी सिटी रणविजय सिंह मौके पर पहुंचे। घायल युवक को ले जा रहे साथियों को दबोच लिया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों गुटों के नौ लोगों पर नामजद और पांच-पांच अज्ञात के के विरूद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

थाना सिविल लाइंस क्षेत्र में गुरुवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब किला तिराहा स्थित एक प्रसिद्ध मिष्ठान की दुकान के सामने दो गुटों के बीच पुरानी रंजिश में जमकर फायरिंग हो गई। फायरिंग से अफरा-तफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर छिपने लगे। सूचना पर मौके पर पुलिस के अधिकारी भी पहुंचे। रामगंगा विहार चौकी प्रभारी दीपक पवार ने दोनों गुटों को नौ लोगों के विरुद्ध नामजद तहरीर दी। बताया कि चेकिंग के दौरान उन्हें सोनकपुर स्टेडियम के पास दो गुटों के बीच गोलीबारी होने की सूचना मिली। मौके पर पुलिस पहुंची तो दोनों पक्ष के द्वारा एक-दूसरे पर अवैध असलहा से ताबड़तोड़ फायरिंग की जा रही थी। जिसमें एक पक्ष के लकी सैनी नामक युवक को गोली लगी थी और उसके साथी उसे लेकर भाग रहे थे।

पुलिस को देखकर घायल को छोड़ भाग गए, पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसे चिकित्सक ने रेफर कर दिया।पुलिस की ओर दोनों के गुटों के नौ लोगों के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज किया है। जिसमें एक पक्ष की ओर से सौरभ उर्फ सनी, अपिल चौहान, लकी सैनी, ध्रुव धवन समेत अन्य लोग शामिल थे, जबकि दूसरे पक्ष से विशाल चौधरी उर्फ खुशी उर्फ चुहिया, अर्णव, हर्ष चौधरी उर्फ जानी और अर्पित चौधरी सहित कई अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। सभी आरोपी जानलेवा हमला करने की नीयत से एक-दूसरे पर गोली चला रहे थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों की घेराबंदी कर उन्हें पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन सभी आरोपी अपने-अपने वाहनों से फरार हो गए।

एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि दोनों गुटों के सभी सदस्य पहले दोस्त बताए जा रहे हैं। जिसमें सनी और अर्णव के बीच किसी बात पर झगड़ा हुआ था जिसके बाद एक दूसरे पर जानलेवा हमला करने की नीयत से फायरिंग की गई। एक युवक को गोली लगी है। बाकी फरार हो गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से पहचान कर नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश जारी है।

20 बम फेंके, फायरिंग भी हुई किसी को खरोंच तक नहीं आई... पुलिसिया कहानी अदालत में फुस्स, गैंगस्टर के 12 आरोपी दोष मुक्त
अयोध्या, अमृत विचार : 20 बम फेंके, फायरिंग भी हुई किसी को खरोंच तक नहीं आई। घटना जिले में चौक की दिनदहाड़े बताई गई। जिस मुकदमे में आरोपी को पुलिस गिरफ्तार करने गई उसमें वह खुद फाइनल रिपोर्ट लगा चुकी थी। आरोपियों ने एक बम स्कूटर पर भी फेंका पूरा स्कूटर क्षतिग्रस्त हो गया लेकिन पुलिस ने पूरी विवेचना में स्कूटर किसका था यह नहीं बता पाई व स्कूटर को कब्जे में भी नहीं लिया। मौके से बरामद ईट-पत्थर के टुकड़े और बम के टुकड़े अदालत में पेश नहीं किए गए। यही नहीं गैंग चार्ट का अनुमोदन करने वाले जिलाधिकारी को पुलिस ने गवाह ही नहीं बनाया। परिणाम रहा कि कोर्ट ने 12 गैंगस्टर के आरोपियों को बरी कर दिया।

फैसला विशेष न्यायाधीश गैंगस्टर जज प्रतिभा नारायण की अदालत से गुरुवार को हुआ। फौजदारी के वरिष्ठ अधिवक्ता सईद खान ने बताया कि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 21 नवंबर 2001 की दोपहर कोतवाली नगर की पुलिस लूट के आरोपी परवेज को गिरफ्तार करने उसकी चौक स्थित दुकान पर गई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया तो उसके 20-25 साथी जो चौक के व्यापारी ही थे, ने पुलिस वालों को घेर लिया। पुलिस वालों पर 20 बम फेंके 17 राउंड फायरिंग की और परवेज को छुड़ा ले गए। पुलिस ने इस घटना की रिपोर्ट मोहम्मद शरीफ, मोहम्मद सईद, फैसल, गुड्डू उर्फ अयाज, तौहीद, करीम ,रफीक, नाटे, पप्पू कुंजडा, परवेज, जावेद के खिलाफ नामजद तथा 20-25 अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमले में दर्ज कराई।

इसके बाद पुलिस ने इस मामले को सनसनीखेज बताते हुए सभी आरोपियों पर गिरोह बंद अधिनियम के तहत कार्रवाई भी की। अदालत में गवाही के दौरान पता चला कि जिस मुकदमे में पुलिस परवेज को गिरफ्तार करने गई थी, उसमें कुछ दिन पहले ही क्लोजर रिपोर्ट प्रस्तुत कर दी गई थी। यह पूरी कहानी इसलिए बनाई गई कि अब्दुल खालिद को सिपाही संजय दुबे ने अवैध वसूली के चक्कर में पीटा था, जिससे उसकी मौत हो गई। सिपाही के खिलाफ कार्रवाई के लिए व्यापारी धरना-प्रदर्शन कर रहे थे। इस कहानी को छिपाने के लिए पुलिस ने दूसरी कहानी बना तो दी लेकिन उसे अदालत में साबित नहीं कर पाई। इसके चलते कोर्ट ने 12 गैंगस्टर के आरोपियों को बरी कर दिया।

कर्नलगंज में ताबड़तोड़ फायरिंग: मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, छात्र को लगी गोली, अन्य घायल
कर्नलगंज, गोण्डा, अमृत विचार: कोतवाली कर्नलगंज क्षेत्र के चंगेरिया गांव में बुधवार को मामूली विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि गाली गलौज का विरोध करने पर दबंगों ने मारपीट और फायरिंग की। घटना में एक आठवीं के छात्र के सिर में छर्रे लगे हैं, जबकि एक बुजुर्ग को लोहे की रॉड से गंभीर चोट आई है। तनावपूर्ण हालात को देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

चंगेरिया गांव के रहने वाले रवींद्र दीक्षित ने बताया कि बुधवार की रात जब उनका बेटा आर्यन दीक्षित घर के बाहर टायलेट के लिए गए उनके भाई को बुलाने गया था उसी समय रास्ते से जा रहे गांव के ही भोलू सिंह ने गाली गलौज देना शुरू कर दिया। भाई ने विरोध किया तो आरोपी मारपीट पर आमादा हो गया और फायरिंग शुरू कर दी। इस घटना मे उनका बेटा आर्यन गोली लगने से घायल हो गया। आर्यन के सिर में कई छर्रे लगे हैं और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं दबंगों ने उनके चाचा कमला प्रसाद दीक्षित के सिर पर लोहे की रॉड से वार कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। महिलाएं और बच्चे घरों में दुबक गए।

फायरिंग के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें कुछ लोग खुलेआम हथियार लहराते दिखाई दे रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत गंभीर देखते हुए उच्च चिकित्सा केंद्र के लिए रेफर कर दिया। आर्यन की स्थिति छर्रे लगने के कारण नाजुक बताई जा रही है। सूचना पर पुलिस प्रशासन तत्काल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रण में लिया। एहतियातन गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

फिलहाल गांव में सन्नाटा पसरा है, लेकिन तनाव बरकरार है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही है और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि चंगेरिया गांव में मारपीट और फायरिंग की सूचना पर तत्काल कार्रवाई की गई है। घायलों का उपचार कराया जा रहा है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात है। वायरल वीडियो की जांच की जा रही है और दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Rohit Shetty : फिल्म निर्माता निर्देशक रोहित शेट्टी के घर गोलीबारी, कोई हताहत नहीं
मुंबई। मुंबई के जुहू इलाके में शनिवार देर रात प्रसिद्ध बॉलीवुड फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के आवास के बाहर अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी की। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आधी रात के बाद करीब 12:40 से 1:00 बजे के बीच घर के बाहर लगभग पांच राउंड गोलियां चलाई गईं।

अधिकारियों ने पुष्टि की है कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि गोलीबारी के समय रोहित शेट्टी अपने घर के भीतर ही मौजूद थे। प्रारंभिक जांच के अनुसार, इस हमले में एक व्यक्ति के शामिल होने का संदेह है। पुलिस द्वारा खंगाले गए सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध आरोपी घटना स्थल के पास धूम्रपान करता हुआ दिखाई दे रहा है।

हालांकि, हमले के पीछे के उद्देश्यों का अभी पता नहीं चल पाया है। घटना की सूचना मिलते ही जुहू पुलिस और अपराध शाखा (क्राइम ब्रांच) की टीमें मौके पर पहुंच गईं और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। हमलावरों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है। स्थिति का आकलन करने के लिए मुंबई पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की एक उच्च स्तरीय बैठक भी चल रही है।

पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ बॉम्बे पुलिस अधिनियम और शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। एहतियात के तौर पर रोहित शेट्टी के जुहू स्थित आवास के बाहर भारी सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया है। रोहित शेट्टी बॉलीवुड के जाने-माने निर्देशक और निर्माता हैं, जिन्हें 'गोलमाल' और 'सिंघम' जैसी सुपरहिट फिल्मों के लिए जाना जाता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।

लखनऊ : दो बदमाशों ने दुकानदार को गोली मारकर किया घायल, पुलिस जांच में जुटी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में एक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में दो अज्ञात व्यक्तियों ने एक दुकानदार पर गोली चला दी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। दक्षिण क्षेत्र के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) निपुण अग्रवाल ने बताया, "यह घटना शुक्रवार की रात करीब 10:15 बजे अंसल सुशांत गोल्फ सिटी के शॉपिंग स्क्वायर-2 में हुई, जिसकी सूचना नियंत्रण कक्ष के जरिए मिली।"

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना किया। उन्होंने बताया कि घायल की पहचान अवधेश कुमार पाठक (60) के रूप में हुई है, जो संत कबीर नगर जिले के निवासी हैं। वह फिलहाल लखनऊ के गोसाईगंज इलाके में रहते हैं और उनकी दुकान शॉपिंग स्क्वायर-1 में है। पुलिस ने बताया कि पाठक अपनी दुकान का कुछ सामान अपनी निजी कार में रख रहे थे, तभी दो अज्ञात व्यक्तियों ने उन पर गोली चला दी, जो उनकी दाहिनी आंख के ऊपर लगी।

पुलिस के अनुसार उन्हें तुरंत मेदांता अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। चिकित्सकों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है और वह खतरे से बाहर हैं। डीसीपी ने बताया कि पीड़ित की पत्नी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर सुशांत गोल्फ सिटी थाने में दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।"

पुलिस ने बताया कि घटनास्थल और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। डीसीपी (दक्षिण) ने मामले को जल्द से जल्द सुलझाने के लिए आठ विशेष पुलिस टीमें गठित की हैं। अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय निवासियों से पूछताछ की जा रही है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि इलाके में कानून व्यवस्था सामान्य है और स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

पुलिस एनकाउंटर में फायरिंग ‘सजा’ नहीं, कानून का उल्लंघन है : हाईकोर्ट
प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पुलिस एनकाउंटर के नाम पर आरोपियों को गोली मारने की बढ़ती प्रवृत्ति पर कड़े शब्दों में टिप्पणी करते हुए कहा कि आरोपियों को दंडित करने का अधिकार केवल न्यायालय को है, पुलिस को नहीं। आरोपियों को 'सबक सिखाने' के नाम पर गोली चलाना कानून के शासन के खिलाफ है और ऐसा कृत्य पूरी तरह अस्वीकार्य है।

उक्त आदेश न्यायमूर्ति अरुण कुमार सिंह देशवाल की एकलपीठ ने मिर्जापुर जिले के पुलिस स्टेशन कोतवाली देहात में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत राजू उर्फ राजकुमार को सशर्त जमानत देते हुए पारित किया।  मामले में दर्ज प्राथमिकी पर विचार कर कोर्ट ने पाया कि मामला एक कथित पुलिस एनकाउंटर से जुड़ा है, जिसमें आरोपी को गंभीर गोली लगने की चोटें आईं। कोर्ट ने पहले ही राज्य सरकार से यह स्पष्ट करने को कहा था कि क्या एनकाउंटर के संबंध में अलग एफआईआर दर्ज की गई और क्या घायल का बयान मजिस्ट्रेट या मेडिकल अधिकारी के समक्ष दर्ज कराया गया।

कोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के पीपुल्स यूनियन फॉर सिविल लिबर्टीज बनाम महाराष्ट्र राज्य मामले में तय दिशा-निर्देशों का हवाला देते हुए कहा कि पुलिस एनकाउंटर में मृत्यु या गंभीर चोट की स्थिति में तत्काल एफआईआर दर्ज करना, स्वतंत्र और वरिष्ठ अधिकारी द्वारा जांच कराना तथा घायल का बयान दर्ज करना अनिवार्य है। ये निर्देश संविधान के अनुच्छेद 141 के तहत देश का कानून हैं और इनका पालन हर हाल में होना चाहिए, जबकि वर्तमान मामले में सुनवाई के दौरान कोर्ट के समक्ष यह तथ्य आया कि एनकाउंटर के संबंध में अलग एफआईआर तो दर्ज की गई, लेकिन घायल आरोपी का बयान न तो मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज हुआ और न ही किसी मेडिकल अधिकारी द्वारा।

इसके अलावा जांच प्रारंभ में उस स्तर के अधिकारी से कराई गई, जो सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुरूप नहीं था। सुप्रीम कोर्ट के स्पष्ट दिशा निर्देशों के उल्लंघन पर कोर्ट ने तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि उसके सामने बार-बार ऐसे मामले आ रहे हैं, जहां छोटे अपराधों में भी पुलिस द्वारा आरोपियों के पैरों में गोली मार दी जाती है, मानो यह एक नियमित प्रक्रिया बन गई हो।

केवल सराहना, पदोन्नति या सोशल मीडिया में प्रसिद्धि पाने के लिए अनावश्यक फायरिंग लोकतांत्रिक व्यवस्था और कानून के शासन के खिलाफ है। मामले से जुड़े अन्य जमानत प्रकरणों में तो स्थिति और भी गंभीर पाई गई, जहां स्वयं एनकाउंटर का नेतृत्व करने वाले पुलिस अधिकारी ने स्वीकार किया कि उसी की गोली आरोपी को लगी। इसके बावजूद न तो कोई एफआईआर दर्ज की गई और न ही जांच कराई गई।

इन हालातों को गंभीर मानते हुए हाईकोर्ट ने पिछली सुनवाई यानी 28 जनवरी को उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव (गृह) और पुलिस महानिदेशक को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से तलब किया था। दोनों अधिकारियों ने कोर्ट के आदेश के अनुपालन में 30 जनवरी को कोर्ट में उपस्थित होकर बताया कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुपालन के लिए पूर्व में परिपत्र जारी किए गए हैं, लेकिन कोर्ट ने स्पष्ट किया कि जमीनी स्तर पर इनका पालन नहीं हो रहा।
अधिकारियों ने भविष्य में सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करने और लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस पर कोर्ट ने यह भी चेतावनी दी कि यदि भविष्य में किसी जिले में पुलिस एनकाउंटर से जुड़े मामलों में सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का उल्लंघन पाया गया, तो न केवल एनकाउंटर का नेतृत्व करने वाले अधिकारी, बल्कि संबंधित जिले के पुलिस प्रमुख भी अवमानना कार्यवाही के दायरे में आएंगे।

अतः मामले के तथ्यों, आरोपी की हिरासत अवधि, चार्जशीट दाखिल होने और सुप्रीम कोर्ट के हालिया जमानत संबंधी निर्णयों को ध्यान में रखते हुए कोर्ट ने याची को सशर्त जमानत दे दी, साथ ही राज्य के सभी जिला न्यायाधीशों को आदेश की प्रति भेजने और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग व्यवस्था सुधारने के भी निर्देश दिए गए।

Bareilly: महिला के कुंडल छीनकर भागने वाला बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल
बरेली, अमृत विचार। बीती 19 जनवरी को अय्यूब खां चौराहे पर स्कूटी सवार महिला के साथ छिनैती की घटना को अंजाम दिया गया था। बदमाश महिला के कान से कुंडल छीनकर फरार हो गया था। अब इस मामले में कोतवाली पुलिस ने छिनैती करने वाले बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।

दरअसल महिला ने अपने साथ हुई घटना रिपोर्ट कोतवाली थाने में दर्ज कराई थी। इस मामले में पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही थी। गणतंत्र दिवस की रात चेकिंग के दौरान पुलिस ने बदमाश को पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक चेकिंग के दौरान युवक को रोकने का प्रयास किया तो वह भागने लगा और रेलवे कॉलोनी के जंगल में घुस गया। जहां आगे जाकर उसकी बाइक फिसलकर गिर गई।

पुलिस को अपनी तरफ आता देख उसने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने फायरिंग की तो गोली बदमाश के पैर में लगी। पकड़े जाने पर उसकी पहचान दिव्यांश वर्मा उर्व अंकित निवासी गौशाला वाली गली थाना कैंट के रूप में की गई। बदमाश के पास से तमंचा, कारतूस, कान का कुंडल और महिला से छीने गए कुंडल बेचने के बाद मिले 5570 रुपये व बाइक और फोन भी बरामद किया गया। फिलहाल घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गोलीकांड : सालों से चल रही रंजिश, समझौते को लेकर हुई फायरिंग
बरेली, अमृत विचार। कैंट थाना क्षेत्र के चौबारी गांव में बुधवार की रात हुई फायरिंग की वजह दोनों पक्षों की तरफ से चली आ रही पुरानी रंजिश बता है। एक पक्ष का आरोप है कि पुराने मुकदमे में समझौता नहीं करने पर गोली चलाई गई है, जबकि दूसरे पक्ष ने रंगदारी नहीं देने पर गोली चलाने की बात कही है। पुलिस का कहना है कि विवेचना में गोलीकांड की सच्चाई सामने आ सकेगी।

कैंट थाना क्षेत्र के चौबारी निवासी विष्णु सिंह ने बताया कि बुधवार की रात 9: 30 बजे वह और महेशपुर ठाकुरान निवासी उसका दोस्त सत्येंद्र सिंह चौहान घर के बाहर खड़े थे। आरोप है कि तभी अचानक से गुरविंदर और सुखविंदर, रमेश, अनिल ने उनके पास आकर पुरानी रंजिश में गाली गलौज शुरू कर दी। गाली का विरोध करने पर गुरविंदर ने जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया, जिसमें वह बाल बाल बच गया लेकिन उसका दोस्त सत्येन्द्र चौहान दाएं पैर में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। कैंट पुलिस ने गुरविंदर और सुखविंदर, रमेश, अनिल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।

वहीं कैंट थाना क्षेत्र के चौबारी गांव निवासी मधु सिंह ने बताया कि उसके गांव के विष्णु, राजेश और महेशपुर ठाकुरान निवासी सत्येन्द्र चौहान पूर्व में भी उसके पति सुखविंदर को जान से मारने की नीयत से हमला कर चुके हैं। इसके तीन-चार मुकदमे कैंट थाने में दर्ज है। आरोप है कि बुधवार की रात 9 बजे उनका देवर गुरुविंदर सिंह को विष्णु, राजेश, सतेन्द्र सिंह समेत चार-पांच अज्ञात लोगों ने घेर कर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। इसमें उनका देवर गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। कैंट पुलिस ने विष्णु, राजेश, सतेन्द्र और चार से पांच अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। घायल गुरविंदर ने आरोप लगाया है कि वह अपनी पुस्तैनी जमीन पर मकान बनवा रहा था। इसी को लेकर क्षेत्र के रहने वाले विष्णु का हिस्ट्रीशीटर भाई उससे मकान निर्माण के नाम पर 50 हजार रुपये की रंगदारी मांग रहा था। गुरविंदर का कहना है कि रंगदारी देने से इनकार करने पर उसे रास्ते में रोककर गोली मार दी गई।

Lucknow News:एसीपी दफ्तर के पास फायरिंग में हिस्ट्रीशीटर समेत तीन गिरफ्तार, लाखों की रंगदारी का था मामला
लखनऊ, अमृत विचार: दुबग्गा स्थित काकोरी एसीपी दफ्तर के पास रंगदारी मांगने एवं प्लाट पर कब्जेदारी के विवाद में दिनदहाड़े फायरिंग की गई। ईंट व पत्थर से हमला कर मजदूरों को घायल किया गया। इस मामले के मुख्य आरोपी व हिस्ट्रीशीटर उमेश रावत उर्फ मूसा को सोमवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। रविवार को गिरफ्तार साहू और फहद को जेल भेज दिया है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है। पुलिस नामजद आरोपियों की घटनास्थल पर विवाद के दौरान मौजूदगी को लेकर भी जांच कर रही है। वही पुलिस ने शांति व्यवस्था को लेकर प्लाट पर निर्माण कार्य रुकवा दिया गया है।

दुबग्गा में एसीपी दफ्तर के सामने अमीनाबाद निवासी फहाम जहीर का प्लाट है। जिस पर कब्जेदारी एवं रंगदारी की मांग को लेकर विवाद चल रहा है। विवाद के चलते रविवार को दिनदहाड़े दबंगो ने दहशत फैलाने के लिए प्लाट पर जाकर हवाई फायरिंग की साथ ही प्लाट पर काम कर मजदूरों व टीन शेड पर ईट बरसाए। जिससे इलाके में दहशत बन गई। मामले में फहाम जहीर ने बेगरिया गांव निवासी इस्लाम उर्फ ओलू, सुफियान, सत्येंद्र रावत, विक्रांत साहू ,तीरथ राम, सौरव रावत, उमेश रावत उर्फ मूसा व सनी खान एवं 15 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इंस्पेक्टर अभिनव कुमार वर्मा ने बताया कि घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों व वायरल वीडियो की जांच पड़ताल में एक अज्ञात युवक द्वारा फायरिंग की पुष्टि हो रही है। टीन शेड पर ईंट बरसाए जाने की आवाज को फायरिंग बताया जा रहा है। वही शांति व्यवस्था के चलते प्लाट पर काम रुकवा दिया गया है।

एसीपी बाजारखाला करेंगे जांच

डीसीपी पश्चिमी विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि इस मामले में विस्तृत जांच के लिए एसीपी बाजारखाला को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनसे सात दिन में रिपोर्ट मांगी गई है, ताकि पता चल सके कि किसकी लापरवाही से यह हुआ है और उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सके। इसके साथ ही तीन टीमों को आरोपियों की तलाश में लगाया गया है। फुटेज की मदद से गोली चलाने वालों की तलाश की जा रही है।

प्लाॅट पर कब्जे के प्रयास में पथराव और फायरिंग, मची अफरा-तफरी... फायरिंग होने पर दुकान छोड़कर भागे
लखनऊ, अमृत विचार: एसीपी काकोरी कार्यालय से चंद कदमों की दूरी पर स्थित निर्माणाधीन प्लाॅट पर कब्जे के प्रयास और रंगदारी की मांग को लेकर दबंगों ने दिनदहाड़े जमकर तांडव मचाया। दबंगों ने प्लाॅट पर काम कर रहे मजदूरों पर पथराव करते हुए कई राउंड फायरिंग की। फायरिंग से वहां अफरा-तफरी मच गई और मजदूर जान बचाकर इधर-उधर भागे। हमले में एक मजदूर घायल हो गया। बवाल की सूचना मिलने पर तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपित भाग चुके थे। पुलिस ने दस नामजद समेत 15 पर रिपोर्ट दर्ज कर सीसी फुटेज की मदद से जांच कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।

अमीनाबाद निवासी फहम जहीर की दुबग्गा सब्जी मंडी में नींबू की आढ़त है। उनका एसीपी काकोरी कार्यालय स्थित केनरा बैंक के पास 8000 वर्ग फीट का प्लाट है। जिसकी कीमत वर्तमान में करीब 8 करोड़ रुपये हैं। पीड़ित ने प्लॉट वर्ष 1988 में लिया था। दो माह पूर्व एलडीए से नक्शा पास कराकर उन्होंने निर्माण कार्य शुरू किया था। पीड़ित का दावा है कि बेगरिया गांव निवासी इस्लाम उर्फ ओलू, सुफियान, सत्येन्द्र रावत, विक्रांत साहू, सौरभ रावत, सनी खान और मूसा उक्त प्लॉट को अपना बता रहे हैं। इस बात को लेकर कई बार विवाद भी हुआ। लेखपाल ने विवाद को हल भी कर दिया था। पीड़ित फाहम का आरोप है कि इसके बाद भी प्लॉट पर कब्जे का प्रयास किया जा रहा है। यहीं नहीं प्लॉट पर विवाद न करने के एवज में 30 लाख रंगदारी मांगी रहे थे।

रविवार दोपहर को मजदूर प्लाॅट पर निर्माण कार्य कर रहे थे। तभी बाजार की ओर से आए करीब एक दर्जन लोगों ने हमला बोल दिया। आरोप है कि दबंगों ने टीन शेड तोड़कर ईंटों से हमला करते हुए हवाई फायरिंग की। गोलियों की आवाज से इलाके में भगदड़ मच गई। मजदूरों ने भागकर अपनी जान बचाई। हमले में मजदूर टिंकू के पैर में चोट आई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। पीड़ित का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई।

बीते शुक्रवार की रात भी दबंगों ने प्लाॅट पर रुके मजदूरों के साथ मारपीट की और हवाई फायरिंग की थी, जिसमें मजदूर संतु और महेंद्र घायल हो गए थे। आरोप है कि शिकायत के बाद भी पुलिस ने बिना रिपोर्ट दर्ज किए पीड़ित को लौटा दिया था। पीड़ित के साथ थाने पहुंचे खुद को पार्षद का प्रतिनिधि बताने वाले पुष्पेंद्र लोधी ने पुलिस पहले कार्रवाई करती तो यह न होता। इंस्पेक्टर अभिनव कुमार वर्मा ने बताया कि प्लॉट पर गाटा संख्या को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा था। दोनों पक्ष की तरफ से मिली शिकायत को एसडीएम को जांच के लिए भेजने के साथ ही 107-116 से पाबंद करते हुए निर्माण रोकने के लिए कहा था। फिर भी निर्माण शुरु करने पर विवाद किया गया है।

जिला बदर रहे आरोपी ने कराया विवाद

स्थानीय लोगों ने बताया कि प्लॉट को विक्रांत साहू व तीरथ ने अपना बताते हुए विवाद खड़ा किया था। जांच में सामने आया कि उक्त दोनों ने जिला बदर रहे मूसा ने सुफियान, सत्येंद्र रावत, इस्लाम उर्फ ओलू और सौरभ रावत की मदद से किया है। बताया जा रहा है कि अपराधी मूसा ऐसी ही जमीनों को चिन्हित कर विवाद कराता है और फिर रुपये लेकर पीछे हो जाता है।