Sikkim visit - Amrit Vichar

प्रधानमंत्री का सिक्किम दौरा रद्द, डिजिटल माध्यम से राज्य के स्थापना दिवस कार्यक्रम को किया संबोधित
नयी दिल्ली/गंगटोक। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी खराब मौसम के कारण सिक्किम की स्थापना के 50 साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित समारोह में हिस्सा लेने के लिए बृहस्पतिवार को गंगटोक नहीं जा पाये। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि वह पश्चिम बंगाल के बागडोगरा से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सिक्किम के लोगों को संबोधित कर रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि सिक्किम के स्थापना दिवस के अवसर पर गंगटोक के पलजोर स्टेडियम में आयोजित स्वर्ण जयंती समारोह के लिए प्रधानमंत्री मोदी की प्रस्तावित यात्रा खराब मौसम के कारण रद्द हो गई है।

अधिकारियों ने बताया कि इस कार्यक्रम में, राज्य के रूप में सिक्किम के गठन के 50 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री एक स्मारक सिक्का, एक स्मारिका और डाक टिकट जारी करने  वाले थे।

प्रधानमंत्री कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करने वाले थे, जिनमें नामची में 750 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाला 500 बिस्तरों वाला जिला अस्पताल, ग्यालशिंग जिले के पेलिंग में सांगाचोलिंग में एक यात्री रोपवे और गंगटोक में अटल अमृत उद्यान में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की एक प्रतिमा शामिल है।

यह भी पढ़ें : टूट गई टेस्ला CEO और अमेरिकी राष्ट्रपति की जोड़ी, एलॉन मस्क ने ट्रंप प्रशासन से इस्तीफा दिया