कत्था फैक्ट्री - Amrit Vichar

हल्द्वानी: साढ़ू के बाप को मारना था, अंधेरे में मार डाला साढ़ू
हल्द्वानी, अमृत विचार। रामपुर रोड पर कत्था फैक्ट्री के बाहर हुए ब्लाइंड अमित हत्याकांड का चौंकाने वाला खुलासा हुआ। हत्या करने वाला कोई नहीं बल्कि अमित का ही साढ़ू अरुण था। अरुण, अमित के पिता सुमेर की हत्या करना चाहता था, लेकिन अंधेरे में उसने अपने ही साढ़ू अमित को पाटल से काटकर मौत के घाट उतार दिया। 26 नवंबर से फरार चल रहे अरुण को पुलिस ने मय आलाकत्ल गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस बहुउद्देशीय भवन में मामले का खुलासा करते एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने बताया कि कत्था फैक्ट्री के पास रहने वाले सुमेर कश्यप कत्था फैक्ट्री के बाहर खाने का ठेला लगाते थे। घटना के रोज वह बेटे अमित (30 वर्ष) को ठेले की जिम्मेदारी सौंप कर किसी काम से चले गए थे। तभी अचानक बिजली चली गई और पीछे से आए एक व्यक्ति ने अमित के सिर, चेहरे और गर्दन पर पाटल से कई वारकर मौत के घाट उतार दिया।

पुलिस ने पड़ताल शुरू की तो पता लगा कि घटना के रोज ही अमित के घर के पास देवबंधु विहार कत्था फैक्ट्री में किराए पर रहने वाला अरुण कश्यप पुत्र गोपाल कश्यप गायब है, लेकिन घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी में भागते दिख रहे आरोपी की अरुण से पहचान नहीं हो सकी। तलाश में जुटी उत्तराखंड में कई जिलों की खाक छानी। अंत में मूलरूप से पीलीभीत उत्तर प्रदेश के रहने वाले अरुण को डी क्लास तल्ली हल्द्वानी स्थित हनुमान मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने घटना में इस्तेमाल पाटल भी बरामद कर लिया।

पूछताछ में हत्यारोपी अरुण ने बताया कि वह मृतक अमित के पिता सुमेर से बदला लेना चाहता था। वह उसे अपने पिता के लापता होने और भाई की मौत का जिम्मेदार मानता है। आरोपी की पत्नी मृतक की सगी साली है और उसकी पत्नी का मृतक के घर आना जाना है। वह अपनी पत्नी और मृतक पर शक भी करता था। आरोपी को डर था कि मृतक का पिता उसकी हत्या कर सकता है। इसलिये आरोपी ने सुमेर को ही रास्ते से हटाने की योजना बना डाली। योजना के तहत उसने घटना को अंजाम भी दे डाला, लेकिन अंधेरे की वजह से सुमेर के बजाय सुमेर के बेटे और अपने साढ़ू अमित की हत्या कर दी।

गुडवर्क करने वाली टीम को मिला इनाम
हल्द्वानी : एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने गुडवर्क करने वाली टीम को ढाई हजार रुपये इनाम की घोषणा की है। टीम में कोतवाल हरेंद्र चौधरी, एसएसआई महेंद्र प्रसाद, टीपीनगर चौकी प्रभारी सुशील जोशी, मंडी चौकी प्रभारी विजय मेहता, मंगलपड़ाव चौकी प्रभारी जगदीप नेगी, राजपुरा चौकी प्रभारी नरेंद्र कुमार, गन्ना सेंटर चौकी प्रभारी त्रिभुवन सिंह, एसआई बबिता, कां.तारा सिंह, नवीन राणा, बंशीधर जोशी, धनश्याम रौतेला, टेक्निकल टीम में हे.कां.इसरार नबी, राजेश सिंह व अनिल टम्टा थे।

तीन दिन पता लगा, गलत आदमी मार दिया
हल्द्वानी : घटना को अंजाम देने के बाद अरुण निशान शोरूम के बगल वाली उसी गली में भागा, जहां वो पत्नी के साथ किराए पर रहता था, लेकिन वह घर नहीं गया। मोबाइल स्विच ऑफ करने के बाद जंगल के रास्ते वह अपने रिश्तेदारों के घर पहुंच गया। वह किच्छा में भी एक रिश्तेदार के घर गया। चूंकि मोबाइल बंद था तो उसे कुछ पता नहीं लगा। रिश्तेदार ने अमित की हत्या की बात अरुण को बताई तो वह सन्न रह गया। उसे अफसोस हुआ कि जिसे मारने के लिए वह गया था, उसकी बजाय उसके बेटे की हत्या कर दी।

मंगलपड़ाव से 250 में खरीदा था पाटल
हल्द्वानी : अरुण को लगता था कि साढ़ू के पिता सुमेर की वजह से उसका अपना परिवार खत्म हो गया और दांपत्य जीवन भी खराब हो गया। इसी खुन्नस में वह सुमेर को मार डालना चाहता था। बताया जाता है कि 26 नवंबर की सुबह ही अरुण ने अचानक हत्या की योजना बनाई और उसे अंजाम तक पहुंचाने में जुट गया। वह मंगलपड़ाव पहुंचा और 250 रुपये का नया पाटल खरीद लाया। पाटल खरीदते हुए मिली सीसीटीवी फुटेज को पुलिस अहम सुबूत मान रही है। उसने सुबह से शराब पीनी शुरू की और शाम ढलते ही हत्या कर दी।

बरेली: कत्था फैक्ट्री पूर्वोत्तर रेलवे का 2.16 करोड़ रुपये शुल्क डकार गई
बरेली, अमृत विचार। इज्ज्तनगर-दोहना के मध्य स्थित रेलवे समपार के रखरखाव का करीब 2.16 करोड़ रुपये का वार्षिक शुल्क इंडियन वुड प्रोडक्ट कंपनी लिमिटेड (कत्था फैक्ट्री) डकार गई। कत्था फैक्ट्री ने पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर को 2010 से वार्षिक शुल्क जमा नहीं किया है। कई पत्राचार करने के बाद भी शुल्क नहीं दिया। बाद में कंपनी हाईकोर्ट चली गई। इधर, मंडल रेल प्रबंधक ने शुल्क की वसूली के लिए अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को चिट्ठी लिखी है।

चिट्ठी में पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर के मंडल रेल प्रबंधक ने कहा है कि लेवल क्रासिंग संख्या 236ए/सी मध्य इज्ज्तनगर और दोहना को लेकर इंडियन वुड प्रोडक्ट कंपनी लिमिटेड के लिखित अनुरोध पर दोनों पक्षों में अनुबंध हुआ था। 26 जून 1934 के अनुबंध के अनुसार वार्षिक रखरखाव शुल्क रेल प्रशासन को अदा करने के आधार पर इंडियन वुड प्रोडक्ट कंपनी के प्रयोग के लिए ही लेवल क्रासिंग खोली गई थी।

31 दिसंबर 2021 तक का बकाया शुल्क की धनराशि 2 करोड़ 16 लाख 9 हजार 611 रुपये रेल राजस्व में जमा करने के लिए इंडियन वुड प्रोडक्ट कंपनी लिमिटेड को सूचना दी गई थी लेकिन कंपनी ने उक्त धनराशि आज तक जमा नहीं की है। पत्र में मंडल रेल प्रबंधक ने कहा कि इंडियन वुड प्रोडक्ट कंपनी लिमिटेड ने हाईकोर्ट प्रयागराज में बकाया जमा न करने के लिए स्टे पिटीशन दायर की है लेकिन वर्तमान में हाईकोर्ट ने कंपनी को कोई अंतरिम अनुतोष प्रदान नहीं किया है। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व से अनुरोध करते हुए मंडल रेल प्रबंधक ने कहा नियमानुसार उपरोक्त धनराशि रेल राजस्व की वसूली कराने की व्यवस्था करें।

यह भी पढ़ें- बरेली: इंस्पेक्टर ने महिला पुलिस कर्मी से की अश्लील बातचीत, ऑडियो वायरल

बरेली: अब आलोक नगर में तेंदुए का शोर, कत्था फैक्ट्री की ओर भागा
अमृत विचार, बरेली। एयरफोर्स क्षेत्र में घुसे तेंदुए को वन विभाग अब तक नहीं पकड़ सका है। शुक्रवार रात से शनिवार पूरे दिन कत्था फैक्ट्री के पीछे स्थित आलोक नगर में तेंदुआ होने का शोर मचता रहा मगर विभाग की टीम को कुछ नहीं मिला। अब पीलीभीत से विशेषज्ञों की टीम एयरफोर्स पहुंचेगी। टीम इस बात का पता लगाएगी कि आखिर तेंदुआ पकड़ में क्यों नहीं आ रहा है? फिर कारणों के आधार पर उसे पकड़ने की रणनीति बनाई जाएगी।

मुख्य वन संरक्षक ललित कुमार वर्मा ने बताया कि सोमवार को पीलीभीत से डॉ. दक्ष गंगवार अपनी टीम के साथ बरेली पहुंच रहे हैं। इसके बाद वह एयरफोर्स में जाकर जांच पड़ताल करेंगे और इस बात को जानने की कोशिश करेंगे कि तेंदुआ आखिर पकड़ में क्यों नहीं आ रहा है। हो सकता है कि टीम ने जो पिंजड़ा लगाया है वह सही तरीके से न लगा हो या उसके लिए रखा गया शिकार उसे पसंद न हो, इसलिए वह पिंजड़े में नहीं आ रहा है। इन सभी बिंदुओं पर टीम जांच करेगी। इसके बाद उसे पकड़ने के लिए युद्ध् स्तर पर तैयारियां की जाएंगी।

आलोक नगर में जब तेंदुआ होने का शोर मचा तो वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। लोगों से पूछताछ की मगर कुछ हाथ नहीं लगा। लोगों ने बताया भी कि उन्होंने किस जगह पर तेंदुआ देखा मगर टीम नहीं पकड़ पाई। टीम दावा कर रही है कि जिस जगह पर लोगों ने तेंदुए के होने की बात कही थी वहां उसके पग चिह्न भी नहीं मिले। वहीं, लोगों का दावा है कि उन्होंने तेंदुए को भागते हुए देखा है। वह भागकर फिर से कत्था फैक्ट्री की ओर चला गया।