जिला मजिस्ट्रेट - Amrit Vichar
रुद्रपुर: जिला मजिस्ट्रेट ने दिए तीन घटनाओं की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश
रुद्रपुर, अमृत विचार। जिला मजिस्ट्रेट उदयराज सिंह ने तीन अलग-अलग घटनाओं की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। इसके लिए सभी पहलुओं की विस्तृत जांच करते हुए जांच आख्या उपलब्ध कराने के लिए जिला मजिस्ट्रेट ने उप जिला मजिस्ट्रेट किच्छा कौस्तुभ मिश्र को जांच अधिकारी अधिकारी नामित किया है।
शुक्रवार को जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि 12 सितंबर 2023 को शंकर फार्म ओवर ब्रिज के पास पुलभट्टा किच्छा में अज्ञात अभियुक्त ने वाहन बस को तेजी व लापरवाही से चलाकर मोटर साइकिल संख्या यूके-06बीडी-1701 में सवार दानवीर को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। जबकि दूसरी घटना 20 अक्टूबर 2023 को महिंद्रा कंपनी के सामने लालपुर किच्छा में हुई। इसमें भी अज्ञात अभियुक्त ने वाहन को तेजी व लापरवाही से चलाकर मोटर साइकिल संख्या यूके-06बीई-3069 में सवार राजेंद्र सिंह की टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।
वहीं तीसरी घटना श्री राजहंस बंसल राइट्स एक्टिविस्ट 436 प्रथम तल शक्ति खंड-3 इंदिरापुर गाजियाबाद उत्तर प्रदेश द्वारा शिकायती प्रार्थना पत्र 26 फरवरी 2023 को दिया। आरोप है कि शांतिपुर रेलवे क्रासिंग के पास सरकारी परियोजना पर काम कर रहे कार्मिक की मृत्यु विभाग की लापरवाही से हुई है।
जिला मजिस्ट्रेट ने सभी घटनाओं की विस्तृत जांच करते हुए रिपोर्ट उपलब्ध कराने के लिए किच्छा के उप जिला मजिस्ट्रेट को जांच अधिकारी नामित किया है। जांच अधिकारी ने बताया कि सभी घटनाओं में यदि कोई व्यक्ति जानकारी रखता हो या कथन करना चाहता है तो वह 8 मई 2024 तक प्रत्येक कार्य दिवस में सुबह 10 बजे से सायं 5 बजे तक बयान के लिए या साक्ष्य व दस्तावेज सहित उप जिलाधिकारी के समक्ष उपस्थित हो सकता है।
बहराइच: जिला मजिस्ट्रेट के निर्देश पर पुलिस ने 32 दिन बाद कब्र से बाहर निकलवाया विवाहिता का शव
बहराइच। हुजूरपुर थाना क्षेत्र के शिवरहा पठाननपुरवा गांव निवासी विवाहिता की नौ मई को ससुराल के लोगों ने दहेज के लिए हत्या कर दी थी। बिना मायके को सूचना दिए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया था। काफी मिन्नत के बाद भी पुलिस ने सुनवाई नहीं की।
इस खबर को अमृत विचार ने आठ मई के अंक में खबर प्रकाशन किया था। डीएम ने शुक्रवार को खबर का संज्ञान लेकर आदेश दिया। मजिस्ट्रेट के निर्देश पर शनिवार को महिला का शव कब्र से बाहर निकाल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हुजूरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम ज्ञानापुर शेखनपुरवा गांव निवासी मोसना का विवाह इसी थाना क्षेत्र के शिवरहा पठाननपुरवा गांव निवासी जर्रार खां के साथ हुआ था। जर्रार खां दिल्ली में काम करता है। नौ मई को मोसना की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
ससुराल के लोगों ने बिना सूचना दिए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पड़ोसियों की सूचना पर मायके के लोग पहुंचे। मृतका की मां गुड़िया और पिता मेराज खां ने थानाध्यक्ष के साथ पुलिस क्षेत्राधिकारी को हत्या किए जाने की तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की।
इस खबर का प्रकाशन अमृत विचार अखबार ने आठ मई के अंक में किया। खबर का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र ने शव पोस्टमार्टम को भेजने का निर्देश शुक्रवार को दिया।
जिला मजिस्ट्रेट के निर्देश पर शनिवार सुबह तहसीलदार पयागपुर और पुलिस की मौजूदगी में शव को कब्र से खोदवाकर बाहर निकाला। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पढ़ें- पीलीभीत: पहाड़गंज के कब्रिस्तान में एक साथ दफनाए गए पांच शव
उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में लापरवाही क्षम्य नहीं : जिला मजिस्ट्रेट
देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया में जिला मजिस्ट्रेट जितेंद्र प्रताप सिंह ने सोमवार को अपने मातहत अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया है कि उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। जिला मजिस्ट्रेट सिंह ने सोमवार को यहां वर्चुअल माध्यम से न्यायालयों में लंबित राजस्व संबंधी मुकदमों की गहन समीक्षा करते हुए समस्त विभाग प्रमुखों एवं अधिकारियों को निर्देश दिया कि उच्च न्यायालय में लंबित वादों में समय पर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालयों के निर्देशों का जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन करें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने कहा कि हाल के कुछ प्रकरणों में देखने को मिला है कि उच्च न्यायालय में काउंटर एफिडेविट फ़ाइल करने में देरी हुई है, जिससे न्यायिक प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब हुआ है।
उन्होंने कहा कि ‘रिट कोर्ट’ और ‘कंटेम्ट कोर्ट’ के निर्देशों का पालन हर हाल में समयबद्धता के साथ किया जाये। सिंह ने उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में देरी होने पर लोकनिर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। साथ ही उनके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की चेतावनी भी दी। उन्होंने समस्त अधिकारियों के चेतावनी दी कि न्यायालय से जुड़े मामलों को वे स्वयं देखें और अधीनस्थ कार्मिकों के भरोसे न रहें।
यह भी पढ़ें:-दुर्घटना पीड़ितों को मुआवजा देते समय शारीरिक चोटों के अलावा मानसिक आघात का भी ध्यान रखें- बंबई उच्च न्यायालय
बहराइच: गुंडा एक्ट के तहत चार अपराधी किए गए जिला बदर, जिला मजिस्ट्रेट ने की कार्रवाई
बहराइच। जिला मजिस्ट्रेट ने जिले के चार अपराधियों को जिला बदर कर दिया है। इसके अलावा छह लोगों को संबंधित थाने में माह में दो बार उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।
शांतिपूर्ण चुनाव की तैयारी कर रहा जिला प्रशासन
जनपद में आसन्न विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 को स्वतन्त्र, निष्पक्ष एंव शान्तिपूर्ण कराने के लिए जिला प्रशासन की तैयारी जारी है। इसी के तहत जिला मजिस्ट्रेट डॉ. दिनेश चन्द्र ने चार अपराधियों के विरूद्ध धारा गुण्डा एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी आदेश के अनुसार थाना हरदी के ग्राम कलहंसपुरवा निवासी मुनब्बर पुत्र उस्मान अली, थाना खैरीघाट क्षेत्र के ग्राम गडरियनपुरवा निवासी कासिम पुत्र चिरकू तथा मटेराकलां निवासी बृजेश कुमार पुत्र मौजीलाल अवस्थी तथा थाना मुर्तिहा के सहजरामपुरवा दा. मंझरा निवासी देशराज पुत्र चेतराम को 06 माह के जिला बदर किया गया है।
इसके अलावा थाना खैरीघाट के ग्राम प्रधानपुरवा मांझादरियाबुर्द निवासी श्रवण कुमार यादव पुत्र किसाने यादव, एकघरा निवासी बसन्त सिंह पुत्र इन्द्रबहादुर सिंह व बेहड़ा निवासी राम सुमिरन पुत्र झगरू, थाना नवाबगंज के बक्शीगांव निवासी पुतई उर्फ मोहम्मद जाहिद खान पुत्र भल्लर तथा थाना विशेश्वरगंज के ग्राम गंगवल बाज़ार निवासी इस्लाम व असलम पुत्रगण हनीफ को जिला मजिस्ट्रेट द्वारा निर्देश दिया गया है कि अपने से सम्बन्धित थाने में आगामी छः माह तक प्रत्येक माह की 15 व 30 तारीख को माह में दो बार उपस्थिति दर्ज कराएंगे।
यह भी पढ़ें: फतेहपुर: पीएम मोदी ने विपक्ष पर किया प्रहार, कहा- परिवारवादी लोगों ने प्रदेश को तबाह कर दिया
जम्मू। जम्मू प्रशासन ने बृहस्पतिवार को जम्मू कश्मीर में ड्रोन उड़ाने की इच्छा रखने वाले लोगों को अपनी जानकारियां जिला मजिस्ट्रेट के कार्यालय के साथ ही नजदीकी पुलिस थाने में साझा करने और यहां प्राधिकारियों के समक्ष अपना पंजीकरण अनिवार्य रूप से कराने को कहा है।
नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने अधिसूचित किया है कि ‘ड्रोन नियम, 2021’ भारत में मानवरहित विमान प्रणाली खरीदने या रखने या किराये पर लेने, उसे संचालित करने, हस्तांतरित करने या उसे बरकरार रखने में शामिल सभी लोगों पर लागू होंगे। जम्मू प्रांत के मंडल आयुक्त डॉ. राघव लंगर ने यहां जारी एक परिपत्र में कहा कि ‘इस परिपत्र के माध्यम से मानवरहित विमान प्रणाली संचालित करने की इच्छा रखने वाले सभी व्यक्तियों के लिए ‘ड्रोन नियम, 2021’ का अनुपालन सुनिश्चित करना आवश्यक है।
इसके अनुसार, इसकी जानकारियां जम्मू मंडल के संबंधित जिला मजिस्ट्रेट के साथ ही नजदीकी पुलिस थाने में भी देनी होंगी।” परिपत्र में कहा गया है कि नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए ऐसे सभी व्यक्तियों को आवश्यक शुल्क का भुगतान करने के नियमों के तहत डिजीटल स्काई मंच पर आवेदन करके और विशिष्ट पहचान संख्या (यूआईएन) हासिल करके अनिवार्य रूप से अपना पंजीकरण कराना होगा।
ये भी पढ़े-
Hijab Controversy: सुप्रीम कोर्ट ने दखल से किया इनकार, कहा- हाईकोर्ट में सुनवाई होने दीजिए, हम सही वक्त पर देखेंगे
बहराइच: जिला मजिस्ट्रेट ने नौ अपराधियों को किया जिला बदर, पांच को दिया ये निर्देश
बहराइच। जिला मजिस्ट्रेट ने नौ अपराधियों को जिला बदर कर दिया है। साथ ही पांच लोगों को संबंधित थाना क्षेत्र में उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। जनपद में आसन्न विधानसभा निर्वाचन को स्वतन्त्र, निष्पक्ष एंव शान्तिपूर्ण वातावरण में कराने के लिए जिला प्रशासन लगा हुआ है। इसी के तहत जिला मजिस्ट्रेट डॉ. दिनेश चन्द्र द्वारा 9 अपराधियों के विरूद्ध धारा 3(1) गुण्डा एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए 6 माह के लिए जनपद से जिला बदर कर दिया गया है।
इसके अलावा 05 व्यक्तियों को अपने सम्बन्धित थानें में प्रत्येक माह की 15 व 30 तारीख को आगामी 06 माह तक उपस्थिति दर्ज कराये जाने के आदेश दिये गये हैं। मजिस्ट्रेट द्वारा जारी आदेश के अनुसार थाना कोतवाली नानपारा के ग्राम बधौली निवासी ज़ाहिद, ज़ाकिर व साबिर पुत्रगण साबिर, थाना हरदी के ग्राम सिंगिया नसीरपुर निवसी मोबीन पुत्र रमज़ान व मजलूम हुसैन पुत्र हमीद, थाना दरगाह शरीफ के मो. मंसूरगंज निवासी ननके पुत्र खादिम, थाना फखरपुर के ग्राम खल्तापुर खालिदपुर निवासी कृपाल पुत्र नन्दलाल, ग्राम इन्दूर निवासी रामचन्दर उर्फ लूले यादव पुत्र जोगी यादव व पेशकार पुत्र बाबूराम यादव को 06 माह के जिला बदर किया गया है।
इसके अलावा थाना रूपईडीहा अन्तर्गत ग्राम गुलमागांव बसन्तपुर ऊदल निवासी धर्मवीर पुत्र रमाशंकर वर्मा व ग्राम अधीनगांव बसन्तपुर ऊदल निवासी सुभान अली उर्फ तिवारी पुत्र फत्ते अली, थाना रिसिया के कटिलिया भूप सिंह निवासी बब्बन पुत्र मोल्हे व थाना मोतीपुर के ग्राम मटेहीकलां नि. बाबू उर्फ सगीर व इद्रीश पुत्रगण बशीर को जिला मजिस्ट्रेट द्वारा निर्देश दिया गया है कि अपने से सम्बन्धित थाने में आगामी छः माह तक प्रत्येक माह की 15 व 30 तारीख को माह में उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या: अवध यूनिवर्सिटी का त्रिनिदाद व टोबैगो विश्वविद्यालय से होगा अनुबंध
बहराइच: जिला मजिस्ट्रेट ने 13 अपराधियों को किया जिला बदर
बहराइच। यूपी चुनाव से पहले जिला प्रशासन की ओर से अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाई की जा रही है। जिला मजिस्ट्रेट ने 13 अपराधियों को जिला बदर कर दिया है। जबकि छह अपराधियों को छह माह तक माह में दो बार उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। विधानसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन सख्त बना हुआ है।
निष्पक्ष एंव शान्तिपूर्ण वातावरण चुनाव सम्पन्न कराये जाने तथा विधि व्यवस्था एवं लोक परिशान्ति सहित लोक व्यवस्था व जनसुरक्षा कायम रखने के उद्देश्य से जिला मजिस्ट्रेट डॉ. दिनेश चन्द्र ने अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्य वाई की है। जिला मजिस्ट्रेट ने 13 अपराधियों के विरूद्ध गुंडा एक्ट के तहत जिला बदर की कार्यवाई की गई है।
जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी निर्देश के अनुसार थाना पयागपुर अन्तर्गत ग्राम झाला तरहर निवासी प्रहलाद उर्फ दंगी पुत्र पुत्ती, अजय कुमार पुत्र राम सुरेश उर्फ सुरेश एवं अरूण कुमार उर्फ छैलू उर्फ विजय कुमार पुत्र राम सुरेश उर्फ सुरेश, थाना सुजौली के ग्राम हज़ारीपुरवा कारीकोट निवासी जवाहर पुत्र राम लाल, थाना हरदी के ग्राम ग्राम गरेठी गुरूदत्त सिंह हाल पता राजी चौराहा निवासी सुरेश उर्फ गोगे सिंह पुत्र रामहर्ष उर्फ राम हरख सिंह, ग्राम महाराजगंज जोत चांदपारा निवासी यावर पुत्र हाजी मकबूल एवं ग्राम तिवारीपुरवा बहोरिकापुर निवासी मदनलाल उर्फ मदन तिवारी पुत्र रवीश चन्द्र, थाना कोतवाली नानपारा के ग्राम मानिकपुर निवासी लल्लन उर्फ सलीम खां पुत्र बुधई, थाना रूपईडीहा के जमोग बाजार निवासी मनोज कुमार विश्वास पुत्र नील रतन विश्वास, थाना मटेरा के ग्राम दर्जिनपुरवा निवासी छबबन पुत्र इब्राहीम व ग्राम लखैया मोहरबा निवासी छबबन पुत्र हसमत, थाना मोतीपुर के ग्राम बंजारनटांडा दा. बलसिंहपुर निवासी अरविन्द पुत्र रामनाथ तथा थाना नवाबगंज के कस्बा नवाबगंज निवासी पुत्ती उर्फ मोहम्मद अहमद पुत्र मैनुद्दीन को 06 माह के जिला बदर किया गया है।
डीएम ने बताया कि इसके अलावा थाना रिसिया अन्तर्गत ग्राम कटिलियाभूप सिंह निवासी लवन्डऊ उर्फ अमानत अली पुत्र जाकिर अली व अलिया बुलबुल निवासी युसुफ पुत्र मक्का, थाना सुजौली के भैसाबुढ़ना जंगल गुलरिहा निवासी गंगाराम पुत्र हंसराज, थाना मोतीपुर के पुरैना रघुनाथपुर निवासी संजीव पुत्र दशरथ, थाना जरवलरोड के ग्राम हरचन्दा निवासी आबिद उर्फ कल्लू पुत्र हासिम व माजिद उर्फ चांद बाबू पुत्र मोहम्मद हशिम जिला मजिस्ट्रेट द्वारा निर्देश दिया गया है कि अपने से सम्बन्धित थाने में आगामी छः माह तक प्रत्येक माह की 15 व 30 तारीख को उपस्थिति दर्ज कराना सुनिश्चित करेंगे।
यह भी पढ़ें:-इमरान खान ने एक बार फिर दोहराई अपनी बात, कहा- मेरी सरकार और सेना के बीच कोई तकरार नहीं
अमेठी। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट अरुण कुमार ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद अमेठी में ग्राम पंचायतों के प्रधान और सदस्यों के वैधानिक रूप से रिक्त पदों में जो न्यायालय के स्थगन आदेश से बाधित ना हो पर उप निर्वाचन कराए जाने के लिए अधिसूचना जारी की गई है।
उन्होंने बताया कि नाम निर्देशन पत्रों को जमा करने का अंतिम दिनांक 12 दिसंबर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक नाम निर्देशन पत्रों की समीक्षा, 13 दिसंबर सुबह 10 बजे से कार्य की समाप्ति तक, उम्मीदवारी वापस 14 दिसंबर 2021 सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक, प्रतीक आवंटन 14 दिसंबर 2021 अपराहन 3 बजे से कार्य की समाप्ति तक, मतदान 20 दिसंबर 2021 प्रात 8 से 5 बजे तक, मतगणना 21 दिसंबर 2021 प्रात 8 से कार्य की समाप्ति तक की जाएगी।
साथ ही उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों के प्रधानों और सदस्यों के रिक्त पदों पर उप निर्वाचन के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री 8 दिसंबर 2021 से प्रारंभ की जाएगी। प्रधान ग्राम पंचायत व ग्राम पंचायत सदस्यों के नामांकन पत्र दाखिल करने, उनके संवीक्षा करने, उम्मीदवारी वापस लेने, चुनाव चिन्ह आवंटन तथा मतगणना का कार्य संबंधित विकासखंड मुख्यालय पर होगा। परिणाम की घोषणा भी संबंधित विकासखंड मुख्यालय पर की जाएगी।
पढ़ें: झांसी: जीआरपी व आरपीएफ ने व्यापारी से बरामद की एक करोड़ से अधिक की रकम
उपर्युक्त समय सारणी के मध्य पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाश दिवसों पर भी संबंधित कार्यालय खुले रहेंगे और निर्धारित समय सारणी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि निर्वाचन कोविड-19 व अन्य किसी महामारी के संबंध में राज्य आपदा प्रबंध, राष्ट्रीय आपदा प्रबंध, राज्य सरकार तथा केंद्र सरकार की ओर से समय-समय पर निर्गत दिशा निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराते हुए संपन्न कराए जाएंगे।
बरेली: कोरोना ने चौबारी में आस्था की डुबकी पर लगाया विराम
अमृत विचार, बरेली। कोरोना संक्रमण दोबारा फैलने की आशंका ने अधिकारियों को चिंता में डाल दिया है। सतर्कता बरतते हुये प्रशासनिक अधिकारी कोविड नियमों का पालन कराने के लिए गंभीर हो गये हैं। कोरोना ने बड़े धार्मिक आयोजन पर भी विराम लगा दिया है। 93 साल से आस्था का केंद्र बने चौबारी के रामगंगा घाट पर 30 नवंबर को श्रद्धालु आस्था की डुबकी नहीं लगा सकेंगे। जिला मजिस्ट्रेट नितीश कुमार ने शनिवार को चौबारी पर मेला लगाने और रामगंगा नदी में स्नान करने पर पूर्णत: रोक लगाने के आदेश जारी कर दिये। घोड़ा बाजार लगने वाले स्थल से लेकर रामगंगा नदी के दोनों छोरों पर पुलिस का सख्त पहरा रहेगा। प्रशासनिक अधिकारी भी तैनात रहेंगे।
जिला मजिस्ट्रेट नितीश कुमार ने आदेश जारी करते हुये कहा है कि इस वर्ष भी धार्मिक कार्यक्रम (कार्तिक पूर्णिमा) 30 नवंबर को पड़ रही है। तहसील सदर के तहत स्थित ग्राम चौबारी में हर साल एक विशाल मेला लगता है, जिसमें पांच से सात लाख श्रद्धालुओं की भीड़ एकत्रित होती है। इस बार भी इतनी भीड़ एकत्र हो सकती है। जिलाधिकारी ने कहा कि ऐसी स्थिति में कोविड-19 के दिशा-निर्देशों के अनुसार इतने बड़े धार्मिक मेले का आयोजन किया जाना सम्भव नहीं है। चौबारी कार्तिक पूर्णिमा का मेला आयोजित करने पर राज्य सरकार द्वारा कोविड-19 के निर्धारित निर्देशों का उल्लंघन होने की प्रबल संभावना है।
ऐसी स्थिति में चौबारी कार्तिक पूर्णिमा मेला को आयोजित न करने के लिये 29 नवम्बर को सुबह 8 बजे से 1 दिसम्बर की रात्रि 8 बजे तक रामगंगा नदी के दोनों ओर (इस पार व उस पार) यथास्थिति बनाये रखने को पुलिस तैनात रहेगी। पशु बिक्री स्थलों पर 28 नवम्बर से 2 दिसम्बर तक किसी भी प्रकार के पशुओं के क्रय/विक्रय करने पर पूर्णत: रोक लगायी गयी है। प्रसाद, फूल और माला आदि सहित किसी भी प्रकार की दुकानें नहीं लगा सकेंगे।
28 नवंबर से 2 दिसंबर तक पुलिस बल करें तैनात
जिलाधिकारी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिए हैं कि कार्तिक पूर्णिमा पर ग्राम चौबारी के तहत पूर्व मेला स्थलों पर 28 नवंबर से 2 दिसंबर तक आवश्यक पुलिस बल तैनात करें। किसी प्रकार के पशुओं की खरीद-फरोख्त नहीं होने दें। रामगंगा नदी के इस पार व उस पार सर्कस, झूला, प्रसाद व फूल माला आदि सहित किसी भी प्रकार की दुकानें न लगाने दें। कोई श्रद्धालु स्नान न कर पाए, इसके लिये आवश्यक पुलिस व्यवस्था करने के निर्देश दिये हैं।
लेखपालों संग तहसीलदार भी रहेंगे मुस्तैद
चौबारी मेला न लगाने के आदेश होने के बाद तहसीलदार सदर आशुतोष गुप्ता ने भी अपनी तैयारी कर ली है। उन्होंने क्षेत्रीय लेखपाल और राजस्व निरीक्षक को अलर्ट कर दिया है। तहसीलदार सदर का कहना है कि 30 नवंबर को मुख्य स्नान वाले दिन वह भी प्रशासनिक व्यवस्था का पालन कराने के लिये मुस्तैद रहेंगे।
आजादी के बाद पहली बार आया है ऐसा मौका
देश की आजादी के बाद पहली बार ऐसा हो रहा है कि श्रद्धालु कार्तिक पूर्णिमा पर रामगंगा में स्नान नहीं कर सकेंगे। इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ। मेला न लगने देने की बात कई दिन पहले ही सामने आ गयी थी लेकिन शनिवार को स्नान करने पर भी रोक लगने से लोगों में निराशा है। इस मेले का लोग हर साल इंतजार करते हैं। विभिन्न प्रकार की चीजें खरीदने के लिये लोग पहले से तैयारी कर लेते हैं लेकिन इस बार कोरोना ने सबकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया है।