Prayagraj UP News - Amrit Vichar

मेजा में दिनदहाड़े लूट: ग्राहक सेवा केंद्र से तीन लाख ले भागे बदमाश
प्रयागराज, अमृत विचार : प्रयागराज के मेजा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े लूट की दुस्साहसिक वारदात से सनसनी फैल गई। मंगलवार शाम करीब पांच बजे, थाना मुख्यालय से महज एक किलोमीटर दूर बोलन तिराहा से ऊरुवा मार्ग पर नहर की पुलिया के पास, एक ग्राहक सेवा केंद्र (CSC) को बदमाशों ने निशाना बनाया।

चेहरा ढंके आधा दर्जन बदमाशों की करतूत : ग्राहक सेवा केंद्र मकान की दूसरी मंजिल पर संचालित हो रहा था, जहां करीब आधा दर्जन नकाबपोश बदमाश घुस गए। बदमाशों ने पहले स्वयं सहायता समूह के करीब तीन लाख रुपये से भरे बैग पर हाथ साफ किया और विरोध करने पर केंद्र संचालक युवक की पिटाई कर दी, जिससे वह घायल हो गया।

थाना पहुंचकर दी जानकारी, एसीपी मौके पर : जख्मी युवक किसी तरह मेजा थाना पहुंचा और घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम हरकत में आई। एसीपी मेजा स्वयं मौके के लिए रवाना हुए और घटनास्थल की जांच की जा रही है। आस-पास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

15 दिन में दूसरी बड़ी लूट, सवालों में मेजा पुलिस : गौरतलब है कि महज 15 दिन पहले इसी थाना क्षेत्र में एक सर्राफा व्यापारी से अपाचे सवार बदमाशों ने लूट की थी। दो सप्ताह के भीतर दो वारदातों ने न केवल व्यापारियों में दहशत फैलाई है, बल्कि मेजा पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पुलिस के पास अब तक नहीं कोई ठोस सुराग : करीब ढाई साल से तैनात थाना प्रभारी और उनकी टीम अब तक एक भी बड़ी लूट का न खुलासा कर पाई है और न ही किसी गिरोह तक पहुंच सकी है। इस लगातार विफलता ने क्षेत्रीय अपराधियों के हौसले बुलंद कर दिए हैं। स्थानीय व्यापारी समुदाय में असुरक्षा की भावना तेजी से बढ़ रही है।

यह भी पढ़ें: - असलहों के साए में लूट : सकरन में सर्राफ से चार लाख की लूट, बदमाशों ने मोबाइल भी छीना

प्रयागराज में खतरे के निशान से ऊपर बह रहीं गंगा-यमुना, राहत कार्य तेज
प्रयागराज, अमृत विचार : प्रयागराज में गंगा और यमुना नदियों का जलस्तर अब गिरना शुरू हो गया है, लेकिन दोनों नदियां अब भी खतरे के निशान के ऊपर बह रही हैं। शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में पांच दर्जन से अधिक मोहल्ले और गांव बाढ़ की चपेट में हैं। हालात की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने 21 बाढ़ राहत शिविरों की व्यवस्था की है, जहां 9,000 से अधिक लोगों ने शरण ली है। हालांकि कई प्रभावित अब भी अपने घरों में रुके हुए हैं, क्योंकि उन्हें खाली घरों में चोरी का डर सता रहा है। प्रशासन और पुलिस की टीमें राहत पहुंचाने में जुटी हैं। नावों के जरिए खाद्य सामग्री और जरूरी सामान घर-घर पहुंचाया जा रहा है।

एसीपी ने बांटी राहत सामग्री, दी अहम चेतावनी : बुधवार को एडिशनल पुलिस कमिश्नर डॉ. अजय पाल शर्मा ने डीसीपी सिटी अभिषेक भारती के साथ छोटा बघाड़ा क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने राहत सामग्री वितरित की और लोगों को लाउड हेलर के जरिए चेतावनी दी कि बाढ़ के पानी में जानबूझकर उतरना या ‘रील’ बनाना बेहद खतरनाक हो सकता है। एसीपी ने कहाकि, "जान जोखिम में डालकर रील बनाना नासमझी है। यह हादसे को न्योता देना है। लोग बिना नाव व लाइफ जैकेट के पानी में न उतरें,"

चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर : बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पुलिस की पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और जल पुलिस की टीमें लगातार रेस्क्यू अभियान चला रही हैं। प्रशासन ने बताया कि यदि किसी इलाके में किसी को आपात मदद की आवश्यकता है, तो कंट्रोल रूम से संपर्क किया जा सकता है।

लोगों का दर्द: घर छोड़ने का मतलब सामान से हाथ धोना! : प्रभावित क्षेत्रों के लोगों का कहना है कि प्रशासन ने राहत शिविरों की व्यवस्था तो की है, लेकिन घरों में ताले लगाने का कोई फायदा नहीं जब चोरों का डर सिर पर हो। यही कारण है कि कई लोग जोखिम में भी अपने घरों में ही डटे हुए हैं।

यह भी पढ़ें:- प्रयागराज में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, गांव में तनाव

प्रयागराज में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, गांव में तनाव
प्रयागराज अमृत विचार : घूरपुर थाना क्षेत्र के लेवदा महाबीरन गांव में बुधवार की दोपहर आपसी रंजिश में एक बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोग घर में घुसकर 60 वर्षीय कल्लू पटेल को लात-घूंसों से तब तक पीटते रहे जब तक उनकी जान नहीं चली गई। घटना के बाद गांव में तनाव फैल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराने के लिए कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया।

दुकान के बाहर बैठे थे बुजुर्ग, आरोपियों ने घेर लिया : चितौरी ग्रामसभा के लेवदा महाबीरन निवासी कल्लू पटेल खेती-बाड़ी के साथ-साथ परचून की दुकान चलाते थे। बुधवार दोपहर जब वे दुकान के बाहर चारपाई पर बैठे थे, तभी पास के गांव लेवदी सेंधुवार के मौजी लाल यादव तीन-चार साथियों के साथ वहां पहुंचे और अचानक हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सभी हमलावर नशे में धुत थे।

मौके पर ही तोड़ा दम, परिजन रोते-बिलखते पहुंचे : गंभीर पिटाई के बाद कल्लू पटेल की मौके पर ही मौत हो गई। हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। कुछ ही देर में परिवार और ग्रामीण घटना स्थल पर जुट गए। पूरे गांव में आक्रोश फैल गया। पुलिस ने भीड़ को समझा-बुझाकर शांत किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

चार दिन पहले भी हुआ था विवाद : परिजनों ने बताया कि चार दिन पूर्व भी दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई थी, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि बात हत्या तक पहुंच जाएगी। मृतक के दो बेटे दयाराम व संदीप और पांच बेटियों सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस और प्रशासन सतर्क : घटना की सूचना पर एसीपी बारा और कौंधियारा भी गांव पहुंचे। उन्होंने मौके का निरीक्षण कर जांच तेज करने के निर्देश दिए। वहीं पुलिस गांव में सतर्कता बनाए हुए है, ताकि कोई अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो। थाना प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया, “मामले में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।”

यह भी पढ़ें:-  सड़क पर मौत : सांड़ ने बाइक सवार को पटककर मार डाला

प्रयागराज के वसुधा बिहार में अधेड़ का शव मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
प्रयागराज, अमृत विचार। धूमनगंज थाना क्षेत्र स्थित कालिंदीपुरम के वसुधा बिहार अपार्टमेंट में बुधवार सुबह एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव की जानकारी सुबह 9:30 बजे के आसपास सोसाइटी में साइकिल चला रहे बच्चों ने दी, जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची।

धूमनगंज थाना प्रभारी अमरनाथ राय, राजरूपपुर चौकी पुलिस, फील्ड यूनिट फॉरेंसिक टीम, डीसीपी सिटी अभिषेक भारती और एडिशनल पुलिस कमिश्नर डॉ. अजय पाल शर्मा मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की गई। प्रारंभिक जांच में मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। सोसाइटी के लोगों का कहना है कि मृतक वहां का निवासी नहीं है। मृतक के शरीर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है।

वहीं, कुछ निवासियों ने आशंका जताई कि शव को अपार्टमेंट की ऊपरी मंजिल से फेंका गया हो सकता है। डीसीपी सिटी अभिषेक भारती ने बताया कि मौत की वजह हत्या, आत्महत्या या दुर्घटना हो सकती है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए हैं। घटना के अनावरण के लिए एसओजी और सर्विलांस टीमों को सक्रिय किया गया है। अपार्टमेंट के सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर भी जब्त कर ली गई है। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें:- दिल्ली: PM नरेंद्र मोदी ने कर्तव्य भवन का किया उद्घाटन, जानें कौन-कौन से मंत्रालय होंगे शिफ्ट

कुर्क जमीन पर कब्जे की साजिश बेनकाब, पूर्व विधायक विजय मिश्र की पत्नी सहित पांच पर FIR
प्रयागराज, अमृत विचार : ज्ञानपुर के पूर्व विधायक विजय मिश्र की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब उनके परिवार पर कुर्क की गई सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर खेती करने और मकान का गैरकानूनी उपयोग करने का आरोप लगा है। इस मामले में विजय मिश्र की पत्नी रामलली मिश्र सहित पांच लोगों के खिलाफ हंडिया थाने में नामजद एफआईआर दर्ज की गई है।

लेखपाल की तहरीर पर मुकदमा : हंडिया तहसील के लेखपाल अखिलेश कुमार यादव की तहरीर पर यह मुकदमा दर्ज किया गया है। लेखपाल के अनुसार, भदोही के ज्ञानपुर सीट के पूर्व विधायक विजय मिश्र के खिलाफ वर्ष 2003 में फूलपुर थाने में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। इसी के आधार पर वर्ष 2009 में तत्कालीन जिलाधिकारी राजीव अग्रवाल के आदेश पर खपटिहा गांव की 0.2970 हेक्टेयर जमीन और एक दोमंजिला मकान को कुर्क किया गया था।

एसडीएम हंडिया को प्रशासक नियुक्त किया गया था :  इन संपत्तियों के रखरखाव के लिए एसडीएम हंडिया को प्रशासक नियुक्त किया गया था। परंतु, लेखपाल की रिपोर्ट के अनुसार, रामलली मिश्र और उनके सहयोगी सतीश मिश्रा, आशीष मिश्रा और प्रेमशंकर मिश्रा ने कुर्क की गई भूमि पर जोताई करा कर धान की फसल की रोपाई कर दी।

कमरे व टीन शेड का अवैध उपयोग
इतना ही नहीं, दोमंजिला कुर्क मकान के दो कमरों और टीन शेड को बिंदो देवी पत्नी मनीष मिश्रा के माध्यम से गैरकानूनी रूप से उपयोग किया जा रहा था। प्रशासन ने समय रहते कार्यवाही करते हुए कुर्क जमीन को सील कराया और अवैध रूप से रोपी गई फसल को ट्रैक्टर से नष्ट करवा दिया।

पुलिस ने दर्ज की एफआईआर, जांच शुरू : एसीपी हंडिया सुनील कुमार सिंह ने बताया कि लेखपाल की तहरीर पर रामलली मिश्रा, सतीश मिश्रा, आशीष मिश्रा, प्रेमशंकर मिश्रा और बिंदो देवी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें:- सेवा समाप्ति में नहीं था याची का दोष, हाईकोर्ट ने आदेश किया रद्द

गंगा-यमुना का प्रलय : प्रयागराज जलमग्न, लाखों की आबादी प्रभावित...तस्वीरों में दिखी बेबसी और परेशानी
प्रयागराज,  अमृत विचार : संगम नगरी प्रयागराज इस समय गंगा और यमुना की प्रचंड बाढ़ से जूझ रही है। बीते शनिवार को दोनों नदियों का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया। इसके बाद शहर के कई इलाकों में पानी इस कदर घुस गया कि 200 गांव और 60 से अधिक मोहल्ले बुरी तरह प्रभावित हो गए हैं। प्रशासन और स्वयंसेवी संस्थाएं राहत कार्यों में जुटी हैं लेकिन स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है।

🔹 5,000 से अधिक लोग शिविरों में पहुंचे :  लगभग तीन लाख से अधिक लोग बाढ़ से किसी न किसी रूप में प्रभावित हो चुके हैं। अब तक 5,000 से ज्यादा लोग बाढ़ राहत शिविरों में पहुंच चुके हैं, जहां उन्हें भोजन, पानी, दवाइयों और चारे की व्यवस्था की जा रही है।

🔹 कई इलाकों में पहली मंजिल तक पानी  : छोटा बघाड़ा, बघाड़ा, सलोरी, नेवादा, राजापुर, गंगानगर, बेली कछार, रसूलाबाद, तेलियरगंज, मम्फोर्डगंज, करैलाबाग जैसे दर्जनों निचले इलाके पानी में डूब चुके हैं। कई मकानों की पहली मंजिल तक पानी भर चुका है।

🔹 रेस्क्यू में जुटी NDRF और SDRF : बाढ़ में फंसे लोगों को निकालने के लिए NDRF और SDRF की टीमें लगातार अभियान चला रही हैं। अब तक 500 से अधिक लोगों को रेस्क्यू किया गया है। 150 नावों और मोटर बोटों की सहायता से संपर्कविहीन गांवों तक राहत पहुँचाई जा रही है।

🔹 27 गांवों का टूटा संपर्क : प्रशासन के मुताबिक 27 गांवों का शहर से संपर्क पूरी तरह टूट गया है, वहीं 180 गांव बाढ़ से सीधे प्रभावित हैं। कई प्रतियोगी छात्र पढ़ाई छोड़कर गांव लौटने को मजबूर हैं।

🔹 स्कूल-कॉलेज जलमग्न, पर छुट्टी नहीं : बाढ़ के चलते दो दर्जन से अधिक स्कूल-कॉलेज पानी में डूब गए हैं, जिनमें रसूलाबाद का ज्वाला देवी इंटर कॉलेज, प्राथमिक विद्यालय, जूनियर हाईस्कूल, नैनी और झूंसी के शैक्षिक संस्थान प्रमुख हैं। बावजूद इसके प्रशासन ने अवकाश की घोषणा नहीं की है।

🔹 श्मशान घाट डूबे, सड़कों पर हो रहे अंतिम संस्कार : रसूलाबाद, छतनाग, फाफामऊ और दारागंज के श्मशान घाट जलमग्न हो गए हैं, जिसके कारण दारागंज में सड़कों पर शवों का अंतिम संस्कार किया जा रहा है। विद्युत शवदाह गृहों में भी अंतिम संस्कार की व्यवस्था की जा रही है।

🔹 मुख्यमंत्री सक्रिय, मंत्री नंदी पहुंचे मोर्चे पर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राहत-बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं। उनकी बनाई "टीम 11" में प्रयागराज, मिर्जापुर और बांदा की जिम्मेदारी कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी को दी गई है। वे प्रयागराज पहुंचकर राहत शिविरों का निरीक्षण कर रहे हैं। उन्होंने कहा है, "यह समय संवेदनशीलता, तत्परता और पारदर्शिता से जनता की सेवा करने का है।"

🔹 प्रशासन अलर्ट मोड पर, जलस्तर पर निगरानी : गंगा और यमुना का जलस्तर अब भी लगातार बढ़ रहा है। सिंचाई विभाग के कंट्रोल रूम से हर पल की निगरानी की जा रही है, ताकि कोई बड़ी अनहोनी न हो।

तस्वीरों में गंगा-यमुना के प्रलय से जद्दोजहत करती ज़िंदगी

कॉलोनियां जलमग्न : प्रयागराज की कॉलोनियां इस समय नदियों में तब्दील हो चुकी हैं। गंगा और यमुना के खतरे के निशान से ऊपर बहने के कारण शहर के निचले इलाके पूरी तरह जलमग्न हो गए हैं। सलोरी, राजापुर, गंगानगर, तेलियरगंज, मम्फोर्डगंज, बघाड़ा और जेके आशियाना जैसी कॉलोनियों की सड़कों पर नावें चल रही हैं। पानी घरों में घुस चुका है और कई मकान पूरी तरह डूब गए हैं। स्थानीय लोग अपना सामान समेटकर ऊपरी मंजिलों और राहत शिविरों में शरण ले रहे हैं। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें लगातार लोगों को सुरक्षित निकाल रही हैं। बाढ़ के कारण विद्युत आपूर्ति और पेयजल सेवाएं बाधित हो गई हैं। कई इलाकों में मोबाइल नेटवर्क भी ठप है। प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है और राहत कार्य जारी हैं, लेकिन बढ़ता जलस्तर लोगों की मुसीबतें बढ़ा रहा है। प्रयागराज का जनजीवन पूरी तरह ठप हो गया है।

दृश्य दूसरा :

दृश्य तीसरा :

यह भी पढ़ें:- बाराबंकी: लोधेश्वर महादेव मंदिर में करंट लगने से दो लोगों की मौत, मची अफरा-तफरी

कोर्ट में अनुपस्थित रहने पर हाईकोर्ट सख्त, केडीए के अधिवक्ता को पैनल से हटाने का निर्देश
प्रयागराज, अमृत विचार : इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) के एक पैनल अधिवक्ता को अदालत में अनुपस्थित रहने और अपने स्थान पर कनिष्ठ अधिवक्ता को भेजने पर कड़ी फटकार लगाई है। न्यायालय ने केडीए के उपाध्यक्ष को निर्देश दिया है कि वे संबंधित अधिवक्ता को तत्काल पैनल से हटा दें और ऐसे जिम्मेदार अधिवक्ता की नियुक्ति करें जो न्यायालय में स्वयं उपस्थित हो सकें।

यह आदेश न्यायमूर्ति रोहित रंजन अग्रवाल की एकलपीठ ने दीप्ति सचान की याचिका पर सुनवाई करते हुए पारित किया। कोर्ट ने पाया कि संबंधित अधिवक्ता ने विपक्षी संख्या 1 से 3 की ओर से नोटिस स्वीकार किया था, किंतु सुनवाई के समय वह स्वयं कोर्ट में उपस्थित नहीं हुए। उनकी अनुपस्थिति पर नाराजगी जताते हुए कोर्ट ने कहा कि यदि अधिवक्ता के पास इतना कार्यभार है कि वे न्यायालय में उपस्थित नहीं हो सकते, तो उन्हें अर्ध-सरकारी संस्था जैसे केडीए के मामलों को स्वीकार नहीं करना चाहिए।

राजस्व मामलों में अधिवक्ता की उपस्थिति अनिवार्य
कोर्ट ने स्पष्ट किया कि यह मामला राजस्व प्रकृति का है, और केडीए की ओर से केवल नियुक्त अधिवक्ता को ही प्रस्तुत होना चाहिए था, किसी जूनियर सहयोगी को नहीं। न्यायालय ने कहा कि अधिवक्ता मुख्य स्थायी अधिवक्ता हैं और उन्हें राजस्व संबंधी कार्य आवंटित है, ऐसे में उनकी सीधी उपस्थिति अनिवार्य है।

प्रमुख सचिव और विधि परामर्शी को भेजी प्रति
कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई की तिथि निर्धारित करते हुए विपक्षी संख्या 1 से 3 को नोटिस जारी किया। साथ ही यह भी आदेश दिया कि इस आदेश की एक प्रति उत्तर प्रदेश सरकार के प्रमुख सचिव (विधि) तथा विधि परामर्शी को प्रेषित की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही न दोहराई जाए।

यह भी पढ़ें:- गोंडा में खतरे के निशान के करीब घाघरा, डीएम ने संभाला मोर्चा

शहर से गांव तक पानी-पानी: प्रयागराज में गंगा-यमुना का कहर, लाखों लोग प्रभावित
प्रयागराज, अमृत विचार : गंगा और यमुना नदियों में बढ़ते जलस्तर ने प्रयागराज शहर व ग्रामीण अंचलों में बाढ़ जैसे हालात पैदा कर दिए हैं। दोनों नदियां अपने पूरे वेग पर बह रही हैं, जिससे जिले के लगभग 200 गांव और शहर के कई मोहल्ले जलमग्न हो चुके हैं। करीब पांच लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। प्रशासन राहत कार्यों में जुटा हुआ है, वहीं श्रद्धालु संगम तट पर डटे हुए हैं।

जलस्तर खतरे के करीब : फाफामऊ में गंगा का जलस्तर 84.00 मीटर, छतनाग में 83.65 मीटर और नैनी में यमुना का जलस्तर 84.10 मीटर दर्ज किया गया। प्रयागराज में खतरे का निशान 84.734 मीटर है। फिलहाल नदियां इससे कुछ नीचे हैं लेकिन बढ़ते जलस्तर ने चिंता बढ़ा दी है।

बड़े हनुमान मंदिर जलमग्न, घाट डूबे : संगम क्षेत्र में तीसरी बार बड़ा हनुमान मंदिर जलमग्न हो गया है। मंदिर का कॉरिडोर पानी में डूब गया, जिसके बाद पूजन-अर्चन कर मंदिर का कपाट बंद कर दिया गया। संगम के सभी प्रमुख घाटों पर बाढ़ का पानी भर गया है।

इन क्षेत्रों में बाढ़ का पानी घुसा : सलोरी, छोटा बघाड़ा, राजापुर, नेवादा, नया पुरवा, गंगानगर, रसूलाबाद, तेलियरगंज और बेली कछार जैसे इलाके जलमग्न हो गए हैं। झूंसी का बदरा सुनौटी गांव शहर से कट गया है। बाढ़ के बावजूद देशभर से आए श्रद्धालु संगम तट पर डटे हुए हैं। सड़कें जलमग्न हो चुकी हैं, जहां पहले वाहन चलते थे, अब नावें चल रही हैं। श्रद्धालु इन्हीं नावों के सहारे संगम पहुंचकर आस्था की डुबकी लगा रहे हैं।

प्रशासनिक तैयारी और निरीक्षण : बाढ़ की स्थिति को देखते हुए डीएम मनीष कुमार वर्मा ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। छोटा बघाड़ा व अन्य क्षेत्रों में राहत शिविर बनाए गए हैं। एनी बेसेन्ट स्कूल, रंगपुरा में बनाए गए शिविर में स्वच्छ जल, भोजन, शौचालय, विद्युत आदि की व्यवस्था की गई है। डीएम ने सभी विभागों को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने नाविकों को लाइफ जैकेट के बिना श्रद्धालुओं को गहरे पानी में ले जाने से मना किया है। तेज बहाव में नाव संचालन पूरी तरह बंद करने का निर्देश है।

सोरांव में हालात चिंताजनक : सोरांव तहसील क्षेत्र के फाफामऊ नगर सीमा के निचले हिस्से में 21 मकानों के भूतल डूब चुके हैं। 130 से अधिक लोग प्रभावित हैं। एसडीएम हीरालाल सैनी ने बताया कि प्रभावितों को भोजन और आवश्यक सामग्री वितरित की जा रही है। सिंचाई विभाग के कंट्रोल रूम से हर घंटे दोनों नदियों के जलस्तर की निगरानी की जा रही है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और जल पुलिस को संवेदनशील स्थानों पर तैनात कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें :- दहेज हत्या में पति, सास और मौसिया सास को 7-7 साल की सजा

गलत नाम की वजह से 17 दिन जेल में रहा युवक : HC ने कहा- आज़ादी पर तकनीकी गलती भारी नहीं पड़ सकती
प्रयागराज, अमृत विचार : इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में कहा है कि किसी व्यक्ति को सिर्फ नाम की वर्तनी में हुई छोटी सी गलती के कारण ज़मानत के बाद भी जेल में नहीं रखा जा सकता। अदालत ने यह टिप्पणी एक ऐसे मामले में की, जहां एक युवक को ज़मानत मिल जाने के बावजूद वह 17 दिन तक जेल में बंद रहा, क्योंकि उसके नाम में कोर्ट के आदेश में एक अक्षर की गलती हो गई थी।

क्या है पूरा मामला :  ब्रह्मशंकर नाम के युवक को 8 जुलाई 2025 को इलाहाबाद हाईकोर्ट से ज़मानत मिल गई थी। लेकिन कोर्ट के आदेश में उसका नाम 'ब्रह्माशंकर' लिखा गया था – यानी उसमें 'अ' अक्षर की एक अतिरिक्त वर्तनी की गलती थी। इसी कारण जेल प्रशासन ने उसे रिहा नहीं किया और वह 17 दिन और जेल में बंद रहा।

कैसे हुई गलती :  यह गलती सबसे पहले निचली अदालत के आदेश में हुई थी, जिसे बाद में ज़मानत याचिका में भी वैसे ही लिखा गया और फिर हाईकोर्ट के आदेश में भी वही गलती दोहराई गई।

कोर्ट का सख्त रुख :  न्यायमूर्ति समीर जैन की एकलपीठ ने इस गलती को गंभीर माना और कहा, “संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत हर व्यक्ति को जीवन और व्यक्तिगत स्वतंत्रता का अधिकार है। इतनी छोटी तकनीकी चूक के चलते किसी को ज़मानत के बाद भी जेल में रखना उचित नहीं है।” कोर्ट ने उम्मीद जताई कि भविष्य में सभी अधिकारी ऐसे मामलों में विशेष सावधानी बरतेंगे ताकि किसी की आज़ादी केवल एक अक्षर की गलती की भेंट न चढ़े।

यह भी पढ़ें:- बाराबंकी में संदिग्ध हालात में युवक की मौत, सुसाइड नोट में पड़ोसियों पर लगाए गंभीर आरोप

चोरों का सूरज, जो चुराता था रोशनी : सोलर पैनल चुराने वाले गिरोह का खुलासा, जो अंधेरे में बेचते थे उजाले का सामान!
प्रयागराज, अमृत विचार : गांवों में उजाला लाने वाला सरकारी मिशन, कैसे एक संगठित गिरोह की रातों का शिकार बन गया। यह कहानी सिर्फ चोरी की नहीं है, यह रौशनी को अंधेरे में बदल देने वाली साजिश की असली पटकथा है। प्रयागराज के गंगानगर जोन की सोरांव थाना पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने मिलकर एक ऐसे शातिर गैंग को दबोचा है, जो जल जीवन मिशन के तहत लगाए गए सोलर पैनलों को चुराकर सिर्फ 6,500 रुपए में बेच देता था, वो भी ऐसे जैसे कोई पुराना रेडियो हो!

दिन में भोलापन, रात में चोरी!
गैंग के सदस्य दिन में गांव-गांव घूमते, सोलर पैनलों की लोकेशन और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान से परखते। फिर रात होते ही निकलती थी एक पिकअप वैन- साथ में आते थे संगम लाल, दिनेश सरोज, यशवंत उर्फ गोरेलाल पटेल, और अमन सिंह। ये कोई साधारण नाम नहीं, बल्कि अंधेरे में उजाला चुराने वाले 'लाइट लुटेरे' थे!

34 हजार का माल, सिर्फ 6500 में!
एक सोलर पैनल की असल कीमत थी 34000 हजार रुपये की है, लेकिन यह गिरोह उसे बेचता था मात्र 6500 हजार में!.. सवाल यह नहीं कि कोई इतना सस्ता क्यों बेचता है सवाल यह है कि इतने सस्ते में 'चोरी' भी कोई करता है क्या? जवाब साफ है, जब चोरी का धंधा 'मुनाफा' नहीं 'आदत' बन जाए, तो नैतिकता खुद-ब-खुद अंधेरे में चली जाती है। डीसीपी गंगानगर जोन कुलदीप सिंह गुनावत ने प्रेस वार्ता में बताया कि अब तक 18 सोलर पैनल बरामद किए गए हैं, जिनकी कुल कीमत 4 लाख रुपये आंकी गई है, लेकिन ये सिर्फ शुरुआत है, गिरोह ने खुद माना है कि 10 से अधिक वारदातें कर चुके हैं। कुछ मामलों में अपराधियों पर गैंगस्टर एक्ट तक की तलवार लटक रही है। पुलिस की टीमें अब भी गैंग के बाकी सदस्यों की तलाश में दबिश दे रही हैं, "अंधेरे में जो उजाला चुराते हैं, वो खुद कभी उजाले में चैन से नहीं रह सकते..."

यह भी पढ़ें:- प्रयागराज : प्रेम संबंध में बाधा बने पिता की हत्या, बेटी के प्रेमी और उसके साथी गिरफ्तार

प्रयागराज : प्रेम संबंध में बाधा बने पिता की हत्या, बेटी के प्रेमी और उसके साथी गिरफ्तार
प्रयागराज,अमृत विचार : हंडिया थाना क्षेत्र में 28 जुलाई को हुई एलआईसी एजेंट अब्दुल कलाम आजाद की हत्या का पुलिस ने बुधवार को सनसनीखेज खुलासा कर दिया। जांच में सामने आया है कि हत्या मृतक की बेटी के प्रेमी ने अपने साथियों संग मिलकर की थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी अभिषेक सिंह समेत दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक नाबालिग को पुलिस अभिरक्षा में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं, घटना में शामिल चार अन्य फरार अभियुक्तों की तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।

डीसीपी गंगानगर जोन कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि 28 जुलाई को कांगापुर पुलिया के पास अब्दुल कलाम आजाद पर अज्ञात युवकों ने हमला किया था। गंभीर रूप से घायल आजाद को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। इस मामले में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच में जुटी पुलिस टीमों ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो तीन बाइक सवार युवकों के फुटेज मिले। इसके आधार पर पुलिस ने अभिषेक सिंह और आदित्य सिंह को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने कबूला कि उन्होंने क्रिकेट बैट से हमला कर हत्या की थी। पुलिस ने उनके पास से घटना में प्रयुक्त बैट भी बरामद कर लिया है।

डीसीपी गुनावत ने बताया कि मृतक की बेटी से मुख्य अभियुक्त अभिषेक सिंह का प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसका अब्दुल कलाम आजाद विरोध कर रहे थे। इसी रंजिश में अभिषेक ने अपने मित्र शिव सिंह को 5,000 रुपये देकर हत्या की साजिश रचाई। शिव ने कुछ बाहरी युवकों को इस वारदात में शामिल किया। जांच में सामने आया है कि वारदात में शामिल युवक भदोही जिले के दुर्गागंज क्षेत्र के निवासी हैं।  गिरफ्तार अभियुक्तों में 23 वर्षीय अभिषेक सिंह और 21 वर्षीय आदित्य सिंह दोनों हंडिया क्षेत्र के गिर्दकोट गांव के रहने वाले हैं। वहीं एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस का दावा है कि शेष चार फरार अभियुक्तों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें:- पीएम आवास की पहली किस्त मिलते ही फरार हुई महिला, प्रेमी के साथ भागने की आशंका!

बच्चों ने श्रद्धा से किया तुलसीदास को नमन, राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत हुआ माहौल
प्रयागराज, अमृत विचार : ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर, गंगापुरी में बुधवार को महान संत कवि गोस्वामी तुलसीदास की जयंती बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह संघचालक मलकियत सिंह बाजवा एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य युगल किशोर मिश्र द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन व वंदना के साथ किया गया।

इस दौरान छात्रों ने तुलसीदास जी के जीवन चरित्र, उनके आदर्शों और कालजयी काव्य ‘रामचरितमानस’ पर आधारित प्रभावशाली प्रस्तुतियां दीं। कक्षा आठवीं की छात्रा निष्ठा राय, चांदनी, प्रशांत विश्वकर्मा और आर्या सिंह ने तुलसीदास जी के जीवन-दर्शन पर ओजस्वी विचार रखे, जिसे सुनकर सभी श्रद्धा भाव से अभिभूत हो गए। मुख्य अतिथि मलकियत सिंह बाजवा ने गोस्वामी तुलसीदास के साहित्यिक योगदान, त्याग और भक्ति की भावना पर विस्तार से प्रकाश डाला।

इसके साथ ही उन्होंने जलियांवाला बाग के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और क्रांतिकारी ऊधम सिंह के राष्ट्रप्रेम व बलिदान की गाथा सुनाई, जिससे उपस्थित सभी भावुक हो उठे और माहौल राष्ट्रभक्ति से सराबोर हो गया।  विद्यालय परिवार द्वारा तुलसी जयंती को न केवल धार्मिक उत्सव के रूप में, बल्कि एक सांस्कृतिक व प्रेरणादायक आयोजन के रूप में प्रस्तुत किया गया, जिसकी सभी उपस्थितजनों ने सराहना की।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ में चकबंदी यूनियन के अध्यक्ष की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत