illegal liquor - Amrit Vichar

नोएडा पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी के अंतरराज्यीय नेटवर्क का किया पदार्फाश, एक गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्धनगर के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर अवैध शराब तस्करी के अंतरराज्यीय नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। आरोपी के पास से लाखों रुपये की अवैध शराब बरामद की गयी है।

पुलिस ने रविवार को बताया कि गत शनिवार को पुलिस और आबकारी विभाग की टीम को सूचना मिली कि हरियाणा से अवैध शराब की एक बड़ी खेप ट्रक के माध्यम से क्षेत्र में लाई जा रही है। सूचना के आधार पर टीम ने इलाके में घेराबंदी कर जांच अभियान चलाया।

इसी दौरान संदिग्ध ट्रक को रोका गया और तलाशी लेने पर उसमें से 237 पेटी हरियाणा मार्का शराब बरामद हुई। इसकी अनुमानित कीमत करीब 35 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने मौके से ट्रक को भी जब्त कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान लाखाराम (27 वर्ष) के रूप में हुई है, जो बाड़मेर जिले के कानासर गोलाई क्षेत्र का निवासी है। शुरुआती पूछताछ में सामने आया कि वह हरियाणा से सस्ती शराब खरीदकर उत्तर प्रदेश और आसपास के इलाकों में ऊंचे दामों पर बेचता था।

जांच में यह भी खुलासा हुआ कि आरोपी पुलिस और अन्य जांच एजेंसियों से बचने के लिए बेहद शातिर तरीके अपनाता था। वह शराब की खेप को छिपाने के लिए फर्जी बिल्टी (बिल ऑफ लोडिंग) और स्पेयर पार्ट्स के नकली बिल तैयार करता था, ताकि परिवहन के दौरान माल को वैध दिखाया जा सके। इस मामले में गौतमबुद्ध नगर के नॉलेज पार्क थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

आरोपी के खिलाफ उत्तर प्रदेश आबकारी अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा जांच जारी है एवं यह मामला केवल एक व्यक्ति तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके पीछे एक संगठित गिरोह के सक्रिय होने की आशंका है।

टीम अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य सदस्यों की पहचान करने और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इस पूरे तस्करी नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा और इसमें शामिल सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कानपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : चोरी के गैस सिलेंडर व अवैध शराब के साथ 7 युवक गिरफ्तार
कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानपुर जिले के चौबेपुर क्षेत्र में पुलिस ने चोरी के गैस सिलेंडर और अवैध शराब के मामले में कार्रवाई करते हुए सात युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से बड़ी संख्या में गैस सिलेंडर और विभिन्न ब्रांड की शराब बरामद की है।

पुलिस के अनुसार 25 फरवरी को वादी शशिकांत पाण्डेय की तहरीर के आधार पर थाना चौबेपुर में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद दो मार्च को अवधेश कुमार की तहरीर पर एक अन्य मुकदमा पंजीकृत किया गया। मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 305 और 331(4) के तहत कार्रवाई की गई। जांच के दौरान पुलिस टीम ने अभियान चलाकर सात आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान आदित्य उर्फ गोलू, प्रांजल सिंह, आयुष तिवारी, प्रवीण तिवारी, प्रांजल गौतम, आयुष कठेरिया और संतोष कुशवाहा के रूप में हुई है। इनकी उम्र लगभग 19 से 22 वर्ष के बीच बताई गई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 43 एचपी कंपनी के गैस सिलेंडर बरामद किए हैं।

इसके अलावा देशी और अंग्रेजी शराब की कई पेटियां भी बरामद की गई हैं, जिनमें ग्रैंड मस्ती ब्रांड की देशी शराब, ट्यूबॉर्ग बीयर, माउंटेन ओक और 8 पीएम गोल्ड समेत अन्य ब्रांड शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।

यूपी में राजस्व का नया रिकॉर्ड: CM ने की समीक्षा... फरवरी 2026 तक 1.96 लाख करोड़ से ज्यादा संग्रह, होली पर अवैध शराब की बिक्री को लेकर दी सख्त चेतावनी
लखनऊ, अमृत विचार: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को उच्चस्तरीय बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के फरवरी मासांत तक की कर एवं करेत्तर राजस्व प्राप्तियों की समीक्षा करते हुए कहा कि अब तक 1.96 लाख करोड़ से अधिक का राजस्व संग्रह किया जा चुका है। आबकारी से 13% अधिक आय के साथ जीएसटी-वैट-परिवहन सहित हर क्षेत्र में राजस्व बढ़ा है। उन्होंने सभी विभागों को लक्ष्य के सापेक्ष प्रयास और तेज करने के निर्देश दिए। योगी ने होली के मद्देनजर पर अवैध शराब पर सख्त कार्रवाई के साथ लैंड रिकॉर्ड डिजिटाइजेशन और बेहतर बस सेवाओं की पर जोर दिया।

समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री योगी ने जीएसटी, वैट, आबकारी, स्टाम्प एवं पंजीकरण, परिवहन, ऊर्जा, भू-राजस्व व खनन विभागों द्वारा प्रस्तुत लक्ष्यों और उपलब्धियों का आकलन करते हुए कहा कि राजस्व वृद्धि प्रदेश में विकास कार्यों की गति को निर्धारित करती है। उन्होंने सभी विभागों को पारदर्शिता, दक्षता और नवाचार-आधारित कार्यप्रणाली के साथ लक्ष्य प्राप्ति के प्रयास तेज करने के निर्देश दिए।

बैठक में बताया गया कि चालू वित्तीय वर्ष के लिए कर-राजस्व का वार्षिक लक्ष्य ₹2.95 लाख करोड़ निर्धारित है, जिसके मुकाबले फरवरी 2026 तक ₹1,96,177 करोड़ की प्राप्ति दर्ज की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्व में निरंतर वृद्धि से प्रदेश में बुनियादी ढांचे, सामाजिक कल्याण योजनाओं, रोजगार सृजन और औद्योगिक विकास को गति मिल रही है। आबकारी विभाग का वार्षिक लक्ष्य ₹63,000 करोड़ है, जिसके सापेक्ष फरवरी तक ₹48,501 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ है। यह पिछले वर्ष की समान अवधि से 13.2 प्रतिशत अधिक है। मार्च में करीब ₹9,050 करोड़ की अतिरिक्त प्राप्ति का रोडमैप प्रस्तुत किया गया है। मुख्यमंत्री ने होली पर्व को देखते हुए अवैध और जहरीली शराब के निर्माण व बिक्री पर शून्य सहनशीलता अपनाने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लैंड रिकॉर्ड डिजिटाइजेशन और रजिस्ट्री कार्यालयों के आधुनिकीकरण की प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए। परिवहन निगम की बसों की फिटनेस सुनिश्चित करने, नए रूट चिन्हित कर निजी क्षेत्र के सहयोग से बस सेवाएं शुरू करने और होली के दौरान कानून-व्यवस्था व आबकारी नियंत्रण को लेकर प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश दिए।

जीएसटी–वैट से मजबूत योगदान

राज्य कर (जीएसटी वैट) का वार्षिक लक्ष्य ₹1,75,725 करोड़ है, जिसके सापेक्ष फरवरी तक ₹1,03,770 करोड़ का संग्रह हुआ। इसमें जीएसटी से ₹75,195 करोड़ और वैट से ₹28,575 करोड़ शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि जीएसटी 2.0, एआई आधारित जोखिम विश्लेषण, ई-इनवॉइसिंग, ई-वे बिल की प्रभावी निगरानी और फर्जी आईटीसी पर नियंत्रण से कर अनुपालन में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। इन प्रयासों से अब तक ₹3,117 करोड़ की अतिरिक्त वसूली की गई है।

स्टाम्प, परिवहन और खनन में भी मजबूती

स्टाम्प एवं पंजीकरण विभाग ने लक्ष्य ₹38,150 करोड़ के सापेक्ष फरवरी तक ₹29,487 करोड़ की प्राप्ति दर्ज की। परिवहन विभाग ने ₹14,000 करोड़ के लक्ष्य के मुकाबले ₹11,005 करोड़ का राजस्व अर्जित किया। वहीं, खनन विभाग ने लक्ष्य ₹6,000 करोड़ के सापेक्ष फरवरी तक ₹3,597 करोड़ का संग्रह किया, जबकि मार्च में लगभग ₹600 करोड़ की अतिरिक्त प्राप्ति का अनुमान है।

योगी सरकार की नई आबकारी नीति से राजस्व में बड़ा उछाल, दिसंबर तक 39,695 करोड़ रुपए की कमाई, अवैध शराब पर कड़ा प्रहार
लखनऊ, अमृत विचार। आबकारी विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में माह दिसंबर तक कुल 39,695.73 करोड़ रुपये की राजस्व प्राप्ति हुई है। आबकारी एवं मद्यनिषेध राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल ने बताया कि यह राजस्व गत वित्तीय वर्ष की समान अवधि में प्राप्त 34,544.09 करोड़ रुपये की तुलना में 14.91 प्रतिशत अधिक है। इस प्रकार प्रदेश को 5,151.64 करोड़ रुपये का अतिरिक्त राजस्व प्राप्त हुआ है।

आबकारी मंत्री ने सोमवार को बताया कि दिसंबर 2025 तक के लिए 43,400 करोड़ रुपये का राजस्व लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसके सापेक्ष 91.46 प्रतिशत की उपलब्धि हासिल की गई है। केवल बीते दिसम्बर में ही 4,551.62 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया गया, जो दिसम्बर 2024 में प्राप्त 4,141.75 करोड़ रुपये की तुलना में 9.90 प्रतिशत अधिक है। इससे 409.87 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राजस्व वृद्धि दर्ज की गई।

उन्होंने बताया कि अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी के खिलाफ लगातार प्रवर्तन कार्रवाई की जा रही है।
माह दिसम्बर 2025 में दैनिक प्रवर्तन के दौरान प्रदेश भर में 9,679 अभियोग दर्ज किए गए तथा 2.43 लाख लीटर अवैध मदिरा एवं मादक द्रव्य की बरामदगी की गई। इस दौरान अवैध कारोबार में संलिप्त 1,754 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से 313 को जेल भेजा गया। साथ ही, 18 वाहनों को जब्त किया गया।

मंत्री नितिन अग्रवाल ने बताया कि 24 दिसम्बर 2025 से 05 जनवरी 2026 तक चलाए गए विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत 2,871 अभियोग दर्ज किए गए हैं। इस अभियान में 59,823 लीटर अवैध मदिरा एवं मादक द्रव्य की बरामदगी की गई। साथ ही 515 आरोपियों को गिरफ्तार कर 95 को जेल भेजा गया और अवैध तस्करी में प्रयुक्त 02 वाहनों को जब्त किया गया।

लखनऊ : शराब माफियाओं के खिलाफ विशेष अभियान, 18.5 लाख लीटर अवैध शराब बरामद
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने अवैध शराब और मादक द्रव्यों के खिलाफ अपना अब तक का सबसे सबसे व्यापक और असरदार अभियान चलाकर शराब माफियाओं को सख्त संदेश दिया है। आबकारी विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में अक्टूबर 2025 तक शराब तस्करों के खिलाफ कुल 70,017 मामले दर्ज किए और 18.5 लाख लीटर अवैध शराब बरामद की।

अवैध शराब की बिक्री से जुड़े 13,243 लोगों को पकड़ा गया और 2,464 आरोपियों को जेल भेजा गया। नवंबर 2025 में भी अवैध शराब कारोबार के विरुद्ध सरकार का अभियान जारी रहा और सिर्फ एक माह में 10,002 अभियोग दर्ज करने के साथ 2.35 लाख लीटर अवैध शराब की बरामदगी की गई। त्योहारों और विशेष अवसरों पर अवैध शराब की मांग बढ़ने की आशंका को देखते हुए सरकार ने वर्ष 2025-26 में अक्टूबर तक पांच विशेष छापेमारी अभियान चलाए।

अभियान का छठा चरण 17 नवंबर से आरंभ हुआ है जो 16 दिसंबर तक जारी रहेगा। इन अभियानों के दौरान 20,590 मामले दर्ज किए गए और 5.2 लाख लीटर अवैध शराब की बरामदगी की गईं। अभियान के दौरान 3,976 गिरफ्तारियां और 657 आरोपियों को जेल भेजा गया।

आबकारी विभाग की टीम ने 23 तस्करी वाहन भी जब्त किए। अवैध शराब कारोबार के खिलाफ योगी आदित्यनाथ सरकार की संगठित, रणनीतिक और सख्त कार्रवाई एक मिसाल बन गई है। विभाग द्वारा अप्रैल से अक्टूबर 2025 के बीच अंतरराज्यीय तस्करी के विरुद्ध चलाए गए विशेष अभियानों में प्रदेश ने बड़ी सफलताएं अर्जित की है।

इस अवधि में सोनभद्र में 18,491 लीटर, मथुरा में 9,913 लीटर, लखनऊ में 7,247 लीटर, बलिया में 6,152 लीटर, और आजमगढ़ में 4,958 लीटर अवैध शराब बरामद की गई। बरामदगी की मात्रा और अभियोगों की गंभीरता साफ दर्शाती है कि अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय गिरोहों पर इस बार की कार्रवाई सबसे प्रभावी रही।

आबकारी विभाग द्वारा कई जिलों में एक ही अभियान में बड़ी मात्रा में शराब पकड़े जाने से यह भी स्पष्ट है कि योगी आदित्यनाथ सरकार की आक्रामक रणनीति से सीमावर्ती क्षेत्रों में तस्करी की गतिविधियों पर लगाम लगा है। अक्टूबर 2025 तक चले छापेमारी अभियानों में सबसे अधिक शराब की बरामदगी रामपुर जिले से हुई है। यहां से कुल 62,950 लीटर अवैध शराब पकड़ी गई।

वहीं बरेली में 59,451 लीटर, लखीमपुर खीरी से 55,697 लीटर, झांसी में 45,080 लीटर और हरदोई में 45,053 लीटर शराब जब्त हुई। जो इन जिलों में चलाए गए सघन अभियानों की सफलता को रेखांकित करती है। इन जिलों में दर्ज अभियोगों की संख्या भी उल्लेखनीय रही। लखीमपुर खीरी में 2,480, रामपुर में 1,677, बरेली में 1,646 अभियोग दर्ज किए गए। इन अभियानों में तस्करी में उपयोग हुए वाहनों की भी बड़ी संख्या में जब्ती हुई जिससे अवैध शराब कारोबार की कमर टूट गई।

चंदौली: एक करोड़ रुपये से अधिक कीमत की अवैध शराब के साथ ट्रक चालक गिरफ्तार
चंदौली। चंदौली जिले के अलीनगर थानाक्षेत्र में पुलिस और विशेष अभियान समूह (एसओजी) की साझा टीम ने तस्करी के जरिए पंजाब से बिहार ले जायी जा रही अवैध अंग्रेजी शराब की एक बड़ी खेप पकड़ी, जिसकी कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक आंकी गयी है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अनंत चन्द्रशेखर ने बताया कि अलीनगर थाने एवं एसओजी की संयुक्त टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर सिन्घी ताली पुल के पास ट्रक से बिहार ले जाई जा रही एक करोड़ 12 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद की।

एएसपी का कहना है कि ट्रक जब्त कर लिया गया है एवं चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। ट्रक चालक सुखदेव सिंह पंजाब के तरनतारन जिले के चंबा खुर्द खादूर ग्राम का निवासी है, जिसे पुलिस गिरोहबंद अधिनियम के तहत पाबंद करने की तैयारी कर रही है।

चंद्रशेखर ने बताया कि शराब तस्करी के बारे में सूचना मिलने के बाद घेराबंद की गयी थी, इस दौरान एक ट्रक के चालक ने पुलिस को देख वाहन को घुमाकर भागने का प्रयास किया, लेकिन उसे पकड़ लिया गया। उन्होंने बताया कि ट्रक की तलाशी की गयी तो 100 बोरी वॉल पुट्टी के नीचे 720 पेटियों में 6399 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब रखी मिली जिसकी कीमत एक करोड़ 12 लाख रुपये आंकी गयी है।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार चालक ने पूछताछ में बताया कि वह पंजाब से सस्ते दामों में शराब खरीदकर बिहार ले जाकर ऊंचे दामों में बेचता है, क्योंकि बिहार में शराब बिक्री पर प्रतिबंध होने के कारण वहां उसकी अच्छी कीमत मिल जाती है। उन्होंने बताया कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पीलीभीत: कंपोजिट शॉप में अवैध शराब बिक्री...छपामारी में 12 पेटी बरामद तो किया लाइसेंस निलंबित
पीलीभीत, अमृत विचार।  कंपोजिट शॉप में अवैध शराब बिक्री का मामला सामने आया है। सूचना पर आबकारी विभाग की टीम ने शनिवार देर शाम कंपोजिट शॉप पर छापेमारी की तो मौके पर करीब 12 पेटी अवैध शराब बरामद की। अवैध शराब को जब्त करने के साथ ही कंपोजिट का लाइसेंस निलंबित किया गया है। वहीं कंपोजिट शॉप संचालक का जवाब तलब भी किया गया है।

मामला मझोला कस्बे का है। आबकारी विभाग को सूचना मिली कि कस्बा स्थित कंपोजिट शॉप पर अवैध शराब बिक्री की जा रही है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर आबकारी विभाग की टीम ने शनिवार देर शाम कंपोजिट शॉप में छापेमारी की। तलाशी के दौरान कंपोजिट में भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की। टीम ने मौके से 12 पेटी अवैध शराब को जब्त करते हुए कंपोजिट शॉप सील कर दी। टीम के मुताबिक कंपोजिट शॉप में पुराना स्टाक बरामद हुआ है। जबकि लाइसेंस समाप्ति की अवधि में पुराने स्टाक को निल किया जाना चाहिए था। अब यह पुराना स्टॉक कहां से लाया गया, आबकारी विभाग इसकी जांच पड़ताल करने में जुटा है। जनपद में कहीं अन्य स्थानों पर भी इस तरह की अवैध शराब की बिक्री तो नहीं की जा रही है, इसको भी दिखवाया जा रहा है।

फिलहाल पूरा मामला संज्ञान में आने पर जिला आबकारी अधिकारी कल्पनाथ रजक ने कंपोजिट शॉप मझोला का लाइसेंस निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने कंपोजिट शॉप संचालक सुरेंद्र सिंह का जवाब तलब भी किया है। जिला आबकारी अधिकारी कल्पनाथ रजक ने बताया कि सूचना पर विभागीय टीम द्वारा छापेमारी की गई थी। कंपोजिट शॉप से अवैध शराब बरामद हुई है। कंपोजिट शॉप का लाइसेंस निलंबित करने साथ संचालक का स्पष्टीकरण तलब किया गया है। इसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

लखनऊः अवैध शराब के खिलाफ अभियान जारी, कारोबारियों को लगा तगड़ा झटका, एक सप्ताह में 5838.57 लीटर मदिरा जब्त
लखनऊ, अमृत विचार। अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ प्रदेश में जोरदार अभियान जारी है। आबकारी विभाग, पुलिस और अन्य प्रशासनिक इकाइयों की संयुक्त कार्रवाई में अवैध शराब जब्त होने के साथ ही अपराधियों को गिरफ्तार भी किया गया है। बीते एक सप्ताह विभिन्न जिलों में की गई कार्रवाइ में कुल 5838.57 लीटर अवैध शराब जब्त की गई। इसमें सबसे अधिक शराब जब्ती 935 लीटर लखीमपुर खीरी में और झांसी में 590 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई।

व्यापक छापेमारी में गांवों और ईंट-भट्ठों पर दबिश

बीते एक सप्ताह में मुरादाबाद, सीतापुर, बरेली समेत दो दर्जन विभिन्न जिलों में आबकारी और पुलिस की संयुक्त टीमों ने ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक छापेमारी की है। उन्नाव में 280 लीटर अवैध शराब बरामद की गई और 700 किलोग्राम लहन नष्ट किया गया। इसी तरह, लखीमपुर खीरी में 300 लीटर अवैध शराब जब्त की गई और 1270 किलोग्राम लहन नष्ट किया गया। गोरखपुर-देवरिया में ईंट-भट्ठों पर 20 लीटर अवैध कच्ची शराब और 100 किलोग्राम लहन नष्ट किया गया। सुल्तानपुर में ईंट-भट्ठों पर 35 लीटर अवैध शराब जब्त की गई और 150 किलोग्राम लहन नष्ट किया गया।

बॉर्डर पर सघन जांच

मुरादाबाद में सहायक आबकारी आयुक्त (ईआईबी) ने उत्तराखंड और मुरादाबाद बॉर्डर पर वाहनों की सघन चेकिंग की। इसी तरह, बिजनौर-मुरादाबाद बॉर्डर और दिल्ली-मुरादाबाद जीरो पॉइंट पर भी वाहनों की जांच की गई।

नष्ट किया गया 162.8 क्विंटल लहन

अवैध शराब के उत्पादन में उपयोगी 162.8 क्विंटल लहन को भी नष्ट किया गया। अभियान के दौरान कुल 28 लोगों को गिरफ्तार किया गया। उन्नाव में तीन महिलाओं और चार अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया। झांसी में दो महिलाओं, पीलीभीत में एक व्यक्ति, गौतमबुद्धनगर में तीन लोग, ललितपुर में तीन लोग, हमीरपुर में तीन लोग और फतेहपुर में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा, उन्नाव में तीन तस्करों को विदेशी शराब के साथ पकड़ा गया।

मदिरा की दुकानों पर भी हुई छापेमारी

रामपुर में जिला आबकारी अधिकारियों ने बिलासपुर के थोक अनुज्ञापन और मदिरा दुकानों की जांच की गई। मुजफ्फरनगर में दुकानों को रेट लिस्ट, टोल-फ्री नंबर और क्यूआर कोड प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए। आबकारी टीमों ने विभिन्न जिलों में गोपनीय टेस्ट परचेज के जरिए ओवररेटिंग और अवैध बिक्री की जांच की।

यह भी पढ़ेः 1090 चौराहे पर महिला से छेड़छाड़, फाड़े कपड़े, दो आरोपी गिरफ्तार

सोनभद्र पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गैस टैंकर से बरामद की करोड़ों की विदेशी शराब
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में पुलिस ने शनिवार देर रात एक गांव में गैस टैंकर से विदेशी शराब की 898 अवैध पेटियां बरामद कीं। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी के अनुसार बरामद पेटियों में कुल 10,776 बोतलों में 80,006.4 लीटर शराब थी जिनकी कुल कीमत करीब 1.10 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने रविवार को बताया कि पूछताछ करने पर चालक ने बताया कि वह शराब को जालंधर से झारखंड के रांची ले जा रहा था। पुलिस ने टैंकर चालक जगमाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है जो राजस्थान के बालोतरा जिले का निवासी है।

यह भी पढ़ें:-जल निगम के जेई को पत्नी ने दी जान से मारने की धमकी, कहा- ज्यादा बोलोगे तो काटकर ड्रम में भरवा दूंगी

बलिया: दस लाख रुपये की अवैध शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार
बलिया। यूपी पुलिस ने जिले के दोकटी क्षेत्र में अवैध रूप से बिहार ले जाई जा रही 10 लाख रुपये मूल्य की अवैध शराब बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। बैरिया क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक मोहम्मद फहीम कुरैशी ने मंगलवार को बताया कि सोमवार को दोकटी पुलिस को शिवपुर की ओर से नदी के रास्ते अवैध रूप से शराब बिहार ले जाए जाने की सूचना मिली थी।

कुरैशी के अनुसार, इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शिवपुर से 100 मीटर पहले तलाशी शुरू की। तभी एक वाहन आता दिखा, जिसे रोकने की कोशिश पर चालक ने गाड़ी रोककर भागने की कोशिश की। हालांकि पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि पकड़े गए तस्कर ने पूछताछ में अपना नाम सोनू बहेलिया बताया और उसके वाहन की तलाशी लेने पर उसमें 200 पेटियों में रखी 1,728 लीटर अंग्रेजी शराब मिली, इसकी कीमत 10 लाख रुपये आंकी गई है।

पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि इस मामले में दोकटी थाने में आबकारी अधिनियम की धारा 60(1)/63 के तहत मामला दर्ज किया गया है और गिरफ्तार शराब तस्कर को विधिक कार्यवाही पूरी कर जेल भेज दिया गया है। दिन पहले पुलिस ने उत्तर प्रदेश और बिहार को जोड़ने वाले जयप्रभा सेतु की पुलिस पिकेट के पास से बिहार ले जाई जा रही 25 लाख रुपये मूल्य की अंग्रेजी शराब बरामद की थी। पुलिस ने इस मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार किया था।

यह भी पढ़ें:-मैं इस भीड़ से नहीं डरता... कुणाल कामरा ने शिंदे पर टिप्पणी के लिए माफी मांगने से किया इनकार

कासगंज : पुलिस ने 109 पौवा शराब व 15 लीटर कच्ची शराब सहित 6 गिरफ्तार
कासगंज, अमृत विचार। होली पर्व के दृष्टिगत जनपद में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान में अलग-अलग स्थानों से 109 पौवा देशी शराब व 15 लीटर कच्ची शराब के साथ 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

अमांपुर थाने में अरविन्द कुमार निवासी ग्राम लखमीपुर खुशकरी 30 पौवा देशी शराब, ओमवीर सिंह निवासी सूरतपुर खुशकरी को बरामदगी 23 पौवा अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। थाना सहावर क्षेत्र के गांव हसनपुर निवासी सर्वेश कुमार 26 पौवा अवैध देशी शराब सहित गिरफ्तार किया गया। सोरोंजी कोतवाली क्षेत्र में भूरे निवासी खैरपुर को 5 लीटर कच्ची शराब सहित और कासगंज के गांव पलसरा निवासी अनुपम को 30 पौवा अवैध देशी शराब सहित गिरफ्तार किया गया। थाना ढोलना में  मूलचन्द्र निवासी ग्राम भरसौली को 10 लीटर कच्ची शराब सहित पुलिस ने गिरफ्तार किया। एएसपी राजेश भारती ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई है।

ये भी पढ़ें - कासगंज : 64 साल बाद होली-रमजान का जुमा एक साथ, इन मस्जिदों में बदला गया नमाज का समय

बदायूं : नहीं कर पा रहा मजदूरी तो शराब बनाकर गांव में बेचने लगा युवक, पुलिस ने पकड़ा
बदायूं, अमृत विचार। नववर्ष पर शराब की खपत बढ़ जाती है। वैध से लेकर अवैध रूप से शराब की बिक्री की जाती है। जिसके चलते बहुत से ग्रामीण क्षेत्र में कच्ची शराब बनाने का धंधा जोरों पर है। सहसवान पुलिस ने शराब बनाने वाले एक आरोपी को 40 लीटर शराब और भट्टी के साथ गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके पुलिस ने जेल भेज दिया है।

एसएसपी के निर्देश पर कोतवाली सहसवान के प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र बहादुर सिंह गश्त कर रहे थे। मुखबिर की सूचना पर गांव रसूलपुर बेला में एक मकान के पीछे पहुंचे। जहां कच्ची शराब बनाते गांव निवासी छोटे पुत्र अजयपाल को गिरफ्तार किया। उसके पास से प्लास्टिक की दो जरीकेन में 40 लीटर शराब बरामद की। पुलिस उसे गिरफ्तार करके कोतवाली ले आई। पुछताछ में उसने बताया कि वह शारीरिक रूप से कमजोर है। मजदूरी नहीं कर सकता। अपने और परिवार के जीवन यापन के लिए शराब बनाने का काम कर रहा था।

पुलिस ने आबकारी अधिनियम के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी को जेल भेज दिया। गिरफ्तारी करने वालों में उपनिरीक्षक रजनीश कुमार, हेड कांस्टेबिल अजय कुमार व कांस्टेबिल अंकित राणा रहे।

ये भी पढ़ें - बरेली मंडल से 11 हजार लोग आठ साल में 'यमराज' ने सिर्फ इसलिए उठा लिए...