conspiracy - Amrit Vichar

बहराइच पुलिस की बड़ी कार्रवाई : जमीन हड़पने की साजिश में वांछित आरोपी गिरफ्तार
बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच में जमीन हड़पने की साजिश के बीच पुलिस ने एक अहम कार्रवाई करते हुए लंबे समय से वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। कोतवाली देहात पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में चल रहे भूमि संबंधी धोखाधड़ी के मामलों पर बड़ी चोट माना जा रहा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मामला एक वृद्ध महिला की करीब 0.734 हेक्टेयर कृषि भूमि से जुड़ा है, जिसे हथियाने के लिए सुनियोजित तरीके से फर्जी दस्तावेज तैयार किए गए।

पीड़िता उषा देवी ने आरोप लगाया था कि पहले उनकी जमीन का सौदा करोड़ों रुपये में तय किया गया, लेकिन पूरा भुगतान नहीं किया गया। इसी बीच आरोपी पवन कुमार जायसवाल ने कथित रूप से एक फर्जी नोटरी इकरारनामा तैयार कर उन्हें धमकाना शुरू कर दिया और जमीन पर अपना दावा जताते हुए मोटी रकम की मांग करने लगा। शिकायत में यह भी सामने आया कि आरोपी द्वारा फर्जी कागजों के आधार पर न सिर्फ पीड़िता को डराया गया, बल्कि उसे ब्लैकमेल करने की कोशिश भी की गई।

पीड़िता ने कई स्तरों पर शिकायत दर्ज कराई, लेकिन आरोपी के भाजपा नेता होने के कारण कार्रवाई में देरी के चलते मामला गंभीर होता चला गया। इसी बीच पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देश पर कोतवाली देहात प्रभारी दद्दन सिंह की टीम ने सक्रियता दिखाई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मंगलवार को मोहल्ला अटकोनवा में दबिश देकर आरोपी पवन कुमार जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया।

गौरतलब है कि आरोपी के खिलाफ पहले से ही धोखाधड़ी, जालसाजी और फर्जी दस्तावेज तैयार करने से संबंधित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आगे की विधिक कार्रवाई जारी है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक दद्दन सिंह का कहना है कि इस पूरे प्रकरण में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है और जल्द ही और खुलासे हो सकते हैं। प्रशासन ने साफ संकेत दिए हैं कि जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

फरीदाबाद जेल में आतंकी अब्दुल रहमान की हत्या : अयोध्या को दहलाने की रची थी साजिश, कश्मीरी कैदी ने किया हमला
चंडीगढ़। फरीदाबाद की उच्च-सुरक्षा वाली नीमका जेल में बंद आतंकवाद के एक आरोपी अब्दुल रहमान की रविवार देर रात एक अन्य कैदी द्वारा हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का खुलासा सोमवार सुबह तब हुआ, जब जेल प्रशासन को उसकी लाश बैरक में मिली। हमले के आरोपी की पहचान अरुण चौधरी के रूप में हुई है, जिसे हाल ही में जम्मू-कश्मीर से नीमका जेल स्थानांतरित किया गया था।

जेल सूत्रों के अनुसार, रहमान पर एक नुकीले और हाथ से बनाये गये हथियार से उस समय हमला किया गया, जब वह अल्ट्रा-हाई सिक्योरिटी सेल में बंद था। इसी विशेष सुरक्षा इकाई में अरुण चौधरी भी रखा गया था। घटना की जानकारी मिलते ही जेल अधिकारी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए स्थानीय सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। जेल के विशेष सुरक्षा प्रकोष्ठ ने इस मामले में सुरक्षा चूक की औपचारिक जांच शुरू कर दी है।

उत्तर प्रदेश के मिल्कीपुर का 19 वर्षीय अब्दुल रहमान पिछले वर्ष दो मार्च को हरियाणा स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ), गुजरात एटीएस और इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) की संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार किया गया था। उस पर भारतीय उपमहाद्वीप में अल-कायदा से जुड़े होने और 'अबू सुफियान' नामक ऑपरेटिव के निर्देश पर काम करने का आरोप था।

गिरफ्तारी के समय सुरक्षा एजेंसियों ने उसके पास से दो जिंदा हैंड ग्रेनेड और डेटोनेटर बरामद किए थे। एजेंसियों का दावा था कि वह अयोध्या को निशाना बनाने की साजिश रच रहा था। जांच में यह भी सामने आया था कि वह सोशल मीडिया के जरिए कट्टरपंथी विचारधारा से प्रभावित हुआ था। आरोपी अरुण चौधरी उर्फ 'अबू जट्ट' जम्मू के आरएस पुरा क्षेत्र का निवासी है।

उसके खिलाफ हत्या और रंगदारी सहित कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें सांबा का चर्चित अक्षय शर्मा हत्याकांड भी शामिल है। अक्टूबर 2024 में उसे कठुआ जेल से नीमका जेल लाया गया था। इससे पहले 2024 की शुरुआत में वह कठुआ जेल के अंदर से इंस्टाग्राम पर लाइव आकर जेल स्टाफ पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर सुर्खियों में आया था।

फरीदाबाद के डबुआ थाना में रहमान के खिलाफ शस्त्र अधिनियम और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत पहले से मामला दर्ज था। प्रशासन अब हमले के पीछे के मकसद की जांच कर रहा है और यह भी देखा जा रहा है कि उच्च-सुरक्षा क्षेत्र में आरोपी के पास नुकीला वस्तु कैसे पहुंची।

लखनऊ : 'फर्जी अपहरण' की साजिश रचने के आरोप में चार व्यक्ति गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
लखनऊ। लखनऊ में एक 'लापता' युवक की सरगर्मी से की जा रही तलाश एक हैरतअंगेज मोड़ पर खत्म हुई। कथित पीड़ित, उसके पिता और दो अन्य व्यक्तियों को पुलिस को बदनाम करने के लिए ‘फर्जी अपहरण’ की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि गोसाईगंज इलाके में 22 वर्षीय सुभाष और उसके पिता रामकुमार (52) ने 27 सितंबर को ‘फर्जी अपहरण’ की साजिश रची और परिवार के सदस्यों और एक स्थानीय समुदाय के नेता को भी इसमें शामिल कर लिया ताकि सच्चाई सामने ना आ सके।

सूत्रों ने बताया कि लगभग एक हफ्ते तक स्थानीय नेताओं के फोन कॉल, सोशल मीडिया पोस्ट और पुलिस की उदासीनता के आरोपों ने स्थानीय पुलिस को सतर्क रखा। सूत्रों ने बताया कि आखिरकार सीसीटीवी फुटेज और कॉल रिकॉर्ड ने सच्चाई उजागर कर दी।

सूत्रों ने बताया कि रामकुमार नामक व्यक्ति ने पिछले 27 सितंबर को अपने बेटे के लापता होने की सूचना पुलिस को दी थी। सूत्रों ने बताया कि सुभाष (19) ने देर रात पुलिस हेल्पलाइन 112 पर फोन किया था। सूत्रों के अनुसार वह कथित तौर पर नशे में था और पुलिस की सेवा 112 पर कॉल करके अपशब्द कह रहा था। सूत्रों ने बताया कि उसने पिछली रात भी ऐसा ही किया था, जल्द ही पुलिस उसके घर पहुंची और उसे स्थानीय थाने ले जाया गया।

सूत्रों के मुताबिक सुभाष नशे की हालत में रात लगभग दो बजे थाने से निकला और दो बजकर 20 मिनट पर अपने इलाके में पहुंच गया। सूत्रों ने बताया कि हालांकि, भोर करीब तीन बजे उसके पिता ने थाने में फोन करके पूछा कि उसका बेटा कहां है।

सूत्रों ने बताया कि इससे स्थानीय पुलिस हैरान और चिंतित हो गई। सूत्रों ने बताया कि अगली सुबह तक परिवार और कुछ स्थानीय नेताओं द्वारा सुभाष के 'अपहरण' के आरोपों वाले कई फोन कॉल आने से पुलिस सकते में आ गयी। सूत्रों ने बताया कि बाद में पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

सहायक पुलिस आयुक्त (गोसाईगंज) ऋषभ रुनवाल ने बताया, ''शिकायतकर्ता और उसका परिवार पहले हुई घटनाओं और कुछ स्थानीय लोगों के उकसावे की वजह से पुलिस से नाराज था। उन्होंने पहले गुमशुदगी, फिर अपहरण की कहानी गढ़ी और झूठी शिकायतें दर्ज करायीं, पुलिस पर दबाव बनाने और ध्यान खींचने के लिए अपने समुदाय और स्थानीय लोगों के बीच संदेश प्रसारित किये।''

उन्होंने बताया कि थाने के सीसीटीवी फुटेज में सुभाष रात करीब दो बजे खुर्दही बाजार से गुजरते हुए दिखा। उन्होंने बताया कि इससे उसके अपहरण के दावे गलत साबित हो गये। रुनवाल ने बताया कि जांचकर्ताओं ने 200 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाली और मोबाइल लोकेशन का पता लगाया। उन्होंने कहा कि इससे इस बात की पुष्टि हो गयी कि सुभाष कभी खतरे में नहीं था।

उन्होंने बताया कि हालांकि, पकड़े जाने से बचने के लिए वह जानबूझकर अपना ठिकाना बदलता रहा और अलग-अलग नंबरों से परिवार से फोन पर संपर्क करता रहा। रुनवाल ने बताया कि जैसे-जैसे खुलासे होते गये सुभाष के परिवार के दावे गलत साबित होते गये। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को पुलिस ने इस मामले में रामकुमार, उसके बेटे सुभाष और शुभम (19) और एक स्थानीय नेता अखिलेश (45) को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि चारों पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 308-6 (अपहरण या हत्या जैसे आपराधिक मामले में झूठे आरोप का डर दिखाकर जबरन वसूली) और 248ए (चोट पहुंचाने के इरादे से अपराध का झूठा आरोप) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

UP News: उत्तर प्रदेश पुलिस एक्शन में... फेल हुई गोकशी की साजिश, मुठभेड़ के बाद आरोपी गिरफ्तार, इटावा में भी एनकाउंटर
लखनऊ/इटावा: उत्तर प्रदेश में पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग घटनाओं में सफलता हासिल की है। लखनऊ में गोकशी की योजना को विफल कर एक अपराधी को मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया, जबकि इटावा में 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश और उसके सहयोगी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस की सजगता और त्वरित कार्रवाई ने अपराधियों के इरादों को नाकाम कर दिया।

लखनऊ में गोकशी की साजिश का भंडाफोड़

लखनऊ के दुबग्गा क्षेत्र में पुलिस ने गोकशी की एक साजिश को नाकाम कर दिया। खुफिया जानकारी मिली थी कि कुछ अपराधी जाखकर बाग के पास गोकशी की तैयारी कर रहे हैं। ये वही लोग थे, जो कुछ समय पहले दुबग्गा के अंधेपुर छीतर चौकी क्षेत्र में गोकशी की घटना में लिप्त थे। पुलिस ने जांच के दौरान संदिग्धों को एक गाड़ी में भागते देखा। जब उन्हें रोकने की कोशिश की गई, तो अपराधियों ने पुलिस पर गोलीबारी शुरू कर दी।

पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में आत्मरक्षा के लिए गोली चलाई, जिसमें हरदोई निवासी अपराधी वसीम घायल हो गया। उसे तुरंत हिरासत में ले लिया गया, जबकि उसके दो साथी मौके से भाग निकले। पुलिस ने वसीम को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है और फरार अपराधियों की तलाश में जुटी है।

https://twitter.com/lkopolice/status/1967665656721183148

इटावा में इनामी बदमाश धराया

दूसरी ओर, इटावा में पुलिस ने देर रात एक मुठभेड़ में 25 हजार रुपये के इनामी हिस्ट्रीशीटर अंशुल को गिरफ्तार किया। इस दौरान अंशुल के पैर में गोली लगी। उसके सहयोगी प्रकाश को भी पुलिस ने पकड़ लिया। अंशुल पर एक वन रक्षक पर धारदार हथियार से हमले का आरोप है। चार दिन पहले इटावा के नगर लखना में अवैध पेड़ कटाई की सूचना पर कार्रवाई करने गए वन विभाग के अधिकारियों पर लकड़ी माफियाओं ने हमला किया था। इस मामले में अंशुल मुख्य आरोपी था और पुलिस उसकी तलाश में थी। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने अंशुल और प्रकाश को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

https://twitter.com/etawahpolice/status/1967623676859490626

यह भी पढ़ेंः कैंब्रिज स्कूल को मिली उड़ाने की धमकी... बाथरूम में बम होने का आया मेल

विधायक पूजा पाल ने दूसरी शादी को बताया धोखा, कहा- अतीक और मेरे रिश्तेदारों ने रचा षड़यंत्र
लखनऊ। यूपी की राजनीति में इस वक्त चायल विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी (सपा) से निष्कासित विधायक पूजा पाल चर्चा में हैं। विधायक पूजा पाल ने शनिवार शाम को मुख्यमत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की तो सियासी चर्चा और तेज हो गई। अब विधायक पूजा पाल ने सोसल मीडिया मंच एक्स के जरिए अपनी शादी और अपनी राजनीतिक करियर को लेकर कई तरह के चौंकाने वाले दावे किए हैं।

विधायक पूजा ने एक्स पर लिखा- कुछ लोग है जो हमेशा मेरे निजी जीवन पर टिपण्णी करते है लिखते रहते हैं और अगर लिखते भी हैं तो मुझे कोई दिक्कत नहीं लेकिन ये लोग सही बाते लिखे क्योंकि मैंने इनके ही पार्टी से चुनाव लड़ा उनके मुखिया को सब पता है उनके कुछ नेतागण हैं उनको पता है कि सन 2017 में मैं चुनाव हारी और यह मौका देखते हुए अतीक और मेरे मायके के रिश्तेदार जो विधायक का चुनाव लड़ना चाह रहे थे इस चक्कर में लग गए कि मैं अब पीछे चली जाऊं, मेरी राजनीतिक करियर ही समाप्त हो जाए। मैं राजू पाल का मुकदमा न लड़ पाऊं मेरे साथ एक षड़यंत्र अतीक अहमद के द्वारा किया गया जिसमें मेरे खुद परिवार के लोग सम्मिलित थे।

पूजा पाल ने आगे लिखा- जो कि अब उनकी भी हत्या हो चुकी है और उसके बाद मेरे मुकदमा को मेरे ही परिवार के भाई थे उन्होंने लिया और लेने के बाद उन्होंने कहा कि आप विवाह कर लीजिए हम आपके साथ हैं और जब विवाह हो भी गया और मुझे शादी के कुछ दिनों बाद सच्चाई का पता चला क्योंकि यही लोग फिर कहीं बैठ कर यह बाते कर रहे थे कि अब अतीक के खिलाफ मुकदमा खत्म हो जाएगा लेकिन मैं अपने इस इरादे से डिगी नहीं।

विवाह के अलगाव के लिए अर्जी भी दी-पूजा पाल

उन्होंने कहा, ''इन्होंने से सोचा हम लोगों के रास्ते का कांटा समाप्त हो चुका है और पूजा पाल का राजनीतिक करियर भी अब समाप्त हो जाएगा। और अतीक अहमद का कांटा भी साफ हो गया और कहा कि अब हम चुनाव भी लड़ लेंगे और सांसद अतीक अहमद का भी सारा मुकदमा खत्म हो जाएगा इसकी जानकारी जब मुझे हुई तब यह मुझे पता चला कि ये लोग सच में मेरे साथ एक षडयंत्र रचे हैं। तब मैंने इसका विरोध किया और इसके बाद मैने जांचा परखा तो बाते सच निकली और इसके बाद मैने  मैंने कोर्ट के माध्यम से अपने विवाह के अलगाव के लिए अर्जी भी दी''।

चायल की जनता का विश्वास और प्रेम मेरे साथ है

पूजा पाल ने लिख- अब जब मैने भरी विधानसभा में सच बोल दिया तक सब कुछ पता होने के बावजूद भी चिढ़ और प्रतिशोध में  सिर्फ और सिर्फ मेरी छवि कैसे धूमिल की जाए इस वजह से सारा षडयंत्र भी करवा के और मेरे निजी जीवन के बारे में लिखते रहते हैं, और आज भी जनता का विश्वास और प्रेम मेरे साथ बना हुआ है मेरी शहर पश्चिमी और चायल की जनता को मेरा दुख मेरी तकलीफ सबकुछ पता है मैने सबको बताया हुआ है इसलिए जनता का साथ आज भी मेरे साथ है इसके डर से खाली कुछ समाजवादी यह सोचते हैं कि इनको आज भी जनता का स्नेह और प्रेम मिल रहा है इसलिए इस छवि को धूमिल करने के लिए ये लोग तरह तरह की चाल बाजिया करते है।

बाबूलाल मरांडी का आरोप- मेरे और परिवार के खिलाफ साजिश रच रही झारखंड सरकार
रांची। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता बाबूलाल मरांडी ने झामुमो की अगुवाई वाली झारखंड सरकार पर उनके और उनके परिवार के खिलाफ ‘षड्यंत्र रचने’ का आरोप लगाया है। दूसरी ओर सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने मरांडी के दावे को ‘सस्ती लोकप्रियता हासिल करने का साधन’ करार दिया।

राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता मरांडी ने सोमवार को जारी एक बयान में आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सरकार नहीं, बल्कि एक ‘संगठित गिरोह’ संचालित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह ‘‘राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार, उत्पीड़न और भय की राजनीति’’ से प्रभावित जनता की आवाज उठाते रहेंगे।

मरांडी ने आरोप लगाया कि ‘‘सरकार के करीबी आपराधिक प्रवृत्ति वाले शीर्ष अधिकारी’’ उनके, उनके परिवार और करीबी सहयोगियों के खिलाफ साजिश रचने में लगे हुए हैं। उन्होंने दावा किया, ‘‘इन अधिकारियों को सरकार का संरक्षण प्राप्त है... वे मुझे डराने-धमकाने में लगे हुए हैं, जिसमें मुझे झूठे मामलों में फंसाना और चरित्र हनन करना शामिल है।’’

पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि सरकार उनके खिलाफ सक्रिय हो गई है क्योंकि उन्होंने विभिन्न घोटालों को उजागर किया है। मरांडी ने पिछले दिनों दुमका के शिकारीपाड़ा में अपने ऊपर नक्सली हमले की साजिश होने का दावा करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने खुफिया जानकारी का संज्ञान लेकर उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई थी। मरांडी ने कहा कि कोई भी उन्हें झुका नहीं सकता।

उन्होंने कहा कि सरकार को डराने-धमकाने के बजाय जवाबदेही और पारदर्शिता पर ध्यान देना चाहिए। इस संबंध में पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अनुराग गुप्ता से प्रतिक्रिया लेने के लिए संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्हें किए गए फोन कॉल और संदेशों का कोई जवाब नहीं मिला। मरांडी डीजीपी के खिलाफ मुखर रहे हैं और उनका कहना है कि गुप्ता का कार्यकाल पिछले महीने खत्म हो गया है तथा उनका पद पर बने रहना असंवैधानिक और अवैध है।

बाराबंकी: बहनोई ने रची पैतृक संपत्ति हड़पने की साजिश, रिटायर्ड शिक्षक के बेटे ने दर्ज कराई रिपोर्ट
बाराबंकी, अमृत विचार। रामनगर थाना क्षेत्र में आश्रय पाकर रह रहे बहनोई ने पैतृक सम्पत्ति हड़पने की साजिश ही नही रची बल्कि कई कारनामे कर दिखाए। इनका खुलासा होने पर शिक्षक पुत्र ने जीजा समेत पूरे परिवार पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना क्षेत्र के ग्राम ढफालिनपुरवा के रहने वाले दीवानी कचहरी से सेवानिवृत्त अमरीश बाजपेई के अनुसार उनके पिता ब्रज बिहारी बाजपेई, सिटी इंटर कॉलेज में अध्यापक थे।

पारिवारिक विवाद के चलते उन्होंने अपनी पुत्री उषा देवी और उसके पति पुरुषोत्तम दीक्षित निवासी लखनऊ को कुछ समय के लिए गांव में शरण दी थी लेकिन समय के साथ पुरुषोत्तम दीक्षित ने कथित रूप से कूट रचित दस्तावेजों के माध्यम से परिवार रजिस्टर में खुद को मुखिया दर्ज करा लिया।

आरोप है कि ब्रज बिहारी बाजपेई की मृत्यु और फिर उनकी पत्नी शांति देवी के निधन के बाद जब अमरीश ने पारिवारिक संदूक की जांच की, तो उसमें रखे जेवर और दस्तावेज गायब थे। पूछताछ पर उनके भांजे प्रभात दीक्षित ने स्वीकार किया कि उसने अपनी बहन आकांक्षा दीक्षित के साथ मिलकर जेवर चोरी किए और उन्हें मौसा राकेश शुक्ला के घर छिपाया, जहां से बाद में बरामद हुए।

इसके अलावा, एक फर्जी वसीयत भी दस्तावेजों में पाई गई, जिसे अमरीश के अनुसार पुरुषोत्तम दीक्षित ने उनकी अनपढ़ मां से धोखे से बनवाया था। बाद में परिवार की साख को ध्यान में रखते हुए समझौते का प्रयास किया गया और दीक्षित परिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने मकान में शिफ्ट होने के लिए अंतिम मौका दिया गया, लेकिन उन्होंने शिफ्ट होने से इनकार कर दिया।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि अब दीक्षित परिवार पूरी संपत्ति हड़पने की मंशा से महिलाओं को आगे रखकर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहा है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश व अमरीश की तहरीर पर पुलिस ने पुरुषोत्तम दीक्षित, प्रभात दीक्षित, आकांक्षा दीक्षित और उषा देवी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

संभल: संपत्ति पर कब्जे की साजिश, बेटियां बनकर पेट्रोल पंप हड़पने आई दो महिलाएं गिरफ्तार
संभल, अमृत विचार: पेट्रोल पंप व जमीन सहित करोड़ों की संपत्ति हड़पने के लिए नोएडा की रहने वाली दो महिलाओं ने जो खेल किया है उसका खुलासा होने पर पुलिस भी हैरत में पड़ गई। पेट्रोल पंप व करोड़ों की संपत्ति हड़पने के लिए महिलाओं ने वारिसान से लेकर मृत्यु प्रमाण पत्र तक तमाम फर्जी दस्तावेज तैयार करा लिए।

अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अनुकृति शर्मा ने बताया कि फिरोजाबाद के रहने वाले राधा रमन गोविंद ने जनपद संभल के गवां में 1060 वर्ग गज जमीन खरीदकर 2004 में पेट्रोल पंप स्थापित किया था। 16 अगस्त 2014 को राधा रमन गोविंद की मृत्यु हो गई।

ऐसे में दो सगी बहनें खुद को असली वारिस बताने के लिए यहां-वहां भटकती रहीं। पुलिस ने गहन पड़ताल की तो पता चला कि दोनों महिलाएं संपत्ति हड़पने वाले गिरोह का हिस्सा हैं। जनपद संभल की रजपुरा थाना पुलिस ने दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

ये भी पढ़ें- हाईकोर्ट ने संभल की जामा मस्जिद मामले में ‘रिज्वाइंडर’ दाखिल करने का दिया निर्देश

CWC की बैठक के बाद बोली कांग्रेस, पाकिस्तान ने रची पहलगाम हमले की साजिश, भाजपा कर रही ध्रुवीकरण और विभाजन
नई दिल्ली। कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को कहा कि पाकिस्तान द्वारा रची गई साजिश से हुआ पहलगाम आतंकी हमला भारतीय गणराज्य के मूल्यों पर सीधा हमला है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इस गंभीर त्रासदी का फायदा उठाकर ध्रुवीकरण और विभाजन को बढ़ावा दे रही है। पार्टी ने अपनी कार्य समिति की बैठक के बाद यह भी कहा कि उन खुफिया विफलताओं और सुरक्षा खामियों का व्यापक विश्लेषण किया जाना चाहिए, जिनके कारण केंद्र शासित प्रदेश में इस तरह का हमला हुआ।

कार्य समिति की बैठक में यह तय हुआ कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद बृहस्पतिवार शाम होने वाली सर्वदलीय बैठक में कांग्रेस की ओर से, संसद के दोनों सदनों के नेता प्रतिपक्ष शामिल होंगे। कांग्रेस ने यह मांग भी की है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस बैठक की अध्यक्षता करनी चाहिए। बैठक के बाद कांग्रेस के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल ने संवाददाताओं से बातचीत के दौरान कार्य समिति द्वारा पारित प्रस्ताव पढ़ा।

प्रस्ताव में कहा गया है, "कार्य समिति 22 अप्रैल, 2025 को पहलगाम, जम्मू-कश्मीर में हुए जघन्य आतंकवादी हमले पर गहरी चिंता व्यक्त करती है, जिसमें 26 निर्दोष पर्यटकों की जान चली गई और 20 से अधिक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। कार्य समिति शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती है। गहन पीड़ा की इस घड़ी में यह पूरे दिल से उनके साथ खड़ी है।"

कार्य समिति ने कहा कि पाकिस्तान द्वारा रचा गया आतंक का यह कायरतापूर्ण कृत्य भारतीय गणराज्य के मूल्यों पर सीधा हमला है। समिति ने कहा, "पूरे देश में भावनाएं भड़काने के लिए जानबूझकर हिंदुओं को निशाना बनाया गया। हम इस गंभीर उकसावे के सामने शांति की अपील करते हैं और विपरीत परिस्थितियों में अपनी सामूहिक शक्ति को दोहराते हैं। "

प्रस्ताव में कहा गया है कि सीडब्ल्यूसी शांति की अपील करती है और दृढ़ संकल्प और एकता के साथ सीमा पार आतंकवाद से लड़ने के भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के दीर्घकालिक संकल्प की पुष्टि करती है। कांग्रेस कार्य समिति ने कहा, "राष्ट्र की सामूहिक इच्छाशक्ति को प्रदर्शित करने के लिए, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने 22 तारीख की रात को ही माननीय प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में एक सर्वदलीय बैठक बुलाने का आग्रह किया था। यह बैठक अब आज के लिए निर्धारित की गई है।"

कार्य समिति ने कहा, " पहलगाम को एक भारी सुरक्षा वाले क्षेत्र के रूप में जाना जाता है, जहां त्रि-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था है। यह जरूरी है कि खुफिया विफलताओं और सुरक्षा खामियों का व्यापक विश्लेषण किया जाए, जिसके कारण केंद्र शासित प्रदेश में इस तरह के हमले को अंजाम दिया गया - यह क्षेत्र सीधे केंद्रीय गृह मंत्रालय के दायरे में आता है। "

समिति ने कहा, "इन सवालों को व्यापक जनहित में उठाया जाना चाहिए। यह एकमात्र तरीका है जिससे वास्तव में उन परिवारों को न्याय मिलता हुआ देखा जा सकता है जिनका जीवन इतनी बेरहमी से तबाह हो गया है।" प्रस्ताव में कहा गया है कि सीडब्ल्यूसी ने इस बारे में विचार किया और कहा कि कि इस वार्षिक यात्रा में भारत भर से लाखों तीर्थयात्री भाग लेते हैं तथा उनकी सुरक्षा को राष्ट्रीय प्राथमिकता माना जाना चाहिए।

कार्य समिति ने कहा, "बिना किसी विलंब के मजबूत, पारदर्शी और सक्रिय सुरक्षा व्यवस्था लागू की जानी चाहिए। तीर्थयात्रियों की सुरक्षा, साथ ही जम्मू-कश्मीर के लोगों की आजीविका की पूरी ईमानदारी और गंभीरता से रक्षा की जानी चाहिए। वहां कई लोग पर्यटन पर निर्भर हैं ।" उसने कहा, "इस नरसंहार की जम्मू-कश्मीर के सभी राजनीतिक दलों और नागरिकों के व्यापक वर्ग ने उचित निंदा की है।"

कार्य समिति ने दावा किया कि भाजपा आधिकारिक और प्रतिनिधि सोशल मीडिया मंचों के माध्यम से इस गंभीर त्रासदी का फायदा उठाकर ऐसे समय में कलह, अविश्वास, ध्रुवीकरण और विभाजन को बढ़ावा दे रही है जब एकता और एकजुटता की सबसे ज्यादा जरूरत है। कार्य समिति ने कहा कि बैठक में दो मिनट मौन रखकर पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी गई।

वेणुगोपाल ने कहा कि सर्वदलीय बैठक में कांग्रेस की ओर से दोनों नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी बैठक में जा रहे हैं। बैठक के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम अहमद मीर ने दावा किया कि पहलगाम हमले को लेकर सुरक्षा और खुफिया नाकामी का भी सवाल उठता है। उन्होंने कहा, "ऐसी खबर है कि कुछ जानकारी पहले से थी। ऐसे में हमारी एजेंसियों और सुरक्षा से जुड़े लोगों को ज्यादा सजग रहना चाहिए था। यह हमारी चिंता है।" मीर ने कहा कि वहां उतनी सुरक्षा नहीं थी जैसे पहले होती थी।

यह भी पढ़ें:-Pahalgam Attack: घर का इकलौता चिराग था शुभम, कानपुर पहुंचा शव, आज होगा अंतिम संस्कार, सीएम योगी देंगे श्रद्धांजलि

राम मंदिर पर आतंकी हमले की साजिश नाकाम, फरीदाबाद से गिरफ्तार हुआ अब्दुल रहमान
लखनऊ। फरीदाबाद से पकड़े गए संदिग्ध अब्दुल रहमान को लेकर बड़ा खुलासा किया गया है। सुरक्षा एजेंसियां के सूत्रों के मुताबिक अब्दुल रहमान के जरिए पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई अयोध्या के राम मंदिर पर हमला करवाने की प्लानिंग कर रही थी। इसके लिए आईएसआई ने अब्दुल रहमान को तैयार किया था।अब्दुल रहमान अयोध्या के मिल्कीपुर में शंकर के नाम से रह रहा था। उसकी निशानदेही पर टीम ने 2 हैंड ग्रेनेड बरामद किया है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब्दुल रहमान ISI के संपर्क में था, जिसे सेंट्रल एजेंसियों के इनपुट्स के आधार पर गुजरात ATS और फरीदाबाद STF ने रविवार को दबोचा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक आतंकी अब्दुल कई जमात से जुड़ा हुआ है। अब्दुल रहमान फैजाबाद में मटन शॉप चलाता है और पेश से ऑटो चालक भी है।

बता दें कि राम मंदिर निर्माण के बाद से अयोध्या लगातार आतंकियों के निशाने पर है। हालांकि अब्दुल को गिरफ्तार करके जांच एजेंसियों ने ISI की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। आतंकी अब्दुल रहमान की प्लानिंग थी कि हैंड ग्रेनेड के जरिए अयोध्या राममंदिर पर अटैक कर बड़ी तबाही मचाई जा सके। साजिश के तहत अब्दुल ने कई बार राम मंदिर की रेकी की थी और तमाम जानकारी पाकिस्तान ISI के साथ साझा भी की.

अब्दुल रहमान फ़ैजाबाद से ट्रेन से फरीदाबाद पहुँचा था। आतंकी अब्दुल रहमान को फिर एक हैंडलर्स ने हैंड ग्रेनेड दिए। जिसे वापस लेकर ट्रेन से अयोध्या जाना था। हालांकि प्लान सफल होता, उससे पहले सेंट्रल एजेंसियों के इनपुट्स के आधार पर गुजरात ATS और फरीदाबाद STF ने संदिग्ध आतंकी को दबोच लिया।

बरेली: बेटी को रास्ते से हटाने के लिए मां ने रची साजिश, प्रेमी संग मिली उम्रकैद, जानें पूरा मामला
बरेली, अमृत विचार। सुभाषनगर के करेली में बेटी की दुपट्टे से गला कसकर हत्या करने वाली मां मुकीस बानो और उसके प्रेमी कौसर को कोर्ट ने परीक्षण में दोषी पाया। अपर सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार यादव ने दोनों को आजीवन कारावास और प्रत्येक को 20-20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। जुर्माने की आधी रकम मृतका के पिता को बतौर मुआवजा दी जाएगी।

सरकारी वकील सचिन जायसवाल ने बताया कि अब्दुल मतीन ने थाना सुभाषनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि गांव में उसे सूचना मिली थी कि उस्मान की बेटी उस्मा को 20 अगस्त 2020 की रात 3 बजे अज्ञात लोगों ने गला दबाकर हत्या कर दी है। उस्मा की मां मुकीस बानो के गले पर भी धारदार हथियार की चोट का निशान है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना में पाया था कि कौसर का उस्मान के घर आना-जाना था।

कौसर के मुकीस बानो के बाद उसकी बेटी उस्मा से भी अवैध संबंध हो गए थे। इस वजह से मां-बेटी में झगड़ा होता था। मुकीस बानो ने कौसर के साथ मिलकर उस्मा की हत्या की थी। गवाह नवी अहमद ने बताया था उसने कौसर को उस्मान के घर से भागते हुए देखा था। उसके हाथ में छुरी थी।

ये भी पढ़ें- बरेली: पिता के बिना जी नहीं पाया, जमानत न होने पर बेटे ने कर ली आत्महत्या

बरेली: बेटे ने ही कराई पिता की हत्या की साजिश, प्रेमिका के बेटे के नाम जमीन जाने का था डर
बरेली/सीबीगंज, अमृत विचार। गांव पस्तौर में लीलाधर पर जानलेवा हमला उसके बेटे राकेश ने अपने तहेरे भाइयों से कराया था। बेटे ने पिता की हत्या के लिए 30 हजार रुपये की सुपारी दी थी। बेटे को डर है कि उसके पिता अपनी प्रेमिका के बेटे के नाम जमीन न कर दें। थाना सीबीगंज पुलिस ने दोनों आरोपी तहेरे भाइयों राजेश और छोटे को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।

गांव पस्तौर निवासी लीलाधर (58) 18 फरवरी की रात घर के पास बनी बैठक में सो रहे थे। अचानक उनपर दो लोगों ने हमला कर दिया था और तमंचे से गोली मारने की कोशिश की थी लेकिन छीना झपटी में तमंचे से कारतूस नीचे गिर गया था। इसके बाद चाकू से हमला किया था। दोनों को पड़ोस में रहने वाली लीलाधर की प्रेमिका के पति ने देख लिया था।

लीलाधर के मौसेरे भाई नत्थू लाल ने दो अज्ञात के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कराया था। लीलाधर से उसकी प्रेमिका का पति भी रंजिश मानता था, इसलिए उसने दोनों के नाम नहीं बताए। देर शाम लीलाधर के बेटे राकेश ने अपने दोनों तहेरे भाइयों को फंसता देख अपने पिता की प्रेमिका के पति पर हत्या की कोशिश का आरोप लगाया था। जब पुलिस ने जांच शुरू की तो पूरा मामला खुल गया। पुलिस राकेश की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

जमीन गंवाने के डर से पिता को हटाने का बनाया मन
इंस्पेक्टर सीबीगंज सुरेश चंद्र गौतम ने बताया कि लीलाधर का राकेश इकलौता बेटा है। उसके पिता के पड़ोस की ही एक महिला से अवैध संबंध है। उनसे उनका एक बेटा भी है। उसके पिता के पास 25 बीघा जमीन है और वह पूरा खर्च अपनी प्रेमिका के घरवालों पर करता है। राकेश को डर था कि कहीं उसके पिता अपनी प्रेमिका के बेटे के नाम आधी जमीन न कर दें।

इसके लिए राकेश ने 16 फरवरी को अपने तहेरे भाइयों राजेश और छोटे को पिता की हत्या करने के लिए 30 हजार रुपये में सुपारी दे दी। राकेश ने पहले जाकर देखा कि उसके पिता अकेले सो रहे हैं और दरवाजा भी खुला है। जिसके बाद उसने तहेरे भाइयों को मौके पर भेज दिया। जल्दबाजी में राजेश की लाल रंग की चप्पल मौके पर ही छूट गई थी।

प्रेमिका का पति दोनों को फंसता देख चुप रहा लेकिन राकेश ने भाइयों को फंसता देख प्रेमिका के पति पर पिता पर हमला करने का आरोप लगाया। पूछताछ में घटना का खुलासा होते देख उसने समझौते की बात कही तो शक गहरा गया और पूरा मामला खुल गया।

ये भी पढ़ें- बरेली: आईजीआरएस पर शिकायतों का निस्तारण कागजों में, असंतुष्टों की संख्या बढ़ी