टीपीनगर - Amrit Vichar

हल्द्वानीः चोरों पर यूपीसीएल की बड़ी कार्रवाई, 10 लोग पकड़े
हल्द्वानी, अमृत विचार: शहर में बिजली चोरी और बकाया वसूली को लेकर यूपीसीएल ने सख्त रुख अपनाया है। सोमवार को विद्युत वितरण खंड शहर की टीम ने बनभूलपुरा के आजादनगर क्षेत्र में छापेमारी कर 10 लोगों को काटा डालकर बिजली चोरी करते हुए पकड़ा। सभी आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर सौंपी जा रही है। विद्युत वितरण खंड शहर के अधिशासी अभियंता प्रदीप कुमार ने बताया कि एसडीओ मनीष जोशी के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान 10 बकाएदार उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटे गए। इसके साथ ही मौके पर ही 1.50 लाख रुपये का राजस्व भी वसूला गया। आजादनगर क्षेत्र में अवैध रूप से बिजली उपयोग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। उधर, ग्रामीण डिविजन में भी यूपीसीएल का अभियान जारी रहा। ग्रामीण डिविजन के अधिशासी अभियंता एसके गुप्ता ने बताया कि कमलुवागांजा, टीपीनगर और लालकुआं उपखंड से जुड़े इलाकों में विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान 73 उपभोक्ताओं से 12.50 लाख रुपये के बकाया बिजली बिलों की वसूली की गई, जबकि 17 बकाएदारों के कनेक्शन काटे गए। यूपीसीएल अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि बिजली चोरी और बकाया बिलों को लेकर आगे भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।

शादी में गया था परिवार, पांच तालों में रखा लाखों का माल पार
हल्द्वानी, अमृत विचार : घर में पांच ताले लगाकर परिवार शादी में शामिल होने गया था। रात दीवार फांदकर घुसे चोरों ने लाखों का माल पार कर दिया। पड़ोसी दरोगा ने घर खुला देखा तो सूचना परिजनों को दी। जानकारी पाकर टीपीनगर चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

बैड़ापोखरा निवासी हरिनंदन आर्या द्वाराहाट में सरकारी अध्यापक हैं और यहां परिवार के साथ रहते हैं। हरिनंदन के मुताबिक कुछ दिन पहले ही वह पूरे परिवार के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने द्वाराहाट गए थे। जाने से पहले उन्होंने घर में पांच ताले लगाए थे और पड़ोसियों को निगरानी का जिम्मा सौंप गए थे। बीते मंगलवार की रात चोर दीवार फांद कर घर में घुसे और एक के बाद एक घर में लगे सभी पांच ताले तोड़ डाले। चोरों ने पूरा घर खंगाल डाला और घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। सुबह पड़ोस में रहने वाले एक दरोगा ने घर खुला देखा तो हरिनंदन को सूचना दी।

साथ ही घटना की सूचना डायल 112 को दी गई। कुछ ही देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शादी से वापस लौटे हरिनंदन ने पुलिस को बताया कि चोर घर में रखे सोने-चांदी के जेवर, कैमरा और एक लाख रुपए की नगदी ले गए हैं। कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बहू को कोर्स कराने के लिए रखे थे रुपए
हल्द्वानी : हरिनंदन ने पुलिस को बताया कि आमतौर पर घर में ज्यादा नगदी नहीं रखते, लेकिन अपनी बहू को कोर्स कराने के लिए उन्होंने घर में रुपए थे। उन्हें अंदाजा नहीं था कि चोर घर में घुस जाएंगे। उन्होंने बताया कि बहू को कानपुर से फिजियोथैरिपी को कोर्स कराना था, जिसके लिए उन्होंने एक लाख रुपए घर में रखे थे।

हल्द्वानी: टीपीनगर में गोरखधंधा, असली कंपनी का नकली माल पकड़ा
हल्द्वानी, अमृत विचार। टीपीनगर में नकली ऑटो पार्ट्स बेचने के गोरखधंधे का भंडाफोड़ हुआ है। एक प्राइवेट कंपनी की जांच टीम ने टीपीनगर की दुकानों में छापा मारा तो दो व्यापारी हत्थे चढ़ गए। ये दोनों व्यापारी अशोका लिलैंड कंपनी के नाम पर नकली ऑटो पार्ट्स की बिक्री कर रहे थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

जानकारी देते हुए झंडेवालान एक्सटेंशन नई दिल्ली निवासी दिलीप कुमार पुत्र साहब प्रसाद ने पुलिस को बताया, वह ब्रांड एडी एंड रिस्क मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड में सीनियर इंवेस्टिगेटर ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं। उनकी कंपनी ने उन्हें अशोक लिलैंड (लेपार्ट) कम्पनी ने मार्केट सर्वे करने और नकली लेपार्ट बेचने व बनाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने के लिए अधिकृत किया है।

उनकी जांच टीम के अष्टभुजा पान्डेय, विनोद कुमार तिवारी और गोपाल गौतम ने जांच की तो पता चला की ट्रांसपोर्ट नगर में कुछ दुकानदार अशोका लिलैंड कंपनी (लेपार्ट) के नाम से नकली पार्ट्स बेंच रहे हैं। जांच टीम ने टीपीनगर चौकी पुलिस के साथ शुक्रवार को चढ्ढा ऑटो मोबाइल्स पर छापा मारा। जहां से अशोका लिलैंड (लेपार्ट) के नकली फिल्टर, फ्यूल फिल्टर कम, वाट 20 पीस, स्पीन आन ऑयल फिल्टर 10 पीस, फ्यूल वाटर स्परेटर 5 पीस, मेन फ्यूल फिल्टर 10 पीस, प्री फ्युल फिल्टर एलीमेंट 9 पीस, ऑयल फिल्टर 7 पीस कुल 61 पीस बरामद किए। ये दुकान गुरविंदर सिंह चड्ढा पुत्र रविंद्र सिंह चड्ढा की है।

इसके बाद टीम ने टीपीनगर में ही गुरप्रीत सिंह पुत्र गुरुचरण सिंह मोदिया की दलप्रीत मोटर पर छापा मारा। जांच करने पर यहां से 4 पीस नकली क्लच प्लेट बरामद की गई। टीपीनगर पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। सीनियर इंवेस्टिगेटर अफसर दिलीप कुमार की तहरीर पर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

हल्द्वानी: टीपीनगर में करंट से गाय मरी, व्यापारियों ने एसडीओ को घेरा
हल्द्वानी, अमृत विचार। टीपीनगर क्षेत्र में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां एक खाली प्लाट में करंट फैलने से गाय की मौत हो गई। जबकि एक बैल भी करंट की चपेट में आ गया। जिसे व्यापारियों ने किसी तरह बचा लिया।

इधर, करंट फैलने की घटना से ट्रांसपोर्ट व्यापारियों में रोष फैल गया। उन्होंने टीपीनगर की उपखंड अधिकारी (एसडीओ) शुभा जोशी का घेराव करते हुए बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने, खुली लाइनों, झूलते तार और खुले ट्रांसफार्मर की समस्या से निजात दिलाने की मांग की।

टीपीनगर व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरजीत सिंह सेठी व महामंत्री प्रदीप सब्बरवाल ने कहा कि क्षेत्र में ड्रेनेज की कोई व्यवस्था नहीं है। बिजली की लाइनें खुली हैं। ट्रकों की आवाजाही से कई पोल टूट तथा टेड़े हो गये हैं। लाइनें झुकी हुई हैं। ऐसे में बरसात के मौसम में जलभराव होने पर हर समय करंट फैलने का खतरा रहता है।

उन्होंने कहा कि अगर शीघ्र समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो व्यापारी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस पर एसडीओ ने जल्द प्रस्ताव बनाकर समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। घेराव करने वालों में चंद्रशेखर पांडेय, खीमानंद शर्मा, ललित मोहन बिष्ट, जसपाल कोहली, मनजीत सिंह सेठी, रिंकू आनंद, महेंद्र सिंह सेठी, केनेडी सचदेवा आदि थे।

घटना के बाद बत्ती गुल, मौके पर अधिकारी

टीपीनगर में करंट लगने से बेजुबान की मौत के बाद पूरे क्षेत्र की बिजली सप्लाई बंद हो गई। सूचना पर एसडीओ शुभा जोशी व जेई धीरज पंत ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया और लाइन की जांच कराई। ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में खुले व झूलते बिजली के तारों का जाल है।  इससे व्यापारियों को हर समय दुर्घटना का भय रहता है। कई वर्ष पहले यहां करंट लगने से एक जनहानि भी हो चुकी है। लेकिन विभाग ने अभी तक इस ओर ठोस कदम नहीं उठाया है।

यह भी पढ़ें: रुद्रपुर: फॉर्चूनर गाड़ी दिखाकर लगाया साढ़े नौ लाख का चूना

हल्द्वानी: ढाबे के पास से पकड़ा गया शराब तस्कर
हल्द्वानी, अमृत विचार। ढाबे की आड़ में शराब बेचने वाले शातिर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। टीपीनगर चौकी पुलिस के मुताबिक कांस्टेबल अनिल टम्टा व तारा सिंह ने शुक्रवार को 55 पव्वे देसी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस को सूचना मिली थी कि दीशू ढाबा रामपुर रोड के पास एक युवक शराब बेच रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची तो शातिर ढाबे की आड़ में था और पुलिस को देखकर भागने लगा। पकड़े जाने पर युवक ने अपना नाम कमल किशोर पुत्र दीवानराम ग्राम कानाकोट चम्पावत और हाल पता नीम किरौली कांटा रामपुर रोड बताया।

यह भी पढ़ें: CharDham Yatra 2023: चारधाम यात्रा होंगी सुचारू तरीके से संचालित, सिटी बस और स्कूल बस भी चलाए जायेंगे

हल्द्वानी: टीपीनगर में 12 लाख की चोरी, मुखानी में दुकान खंगाली
हल्द्वानी, अमृत विचार। टीपीनगर में एक घर का ताला तोड़ कर चोरों ने लाखों के जेवर और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। जबकि मुखानी थाना क्षेत्र में भी चोरों ने एक दुकान से हजारों के माल पर हाथ साफ कर दिया। कोतवाली और मुखानी पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

करायल जौलासाल आनन्दपुर निवासी खीमानन्द पिरसाली ने पुलिस को बताया कि बीती 22 जनवरी को अपनी पत्नी के इलाज के लिए बरेली गया था और घर में ताला लगा था। इस बीच चोरों ने उसके घर के ताले तोड़ दिए और सामान पर हाथ साफ कर दिया।

इसका पता उसके किराएदारों को 28 जनवरी की सुबह लगा तो उन्होंने फोन पर इसकी सूचना दी। वह घर पहुंचे तो देखा कि दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और अंदर सारा सामान अस्त-व्यस्त था। कमरे में रखी दो लाख रुपये की नगदी के अलावा मांग टीका, कानों की रिंग, नथ, हार, मंगलसूत्र, पौजी, कंगन, अंगूठी, गले की चैन आदि गायब थी। आभूषणों की कीमत 10 लाख के करीब है। खीमा ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

वहीं दूसरे मामले में कठघरिया चैराहा स्थित भट्ट कॉम्पलैक्स में दुकान चलाने वाले संजय मेहरा ने बताया कि बीती 25 जनवरी की रात वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। इस बीच बाइक सवार चार-पांच चोरों ने दुकान में सेंध लगा दी और गैस सिलेंडर, कुकर, गैस चूल्हा के अलावा करीब 1200 रुपए की नगदी ले उड़े। इस घटना का पता अगली सुबह तब लगा, जब पीड़ित दुकान पहुंचा। चोरी की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है। पीड़ित का कहना है कि उक्त चोर पूर्व में भी दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दे चुके हैं।

हल्द्वानी: टीपीनगर में घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी
हल्द्वानी, अमृत विचार। टीपीनगर में चोरों ने एक बंद घर के ताले तोड़कर लाखों रुपये के आभूषण एवं नगदी चोरी कर ली। किशनपुर घुड़दौड़ मां हाट कॉलोनी निवासी मुकुल साह ने पुलिस को दी तहरीर में कहा  कि वह नए साल का जश्न मनाने के लिए एक जनवरी को परिवार के साथ लखनऊ गये थे।

बुधवार को जब वह घर लौटे तो उन्होंने दरवाजे का ताला टूटा देखा। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। आसपास के लोगों से पूछा तो कोई जानकारी नहीं मिली। मुकुल ने बताया कि चोर अलमारी से सोने का हार, कान के दो झुमके, दो कड़े, दो टॉप्स, पांच सोने की अंगूठियां, एक नाक की फुली, चांदी की पायल और बर्तन सहित डेढ़ लाख रुपये ले गये। उन्होंने पुलिस से जल्दी चोरों को गिरफ्तार करने व चोरी हुए सामान को बरामद करने की मांग की है। मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हार्डवेयर दुकान की छत काटकर सामान उड़ाया
डहरिया क्षेत्र में चोरों ने एक हार्डवेयर की दुकान की छत काटकर हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। चोरी की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। धान मिल के पास देवी दत्त सनवाल की मां बाराही हार्डवेयर स्टोर नाम की दुकान है।

देवी दत्त ने बताया कि गुरुवार की रात वह दुकान बंद करके घर चले गये थे। सुबह जब दुकान पर पहुंचे तो  कटी छत देखकर वह परेशान हो उठे। उनके गल्ले में रखे करीब 82 हजार रुपये गायब मिले। चोर दुकान से फिटिंग और अन्य कीमती सामान भी ले गये। दुकानदार की शिकायत पर टीपीनगर चौकी प्रभारी पंकज जोशी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी के आधार पर चोरों की धरपकड़ के लिए कार्रवाई शुरू हो गई है।

बरेली: हाईवे बनाने वाली तकनीक से बनेंगी टीपीनगर की सड़कें
बरेली, अमृत विचार। बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) रामगंगानगर आवासीय कॉलोनी को गति देने के बाद अब सबसे बड़े कॉमर्शियल प्रोजेक्ट ट्रांसपोर्टनगर के विकास का खाका तैयार कर लिया है। करीब 20 साल से लटकी ट्रांसपोर्टनगर परियोजना में काफी पहले जो सड़कें बनाई भी गईं थीं, वे टूट गई हैं। यहां भारी वाहनों का ही आवागमन होना है। इसलिए बीडीए यहां पीसीक्यू (पेवमेंट क्वालिटी कंक्रीट) तकनीकी से दो सड़कों के निर्माण कराने जा रहा है। इस पर करीब 16 करोड़ रुपये खर्च होने हैं।

बीडीए की बरेली-लखनऊ हाइवे स्थित ट्रांसपोर्ट नगर योजना की कल्पना शहर के ट्रांसपोर्ट्स और बड़े वाहनों को बाहर रखने के लिए की गई थी। ताकि सड़कों पर वाहन न खड़े हो और जाम और अतिक्रमण से छुटकारा मिल सके। करीब दो दशक पहले की यह योजना ठंडे बस्ते में डाल दी गई। अब बीडीए उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह ने प्राधिकरण की आवासीय परियोजनाएं रामगंगानगर और करगैना में करोड़ों के विकास कार्य कराए हैं और इसके बाद अथॉरिटी की व्यावसायिक परियोजना ट्रांसपोर्टनगर को भी चमकाने की कवायद शुरू कर दी गई है। यहां सबसे बड़ी दिक्कत सड़कों को लेकर है।

हॉटमिक्स व डामर रोड के निर्माण कई टन वजनी ट्रकों के बोझ उठा नहीं पाते और वे जल्द ही टूट जाती हैं। लिहाजा बीडीए इससे छुटकारा दिलाने के लिए पीसीक्यू तकनीकी से पहले चरण में करीब 16 करोड़ की लागत से दो सड़कों के निर्माण कराने जा रहा है। तकनीक से बनने वाली सड़कें 20 से 25 साल तक आसानी से चल सकती हैं। दूसरे चरण में अन्य सड़कों के निर्माण भी प्रस्तावित हैं। बीडीए इस तकनीकी से पहली बार सड़क निर्माण कराने जा रहा है।

क्या है पीक्यूसी तकनीकी

पीक्यूसी वह तकनीक है, जिसका उपयोग ज्यादातर राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण के लिए किया जाता है। इसमें सामान्य कंक्रीट से अलग 32 मिमी आकार के खास पत्थरों का प्रयोग किया जाता है। इस प्रकार के कंक्रीट सामान्य कंक्रीट की तुलना में थोड़ी अधिक सीमेंट सामग्री की आवश्यकता होती है। इससे ज्यादातर कंक्रीट के एम45 और एम50 के लिए डिजाइन किया गया है।

प्रोजेक्ट के ठप होने की ये है वजह

बीडीए ने टीपी नगर में 1074 ट्रांसपोर्टर्स भूखंड, 12 दुकानें और 15 व्यवसायिक भूखंड बनाए।  ट्रांसपोर्टर्स की जगह भूखंड जमीन का कारोबार करने वाले प्रापर्टी डीलरों को आवंटित कर दिए गए। प्रापर्टी डीलरों ने यहां ऑफिस या दुकान बनानी नहीं थी इसलिए सस्ती दरों में खरीदे गए भूखंडों को महंगे रेट पर बेचने के इरादे से ग्राहक देखते रहे।   टीपी नगर के 24.89 हेक्टेयर एरिया में बैंक, फायर स्टेशन, बिजनेस सर्विस सेंटर, डिस्पेंसरी, पुलिस स्टेशन, कम्यूनिटी हाल और आरटीओ दफ्तर समेत सरकारी और प्राइवेट दफ्तर शिफ्ट करने की योजना थी। सरकारी दफ्तरों को ही शिफ्ट करने की पहल नहीं की गई।

25 हेक्टेयर जमीन पर खर्च हुए थे 50 करोड़

25 हेक्टेयर जमीन पर 40 से 50 करोड़ खर्च होने के बावजूद बीडीए की यह बड़ी परियोजना लंबे समय तक ठप रही। वर्ष 2014 में तत्कालीन कमिश्नर विपिन द्विवेदी और 2016 में तत्कालीन जिलाधिकारी पंकज यादव ने ट्रांसपोर्ट नगर बसाने के लिए बीडीए पर दबाव बनाया लेकिन बाद में अफसरों के रुचि न लेने से बीडीए की तमाम दूसरी परियोजनाओं की तरह यह प्रोजेक्ट भी ठप पड़ा रहा।

वर्जन-

बीडीए ट्रांसपोर्टनगर में पीसीक्यू तकनीकी से दो सड़कें बनाने जा रहा है। ये सड़कें बहुत मजबूत होती हैं। इससे ट्रांसपोर्टरनगर में आने वाले कई टन वजनी ट्रकों के आने के बावजूद सड़कें टूटेंगी नहीं। -जोगिंदर सिंह, बीडीए उपाध्यक्ष

हल्द्वानी: टीपीनगर में मृत मिला बिहार का क्रेन चालक
हल्द्वानी,अमृत विचार। टीपीनगर में बिहार का रहने वाला एक क्रेन चालक वाहन के भीतर मृत मिला। अज्ञात परिस्थितियों में हुई चालक की मौत के मामले में पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार बिहार के थाना पंजवारा सबलपुर निवासी 47 वर्षीय गुंजन कुमार पुत्र कुलदीप प्रसाद क्रेन चलाता था। रोज की तरह बुधवार रात भी वह क्रेन के भीतर ही सोया था। गुरुवार सुबह क्रेन का क्लीनर गंगाराम वाहन के पास गया तो गुंजन सीट से नीचे लुढ़का हुआ मिला। जबकि क्रेन का दरवाजा अंदर से लॉक था। काफी आवाज देने के बाद भी चालक नहीं जागा। अनहोनी की आशंका के बीच पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने क्रेन का लॉक तोड़कर चालक को बाहर निकाला और 108 एंबुलेंस से बेस अस्पताल भेजा। जहां पहुंचते ही डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। अस्पताल की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इसके साथ ही मृतक के बिहार निवासी परिजनों को भी सूचना दी। टीपीनगर चौकी प्रभारी सतीश कुमार शर्मा का कहना है कि अज्ञात परिस्थितियों में हुई चालक की मौत की जांच शुरू कर दी गई है।