MLA Rakesh Pratap Singh - Amrit Vichar

UP Politics: समाजवादी पार्टी से बगावत पर तीन विधायक विधानसभा से असंबद्ध, क्रॉस वोटिंग में किए गए थे निष्कासित
लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश की सियासत में हलचल मचाने वाले समाजवादी पार्टी के तीन विधायकों को विधानसभा से असंबद्ध कर दिया गया है। इसमें विधायक अभय सिंह, राकेश प्रताप सिंह और मनोज पांडेय शामिल हैं। राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने पर समाजवादी पार्टी ने हाल ही में इन तीनों विधायकों को निष्कासित किया था। अब विधानसभा से इन्हें असंबद्ध करने का नोटिस जारी हो गया है। मतलब, अब ये विधायक किसी पार्टी विशेष के नहीं रह गए हैं।

समाजवादी पार्टी से निष्कासन के बाद ही विधायकों को असंबद्ध किए जाने की कार्यवाही हुई है। दरअसल, ये पूरा मामला राज्यसभा चुनाव से जुड़ा है। राज्यसभा चुनाव में विधायक अभय सिंह, राकेश प्रताप सिंह और मनोज पांडेय ने पार्टी लाइन से अलग जाकर भाजपा प्रत्याश संजय सेठ के पक्ष में मतदान किया था। हालांकि उस चुनाव में सात विधायकों के क्रॉस वोटिंग का मामला सुर्खियां बना था। जिसके कारण भाजपा के संजय सेठ राज्यसभा पहुंचने में कामयाब हो गए।

क्रॉस वोटिंग के बाद से ही बागी विधायकों पर कार्रवाई की आशंका बनी थी। पिछले दिनों ही समाजवादी पार्टी ने तीनों विधायकों को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते निष्कासित किया था। बाकी विधायकों को इस बात पर राहत मिल गई कि वे फिर से पीडीए के वफादार हो गए हैं। और निष्ठा के साथ पार्टी के लिए काम करेंगे। गुरुवार को विधानसभा अध्यक्ष के ऑफिस से जारी नोटिस के बाद अब ये विधायक सदन में किसी राजनीतिक दल के सदस्य के तौर पर नहीं पहुंचाने जाएंगे।

अमेठी: सपा जिलाध्यक्ष ने राकेश प्रताप सिंह को बताया भिखारी, कहा- इतना नालायक विधायक आज तक गौरीगंज में नहीं हुआ
अमेठी। समाजवादी पार्टी (सपा) के जिलाध्यक्ष राम उदित यादव ने पार्टी से निष्कासित विधायक राकेश प्रताप सिंह को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होने मंगलवार को पत्रकारों से बात करते हुए गौरीगंज सदर विधायक राकेश प्रताप सिंह के लिये कहा “ जो कल तक भीख मांगने वाला व्यक्ति था उसको अखिलेश यादव ने राजा बना दिया। इतना नालायक विधायक आज तक गौरीगंज में नहीं हुआ।”

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सपा के जिलाध्यक्ष ने पत्रकारों से कहा “ आप लोगों से कुछ छुपा नहीं है, जो कल तक भीख मांगने वाला व्यक्ति था वह आज राजा बना तो अखिलेश यादव की देन है। बाकी उसके नसीब में भी विधायक बनने को नहीं था। आज आप लोगों से कहना चाहता हूं कि नवीन परिसीमन 2012 में मुसाफिरखाना ब्लॉक गौरीगंज विधानसभा में जुड़ा। तब पार्टी का विधायक गौरीगंज से निर्वाचित हुआ।”

उन्होंने पूर्व के चुनाव का हवाला देते हुए कहा कि साल 2012 के पहले पांच बार समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी चुनाव लड़े थे जो जीत नहीं पाए थे। राम उदित यादव ने आगे कहा “ गौरीगंज की धरती पर इतना नालायक विधायक आज तक ना हुआ है ना आगे होगा।”

गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी ने हाल के दिनों में ही समाजवादी पार्टी के बागी विधायक राकेश प्रताप सिंह को पार्टी से निकाल दिया था। तब से सपा और विधायक राकेश प्रताप सिंह में वाक युद्ध जारी है।

जिला कार्यालय पर सपा कार्यकताओं ने केक काट कर सपा मुखिया अखिलेश यादव का जन्म दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर सपा के वरिष्ठ नेता डा सिंधु जीत सिंह ने 52 लोगों को सायकिल वितरित किया। इस अवसर पर सपा के कई नेताओं ने संबोधन किया।