Maid - Amrit Vichar

हल्द्वानी: कारोबारी के घर चोरी, नशीला सूप पिलाकर नौकरानी ने लगाई चपत
हल्द्वानी, अमृत विचार। शहर में कॉपी-किताब के बड़े कारोबारी के चोरी की बड़ी घटना हुई। घटना को कारोबारी की नौकरानी ने अपने साथियों के साथ मिलकर अंजाम पहुंचाया। घटना से ठीक पहली रात नौकरानी ने घर में अकेले कारोबारी व उनकी पत्नी को सूप में नशीली गोलियां खिलाकर बेहोश किया और फिर लाखों रुपये के आभूषण लेकर फरार हो गई।

इस नौकरानी को कुछ समय पहले ही कारोबारी की बेटी ने ऑनलाइन के माध्यम से नौकरी पर रखा था। घटना की खुलासा तब हुआ, जब सुबह गार्ड ड्यूटी पर पहुंचा। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

मुखानी थाना क्षेत्र के कालाढूंगी रोड निवासी दीपक अग्रवाल कॉपी-किताबों का कोराबार करते हैं। वह यहां अपनी पत्नी मिनाक्षी, बेटा व बहू के साथ रहते हैं। बताया जाता है कि बीती 12 नवंबर को उनके बेटे की शादी हुई है और वह पत्नी के साथ हनीमून के लिए बाली गया है। घर में दीपक अपनी पत्नी के साथ अकेले थे और काम करने के लिए एक नौकरानी थी, जिसे 24 नवंबर को कारोबारी की बहन ने ऑनलाइन साइट के जरिये नौकरी पर रखा था।

पहरे के लिए घर के बाहर एक गार्ड भी रहता है। मंगलवार को दीपक अपनी पत्नी के साथ घर पर थे। रात करीब साढ़े 8 बजे नौकरानी ने दीपक और उनकी पत्नी को सूप बनाकर दिया। सूप पीने के बाद दोनों बेहोश हो गए। जिसके बाद नौकरानी ने दो युवकों को घर में बुला लिया। एक कमरे में लॉकर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। दूसरे कमरे में और भी गहने थे, लेकिन शातिर यहां का लॉकर तोड़ नहीं पाए।

जिसके बाद तीनों फरार हो गए। सुरक्षा गार्ड अंदर पहुंचा तो कारोबारी और उनकी पत्नी को बेहोश देख अस्पताल पहुंचाया। सूचना पाकर मुखानी पुलिस और फॉरेंसिक एक्सपर्ट मौके पर पहुंच गए। मुखानी थानाध्यक्ष विजय मेहता ने बताया कि सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। फॉरेंसिक टीम ने फिंगर प्रिंट व अन्य साक्ष्य जुटाए हैं। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

नेपालन है नौकरानी, नहीं कराया पुलिस सत्यापन
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि जो नौकरानी दीपक के घर काम करने आई थी वह मूलरूप से नेपाल की रहने वाली है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि घटना को अंजाम देने वाले अन्य दो युवक कौन थे। पता यह भी लगा है कि 24 नवंबर से घर में काम कर रही नौकरानी का दीपक ने पुलिस सत्यापन नहीं कराया था। पूरी संभावना है कि घटना को अंजाम देने के बाद नेपालन नौकरानी बड़े आराम से नेपाल फरार हो सकती है।

दो पहिया वाहन से भागे चोर, लोकेशन बस अड्डे पर मिली
घटना के बाद नौकरानी और उसके साथी भागकर रोडवेज बस स्टेशन तक पहुंचे। नौकरानी के मोबाइल की अंतिम लोकेशन रोडवेज स्टेशन पर मिली है। इसके बाद उसने मोबाइल बंद कर दिया। माना जा रहा है कि नौकरानी व उसके साथी रोडवेज बस से भाग सकते हैं। इधर, घर के सुरक्षा गार्ड का कहना है कि उसने चोरों को दो पहिया वाहन से भागते देखा था। संभावना जताई है कि यदि ऐसा है तो हो सकता है कि किसी स्थानीय व्यक्ति ने भी घटना में सहयोग किया हो।

नौकर बनाकर घर भेजे जा रहे चोर, भेजने वालों के नंबर बंद

डिजिटलीकरण के दौरान में इंटरनेट पर बढ़ती निर्भरता घातक साबित हो रही है। प्लंबर से लेकर नौकर और कार से लेकर हवाई जहाज उड़ाने वाले भी इंटरनेट पर उपलब्ध हैं। बड़े-बड़े घरों में नौकर-नौकरियां उपलब्ध कराने वाली कंपनियों की इंटरनेट पर भरमार हैं, जिनकी आड़ में चोरों ने चोरी का नया तरीका इजात कर लिया है और इसका ताजा उदाहरण दीपक अग्रवाल के घर हुई चोरी है।

दीपक अग्रवाल की बेटी दिल्ली में रहती है। घर में काम करने के लिए जब नौकरानी की जरूरत हुई तो दीपक ने अपनी बेटी को फोन किया। बेटी ने नौकरानी के लिए इंटरनेट खंगालना शुरू किया तो उनके पास कई कंपनियों से फोन आने लगे। ऐसा ही एक फोन करने वाले ने खुद को एक बड़ी कंपनी का अधिकारी बताया और उन्हें भरोसेमंद नौकरानी उपलब्ध कराने का भरोसा दिया। जालसाज ने दीपक की बेटी को अपनी मीठी-मीठी बातों में फंसा लिया। उन्हें भी भरोसा हो गया और 24 नवंबर से नौकरानी काम करने पहुंच गई।

चोरी की घटना के बाद जब दीपक की बेटी उन लोगों को फोन किया, जिन्होंने नौकरानी भजी थी तो पता लगा कि वह सारे नंबर बंद हैं। पुलिस को शक है कि यह चोरों का पूरा गिरोह है, जो ऑनलाइन नौकर या नौकरानी उपलब्ध कराने की आड़ में घटनाओं को अंजाम देते हैं।

खाने-पीने, आने-जाने सब का समय, सब जानती थी नौकरानी
नेपालन नौकरानी को दीपक के घर आए भले ही दो दिन हुए हों, लेकिन इतने ही समय में उसने हर किसी के आने-जाने, खाने-पीने का समय पता कर लिया था। घटना की रात गार्ड को एक शादी में जाना था और वह देर से ड्यूटी पर आएगा, यह बात भी नौकरानी को पता थी। हालांकि गार्ड अगर थोड़ा और देर से पहुंचता तो आरोपी घर में दूसरी तिजोरी भी तोड़ डालते, लेकिन तभी गार्ड पहुंच गया और आरोपियों को भागना पड़ा। अमूमन गार्ड रोजना 10 बजे आता है, लेकिन शादी की वजह से मंगलवार को वह साढ़े 10 बजे पहुंचा। जब वह पहुंचा तो देखा दो पहिया से दो लोग घर से निकल रहे थे।

यह भी पढ़ें - हल्द्वानी: 22 साल से फरार डकैत पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

काशीपुर: नौकरानी ने प्रेमी के साथ मिलकर घर से उड़ाए थे लाखों के जेवर
काशीपुर, अमृत विचार। मानपुर रोड स्थित एक घर में आठ माह पूर्व हुई लाखों के जेवर की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस ने घर में काम करने वाली नौकरानी व उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। साथ ही आरोपियों की निशानदेही पर चोरी के जेवर बरामद कर लिए हैं।

बुधवार को चोरी का खुलासा करते हुए एएसपी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि हाउस नंबर 07, प्रकाश इन्क्लेव, मानपुर रोड निवासी नीलम सूंठा पत्नी राजीव सूंठा ने पुलिस को तहरीर दी। तहरीर में पीड़ित ने बताया कि 05 जनवरी 2024 को उसके घर में रखे लाखों के जेवर अचानक गायब हो गए थे।

इसके बाद परिजनों ने घर में काम करने वाली नौकरानी पर चोरी का शक जताया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज़ कर जांच शुरु कर दी। पुलिस ने नौकरानी दीप गंगा कॉलोनी निवासी अंजलि राणा, हनुमान मंदिर कॉलोनी निवासी शिवम को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी नौकरानी ने बताया कि उसने मौका देखकर घर से जेवर चोरी कर अपने प्रेमी को सौंप दिए थे। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी के जेवर बरामद कर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

चोरी के बाद घर में काम करती रही नौकरानी
खुलासे के दौरान एएसपी ने बताया कि आरोपी नौकरानी पीड़िता के घर में लंबे समय से काम कर रही थी। वहीं चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद नौकरानी कई दिनों तक घर में काम करती रही। कुछ दिन बाद नौकरानी ने घर से काम छोड़ दिया।

आगरा: नौकरानी रच रही थी खतरनाक साजिश...पता नहीं चलता तो जाती मालकिन की जान !
आगरा,अमृत विचार। आजकल नौकरानी पर भी भरोसा करना मुश्किल हो गया है। सिकंदरा थाना क्षेत्र में एक ऐसी ही घटना ने नौकरों पर से भी भरोसा उठा दिया है। पदम प्राईड में काफी समय से काम कर रही एक नौकरानी अपनी मालकिन को स्लो प्वाइजन दे रही थी। पुलिस ने अब पूरे मामले में मुकदमा दर्ज किया है। जाहिर है नौकरानी की इस हरकत का पता नहीं चलता तो मालकिन को अपनी जान से हाथ धोना पड़ता।

जानकारी के मुताबिक पदम प्राईड निवासी शिवांगी पत्नी आलोक कुमार ने मुकदमा दर्ज कराया है कि उनके यहां पद्मा निवासी आवास विकास कॉलोनी कई साल से खाना बनाने का काम कर रही थी। उनकी तबीयत बीच-बीच में काफी खराब रहने लगी। तबीयत खराब होने के चक्कर में उसकी मां लखनऊ से उनके साथ रहने आ गईं थी। उन्होंने देखा कि पदमा उसके खाने में कुछ मिला रही है। उन्होंने उसे टोका तो वह घबरा गई और वहां से चली गई। फिर उन्होंने चिकित्सकों से पता किया तो पता चला कि उनके खाने में खतरनाक पदार्थ या जहरीली दवा मिलाई जा रही थी। सिकंदरा पुलिस ने शिकायत पर आरोपी नौकरानी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

आगरा: सीसीटीवी में नौकरानी की हरकत देख सन्न रह गया परिवार, खाने में मिलाती थी....
आगरा, अमृत विचार। आगरा के थाना ताजगंज इलाके के नालंदा टाउन में रह रहे एक परिवार के साथ उसकी नौकरानी की धोखाधड़ी और चोरी का मामला सामने आया है। घर में से सामान चुराने के लिए नौकरानी ने नालंदा टाउन में रह रहे बलजीत भाटिया के परिवार की आंखों में धूल झोंकने के लिए उसे परिवार को नशे की गोलियां देना शुरू कर दी।

मंजू नाम की नौकरानी भाटिया परिवार में 2023 से घर के काम के लिए आई थी इससे पहले उसकी बहन रेखा उनके घर में काम कर रही थी रेखा ने किसी बात को लेकर काम छोड़ दिया तो उसकी बहन ने वहां काम शुरू कर दिया भाटिया परिवार में नौकरानी की नजर उनके सामान पर पडने लगी तो इस नौकरानी ने सामान को चुराने का नायाब तरीका ढूंढ लिया।

मंजू हर रोज अपनी सलवार में  नशे की गोलियां छुपा कर लाती और भाटिया परिवार के खाने में नशे की गोलियां मिलाकर उन्हें खाना तैयार करके दे देती और जैसे ही परिवार बेहोशी की हालत में आने लगता मंजू को घर में जो सामान पसंद होता उसे वह चुपचाप उठाकर ले जाती। यह सिलसिला लगातार कई महीने तक चलता रहा।

घर से धीरे-धीरे सामान गायब होने की घटना से भाटिया परिवार भी सकते में आ गया जब भी कोई सामान गायब होता और वह अपने घर की नौकरानी से पूछ से तो वह स्पष्ट मना कर देती। इधर परिवार को खाना खाते ही अचानक एक बेहोशी और नींद आने से भी परिवार सतर्क हो गया ।

आगरा: सीसीटीवी में नौकरानी की हरकत देख सन्न रह गया परिवार, खाने में मिलाती थी.... pic.twitter.com/psK2cwhntx

— amrit vichar (@amritvicharlko) February 5, 2024

भाटिया परिवार के मुखिया बलवंत भटियां ने सामान की चोरी रोकने के लिए और हकीकत जानने के लिए अपने घर में सीसीटीवी कैमरे इंस्टॉल करा दिए । यह बात उनकी नौकरानी को पता नहीं थी सीसीटीवी कैमरे लगने के बाद नौकरानी मंजू की हरकतें बदस्तूर जारी रहीं । भाटिया परिवार घर से सामान चोरी होने का इंतजार कर रहा करता रहा और जैसे ही सामान चोरी हुआ भाटिया परिवार ने सीसीटीवी की फुटेज निकाल कर जब देखी तो वह भौचक्के रह गए।

उन्होंने सीसीटीवी में देखा कि नौकरानी मंजू अपनी सलवार में नशे की गोलियां छुपा कर लाती है और उनके आटे और सब्जी में खाना बनाने के वक्त वहां नशे की गोलियां मिला देती है जिससे पूरा परिवार खाकर बेहोशी की हालत में आ जाता है । इसी मौके का फायदा उठाकर घर से सामान चोरी करती है । सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद बलवंत भाटिया ने अपनी नौकरानी की शिकायत थाना ताजगंज में की है ।

बलवंत भाटिया बताते हैं कि मंजू 2017 से उनके संपर्क में हैं उसकी बहन रेखा उनके घर काम करती थी इसी दौरान मंजू के बेटे की तबीयत खराब हुई थी तो उन्होंने 25 से ₹30000 मंजू के बेटे के इलाज पर खर्च किए थे बलवंत भाटिया की पत्नी बताती हैं कि मंजू के बेटे को बचाने के लिए वह इसलिए आगे आई क्योंकि इससे पहले उनके बेटे की तबीयत खराब हुई थी। इस दर्द को समझते हुए उन्होंने मंजू की मदद की थी लेकिन मंजू ने अपने बेटे को बचाने वाले परिवार को ही नशे की गोलियां देकर लूटने का काम शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें: लखनऊ: कल पेश हो रहे बजट पर अमृत विचार से बोले व्यापारी, कहा- बजट में हमें भी जगह दो सरकार!

हल्द्वानी: पुलिस की रडार पर सेवानिवृत्त एसडीएम की नौकरानी
हल्द्वानी, अमृत विचार। जजफार्म में सेवानिवृत्त एसडीएम एसपीएस रावत के घर बीती 30 अगस्त को हुई चोरी का सुराग अभी तक नहीं लगा है। मामले के खुलासे में लगीं तीन-तीन टीमों की रडार पर एसडीएम की दो नौकरानी हैं, लेकिन पूछताछ में अभी तक पुलिस को कुछ हासिल नहीं हुआ है। इसके अलावा इलाके में सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद भी पुलिस के हाथ ऐसा सुराग नहीं लगा, जिससे चोरों तक पहुंचा जा सके।

88 वर्षीय सेवानिवृत्त एसपीएस रावत यहां पत्नी सुशीला के साथ रहते हैं। घर में एक नौकरानी नर्मदा है और यहां काम करने के लिए नौकरानी की बहन भी आती है। जबकि बेटा और बहू ऑस्ट्रेलिया में रहते हैं। घर में किसी का आना-जाना नहीं है और जिस तरह से वारदात को अंजाम दिया गया, उससे यही लगता है कि चोरी के पीछे एसडीएम को करीब के जानने वाले का हाथ हैं।

कोई ऐसा जिसे पता हो कि उनका सोना-चांदी और रुपया कहां रखा है। कारण कि घटना की रात जिस कमरे में एसडीएम पत्नी के साथ सोए थे, उसी कमरे के एक बक्से में करीब 7 तोला सोने के जेवर और 40 हजार कैश रखा था। चोरों ने इस बक्से के अलावा घर के किसी सामान को न तो हाथ लगाया और न ही न ही घर के अन्य कमरों को खंगाला।

इस मामले में मुखानी पुलिस ने अभी तक रिपोर्ट तो दर्ज नहीं है, लेकिन चोरों की तलाश में तीन टीमें लगी हुई हैं। दो टीमें थाने की अनावरण के लिए काम कर रही हैं, जबकि एसओजी भी अपने स्तर से पड़ताल में जुटी है। नौकरानी नर्मदा पर शक इसलिए भी है कि घटना की रात चोरों ने घर में पले कुत्ते को बुरी तरह पीटा था और कुत्ता लगातार भौंक रहा था, लेकिन आवाज सुनने के बावजूद नर्मदा अपने कमरे से बाहर नहीं आई। शक नर्मदा की बहन सावित्री पर भी है, क्योंकि बाहरी लोगों में सिर्फ सावित्री ही एक ऐसा नाम है, जिसका घर में आना जाना है। इसके अलावा नर्मदा का पति, जो बरेली रोड स्थित एक दुकान में काम करता है।

चर्चा भी हो सकती है चोरी की वजह

चोरी में करीबी शामिल है इतना तो साफ है, लेकिन सीधे तौर पर करीबी शामिल है यह कहना मुश्किल है। दरअसल, कई मामलों में ऐसा भी देखा गया कि चर्चा चोरी की वजह बन जाती है। मसलन, एसडीएम को करीब जानने वाले चुनिंदा लोग हैं। संभावना है कि इन्हीं में से किसी एसडीएम के रहन-सहन का जिक्र अपने किसी करीबी से किया हो या फिर करीबी ने बाताों-बातों में एसडीएम के रहन-सहन की बातें उगलवा ली हों और फिर वारदात को अंजाम दिया।

चोरी के मामले में तहरीर न मिल पाने की वजह से अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। बावजूद इसके पुलिस जांच में जुटी है। मुखानी थाने से टीम काम कर रही है। इसके अलावा एसओजी भी खुलासे के प्रयास कर रही है। जल्द ही मामले का अनावरण कर दिया जाएगा।
-रमेश बोरा, थानाध्यक्ष मुखानी

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी: नाबालिगों के साथ मिलकर की थी तीन लोगों से लूट

रुद्रपुर: पॉश कॉलोनी में हुई लाखों की चोरी में घर की नौकरानी गिरफ्तार
रुद्रपुर, अमृत विचार। दो सितंबर को पॉश कॉलोनी में हुई चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने घर की नौकरानी को गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से चोरी का माल भी बरामद कर लिया। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी महिला दो माह पहले ही घर पर काम पर आई थी।

बताते चलें कि स्वीडेल कॉलोनी की रहने वाली रुचि पांडेय ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि 2 सितंबर को उसके घर से एक जोड़ी सोने के झुमके 11.730 ग्राम, एक जोड़ी कान की बाली 1.890 ग्राम, सोने की चैन 4.030 ग्राम, चांदी की चैन 10.120 ग्राम सहित कुछ नगदी चोरी हुई थी। जिसकी जानकारी 3 सितंबर की सुबह हुई।

चोरी हुए माल की कीमत तीन लाख के करीब थी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घटना की तफ्तीश शुरू कर दी। इसके बाद घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया। इसमें गृह स्वामिनी को फुटेज में संदिग्ध महिला की फोटो दिखाई दी तो पता चला कि संदिग्ध महिला उसी घर में साफ सफाई और घर का सारा काम करती है और पिछले दो माह पहले ही काम पर रखी गई थी।

इसके बाद पुलिस ने संदिग्ध महिला की खोजबीन शुरू कर दी और सुरागरसी और पतारसी के आधार पर आरोपी महिला को मटकोटा चौराहा के समीप घेराबंदी कर दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी महिला ने अपना नाम लक्ष्मी निवासी हंस विहार कॉलोनी भूरारानी बताया। इस दौरान पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी के जेवरात भी बरामद कर लिए हैं।

कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि आरोपी महिला दो माह पहले ही घरेलू काम के लिए रखी गई थी और काम के दौरान ही उसने घर की अलमारी में रखे जेवरात होने की जानकारी भी थी। मौका पाकर आरोपी नौकरानी ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सीसीटीवी कैमरों में आरोपी महिला संदिग्ध अवस्था में जाती हुई दिखाई दे रही थी। पुलिस ने आरोपी महिला को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

यह भी पढ़ें: Uttarakhand Weather: 1 हफ्ते बाद देहरादून को उमस भरी गर्मी से मिली राहत

हल्द्वानी: नौकरानी की मौत पर पति ने ऐंठ लिए लाखों रुपये
हल्द्वानी, अमृत विचार। सरकारी अधिकारी के घर काम करने वाली नौकरानी की मौत हो गई और नौकरानी का पति उसकी मौत को कैश करने में जुट गया। पति ने अपनी ही पत्नी के अवैध संबंध का आरोप सरकारी अधिकारी पर लगा दिया। उसे बदनाम करने और नौकरी खा जाने की धमकी देकर लाखों रुपये की वसूली कर ली। अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी ने खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

बसंत विहार मुखानी निवासी हरीशचन्द्र पुत्र भगराम ने मुखानी पुलिस को बताया कि वह केंद्रीय जल आयोग कार्यरत हैं और वर्ष 2016 में उनके घर संतोष कुमारी नाम की महिला काम करती थी। बीमारी से वर्ष 2022 में उसकी मौत हो गई। जिसके बाद खुद को संतोष का पति बताते हुए दमुवाढूंगा निवासी मुन्ना लाल शुक्ला पुत्र मुकुल बिहारी शुक्ला हरीशचंद्र के दफ्तर पहुंच गया। आरोप है कि मुन्ना ने बंदूक दिखाई और कहा कि उसने संतोष कुमारी को जहर देकर मारा है।

इसके एवज में 14 लाख रुपये देने होंगे, नहीं तो वह संतोष के कत्ल की रिपोर्ट दर्ज कराएगा। हरीश और संतोष के बीच नाजायज सम्बंध थे, ये बात फैला दूंगा। डर कर हरीश चंद्र ने मुन्ना को 5 लाख रुपये दे दिए। बाकी के रुपयों के लिए मुन्ना साथियों के साथ नशे में हरीश चंद्र के घर पहुंच गया और बंदूक दिखाकर बकाया न देने पर जान से मारने की धमकी देने लगा। उसने जबरन तीन ब्लैक चेक पर हस्ताक्षर भी करा लिए। मुखानी पुलिस का कहना है कि इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

हल्द्वानी: पंप से पेट्रोल का रिसाव, धमाके के साथ नाली में लगी आग
हल्द्वानी, अमृत विचार। पेट्रोल पंप के बाहर नाली में लगी आग ने सुबह काठगोदाम के लोगों की सांस हलक में अटका दी। खबर मिलते ही भारी मात्रा में पुलिस बल और दमकल की टीम मौके पर पहुंच गई। पेट्रोल पंप के रिस रहा पेट्रोल नगर निगम की नाली तक पहुंच गया और फिर धमाके के साथ नाली में आग लग गई। लोगों की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया। भारत पेट्रोलियम की ओर से आए अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।

काठगोदाम कॉल टैक्स तिराहे के पास चेतन बल्यूटिया का भारत पेट्रोलियम कंपनी का पंप है। बताया जाता है कि शनिवार सुबह करीब पौने 11 बजे पंप के बाहर से गुजरी नगर निगम की नाली में अचानक धमाके के साथ आग लग गई। उस वक्त सड़क व्यस्त थी और पेट्रोल पंप के आस-पास तमाम लोग व दुकानदार जमा थे। धमाका और आग देखते ही वहां अफरा-तफरी मच गई।

पंप में भारी मात्रा में पेट्रोल होने और के पंप तक पहुंचने की शंका को देखते हुए आनन-फानन में लोग राहत कार्य में जुट गए। जिसके बाद पंप के मैनेजर आशुतोष रावत ने चेतन को फोन कर घटना की जानकारी दी। पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई। लोग आग बुझाने में जुटे थे। इसी बीच अग्निशमन कर्मियों ने फोम डालकर आग को पूरी तरह रोक दिया।

आग बुझने के बाद पता लगा कि पंप में एक पुरानी अंडर ग्राउंड पाइप लाइन है, जो पंप के बाहर नाली से मिलती है। इसी पाइप लाइन के जरिये पेट्रोल की बूंदें नाली में गिर रही थीं, आग की वजह बनीं। घटना के बाद पुलिस ने पेट्रोप पंप बंद करा दिया। कुछ देर बाद भारत पेट्रोलियम के टेक्नीशियन भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पंप की मशीनों को खोलकर जांच की। हालांकि अभी तक पेट्रोल रिसाव की वजह सामने नहीं आई है। फिलहाल, जांच तक पंप को बंद रखा जाएगा।

आग किन कारणों से लगी है, अभी इसका पता नहीं लगा है। हालांकि इतना साफ है कि पंप से गुजरी अंडर ग्राउंड पाइप लाइन से पेट्रोल रिस रहा था। अधिकारी रिसाव के कारणों का पता लगाने में जुटे हैं।
- चेतन बल्यूटिया, पंप मालिक

सूचना पर पहुंची पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम ने तत्काल आग पर काबू पा लिया था। इसके अलावा नालियों में आग न फैले इसके लिए फोम फायर एक्सस्टिंग्यूशर का छिडकाव किया गया।
- प्रमोद पाठक, एसओ काठगोदाम

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी: नौकरानी की मौत पर पति ने ऐंठ लिए लाखों रुपये

हल्द्वानी: नौकरानी की मौत पर पति ने ऐंठ लिए लाखों रुपये
हल्द्वानी, अमृत विचार। सरकारी अधिकारी के घर काम करने वाली नौकरानी की मौत हो गई और नौकरानी का पति उसकी मौत को कैश करने में जुट गया। पति ने अपनी ही पत्नी के अवैध संबंध का आरोप सरकारी अधिकारी पर लगा दिया। उसे बदनाम करने और नौकरी खा जाने की धमकी देकर लाखों रुपये की वसूली कर ली। अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी ने खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

बसंत विहार मुखानी निवासी हरीशचन्द्र पुत्र भगराम ने मुखानी पुलिस को बताया कि वह केंद्रीय जल आयोग कार्यरत हैं और वर्ष 2016 में उनके घर संतोष कुमारी नाम की महिला काम करती थी। बीमारी से वर्ष 2022 में उसकी मौत हो गई। जिसके बाद खुद को संतोष का पति बताते हुए दमुवाढूंगा निवासी मुन्ना लाल शुक्ला पुत्र मुकुल बिहारी शुक्ला हरीशचंद्र के दफ्तर पहुंच गया।

आरोप है कि मुन्ना ने बंदूक दिखाई और कहा कि उसने संतोष कुमारी को जहर देकर मारा है। इसके एवज में 14 लाख रुपये देने होंगे, नहीं तो वह संतोष के कत्ल की रिपोर्ट दर्ज कराएगा। हरीश और संतोष के बीच नाजायज सम्बंध थे, ये बात फैला दूंगा।

डर कर हरीश चंद्र ने मुन्ना को 5 लाख रुपये दे दिए। बाकी के रुपयों के लिए मुन्ना साथियों के साथ नशे में हरीश चंद्र के घर पहुंच गया और बंदूक दिखाकर बकाया न देने पर जान से मारने की धमकी देने लगा। उसने जबरन तीन ब्लैक चेक पर हस्ताक्षर भी करा लिए। मुखानी पुलिस का कहना है कि इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें: काशीपुर: घनी आबादी के बीच मृत मिला तेंदुए का शावक

हल्द्वानी: जेल गई नौकरानी, पति को दूसरी जेल भेजा
हल्द्वानी, अमृत विचार। अंकित हत्याकांड के आखिरी दो आरोपियों को भी पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर जेल पहुंचा दिया है। बीते बुधवार को पुलिस दोनों को पश्चिम बंगाल से शहर लेकर पहुंची थी। दोनों हत्यारोपियों को अलग-अलग जेलों में रखा गया है।

बता दें कि बीती 14 जुलाई को युवा कारोबारी अंकित की हत्या की गई थी। हत्या का आरोप गोरापड़ाव निवासी माही उर्फ डॉली, माही का प्रेमी दीप कांडपाल, नौकरानी ऊषा और ऊषा के पति रामऔतार व सपेरे रमेश नाथ पर है। पुलिस ने सबसे पहले रमेश नाथ को हल्द्वानी से गिरफ्तार किया।

इसके बाद रुद्रपुर से माही व दीप को, जबकि ऊषा और रामऔतार को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया गया। ऊषा और रामऔतार को पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर ले आकर और गुरुवार को दोनों को न्यायालय के सामने पेश किया गया। जहां से दोनों अलग-अलग जेलों में भेज दिया गया।

बरेली: एक क्लिक पर मिलेगी पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, विभागीय, नगर निगम की मदद
बरेली, अमृत विचार। आपात काल से निपटने के लिए स्मार्ट पहल की गई है। शहर के प्रमुख छह चौराहों पर आपात काल से निपटने के लिए मशीन लगाई गई है। जिसके एक बटन को क्लिक करने पर पुलिस, डाक्टरी विभागीय व नगर निगम की मदद मिल सकेगी। यह मशीन अन्य स्थानों पर  भी लगाई  जानी हैं।

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत जिले में कई स्थानों पर आपातकालीन कॉलिग बाक्स लगाए गए है। इस कॉल वाक्स से किसी को भी मदद कुछ ही मिनट में पहुंच जाएगी। जीजीआईसी, सैटेलाइट चौराहे पर ये कॉल बाक्स लगाए गए है। इसमें एक आगे की ओर एक पीले रंग का बटन है।

इस बटन को दबाते ही नगर निगम के स्मार्ट सिटी कंट्रोल रुम में कॉल अपने आप पहुंच जाएगी और कंट्रोल रुम में तैनात कोई भी आपरेटर इस कॉल को रिसीब कर तुरंत ही संबंधित विभाग को सूचीत करेगा और मदद पहुंच जाएगी। इस मशाीन के पास में ही कई सीसीटीवी भी लगाए गए है। जिससे की लाइव फुटेज भी पहुचेंगी। जिससे की पता रहे कि कौन कॉल कर रहा है। ये मशीन सर्दी गर्मी, बरसात में मशीन काम करती है। इसी इमरजेंसी कॉल बाक्स में लाल रंग का बटन लगा है।

स्मार्ट मशीन से अंजान है शहर के लोग

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत यह बाक्स जीजीआईसी स्कूल के बाहर और दूसरा सेटेलाइट चौराहे पर लगाया गया है गई है। लेकिन शहर के लोगों को पता ही नही है कि ये मशीन कैसे काम करती है। प्रोजेक्ट से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि स्मार्ट सिटी के तहत ये पहला मौका है। जब शहर में इस तरह की मशीन को लगाया गया है।अभी लोगों को इसकी जानकारी नहीं है। जल्द ही इसका प्रचार कर लोगों को मशीन के बारे में बताया जाएगा।

और भी स्थानों पर लगेगी मशीने

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत बाकि और भी स्थान पर इस तरह के कॉल बाक्स लगाए जाएगे। इसके लिए शहर में और भी स्थानों पर सर्वे होगा। पहले जिन स्थानों पर प्रयोग सफल हो जाता है तो क्षेत्र के बाकि स्थानों पर भी मशीने लगाई जाएगी। खासकर बस स्टैंड, थानोंं के पास, बरेली कॉलेज, कुछ गर्ल्स  स्कूल के पास, संवेदनशील इलाकों मे , कुछ विशेष इलाकों में और बाजार आदि स्थानों पर लगाई जाएगी। जिससे की लोगों को जरुरत पड़ने पर मदद पहुंच सके।

ये भी पढ़ें- बरेली: समस्त समाज के लिए एक नया संदेश, दिव्यांग से कराया गया ध्वजारोहण

लखनऊ: गूगल जरिए नौकरानी की तलाश करना बैंककर्मी को पड़ा भारी, गंवाए 52 लाख रुपये, जानें कैसे?
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के थाना तालकटोरा क्षेत्र मे रहने वाले बैंककर्मी इंटरनेट पर नौकरानी की तलाश करते-करते जालसाजों के श‍िकार हो गए और नौकरानी मुहैया कराने के बहाने मोबाइल पर अश्लील बातों की आडियो और वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर 50.17 लाख रुपये ठग लिए। शिकायत मिलने पर लखनऊ साइबर क्राइम सेल व थाना तालकटोरा पुलिस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा एक फर्जी डेटिंग ऐड के जरिए अश्लील ऑडियो वीडियो बनाकर धोखाधड़ी कर लाखो रुपए ऐंठने वाले अंतर्राजीय शातिर साइबर अपराधियों का पर्दाफाश एक शातिर युवक को गिरफ्तार शतप्रतिशत रुपये बरामद किया।

पुलिस के मुताबिक थाना तालकटोरा क्षेत्र में रहने वाले बैंक कर्मी अजय श्रीवास्तव ने गूगल एप पर नौकरानी की तलाश मे एप के माध्यम से वह जालसाजों के जाल में फंस गए जालसाज वायरल करने की धमकी देकर ब्लैक मेल करने लगे और लाखों रुपये ले लिए।

इंस्पेक्टर साइबर क्राइम सेल रणजीत राय ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित संदीप मंडल कोलकाता के न्यू टाउन हिडको आवासन बिल्डिंग हेयर स्ट्रीट इलाके का रहने वाला है। उसके पास से घटना में प्रयुक्त मोबाइल, पीड़ित अजय के 50.17 लाख रुपये बरामद कर लिए गए हैं। वहीं इसके अन्य साथियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

इंस्पेक्टर ने बताया कि पीड़ित अजय पी एन बी बैंक में नौकरी करते हैं। बीते मार्च माह में वह गूगल पर लोकैंटो प्लेटफार्म पर घरेलू नौकरानी सर्च कर रहे थे। इसके बाद उनके मोबाइल पर संदीप मंडल ने फोन किया। संदीप मंडल कोलकाता में एक काल सेंटर चलाता है। वह गूगल पर डेटिंग एप भी चलाता है। जिसमें फोन पर बातचीत करने के लिए वह लड़कियां भी मुहैया कराता है।

संदीप ने अजय से बात की और कहा कि आपने मेरी वेबसाइट पर सर्च किया था। आपकी क्या जरूरत है। अजय का कहना है कि उन्होंने कहा कि उन्हें घर पर काम करने के लिए नौकरानी चाहिए। संदीप ने रजिस्ट्रेशन और अन्य मदों में एक खाते में रुपये डलवाए। इसके बाद अजय को कुछ फोटो भेजी अजय से एक फोटो सेलेक्ट करने के लिए कहा।

अजय ने फोटो सेलेक्ट कर ली। इसके बाद संदीप ने अजय से लड़की की फोन पर बात कराई। फोन पर बात करने के दौरान लड़की ने कुछ अश्लील बातें की इसके बाद वीडियो काल भी की। संदीप ने लड़की के माध्यम से अश्लील आडियो और वीडियो दोनों रिकार्ड कर लिया। इसके बाद उसे वायरल कर अजय के परिवारजन को भेजने का झांसा देकर ठगने लगा था।

यह भी पढ़ें:-गोरखपुर: ऑनलाइन गहने मंगाकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार