नौकरानी - Amrit Vichar

हल्द्वानी: कारोबारी के घर चोरी, नशीला सूप पिलाकर नौकरानी ने लगाई चपत
हल्द्वानी, अमृत विचार। शहर में कॉपी-किताब के बड़े कारोबारी के चोरी की बड़ी घटना हुई। घटना को कारोबारी की नौकरानी ने अपने साथियों के साथ मिलकर अंजाम पहुंचाया। घटना से ठीक पहली रात नौकरानी ने घर में अकेले कारोबारी व उनकी पत्नी को सूप में नशीली गोलियां खिलाकर बेहोश किया और फिर लाखों रुपये के आभूषण लेकर फरार हो गई।

इस नौकरानी को कुछ समय पहले ही कारोबारी की बेटी ने ऑनलाइन के माध्यम से नौकरी पर रखा था। घटना की खुलासा तब हुआ, जब सुबह गार्ड ड्यूटी पर पहुंचा। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

मुखानी थाना क्षेत्र के कालाढूंगी रोड निवासी दीपक अग्रवाल कॉपी-किताबों का कोराबार करते हैं। वह यहां अपनी पत्नी मिनाक्षी, बेटा व बहू के साथ रहते हैं। बताया जाता है कि बीती 12 नवंबर को उनके बेटे की शादी हुई है और वह पत्नी के साथ हनीमून के लिए बाली गया है। घर में दीपक अपनी पत्नी के साथ अकेले थे और काम करने के लिए एक नौकरानी थी, जिसे 24 नवंबर को कारोबारी की बहन ने ऑनलाइन साइट के जरिये नौकरी पर रखा था।

पहरे के लिए घर के बाहर एक गार्ड भी रहता है। मंगलवार को दीपक अपनी पत्नी के साथ घर पर थे। रात करीब साढ़े 8 बजे नौकरानी ने दीपक और उनकी पत्नी को सूप बनाकर दिया। सूप पीने के बाद दोनों बेहोश हो गए। जिसके बाद नौकरानी ने दो युवकों को घर में बुला लिया। एक कमरे में लॉकर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। दूसरे कमरे में और भी गहने थे, लेकिन शातिर यहां का लॉकर तोड़ नहीं पाए।

जिसके बाद तीनों फरार हो गए। सुरक्षा गार्ड अंदर पहुंचा तो कारोबारी और उनकी पत्नी को बेहोश देख अस्पताल पहुंचाया। सूचना पाकर मुखानी पुलिस और फॉरेंसिक एक्सपर्ट मौके पर पहुंच गए। मुखानी थानाध्यक्ष विजय मेहता ने बताया कि सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। फॉरेंसिक टीम ने फिंगर प्रिंट व अन्य साक्ष्य जुटाए हैं। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

नेपालन है नौकरानी, नहीं कराया पुलिस सत्यापन
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि जो नौकरानी दीपक के घर काम करने आई थी वह मूलरूप से नेपाल की रहने वाली है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि घटना को अंजाम देने वाले अन्य दो युवक कौन थे। पता यह भी लगा है कि 24 नवंबर से घर में काम कर रही नौकरानी का दीपक ने पुलिस सत्यापन नहीं कराया था। पूरी संभावना है कि घटना को अंजाम देने के बाद नेपालन नौकरानी बड़े आराम से नेपाल फरार हो सकती है।

दो पहिया वाहन से भागे चोर, लोकेशन बस अड्डे पर मिली
घटना के बाद नौकरानी और उसके साथी भागकर रोडवेज बस स्टेशन तक पहुंचे। नौकरानी के मोबाइल की अंतिम लोकेशन रोडवेज स्टेशन पर मिली है। इसके बाद उसने मोबाइल बंद कर दिया। माना जा रहा है कि नौकरानी व उसके साथी रोडवेज बस से भाग सकते हैं। इधर, घर के सुरक्षा गार्ड का कहना है कि उसने चोरों को दो पहिया वाहन से भागते देखा था। संभावना जताई है कि यदि ऐसा है तो हो सकता है कि किसी स्थानीय व्यक्ति ने भी घटना में सहयोग किया हो।

नौकर बनाकर घर भेजे जा रहे चोर, भेजने वालों के नंबर बंद

डिजिटलीकरण के दौरान में इंटरनेट पर बढ़ती निर्भरता घातक साबित हो रही है। प्लंबर से लेकर नौकर और कार से लेकर हवाई जहाज उड़ाने वाले भी इंटरनेट पर उपलब्ध हैं। बड़े-बड़े घरों में नौकर-नौकरियां उपलब्ध कराने वाली कंपनियों की इंटरनेट पर भरमार हैं, जिनकी आड़ में चोरों ने चोरी का नया तरीका इजात कर लिया है और इसका ताजा उदाहरण दीपक अग्रवाल के घर हुई चोरी है।

दीपक अग्रवाल की बेटी दिल्ली में रहती है। घर में काम करने के लिए जब नौकरानी की जरूरत हुई तो दीपक ने अपनी बेटी को फोन किया। बेटी ने नौकरानी के लिए इंटरनेट खंगालना शुरू किया तो उनके पास कई कंपनियों से फोन आने लगे। ऐसा ही एक फोन करने वाले ने खुद को एक बड़ी कंपनी का अधिकारी बताया और उन्हें भरोसेमंद नौकरानी उपलब्ध कराने का भरोसा दिया। जालसाज ने दीपक की बेटी को अपनी मीठी-मीठी बातों में फंसा लिया। उन्हें भी भरोसा हो गया और 24 नवंबर से नौकरानी काम करने पहुंच गई।

चोरी की घटना के बाद जब दीपक की बेटी उन लोगों को फोन किया, जिन्होंने नौकरानी भजी थी तो पता लगा कि वह सारे नंबर बंद हैं। पुलिस को शक है कि यह चोरों का पूरा गिरोह है, जो ऑनलाइन नौकर या नौकरानी उपलब्ध कराने की आड़ में घटनाओं को अंजाम देते हैं।

खाने-पीने, आने-जाने सब का समय, सब जानती थी नौकरानी
नेपालन नौकरानी को दीपक के घर आए भले ही दो दिन हुए हों, लेकिन इतने ही समय में उसने हर किसी के आने-जाने, खाने-पीने का समय पता कर लिया था। घटना की रात गार्ड को एक शादी में जाना था और वह देर से ड्यूटी पर आएगा, यह बात भी नौकरानी को पता थी। हालांकि गार्ड अगर थोड़ा और देर से पहुंचता तो आरोपी घर में दूसरी तिजोरी भी तोड़ डालते, लेकिन तभी गार्ड पहुंच गया और आरोपियों को भागना पड़ा। अमूमन गार्ड रोजना 10 बजे आता है, लेकिन शादी की वजह से मंगलवार को वह साढ़े 10 बजे पहुंचा। जब वह पहुंचा तो देखा दो पहिया से दो लोग घर से निकल रहे थे।

यह भी पढ़ें - हल्द्वानी: 22 साल से फरार डकैत पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

काशीपुर: नौकरानी ने प्रेमी के साथ मिलकर घर से उड़ाए थे लाखों के जेवर
काशीपुर, अमृत विचार। मानपुर रोड स्थित एक घर में आठ माह पूर्व हुई लाखों के जेवर की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस ने घर में काम करने वाली नौकरानी व उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। साथ ही आरोपियों की निशानदेही पर चोरी के जेवर बरामद कर लिए हैं।

बुधवार को चोरी का खुलासा करते हुए एएसपी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि हाउस नंबर 07, प्रकाश इन्क्लेव, मानपुर रोड निवासी नीलम सूंठा पत्नी राजीव सूंठा ने पुलिस को तहरीर दी। तहरीर में पीड़ित ने बताया कि 05 जनवरी 2024 को उसके घर में रखे लाखों के जेवर अचानक गायब हो गए थे।

इसके बाद परिजनों ने घर में काम करने वाली नौकरानी पर चोरी का शक जताया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज़ कर जांच शुरु कर दी। पुलिस ने नौकरानी दीप गंगा कॉलोनी निवासी अंजलि राणा, हनुमान मंदिर कॉलोनी निवासी शिवम को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी नौकरानी ने बताया कि उसने मौका देखकर घर से जेवर चोरी कर अपने प्रेमी को सौंप दिए थे। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी के जेवर बरामद कर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

चोरी के बाद घर में काम करती रही नौकरानी
खुलासे के दौरान एएसपी ने बताया कि आरोपी नौकरानी पीड़िता के घर में लंबे समय से काम कर रही थी। वहीं चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद नौकरानी कई दिनों तक घर में काम करती रही। कुछ दिन बाद नौकरानी ने घर से काम छोड़ दिया।

हल्द्वानी: पुलिस की रडार पर सेवानिवृत्त एसडीएम की नौकरानी
हल्द्वानी, अमृत विचार। जजफार्म में सेवानिवृत्त एसडीएम एसपीएस रावत के घर बीती 30 अगस्त को हुई चोरी का सुराग अभी तक नहीं लगा है। मामले के खुलासे में लगीं तीन-तीन टीमों की रडार पर एसडीएम की दो नौकरानी हैं, लेकिन पूछताछ में अभी तक पुलिस को कुछ हासिल नहीं हुआ है। इसके अलावा इलाके में सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद भी पुलिस के हाथ ऐसा सुराग नहीं लगा, जिससे चोरों तक पहुंचा जा सके।

88 वर्षीय सेवानिवृत्त एसपीएस रावत यहां पत्नी सुशीला के साथ रहते हैं। घर में एक नौकरानी नर्मदा है और यहां काम करने के लिए नौकरानी की बहन भी आती है। जबकि बेटा और बहू ऑस्ट्रेलिया में रहते हैं। घर में किसी का आना-जाना नहीं है और जिस तरह से वारदात को अंजाम दिया गया, उससे यही लगता है कि चोरी के पीछे एसडीएम को करीब के जानने वाले का हाथ हैं।

कोई ऐसा जिसे पता हो कि उनका सोना-चांदी और रुपया कहां रखा है। कारण कि घटना की रात जिस कमरे में एसडीएम पत्नी के साथ सोए थे, उसी कमरे के एक बक्से में करीब 7 तोला सोने के जेवर और 40 हजार कैश रखा था। चोरों ने इस बक्से के अलावा घर के किसी सामान को न तो हाथ लगाया और न ही न ही घर के अन्य कमरों को खंगाला।

इस मामले में मुखानी पुलिस ने अभी तक रिपोर्ट तो दर्ज नहीं है, लेकिन चोरों की तलाश में तीन टीमें लगी हुई हैं। दो टीमें थाने की अनावरण के लिए काम कर रही हैं, जबकि एसओजी भी अपने स्तर से पड़ताल में जुटी है। नौकरानी नर्मदा पर शक इसलिए भी है कि घटना की रात चोरों ने घर में पले कुत्ते को बुरी तरह पीटा था और कुत्ता लगातार भौंक रहा था, लेकिन आवाज सुनने के बावजूद नर्मदा अपने कमरे से बाहर नहीं आई। शक नर्मदा की बहन सावित्री पर भी है, क्योंकि बाहरी लोगों में सिर्फ सावित्री ही एक ऐसा नाम है, जिसका घर में आना जाना है। इसके अलावा नर्मदा का पति, जो बरेली रोड स्थित एक दुकान में काम करता है।

चर्चा भी हो सकती है चोरी की वजह

चोरी में करीबी शामिल है इतना तो साफ है, लेकिन सीधे तौर पर करीबी शामिल है यह कहना मुश्किल है। दरअसल, कई मामलों में ऐसा भी देखा गया कि चर्चा चोरी की वजह बन जाती है। मसलन, एसडीएम को करीब जानने वाले चुनिंदा लोग हैं। संभावना है कि इन्हीं में से किसी एसडीएम के रहन-सहन का जिक्र अपने किसी करीबी से किया हो या फिर करीबी ने बाताों-बातों में एसडीएम के रहन-सहन की बातें उगलवा ली हों और फिर वारदात को अंजाम दिया।

चोरी के मामले में तहरीर न मिल पाने की वजह से अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। बावजूद इसके पुलिस जांच में जुटी है। मुखानी थाने से टीम काम कर रही है। इसके अलावा एसओजी भी खुलासे के प्रयास कर रही है। जल्द ही मामले का अनावरण कर दिया जाएगा।
-रमेश बोरा, थानाध्यक्ष मुखानी

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी: नाबालिगों के साथ मिलकर की थी तीन लोगों से लूट

रुद्रपुर: पॉश कॉलोनी में हुई लाखों की चोरी में घर की नौकरानी गिरफ्तार
रुद्रपुर, अमृत विचार। दो सितंबर को पॉश कॉलोनी में हुई चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने घर की नौकरानी को गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से चोरी का माल भी बरामद कर लिया। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी महिला दो माह पहले ही घर पर काम पर आई थी।

बताते चलें कि स्वीडेल कॉलोनी की रहने वाली रुचि पांडेय ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि 2 सितंबर को उसके घर से एक जोड़ी सोने के झुमके 11.730 ग्राम, एक जोड़ी कान की बाली 1.890 ग्राम, सोने की चैन 4.030 ग्राम, चांदी की चैन 10.120 ग्राम सहित कुछ नगदी चोरी हुई थी। जिसकी जानकारी 3 सितंबर की सुबह हुई।

चोरी हुए माल की कीमत तीन लाख के करीब थी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घटना की तफ्तीश शुरू कर दी। इसके बाद घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया। इसमें गृह स्वामिनी को फुटेज में संदिग्ध महिला की फोटो दिखाई दी तो पता चला कि संदिग्ध महिला उसी घर में साफ सफाई और घर का सारा काम करती है और पिछले दो माह पहले ही काम पर रखी गई थी।

इसके बाद पुलिस ने संदिग्ध महिला की खोजबीन शुरू कर दी और सुरागरसी और पतारसी के आधार पर आरोपी महिला को मटकोटा चौराहा के समीप घेराबंदी कर दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी महिला ने अपना नाम लक्ष्मी निवासी हंस विहार कॉलोनी भूरारानी बताया। इस दौरान पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी के जेवरात भी बरामद कर लिए हैं।

कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि आरोपी महिला दो माह पहले ही घरेलू काम के लिए रखी गई थी और काम के दौरान ही उसने घर की अलमारी में रखे जेवरात होने की जानकारी भी थी। मौका पाकर आरोपी नौकरानी ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सीसीटीवी कैमरों में आरोपी महिला संदिग्ध अवस्था में जाती हुई दिखाई दे रही थी। पुलिस ने आरोपी महिला को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

यह भी पढ़ें: Uttarakhand Weather: 1 हफ्ते बाद देहरादून को उमस भरी गर्मी से मिली राहत

हल्द्वानी: नौकरानी की मौत पर पति ने ऐंठ लिए लाखों रुपये
हल्द्वानी, अमृत विचार। सरकारी अधिकारी के घर काम करने वाली नौकरानी की मौत हो गई और नौकरानी का पति उसकी मौत को कैश करने में जुट गया। पति ने अपनी ही पत्नी के अवैध संबंध का आरोप सरकारी अधिकारी पर लगा दिया। उसे बदनाम करने और नौकरी खा जाने की धमकी देकर लाखों रुपये की वसूली कर ली। अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी ने खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

बसंत विहार मुखानी निवासी हरीशचन्द्र पुत्र भगराम ने मुखानी पुलिस को बताया कि वह केंद्रीय जल आयोग कार्यरत हैं और वर्ष 2016 में उनके घर संतोष कुमारी नाम की महिला काम करती थी। बीमारी से वर्ष 2022 में उसकी मौत हो गई। जिसके बाद खुद को संतोष का पति बताते हुए दमुवाढूंगा निवासी मुन्ना लाल शुक्ला पुत्र मुकुल बिहारी शुक्ला हरीशचंद्र के दफ्तर पहुंच गया। आरोप है कि मुन्ना ने बंदूक दिखाई और कहा कि उसने संतोष कुमारी को जहर देकर मारा है।

इसके एवज में 14 लाख रुपये देने होंगे, नहीं तो वह संतोष के कत्ल की रिपोर्ट दर्ज कराएगा। हरीश और संतोष के बीच नाजायज सम्बंध थे, ये बात फैला दूंगा। डर कर हरीश चंद्र ने मुन्ना को 5 लाख रुपये दे दिए। बाकी के रुपयों के लिए मुन्ना साथियों के साथ नशे में हरीश चंद्र के घर पहुंच गया और बंदूक दिखाकर बकाया न देने पर जान से मारने की धमकी देने लगा। उसने जबरन तीन ब्लैक चेक पर हस्ताक्षर भी करा लिए। मुखानी पुलिस का कहना है कि इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

हल्द्वानी: पंप से पेट्रोल का रिसाव, धमाके के साथ नाली में लगी आग
हल्द्वानी, अमृत विचार। पेट्रोल पंप के बाहर नाली में लगी आग ने सुबह काठगोदाम के लोगों की सांस हलक में अटका दी। खबर मिलते ही भारी मात्रा में पुलिस बल और दमकल की टीम मौके पर पहुंच गई। पेट्रोल पंप के रिस रहा पेट्रोल नगर निगम की नाली तक पहुंच गया और फिर धमाके के साथ नाली में आग लग गई। लोगों की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया। भारत पेट्रोलियम की ओर से आए अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।

काठगोदाम कॉल टैक्स तिराहे के पास चेतन बल्यूटिया का भारत पेट्रोलियम कंपनी का पंप है। बताया जाता है कि शनिवार सुबह करीब पौने 11 बजे पंप के बाहर से गुजरी नगर निगम की नाली में अचानक धमाके के साथ आग लग गई। उस वक्त सड़क व्यस्त थी और पेट्रोल पंप के आस-पास तमाम लोग व दुकानदार जमा थे। धमाका और आग देखते ही वहां अफरा-तफरी मच गई।

पंप में भारी मात्रा में पेट्रोल होने और के पंप तक पहुंचने की शंका को देखते हुए आनन-फानन में लोग राहत कार्य में जुट गए। जिसके बाद पंप के मैनेजर आशुतोष रावत ने चेतन को फोन कर घटना की जानकारी दी। पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई। लोग आग बुझाने में जुटे थे। इसी बीच अग्निशमन कर्मियों ने फोम डालकर आग को पूरी तरह रोक दिया।

आग बुझने के बाद पता लगा कि पंप में एक पुरानी अंडर ग्राउंड पाइप लाइन है, जो पंप के बाहर नाली से मिलती है। इसी पाइप लाइन के जरिये पेट्रोल की बूंदें नाली में गिर रही थीं, आग की वजह बनीं। घटना के बाद पुलिस ने पेट्रोप पंप बंद करा दिया। कुछ देर बाद भारत पेट्रोलियम के टेक्नीशियन भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पंप की मशीनों को खोलकर जांच की। हालांकि अभी तक पेट्रोल रिसाव की वजह सामने नहीं आई है। फिलहाल, जांच तक पंप को बंद रखा जाएगा।

आग किन कारणों से लगी है, अभी इसका पता नहीं लगा है। हालांकि इतना साफ है कि पंप से गुजरी अंडर ग्राउंड पाइप लाइन से पेट्रोल रिस रहा था। अधिकारी रिसाव के कारणों का पता लगाने में जुटे हैं।
- चेतन बल्यूटिया, पंप मालिक

सूचना पर पहुंची पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम ने तत्काल आग पर काबू पा लिया था। इसके अलावा नालियों में आग न फैले इसके लिए फोम फायर एक्सस्टिंग्यूशर का छिडकाव किया गया।
- प्रमोद पाठक, एसओ काठगोदाम

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी: नौकरानी की मौत पर पति ने ऐंठ लिए लाखों रुपये

हल्द्वानी: नौकरानी की मौत पर पति ने ऐंठ लिए लाखों रुपये
हल्द्वानी, अमृत विचार। सरकारी अधिकारी के घर काम करने वाली नौकरानी की मौत हो गई और नौकरानी का पति उसकी मौत को कैश करने में जुट गया। पति ने अपनी ही पत्नी के अवैध संबंध का आरोप सरकारी अधिकारी पर लगा दिया। उसे बदनाम करने और नौकरी खा जाने की धमकी देकर लाखों रुपये की वसूली कर ली। अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी ने खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

बसंत विहार मुखानी निवासी हरीशचन्द्र पुत्र भगराम ने मुखानी पुलिस को बताया कि वह केंद्रीय जल आयोग कार्यरत हैं और वर्ष 2016 में उनके घर संतोष कुमारी नाम की महिला काम करती थी। बीमारी से वर्ष 2022 में उसकी मौत हो गई। जिसके बाद खुद को संतोष का पति बताते हुए दमुवाढूंगा निवासी मुन्ना लाल शुक्ला पुत्र मुकुल बिहारी शुक्ला हरीशचंद्र के दफ्तर पहुंच गया।

आरोप है कि मुन्ना ने बंदूक दिखाई और कहा कि उसने संतोष कुमारी को जहर देकर मारा है। इसके एवज में 14 लाख रुपये देने होंगे, नहीं तो वह संतोष के कत्ल की रिपोर्ट दर्ज कराएगा। हरीश और संतोष के बीच नाजायज सम्बंध थे, ये बात फैला दूंगा।

डर कर हरीश चंद्र ने मुन्ना को 5 लाख रुपये दे दिए। बाकी के रुपयों के लिए मुन्ना साथियों के साथ नशे में हरीश चंद्र के घर पहुंच गया और बंदूक दिखाकर बकाया न देने पर जान से मारने की धमकी देने लगा। उसने जबरन तीन ब्लैक चेक पर हस्ताक्षर भी करा लिए। मुखानी पुलिस का कहना है कि इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें: काशीपुर: घनी आबादी के बीच मृत मिला तेंदुए का शावक

हल्द्वानी: डॉक्टर दंपति के घर से नौकरानी ने चुराए 11 लाख रुपये
हल्द्वानी, अमृत विचार। घर में काम करने वाली नौकरानी रफ्ता-रफ्ता अपने मालिक को चूना लगा रही थी। घर के साथ चिकित्सक दंपति की तिजोरी साफ करने वाली नौकरानी ने तीन साल में 11 लाख से ज्यादा रुपये चोरी कर लिए। शक हुआ तो चिकित्सक दंपति ने जाल बिछाया और नौकरानी की चोरी कैमरे में लाइव कैद हो गई। अब नौकरानी पुलिस की हिरासत में है। नौकरानी ने चोरी की रकम अपने घर और बैंक खाते में रखी थी।

कृष्णा कुंज में रहने वाले चिकित्सक राहुल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि वह और उनकी चिकित्सक पत्नी नैनीताल रोड स्थित एक निजी अस्पताल में काम करते हैं। वर्ष 2019 में उन्होंने अपने घर पर काम करने के लिए कुमाऊं कालोनी दमुवाढूंगा काठगोदाम निवासी मधु पत्नी हुकुम सिंह को साढ़े 4 हजार रुपये मासिक वेतन पर रखा था।

चिकित्सक का कहना है कि उनके घर से अक्सर छोटी-छोटी रकम गायब होती थी, जिस पर उन्होंने ध्यान नहीं दिया। बीती 22 जुलाई को उन्होंने 10 लाख रुपये अपनी अलमारी में रखे थे। 25 जुलाई को अलमारी में रखा कैश चैक किया तो 4,70,000 रुपये कम थे।

शक होने पर उन्होंने नौकरानी के काम के समय अलमारी में हैंडी कैमरा ऑन करके रख दिया और इससे पहले अलमारी में कुछ पैसे रखे। जिनकी फोटो उन्होंने अपने मोबाइल में खींच ली थी। 29 जुलाई को अलमारी में रखे पैसों में साढ़े 7 हजार रुपये कम मिले।

राहुल ने कैमरे की रिकॉडिंग चेक की तो नौकरानी मधु अलमारी से रुपये चोरी करते हुए दिखाई दी। जिसके बाद वह कोतवाली पुलिस के पास पहुंचे और बताया कि उनके घर से पिछले 3 सालों में लगभग 11 लाख रुपये चोरी हुए हैं। चिकित्सक राहुल की तहरीर पर आनन-फानन में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की।

जिसके बाद गिरफ्तारी के लिए एसआई मंजू ज्याला व कांस्टेबल प्रकाश बडाल को नौकरानी के घर भेजा गया। तलाशी के दौरान पुलिस को नौकरानी मधु के घर से 4 लाख 77 हजार 500 रुपये मिले। जिसके बाद वो कुछ छिपा नहीं सकी और चोरी की बात कुबूल कर ली। पुलिस ने नौकरानी की बैंक डिटेल निकाली तो पता लगा कि उसके खाते में 6 लाख 30 हजार रुपये जमा हैं और यह रकम भी उसने चिकित्सक के घर से चोरी की थी। अब पुलिस आरोपी के बैंक खाते को सीज कराने जा रही है।

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी: शिक्षक से लाखों ठगे, कमिश्नर के नाम से धमकाया

काशीपुर: जेवरात चुराने की दोषी नौकरानी को 2 साल की सजा
काशीपुर, अमृत विचार। जेवरात और नकदी चोरी करने के आरोप में नौकरानी को दो वर्ष की सजा सुनाई गई। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने साक्ष्यों व गवाहों को सुनने के बाद फैसला सुनाया। इसके साथ ही 2 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।

चामुंडा विहार, काशीपुर निवासी रूपाली अग्रवाल ने 17 मई 2017 को कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अक्सर उनके घर से जेवरात व नकदी चोरी हो रहे थे, जिस पर उन्होंने एक गोपनीय कैमरा लगाया था। 12 मई 2017 को परिवार सहित बाहर गई थी। घर में उनकी घरेलू नौकरी मुन्नी देवी अकेली थी।

16 मई को जब वह वापस लौटी तो घर में रखे जेवरात व नकदी गायब थे। गोपनीय कैमरे की रिकॉर्डिंग देखने पर मुन्नी देवी स्टोर रूम में घुसकर जेवरात व नकदी चुराते नजर आई। पुलिस ने केस दर्ज कर मुन्नी देवी को गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से चुराए हुए जेवरात भी बरामद कर लिये।

जिनकी कीमत 16 लाख रुपये बताई गई थी। मामले की सुनवाई अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में चला। जिसमें अभियोजन पक्ष के एपीओ राहुल गौतम ने कोर्ट में मुन्नी देवी पर आरोपों को सिद्ध करने के लिए साक्ष्यों व चार गवाहों को कोर्ट में पेश किया।

अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मिथिलेश पाण्डेय ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद साक्ष्यों के आधार पर मुन्नी देवी को धारा-411 के तहत दोषी पाया और 2 वर्ष  के कठोर कारावास व 2 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। साथ ही जुर्माना न देने पर तीन माह का अतिरिक्त कारावास भोगने के आदेश भी दिए।

यह भी पढ़ें: शक्तिफार्म: लूट और डकैती की योजना बनाते आठ बदमाश गिरफ्तार

हल्द्वानी: जेल गई नौकरानी, पति को दूसरी जेल भेजा
हल्द्वानी, अमृत विचार। अंकित हत्याकांड के आखिरी दो आरोपियों को भी पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर जेल पहुंचा दिया है। बीते बुधवार को पुलिस दोनों को पश्चिम बंगाल से शहर लेकर पहुंची थी। दोनों हत्यारोपियों को अलग-अलग जेलों में रखा गया है।

बता दें कि बीती 14 जुलाई को युवा कारोबारी अंकित की हत्या की गई थी। हत्या का आरोप गोरापड़ाव निवासी माही उर्फ डॉली, माही का प्रेमी दीप कांडपाल, नौकरानी ऊषा और ऊषा के पति रामऔतार व सपेरे रमेश नाथ पर है। पुलिस ने सबसे पहले रमेश नाथ को हल्द्वानी से गिरफ्तार किया।

इसके बाद रुद्रपुर से माही व दीप को, जबकि ऊषा और रामऔतार को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया गया। ऊषा और रामऔतार को पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर ले आकर और गुरुवार को दोनों को न्यायालय के सामने पेश किया गया। जहां से दोनों अलग-अलग जेलों में भेज दिया गया।

हल्द्वानी: अंकित हत्याकांड - माही से 8 घंटे पीछे रह गई पुलिस, पीलीभीत में नौकरानी के घर से चकमा देकर निकल गए चारों हत्यारोपी
हल्द्वानी, अमृत विचार। कोबरा से डसवा कर प्रेमी अंकित चौहान की जान लेने वाली माही उर्फ डॉली को बिल्लियों से बहुत प्यार है और हत्या के बाद उसने अपनी प्यारी बिल्लियों की भी परवाह की। पुलिस माही तक पहुंच जाती, लेकिन वह उनसे 8 घंटे की देरी हो गई और माही अपनी प्यारी बिल्लियों और अन्य हत्यारोपियों के साथ पीलीभीत से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गई। चारों हत्यारोपियों की तलाश में एसओजी और पुलिस की 3 टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

शांति विहार कालोनी गोरापड़ाव निवासी माही उर्फ डॉली पुत्री इंद्रलाल, हैदरगंज पीलीभीत निवासी नौकरानी ऊषा देवी और ऊषा के पति रामऔतार तथा हल्दूचौड़ निवासी माही के प्रेमी दीप कांडपाल हत्या के मामले में फरार हैं। इस मामले में सांप से डसवाने वाला सपेरा भोजीपुरा बरेली निवासी रमेश नाथ पुत्र भजन नाथ गिरफ्तार किया जा चुका है।

पुलिस की तफ्तीश में सामने आया कि माही ने घर में दो बिल्लियां पाली थीं और इनसे माही को खासा लगाव था। हत्याकांड को अंजाम देने के बाद शव को ठिकाने लगाने का प्लान जब फ्लॉप हुआ तो सबसे पहले माही ने घर से रुपये और आभूषण बटोरे और फिर निकलने से पहले अपनी पालतू बिल्लियों को भी साथ लिया। माही अपनी बिल्लियों को लेकर चारों साथियों के साथ हल्द्वानी से पहले दिल्ली, दिल्ली से बरेली और फिर बरेली से पीलीभीत नौकरानी के घर गई।

माही को पता था कि पुलिस उस तक कभी भी पहुंच सकती है, इसलिए वह वहां ज्यादा देर नहीं रुकी और फिर बिल्लियों को लेकर हत्या में शामिल साथियों के साथ फरार हो गई। अंदेशा जताया जा रहा है कि वह नेपाल की ओर गई है। इधर, तलाश में निकली पुलिस जब पीलीभीत पहुंची तो पता लगा कि माही 7-8 घंटे पहले ही वहां से निकल चुकी है। माही व अन्य हत्यारोपियों की तलाश में जुटी पुलिस की 3 टीमें और एसओजी अब पीलीभीत से नेपाल जाने वाले रास्ते पर लगे एक-एक सीसीटीवी को खंगाल रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही चारों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

एसओजी और पुलिस की 3 टीमें चारों हत्यारोपियों की तलाश में है। चारों को आखिरी बार पीलीभीत में ट्रेस किया गया था, लेकिन टीम के पहुंचने से पहले ही सभी वहां से फरार हो गए। हमारी टीम जिस तेजी से काम कर रही है और जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-पंकज भट्ट, एसएसपी नैनीताल

पति कांवड़ लेकर गए हैं और मैं मायके जा रही हूं
हल्द्वानी : तीनपानी रेलवे क्रासिंग पर दीप कांडपाल और नौकरानी का पति रामऔतार, अंकित के शव के साथ थे। इधर, प्लान फ्लॉप होने के बाद माही ने फरार होने की तैयारी कर ली थी और नौकरानी ऊषा को भी बता दिया था। ऊषा अपने दो बच्चों के साथ देर रात जब घर से निकल रही थी, तब पड़ोसियों को शक हुआ और उन्होंने पूछ लिया कि वह कहां जा रही है। इस पर ऊषा ने पड़ोसियों को जवाब दिया कि उसके पति कांवड़ लेकर हरिद्वार गए हैं। वह बच्चों के साथ घर में अकेली है, ऐसे में वह अपने मायके जा रही है।

3 दिन में सलाखों के पीछे होंगे चारों हत्यारोपी
हल्द्वानी : माही और उसके हत्यारोपी साथी पुलिस की पहुंच से मात्र 8 घंटे दूर हैं, लेकिन ये दूरी इतनी भी कम नहीं है, जितना पुलिस आंक रही है। एसओजी का हर एक सिपाही इस वक्त सिर्फ माही और उसके साथियों की तलाश में है। लुकाछिपी के इस खेल में पुलिस के लिए सबसे बड़ी परेशानी का सबब यह है कि सभी हत्यारोपियों के फोन बंद है, जिसके चलते उनकी लोकेशन ट्रेस नहीं हो पा रही। हालांकि एसएसपी पंकज भट्ट ने दावा किया है कि सभी हत्यारोपियों को 3 दिन में सलाखों के पीछे पहुंचा दिया जाएगा।