डायरिया - Amrit Vichar

Moradabad : बढ़ता तापमान बना रहा बीमार, अस्पतालों में बढ़ रही मरीजों की संख्या
मुरादाबाद, अमृत विचार। इन दिनों सूरज की तपिश बढ़ने व गर्म हवा से लोग बीमार हो रहे हैं। बच्चे व बड़े बीमार होकर सरकारी व निजी अस्पतालों में इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। हालांकि लू (हीट वेव) और गर्मी से बचाव के लिए अलर्ट जारी कर लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है।

बुधवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की लंबी कतार रही। बड़े व बच्चे मौसम की मार से बीमार होकर इलाज के लिए पहुंचे। अस्पताल के बाल रोग विभाग में चिकित्सक के कक्ष में बीमार बच्चों का इलाज कराने आए अभिभावकों की भीड़ से चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मी परेशान होते रहे। जिला अस्पताल के बाल रोग विभाग की ओपीडी में ऋतिक, हिमांशु, हमजा डेढ़ साल व ढाई साल के अब्दुल हादिक सहित अन्य बच्चों को इलाज के लिए अभिभावक लेकर आए थे।

बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. दिव्यांशी ने बताया कि मौसम की मार से इन दिनों बच्चे डायरिया, उल्टी, दस्त, सांस फूलने व पसली चलने के चलते बीमार हो रहे हैं। पेट में दर्द व मरोड़ भी है। ऐसे में बच्चों को बाहर के और जंक फूड से दूर रखना होगा। बासी भोजन की बजाय ताजा व सुपाच्य भोजन करें। बच्चों को स्तनपान कराने वाली महिलाएं भी खानपान में सावधानी बरतें। कोल्ड ड्रिंक्स व आइसक्रीम आदि का सेवन न करें।

वहीं फिजिशियन ने हृदय रोगियों को भी तेज गर्मी व लू से बचने के लिए सलाह दी। कहा कि गर्मी व लू लगने से बीमार होने पर किसी विशेषज्ञ चिकित्सक से इलाज कराएं। साथ ही मौसम के अनुरूप जीवनशैली में परिवर्तन करें। सावधानी बरतें व चिकित्सक के परामर्श का पालन करें।

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. कुलदीप सिंह ने बताया कि गर्मी व लू को देखते हुए सभी स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारी चिकित्साधिकारियों को इलाज व दवा का समुचित प्रबंध रखने का निर्देश दिया है। गंभीर मरीजों को आकस्मिक चिकित्सा सेवा भी मिलेगी।

गर्मी से संबंधित बीमारी के लक्षण

शरीर का तापमान अधिक बढ़ना

मिचली, उल्टी आना

कमजोरी लगना, चक्कर आना

निरंतर सिरदर्द बना रहना

अत्यधिक पसीना आना

मांसपेसियों में जकड़न

बेहोशी आना या दौरा पड़ना

ये भी पढ़ें : Moradabad : मंडी समिति में आढ़तियों के समर्थन में धरने पर बैठे नगर विधायक रितेश गुप्ता, कहा- व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं होने देंगे

सेहत: गर्मी बढ़ी तो बढ़ने लगा डायरिया
हल्द्वानी, अमृत विचार: गर्मी का असर बढ़ने लगा है। गर्मी के मौसम में डायरिया की समस्या बढ़ जाती है। इन दिनों बड़ों से लेकर बच्चे तक डायरिया की चपेट में आ रहे हैं। पेट से संबंधित इस बीमारी में परहेज का बहुत ध्यान रखना पड़ता है।

सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल और डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय अस्पताल में डायरिया पीड़ित मरीज भर्ती हैं। इसके साथ ही ओपीडी में भी डायरिया की समस्या को लेकर कई मरीज पहुंच रहे हैं। डायरिया में मरीज को उल्टी, दस्त और बुखार की शिकायत हो जाती है। शरीर कमजोर होने लगता है। अगर उपचार न किया जाए तो समस्या और भी बढ़ जाती है। डॉक्टरों के अनुसार खान-पान की आदतों को सुधारना बहुत जरूरी है। तला-भुना भोजन के सेवन और कम पानी पीने से डायरिया हो सकता है।

साथ ही लोगों को साफ-सफाई का भी ध्यान देना जरूरी है। एसटीएच की बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. ऋतु रखोलिया ने बताया कि अपने हाथों को नियमित रूप से साफ रखें, उबला हुआ या फिल्टर पानी इस्तेमाल करें। हल्के भोजन का प्रयोग करें। बताया कि ओपीडी में डायरिया मरीज आने लगे हैं। जिनकी सेहत ठीक नहीं लग रही है उन्हें भर्ती किया जा रहा है। बेस अस्पताल के पीएमएस डॉ. केके पांडे ने बताया कि अपने शरीर में पानी की कमी न होने दें और साथ ही यह भी ध्यान रखें की साफ पानी ही पिएं।

हल्द्वानी: अस्पतालों में बढ़ने लगे पीलिया और डायरिया के मरीज
हल्द्वानी, अमृत विचार। शहर के सरकारी और निजी अस्पतालों में इन दिनों पीलिया और डायरिया के मरीज बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। वहीं बुखार से पीड़ित मरीज भी प्रतिदिन आ रहे हैं। जिनके ब्लड सैंपल डेंगू जांच के लिए लैब भेजे जा रहे हैं। हालांकि अभी तक डेंगू का कोई मामला सामने नहीं आया है।

सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल में प्रतिदिन छह से सात डायरिया के मरीज पहुंच रहे हैं। यहां वर्तमान में करीब छह डायरिया के मरीज भर्ती हैं। वहीं पीलिया के मरीज भी रोजाना ओपीडी में आ रहे हैं, लेकिन अभी तक पीलिया के किसी रोगी को भर्ती करने की नौबत नहीं आई है।

अस्पताल के पीएमएस डॉ. केके पांडे ने बताया कि स्थिति अभी नियंत्रण में है। लोगों को दूषित पानी के सेवन से बचना होगा। पानी उबालकर ही पीना चाहिए, जिससे दूषित जल से होने वाले रोगों से बचाव हो सके।

इधर, डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल में भी पीलिया से पीड़ित मरीज पहुंच रहे हैं। अस्पताल की आईपीडी में पीलिया के मरीज भर्ती हैं। इसके अलावा डायरिया के मरीज भी अस्पताल पहुंच रहे हैं। यहां ऐसे भी मरीज आ रहे हैं, जिनमें डेंगू के लक्षण मिल रहे हैं। इन मरीजों के रक्त के नमूने लैब में जांच के लिए भेजे गये हैं।

रिपोर्ट आने के बाद ही डेंगू की पुष्टि हो पायेगी। राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि डेंगू को लेकर अस्पताल प्रशासन की तैयारी पूरी है। इस बार जुलाई माह की शुरूआत में ही काफी बारिश हो गई है। जिस वजह से जगह-जगह जलभराव हो गया है। यह मच्छरों के पनपने का कारण बन रहा है।

मुरादाबाद : भीषण गर्मी में बढ़े डायरिया के मामले, एक दिन भर्ती हो रहे 100 मरीज...बरतें सावधानी
मुरादाबाद, अमृत विचार। पिछले कई दिनों से बढ़ रहे तापमान ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। तपती धूप के बीच लोग घरों से नहीं निकल रहे है। शहर से लेकर देहात तक डायरिया के मरीजों की संख्या में इजाफा होने लगा है। सरकारी व निजी अस्पतालों में प्रतिदिन डायरिया व बुखार के मरीज पहुंच रहे हैं। ऐसे में चिकित्सकों ने सलाह दी है कि बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें और धूप से बचे।

मई के आखिरी महीने में गर्मी ने अपना कहर दिखाना शुरू कर दिया है। पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी में एसी, कूलर और पंखों ने काम करना बंद कर दिया है। सुबह से आसमान में तेज धूप से लोगों का बुरा हाल होने लगा है। जिसके कारण बुखार और डायरिया की समस्या हो रही है। रविवार को भी तेज धूप और गर्म हवा से लोग बेहाल नजर आए। जिससे लोगों को डायरिया ने अपने चपेट में लेना शुरू कर दी है। अगर बात करें जिला अस्पताल कि यहां प्रतिदिन दो हजार मरीज ओपीडी में पहुंच रहे हैं। जबकि 100 मरीज सिर्फ डायरिया के ही भर्ती हो रहे है। चिकित्सकों का कहना है अगर गर्मी के मौसम में किसी को चक्कर आना, बुखार या उल्टी दस्त की परेशानी हो रही है तो वह तुरंत चिकित्सकों को दिखाए। दोपहर के समय धूप में निकले से बचे।

गर्मी लगातार बढ़ रही है। ऐसे में लोगों को अपना ख्याल रखना बहुत जरूरी है। बिना किसी वजह से धूप में न निकलें। अगर धूप में घर से बाहर निकल रहे हैं तो सिर को ढककर निकले। जो लोग धूप में काम करते है जो उनके लिए जरूरी है कि वह दोपहर में आराम जरूर करें। लगातार पानी पिएं। बासी खाना खाने से बचें।- डॉ. राजेंद्र कुमार, चिकित्सा अधीक्षक, जिला अस्पताल

डायरिया फूड प्वाइजन से होता है। बहुत से लोग बाहर का खाना खाते हैं। कटे-गले फल खाने से भी डायरिया होता है। डायरिया से शरीर में पानी की कमी हो जाती है। बीपी भी लो जाता है। डायरिया में गुर्दे भी खराब हो सकते है। अगर किसी को भी डायरिया की हल्की शिकायत है तो तुरंत चिकित्सक को दिखाए।- डॉ. सीपी सिंह, फिजिशियन

डायबिटीज रोगी बरतें सावधानी
चिकित्सकों का कहना है कि गर्मियों में निर्जलीकरण होना सामान्य है और इससे रक्त शर्करा का स्तर बढ़ने का भी खतरा हो सकता है। इसके अलावा डायबिटीज की समस्या आपकी रक्त वाहिकाओं-तंत्रिकाओं को भी नुकसान पहुंचाने लगती है। इनमें पसीने की ग्रंथियों की तंत्रिकाएं भी शामिल हैं। इन स्थितियों में हीटवेब की समस्या शरीर को ठंडा रखने के तंत्र को भी प्रभावित कर देती है। डायबिटीज के ऐसे रोगी जिनको न्यूरोपैथी की दिक्कत (डायबिटीज न्यूरोपैथी) रही है उन्हें अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए।

गर्मी से बचाव को यह बरतें सावधानी

शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए खूब पानी पीते रहें।
सूती और ढीले कपड़े पहनें। ये शरीर को ठंडा रखने में मददगार है।
पूरे कपड़े पहनें, हाथों को अच्छे से कवर करके रखें।
दोपहर के समय घर से अनावश्यक रूप से बाहर जानें से बचें।

क्या न करें?

गर्मी से बचाव के लिए बच्चों और जानवरों को गाड़ी में न छोड़ें।
दोपहर के समय बाहर किसी भी प्रकार की गतिविधियों से बचें।
शराब के सेवन से बचा जाना चाहिए।
धूप के सीधे संपर्क में आने से बचें।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : दोस्त की हत्या कर शव जंगल में किया दफन, पुलिस ने खोदकर निकाला

मुरादाबाद : अभी और पड़ेगी गर्मी, 44-45 डिग्री पर पहुंच सकता है तापमान...लू के थपेड़ों से बीमार हो रहे लोग
मुरादाबाद,अमृत विचार। अभी और गर्मी झेलने के लिए तैयार रहना होगा। शनिवार को लगातार दूसरे दिन भी इस सीजन की सबसे अधिक गर्मी पड़ी। अधिकतम तापमान @42 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि अभी गर्मी बढ़ेगी, अधिकतम तापमान 44-45 डिग्री तक पहुंचेगा। राज्य और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने गर्मी और लू का अलर्ट जारी कर लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

शनिवार को सुबह से ही सूरज ने तेवर दिखाना शुरू कर दिया। सुबह 10 बजे तापमान 36 डिग्री पर पहुंच गया। दोपहर में अधिकतम 42 डिग्री पहुंच गया। इससे लोग बेचैन हो उठे। वहीं लू के थपेड़ों ने लोगों को झुलसाया। मौसम की मार से लोग बीमार होने लगे। जिला अस्पताल में डायरिया, बुखार, उल्टी दस्त के अलावा अनिद्रा, उलझन बेचैनी से परेशान होकर लोग इलाज को पहुंचे।

जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. रामकिशोर ने बताया कि गर्मी और लू लगने से लोग बीमार पड़ रहे हैं। इन दिनों उल्टी दस्त, डायरिया के अलावा उच्च रक्तचाप के मरीज अधिक आ रहे हैं। उन्होंने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की। कहा कि दोपहर में तेज धूप में घर से बाहर बहुत जरूरी होने पर ही निकलें। दोपहर में अधिक श्रम वाले काम करने से बचें। पानी, शिकंजी, लस्सी आदि का सेवन अधिक करें। तले भुने खाद्य पदार्थों का सेवन कम करें। उच्च रक्तचाप के मरीज नियमित जांच कराते रहें, अपने चिकित्सक के संपर्क में रहकर उनके परामर्श के अनुसार दवा जरूर लेते रहें।

वहीं गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विभाग के पूर्व अध्यक्ष मौसम वैज्ञानिक डाॅ. आरके सिंह ने बताया कि इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा। अभी तापमान बढ़कर 43-45 डिग्री तक पहुंच सकता है। लू और गर्म हवा चलेगी। इससे बचने की जरूरत है। अभी गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं है।

11-18 मई का अधिकतम तापमान

18 मई 42 डिग्री सेल्सियस

17 मई 42 डिग्री सेल्सियस

16 मई 41 डिग्री सेल्सियस

15 मई 41डिग्री सेल्सियस

14 मई 40 डिग्री सेल्सियस

13 मई 39 डिग्री सेल्सियस

12 मई 38 डिग्री सेल्सियस

11 मई 36 डिग्री सेल्सियस

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : अतिक्रमण हटाने के लिए जेसीबी से उजाड़ दी सब्ज़ी की दुकान...VIDEO हुआ वायरल तो देनी पड़ी सफाई, दुकानदार ने भी लगाए गंभीर आरोप

बरेली: बच्चों पर डायरिया के साथ बुखार का भी हमला तेज, जिला अस्पताल का वार्ड फुल
बरेली, अमृत विचार : बच्चों पर डायरिया के साथ बुखार का भी हमला तेज हो गया है। जिला अस्पताल में 26 बेड का बच्चा वार्ड मरीजों से फुल है। खास बात है कि बच्चे डायरिया के साथ बुखार से भी ग्रसित हैं। रविवार को वार्ड में 26 बच्चों में से 17 ऐसे थे, जो डायरिया और बुखार दोनों से पीड़ित थे। 9 बच्चे लिवर संबंधी संक्रमण, दर्द व अन्य बीमारियों से ग्रसित थे।

ये भी पढ़ें - बरेली: 14 अगस्त को 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस', देश के बंटवारे की पीड़ा की जाएगी बयां

ओपीडी में बुखार के साथ त्वचा रोगियों की संख्या भी बढ़ रही है। 300 बेड अस्पताल में शनिवार को कुल 600 मरीज पहुंचे थे, इनमें 10 फीसदी मरीज त्वचा संबंधी बीमारियों से ग्रसित मिले थे। बारिश के मौसम में त्वचा रोगियों की संख्या बढ़ जाती है।

विशेषज्ञों के अनुसार मौसम में बदलाव के चलते बच्चे बुखार और डायरिया की चपेट में आ रहे हैं। ऐसे में अभिभावकों को बच्चों का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। दूषित पानी और भोजन का सेवन करना, गर्म से एक दम ठंडे वातावरण में जाना, साफ-सफाई का ध्यान न रखना आदि कारण डायरिया और बुखार के हैं।

मेले में भी आई फ्लू और बुखार रोगियों की भरमार: जिले में रविवार को 71 स्वास्थ्य केंद्रों पर जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया, जिसमें करीब 3100 मरीजों को परामर्श के साथ इलाज दिया गया। नोडल अधिकारी डॉ. सीपी सिंह के अनुसार मेले में आई फ्लू और बुखार रोगियों की संख्या अधिक रही।

ये भी पढ़ें - बरेली: सीएनजी कंपनी ने 10 कर्मियों को नौकरी से निकाला

मुरादाबाद : दूषित जल से टायफाइड-पीलिया और डायरिया के बढ़े मरीज
मुरादाबाद,अमृत विचार। बरसात में दूषित जल के चलते बड़े और बच्चे टायफाइड, डायरिया, पीलिया से ग्रसित होकर इलाज करा रहे हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी के अलावा निजी चिकित्सकों की क्लीनिक पर भी मरीजों की भीड़ है। महानगर के अधिकांश मोहल्लों के अलावा ग्रामीण क्षेत्र में भी डायरिया कहर बना है।

बारिश के दौरान नाली का पानी सड़कों पर बहने और जगह-जगह सीवरेज पाइप लाइन डालने के कार्य के चलते टूटी पेयजल पाइप लाइन से नाली का पानी घरों में पहुंच रहा है। इस दूषित पानी को पीने से महानगर के कई मोहल्ले डायरिया, पीलिया, टायफाइड की चपेट में हैं। सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की लंबी कतार रही। फिजिशियन और बालरोग विशेषज्ञ के कक्ष के बाहर बड़ी उम्र के और मासूम मरीज इलाज कराने के लिए पहुंचे। इसमें से अधिकांश इन्हीं बीमारियों से ग्रसित रहे। जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. एनके मिश्र का कहना है कि बरसात में दूषित पेयजल से जलजनित बीमारियां अधिक बढ़ती हैं।

पेयजल पाइप लाइन टूटी होने से दूषित जल घरों में पहुंच जाता है। जिसके माध्यम से कीटाणु आंत में पहुंचकर संक्रमित करते हैं जिससे टायफाइड होता है। इसलिए लोगों को पानी उबाल कर उसे ठंडा कर पीना चाहिए। वाटर प्यूरीफायर का पानी भी हितकर है। टैप वॉटर का पानी पाइप लाइन टूटने से दूषित हो रहा है। सचेत रहने की जरूरत है। बाजार में सड़क किनारे की दुकानों पर खुले में बेची जा रही खाद्य सामग्री, कटे फल, बासी भोजन से परहेज करें। घर का बना ताजा भोजन करें। फिर भी बीमारी से ग्रसित होते हैं तो किसी विशेषज्ञ चिकित्सक से दिखाएं।

महानगर के वरिष्ठ बालरोग विशेषज्ञ डॉ. रवि गंगल का कहना है कि उनके क्लीनिक पर इन दिनों औसतन 50-60 ऐसे मरीज आ रहे हैं। महानगर के कई मोहल्लों जैसे आशियाना, रामगंगा विहार आदि में सीवरेज पाइप लाइन डालने के चलते खोदाई में पेयजल पाइप भी टूटी है। इसके रास्ते दूषित पानी भी घरों में पहुंच रहा है। जो टायफाइड, पीलिया, डायरिया की वजह बन रहा है। यह सभी जलजनित बीमारियां हैं जो दूषित पानी के चलते होती हैं। इसलिए बच्चों को बाहर का चटपटा, फॉस्ट फूड, खुले में मिलने वाली सामग्री न दें। पानी उबाल कर ठंडा कर पिलाएं।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद: शुक्रवार तक कांठ रोड होकर बिजनौर-नजीबाबाद-हरिद्वार जाएंगी रोडवेज बसें

बरेली: मौसम का बदलाव पड़ रहा है भारी, डायरिया के बाद बच्चों पर बुखार का हमला
बरेली, अमृत विचार। डायरिया का प्रकोप थमने के बाद बच्चों पर अब बुखार ने हमला बोल दिया है। मौसम में बदलाव आने के बाद जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में लगातार बुखार पीड़ित बच्चे भर्ती हो रहे हैं। जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. संदीप के अनुसार अचानक मौसम बदलने के बाद बच्चों का खास ध्यान रखने की जरूरत है। गर्म वातावरण से ठंडे में आना बच्चों के लिए हानिकारक है। इस समय रोटा वायरस का संक्रमण भी चल रहा है। दूषित पानी, बाहर का दूध और दूषित खाना जल्द संक्रमण का शिकार बना सकता है।

वयस्क लोगों में भी बुखार का प्रकोप बढ़ रहा है। जिला अस्पताल में मेडिसिन की ओपीडी में पांच डॉक्टरों के पास डेढ़ सौ से 180 मरीज आ रहे हैं। इनमें आधे से ज्यादा मरीज बुखार पीड़ित हैं। बाल रोग विभाग की ओपीडी में दो डॉक्टर रोज औसतन 250 बच्चों को देख रहे हैं।

ये भी पढे़ं- बरेली: आखिरकार चार साल बाद फ्री विल चर्च में शुरू हुई आराधना, ईसाई समुदाय के लोगों ने जताई खुशी

हल्द्वानी: मौसम की मार, बच्चे और बड़े डायरिया से बीमार
हल्द्वानी, अमृत विचार। बदलते मौसम का असर लोगों की सेहत पर होने लगा है। संक्रामक बीमारियों की चपेट में आकर लोग बीमार पड़ने लगे हैं। इससे सबसे ज्यादा बच्चों की सेहत प्रभावित हो रही है। बेस और सुशीला तिवारी अस्पताल में डायरिया के 12 तथा उल्टी-दस्त और बुखार के एक दर्जन से ज्यादा मरीज भी भर्ती हैं।

कभी तेज धूप तो कभी बारिश से तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है। जिससे बच्चे और बड़े बीमार हो रहे हैं। सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल के बच्चा वार्ड में वर्तमान में 15 बच्चे भर्ती हैं। जिसमें डायरिया के 5, बुखार के 3 तथा अन्य हेपेटाइटिस, उल्टी-दस्त से पीड़ित हैं। वहीं मेडिसिन वार्ड में 9 महिला-पुरुष मरीज भर्ती हैं। जिसमें डायरिया के 2, उल्टी-दस्त के 4 तथा बुखार के 3 मरीज हैं। जिनका उपचार चल रहा है।

यही हाल डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय अस्पताल का भी है। यहां मेडिसिन विभाग के वार्ड सी और डी में डायरिया के 2 मरीज भर्ती हैं। जबकि बच्चा वार्ड में डायरिया के 5 तथा 1 बुखार से पीड़ित मरीज है। बुधवार को मेडिसिन विभाग में 195 मरीजों की ओपीडी हुई। जिसमें सबसे ज्यादा मरीज सर्दी-खांसी, जुकाम व बुखार के थे। वहीं बाल रोग विभाग की ओपीडी में 75 बच्चे इलाज के लिए आये।

चिकित्सकों का कहना है कि इस मौसम में होने वाली बीमारियां गंदा पानी पीने, दूषित (रखा हुआ) भोजन करने और बाजारों में खुले में रखे कटे हुए फलों और जूस का सेवन करने से होती है। इनसे पाचन क्रिया प्रभावित होती है। इस मौसम में खानपान और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। जरा सी लापरवाही स्वास्थ्य को खतरे में डाल सकती है।

ओपीडी में डायरिया, टाइफाइड और सांस (दमे) के मरीजों की संख्या बढ़ी है। डायरिया और टाइफाइड से पीड़ित 10 से 15 मरीज रोजाना आ रहे हैं। बासी खाना खाने, खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थों के सेवन से डायरिया होने का खतरा रहता है। ऐसे में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।
- डा. विनीता निखुर्पा, वरिष्ठ फिजिशियन, बेस अस्पताल

रोजाना 40 से 45 बीमार बच्चे ओपीडी में आ रहे हैं। जिसमें से 25 बच्चे ऐसे होते हैं जो बुखार, उल्टी-दस्त से पीड़ित होते हैं। जबकि 10 से 15 बच्चों में डायरिया के लक्षण देखने को मिल रहे हैं। गंभीर बीमार बच्चों को तुरंत भर्ती किया जा रहा है। बाकी को दवा देकर उनके परिजनों को सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।
-डॉ. एसएस बिष्ट, बाल रोग विशेषज्ञ, बेस अस्पताल

डायरिया के लक्षण
- सिर दर्द और उल्टी की शिकायत होना।
- अधिक प्यास लगना।
- बैचेनी होना।
- पेशाब कम आना।
- खाल का सिकुड़ना।

ये बरतें सावधानियां
- बाजार में बनी चीजों को खाने से परहेज करें।
- कटे हुए फलों का सेवन न करें।
- तली-भुनी चीजें ज्यादा न खाएं।
- साफ-सफाई का ध्यान रखें।
- खाना बनाते समय, खाना खाने से पहले हाथों को धो लें।
- ताजा बना खाना खाएं, बासी भोजन करने से बचें।
- उल्टी-दस्त होने पर चिकित्सक की सलाह से उपचार कराएं।

नैनीताल: मौसम बदलते ही डायरिया के मरीज भी बढ़े
नैनीताल, अमृत विचार। नैनीताल में मौसम के बदलाव का असर अब स्थानीय लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ने लगा है। तेजी से बदल रहे मौसम के चलते नैनीताल में डायरिया का खतरा बढ़ गया है।

जिस वजह से नैनीताल के बीडी पांडे अस्पताल में इन दिनों प्रतिदिन 25 से 30 डायरिया के मरीज पहुंच रहे हैं। जिन्हें से औसतन पांच लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है, वहीं अन्य मरीजों को दूषित व बासी खाने से बचने की सलाह दी जा रही है।

मरीजों को उपचार दे रहे वरिष्ठ फ‌िजिशियन डॉ. दुग्ताल ने बताया कि गर्मी में दूषित, खुले बाहरी व बासी खाने की वजह से लोग डायरिया के शिकार हो रहे हैं। बताया कि रोजाना उनके पास 100 से 150 मरीज पहुंच रहे हैं। जिनमें से डायरिया से ग्रसित 35 से 30 मरीज अस्पताल में पहुंच रहे हैं, जिसमें से ज्यादा दिक्कत होने पर चार से पांच मरीजों को रोजाना भर्ती भी किया जा रहा है।

बताया कि डायरिया में शरीर का पानी उल्टी-दस्त में निकल जाता है, जिससे बेहोशी छा सकती है साथ ही किडनी खराब होने का भी खतरा हो सकता है। इससे बचने के लिए लोग गर्मी के दिनों में दूषित व बासी खाना खाने से बचें। लोगों के पेट में दर्द, पेट खराब, दस्त व उल्टी होने लगे तो बिना देरी किए डाक्टरी सलाह लें। बचाव के लिए गर्मी में ताजी खाना खांए, अधिक मात्रा में पानी पिएं।

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी: नमाज पढ़ने जा रहे युवक का दांत तोड़ा

बरेली: विशेषज्ञविहीन बच्चा वार्ड पर अनिष्ट का साया, जिला अस्पताल में डायरिया से बच्चे की मौत, कई गंभीर
बरेली, अमृत विचार। जिला अस्पताल के एकमात्र बाल रोग विशेषज्ञ के रिटायर होने के बाद बच्चा वार्ड में भर्ती मासूमों के सिर पर अनिष्ट का साया मंडराने लगा है। बच्चों के इलाज के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर के इंतजाम की जोड़तोड़ तो सफल नहीं हो पाई, बुधवार को बच्चा वार्ड में डायरिया पीड़ित छह महीने के एक मासूम ने दम तोड़ दिया।

डायरिया के प्रकोप की वजह से जिस वक्त जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में भर्ती मासूमों की संख्या डेढ़ से दोगुनी तक पहुंच रही है, उसी दौरान यहां उनके इलाज का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. करमेंद्र के रिटायर होने के बाद यहां किसी और विशेषज्ञ का इंतजाम नहीं हो पा रहा है। सीएमओ के आग्रह पर मंगलवार को पीडिएट्रीशियन डॉक्टर जिला क्षय रोग अधिकारी ने बच्चों की ओपीडी देखने की हामी भरी थी लेकिन बुधवार को नहीं पहुंचे।

महिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ को ऑन कॉल बच्चों के इलाज का निर्देश दिया गया था लेकिन वह दिन में सिर्फ एक राउंड ले रहे हैं। इस बीच बुधवार को संजयनगर निवासी कुंवरराम के छह महीने के बेटे विराट ने दम तोड़ दिया। विभागीय स्टाफ के अनुसार बच्चे बुखार और दस्त की समस्या होने पर मंगलवार सुबह साढ़े नौ बजे भर्ती कराया गया था। वह गंभीर डायरिया से ग्रसित था। बुधवार सुबह करीब 11 बजे उसकी मौत हो गई।

ये भी पढे़ं- बरेली: गर्मी को मात दे रहे छोटे पोर्टेबल पंखे, दाम भी किफायती

बरेली: डायरिया का कहर... कम पड़ गए बच्चा वार्ड में बेड
बरेली, अमृत विचार : गर्मी में डायरिया के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। सबसे अधिक बच्चे इसकी चपेट में आ रहे हैं। जिला अस्पताल में बच्चा वार्ड फुल हो चुका है। वहां बीमार बच्चों के लिए बेड कम पड़ गए हैं। एक-एक बेड पर दो-दो बच्चों को भर्ती करना पड़ रहा है। वार्ड में कुल 26 बेड हैं, मगर बीमार बच्चों की संख्या 40 तक पहुंच गई है। इनमें 20 बच्चे डायरिया से ग्रसित हैं। बाकी बुखार और अन्य रोग से पीड़ित हैं।

ये भी पढ़ें - बरेली: स्टाफ से लेकर मरीज पर नजर, गड़बड़ी की तो खैर नहीं

वार्ड में डाले गए चार अतिरिक्त बेड: बीते कई दिनों से बच्चा वार्ड मरीजों की संख्या बढ़ रही है। बच्चों का इलाज प्रभावित न हो, इसको ध्यान में रखते हुए पुराने एनआईसीयू में चार अतिरिक्त बेड डाले गए हैं, ताकि जरूरत पर इनका उपयोग किया जा सके।

तेजी के साथ बच्चे स्वस्थ भी हो रहे हैं। ऐसे बच्चों को डिस्चार्ज किया जा रहा है। अभी स्थिति काबू में है। जरूरत पर बेड की संख्या बढ़ाई जाएगी।-डॉ. अलका शर्मा, एडीएसआईसी, जिला अस्पताल

ये भी पढ़ें - बरेली: गोकशी के दो और गिरोह पंजीकृत