WCL 2025 - Amrit Vichar

WCL Semi-Final 2025: सेमीफाइनल की चारों टीमें फिक्स, भारत-पाकिस्तान के बीच होगी जोरदार टक्कर, इन टीमों का टूटा चैंपियन बनने का सपना
WCL Semi-Final 2025: वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) 2025 अब अपने सबसे रोमांचक चरण में पहुंच गया है। इंडिया चैंपियंस ने 29 जुलाई को वेस्टइंडीज चैंपियंस को 5 विकेट से मात देकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। इस जीत के साथ टूर्नामेंट की चार अंतिम टीमें पक्की हो गई हैं। लीग चरण के कड़े मुकाबलों के बाद भारत, पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल में जगह बनाई।

यह जीत इंडिया चैंपियंस के लिए टूर्नामेंट की सबसे महत्वपूर्ण उपलब्धि रही। इससे पहले टीम ने पांच में से केवल एक मैच जीता था, लेकिन पॉइंट्स टेबल के अनुकूल समीकरण और अन्य टीमों के प्रदर्शन के कारण भारत ने सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर लिया।

इंडिया चैंपियंस का चुनौतीपूर्ण लीग चरण

इंडिया चैंपियंस का ग्रुप स्टेज का सफर काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा। 20 जुलाई को पाकिस्तान चैंपियंस के खिलाफ मुकाबला न खेलने के कारण दोनों टीमों को 1-1 अंक मिला। इसके बाद भारत को ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के खिलाफ लगातार तीन हार का सामना करना पड़ा। फिर भी, अंतिम लीग मैच में वेस्टइंडीज चैंपियंस को हराकर भारत ने न सिर्फ अपनी पहली जीत दर्ज की। इसके साथ ही सेमीफाइनल में भी एंट्री कर ली है। भारत ने 5 में से 1 मैच जीता और 3 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में चौथा स्थान हासिल किया। इंग्लैंड पांचवें और वेस्टइंडीज छठे स्थान पर रहे, जिसके चलते दोनों का खिताब जीतने का सपना टूट गया।

सेमीफाइनल का रोमांचक लाइनअप

WCL 2025 के सेमीफाइनल में अब रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे। इंडिया चैंपियंस का सामना लीग स्टेज में शीर्ष पर रही पाकिस्तान चैंपियंस से होगा, जिसने 5 में से 4 मैच जीतकर 9 अंक हासिल किए। दूसरा सेमीफाइनल साउथ अफ्रीका चैंपियंस और ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस के बीच होगा। साउथ अफ्रीका 8 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही, जबकि ऑस्ट्रेलिया 5 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही।

WCL 2025 के दोनों सेमीफाइनल मुकाबले 31 जुलाई को बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर खेले जाएंगे। फाइनल मुकाबला 2 अगस्त को इसी मैदान पर होगा।

WCL 2025 सेमीफाइनल शेड्यूल (एजबेस्टन, बर्मिंघम)

- सेमीफाइनल-1: इंडिया चैंपियंस बनाम पाकिस्तान चैंपियंस, 31 जुलाई, शाम 5:00 बजे (IST)
- सेमीफाइनल-2: साउथ अफ्रीका चैंपियंस बनाम ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस, 31 जुलाई, रात 9:00 बजे (IST)

यह भी पढ़ेः ICC Ranking: वनडे बल्लेबाजी की टॉप बल्लेबाज बनी नैट साइवर-ब्रंट, स्मृति मंधाना को पछाड़ा

IND-C vs SA-C: WCL 2025 में साउथ अफ्रीका ने 88 रनों से दी करारी शिकस्त, फेल हुआ इंडिया चैंपियंस का धुरंधर खिलाड़ी
IND-C vs SA-C: 23 जुलाई 2025 को नॉटिंघम में खेले गए वर्ल्ड चैंपियंस लीग (WCL) 2025 के एक रोमांचक मुकाबले में साउथ अफ्रीका चैंपियंस ने इंडिया चैंपियंस को 88 रनों से करारी मात दी। बारिश से प्रभावित इस मैच में साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शानदार प्रदर्शन किया और इंडिया की कमजोर बल्लेबाजी को उजागर कर दिया। इंडिया चैंपियंस के कप्तान युवराज सिंह ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया, लेकिन उनकी टीम साउथ अफ्रीका के मजबूत स्कोर को रोकने में नाकाम रही। साउथ अफ्रीका ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 208 रन बनाए, जबकि इंडिया चैंपियंस 18.2 ओवर में 9 विकेट पर केवल 111 रन ही बना सकी। यह साउथ अफ्रीका चैंपियंस की टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत थी।

साउथ अफ्रीका की तूफानी बल्लेबाजी, डिविलियर्स बने स्टार

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका चैंपियंस को उनके सलामी बल्लेबाज हाशिम अमला और जैक्स रूडोल्फ ने शानदार शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 4.2 ओवर में 35 रनों की साझेदारी की। पीयूष चावला ने अमला (22 रन, 19 गेंद) को आउट कर इस जोड़ी को तोड़ा। रूडोल्फ (24 रन, 20 गेंद) रन आउट हो गए। मध्यक्रम में साउथ अफ्रीका की पारी थोड़ी डगमगाई, लेकिन कप्तान एबी डिविलियर्स ने 30 गेंदों में 3 चौकों और 4 छक्कों के साथ 63 रनों की धमाकेदार पारी खेली। जेजे स्मट्स ने 17 गेंदों में 30 रन और विकेटकीपर मोर्ने वान विक ने 5 गेंदों में नाबाद 18 रन (360 के स्ट्राइक रेट के साथ) बनाकर टीम को 208 रनों के मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। भारत की ओर से पीयूष चावला और युसूफ पठान ने 2-2 विकेट लिए।

इंडिया चैंपियंस की बल्लेबाजी हुई ध्वस्त

209 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंडिया चैंपियंस की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। सलामी बल्लेबाज शिखर धवन केवल 1 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि रोबिन उथप्पा 2 रन बनाकर आउट हो गए। सुरेश रैना ने 11 गेंदों में सिर्फ 16 रन बनाए, लेकिन वह भी जल्द आउट हो गए। वहीं अंबाती रायुडू खाता खोले बिना ही आउट हो गए। युसूफ पठान (5 रन) के आउट होने के बाद बारिश ने खेल में खलल डाला, और करीब 30 मिनट बाद खेल दोबारा शुरू हुआ। हालांकि, इसके बाद भी इंडिया की बल्लेबाजी पटरी पर नहीं लौटी। स्टुअर्ट बिन्नी ने 39 गेंदों में 37 रनों की पारी खेली, जो टीम का सर्वाधिक स्कोर रहा। इंडिया चैंपियंस 18.2 ओवर में 9 विकेट पर 111 रन ही बना सकी और 88 रनों से हार गई। कप्तान युवराज सिंह इस मैच में बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरे।

यह भी पढ़ेः IND vs ENG: क्या भारतीय टीम तोड़ पाएगी अपना 89 साल पुराना रिकॉर्ड? मैनचेस्टर का किला भेदने उतरेंगे खिलाड़ी

India vs Pakistan: भारत-पाकिस्तान के बीच का मुकाबला रद्द, भारतीय खिलाड़ियों ने किया खेलने से मना, जानें वजह
WCL 2025 India vs Pakistan match cancelled:  वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 (WCL 2025) के चौथे मुकाबले में रविवार, 20 जुलाई को भारत और पाकिस्तान के बीच बहुप्रतीक्षित क्रिकेट मैच होने वाला था, लेकिन यह मुकाबला अब रद्द कर दिया गया है। शिखर धवन सहित कई भारतीय खिलाड़ियों के खेलने से इनकार के बाद ‘वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स’ में भारत-पाकिस्तान के बीच मैच रद्द कर दिया गया है। यह मुकाबला इंग्लैंड के एजबेस्टन स्टेडियम में आयोजित होने वाला था।

मैच रद्द होने का कारण

भारत और पाकिस्तान के बीच हाल के तनावपूर्ण माहौल के चलते भारतीय खिलाड़ियों ने इस मुकाबले में भाग लेने से मना कर दिया। इसके बाद आयोजकों ने आधिकारिक रूप से मैच रद्द करने की घोषणा की।

https://twitter.com/Edgbaston/status/1946702875486253252

इन दिग्गज खिलाड़ियों ने लिया बड़ा फैसला

इस बहुचर्चित मुकाबले को लेकर प्रशंसकों और आलोचकों की प्रतिक्रियाओं के बीच भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी जैसे हरभजन सिंह, शिखर धवन, सुरेश रैना और यूसुफ पठान ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से इनकार कर दिया।

एजबेस्टन स्टेडियम का आधिकारिक बयान

एजबेस्टन स्टेडियम ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल ‘एक्स’ पर पोस्ट करके इस बात की पुष्टि की और लिखा कि “वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स के आयोजकों ने स्पष्ट किया है कि रविवार, 20 जुलाई को शाम 4:30 बजे होने वाला भारत और पाकिस्तान मैच रद्द कर दिया गया है। कृपया स्टेडियम कोई में न आएं, क्योंकि स्टेडियम बंद रहेगा। सभी टिकट धारकों को उनकी पूरी राशि वापस कुछ समय में वापस कर दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए कृपया आधिकारिक वेबसाइट देखें।”

ऑपरेशन सिंदूर के बाद बढ़ा तनाव

गौरतलब है कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह पहला मौका था, जब भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमें मैदान पर आमने-सामने होने वाली थीं। हालांकि, प्रशंसकों ने इस मुकाबले का विरोध किया और सोशल मीडिया पर लगातार इसकी आलोचना की। खिलाड़ियों ने भी इस मुद्दे पर अपनी राय रखी, जिसके बाद आयोजन समिति को यह मुकाबला रद्द करने का फैसला लेना पड़ा।

यह भी पढ़ेः नोएडाः शारदा विश्वविद्यालय में मानसिक उत्पीड़न से त्रस्त छात्रा ने दी जान, छात्रों का फूटा गुस्सा

वेस्टइंडीज चैंपियंस की शानदार वापसी... क्रिकेट इतिहास की सबसे महंगी जर्सी के साथ नजर आएंगे स्टार खिलाड़ी
बर्मिंघमः वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (डब्ल्यूसीएल) 2025 में वेस्टइंडीज चैंपियंस की टीम क्रिकेट के मैदान पर तहलका मचाने को तैयार है। इस टीम में क्रिस गेल, डीजे ब्रावो और कीरोन पोलार्ड जैसे दिग्गज खिलाड़ी शामिल हैं, जो अपनी शानदार खेल प्रतिभा के लिए जाने जाते हैं। यह टूर्नामेंट 18 जुलाई से 2 अगस्त 2025 तक बर्मिंघम, नॉर्थम्प्टन, लीसेस्टर और लीड्स में आयोजित होगा। इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) द्वारा मान्यता प्राप्त यह ग्रीष्मकालीन आयोजन क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक यादगार अनुभव होगा, जिसमें बीते युग के दिग्गज खिलाड़ी एक मंच पर नजर आएंगे।

क्रिकेट इतिहास की सबसे महंगी जर्सी

वेस्टइंडीज चैंपियंस की जर्सी इस बार खास होगी, क्योंकि यह क्रिकेट इतिहास की सबसे महंगी जर्सी होने का गौरव हासिल करेगी। दुबई के लग्जरी ब्रांड लोरेंज ने चैनल2 ग्रुप कॉर्पोरेशन के साथ मिलकर इस अनूठी जर्सी को डिजाइन किया है। 18 कैरेट शुद्ध सोने से सजी यह जर्सी 30 ग्राम, 20 ग्राम और 10 ग्राम के वेरिएंट में उपलब्ध होगी। यह जर्सी न केवल एक स्पोर्ट्सवियर है, बल्कि वेस्टइंडीज क्रिकेट की समृद्ध विरासत और गौरवशाली इतिहास का प्रतीक भी है।

वेस्टइंडीज क्रिकेट को श्रद्धांजलि

लोरेंज के संस्थापक राज करण दुग्गल ने इस जर्सी को वेस्टइंडीज क्रिकेट के महान खिलाड़ियों, जैसे सर क्लाइव लॉयड से लेकर क्रिस गेल और समकालीन सितारों, को समर्पित बताया। उन्होंने कहा, "यह जर्सी सिर्फ एक परिधान नहीं, बल्कि क्रिकेट के इतिहास का एक जीवंत हिस्सा है। यह शिल्प कौशल, सांस्कृतिक गौरव और खेल की उत्कृष्टता का अनूठा संगम है। यह जर्सी क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक संग्रहणीय वस्तु और वैश्विक स्तर पर विलासिता का प्रतीक है।"

डब्ल्यूसीएल 2025 में ट्रॉफी जीतने का लक्ष्य

चैनल2 ग्रुप कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष और वेस्टइंडीज चैंपियंस के मालिक अजय सेठी ने कहा, "हमारी टीम में कई महान खिलाड़ी हैं, और यह जर्सी वेस्टइंडीज क्रिकेट के सभी दिग्गजों को सम्मानित करती है। डब्ल्यूसीएल 2025 दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित क्रिकेट टूर्नामेंटों में से एक है, और हमारा लक्ष्य इस बार ट्रॉफी अपने नाम करना है।"

क्रिकेट सितारों का महाकुंभ

डब्ल्यूसीएल 2025 में वेस्टइंडीज चैंपियंस के अलावा कई अन्य दिग्गज खिलाड़ी भी हिस्सा लेंगे, जिनमें युवराज सिंह, हरभजन सिंह, शिखर धवन, सुरेश रैना, ब्रेट ली, क्रिस लिन, शॉन मार्श, इयोन मोर्गन, मोइन अली, सर एलेस्टेयर कुक, एबी डिविलियर्स, हाशिम अमला, क्रिस मॉरिस और वेन पार्नेल जैसे नाम शामिल हैं। यह टूर्नामेंट क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक अनूठा अनुभव होगा, जहां पुराने और नए सितारे एक साथ मैदान पर उतरेंगे।

यह भी पढ़ेः कांवड़िये के पैर दबाते महिला पुलिस अधिकारी की अखिलेश यादव ने की तारीफ, कहा- 'सेवा का भाव अच्छा है अगर...'