District Hospital - Amrit Vichar

UP News: बुआ के घर आया था युवक, अब संदिग्ध हालत में मिला शव मिलने से हड़कंप
स्वार, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र के गांव धनोरी में सोमवार सुबह एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई। युवक बुआ के घर आया हुआ था। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक के चोटों के निशान देखकर परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं।

सुबह चारपाई पर नहीं था प्रियांशु
मसवासी क्षेत्र के गांव ज्वालापुर निवासी प्रियांशु(18) पुत्र नरेश पिछले कुछ दिनों से अपनी बुआ चंद्रकला के घर गांव धनोरी में रह रहा था। परिजनों के मुताबिक रविवार रात वह परिवार के साथ खाना खाने के बाद सो गया था। सोमवार तड़के जब परिजन जागे तो वह चारपाई पर नहीं मिला। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद गांव के जंगल में एक खेत के किनारे उसका शव पड़ा मिला। खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर मृतक के परिजन और रिश्तेदार भी मौके पर पहुंच गए।

शरीर पर चोटों के मिले निशान
कपड़े फटे हुए थे तथा शरीर पर चोट के निशान भी दिखाई दे रहे थे। ऐसे में उन्होंने युवक की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है। कोतवाल अनुपम शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

UP News: तीन साल के मासूम ने निगला पांच रुपये का सिक्का, डॉक्टरों ने बिना ऑपरेशन दो घंटे में निकाला
लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। राजकीय मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला चिकित्सालय मोतीपुर के चिकित्सकों ने तीन वर्षीय मासूम की जान बचाते हुए उसकी भोजन नली में फंसा पांच रुपये का सिक्का बिना किसी चीरे और टांके के सफलतापूर्वक बाहर निकाल दिया। महज दो घंटे के भीतर जांच से लेकर ऑपरेशन तक की प्रक्रिया पूरी कर मेडिकल टीम ने तत्परता और दक्षता का परिचय दिया।

भोजन नली में फंसा था सिक्का
मेडिकल कॉलेज की प्राचार्या प्रो. डॉ. वाणी गुप्ता ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 11 बजे परिजन अपने तीन वर्षीय बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंचे। परिजनों के अनुसार बच्चा खेलते समय पांच रुपये का सिक्का निगल गया था। ईएनटी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. मनोज शर्मा ने तत्काल बच्चे का एक्स-रे कराया। जांच में सिक्का भोजन नली (इसोफेगस) के शुरुआती हिस्से में फंसा मिला। मामले की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने तत्काल इमरजेंसी प्रोटोकॉल लागू करते हुए बच्चे को प्राथमिकता के आधार पर ऑपरेशन थिएटर भेजा।

बिना किसी चीरे के निकाला गया
प्राचार्या डॉ. वाणी गुप्ता के निर्देशन में चिकित्सकों की टीम ने उपचार की कमान संभाली। दोपहर करीब 12:45 बजे असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. श्वेता वर्मा (निश्चेतक), असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. मनोज शर्मा, स्टाफ नर्स रेखा सैनी और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की टीम ने बच्चे को सुरक्षित बेहोशी देकर एंडोस्कोपी तकनीक की मदद से बिना किसी चीरे के भोजन नली में फंसा सिक्का सफलतापूर्वक निकाल लिया।

दो घंटे में पूरी हुई प्रक्रिया
डॉ. वाणी गुप्ता ने बताया कि सुबह 11 बजे बच्चे के अस्पताल पहुंचने से लेकर जांच, ऑपरेशन की तैयारी और दोपहर एक बजे से पहले सिक्का निकालकर परिजनों को सौंप देने तक की पूरी प्रक्रिया लगभग दो घंटे में पूरी कर ली गई। यह संस्थान की त्वरित चिकित्सा व्यवस्था और टीमवर्क का उत्कृष्ट उदाहरण है।

परिजनों ने जताया आभार
सफल ऑपरेशन के बाद बच्चे के परिजनों ने राहत की सांस ली और चिकित्सकों व मेडिकल स्टाफ का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों की तत्परता के कारण उनके बच्चे को समय रहते सुरक्षित उपचार मिल सका।

Bareilly : इकतरफा प्यार में सोते परिवार पर उड़ेला तेजाब, मुठभेड़ में सिरफिरा पड़ोसी गिरफ्तार
बरेली/ शेरगढ़। पड़ोसन से इकतरफा प्यार के चक्कर में 5 बच्चों के पिता ने पूरे परिवार पर एसिड अटैक कर दिया। रात में सोते समय परिवार पर तेजाब उड़ेल दिया। हमले में महिला, उसका पति दो बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए, जिनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पति की हालत गंभीर है। अब रविवार तड़के पुलिस ने मुठभेड़ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

तेजाब के हमले में झुलसी लक्ष्मी शेरगढ़ कस्बे के मोहल्ला डूंगरपुर निवासी हरप्रसाद की पत्नी है। पुलिस को उसने बताया कि पड़ोस में रहने वाला 5 बच्चों का पिता उमेश कश्यप काफी समय से उसके पीछे पड़ा था। जबरन शादी को उस पर दबाव बनाता था और विरोध गंभीर अंजाम भुगतने की धमकी देता था। लक्ष्मी के मुताबिक, शुक्रवार रात वह पति हरप्रसाद और दो बेटों के साथ घर के आंगन में मच्छरदानी लगाकर सो रही थी।

तड़के चार बजे आरोपी पड़ोसी उमेश कश्यप मकान में दाखिल हुआ और उनके ऊपर तेजाब उड़ेल दिया। हमले में लक्ष्मी के साथ उसका पति हरप्रसाद, दो साल का बेटा अभिषेक और चार वर्षीय पुत्र आनंद गंभीर रूप से झुलस गए। उन लोगों ने मौके से उमेश कश्यप को भागते देखा। चीख-पुकार सुनकर लोग जुट गए और परिवार को जिला अस्पताल पहुंचाया। हर प्रसाद की हालत नाजुक बताई गई है।

मुठभेड़ में गिरफ्तार हुआ उमेश
घटना के बाद पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। रविवार तड़के उमेश कश्यप पुलिस से बचने के लिए कस्बा शेरगढ़ बाईपास के रास्ते अपने घर जाने वाला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया। मगर तमंचे से पुलिस पर ही फायर झोंक दिया। जवाबी फायरिंग में उमेश पैर में गोली लगी। उसके पास से अवैध तमंचा और  03 जिंदा व 02 खोखा कारतूस मिले। हेड कॉन्सटेबल मोहम्मद नाजिम भी बाएं हाथ में गोली रगड़कर निकल जाने से घायल हुए। दोनों दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पड़ोसन से बोलचाल को प्यार समझता था उमेश
एसिड अटैक की घटना का शिकार हुई लक्ष्मी का हमलावर पड़ोसी काफी समय से जीना मुहाल किए था। पड़ोसी होने के नाते महिला से उसकी बोलचाल थी। सामान्य सी बातचीत को 5 बच्चों का पिता उमेश प्यार समझ बैठा और उससे गलत रिश्ता बनाने पर अड़ गया। छह माह से वह लक्ष्मी पर दबाव बना रहा था कि पति और बच्चों को छोड़कर उसके साथ शादी कर ले। लक्ष्मी इस बात को तैयार नहीं थी। इससे उमेश उससे नाराज था। वह लक्ष्मी के मोबाइल पर फोन करता था और धमकाता था। परेशान महिला ने उसका फोन उठाना भी बंद कर दिया था। उसी खुन्नस में लक्ष्मी के साथ उसके पति और दो मासूम बेटों को तेजाब से जलाने की योजना बना डाली और रात में हमला कर दिया। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर पीड़िता लक्ष्मी के बयान दर्ज किए तो उसने पूरी आपबीती सुनाई।

जिला अस्पताल में फिर दिखी स्टाफ की संवेदनहीनता
बरेली जिला अस्पताल में मरीज को ठेली पर ले जाने को लेकर उठा तूफान अभी थमा नहीं है कि हैल्थ स्टाफ की संवेदनहीनता का एक और मामला सामने आ गया है। एसिड अटैक की घटना का शिकार हुए परिवार को जिला अस्पताल में सही इलाज नसीब नहीं हुआ। स्टाफ ने इलाज में बड़ी लापरवाही की। तेजाब के हमले में झुलसी लक्ष्मी का आरोप है कि वे सुबह 6 बजे अस्पताल आ गए थे लेकिन डॉक्टरों ने सिर्फ पति हर प्रसाद को ही भर्ती किया। तेजाब से झुलसे उसे व दो मासूम बच्चों बिना सही इलाज के छोड़ दिया गया। बच्चों के शरीर पर सिर्फ एक ट्यूब लगा दी गई और सुबह से मां के साथ अस्पताल के बाहर बेंच पर बैठे नजर आए।

Moradabad: गर्मी में बढ़ा चिकनपॉक्स का खतरा, तेज बुखार और शरीर पर दानों पहुंच रहे मरीज
मुरादाबाद, अमृत विचार। भीषण गर्मी के बीच अब चिकनपॉक्स का संक्रमण भी तेजी से फैलने लगा है। जिला अस्पताल की त्वचा रोग ओपीडी में पिछले एक सप्ताह से चिकनपॉक्स के मरीज लगातार पहुंच रहे हैं। खासतौर पर युवा और बुजुर्ग तेज बुखार, शरीर पर लाल दाने और दर्द की शिकायत के साथ इलाज कराने आ रहे हैं। चिकित्सकों के अनुसार संक्रमण एक व्यक्ति से पूरे परिवार तक फैलने का खतरा बढ़ा रहा है।

जिला अस्पताल की त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. आबिदा ने बताया कि सामान्य तौर पर चिकनपॉक्स का संक्रमण जनवरी और फरवरी में तापमान कम होने पर अधिक फैलता है, लेकिन इस बार गर्मी के मौसम में भी इसके मामले तेजी से सामने आ रहे हैं। मरीजों में तेज बुखार के साथ चेहरे, पेट और पीठ पर दाने निकल रहे हैं। कई मरीजों में दानों के साथ दर्द और जलन की शिकायत भी मिल रही है।

उन्होंने बताया कि बच्चों में इसके लक्षण अपेक्षाकृत हल्के होते हैं और उनके लिए वैक्सीन भी उपलब्ध है, लेकिन युवा और बुजुर्गों में संक्रमण गंभीर रूप ले सकता है। समय पर एंटी वायरल दवाएं न लेने से शरीर पर घाव बनने लगते हैं, जिससे परेशानी और बढ़ जाती है। डॉ. आबिदा के अनुसार चिकनपॉक्स वैरिसेला-जोस्टर वायरस से फैलने वाली संक्रामक बीमारी है। संक्रमित व्यक्ति के खांसने, छींकने, सांस के संपर्क और छूने से यह तेजी से फैलती है। ऐसे में मरीज को परिवार के अन्य सदस्यों से अलग रखना जरूरी है। अस्पताल प्रशासन ने लोगों से लक्षण दिखने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की है।

ऐसे करें चिकनपॉक्स से बचाव

संक्रमित व्यक्ति से दूरी बनाकर रखें।

मरीज के कपड़े, तौलिया और बर्तन अलग रखें।

हाथों को साबुन से बार-बार धोएं।

शरीर पर दाने निकलने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

बच्चों को समय पर वैक्सीन लगवाएं।

भीड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें।
पौष्टिक भोजन और पर्याप्त पानी का सेवन करें।

Bareilly: ठेले से मरीज ले जाने के मामले में निदेशक आज करेंगी जांच
बरेली, अमृत विचार। जिला अस्पताल से बुजुर्ग महिला मरीज को ठेले पर ले जाने का मामला शासन स्तर तक पहुंच गया है। शासन के निर्देश पर निदेशक पैरामेडिकल डॉ. संजू अग्रवाल गुरुवार को जिला अस्पताल पहुंचकर पूरे प्रकरण की जांच करेंगी। वह मरीज के भर्ती होने, उपचार और उससे जुड़े दस्तावेजों की पड़ताल करेंगी।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक बुजुर्ग महिला को उसका पति ठेले पर ले जाता दिखाई दिया था। वीडियो जिला अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर का बताया गया था। महिला के पति ने अस्पताल में इलाज नहीं मिलने का आरोप लगाया था। मामले के सामने आने के बाद स्थानीय स्तर पर जांच कराई गई, जिसमें प्रथम दृष्टया ड्यूटी में लापरवाही पाए जाने पर सिक्योरिटी गार्ड, इमरजेंसी स्टाफ और वार्ड सहायक को हटा दिया गया। अब शासन स्तर से मामले की जांच कराई जा रही है। निदेशक अस्पताल की व्यवस्थाओं के साथ संबंधित कर्मचारियों की भूमिका की भी समीक्षा करेंगी।

स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता परखेगी एनक्वास टीम
जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता जांचने के लिए नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड (एनक्वास) की टीम 14 मई से तीन दिवसीय निरीक्षण करेगी। एनक्वास प्रमाणन के तहत प्रदेश के सरकारी अस्पतालों की स्वास्थ्य सेवाओं का मूल्यांकन किया जा रहा है। निरीक्षण को लेकर जिला अस्पताल प्रशासन कई दिनों से तैयारियों में जुटा है। सभी वार्डों के रिकॉर्ड दुरुस्त किए जा रहे हैं। ओपीडी, इमरजेंसी और वार्डों में नियमित सफाई कराई जा रही है। मरीजों के बेड की चादरें भी बदली जा रही हैं, ताकि निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाएं बेहतर दिखाई दें।

UP:पुलिस मुठभेड़ में गोकशी का आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
रामपुर, अमृत विचार। थाना अजीमनगर पुलिस ने सोमवार रात गोकशी के आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। आरोपी के पैर में गोली लगी है, जबकि उसके तीन साथी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घायल आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

थाना अजीमनगर क्षेत्र में रविवार को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गोवंशीय पशु का वध करके अवशेष मौके पर छोड जाने का मामला सामने आया था। मामले के बाद पुलिस ने संबंधित धाराओं में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। सोमवार रात थाना अजीमनगर पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी सोमवार रात फिर गोकशी की घटना को अंजाम देने के लिए रतनपुरा शुमाली गांव के कच्चे रास्ते से पर घूम रहे हैं और उनके पास अवैध असलहा भी है।

इसके बाद थाना अजीमनगर पुलिस टीम को गश्त व चेकिंग के दौरान मुरसेना रोड से आने वाले कच्चे रास्ते पर दो मोटरसाइकिल पर सवार चार व्यक्ति आते दिखाई दिए। टीम ने टॉर्च से इशारा कर रोकने का प्रयास किया तो दोनों उन्होंने मोटरसाइकिलों को वापस मोड़ लिया और भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो पुलिस टीम पर फायर कर दिया। आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई में आरोपी अकील निवासी ग्राम नगलिया आकिल थाना अजीमनगर के पैर में गोली लगी, जिससे वो घायल हो गया। इस दौरान अन्य तीन आरोपी अंधेरे का फायदा उठा कर फरार हो गए।

आरोपी के कब्जे से एक तमंचा 12 बोर, एक खोखा कारतूस नाल में फंसा हुआ व 2 जिंदा कारतूस, एक बिना नंबर प्लेट काले रंग की मोटरसाइकिल सहित उपकरण बरामद किए। आरोपी पर पहले भी करीब सात मुकदमे दर्ज हैं, इनमें गोकशी सहित अन्य मामले हैं। घायल आरोपी को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस मुठभेड़ को लेकर सोमवार को थाना अजीमनगर पर संबंधित धाराओं सहित आर्म्स एक्ट में आकिल सहित 4 के खिलाफ विधिक कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष कर्म सिंह पाल, उप निरीक्षक संतोष कुमार, कांस्टेबल शिवा यादव, हेड कांस्टेबल अनीस अहमद व योगेश कुमार शामिल रहे।

Bareilly:बगैर एंबुलेंस के ठेली पर मरीज, टैंपो में लाश के बाद अब झुलसे युवक की चीखों से सामने आया सिस्टम का सच
बरेली, अमृत विचार। जरूरतमंद-गरीब इलाज के लिए जिस जिला अस्पताल को आखिरी उम्मीद मानते हैं,वहां के हालात इन दिनों बिल्कुल भी ठीक नजर नहीं आ रहे। एंबुलेंस के अभाव में ठेली पर मरीज और टैंपो में लाश की गूंज अभी कम नहीं हुई थी कि सोमवार को रेलवे यार्ड में इलेक्ट्रिक करंट लगने से झुलसे अजनबी नौजवान की चीखों ने सरकारी हेल्थ सिस्टम को फिर आइना दिखा दिया। जीआरपी की टीम उसे इमरजेंसी में उसकी हालत पर छोड़कर चलती बनी।

रेलवे पुलिस के सिपाही सनी कुमार नाम बता रहे युवक को बर्न वार्ड में भर्ती कराने जिला अस्पताल लाए थे। पहले तो जला हुआ मरीज देर तक टैंपो में ही तड़पता रहा मगर कोई कर्मचारी स्ट्रेचर लेकर नहीं पहुंचा। भारी जलन से बेहाल नौजवान टैंपो से खुद निकलकर बाहर टहलता रहा। फिर इमरजेंसी वार्ड के अंदर जाकर फर्श पर लेट गया। कराहता-चीखता रहा और हैल्थ स्टाफ दूसरे कामों में व्यस्त रहा। इमरजेंसी में ही आधे घंटे से ज्यादा गुजर गए। बाद में जैसे-तैसे उसे भर्ती कर बर्न वार्ड भेजा गया। युवक 80 फीसदी से अधिक झुलसा बताया गया है। हालात नाजुक है। उसका वीडियो वायरल हो रहा है और सिस्टम की संवेदनाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। वहीं,एडीएसआईसी डा. रमेश चन्द्र दीक्षित ने इस बारे में बताया कि मरीज को पुलिस वाले लेकर आए थे। डाक्टर से स्टाफ तक सब मौके गए थे। जलन अधिक होने पर वह ठंडे फर्श पर लेट गया था। मरीज का बर्न वार्ड में उपचार किया जा रहा है।

ठेले पर मरीज....एडी हैल्थ जांच में जुटे,देखे सीसीटीवी
बरेली, अमृत विचार: ठेले पर मरीज को ले जाने के मामले की शुरुआती जांच में वार्ड सहायक और नर्स की लापरवाही सामने आई है। सोमवार को एडी हैल्थ जिला अस्पताल पहुंचकर जांच में जुटे रहे। उन्होंने इमरजेंसी वार्ड के सीसीटीवी कैमरे से लेकर रजिस्टर-रिकार्ड सब चेक किया। पता लगा है कि महिला मरीज भर्ती हुई थी, लेकिन पति स्टाफ को सूचना दिए बगैर ही उसको ठेली पर रखकर ले गया था।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बरेली जिला अस्पताल मामले की गूंज शासन तक सुनी जा रही है। उप मुख्यमंत्री ब्रिजेश पाठक ने प्रकरण को गंभीरता से लेकर कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं। ऐसा आरोप है कि इमरजेंसी में इलाज नहीं मिलने के बुजुर्ग ठेले से पत्नी को ले गया। एडी हेल्थ डॉ. तेजपाल जांच में जुटे हैं। छानबीन में महिला का नाम अरहरि देवी और पता सिंधु नगर मौर्या मंदिर के पास होने की बात सामने आई है। जांच में पता चला है कि वह 9 मई को सुबह करीब 11 बजे इमरजेंसी में आई थी। शाम करीब 4:25 बजे पति उसे ठेले से लेकर चला गया था। जांच में सामने आया कि महिला को पीठ में दर्द था। परिजन एंबुलेंस से लेकर आए थे। भर्ती होने के बाद डॉ. ने उसे देखा था और दवा लिखी थी। करीब 5 घंटे तक वह वार्ड में भर्ती रही थी। शुरुआती जांच में चिकित्सकीय लापरवाही नहीं मानी जा रही। वार्ड सहायक और स्टाफ नर्स पर लापरवाही को लेकर गाज गिरना तय है।

अफसरों ने लगाई सुरक्षा गार्डों की फटकार
एडीएम एफआर संतोष सिंह ने जिला अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए सिक्योरिटी गार्डों को फटकार लगाई। उन्होंने पूछा कि अस्पताल परिसर में ठेला आने की जानकारी किसी को कैसे नहीं हुई? डीएम अविनाश सिंह भी साफ कहा है कि लापरवाही, साजिश या तथ्य छिपाने की कोशिश सामने आती है तो सम्बंधित के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जाएगा।

चेकिंग में महिला हॉस्पिटल में डॉक्टर-स्टाफ गायब मिले
जिला अस्पताल मामले का शोर राजधानी तक पहुंचने के बाद प्रशासनिक अमला भी हरकत में आ गया है। अफसरों ने सोमवार को जिला महिला चिकित्सालय में सोमवार को प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने निरीक्षण किया। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) पूर्णिमा सिंह उप जिलाधिकारी (न्यायिक) मीरगंज निधि डोडवाल, अपर उपजिलाधिकारी (सदर) मल्लिका नैन, जिला प्रोबेशन अधिकारी मोनिका राना और सहायक निदेशक मत्स्य गायत्री पाण्डेय के निरीक्षण में यहां व्यवस्थाओं में खामियां सामने आईं। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक त्रिभुवन प्रसाद ड्यूटी पर नहीं मिले। ड्यूटी रोस्टर के अनुसार तैनात गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. शमी और डॉ. मिनाक्षी भी ड्यूटी पर नहीं थीं।

इसके अलावा नर्सिंग एवं पैरामेडिकल स्टाफ के अधिकांश कर्मचारी अनुपस्थित थे। टीम जब अल्ट्रासाउंड कक्ष में निरीक्षण किया तो मरीजों से संबंधित कोई वैध रजिस्टर नहीं मिला। अल्ट्रासाउंड नोडल अधिकारी डॉ. सी.पी. सिंह (रेडियोलॉजिस्ट) संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। अधिकारियों ने संबंधित के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। अल्ट्रासाउंड वार्ड में तैनात वार्ड सहायक नीलम यादव के खिलाफ मरीजों से दुर्व्यवहार की कई शिकायतें भी सामने आईं, जिस पर अधिकारियों ने कार्रवाई के निर्देश दिए। मरीजों ने बताया कि अल्ट्रासाउंड कराने के लिए तीन माह बाद की तारीख दी जा रही है, जिससे गंभीर मरीजों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं हेल्पडेस्क पर शिकायत पंजिका में दर्ज शिकायतों के निस्तारण की स्थिति स्पष्ट नहीं मिली।

आपातकालीन सेवाओं की स्थिति भी संतोषजनक नहीं मिली। इमरजेंसी में आने वाले मरीजों के लिए प्रवेश द्वार पर स्ट्रेचर न ही व्हीलचेयर उपलब्ध थी। साथ ही प्रवेश द्वार पर वार्ड सहायक और सुरक्षा गार्ड भी गायब मिले। महिला मरीज तरनीम ने बताया कि उनकी पैथोलॉजी जांच अस्पताल में नहीं की जा रही है और बाहर जांच कराने पर करीब 1700 रुपये खर्च करने पड़ते हैं। एक अन्य मरीज पूनम शुक्ला ने आरोप लगाया कि अस्पताल में प्रोजेस्ट्रोन इंजेक्शन उपलब्ध नहीं कराए गए, जिसके चलते उन्हें बाहर से इंजेक्शन लगवाने पड़े। निरीक्षण के बाद अधिकारियों ने अस्पताल प्रशासन को व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार लाने तथा लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

पर्चा काउंटर पर होती दिखी धक्कामुक्की
बरेली। जिला अस्पताल में रविवार के अवकाश के बाद सोमवार को बड़ी संख्या में मरीज उपचार कराने के लिए पहुंचे। सुबह से लेकर दोपहर तक मरीजों की कतारें काउंटर के सामने लगी रही। लाइन में लगे मरीजों के बीच काहसुनी के बाद धक्कामुक्की भी हुई। सुरक्षा गार्ड ने किसी तरह से मामले को शांत कराया। दो बजे ओपीडी खत्म होने का समय रहा, लेकिन मरीजों की संख्या अधिक होने पर ढाई बजे तक दवा वितरित की गई। 2 हजार से अधिक मरीजों का पंजीकरण हुआ। बुखार, खांसी, उल्टी-दस्त, पेट दर्द, सांस और त्वचा संबंधी बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या सबसे अधिक रही। पैथोलॉजी में जांच कराने के लिए 200 से अधिक मरीज पहुंचे। सीएमओ कार्यालय में सोमवार को दिव्यांग प्रमाण पत्र शिविर आयोजित किया गया, जहां बड़ी संख्या में दिव्यांग पहुंचे। गर्मी और उमस के बीच सुबह 10:30 बजे से ही लोग प्रमाण पत्र बनवाने के लिए लाइन में लगे रहे। शिविर में 86 दिव्यांगों का पंजीकरण हुआ। अभिलेखों की जांच के बाद उनका चिकित्सकीय परीक्षण किया गया।

Bareilly: ठेले पर मरीज मामले की शुरुआती जांच में ‘साजिश’ की एंट्री
बरेली, अमृत विचार। जिला अस्पताल में मरीज को ठेले पर ले जाने का वीडियो स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में लापरवाही तक सीमित नहीं रह गया है। प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक यह मामला साजिश का हिस्सा भी हो सकता है।

वीडियो वायरल होते ही डीएम अविनाश सिंह ने एडीएम सिटी, एडीएम वित्त एवं राजस्व संतोष सिंह और सीएमओ की तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर दी। साथ ही मरीज को रेफर करने वाले डॉक्टर से जवाब मांगा गया है। जांच में अब तक जो खुलासा हुआ है, वह यह कि वायरल वीडियो में ठेले पर दिखाई गई महिला जिला अस्पताल में भर्ती ही नहीं थी। हीराकली नाम की वृद्धा की हालत गंभीर होने पर रेफर किया गया था, लेकिन परिजन उसे अस्पताल से घर ले गए, जहां बाद में उसकी मौत हो गई।

यहीं से मामले ने नया मोड़ ले लिया। पहले ठेले पर महिला को हीराकली बताया गया था। अब सवाल उठ रहा है कि आखिर वीडियो में दिखाई गई महिला कौन थी और उसे ठेले पर अस्पताल में क्यों घुमाया गया ? प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि महिला के साथ केवल एक व्यक्ति था, जिसने ठेले की व्यवस्था की थी। एडीएम एफआर संतोष कुमार सिंह ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए सिक्योरिटी गार्डों को फटकार लगाई। उन्होंने पूछा कि अस्पताल परिसर में ठेला आने की जानकारी किसी को कैसे नहीं हुई। डीएम ने कहा कि लापरवाही, साजिश या तथ्य छिपाने की कोशिश सामने आती है तो कार्रवाई की जाएगी।

Bareilly:ठेले पर मरीज ले जाने के मामले में जांच कमेटी गठित, डीएम ने डॉक्टर को भेजा नोटिस
बरेली, अमृत विचार। जिला अस्पताल परिसर में मरीज को ठेले पर ले जाने का वीडियो वायरल होने के बाद जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एडीएम सिटी, एडीएम एफआर और सीएमओ की तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर तीन दिन के भीतर रिपोर्ट तलब की है।

जिलाधिकारी ने कहा कि मरीज को रेफर करने वाले डॉक्टर को नोटिस जारी कर दिया गया है और जांच में लापरवाही मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मरीजों के साथ अमानवीय व्यवहार किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में मरीज को बिना स्ट्रेचर और एंबुलेंस सुविधा के ठेले पर ले जाया जाता दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आते ही स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो गए और मामला तेजी से तूल पकड़ गया। विपक्षी दलों ने भी सरकार और स्वास्थ्य विभाग को निशाने पर ले लिया। विपक्षी नेताओं ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर तीखी टिप्पणी की।

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक बोले आरोपियों के खिलाफ होगी कार्रवाई
बृजेश पाठक ने बरेली जिला अस्पताल में मरीज को ठेले पर लाने के वायरल वीडियो पर सख्त रुख अपनाया है। मामले को गंभीर मानते हुए उन्होंने तत्काल जांच के आदेश दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज खंगालेगी और इमरजेंसी वार्ड से लेकर मुख्य गेट तक की गतिविधियों की पड़ताल करेगी। जांच रिपोर्ट सीधे स्वास्थ्य मंत्री को सौंपी जाएगी।

स्वास्थ्य विभाग यह पता लगाएगा कि मरीज के अस्पताल पहुंचने के दौरान एम्बुलेंस और स्ट्रेचर जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध थीं या नहीं। साथ ही ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और कर्मचारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में रहेगी। लापरवाही मिलने पर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। सूत्रों के अनुसार बर्खास्तगी तक की कार्रवाई हो सकती है।

डिप्टी सीएम ने कहा कि गरीब मरीजों के साथ किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सरकार स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और मरीजों को समय पर इलाज उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। घटना के बाद जिला अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। इससे पहले भी अस्पताल की इमरजेंसी सेवाओं और एम्बुलेंस व्यवस्था को लेकर शिकायतें सामने आती रही हैं।

UP: नैनीताल हाईवे पर सड़क हादसे में घायल बड़ी बेटी की भी मौत
रामपुर, अमृत विचार। बुधवार को नैनीताल हाईवे पर गांव लाला वाला बाग के पास तेज रफ्तार रोडवेज बस ने स्कूटी को रौंद दिया था। इसमें भोट थाना क्षेत्र के मुंडिया मनकरा निवासी मोहम्मद हनीफ (50) व छोटी बेटी सानिया (20) की मौके पर ही मौत हो गई थी। हादसे में घायल बड़ी बेटी स्वालेहा ने गुरुवार को जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। स्वालेहा की 17 मई को बारात आनी थी। जबकि उनके भाई फरमान की बारात जानी थी। परिवार में तीन मौतों से कोहराम मच गया है, शादी की खुशियां मातम में बदल गईं हैं।

भोट थाना क्षेत्र के मुंडिया मनकरा निवासी मोहम्मद हनीफ (50) के बेटे मोहम्मद हनीफ के बेटे फरमान अली की 18 मई को बारात जानी थी। जबकि बेटी स्वालेह का 17 मई को निकाह तय हुआ था। शादी के चलते परिवार तैयारी को लेकर खरीदारी में लगा हुआ था। बुधवार को वो गांव से बड़ी बेटी सुहालेहा और छोटी बेटी सानिया (20) के साथ स्कूटी पर खरीदारी के लिए बिलासपुर जा रहे थे। कट पर अपनी साइड जाने के दौरान उन्होंने विपरित दिशा में स्कूटी ले ली, इसी दौरान लाला वाले बाग के निकट तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उन्हें रौंद दिया।

हादसे सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रही है। पिता और छोटी बेटी की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि बड़ी बेटी स्वालेहा घायल हो गई थी। गुरुवार को जिला अस्पताल में स्वालेहा ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। परिवार में सड़क हादसे में तीन मौत होने से कोहराम मचा हुआ है, शादी के घर में मातम छा गया है।

पूरे गांव में गम का माहौल है। गुरुवार को पिता व छोटी बेटी का नम आंखों से दफीना किया गया, इसी बीच बड़ी बेटी की भी मौत की खबर आ गई। जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। इस हादसे को लेकर सांसद मोहिब्बुल्लाह नदवी ने दुख जताया है। गुरुवार को गांव के लोगों और रिश्तेदारों का परिवार को सात्वंना देने वालों का तांता लगा रहा। पूर्व विधायक संजय कपूर ने जिला अस्पताल में मोर्चरी पर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी।

UP:कुकर्म के बाद बालक की हत्या करने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
रामपुर, अमृत विचार। थाना केमरी पुलिस ने 7 वर्षीय बालक के साथ कुकर्म के बाद हत्या करने के आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पैर में गोली लगी है, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

14 अप्रैल 2026 को अंबेडकर जयंती शोभायात्रा के दौरान क्षेत्र के एक गांव का बालक लापता हो गया था। पिता ने 15 अप्रैल को केमरी थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी थी। इसी बीच 17 अप्रैल को बालक का शव पास के ही एक खेत में पड़ा मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बालक के साथ कुकर्म की पुष्टि हुई थी। पिता की तहरीर पर बालक के साथ कुकर्म करने के बाद हत्या कर शव जंगल में फेंकने का मुकदमा दर्ज किया गया। साथ ही पॉक्सो एक्ट की धारा भी बढ़ाई गई।

विवेचना के दौरान मुकदमें में आरोपी रेहान निवासी ग्राम खेमपुर थाना केमरी रामपुर का नाम प्रकाश में आया। शनिवार रात को थाना केमरी पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि आरोपी रेहान ग्राम खेमपुर के पास स्थित सुंदरलाल लोधी इंटर कॉलेज के पास वाले खेत में झोंपड़ी में छुपा हुआ। सूचना पर थाना केमरी पुलिस द्वारा छिपते छिपाते खेत से होते हुए उक्त झोंपड़ी के पास पहुंचे तो आरोपी द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की गई। आत्मरक्षार्थ पुलिस टीम द्वारा जवाबी फायरिंग करने पर उक्त अभियुक्त रेहान के दाहिने पैर में गोली लगने से घायल हो गया।

आरोपी के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर , एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस  बरामद हुआ। बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना केमरी आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया। वहीं घायल आरोपी रेहान को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष हिमांशु चौहान, उपनिरीक्षक अंशुल कुमार व गौरव कुमार, हेड कांस्टेबल हिमेंद्र सिंह, कांस्टेबल विक्की देवल शामिल रहे।

Bareilly: गौमांस तस्करों से पुलिस की मुठभेड़...गौकशी के आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार, बाप को लगी गोली
बरेली, अमृत विचार। गौकशों पर पुलिस का एक्शन एक बार फिर देखने को मिला। नवाबगंज पुलिस ने गौकशी के आरोपी पिता और पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। जिसमें पिता यासीन खान को पैर में गोली लगी है। एक दरोगा भी घायल हुआ। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

नवाबगंज पुलिस को सूचना मिली थी कि अलीनगर गांव में गौकशी की घटना अंजाम देने की तैयारी चल रही है। जिसके बाद पुलिस ने अलीनगर गांव की पुलिया के पास जाकर धाबा बोल दिया। पुलिस भनक लगने पर गौमांस तस्करों ने फायर झोंक दिया। लिहाजा जवाबी फायरिंग में गौमांस तस्कर यासीन खान को दाएं पैर में गोली लगी।

दरोगा योगेंद्र सिंह भी घायल हो गए। पुलिस ने यासीन खान और उसके बेटे अजमल खान निवासी ग्राम लभेड़ा थाना हाफिजगंज को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी एक माह पूर्व सतुईया खुर्द गांव के जंगल में नदी के पास हुई गौकशी में शामिल। आरोपियों के पास से पुलिस को एक तमंचा जिंदा कारतूस हुआ गोकशी करने के उपकरण भी मिले। घायल दरोगा व गौतस्कर को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया था।