IIT - Amrit Vichar

जेईई एडवांस में लखनऊ के मेधावियों का दबदबा, इस स्कूल के सर्वाधिक 47 मेधावी छात्रों ने पाई कामयाबी
लखनऊ, अमृत विचार। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलॉजी (आईआईटी) में प्रवेश के लिए आयोजित ज्वाईंट इंट्रेंस एक्जाम (जेईई) एडवांस का परीक्षा परिणाम आईआईटी रुड़की ने जारी कर दिया है। जिसमें लखनऊ के मेधावी छात्र-छात्राओं ने भी शानदार कामयाबी हासिल की है। ऑल इंडिया रैंकिंग में अनवेश पटेल 68वें, शशांक सिंह 455वें नंबर पर हैं, जबकि अविशि पांडेय को 1246वीं रैंक हासिल हुई है।

अनवेश पटेल आईआईटी मुंबई या दिल्ली में प्रवेश लेना चाहते है। उन्होंने लखनऊ के एक प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थान से अपनी तैयारी पूरी की है। आईआईटी रुड़की की ओर से जारी जेईई एडवांस्ड 2026 के रिजल्ट्स में सिटी मोन्टेसरी स्कूल के सर्वाधिक 47 मेधावी छात्रों ने लखनऊ का नाम रोशन किया है।

परीक्षाफल में सीएमएस छात्र साक्ष्य वंश, आशुतोष प्रताप सिंह, भानु प्रकाश वर्मा व नितान्त त्रिपाठी ने 5000 के अन्दर ऑल इंडिया रैंक अर्जित किया है। दूसरी ओर 28 छात्रों ने 10,000 के अंदर ऑल इंडिया रैंक अर्जित की है, जिनमें 16 छात्र सामान्य वर्ग के जबकि 12 छात्र आरक्षित वर्ग के हैं। सीएमएस के सर्वाधिक 39 छात्रों ने 25,000 के अंदर ऑल इंडिया रैंक अर्जित कर देश के टॉप इंजीनियरिंग कालेजों में अपना स्थान सुनिश्चित किया है।

सीएमएस के इन मेधावियों ने भी पाई कामयाबी

जेईई एडवान्स परीक्षा में शीर्ष 10,000 28 मेधावियों में साक्ष्य वंश, आशुतोष प्रताप सिंह, भानु प्रकाश वर्मा, नितान्त त्रिपाठी, आरूष कुमार, रिषिथ रायजादा, अभ्युदय सार्थक, अभिनव सिंह, आदित्य सिंह, अनुज जैन, दिव्यांश महाजन, शिखर कुमार सिंह, प्रणव उपाध्याय, मोहम्मद सैम सुल्तान, सिद्धिमा शुक्ला, अर्णव सिंह, दीपक सिंह, उत्सव यादव, यश यादव, रोही सचान, अमरजोत सिंह, सुयश गौतम, अभिज्ञान चौधरी, आर्यन आजाद, कुशाग्र सिंह, आर्यन चौधरी, आयुष वर्मा और कार्तिकेय धीमान शामिल हैं।

क्या कहते हैं छात्र

लखनऊ में प्रथम और ऑल इंडिया में 68वें रैंक हासिल करने वाले अनवेश पटेल अब साफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहते हैं। वह बताते हैं कि 9 वीं कक्षा से ही उन्होंने आईआईटी का लक्ष्य तय किया था और नियमित 5 से 7 घंटा पढ़ाई करते थे।

लखनऊ के दूसरे टॉपर शशांक सिंह ऑल इंडिया 455वें नंबर पर हैं। वह आईआईटी में प्रवेश के बाद वैज्ञानिक बनना चाहते हैं और देश के लिए नए-नए आविष्कार और समाज उपयोगी नवाचारों को बढ़ावा देना चाहते हैं।

अविशि पांडेय लखनऊ में तीसरे स्थान पर हैं जबकि ऑल इंडिया में 1246वीं रैंक हैं। अविशि आगे चलकर विज्ञान के क्षेत्र में नए-नए शोध को बढ़ावा देना चाहती है। उनकी रुचि ड्रोन और एआई तकनीक में है जिसे आगे वह करियर बनाएंगी।

JEE Advanced Result 2026 : लखनऊ के छात्रों ने किया शानदार प्रदर्शन, अदिति वर्मा को मिली 3867वीं रैंक
लखनऊ। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) रुड़की ने रविवार देर रात संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) एडवांस्ड 2026 के परिणाम घोषित कर दिए। नवाबों के शहर लखनऊ के कई मेधावी छात्र-छात्राओं ने भी इस परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए टॉप रैंकर्स की सूची में जगह बनाई है।

लखनऊ में रहकर पढ़ाई करने वाली अदिति वर्मा को ओबीसी वर्ग में ऑल ओवर इंडिया 3867 रैंक और सामान्य वर्ग में 14909 रैंक मिली है। वहीं ओजस सिंघल को ऑल ओवर इंडिया 5133 रैंक पाने में सफल हुए। उन्हें 360 में से 151 अंक मिले हैं। कई अन्य अभ्यर्थी भी सफल हुए हैं।

इन्होंने बढ़ाया लखनऊ का गौरव

अदिति वर्मा ने OBC कैटेगरी में 3,867वीं ऑल इंडिया रैंक (AIR) हासिल की। उनकी कॉमन रैंक लिस्ट (CRL) में रैंक 14,909 रही।

ओजस सिंघल ने 360 में से 151 अंक पाकर 5,133वीं AIR प्राप्त की।

ऋषिथ राज रायजादा ने 5,670वीं रैंक हासिल की।

अभ्युदय सार्थक की रैंक 6,143वीं रही।

अनुज जैन 6,968वीं रैंक के साथ सफल रहे।

देवस्य बंसल ने 11,500वीं रैंक हासिल की।

IT रुड़की के अनुसार, इस वर्ष देशभर से 1,79,694 अभ्यर्थी दोनों पेपरों में उपस्थित हुए, जिनमें से मात्र 56,880 छात्र ही क्वालिफाई कर सके। इनमें 10,107 लड़कियां शामिल हैं।

अब आगे क्या?

सभी सफल अभ्यर्थी अपना विस्तृत स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर देख सकते हैं। अब इन छात्रों के लिए JoSAA (Joint Seat Allocation Authority) काउंसलिंग 2026 की प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है, जिसमें IITs और NITs में सीट अलॉटमेंट होगा।

JEE Advanced Result 2026 : शुभम कुमार ने हासिल की पहली रैंक, लड़कियों में अरोही देशपांडे शीर्ष पर
नई दिल्ली। संयुक्त प्रवेश परीक्षा (एडवांस्ड) 2026 के नतीजे सोमवार को घोषित हुए, जिसमें दिल्ली जोन के शुभम कुमार ने 360 में से 330 अंक हासिल करके शीर्ष स्थान प्राप्त किया जबकि लड़कियों में अरोही देशपांडे ने बाजी मारी। जेईई (एडवांस्ड) 2026 में कुल 56,880 अभ्यर्थी सफल हुए, जिनमें 10,107 छात्राएं और 46,773 छात्र शामिल हैं। परीक्षा में शामिल हुआ इकलौता 'थर्ड जेंडर' छात्र सफल नहीं हो सका।

दिव्यांग (पीडब्ल्यूडी) श्रेणी में 3,052 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 2,864 ने दोनों पेपर दिये और 887 सफल रहे। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली जोन के शुभम कुमार ने कॉमन रैंक लिस्ट (सीआरएल) में 360 में से 330 अंक हासिल करके पहला स्थान प्राप्त किया। इसी जोन की अरोही देशपांडे शीर्ष रैंक हासिल करने वाली छात्रा बनीं। उन्होंने 360 में से 280 अंक प्राप्त करके पूरे देश में 77वीं रैंक हासिल की।

कबीर छिल्लर ने 329 अंक प्राप्त करके दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि जतिन चाहर 319 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। शीर्ष स्थान पर रहे शुभम कुमार ने 'पीटीआई वीडियो' से कहा, ''मैं पिछले दो साल से जेईई एडवांस्ड की तैयारी कर रहा था और मुझे उम्मीद थी कि मेरी मेहनत अच्छी रैंक दिलाएगी। अब जब मैंने पूरे देश में पहला स्थान हासिल कर लिया है तो बहुत खुशी हो रही है।''

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रुड़की द्वारा जारी परिणाम आंकड़ों के अनुसार 1,87,389 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 1,79,694 अभ्यर्थियों ने 17 मई को आयोजित जेईई (एडवांस्ड) 2026 के दोनों पेपर दिए। जोनवार परिणामों में आईआईटी मद्रास जोन से सर्वाधिक 14,294 अभ्यर्थी सफल हुए, इसके बाद आईआईटी बॉम्बे से 12,389 और आईआईटी दिल्ली से 10,697 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की।

परीक्षा में शामिल उम्मीदवार जेईई एडवांस्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना परिणाम देख सकते हैं और अंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। जेईई (एडवांस्ड) देश के भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी) और अन्य प्रमुख इंजीनियरिंग संस्थानों में स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए मुख्य परीक्षा है।

क्वालिटी ऑडिट :निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर शासन की रहेगी नजर
बरेली, अमृत विचार। सड़कों व पुलों के निर्माण में अब खानापूरी नहीं चलेगी। शासन ने भ्रष्टाचार पर लगाम कसने के लिए सभी बड़ी परियोजनाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए थर्ड पार्टी क्वालिटी ऑडिट की नई व्यवस्था लागू कर दी है। स्थानीय स्तर पर होने वाले बड़े निर्माण कार्यों में गड़बड़ियों पर अंकुश लगाने के लिए आईआईटी और अन्य प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों की मदद ली जाएगी। अपर मुख्य सचिव वित्त दीपक कुमार ने इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया है। सूचना मंडलायुक्त, जिलाधिकारी को भेजी गई है।

नई व्यवस्था के तहत 25 करोड़ से अधिक की लागत वाली परियोजनाओं के लिए थर्ड पार्टी ऑडिट अनिवार्य होगा। वहीं, विशेष रूप से वह परियोजनाएं जिनकी लागत 100 करोड़ रुपये से अधिक है, उनकी निगरानी आईआईटी कानपुर, दिल्ली, रुड़की और बीएचयू जैसे राष्ट्रीय स्तर के संस्थान करेंगे। मध्यम श्रेणी की परियोजनाओं का ऑडिट राज्य स्तरीय संस्थानों जैसे एमएनआईटी प्रयागराज, एएमयू अलीगढ़ को सौंपा गया है। यह संस्थान निर्माण सामग्री, डिजाइन, सुरक्षा मानकों और कार्य की वास्तविक प्रगति की सूक्ष्मता से जांच करेंगे।

गुणवत्ता जांच की यह प्रक्रिया निर्माण के विभिन्न चरणों में पूरी की जाएगी। शासनादेश के अनुसार, परियोजनाओं के डिजाइन तैयार होने, 25, 50 व 75 प्रतिशत कार्य पूरा होने और अंत में कार्य संपन्न होने पर निरीक्षण करना अनिवार्य होगा। इसके लिए संबंधित विभागों और तकनीकी संस्थानों के बीच एमओयू साइन किया जाएगा। शासन ने ऑडिट के लिए शुल्क भी निर्धारित कर दिया है, जिससे अब बरेली मंडल में सड़कों और पुलों के निर्माण में पारदर्शिता आएगी और घटिया निर्माण सामग्री के उपयोग पर पूरी तरह रोक लग सकेगी।

आईआईटी बीएचयू में छात्रों ने किया प्रदर्शन, यूथ पार्लियामेंट्री चुनाव में गड़बड़ी का लगाया आरोप
वाराणसी: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में सोमवार शाम को छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि यूथ पार्लियामेंट्री चुनाव (छात्र संसद) में गड़बड़ी की गई है। चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठाते हुए छात्रों ने तत्काल जांच और उचित कार्रवाई की मांग की है। उल्लेखनीय है कि इसी सप्ताह यह चुनाव सम्पन्न हुआ था।

छात्रों ने आरोप लगाया कि कुछ उम्मीदवारों ने विभिन्न कार्यक्रमों के फर्जी प्रमाण-पत्र लगाकर चुनाव प्रक्रिया पर सवालिया निशान लगा दिया। इनमें टेक्नेक्स, साइंस ऑफ यूटोपिया, उधम वॉलीबॉल समेत अन्य कई कार्यक्रमों के फर्जी सर्टिफिकेट लगाने के आरोप लगाए गए हैं। यहां तक कि चेस चैंपियनशिप के फर्जी प्रमाण-पत्र लगाने का भी आरोप छात्रों ने लगाया है। निदेशक कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए छात्रों ने मांग की कि जिन उम्मीदवारों ने फर्जी प्रमाण-पत्र लगाए हैं, उनकी जांच की जाए और उनकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाए।

छात्रों ने यह भी आरोप लगाया कि वाइस प्रेसिडेंट पद के चुनाव के दौरान एक उम्मीदवार का सभी छात्रों ने बहिष्कार किया था, इसके बावजूद चुनाव कराया गया। उन्होंने इसकी भी जवाबदेही तय करने की मांग की है। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

कानपुर मेट्रो की रफ्तार धमाकेदार: जल्द खुलेगा कॉरिडोर-1 का बाकी हिस्सा, ट्रायल रन जारी, जानें कॉरिडोर-2 का अपडेट
लखनऊ, अमृत विचार : कानपुर मेट्रो परियोजना तेजी से अपने विस्तार की ओर बढ़ रही है। कॉरिडोर-1 के शेष हिस्से में जल्द यात्री सेवाएं शुरू होने की तैयारी है, जबकि कॉरिडोर-2 का निर्माण कार्य भी तेज गति से जारी है, जिसे मार्च 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

आईआईटी कानपुर से कानपुर सेंट्रल तक मेट्रो सेवा पहले से संचालित है। कॉरिडोर-1 के बारादेवी से नौबस्ता तक पांच एलिवेटेड स्टेशनों पर ट्रायल रन जारी है और जल्द ही यहां यात्री सेवाएं शुरू होने की उम्मीद है। कुल 23 किमी लंबे इस कॉरिडोर में 15.4 किमी सेक्शन चालू है, जबकि शेष हिस्से में अंडरग्राउंड व एलिवेटेड निर्माण अंतिम चरण में है। कॉरिडोर-2 के तहत सीएसए यूनिवर्सिटी से बर्रा तक 8.6 किमी लंबे रूट पर निर्माण तेजी से चल रहा है। रावतपुर से डबल पुलिया तक भूमिगत स्टेशन और टीबीएम सुरंग का कार्य लगभग पूरा हो चुका है, जबकि एलिवेटेड सेक्शन पर भी तेजी से काम जारी है।

कानपुर : पहले प्रयास में ही रामस्वरूप को मिला था आईआईटी में प्रवेश
कानपुर, अमृत विचार। आईआईटी के पीएचडी छात्र राम स्वरूप के परिजन बुधवार पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। बेटे का शव देख फफक पड़े। चचेरे भाई ने कहा, होनहार था रामस्वरूप। पहले प्रयास में उसका आईआईटी में प्रवेश हुआ था। वह एथलीट था, जल्द हार मानने वाला नहीं था। वह जरूर किसी प्रेशर में था। जिससे उसने छठी मंजिल से छलांग लगाई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार उसके शरीर की 11 हड्डियां टूटी हैं। जिसमें कूल्हा, पैर, सिर की हडि्डयां शामिल हैं। कोमा में जाने के कारण मौत की पुष्टि हुई है।

राजस्थान के चूरू निवासी राम प्रताप ईश्वर के तीन बेटों में 25 वर्षीय राम स्वरूप ईश्वर तीसरे नंबर के थे और आईआईटी से पीएचडी छात्र थे। रामस्वरूप एए-21 न्यू एसबीआरए बिल्डिंग में रहते थे। बड़े भाई टे रामपाल, राम निवास हैं। चचेरे भाई राजेंद्र चौधरी ने बताया कि रामस्वरूप अपनी पत्नी मंजू और बेटी चारू को बीते रविवार को ही लेकर आया था। उसकी पत्नी गर्भवती भी है। उन्होंने बताया कि रामस्वरूप रविवार यहां आने से पहले रिसर्च के लिए अपने साथी के साथ राजस्थान आया था, जहां शोध के लिए कुछ संग्रह किया था। लौटते समय परिवार लेकर आया। छठी मंजिल से कूदने से पहले उसने पत्नी से कहा था कि लैब जा रहा है। इसके बाद लैब नहीं गया, पत्नी से कहा बालकनी में चलते हैं। फिर वह बालकनी से कूद गया। राजेंद्र के अनुसार राम स्वरूप ने कभी एंग्जाइटी की समस्या नहीं बताई। उसे तनावग्रस्त नहीं देखा। वह बहुत होनहार था।

उसने जिस तरह आत्महत्या की, उससे लगता है बहुत ज्यादा प्रेशर में था। वहीं रामस्वरूप के दोस्त राजीव ने बताया उसे सिजोफ्रेनिया नामक बीमारी थी। मौजूदा समय बीमारी लो फेज में थी। आईआईटी में उनका इलाज चल रहा था। सोमवार शाम दोस्तों के साथ रामस्वरूप को फिजिशियन के पास ले गए थे। फिजिशियन ने रामस्वरूप के काउंसलर से कहा कि यहां से रेफर कर दो। इसके बाद काउंसलर ने घर भेज दिया था। मंगलवार को बुलाया था, लेकिन उससे पहले वह छठी मंजिल से कूद गया।

ये भी पढ़ें : Gold-Silver Price: सोने-चांदी ने तोड़े रिकॉर्ड... 1.58 लाख प्रति 10 ग्राम; वैश्विक बाजार में 4800 डॉलर के पार

IIT BHU की डिजिटल क्रांति: 'आकाशगंगा क्लाउड' से अनुसंधान और नवाचार को मिलेगी असीम शक्ति
वाराणसीः भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) बीएचयू ने सोमवार को अमेज़न वेब सर्विसेज़ (एडब्ल्यूएस), साइनक्रोन और आईआईटी (बीएचयू) एलुमनी फाउंडेशन यूएसए के सहयोग से बहुवर्षीय एवं दूरदर्शी क्लाउड अनुसंधान पहल 'आकाशगंगा क्लाउड' का शुभारंभ किया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य आईआईटी (बीएचयू) में क्लाउड कंप्यूटिंग अवसंरचना को मजबूत करना तथा विभिन्न विषयों में उन्नत अनुसंधान और नवाचार को गति प्रदान करना है।

उद्घाटन समारोह में कई विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे, जिनमें आईआईटी (बीएचयू) के पूर्व छात्र एवं वैश्विक क्लाउड पारिस्थितिकी तंत्र के वरिष्ठ नेता सुदीप जॉन, साइनक्रोन के सीईओ एवं सह-संस्थापक फैसल हुसैन, आईआईटी (बीएचयू) के निदेशक प्रो. अमित पात्रा, आईआईटी (बीएचयू) एलुमनी फाउंडेशन यूएसए के अध्यक्ष सागर भीमावरापु, अनुसंधान एवं विकास के अधिष्ठाता प्रो. राजेश कुमार, संसाधन एवं एलुमनी कार्यों के अधिष्ठाता प्रो. हीरालाल प्रामाणिक, कंप्यूटर विज्ञान एवं अभियांत्रिकी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. बास्कर बिस्वास सहित संस्थान के विभिन्न विभागों के संकाय सदस्य और शोधार्थी शामिल थे। समारोह के दौरान निदेशक प्रो. अमित पात्रा ने 'आकाशगंगा क्लाउड' वेब पोर्टल का औपचारिक शुभारंभ किया।

यह समर्पित डिजिटल प्लेटफॉर्म छात्रों एवं संकाय सदस्यों को उन्नत क्लाउड-आधारित संसाधनों तक आसान पहुंच उपलब्ध कराएगा, जिससे अत्याधुनिक अनुसंधान और नवाचार को बल मिलेगा। 'आकाशगंगा क्लाउड' आईआईटी (बीएचयू) के कंप्यूटर विज्ञान एवं अभियांत्रिकी विभाग द्वारा संचालित एक प्रमुख पहल है। अपने संबोधन में प्रो. अमित पात्रा ने इस पहल की परिकल्पना और महत्व पर प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा, "'आकाशगंगा' नाम इस पहल के मूल दर्शन को रेखांकित करता है-'आकाश' क्लाउड की असीम संभावनाओं का प्रतीक है, जबकि 'गंगा' निरंतर प्रवाह, जुड़ाव तथा ज्ञान एवं नवाचार के सतत आदान-प्रदान का प्रतिनिधित्व करती है। यह नाम एक व्यापक, परस्पर जुड़े और गतिशील क्लाउड-आधारित अनुसंधान पारिस्थितिकी तंत्र का सूचक है।"

उन्होंने कहा कि इस रणनीतिक सहयोग से आईआईटी (बीएचयू) क्लाउड अनुसंधान एवं नवाचार के क्षेत्र में उत्कृष्टता केंद्र के रूप में उभरेगा, उद्योग-शैक्षणिक सहयोग को मजबूत करेगा तथा अगली पीढ़ी के क्लाउड-सक्षम समाधानों के विकास को सक्षम बनाएगा। 'आकाशगंगा क्लाउड' का शुभारंभ आईआईटी (बीएचयू) की डिजिटल परिवर्तन यात्रा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह संस्थान की वैश्विक अनुसंधान नेतृत्व एवं तकनीकी उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता को और सुदृढ़ करता है।

यंग साइंटिस्ट अवार्ड से सम्मानित हुए आईआईटी बीएचयू के संकाय सदस्य डॉ. आदित्य कुमार
वाराणसी। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (काशी हिंदू विश्वविद्यालय) के स्कूल ऑफ बायोकेमिकल इंजीनियरिंग में सहायक प्रोफेसर डॉ. आदित्य कुमार पाधी को जैविक विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट शोध एवं नवाचार के लिए भारतीय रसायनज्ञ एवं जीवविज्ञानी सोसायटी (आईएससीबी) द्वारा यंग साइंटिस्ट अवार्ड-2025 से सम्मानित किया गया है।

आईआईटी (बीएचयू) के निदेशक प्रो. अमित पात्रा ने बुधवार को डॉ. आदित्य कुमार पाधी को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी तथा इसे संस्थान के लिए गर्व का विषय बताते हुए कहा कि यह उपलब्धि संस्थान की अंतर्विषयक शोध एवं नवाचार के क्षेत्र में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ती प्रतिष्ठा को दर्शाती है। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार डॉ. पाधी के जैविक विज्ञान के क्षेत्र में असाधारण अनुसंधान योगदान, नवाचार एवं शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए प्रदान किया गया है। विशेष रूप से कम्प्यूटेशनल बायोलॉजी, एआई, एमएल, बायोमॉलिक्यूलर डिजाइन तथा ट्रांसलेशनल बायोइन्फॉर्मेटिक्स के संगम पर उनके कार्यों के लिए। उनके शोध कार्यों ने मानव स्वास्थ्य एवं चिकित्सीय विकास से संबंधित क्षेत्रों में ज्ञानवृद्धि में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

पुरस्कार समारोह का आयोजन किट-कलिंग इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी (केआईआईटी) भुवनेश्वर, ओडिशा में किया गया, जिसमें देश के कई प्रतिष्ठित शिक्षाविद् एवं वैज्ञानिक नेता उपस्थित रहे। प्रमुख अतिथियों में प्रो. करुणा कर नंदा, निदेशक, इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिक्स (भुवनेश्वर); प्रो. (डॉ.) सरनजीत सिंह, कुलपति, किट डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी तथा प्रो. भालचंद्र महादेव भनगे, कुलपति, महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय, बड़ौदा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल थे। डॉ. आदित्य कुमार पाधी आईआईटी (बीएचयू) में लेबोरेटरी फॉर कम्प्यूटेशनल बायोलॉजी एंड बायोमॉलिक्यूलर डिजाइन का नेतृत्व कर रहे हैं।

उनके अनुसंधान में कम्प्यूटेशनल बायोलॉजी, संरचनात्मक एवं ट्रांसलेशनल बायोइन्फॉर्मेटिक्स, मॉलिक्यूलर मॉडलिंग एवं सिमुलेशन, प्रेडिक्टिव मॉडलिंग तथा मशीन लर्निंग का समन्वय शामिल है, जिसके माध्यम से औषधि खोज, प्रोटीन एवं एंजाइम इंजीनियरिंग, चिकित्सीय एंटीबॉडी डिजाइन तथा होस्ट-माइक्रोब अंतर्क्रियाओं से जुड़ी चुनौतियों, विशेषकर चिकित्सकीय रूप से महत्वपूर्ण रोगजनकों में प्रतिरोध से संबंधित उत्परिवर्तनों पर कार्य किया जा रहा है।

IIT BHU: प्लेसमेंट के पांचवें दिन आईआईटी बीएचयू ने रचा इतिहास, 1000 से अधिक स्टूडेंट्स को मिला ऑफर
वाराणसी। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के प्लेसमेंट के प्रथम चरण में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। मात्र पांच दिनों में संस्थान को 1005 से अधिक जॉब ऑफर प्राप्त हुए हैं। गौरतलब है कि पिछले साल यह आंकड़ा 12वें दिन पार हुआ था। वैश्विक स्तर पर मंदी और अत्यधिक प्रतिस्पर्धा के बावजूद यह प्रदर्शन संस्थान के प्रति उद्योग जगत के मजबूत विश्वास को रेखांकित करता है। इस साल का सर्वोच्च पैकेज 1.67 करोड़ रुपये सालाना रहा, जबकि औसत पैकेज 29.23 लाख रुपये सालाना दर्ज किया गया। पहले दिन ही 17 छात्रों को एक करोड़ रुपये से अधिक का पैकेज मिला। क्वांट, फिनटेक और डीप-टेक क्षेत्र की कंपनियों ने छात्रों में खास दिलचस्पी दिखाई।

इस उपलब्धि पर आईआईटी (बीएचयू) के निदेशक प्रो. अमित पात्रा ने कहा, "यह हमारे छात्रों की नवाचार क्षमता, विश्लेषणात्मक सोच, दृढ़ संकल्प और नेतृत्व कौशल का प्रमाण है। हमारे विद्यार्थी कड़ी मेहनत और ईमानदारी से विश्व की शीर्ष कंपनियों का भरोसा जीत रहे हैं। यह सफलता हमारे शिक्षकों की निष्ठा, उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण और उद्योग के साथ मजबूत सहयोग का परिणाम है।"

प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट प्रकोष्ठ के समन्वयक प्रो. सुशांत कुमार श्रीवास्तव, सह-संयोजक डॉ. सूर्य देव यादव एवं डॉ. किशोर पी. सरवाडेकर ने कहा कि 150 से अधिक छात्र स्वयंसेवकों और पूरे प्लेसमेंट स्टाफ की दिन-रात की मेहनत, समर्पण और टीमवर्क के बिना यह उपलब्धि असंभव थी। उन्होंने सभी को हार्दिक धन्यवाद दिया।

इस वर्ष प्रमुख भर्तीकर्ता कंपनियों में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, गोल्डमैन सैक्स, एनवीडिया, जेपी मॉर्गन, डीई शॉ, क्वॉलकॉम, अमेज़न, फ्लिपकार्ट, ऊबर, वीज़ा, मास्टरकार्ड, डॉयचे बैंक, ग्रैविटॉन, रुब्रिक, टाटा स्टील, रिलायंस, ओला इलेक्ट्रिक, जेप्टो, पेटीएम, फोनपे, एडोबी, सेल्सफोर्स, ओरेकल, डेटाब्रिक्स, वॉलमार्ट, इंटेल, सिस्को, लिंक्डइन, एक्सेंचर, एचयूएल, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, आईसीआईसीआई बैंक, बीएनवाई मेलॉन, नैटवेस्ट, कैपजेमिनी, एक्सट्रिया, कोहेसिटी, नुटानिक्स, यूआईपाथ आदि देश-विदेश की कंपनियाँ शामिल रहीं।

सोर्स- वार्ता

आईआईटी बीएचयू के शोधकर्ताओं ने हासिल बड़ी उपलब्धि, सूजन के लिये विकसित की पॉलिमरिक नैनोमेडिसिन
वाराणसी। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के स्कूल ऑफ बायोमेडिकल इंजीनियरिंग स्थित ट्रांसलेशनल नैनोमेडिसिन फॉर थेरेप्यूटिक एप्लीकेशंस लेबोरेटरी के शोधकर्ताओं ने एक महत्वपूर्ण वैज्ञानिक उपलब्धि हासिल की है। टीम ने सूजन से संबंधित बीमारियों के उपचार और प्रबंधन के लिए एक अभिनव पॉलिमरिक नैनोमेडिसिन विकसित की है, जो वैश्विक स्तर पर तेजी से बढ़ते स्वास्थ्य संकट के समाधान की दिशा में आशाजनक कदम है।

सूजन संबंधी बीमारियां विश्व भर में सभी आयु वर्ग के लोगों को प्रभावित करती हैं। दीर्घकालिक सूजन (क्रॉनिक इन्फ्लेमेशन) रूमेटॉइड आर्थराइटिस, इन्फ्लेमेटरी बाउल डिजीज, सोरायसिस और सिस्टमिक ल्यूपस एरिथेमेटोसस जैसी गंभीर स्थितियों की प्रमुख वजह है। यदि इनका समय पर उपचार न किया जाए, तो ये ऊतकों को क्षति पहुंचाती हैं, अंगों की कार्यक्षमता कम करती हैं और कई बार बहु-अंग विफलता जैसी स्थितियां पैदा कर मृत्यु का जोखिम बढ़ा देती हैं।

इसके अलावा, हृदय रोग, कई प्रकार के कैंसर, मधुमेह, गुर्दा रोग, नॉन-एल्कोहॉलिक फैटी लिवर डिजीज, ऑटोइम्यून बीमारियां तथा न्यूरोडीजेनेरेटिव विकारों के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। सूजन के कारणों की सटीक पहचान अत्यंत जटिल होती है, क्योंकि ये बाहरी कारकों (जैविक या रासायनिक) अथवा आंतरिक कारणों (जैसे आनुवंशिक परिवर्तन) से उत्पन्न हो सकती है।

ऐसे रोगियों में सूजन संबंधी बायोमार्कर्स का स्तर अत्यधिक पाया जाता है, जो प्रभावी उपचारों की आवश्यकता को और बल देता है। इसी महत्वपूर्ण आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए आईआईटी (बीएचयू) के प्रो. प्रदीप पाईक के नेतृत्व में शोध दल ने एक पॉलिमरिक नैनोमेडिसिन विकसित की है, जिसने प्री-क्लीनिकल प्रयोगों में उल्लेखनीय प्रभावशीलता दिखाई है।

प्रो. पाईक के अनुसार यह नैनोमेडिसिन बहुत कम मात्रा में ही उच्च चिकित्सकीय प्रभाव प्रदान करती है, इम्यून-सेंसिटिव है और सूजन से संबंधित विविध विकारों के खिलाफ मजबूत सुरक्षा प्रदान करती है। यह रूमेटॉइड आर्थराइटिस तथा सिस्टमिक इन्फ्लेमेशन जैसी तीव्र सूजन स्थितियों में प्रभावी वैकल्पिक उपचार साबित हो सकती है तथा हृदय संबंधी जटिलताओं, कैंसर, मधुमेह, गुर्दे के रोग, फैटी लिवर, ऑटोइम्यून और न्यूरोडीजेनेरेटिव बीमारियों में भी सुरक्षा प्रदर्शित करती है।

अब हीट एक्शन प्लान के साथ ही बनेंगी विकास योजनाएं, यूपी के इन जिलों की होगी बल्ले-बल्ले, जानें क्या है City Heat Action Plan
लखनऊ, अमृत विचार: उत्तर प्रदेश में अब विकास योजनाएं हीट एक्शन प्लान के साथ ही बनेंगी। जलवायु परिवर्तन के चलते प्रदेश में हीटवेव की तीव्रता के मद्देनजर उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने लखनऊ, आगरा और वाराणसी शहर के लिए सिटी हीट एक्शन प्लान विकसित किया है। वहीं, कानपुर और प्रयागराज के लिए भी यह तैयार किया जा रहा है जबकि अन्य शहरों के लिए भी शीघ्र ही योजना बनाई जाएगी।

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सभागार में बुधवार को सिटी हीट एक्शन प्लान पर मंथन किया गया। आईआईटी (बीएचयू), आईआईटी रुड़की, एम्स गोरखपुर एवं अन्य संस्थानों के विशेषज्ञों ने विभिन्न शहरों के लिए तकनीकी प्रस्तुतियां दीं और सुझाव साझा किए। प्राधिकरण के उपाध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल योगेन्द्र डिमरी ने कहा कि हीटवेव की चुनौती से निपटने के लिए सरकारी और गैर-सरकारी संगठनों को मिलकर काम करना होगा। नगर निगम के अधिकारियों को तकनीकी सहयोग देने, पर्यावरण व जनस्वास्थ्य पर जागरूकता फैलाने और हीट से संबंधित बीमारियों की रोकथाम के लिए योजनाबद्ध कवायद जरूरी है।

बैठक में राजस्व सचिव एवं राहत आयुक्त, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, भानु चंद्र गोस्वामी ने कहा कि भौगोलिक स्थिति और जलवायु परिवर्तन के चलते प्रदेश में हीटवेव की तीव्रता एवं आवृत्ति बढ़ रही है। शहरी क्षेत्रों में कंक्रीट सतह, यातायात एवं औद्योगिक कारणों से तापमान और अधिक बढ़ जाता है। इसलिए सिटी हीट एक्शन प्लान ऐसा होना चाहिए जिसे धरातल पर लागू कर जनता को सीधा लाभ मिल सके।

यह भी पढ़ेंः अखिलेश ने 2027 चुनाव को लेकर भाजपा पर किया बड़ा हमला, कहा- चुनावों में धांधली की योजना बना रही सरकार