accused arrested - Amrit Vichar

Raebareli News: अवैध संबंध में मौसेर भाई ने की थी बिंदा की हत्या, पुलिस का चौंकाने वाला खुलासा
रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली के बछरावां इलाके में पुलिस ने पानी की टंकी परिसर में मिले व्यक्ति के शव के मामले का खुलासा करते हुए हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार मृतक की हत्या प्रेम प्रसंग के चलते की गई थी। पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि 15 जून को थाना बछरावां क्षेत्र के टुकराइन खेड़ा स्थित पानी की टंकी परिसर में एक व्यक्ति का शव चारपाई पर पड़ा मिला था।

जांच में मृतक की पहचान बिंदा प्रसाद पुत्र राजाराम, निवासी टुकराइन खेड़ा मजरे रामपुर सुधौली, थाना बछरावां के रूप में हुई। मृतक पानी की टंकी परिसर में गाय की देखभाल का काम करता था। शव पर गंभीर चोटों के निशान मिलने पर पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।

पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के निर्देशन में गठित टीम ने सर्विलांस और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले का खुलासा करते हुए उन्नाव जिले के थाना मौरावां क्षेत्र के बाबूखेड़ा मजरे बरौरा निवासी राजकिशोर पुत्र वासुदेव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मृतक उसकी मौसी का लड़का था। आरोपी के मृतक की पत्नी से प्रेम संबंध थे और वह उसे अपने साथ ले जाना चाहता था।

महिला द्वारा पति और बच्चों को छोड़ने से इनकार करने पर आरोपी ने बिंदा प्रसाद को रास्ते का रोड़ा मानते हुए हत्या की योजना बनाई। आरोप है कि 14-15 जून की रात जब बिंदा प्रसाद पानी की टंकी परिसर में चारपाई पर सो रहा था, तब आरोपी ने बांके से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक अदद बांका भी बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है।

Pilibhit News : नौ साल की बच्ची से दुष्कर्म करने वाला भेजा जेल, घर पर जेसीबी से ध्वस्त
पीलीभीत, अमृत विचार। दूसरे समुदाय के 66 वर्षीय वृद्ध द्वारा नौ साल की बच्ची को फुसलाकर ले जाने के बाद दो दिन तक बंधक बनाकर दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया। उसकी संपत्ति पर बुल्डोजर एक्शन की विभिन्न संगठनों की ओर से मांग चलती रही। राज्यमंत्री ने भी इसे लेकर पुलिस अधिकारियों से सख्त एक्शन के निर्देश दिए। फिर दिन भर टीमें जुटी रही और शाम को आरोपी के मकान को बुल्डोजर से ध्वस्त करा दिया गया।

घटना सुनगढ़ी थाना क्षेत्र की है। यहां के रहने वाले एक श्रमिक की नौ साल की पुत्री पिता संग 14 जून को चप्पल खरीदने के लिए भिकारीपुर बाजार गई थी। वहां से उसे ग्राम उगनपुर निवासी 66 वर्षीय उमर खां पुत्र मोहम्मद उमर खां लालच देकर अपने साथ ले गया था। दो दिन तक बच्ची को बंधक बनाकर नशीला पदार्थ देकर बेसुध करने के बाद आरोपी ने दुष्कर्म किया। 16 जून की शाम बच्ची घर पहुंची और कुछ देर बाद ही दरिंदगी से जुड़ा वीडियो भी परिवार तक पहुंचा। जिसे देखकर परिवार के होश उड़ गए थे।  रात करीब दस बजे परिजन बच्ची को लेकर सुनगढ़ी थाने पहुंचे और शिकायत की थी। रात में ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और दूसरे दिन जेल भेज दिया। वहीं,  इस मामले में तेजी से वायरल हो रहे वीडियो के बाद आक्रोश भी कम नहीं है।  इसे लेकर संगठनों की ओर से आरोपी को फांसी देने और उसकी संपत्ति बुल्डोजर से ध्वस्त करने की मांग ने जोर पकड़ लिया है। अखिल भारत हिंदू महासभा के जिलाध्यक्ष पंडित पंकज शर्मा समेत अन्य संगठनों की ओर से इस मांग को लेकर राज्यमंत्री से भी मुलाकात की गई।  राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने भी पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। जिसके बाद शाम को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में आरोपी के मकान पर जेसीबी गरजी और ध्वस्त कर दिया गया।

Gonda News : सड़क हादसे में गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज, दो आरोपी गिरफ्तार
गोंडा। गोंडा-लखनऊ राजमार्ग पर नरायनपुर माझा मोड़ के पास हुए भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने गैर इरादतन हत्या समेत अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

कर्नलगंज के सहायक पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अभिषेक दावाच्या ने बताया कि 10 जून की रात हुए इस हादसे के संबंध में भलियनपुरवा निवासी देशराज ने स्थानीय थाने में तहरीर दी थी जिसमें कहा गया कि तरहटा गांव निवासी संजय कुमार तिवारी मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे तभी किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि दुर्घटना के बाद स्थानीय ग्रामीण और राहगीर घायल संजय की मदद के लिए मौके पर जुटे थे और उन्हें अस्पताल भेजने की तैयारी कर रहे थे तभी रात करीब 10 बजे दिल्ली में पंजीकृत एक तेज रफ्तार स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) के चालक ने मौजूद घायलों की मदद कर रहे सड़क पर लोगों को कुचल दिया।

दावाच्या ने बताया कि टक्कर के बाद एसयूवी अनियंत्रित होकर डिवाइडर और सड़क किनारे एक पिलर से टकराकर रुक गई। हादसे में गुलशन चौहान, संजय कुमार तिवारी, हसन मोहम्मद, मोहम्मद शाकिर उर्फ इम्तियाज और अंशुमान की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने एसयूवी में सवार मोहम्मद शोएब और मोहम्मद आबिद को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या समेत अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Prayagraj News : प्रयागराज में कोडीनयुक्त कफ सिरप तस्करी का तीसरा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने पटना से दबोचा
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में कोडीनयुक्त कफ सिरप की कथित अवैध तस्करी के मामले में एयरपोर्ट थाना पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने मामले के तीसरे आरोपी राहुल कुमार श्रीवास्तव को बिहार की राजधानी पटना से गिरफ्तार किया है। बैंकिंग लेनदेन की जांच के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर आरोपी तक पहुंचने में सफलता मिली।

पुलिस के अनुसार, मामले की विवेचना के दौरान कोडीनयुक्त कफ सिरप की कथित अवैध खरीद-फरोख्त से जुड़े वित्तीय लेनदेन की गहन जांच की जा रही थी। इसी क्रम में यह तथ्य सामने आया कि बुकिंग और आपूर्ति से संबंधित कुछ आर्थिक लेनदेन राहुल कुमार श्रीवास्तव के बैंक खाते के माध्यम से किए गए थे। बैंक खातों और उनसे जुड़े ट्रांजैक्शनों की पड़ताल में कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिलने के बाद एयरपोर्ट थाना पुलिस की एक टीम को पटना भेजा गया। वहां से आरोपी को उसके आवास से गिरफ्तार कर लिया गया।

मेडिकल उपकरणों और दवाओं के कारोबार से जुड़ा है गिरफ्तार आरोपी

गिरफ्तार आरोपी राहुल कुमार श्रीवास्तव बिहार के पटना जिले के मोहम्मदीगंज थाना क्षेत्र स्थित बिरूवाचक ठाकुरबाड़ी रोड का निवासी है। पुलिस के मुताबिक वह मेडिकल उपकरणों और दवाओं के कारोबार से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है।

विवेचना में नाम सामने आने के बाद पुलिस ने उसकी कारोबारी गतिविधियों तथा बैंक खातों की भी जांच शुरू कर दी है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि आरोपी की भूमिका केवल बैंक खाते के इस्तेमाल तक सीमित थी अथवा वह इस कथित नेटवर्क का सक्रिय सदस्य भी था।गिरफ्तारी के बाद एयरपोर्ट थाना पुलिस ने स्थानीय न्यायालय से ट्रांजिट रिमांड प्राप्त किया और आरोपी को प्रयागराज लाकर पूछताछ की।

पुलिस ने उससे कथित नेटवर्क, वित्तीय लेनदेन तथा सप्लाई चेन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर जानकारी जुटाई। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। सहायक पुलिस उपायुक्त धूमनगंज अजयेंद्र यादव ने बताया कि तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के बाद जांच का मुख्य केंद्र पूरे वित्तीय नेटवर्क की पड़ताल है।

पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कथित अवैध कारोबार से जुड़े धन का प्रवाह किन-किन खातों के माध्यम से हुआ, किन लोगों ने आर्थिक सहयोग किया और इस नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं। उन्होंने कहा कि मामले की विवेचना जारी है तथा जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे भी आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Sultanpur News: सगी बहनों से छेड़खानी का आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले में सगी बहनों से छेड़खानी के आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गुरुवार की रात दो बजे मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। पैर में लगी गोली से घायल अभियुक्त को पुलिस ने इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती करा दिया है।

अपर पुलिस अधीक्षक वृजनारायण सिंह ने आज यहां बताया कि 10/11 जून की रात्रि में लगभग सवा दो बजे के आसपास थाना कोतवाली नगर को सूचना प्राप्त हुयी कि छेड़खानी का आरोपी हवाई पट्टी के पास खड़ा है। सूचना के आधार पर जिले की एसओजी टीम और नगर थाना कोतवाली की पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पकड़ने का प्रयास किया, जिस पर अभियुक्त ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की, जिसमें अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया।

अभियुक्त को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है, जहां उसकी हालत खतरे के बाहर है। पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि गिरफ्तार मनचले का नाम मोहम्मद आसिफ (27) है। उस पर आरोप है कि नौ जून को उसने सगी बहनों के साथ बीच सड़क पर छेड़खानी की घटना का है। इस संदर्भ में स्थानीय थाना कोतवाली नगर में एक अभियोग भी पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने अभियुक्त के पास से एक 315 बोर का तमंचा, जिंदा कारतूस, खोखा कारतूस और चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद किया गया है।

Kanpur Dehat News : मंत्री राकेश सचान को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिफ्तार, पूछताछ में जुटी पुलिस
कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात के भोगनीपुर थाना क्षेत्र की देवीपुर चौकी में योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक आरोपी राममिलन ने मंगलवार को शराब के नशे में UP-112 पर फोन कर मंत्री राकेश सचान को जान से मारने की धमकी दी थी।

कंट्रोल रूम से सूचना क्षेत्र के पीआरवी वाहन के सिपाही को मिली इसके बाद थाने को जानकारी दी गई तो पुलिस सक्रिय हो गई। भोगनीपुर के देवीपुर चौकी इंचार्ज अतेंद्र कुमार ने कानपुर रेउना थाना के मखौली गांव के राममिलन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था मामले में पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में लिया गया है और गहन पूछताछ की जा रही है।

शुभेंदु के सहयोगी की हत्या मामले में यूपी एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, बलिया से आरोपी गिरफ्तार
बलिया। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के सहयोगी चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में उत्तर प्रदेश विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने बलिया जिले से 35 वर्षीय एक कथित अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान फेफना थाना क्षेत्र के थम्हनपुरा गांव निवासी नवीन कुमार सिंह के रूप में हुई है।

उसे केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा साझा की गई जानकारी के आधार पर पकड़ा गया, जो इस हत्याकांड की जांच कर रही है। एसटीएफ अधिकारियों के मुताबिक, 19 मई को वाराणसी इकाई की टीम बलिया पहुंची और तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान आरोपी के कब्जे से हथियारों और कारतूसों का जखीरा बरामद किया गया।

एसटीएफ इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह की शिकायत पर फेफना थाने में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर बताया कि बलिया के ही एक अन्य अपराधी ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मन्नू और उसके दो सहयोगियों ने उसे हथियारों से भरा बैग सौंपा था। बाद में एसटीएफ ने राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे स्थित एक कार शोरूम से हथियार बरामद किए, जिनमें तीन पिस्तौल, दो रिवाल्वर और 45 कारतूस शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, बरामद हथियारों में एक पिस्तौल अमेरिका निर्मित भी है।

अधिकारियों ने बताया कि नवीन कुमार सिंह के खिलाफ पहले से भी रंगदारी और मारपीट के मामले दर्ज हैं। उसे अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में मऊ जेल भेज दिया गया है। इस मामले में एक अन्य आरोपी राज कुमार सिंह को पहले ही मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि दो अन्य आरोपी फरार हैं। जांच एजेंसियां उनके ठिकानों का पता लगाने में जुटी हैं।

बलिया से खरीदी गई थी चंद्रनाथ रथ की हत्या  में इस्तेमाल कार : पुलिस

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के सहयोगी चंद्रनाथ रथ की हत्या में इस्तेमाल की गई कार उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से खरीदी गई थी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। यह खुलासा ऐसे समय में हुआ है जब केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) और उत्तर प्रदेश पुलिस का विशेष कार्य बल (एसटीएफ) इस हत्या के प्रमुख आरोपियों में शामिल बलिया निवासी ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह की तलाश में जिले के कई इलाकों में लगातार छापेमारी कर रही हैं। घटना के बाद से वह फरार है।

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने कहा कि मामले की जांच सीबीआई कर रही है और स्थानीय पुलिस को एजेंसी की जांच से संबंधित कोई जानकारी नहीं है। इस बीच, बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव निवासी जितेंद्र सिंह ने दावा किया कि 'मिट्ठू' उर्फ दीपक नामक व्यक्ति ने पिछले वर्ष अक्टूबर में उसके माध्यम से 35 हजार रुपये में एक निसान माइक्रा कार खरीदी थी।

उन्होंने आरोप लगाया कि यही वाहन बाद में एक मई को ज्ञानेंद्र प्रताप उर्फ मन्नू को 50 हजार रुपये में बेच दिया गया। जितेंद्र ने संवाददाताओं को बताया कि हाल ही में सीबीआई की एक टीम उनके घर आई थी और वाहन के संबंध में पूछताछ की थी। उन्होंने कहा कि उन्होंने जांच एजेंसी को पूरी जानकारी उपलब्ध कराई है।

Mahoba Gang Rape: गैंगरेप की शिकार नीट की छात्रा 16 दिन बाद MP से बरामद, हैवानियत की दास्तां सुन खड़े हो जाएंगे रोंगटे, तीन आरोपी गिरफ्तार
महोबा। उत्तर प्रदेश मे महोबा जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में अपहरण और गैंगरेप की शिकार छात्रा को पुलिस ने 16 दिन बाद बरामद कर लिया है और आरोपी तीन अभियुक्तों को भी गिरफ्तार कर लिया है। अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह ने बताया कि पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले की निवासी 25 वर्षीय अनुसूचित जाति की छात्रा महोबा मे रहकर नीट की तैयारी कर रही थी।

कहा गया है कि वह बीती 30 अप्रेल को यहां राम कथा मार्ग में अपनी कोचिंग क्लास जाते समय रास्ते से अचानक गायब हो गयी थी। चौबीस घंटे तक उसका कही अता-पता न लगने पर कोतवाली पुलिस ने उसकी माँ की शिकायत पर 1 मई को गुमशुदगी दर्ज करके खोजबीन शुरू की थी। पुलिस की एसओजी और सर्विलांस टीमों की अथक मेहनत के उपरान्त छात्रा को सोमवार की रात बरामद किया गया।

रास्ते से किया अगवा

उन्होने बताया कि पुलिस की पूछताछ एवं मंगलवार को अदालत में उसे पेश किये जाने पर छात्रा द्वारा दिए गए बयान से हड़ंकप मच गया है। छात्रा ने बताया कि उसे कार सवार युवकों ने रास्ते से अगवा किया था। अपहरणकर्ताओं ने बाद में प्रयागराज ले जाकर उसे एक मकान के कमरे मे रखा।

नशे का इंजेक्शन देकर, सिगरेट दागा

छात्रा के अनुसार उसे हर दो घंटे में नशे का इंजेक्शन दिया गया जिसके चलते वह ज्यादातर समय तक बेहोश रही।इस दौरान उसके साथ युवकों ने न सिर्फ सामूहिक बलात्कार किया बल्कि सिगरेट से उसके शरीर को जलाकर प्रताड़ना दी गई। एएसपी वंदना सिंह ने बताया कि छात्रा ने एक युवक पर उसकी मर्जी के बगैर जबरन मांग भरकर शादी कर लेने की भी बात कही है।

तीन आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने छात्रा के बयानो के आधार पर तीन युवकों मोहित, अंकित व संतराम को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों आरोपी छात्रा के गांव के निवासी बताये गए है। एएसपी ने बताया कि घटना में शामिल अन्य युवकों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की एसओजी एवं सर्विलांस टीमें उनके ठिकानों पर छापा मारी कर रही है।

आजमगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : आनलाइन गेमिंग एप के जरिये ठगी का आरोपी गिरफ्तार
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले की साइबर क्राइम टीम ने ऑनलाइन गेमिंग एप के जरिए लाखों रुपये की साइबर ठगी करने वाले बिहार के एक शातिर जालसाज को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम आस्था जायसवाल ने शुक्रवार को बताया कि मुबारकपुर थाना क्षेत्र के बम्हौर निवासी मनोज यादव ने शिकायत दर्ज कराई थी कि "51गेम" नामक ऑनलाइन गेमिंग ऐप के माध्यम से उसके साथ नौ लाख 25 हजार रुपये की साइबर ठगी की गई है।

इस मामले में थाना साइबर क्राइम में बीएनएस और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान पुलिस को बिहार के भोजपुर जिले के निवासी अविनाश विजय के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग मिले। इसके बाद साइबर क्राइम टीम ने बिहार के आरा में दबिश देकर गुरुवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर फर्जी दुकानों और फर्मों के नाम पर मर्चेंट क्यूआर स्कैनर तैयार करता था। ठगी की रकम विभिन्न खातों में मंगाकर उसे अपने निजी खातों में ट्रांसफर किया जाता था और बाद में नकद निकासी कर रकम गिरोह के सदस्यों में बांट दी जाती थी।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान अविनाश विजय (27) पुत्र विजय कुमार सिंह निवासी 439, खूनी गली, शीतल टोला, शिवगंज, आरा, जिला भोजपुर, बिहार के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 317(2) की बढ़ोतरी भी की गई है। गिरफ्तारी एवं वैधानिक कार्रवाई के दौरान सर्वोच्च न्यायालय तथा मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन किया गया।

बांदा में सर्राफा कारोबारी की गोली मारकर हत्या, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार
बांदाः बांदा जिले के बबेरू कस्बे में शुक्रवार देर शाम एक सर्राफा कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, घटना के करीब दो घंटे बाद मुठभेड़ में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

बांदा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) पलाश बंसल ने बताया कि दूलथोक मोहल्ले के निवासी सर्राफा कारोबारी तेज प्रताप सोनी उर्फ पप्पू (42) को शुक्रवार देर शाम करीब पौने नौ बजे गोली मार दी गई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि घटना के दो घंटे बाद पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपी असलम (55) को पकड़ लिया और मुठभेड़ के दौरान दोनों पैरों में गोली लगने से वह घायल हो गया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पप्पू और आरोपी आपस में परिचित थे। प्रारंभिक जांच में संदेह है कि संभवत: शराब के नशे में दोनों के बीच विवाद हुआ होगा। वहीं, कस्बे के व्यापारियों और मृतक के परिजनों ने बिना सूचना दिए शव पोस्टमार्टम के लिए ले जाने का आरोप लगाते हुए मुख्य चौराहे पर करीब डेढ़ घंटे तक यातायात जाम कर दिया। हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी की जानकारी मिलने के बाद जाम खोला गया।

वाराणसी : युवती का धर्मांतरण कराकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार
वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में सिगरा थाने की पुलिस ने शुक्रवार को एक युवती का जबरन धर्मांतरण कराकर दुष्कर्म करने के आरोपी रुस्तम को श्रीराम कॉम्प्लेक्स के पास से गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के खिलाफ सिगरा थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64(1), 87, 123 एवं उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 की धारा 3/5(1) के तहत पहले ही मुकदमा पंजीकृत किया गया था।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता की माँ ने 21 अप्रैल को बेटी की गुमशुदगी की सूचना दी थी। 22 अप्रैल को पुलिस ने खोजबीन कर युवती को बरामद किया और परिजनों को सौंप दिया। हालांकि, जब पीड़ित युवती ने अपने माता-पिता को पूरी घटना बताई, तो मामला गंभीर निकला। 23 अप्रैल को पीड़िता के माता-पिता की ओर से दी गई दूसरी तहरीर में घटनाक्रम को अत्यंत चौंकाने वाला बताया गया।

पीड़िता ने बताया कि 21 तारीख को जब उसका भाई उसे विद्यालय छोड़कर चला गया, उसके कुछ देर बाद रुस्तम वहां आया और उसे बहला-फुसलाकर अंबेडकर नगर ले गया। वहां एक मजार पर उसे जबरन पानी में नशीला पदार्थ पिला दिया गया। इसके बाद उसका नाम बदलकर 'आफरीन बानो' रखते हुए उसका धर्म परिवर्तन करा दिया गया।

आरोप है कि उसी दिन रुस्तम ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध भी बनाए। बाद में रुस्तम उसे कोर्ट में शादी करने के लिए ले गया, लेकिन पीड़िता द्वारा शोर मचाने पर वह मौके से भाग निकला। सिगरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आज अभियुक्त को सलाखों के पीछे भेज दिया है।

Moradabad:मासूमों ने सुनी थीं मां-बाप की चीखें, हमलावरों ने किए 40 वार, मुठभेड़ में एक कातिल गिरफ्तार
मुरादाबाद, अमृत विचार। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र सोमवार की रात उस वक्त दहल गया था जब दंपति की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। वारदात के पीछे मकान खरीद-फरोख्त का विवाद बताया गया। अब मुरादाबाद पुलिस ने दोहरे हत्याकांड में शामिल एक आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। दूसरी तरफ पोसमार्टम रिपोर्ट से भी चौंकाने वाले खुलासे हुए। कत्ल के वक्त 40 बार चाकू से वार किए गए थे। हत्यारों ने तीन मासूमों का भी ख्याल नहीं किया। उनके सामने ही मां-बाप को बेरहमी से कत्ल कर दिया।

दरअसल पुलिस को सूचना मिली थी कि मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाना इलाके में रहने वाले राजा और उनकी पत्नी की हत्या में शामिल अनस को अगवानपुर पुल के पास देखा गया है। लिहाजा पुलिस मौके पर पहुंची, मगर खुद को घिरता देख अनस ने पुलिस पर फायर कर दिया। जिसके बाद जवाबी फायरिंग में उसको पैर में गोली लगी। पुलिस ने आरोपी अनस को गिरफ्तार र लिया है।

पकड़े जाने के बाद पुलिस ने अनस से सख्ती से पूछताछ की। जिसमें उसने बताया कि मुख्य साजिशकर्ता फरजंद ने अपने पिता फहीम के अपमान का बदला लेने के लिए राजा और फराह का कत्ल किया था। फहीम को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।  फिलहाल पुलिस फरजंद की तलाश कर रही है।

दूसरी तरफ मृतक राजा की पोस्टमार्टम में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। रिपोर्ट के मुताबिक हत्यारों ने एक या दो नहीं बल्कि 40 बार चाकू से वार किए थे। राजा के गर्दन की नसें तक काट दी थीं। लिहाजा ज्यादा खून बहने की वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। राजा के हाथों पर कुल 16 घाव मिले, जिससे पता चलता है कि राजा आखिर तक कातिलों से लड़ा होगा। वहीं फरहा के शरीर पर काफी घाव मिले हैं। हैरानी की बात ये कि तीन मासूम बच्चों के सामने ही उनके मां-बाप का कत्ल किया गया था।

कुछ समय पहले राजा ने वहीं के रहने वाले फहीम से एक कमरे का मकान खरीदा था। मकान की कीमत दो लाख 24 हजार रुपये थी। राजा ने मकान खरीदते समय दो लाख फहीम को दे दिया। फहीम पिछले कुछ समय से राजा से नये दाम पर रजिस्ट्री करने के लिए दबाव बना रहा था। इसके चलते दोनों में विवाद हो गया था। विवाद के चलते अपने साथियों के साथ मिलकर फहीम ने राजा और फरहा की हत्या कर दी।