छह लोग घायल - Amrit Vichar

नानकमत्ता: जीजा-साले में चलीं गोलियां, छह लोग घायल, सभी हल्द्वानी के इस अस्पताल में भर्ती
नानकमत्ता, अमृत विचार। जीजा-साले के विवाद के बीच ताबड़तोड़ चली गोलियों में दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गए। डॉक्टरों ने सभी को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया है।

जसविंदर सिंह ने पुलिस को तहरीर सौंपकर बताया कि बुधवार देर रात्रि बलवीर सिंह निवासी घेरा, कुलविंदर सिंह निवासी विचुवा, राजू सिंह निवासी सलबती थाना नानकमत्ता ने विवाद के निपटारे के लिये पंचायत बुलाई थी।

लेकिन वहां उक्त लोगों ने जीजा के साथ मिलकर साजिशन हमला कर गोली चला दी। इसमें साला जसविंदर सिंह, सोनू सिंह निवासी कैथुलिया, थाना नानकमत्ता, टीटू सिंह निवासी हरैया गोली लगने से घायल हो गए।
इधर कुलविंदर सिंह निवासी विचुवा के परिजनों ने बताया कि उनके परिवार के लोग बाजार जा रहे थे। उस वक्त जसविंदर सिंह ने घेर कर परिजनों पर हमला कर गोलियां चला दीं। इसमें उनके तीन लोग घायल हो गए।

थानाध्यक्ष देवेन्द्र गौरव ने बताया कि साले जीजा के बीच विवाद हुआ है। मामले की जांच की जा रही है। उधर, घायल जसविंदर सिंह ने कहा कि घटना से पहले कुछ दिन पहले पुलिस को तहरीर देकर हमला होने की जानकारी दी गयी थी। लेकिन पुलिस ने मामले को नजरअन्दाज कर दिया। सूचना देने के एक घंटे बाद घटनास्थल पर पुलिस पहुंची।

America: ओकलैंड में एक स्कूल में फायरिंग, छह लोग घायल
ओकलैंड (अमेरिका)। अमेरिका के ओकलैंड के एक स्कूल में बुधवार को हुई गोलीबारी में कम से कम छह लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बुधवार दोपहर करीब पौने एक बजे ‘रुड्सडेल न्यूकमर हाई स्कूल’ में गोलीबारी हुई। स्कूल की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के अनुसार, स्कूल ने हाल में 16-21 वर्ष की आयु के प्रवासियों को पनाह दी थी, जो घरेलू हिंसा व अस्थिरता के कारण अपना देश छोड़कर आए थे।

अधिकारियों ने घायलों के छात्र होने या इनके 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के होने संबंधी कोई जानकारी नहीं दी। ओकलैंड के सहायक पुलिस प्रमुख डैरेन एलीसन ने कहा, ‘‘घायल स्कूल से संबद्ध थे, हालांकि वह स्कूल से कैसे जुड़े थे इसका पता लगाया जा रहा है।’’ उन्होंने घटना में किसी छात्र या शिक्षक के शामिल होने संबंधी सवाल पर कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

एलीसन ने कहा कि पुलिस एक संदिग्ध का पता लगा रही है हालांकि अभी किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि घायलों में से तीन को ओकलैंड के हाईलैंड अस्पताल और अन्य तीन घायलों को कास्त्रो घाटी के ‘ईडन मेडिकल सेंटर’ में भर्ती कराया गया है। ‘ओकलैंड यूनिफाइड स्कूल डिस्ट्रिक्ट’ के प्रवक्ता जॉन ससाकी ने एक बयान में कहा कि जिले के अधिकारियों को ‘‘ओकलैंड पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अलावा और कुछ नहीं पता है।’’ ‘सिटी काउंसिल’ के सदस्य ट्रेवा रीड ने कहा कि जांचकर्ताओं ने उन्हें बताया कि गोलीबारी बढ़ती ‘‘सामूहिक हिंसा’’ से जुड़ी हो सकती है।

ये भी पढ़ें:- अमेरिका के फ्लोरिडा में तूफान ‘इयान’ ने मचाई तबाही, दो लोगों की मौत, 205 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रहीं हवाएं

अमरोहा: मेढ़ के विवाद में दो पक्षों में जमकर चली लाठियां, छह लोग घायल
अमरोहा/हसनपुर, अमरोहा। थाना क्षेत्र के गांव में मेढ़ विवाद को लेकर दो पक्षों में लाठियां चलीं। मारपीट होने के कारण दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों द्वारा एक-दूसरे के खिलाफ थाने पहुंचकर तहरीर दी गई। पुलिस ने दोनों पक्षों से तहरीर लेकर घायलों को उपचार के लिए सरकारी स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया।

थाना सैदनगली के गांव बेगपुर शकी निवासी डालचंद व हरि सिंह के बीच मेढ़ को लेकर शनिवार के दिन गांव में विवाद हो गया था रविवार को दोनों पक्षों में फिर लाठी-डंडे चले और दोनों तरफ से लगभग छह लोग घायल हो गए। प्रथम पक्ष डालचंद का कहना है कि हरि सिंह अपने पुत्रों के साथ उनके घर पर पहुंचा और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी जिसमें डालचंद,नरेश व सतपाल गंभीर रूप से घायल हो गए।

वहीं दूसरे पक्ष हरि सिंह का आरोप है कि प्रातः मुकेश किसी कार्य से जा रहा था तो नरेश व उसके साथियों ने मुकेश के साथ गाली देते हुए मारपीट की इस बात को लेकर बात बढ़ गई। दोनों पक्षों ने तहरीर दी, पुलिस थाना पुलिस द्वारा तहरीर लेकर दोनों पक्षों के घायलों को उपचार के लिए हसनपुर नगर के सरकारी अस्पताल भेज दिया गया।

जमीनी विवाद में महिला को पीटा

हसनपुर। हसनपुर कोतवाली क्षेत्र का गांव सोहरका निवासी शीला पत्नी कलुआ द्वारा कुछ दिन पूर्व अपनी जमीन की पैमाइश कराकर उसे कब्जा मुक्त कराया गया था। उसके बाद शीला द्वारा भूमि में उड़द बो दिए गए थे। रविवार की सुबह वह अपने खेत के चारों ओर रस्सी बांधकर घर आ गई थी तभी गांव निवासी भोजा, रवि, धर्मवीर उसके घर पर पहुंचे और शीला के साथ लाठी-डंडों से मारपीट करने लगे जिसमें शीला गंभीर रूप से घायल हो गई घायल शीला कोतवाली पहुंची और तीनों आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई पुलिस ने तहरीर लेकर घायल शीला को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया।

ये भी पढ़ें:- लखनऊ : सम्पत्ति विवाद में अधेड़ महिला की गला घोंटकर हत्या

बिजनौर: हाईवे पर घने कोहरे में भिड़े दो ट्रक, छह लोग घायल
बिजनौर, अमृत विचार। हाइवे पर घने कोहरे में दो ट्रकों की भिड़ंत हो गई। छह लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। यहा मामला थाना हल्दौर के खासपुरा इलाके का है।

ठंड के साथ ही कोहरे का भी प्रकोप बढ़ने लगा है। रात के अलावा सुबह घना कोहरा छा जाने से सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई है। सोमवार की सुबह भी घना कोहरा छाया रहा। थाना हल्दौर के खासपुरा इलाके में कोहरे के चलते दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर लगने से छह लोग जख्मी हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन के सहारे दोनों ट्रकों को हाईवे से हटवाकर आवागमन शुरू कराया। घायल दोनों चालकों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया।