Rampur News - Amrit Vichar

Rampur : थाना गंज पुलिस ने मुठभेड़ में दो गौकशी के आरोपी किए गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
रामपुर, अमृत विचार। पुलिस अधीक्षक रामपुर सोमेंद्र मीना द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार रात थाना गंज पुलिस ने मुठभेड़ में गौकशी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के पैर में गोली लगी है, दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

थाना गंज पुलिस ने स्वार चौराहा पर संदिग्ध लोगों व वाहनों की चेकिंग के दौरान स्वार की ओर से आती एक मोटरसाइकिल को रुकने का इशारा किया। इस दौरान मोटरसाइकिल सवार लोगों द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए चाकू चौराहा की ओर जाने वाले रास्ते पर भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा बाइक सवार व्यक्तियों का पीछा किया गया, अजयपुर केसरपुर को जाने वाले रास्ते पर मोटरसाइकिल असंतुलित हो कर गिर गई। बाइक सवारों द्वारा फायरिंग करते हुए उठकर भागने का प्रयास किया गया, जिसमें मुख्य आरक्षी विशाल अहमद घायल हो गए। आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही में 2 आरोपियों के पैर में गोली लगने से घायल हो गए। आरोपियों की पहचान लालू उर्फ मुकर्रम निवासी पीला तालाब थाना गंज और परवेज तीतर वाली पाखड़ थाना गंज के रुप में हुई है। आरोपी सन 2018 में थाना कलक्टर बक गंज बरेली में गोकशी करते समय एक सिपाही की हत्या करने में आरोपी परवेज शामिल रहा है। घायल मुख्य आरक्षी एवं आरोपियों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे 315 बोर, जिंदा कारतूस 315 बोर, एक तमंचे की नाल में फंसा कारतूस तथा गोकशी में प्रयुक्त होने वाले उपकरण बरामद हुए हैं। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर आरोपियों के खिलाफ थाना गंज पर  75/2026 धारा- 109 बीएनएस व 3/25/27 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि हम दोनों चोरी छिपे निराश्रित गौवंशीय पशुओं को पकड़कर गौकशी करने काम करते है तथा पुलिस व पब्लिक से बचने के लिये अपनी सुरक्षा के लिये अपने साथ अवैध तमंचे भी रखते है। आज भी हम गौकशी के लिए एकांत स्थान देखने आये थे। आरोपी लालू पर रामपुर जिले के विभिन्न थानों में 12 मुकदमे दर्ज है, जबकि आरोपी परवेज पर 8 मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में पवन  कुमार शर्मा प्रभारी निरीक्षक थाना गंज, उपनिरीक्षक मुकेश कुमार, उप निरीक्षक राहुल कुमार गंगवार, उप निरीक्षक राहुल सिंह, उप निरक्षक हिमांशु सिंघल, हेड कांस्टेबल सतपाल, हेड कांस्टेबल दिग्विजय, हेड कांस्टेबल शाहनवाज व विशाल अहमद शामिल रहे।

Rampur : भारत ने हमेशा ही फिलिस्तीन को सहायता प्रदान की है: राजदूत अब्दुल्लाह अबूशावेश
रामपुर, अमृत विचार। फिलिस्तीन के राजदूत अब्दुल्लाह अबू शावेश का नूर महल पहुंचने पर पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। राजदूत ने सामाजिक शख्सियत लल्लन खां ठेकेदार के आवास पर बैठक में हिस्सा लिया। फिलिस्तीन के राजदूत ने कहा कि भारत ने हमेशा ही फिलिस्तीन को सहायता प्रदान की है, हमेश भारत से उनके देश के रिश्ते अच्छे रहे हैं।

उन्होंने सौलत पब्लिक लाइब्रेरी, जामा मस्जिद और इमामबाड़ा किला का भी दौरा किया। रामपुर दौरे के दौरान सामाजिक व राजनैतिक व्यक्तियों के अलावा बुद्धिजीवी वर्ग विशेषकर शिया व सुन्नी उलेमा ने उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रमों में फिलिस्तीन के प्रति हमदर्दी और समर्थन देखने को मिला। शहर इमाम हजरत मौलवी नासिर खां और शिया जामा मस्जिद के इमाम सैयद अली मोहम्मद नक़वी की राजदूत से लंबी बातचीत हुई। कार्यक्रम में फिलिस्तीनी राजदूत अब्दुल्लाह अबूशावेश ने कहा है कि भारत और फिलिस्तीन के संबंध ऐतिहासिक रूप से बहुत मजबूत रहे हैं। भारत ने 1988 में फिलिस्तीन को मान्यता दी थी। भारत यूएन में भी फिलिस्तीन का सपोर्टर रहा है। भारत ने 1996 में गाजा और फिर रामल्लाह में अपने प्रतिनिधि कार्यालय खोले। समय-समय पर भारत ने फिलिस्तीन की फाइनेंशियल और मेडिकल हेल्प की है। भारत सरकार वहां एक अस्पताल भी बना रही है।राजदूत ने कहा कि कला और सांस्कृतिक रूप से भारत के बहुत करीब है फिलिस्तीन की जनता। भारत की कई फिल्में फिलिस्तीन में बहुत लोकप्रिय रही हैं। अमिताभ बच्चन व ज़ीनत अमान समेत की कई किरदार पसंद किए जाते हैं। उन्होंने नवेद मियां के निमंत्रण पर रामपुर पहुंचे राजदूत ने कार्यक्रमों में अपने देश की स्थिति को सामने रखा और अंतर्राष्ट्रीय हस्तक्षेप की मांग दोहराई। उन्होंने कहा कि गाजा में चल रहे इजरायली युद्ध से फिलिस्तीनी महिलाओं और लड़कियों पर विनाशकारी प्रभाव पड़ रहा है। रिपोर्ट में इस बात पर प्रकाश डाला गया है कि गाजा में महिलाओं को सबसे अधिक पीड़ा झेलनी पड़ी है। इसमें बताया गया है कि मारे गए लोगों में 70 प्रतिशत से अधिक महिलाएं और बच्चे हैं, जबकि लगभग दस लाख महिलाओं और लड़कियों को जबरन विस्थापित किया गया है।

फिलिस्तीन में स्वच्छ पानी और अन्य सुविधाओं की कमी
राजदूत ने कहा कि उनके देश में स्वच्छ पानी और स्वच्छता से संबंधित सुविधाओं तक पहुंच में भारी कमी आई है, जिससे पहले से ही दयनीय जीवन परिस्थितियां और भी बदतर हो गई हैं। रिपोर्ट में महिलाओं पर पड़ने वाले भारी मनोवैज्ञानिक प्रभाव का भी उल्लेख किया गया है, जिसमें व्यापक आघात और चिंता शामिल है। उन्होंने कहा कि चिंताजनक आंकड़े न केवल तात्कालिक मानवीय संकट को दर्शाते हैं, बल्कि दूरगामी सामाजिक परिणामों के खतरे को भी उजागर करते हैं। स्थिति के लिए तत्काल अंतरराष्ट्रीय ध्यान और ठोस उपायों की आवश्यकता है ताकि अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून के अनुसार नागरिकों, विशेष रूप से महिलाओं की सुरक्षा की जा सके।

धावक जैनुल आबेदीन को सम्मानित किया
इंटेक रुहेलखण्ड चैप्टर के संयोजक नवेद मियां और सह संयोजक काशिफ खां की आयोजित कार्यक्रम में विश्व रिकॉर्ड होल्डर जैनुल आबेदीन को राजदूत ने सम्मानित किया। उनकी ट्रेडमिल पर दौड़ने में असाधारण सहनशक्ति की प्रशंसा की। काशिफ खां ने बताया कि वे दो बार विश्व रिकॉर्ड धारक और दो बार भारतीय रिकॉर्ड पुस्तिका में अपना नाम दर्ज करा चुके हैं। सामाजिक सरोकारों के लिए उनके योगदान को भी सराहा गया।

ये लोग रहे मौजूद: पूर्व विधायक अफ़रोज़ अली खां, बाबर अली खां, मौलाना अंसार रजा, मौलाना असलम जावेद क़ासमी, अदनान ज़ियाई, काशिफ खां, मौलाना शाह खालिद खान, धर्मेंद्र देव गुप्ता, मौलाना मूसा रजा, मौलाना जमा बाकरी, राजा खां, फिरोज सज्जाद खां, तनवीर भैया, इमरान अजीज, रफी खान, शाहरुख़, हाजी नाजिश खां, अजहर खान, अहतेशाम सहरी, अकबर खां, अब्दुल जब्बार खां, जीशन रजा खां आदि मौजूद रहे।

Rampur : हाईस्कूल में कनिष्का और इंटरमीडिएट में सेजल बने जिला टॉपर
रामपुर, अमृत विचार। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परिणाम गुरुवार शाम करीब 4 बजे घोषित हो गया। हाईस्कूल में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मिलक की कनिष्का गंगवार ने 93.67  प्रतिशत अंक प्राप्त करके जिला टॉप किया है। जबकि इंटरमीडिएट में श्यामा देवी इंटर कालेज रास डंडिया मिलक सेजल आर्या ने  90.20 प्रतिशत अंक प्राप्त करके जिले में प्रथम स्थान पाया है।

यूपी बोर्ड का परिणाम घोषित होने से पहले हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं की दिल की धड़कनें बढ़ी रहीं। रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र-छात्राओं ने यूपी बोर्ड की साइट पर रिजल्ट देखा। जिले के टॉप टेन में हाईस्कूल में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज मिलक की कनिष्का गंगवार ने 93.67  प्रतिशत अंक प्राप्त करके जिला टॉप किया है। दूसरे स्थान पर कलावती कन्या इंटर कालेज धनेली उत्तरी मिलक की समीक्षा कुमारी 93.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरे स्थान पर हैं। श्री गुरुनानक इंटर कालेज बिलासपुर दीक्षा 93 प्रतिशत अंक लाकर तीसरे स्थान पर हैं।  जबकि इंटरमीडिएट में श्यामा देवी इंटर कॉलेज रास डंडिया मिलक सेजल आर्या ने  90.20 प्रतिशत अंक प्राप्त करके जिले में प्रथम स्थान पाया है। कलावती कन्या इंटर कालेज धनेली उत्तरी मिलक की मन्तशा 89.80 प्रतिशत अंक लाकर दूसरे स्थान पर हैं। केकेएमपी इंटर कालेज सरकथल टांडा की शीरीन ने 89.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान पर हैं। रिजल्ट के लिए सुबह से इंतजार था इसके बाद जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय समेत तमाम स्कूल कालेज में रिजल्ट यूपी बोर्ड की साइट पर देखा गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं में जोश रहा और जैसे ही टॉप टेन में छात्र-छात्राओं ने अपने नाम देखे वे खुशी से झूम उठे। कॉलेज के प्रधानाचार्यो समेत माता-पिता को मिठाई खिलाई और विक्ट्री का निशान बनाकर खुशी जताई।

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षाफल घोषित हो गया है। जो बच्चे असफल हुए हैं वह निराश नहीं हों अगले वर्ष के लिए अभी से  मेहनत शुरू कर दें और अच्छे नंबरों से पास होकर दिखाएं। जो बच्चे सफल हुए हैं उनको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। - अंजलि अगवाल, जिला विद्यालय निरीक्षक।

UP: 14 साल पहले हुए दोहरे हत्याकांड में भाजपा नेता सहित सभी आठ आरोपी बरी
रामपुर, अमृत विचार। रामपुर शहर के 14 साल पुराने चर्चित दोहरे हत्याकांड मामले में भाजपा नेता अवधेश शर्मा सहित सभी आठ आरोपी सबूतों के अभाव में बरी हो गए हैं। जिला जज भानु देव शर्मा ने ने साक्ष्यों के अभाव में सभी आठों आरोपियों को बरी कर दिया है।

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के ज्वालानगर शिव विहार कॉलोनी में 17 मार्च 2012 को नाले में दो बाइक सहित दो युवकों के शव बरामद हुए थे। दोनों की पहचान आगापुर निवासी अजय यादव और भोट थाना क्षेत्र के मिलक बिचौला गांव निवासी जुल्फिकार के रूप में हुई थी। मृतकों के परिजनों की ओर से आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। इस मुकदमे में ज्वालानगर निवासी शिव सेना जिला प्रमुख अनुराग शर्मा, भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष व सभासद के पति अवधेश शर्मा, आगापुर निवासी प्रदीप पंडित, शहजादनगर थाना क्षेत्र के रायपुर का मझरा निवासी कल्लू, मुरादाबाद जनपद के थाना मूंढापांडे अंतर्गत धतुर्रा मेघानगला गांव निवासी मुकेश, उसका भाई बंटी, जनपद बदायूं के थाना मिठवा निवासी विक्की पंडित और ज्वालानगर निवासी वासी उर्रहमान उर्फ शबलू को नामजद किया गया था।

पुलिस ने विवेचना के बाद सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया था। मुकदमे की सुनवाई जिला सत्र न्यायालय में हुई। मुकदमे की सुनवाई के दौरान अनुराग शर्मा की मृत्यु हो गई थी। उनकी भी हत्या की गई थी, जबकि मुकदमे में बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक छत्रपाल यादव को भी बाद में तलब कर आरोपी बनाया गया था। छत्रपाल यादव ने अपने बचाव में अधिवक्ता के लिए न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया गया। न्यायालय ने उनका प्रार्थना पत्र स्वीकार कर चीफ लीगल एंड डिफेंस काउंसिल प्रवीण कुमार सिंह को नियुक्त किया। भाजपा नेता की ओर से अधिवक्ता सचिन अग्रवाल व अन्यों की ओर से अधिवक्ता श्याम लाल ने पैरवी की। मामले में साक्ष्यों के अभाव में जिला जज ने सभी आरोपियों को बरी कर दिया।

UP:यूपी बोर्ड 10वीं और12वीं का रिजल्ट आज, बढ़ीं परीक्षार्थियों की धड़कनें
रामपुर, अमृत विचार। यूपी बोर्ड का रिजल्ट गुरुवार अपराह्न 4 बजे तक आएगा। यूपी बोर्ड के लिए वर्ष 2025-26 में 46,766 परीक्षार्थियों ने पंजीयन कराया था। रिजल्ट आने की खबर सुनकर परीक्षार्थियों की धड़कनें बढ़ गई हैं। परीक्षार्थी मंदिर, मस्जिद और गुरुद्वारों में पहुंचकर पास होने की दुआ कर रहे हैं।

यूपी बोर्ड में हाईस्कूल की परीक्षा के लिए 25,518 जबकि, इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए 21,248 परीक्षार्थियों ने पंजीयन कराया था और जिले में 74 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा हुई थी। परीक्षा समाप्त होने के बाद परीक्षार्थियों ने रिजल्ट का इंतजार शुरू कर दिया था। बुधवार को माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव की ओर से ऐलान किया गया है कि हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम 23 अप्रैल को शाम 4 बजे घोषित किया जाएगा।

परीक्षाफल माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट www.upmsp.edu.in पर देखा जा सकता है। परीक्षा परिणाम आने की खबर सुनकर परीक्षार्थियों की धड़कनें बढ़ी हुई हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक अंजलि अग्रवाल  ने कहा उम्मीद है कि यूपी बोर्ड का रिजल्ट अच्छा रहेगा। लेकिन जो छात्र-छात्राएं किसी कारणवश असफल होते हैं तब वे निराश नहीं हों और दोबार परीक्षा देकर अच्छे नंबरों से कामयाब हों।

UP:रामपुर रियासत की मुख्य धरोहर किला अस्तित्व बचाने की कर रहा जद्दोजहद
रामपुर, अमृत विचार। रियासत-ए- रामपुर की मुख्य धरोहर किला आज अपने अस्तित्व को बचाने की जद्दोजहद कर रहा है। किले की संगे बुनियाद 7 अक्टूबर 1774 को नवाब फैजुल्ला खां ने रखी थी, जो रामपुर रियासत की स्थापना का प्रतीक है। यह किला अपनी शाही वास्तुकला, रजा लाइब्रेरी और इमामबाड़ों के लिए प्रसिद्ध है। वर्ष 1890 में नवाब हामिद अली खान ने ब्रिटिश इंजीनियर डब्ल्यूसी राइट की मदद से भव्य रूप दिया।

किले के भव्य गेट और उसकी दीवारों पर पीपल, नीम समेत खरपतवार उग आई है जिसकी जड़ें इमारत में बैठ चुकी हैं। किला पूर्वी गेट, जच्चा-बच्चा सेंटर के सामने किले की दीवार पर बड़े पेड़ उगे हुए हैं। यदि समय रहते इन पेड़ों को नहीं कटवाया गया तो इमारत किसी भी दिन भर-भराकर गिर सकती है। 15 मई 1949 को भारत सरकार की मिनिस्ट्री ऑफ स्टेट्स के सलाहकार वीपी मैनन रामपुर आए और रियासत के विलय के समझौते मर्जर एग्रीमेंट पर गर्वनर जनरल ऑफ इंडिया के प्रतिनिधि के रूप में मिस्टर मैनन और रामपुर रियासत की ओर से नवाब रजा अली खां ने हस्ताक्षर किए।

एक जुलाई 1949 ई. से रियासत रामपुर का केंद्र में विलय स्वीकर कर लिया गया और इस दिन लैजिस्लेटिव असेंबली भंग कर दी गई। भारत संघ को सौंपने के बाद किले के रखरखाव में अनदेखी बरती गई और लोग उस की आराजी पर कब्जा करते गए। महल सराय समेत आईटीआई के हास्टल समेत काफी इमारतों पर लोगों ने कब्जा कर लिया है। प्रशासन की जानकारी में पूरा मामला है लेकिन, मौन है। किले के गेट और दीवारों पर पीपल समेत तमाम पेड़ पौधे उग आए हैं। रखरखाव के अभाव में किले की खूबसूरती पर कई दाग लग गए हैं। इन दागों को हटाकर किले की सुंदरता और वैभव को लौटाया जा सकता है। किले के भीतर और बाहर लोगो के अनाधिकृत कब्जों को हटवाकर पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा सकता है।

किले में यह हैं आफिस और स्कूल
राजकीय उद्यान विभाग का कार्यालय, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजकीय कन्या इंटर कालेज, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान महिला, राजकीय खुर्शीद इंटर कालेज, नहर खंड, एलआईयू, आईटीआई हॉस्टल।

Rampur: आजम और बेटे अब्दुल्ला को झटका, पैनकार्ड मामले में सजा बरकरार
रामपुर, अमृत विचार। सपा नेता आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को की फर्जी पैनकार्ड मामले सात-सात साल को बरकरार रखा है। एमपी एमएलए कोर्ट ने पैनकार्ड मामले में दोनों को सात साल की सजा दी थी। सजा के खिलाफ आजम और उनके बेटे ने सेशन कोर्ट में अपील की थी।

मामला 2019 का है, भाजपा नगर विधायक आकाश सक्सेना ने सिविल लाइंस थाने में अब्दुल्ला आजम पर अलग-अलग जन्मतिथि से दो पैन कार्ड बनवाने की शिकायत की थी। जांच में आजम खान की भूमिका भी सामने आई, जिसके बाद उन्हें भी आरोपी बनाया गया। इसमें कहा था कि अब्दुल्ला आजम ने नियमों का उल्लंघन करते हुए दो पैन कार्ड बनवाए। जांच के दौरान मामले में आजम खान की भूमिका सामने आने पर उन्हें भी आरोपी बनाया गया। जिसके बाद दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

शिकायतकर्ता के अनुसार अब्दुल्ला आजम ने फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर दो अलग-अलग जन्मतिथि वाले पैन कार्ड बनवाए थे। इनमें एक में 01 जनवरी, 1993 और दूसरे में जन्मतिथि 30 सितंबर, 1990 दर्ज थी। लंबी सुनवाई के बाद रामपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने 17 नवंबर 2025 को दोनों को दोषी ठहराया था। कोर्ट ने दोनों को 7-7 साल की सजा सुनाई और 50-50 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया। सजा के बाद से दोनों रामपुर जिला जेल में बंद हैं। सजा के खिलाफ अपील पर भी सेशन कोर्ट ने उनकी मांग को खारिज करते हुए ,सजा बरकरार रखी है।

Rampur: चलती ट्रेन में लूटपाट करने वाले चार बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली
बिलासपुर, अमृत विचार। रविवार तड़के करीब 5 बजे बिलासपुर रेलवे स्टेशन के पास पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें बुधवार को चलती काठगोदाम संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन में लूट करने वाले आरोपियों को रेलवे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, एक आरोपी के पैर में गोली लगी है।

मुखबिर की सूचना मिलने पर जीआरपी थाना प्रभारी ईश्वर चंद्र अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। संयुक्त पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी, जिसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया और बाद में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई जीआरपी द्वारा की जाएगी।

प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि आवश्यक बल प्रयोग कर चार आरोपियों को पकड़ा गया है। उनके पास से दो तमंचे और दो खोखों सहित चार कारतूस बरामद किए गए हैं। पकड़े गए आरोपियों में से उत्तराखंड के नानकमत्ता निवासी मिसरा सिंह के बायें पैर में गोली लगी है। तीन अन्य आरोपियों में नानकमत्ता निवासी गुरदेव सिंह उर्फ डेविड तथा रम्पुरा (रुद्रपुर) निवासी गौरव और भारत शामिल हैं।

गोली लगने से घायल आरोपी मिसरा सिंह का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल परीक्षण कराया गया है। सीएचसी के चिकित्साधिकारी डॉ. एसके व्यास ने बताया कि घायल को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बताया कि लूट का यह मामला जीआरपी थाने में दर्ज है। आगे की कार्रवाई जीआरपी द्वारा की जाएगी। संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन में करीब ढाई लाख रुपये की लूट की यह घटना स्थानीय रेलवे स्टेशन के नजदीक बीते बुधवार को हुई थी। अज्ञात बदमाशों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर उत्तराखंड के रुद्रपुर के ऑटो पार्ट्स व्यापारी मंजीत सिंह के दो कर्मचारियों ऋतिक मंडल व साहब सिंह से लगभग ढाई लाख रुपये लूट लिए थे। यह रुपये लेकर वह माल खरीदने दिल्ली जा रहे थे।

Rampur: रानीखेत एक्सप्रेस से टकराया किसान, मौत के बाद परिवार में कोहराम
बिलासपुर, अमृत विचार। गांव पिपलिया महतो में 52 वर्षीय किसान की एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान फौजा सिंह पुत्र टहल सिंह के रूप में हुई है।

यह घटना शनिवार सुबह गांव के अंडरपास के ऊपर रेल पटरियों पर हुई, जब वह रानीखेत एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गए। बताया जाता है कि फौजा सिंह अपने खेत पर जा रहे थे। पटरियां पार करते समय वे वहां से गुजर रही रानीखेत एक्सप्रेस ट्रेन से टकरा गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। रेल पटरियों पर शव पड़ा देखकर वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दी।

सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।रेलवे की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पिपलिया महतो गांव के प्रधान पति और ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष हरजीत सिंह ने बताया कि फौजा सिंह सुबह 5-6 बजे घर से निकले थे और संभवतः अपने खेत पर जा रहे थे।

उनके पास करीब एक एकड़ जमीन थी। उनके एक पुत्र और दो विवाहित पुत्रियां हैं। प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह ने बताया कि मृतक फौजा सिंह नशे के आदी थे और अक्सर गांव में घूमते रहते थे। ट्रेन के गार्ड ने पुलिस को बताया कि हॉर्न बजने के बावजूद फौजा सिंह पटरियों से नहीं हटे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

दिन दहाड़े लूट: चलती ट्रेन में गोलीबारी सात लाख रुपये लूटे, काठगोदाम-दिल्ली संपर्क क्रांति में वारदात
बिलासपुर/रुद्रपुर। काठगोदाम-दिल्ली संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में स्पेयर पार्ट्स कारोबारी के कर्मचारियों से बदमाशों ने गन प्वाइंट पर दिनदहाड़े सात लाख रुपये लूट लिए। हवाई फायरिंग करते हुए बदमाश चलती ट्रेन से कूदकर फरार हो गए। घटना के बाद आरपीएफ व जीआरपी यूपी-उत्तराखंड में हड़कंप मच गया। टीमों ने घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण कर मामले की जांच पड़ताल की।

रुद्रपुर के मोहल्ला सिंह कॉलोनी निवासी मंजीत सिंह गगनेजा की सिंह कॉलोनी में जपनीत ऑटो स्पेयर पार्ट्स की होलसेल की दुकान है। दुकान पर मोहल्ला जाफरपुर निवासी रितिक मंडल और मोहल्ला आवास विकास कॉलोनी निवासी साहब सिंह कार्य करते हैं। मंजीत ने बताया कि बुधवार की सवेरे दस बजे उनके दोनों कर्मचारी करीब सात लाख रुपये लेकर काठगोदाम-संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से दिल्ली जा रहे थे।

पीड़ितों ने बताया कि रामपुर रेलवे स्टेशन से एक किलोमीटर पहले आनंदनगर के मझरे के पास तीन बदमाशों ने गन प्वाइंट पर दोनों कर्मचारियों से चलती ट्रेन में करीब सात लाख रुपये लूटे। स्टेशन के पास तीव्र मोड़ के चलते जैसे ही ट्रेन धीमी हुई तीनों बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए।

दोनों कर्मचारियों ने घटना के संबंध में व्यापारी को जानकारी देने के साथ पुलिस को भी सूचना दी। इस पर रुद्रपुर-रामपुर की आरपीएफ मौके पर पहुंची। पीड़ितों और व्यापारी से बात कर घटना की जानकारी लेने के बाद पीड़ितों के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया। इसके बाद जंगल में कांबिंग की लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका।

बाद में पहुंचे असिस्टेंट कमांडेंट मोहम्मद शारिक खान ने अलग-अलग टीमें बनाकर आसपास के जंगलों में घंटों कांबिंग कराई लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। रुद्रपुर के पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, व्यापारी नेता संजय जुनेजा भी रुद्रपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे। उन्होंने जीआरपी थाना प्रभारी से मुलाकात कर फौरन लूट का पर्दाफाश करने की मांग की।

Rampur : चलती एक्सप्रेस ट्रेन से बदमाशों ने व्यापारी के कर्मचारियों से सात लाख लूटे
बिलासपुर, अमृत विचार। चलती ट्रेन में व्यापारी के कर्मचारियों से बदमाशों ने गन प्वाइंट पर दिन-दिहाड़े 7 लाख रुपए लूट लिए। साथ ही हवाई फायरिंग करते हुए बदमाश ट्रेन से ही कूदकर भाग गए। उधर, घटना से आरपीएफ व जीआरपी यूपी-उत्तराखंड में हड़कंप मच गया। टीमों ने घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण कर मामले की जांच पड़ताल की।

रुद्रपुर उत्तराखंड के मोहल्ला सिंह कॉलोनी निवासी मंदीप सिंह मोहल्ले में ही स्पेयर पार्ट्स की दुकान चलाते हैं। उनके अनुसार उनकी दुकान पर  मोहल्ला जाफरपुर निवासी रितिक मंडल और मोहल्ला आवास विकास कॉलोनी निवासी साहब सिंह कार्य करते हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार की सवेरे दस बजे उनकी दुकान के दोनों कर्मचारी करीब सात लाख रूपए की नकदी लेकर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन से दिल्ली जा रहे थें। बताया जाता है कि स्थानीय रेलवे स्टेशन से एक किलोमीटर पहले आनंदनगर के मझरे के पास तीन बदमाशों ने गन प्वाइंट पर दोनों कर्मचारियों से चलती ट्रेन में करीब सात लाख रुपये लूट लिए। बाद में तीनों बदमाश तीव्र मोड़ पर जैसे ही ट्रेन स्टेशन के धीमी हुई तो, हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए।दूसरी ओर दोनों नौकरों ने उनके साथ हुई घटना के संबंध में जानकारी व्यापारी को देने के साथ ही पुलिस को भी अवगत कराया।जिससे पुलिस में खलबली मच गई।साथ ही सूचना पर रूद्रपुर-रामपुर की (आरपीएफ) रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स भी मौके पर पहुंच गई। बाद में पीड़ितों तथा व्यापारी से वार्ता कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की। इसके पश्चात फोर्स ने पीड़ितों के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया। साथ ही जंगल में कांबिंग किए जाने के बावजूद भी बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका। वहीं असिस्टेंट कमांडेंट मोहम्मद शारिक खान रेलवे स्टेशन पहुंचे। जहां पर उन्होंने टीम के सदस्यों से वार्ता कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

UP: कोडीनयुक्त कफ सीरप सहित 15 लाख की प्रतिबंधित दवाओं के साथ तीन गिरफ्तार, दो फरार
रामपुर, अमृत विचार। थाना कोतवाली पुलिस और औषधि निरीक्षक रामपुर द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए 15 लाख रूपये की कीमत के कोडीनयुक्त कफ सीरप सहित अन्य प्रतिबंधित दवाओं के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी अक्षय मुरादाबाद, जीशान मुरादाबाद और जब्बार निवासी ग्राम इमरता थाना अजीमनगर रामपुर के पास से भारी मात्रा में दवाएं बरामद की गई हैं। जबकि आरोपी मौके से फरार हो गए।

रविवार को पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता करते हुए पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने मामले का खुलासा किया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 11 अप्रैल को रात्रि को थाना कोतवाली एवं औषधि निरीक्षक रामपुर की संयुक्त टीम द्वारा रोकथाम अवैध बिक्री व भंडारण की चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अक्षय निवासी मौहल्ला गुङिया बाग नवाबपुरा थाना नागफनी जनपद मुरादाबाद,  जीशान पुत्र दिलशाद हुसैन निवासी ग्राम चमरुआ थाना मुण्डापाण्डे जनपद मुरादाबाद और जब्बार पुत्र आदिल हुसैन निवासी ग्राम इमरता थाना अजीम नगर जनपद रामपुर को आश्रम पद्धति रोड पर खाली मैदान से गिरफ्तार किया है।

इनके पास से कुल 33 पेटी कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद किए हैं। इनमें 226 शीशी वेस्कोडेस्क, 2992 शीशी कोडेकटस टीआर, 144 शीशी वेरीकोफ नशे का सीरप हैं। 35 डिब्बे जिसमें कुल 8400 ट्रामाडोल कैप्सूल, एक मोटरसाइकिल, एक स्कूटी,एक डस्टर गाड़ी भी बरामद की है। इनके पास से 21500 रुपये व 5 मोबाईल भी बरामद किए हैं। वहीं नाजिम निवासी नसीम गंज थाना टांडा रामपुर और सरफराज उर्फ चिम्पैंजी निवासी कोहीनूर तिराहा थाना कटघर मुरादाबाद अन्धेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई है। गिरफ्तारी वाली टीम में उपनिरीक्षक रितेश कुमार, उपनिरीक्षक सनी खैवाल, उपनिरीक्षक मनोज कुमार द्वितीय, औषधी निरीक्षक मुकेश कुमार , औषधी अनुसेवक केपी सरन सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।