50 लाख रुपये - Amrit Vichar

रकसिया नाले की सफाई शुरू, खर्च होंगे 50 लाख रुपये
हल्द्वानी, अमृत विचार: नगर निगम ने बरसात के मौसम में जलभराव का कारण बनने वाले रकसिया नाले की सफाई शुरू कर दी है। इसके लिए निगम 50 लाख रुपये खर्च करेगा। सोमवार से किए जा रहे काम का नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने निरीक्षण कर अनुबंधित एजेंसी को जल्द काम पूरा करने के निर्देश दिए। चंबल पुल से प्रेमपुर लोसज्ञानी तक बरसात के दौरान रकसिया नाला कहर बन कर बहता है।

इस दौरान इसके नजदीक रहने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़‌ता है। इसके समाधान को अब नगर निगम ने नाले में जमे मलबे को हटाने के साथ सफाई के लिए पचास लाख का टेंडर जारी किया है। इसके लिए चयनित एजेंसी ने काम करना भी शुरू कर दिया है। नाले की सफाई के लिए जेसीबी के साथ श्रमिकों को काम पर लगाया गया है। वहीं नगर आयुक्त ने निरीक्षण कर जल्द काम पूरा करने के निर्देश दिए। जिससे बरसात में लोगों की परेशानी का सामना न करना पड़े।

बरेली: दिन में खेती और रात में पढ़ाई करके तेजबहादुर ने जीते 50 लाख रुपये
बरेली,अमृत विचार। पीलीभीत बाईपास रोड पर स्थित चंद्रलोक हॉस्पिटल में सोमवार को यूथ इन एक्शन कमेटी की ओर से कौन बनेगा करोड़पति कार्यक्रम में 50 लाख रुपये की इनामी राशि जीतने वाले बहेड़ी के बसुधरन गांव निवासी तेजबहादुर सिंह को सम्मानित किया गया। इस दौरान उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने दिन में खेती और रात्रि में पढ़ाई कर इस राशि को जीता है।

तेज बहादुर सिंह ने छोटे से गांव वसुधारन जागीर से निकलकर कौन बनेगा करोड़पति जैसे मंच पर अपनी बौद्धिक क्षमता एवं प्रतिभा का लोहा मनवाया और 50 लाख रुपये की राशि जीती। सम्मान समारोह में तेजबहादुर ने कहा कि वह एक किसान के पुत्र हैं और पॉलीटेक्निक डिप्लोमा कर रहे हैं। वह आगे चलकर आईएएस बनना चाहते हैं और गांव में बच्चों के लिए स्कूल खोलना चाहते हैं।

सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र रहे तेजबहादुर बताते हैं कि आजकल इंजीनियरिंग या अन्य कोई कोर्स पढ़ाई करने के लिए कोचिंग की आवश्यकता होती है, प्राइवेट संस्थानों में पढ़ाई महंगी भी है तो ऐसे में वह बच्चों के लिए स्कूल और कालेज खोलना चाहते हैं, जिससे मेधावी छात्रों की पढ़ाई में पैसा रुकावट न बनें।

इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक आनंद, अशोक, यूथ इन एक्शन से डा. प्रमेंद्र माहेश्वरी, डा. हिमांशु अग्रवाल, डा. वीपी सिंह, विवेक पटेल, नरेंद्र राठौर, सुरेश गंगवार, संदीप चौहान, श्रेष्ठ आईएएस के डायरेक्टर केवी त्रिपाठी , हिंदू जागरण मंच के प्रदेश मंत्री प्रतिपाल सिंह, जिलाध्यक्ष हर्ष भारद्वाज, अमित कंचन, प्रतुल उपाध्याय आदि लोग मौजूद रहे।

एक करोड़ के प्रश्न पर था नर्वस

कौन बनेगा करोड़पति कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बताया कि वह एक करोड़ रुपये के प्रश्न पर नर्वस हो गए थे, जो प्रश्न उनसे पूछा गया था उसका उत्तर उन्हें मालूम था। इसके बारे में पढ़ा भी था, लेकिन नर्वस और असमंजस की वजह से वह प्रश्न छोड़ दिया। बताया मेरे पास दो लाइफ लाइन भी मौजूद थीं। प्रश्न का उत्तर गलत होने पर मुझे केवल 3 लाख रुपये ही मिलते। 50 लाख रुपये की इनामी राशि मिल रही है, यही सोचकर प्रश्न को छोड़ दिया ।