custody - Amrit Vichar

सपा सांसद इकरा हसन को पुलिस ने लिया हिरासत में, पीड़ित महिला के साथ पहुंची थी डीआईजी से मिलने
सहारनपुर। यूपी के सहारनपुर जिले से एक बड़ी खबर आई हैं। आरोप है कि पीड़ित महिला के साथ डीआईजी से मिलने पहुंची सपा सांसद इकरा हसन को पुलिस ने हिरसत में ले लिया। दरसअल सासंद इकरा हसन जसाला गांव एक पीड़ित महिला को न्याय दिलाने की मांग लेकर डीआईजी कार्यालय पहुंचीं। जहां मुलाकात के दौरान विवाद बढ़ गया और पुलिस ने इकरा हसन को हिरासत में ले लिया।

सांसद इकरा हसन ने बताया कि डीआईजी ने उनकी बात तो सुनी, लेकिन पीड़िता की मांगों को मानने से इनकार कर दिया। इस पर पीड़िता भावुक हो गई और इकरा हसन ने डीआईजी के सामने नाराजगी जताई। सांसद के अनुसार, इसके बाद डीआईजी के निर्देश पर पुलिस को बुलाया गया और सड़क जाम करने के आरोप में उन्हें हिरासत में ले लिया गया। महिला थाना पुलिस ने सांसद और पीड़िता को थाने ले जाकर करीब 10 मिनट तक बैठाकर रखा।

इकरा हसन का आरोप

सांसद इकरा हसन ने पुलिस पर पीड़ित महिला का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि पीड़िता न्याय की उम्मीद लेकर अधिकारियों के पास पहुंची थी, लेकिन पुलिस उसकी शिकायत सुनने की बजाय उसे परेशान कर रही है।जब सांसद से पूछा गया कि क्या वह इस मामले को संसद में उठाएंगी, तो उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार में बोलने से कोई फायदा नहीं है क्योंकि सुनवाई नहीं होती।इस घटना के बाद मामला राजनीतिक रंग लेता दिख रहा है।

नीट-यूजी पेपर लीक : पीवी कुलकर्णी और मनीषा वाघमारे की कोर्ट में पेशी, सीबीआई ने मांगी 14 दिन की कस्टडी
नई दिल्ली। नीट यूजी 2026 पेपर लीक मामले के मुख्य आरोपी पीवी कुलकर्णी और उनकी सहयोगी मनीषा वाघमारे को शनिवार को सीबीआई ने राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया। दोनों को पुणे से गिरफ्तार किया गया था। पीवी कुलकर्णी पेशे से केमिस्ट्री के शिक्षक हैं। सीबीआई की विशेष अदालत (जज अजय गुप्ता) में पेशी के दौरान जांच एजेंसी ने दोनों आरोपियों की 14 दिन की न्यायिक हिरासत (कस्टडी) की मांग की।

सीबीआई ने कोर्ट को बताया कि मनीषा वाघमारे, घनंजय, पीवी कुलकर्णी और मनीषा मांधरे के बीच आपसी संपर्क था और सभी इस पेपर लीक साजिश में शामिल थे। एजेंसी ने कहा कि जांच के लिए आरोपियों को देश के विभिन्न हिस्सों में ले जाना पड़ सकता है, इसलिए लंबी कस्टडी जरूरी है। मनीषा वाघमारे की तरफ से पेश वकील ने कस्टडी की मांग का विरोध किया। उन्होंने दावा किया कि मुवक्किल को अवैध तरीके से हिरासत में रखा गया। पुणे पुलिस ने उन्हें 24 घंटे से ज्यादा समय तक अपनी कस्टडी में रखा।

वकील ने कहा कि उनके खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं है और केवल कथित डिस्क्लोजर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। साथ ही मोबाइल फोन पहले ही सीबीआई के पास होने के कारण आगे कस्टडी की जरूरत नहीं बताई।पीवी कुलकर्णी के वकील ने भी आरोपों से इनकार किया। उन्होंने कहा कि अगर उनके मुवक्किल ने प्रश्नपत्र तैयार किया भी था, तो उन्हें यह पता नहीं था कि वही सवाल NTA द्वारा अंतिम रूप से चुने जाएंगे। उन्होंने कोर्ट से अनुरोध किया कि तीन दिन से ज्यादा कस्टडी न दी जाए।

एजेंसी ने बचाव पक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि मनीषा वाघमारे को 14 मई को गिरफ्तार किया गया था और 15 मई को ट्रांजिट रिमांड लिया गया। दोनों आरोपी पेपर लीक साजिश में सक्रिय रूप से शामिल रहे हैं।अदालत इस मामले में शाम 5 बजे कस्टडी पर अपना फैसला सुनाएगी।

बागपत न्यूज : अवैध संबंध के शक में युवक की हत्या, तीन लोग हिरासत में
बागपत। बागपत जिले के एक गांव में कथित तौर पर अवैध संबंध के संदेह में 40 वर्षीय एक व्यक्ति की कुछ लोगों ने सिर पर ईंट से प्रहार कर हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस के अनुसार, शनिवार सुबह कोतवाली क्षेत्र के मीतली गांव के जंगल में डोला निवासी सोनू (40) का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी।

मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने बताया कि उसके सिर पर गंभीर चोट के निशान थे और घटनास्थल से शराब व बीयर की बोतलें भी बरामद हुईं। उसने बताया कि शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया। सोनू गांव में 'स्ट्रीट फूड' का ठेला लगाता था। उसके परिवार में पत्नी, दो बेटे और दो बेटियां हैं।

पुलिस ने परिजनों के हवाले से बताया कि शुक्रवार की रात करीब आठ बजे गांव के ही दो युवक उसे अपने साथ ले गए थे, जिसके बाद वह घर नहीं लौटा और उसका मोबाइल फोन भी बंद था। पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में अवैध संबंध के विवाद को हत्या का कारण माना जा रहा है। राय ने बताया कि पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। हालांकि, उन्होंने आरोपियों की पहचान जारी नहीं की है।

मेरठ में नाबालिग लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म, मुख्य आरोपी हिरासत में
मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में 13 वर्षीय नाबालिग लड़की का अपहरण कर उससे कथित तौर पर दुष्कर्म करने के मुख्य आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया जबकि दूसरे आरोपी की तलाश जारी है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

परिजनों के मुताबिक, बुधवार दोपहर लड़की घर से बाहर सब्जी लेने गई थी कि तभी वहीं मोहल्ले में रहने वाले उवैश और उसके साथी सुहेल ने उसे जबरन टेंपो में बैठा लिया और बिजली बंबा बाईपास के पास जंगल में ले गए। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उसे जबरन बीयर पिलाई और नशे की हालत में मुख्य आरोपी उवैश (23) ने उससे दुष्कर्म किया।

पुलिस ने बताया कि देर रात पीड़िता किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटकर घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। कोतवाली क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अभिषेक पटेल ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मुख्य आरोपी उवैश को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

उन्होंने बताया कि पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया और वारदात में इस्तेमाल टेंपो की भी तलाश की जा रही है। लिसाड़ी गेट थाना प्रभारी अशोक यादव ने बताया कि नाबालिग ने पुलिस को दिए बयान में उवैश पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है जबकि दूसरा आरोपी सुहेल उस समय मौके पर मौजूद नहीं था लेकिन उसकी भी तलाश की जा रही है।

दिल्ली ब्लास्ट मामला : यासिर अहमद की हिरासत बढ़ी, कोर्ट ने 16 जनवरी तक हिरासत में भेजा
नई दिल्ली। लाल किला विस्फोट मामले के आरोपी यासिर अहमद डार को एक स्थानीय अदालत ने सोमवार को 11 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। डार को अदालत में पेश किया गया और उसके बाद प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अंजू बजाज चांदना ने उसे 16 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

अदालत ने पिछले साल 26 दिसंबर को डार की एनआईए हिरासत 10 दिन के लिए बढ़ा दी थी। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने 18 दिसंबर को मामले में नौवें आरोपी डार को गिरफ्तार किया था। एनआईए के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर का रहने वाला डार आत्मघाती हमलावर उमर-उन-नबी का करीबी था, जो 10 नवंबर को लाल किले के बाहर विस्फोटकों से भरी कार चला रहा था।

एनआईए ने कहा कि कथित तौर पर डार ने विस्फोट की साजिश रचने में सक्रिय भूमिका निभाई, जिसमें 15 लोगों की जान चली गई और कई अन्य घायल हो गए।  इस मामले में अब तक डॉ. मुजम्मिल गनई, डॉ. अदील राथेर, डॉ. शाहीन सईद समेत नौ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। यह धमाका एक हुंडई आई 20 कार में हुआ था, जिसमें आत्मघाती हमलावर उमर उन नबी ड्राइविंग सीट पर था।

एनआईए की जांच से यह मामला एक बड़े आतंकी नेटवर्क से जुड़ा लग रहा है, जिसमें फरीदाबाद की अल फलाह यूनिवर्सिटी से जुड़े कई डॉक्टर शामिल हैं। एजेंसी का मानना है कि यह मॉड्यूल जैश-ए-मोहम्मद जैसे संगठनों से लिंक है। अब तक कई आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें डॉ. मुजम्मिल शकील गनी, डॉ. शाहीन सईद, मुफ्ती इरफान और अन्य शामिल हैं।

केंद्रीय और राज्य एजेंसियों के साथ मिलकर एनआईए पूरी साजिश का पता लगाने में जुटी है। जांच में विदेशी हैंडलरों के लिंक भी सामने आ रहे हैं। यह गिरफ्तारी मामले में बड़ा कदम मानी जा रही है और आगे और खुलासे होने की उम्मीद है। इस हमले ने राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं और जांच तेजी से आगे बढ़ रही है।

सीतापुर : दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, पुलिस टीम पर भी किया हमला, 7 हिरासत में
सीतापुर। उत्तर प्रदेश में सीतापुर जिले के अटरिया क्षेत्र में शुक्रवार को दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस रिस्पांस व्हीकल (पीआरवी) मौके पर पहुंची तो भीड़ ने पुलिस वाहन पर पथराव कर दिया। जिससे पुलिस गाड़ी के शीशे टूट गए। घटना की सूचना मिलने पर थाने से पुलिस बल पहुंचा और सात लोगों को हिरासत में ले लिया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि गांव जानकी नगर के दिनेश यादव एवं मंटू पाल के बीच दीवार को बनाने को लेकर विवाद चल रहा था। आपस में दोनों पक्षों के बीच ईंट पत्थर चलने लगे और मारपीट करने लगे। पुलिस रिस्पांस टीम को फोन से घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने जब हस्तक्षेप किया, तो आरोपियों ने पुलिस के पुलिस रिस्पांस व्हीकल पर ईट पत्थर चला दिए। जिससे उसके शीशे टूट गए।

घटना की सूचना अटरिया थाने पर मिलने पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और सात आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस क्षेत्र अधिकारी सिधौली कपूर कुमार मौके पर पुलिस बल के साथ गांव में तैनात है। कोई अप्रिय घटना ना घटे, इसके लिए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। अभियोग दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है।

प्रतापगढ़ः दुष्कर्म का फरार आरोपी फिर गिरफ्तार, लापरवाही पर 4 पुलिसकर्मी निलंबित
प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ जिले की पुलिस ने हिरासत से फरार एक अपराधी को फिर से गिरफ्तार कर लिया है। पूर्वी क्षेत्र के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) शैलेन्द्र लाल ने बताया कि थाना नगर कोतवाली पुलिस व स्पेशल टीम ने 24 दिसंबर की सुबह मेडिकल कालेज से इलाज के दौरान चकमा देकर पुलिस अभिरक्षा से फरार दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी जावेद उर्फ़ चाँद बाबू (28) को आज़ाद नगर मैदान से 28 और 29 दिसंबर की मध्य रात्रि को गिरफ्तार कर लिया है।

लाल ने बताया कि थाना कोतवाली पट्टी क्षेत्र के उडैयाडीह बाज़ार में 20 दिसंबर की देर शाम बाज़ार की रहने वाली दस वर्षीय एक बालिका के साथ जावेद उर्फ़ चाँद बाबू ने दुष्कर्म का प्रयास किया था, जिसके संबंध में आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म व पाक्सो अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। थाना कोतवाली पट्टी पुलिस ने वांछित की तलाश के दौरान मुखबिर की सूचना पर 23 दिसंबर की रात क्षेत्र के आमापुर मोड़ से मुठभेड़ के दौरान जावेद उर्फ़ चाँद बाबू को गिरफ्तार कर उसके पास से अवैध तमँचा कारतूस बरामद किया। पैर में गोली लगने से घायल होने के कारण उसको मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था, जहाँ इलाज के दौरान वह चकमा देकर पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। पुलिस ने दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी जावेद के पुलिस हिरासत से फरार होने के मामले में ड्यूटी पर तैनात चार पुलिसकर्मियों समेत पांच व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।

एएसपी शैलेन्द्र लाल ने शनिवार को बताया था कि जावेद की निगरानी के लिए पुलिस उपनिरीक्षक केशव प्रसाद, कांस्टेबल विनोद सिंह, आदर्श यादव व गुलशन कुमार सहित चार पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया था। उन्होंने बताया कि उसी दिन आरोपी जावेद उर्फ़ चांद बाबू पुलिस कर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। एएसपी ने बताया कि थाना नगर कोतवाली पुलिस ने थाना कोतवाली पट्टी प्रभारी निरीक्षक अभिषेक सिरोही की तहरीर पर शुक्रवार को फरार आरोपी जावेद उर्फ चांद बाबू, पुलिस उपनिरीक्षक केशव प्रसाद, कांस्टेबल विनोद सिंह, आदर्श यादव व गुलशन कुमार सहित पांच आरोपियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

दिल्ली लाल किला विस्फोट : अदालत ने आरोपी आमिर राशिद अली की हिरासत सात दिन के लिए बढ़ाई
नई दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने लाल किला के पास विस्फोट मामले के आरोपी आमिर राशिद अली की एनआईए हिरासत मंगलवार को सात दिन के लिए बढ़ा दी। उसे दो दिसंबर को राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) की हिरासत में भेजा गया था। लाल किला के पास विस्फोट में मदद करने के आरोपी जम्मू-कश्मीर निवासी आमिर को 16 नवंबर को गिरफ्तार किया गया था।

मंगलवार को उसे प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अंजू बजाज चांदना के समक्ष पेश किया गया। एनआईए ने इस मामले में अब तक सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह मामला जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा भंडाफोड़ किए गए एक ‘सफेदपोश’ आतंकी मॉड्यूल से जुड़ा हुआ है। दस नवंबर को दिल्ली में लाल किले के पास कार में हुए विस्फोट में 15 लोग मारे गए थे। यह कार उमर उन नबी चला रहा था।

घटना में दो दर्जन से ज़्यादा लोग घायल हो गए थे। कार आमिर राशिद अली के नाम से पंजीकृत पाई गई थी। एनआईए ने पूर्व के एक बयान में कहा था, "आमिर कार की खरीद में मदद करने के लिए दिल्ली आया था। इस कार का इस्तेमाल विस्फोट को अंजाम देने के लिए परिष्कृत विस्फोटक सामग्री (आईईडी) रखने में किया गया।"

एजेंसी ने मृत चालक की पहचान उमर उन नबी के रूप में की, जो पुलवामा जिले का निवासी था और अल फलाह विश्वविद्यालय, फरीदाबाद के जनरल मेडिसिन विभाग में सहायक प्रोफेसर था। एनआईए ने उमर का एक और वाहन भी ज़ब्त कर लिया है, जिसकी मामले में सबूतों के लिए जांच की जा रही है। एजेंसी अब तक 73 गवाहों से पूछताछ कर चुकी है, जिनमें विस्फोट में घायल हुए लोग भी शामिल हैं।

दिल्ली लाल किला विस्फोट मामला : आरोपी शोएब की एनआईए हिरासत 10 दिन बढ़ाई गई
नई दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने लाल किला विस्फोट मामले में आत्मघाती बम हमलावर उमर-उन-नबी की मदद करने के आरोपी फरीदाबाद के निवासी सोयब की एनआईए हिरासत की अवधि शुक्रवार को 10 दिन के लिए बढ़ा दी। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने 26 नवंबर को मिली 10 दिन की पिछली हिरासत की अवधि पूरी होने के बाद शुक्रवार को सोयब को पटियाला हाउस अदालत में पेश किया।

मामले की सुनवाई कवर करने के लिए मीडिया कर्मियों पर रोक लगी थी। आरोपी को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अंजू बजाज चंदना के समक्ष पेश किया गया, जिन्होंने हिरासत की अवधि 10 दिन बढ़ा दी। एनआईए के एक अधिकारी प्रवक्ता ने कहा था कि एजेंसी ने दिल्ली आतंकवादी बम धमाके से पहले “आतंकवादी उमर-उन नबी” की मदद करने के आरोप में हरियाणा के फरीदाबाद के धौज के निवासी सोयब को गिरफ्तार किया है।

सोयब इस मामले में एनआईए द्वारा गिरफ्तार किया गया सातवां आरोपी है। यह मामला “व्हाइट-कॉलर” आतंकवादी मॉड्यूल से जुड़ा है, जिसका जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पर्दाफाश किया था। एनआईए ने पहले एक बयान में कहा था कि एजेंसी आत्मघाती बम धमाके से संबंधित विभिन्न सुराग तलाश रही है, और हमले में शामिल अन्य व्यक्तियों की पहचान के लिए संबंधित पुलिस बलों के समन्वय से राज्यों में तलाशी अभियान चला रही है।

(खबर सोर्स : भाषा एजेंसी)

Anmol Bishnoi : दिल्ली पटियाला हाउस कोर्ट ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी 7 दिन बढ़ाई, NIA उगलवाएगी कई राज
नई दिल्ली। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने शनिवार को गैंगस्टर अनमोल बिश्वोई की राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की कस्टडी 7 दिन बढ़ा दी है। मामले की अगली सुनवाई 5 दिसंबर को होगी। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई और इंटरनेशनल गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई पर खतरे की आशंका को देखते हुए जज ने खुद राष्ट्रीय जांच एजेंसी हेडक्वार्टर पहुंचकर मामले की सुनवाई की।

कोर्ट के 7 दिन की कस्टडी बढ़ाने के इस आदेश से एनआईए को गैंगस्टर नेटवर्क, फंडिंग चेन और विदेश से होने वाली आपराधिक गतिविधियों की बारीकी से जांच करने का पर्याप्त समय मिलेगा। एनआईए के वकील राहुल त्यागी ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि अनमोल बिश्नोई से पूछताछ में कई खुलासे हुए हैं। इसी को देखते हुए कोर्ट ने 7 दिन की और कस्टडी बढ़ा दी है।  पूछताछ में अभी और खुलासे हो सकते हैं।

एनआईए के अधिकारियों ने आशंका जताई थी कि अनमोल बिश्नोई पर हमला हो सकता है। इसी को देखते हुए एनआईए हेडक्वार्टर में ही मामले की सुनवाई की गई। शुरुआती पूछताछ में अनमोल बिश्नोई ने बताया है कि उसके गिरोह में कितने लोग हैं और कहां-कहां से काम किया जाता है। इसके साथ ही कई खुलासे हुए हैं। 5 दिसंबर तक एनआईए उससे पूछताछ करेगी। एनआईए ने अमेरिका से प्रत्यर्पण कर 19 नवंबर को भारत पहुंचते ही अनमोल बिश्नोई को गिरफ्तार कर लिया था।

कोर्ट ने गैंगस्टर अनमोल बिश्वोई को 11 दिनों के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की कस्टडी में भेज दिया था, हालांकि केंद्रीय जांच एजेंसी ने कोर्ट से 15 दिन की कस्टडी मांगी थी। 2022 से फरार चल रहे अनमोल को एनआईए के मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल था। उस पर 10 लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया था। वह लॉरेंस के टेरर सिंडिकेट से जुड़ा 19वां आरोपी है।

अनमोल को नवंबर 2024 में कैलिफोर्निया के सैक्रामेंटो में अवैध प्रवेश के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, जहां एफबीआई ने डीएनए और वॉयस सैंपल से उसकी पहचान की थी। उसके बाद लंबी डिपोर्टेशन प्रक्रिया चली थी।
इससे पहले मार्च 2023 में एनआईए ने लॉरेंस बिश्नोई के नेतृत्व में टेरर-गैंगस्टर साजिश मामले में अनमोल के खिलाफ 1200 पेज की चार्जशीट दाखिल की थी।

जांच में पाया गया कि 2020 से 2023 के बीच अनमोल ने गोल्डी बराड़ और लॉरेंस के इशारों पर भारत में कई आपराधिक गतिविधियां अंजाम दीं। वह अमेरिका से ही गैंग को निर्देश देता था और शूटरों को शरण, हथियार और लॉजिस्टिक सप्लाई मुहैया कराता था। पंजाब के फाजिल्का का रहने वाला अनमोल नेपाल, दुबई और केन्या के रास्ते अप्रैल 2022 में फर्जी पासपोर्ट पर अमेरिका भागा था। अनमोल का नाम कई हाई प्रोफाइल केसों से जुड़ा है। अक्टूबर 2024 में मुंबई में एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या में वह मुख्य साजिशकर्ता था।

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बरेली पुलिस को हिरासत में लिए गए व्यक्ति को पेश करने का दिया आदेश
प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पर सुनवाई करते हुए बरेली के शीर्ष पुलिस अधिकारियों जैसे पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी), पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को 65 वर्षीय महमूद बेग को कोर्ट में पेश करने का निर्देश दिया है।

याची की पत्नी परवीन अख्तर का आरोप है कि उनके पति को 20 अगस्त से अवैध रूप से हिरासत में रखा गया है और कथित अवैध धर्मांतरण मामले में यातनाएं दी जा रही हैं। यह आदेश न्यायमूर्ति सलिल कुमार राय और न्यायमूर्ति ज़फीर अहमद की खंडपीठ ने परवीन अख्तर द्वारा दाखिल बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पर सुनवाई करते हुए पारित किया।

याचिका में यह भी आरोप लगाया गया है कि एसओजी (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) के पुलिस अधिकारियों ने बेग की रिहाई के लिए एक लाख रुपये की रिश्वत की मांग की है। याचिका में कहा गया है कि 20 अगस्त की रात लगभग 11:15 बजे 11 व्यक्ति तीन जीपों में उनके घर पहुंचे और महमूद बेग को जबरन अपने साथ ले गए। विरोध करने पर दंपति के बेटे को रिवॉल्वर दिखाकर धमकाया गया।

इस पूरी घटना का फुटेज याची के घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में दर्ज है। याचिका में यह भी कहा है कि लगभग 65 वर्षीय बेग बीमारियों से पीड़ित हैं, उनका कोई आपराधिक इतिहास नहीं है, फिर भी उन्हें गैरकानूनी तरीके से हिरासत में रखा गया, जो संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत प्रदत्त मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए कोर्ट ने शीर्ष पुलिस अधिकारियों को 8 सितंबर, 2025 को साक्ष्य सहित उपस्थित होने का निर्देश दिया है, साथ ही बरेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को भी व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में उपस्थित रहने के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका में नाम की त्रुटि को गंभीरता से न लेते हुए कोर्ट ने उसे सुधारने की अनुमति दी है।

दरअसल याचिका में बंदी का नाम परवीन अख्तर दर्शाया गया था, जबकि वास्तविक बंदी उनके पति महमूद बेग हैं। कोर्ट ने कहा कि मामले के महत्व को देखते हुए याची अपनी याचिका में पक्षकारों का सही नाम दर्ज कर सकते हैं।

ED की बड़ी कार्रवाई: 'गुजरात समाचार' के मालिक बाहुबली शाह को लिया हिरासत में, कांग्रेस ने की आलोचना
अहमदाबाद। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने प्रमुख गुजराती समाचार पत्र 'गुजरात समाचार' के परिसरों पर यहां छापेमारी के बाद उसके मालिकों में से एक बाहुबली शाह को शुक्रवार को हिरासत में ले लिया। सूत्रों ने यह जानकारी दी। बाहुबली शाह ‘लोक प्रकाशन लिमिटेड’ के निदेशकों में से एक हैं, जिसके पास गुजरात समाचार का मालिकाना हक है। उनके बड़े भाई श्रेयांश शाह दैनिक के प्रबंध संपादक हैं।

श्रेयांश शाह द्वारा संचालित गुजराती समाचार चैनल ‘जीएसटीवी’ के डिजिटल सेवाओं के प्रमुख तुषार दवे ने कहा कि ईडी ने शुक्रवार को तड़के बाहुबली शाह को हिरासत में लिया। दवे ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा कि शाह को पहले ईडी द्वारा वीएस अस्पताल ले जाया गया और फिर उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद शहर के जाइडस अस्पताल में भर्ती कराया गया।

संघीय धनशोधन निरोधक एजेंसी ने अपनी कार्रवाई के कारणों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। गुजरात समाचार के एक कर्मचारी ने बताया कि ईडी ने शुक्रवार को सुबह शाह को हिरासत में लिया और वह अस्पताल में हैं। आयकर विभाग ने अहमदाबाद में जीएसटीवी परिसर की करीब 36 घंटे तक तलाशी ली।

दवे ने एक अन्य फेसबुक पोस्ट में बताया कि ईडी ने बृहस्पतिवार शाम को आयकर अधिकारियों के जाने के तुरंत बाद परिसर पर छापा मारा। गुजरात के विधायक और कांग्रेस की राज्य इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष जिग्नेश मेवाणी ने ईडी की आलोचना करते हुए कहा कि गुजरात समाचार और उसके मालिकों को इसलिए निशाना बनाया जा रहा है क्योंकि पिछले 25 वर्षों से यह अखबार केंद्र सरकार की आलोचना करने वाली खबरें प्रकाशित करता रहा है।