Turnover - Amrit Vichar

कारोबार : शीर्ष 10 में 7 कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 35,439 करोड़ रुपये घटा, SBI को सबसे ज्यादा नुकसान
नई दिल्ली। छुट्टियों के कारण छोटे रहे पिछले सप्ताह में शीर्ष 10 में शामिल सात सबसे मूल्यवान कंपनियों का संयुक्त बाजार पूंजीकरण 35,439.36 करोड़ रुपये घट गया। इस दौरान भारतीय स्टेट बैंक को सबसे अधिक नुकसान हुआ। पिछले सप्ताह बीएसई सेंसेक्स 112.09 अंक या 0.13 प्रतिशत चढ़ा।

शीर्ष 10 में शामिल कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो और भारतीय जीवन बीमा निगम के बाजार पूंजीकरण में गिरावट आई। दूसरी ओर एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल और इंफोसिस लाभ में रहे।

भारतीय स्टेट बैंक का बाजार पूंजीकरण 12,692.1 करोड़ रुपये घटकर 8,92,046.88 करोड़ रुपये रह गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज का मूल्यांकन 8,254.81 करोड़ रुपये घटकर 21,09,712.48 करोड़ रुपये पर आ गया। बजाज फाइनेंस के बाजार पूंजीकरण में 5,102.43 करोड़ रुपये की कमी आई और यह 6,22,124.01 करोड़ रुपये रह गया।

दूसरी ओर एचडीएफसी बैंक का मूल्यांकन 10,126.81 करोड़ रुपये बढ़कर 15,26,765.44 करोड़ रुपये हो गया। इस दौरान इंफोसिस और भारती एयरटेल का मूल्यांकन भी बढ़ा। रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे मूल्यवान कंपनी बनी रही।

Stock Market: सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से पांच का बाजार पूंजीकरण 60,675.94 करोड़ रुपये बढ़ा
नई दिल्ली। सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से पांच के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 60,675.94 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक लाभ भारतीय स्टेट बैंक और एचडीएफसी बैंक को हुआ। छुट्टियों के कारण कम कारोबारी सत्र के सप्ताह के दौरान सेंसेक्स 739.87 अंक या 0.92 प्रतिशत चढ़ा, वहीं निफ्टी 268 अंक या 1.10 प्रतिशत के लाभ में रहा।

शीर्ष 10 कंपनियों में से रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और इन्फोसिस के मूल्यांकन में बढ़ोतरी हुई। वहीं टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड, भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) और बजाज फाइनेंस के बाजार पूंजीकरण में गिरावट आई।

समीक्षाधीन सप्ताह में भारतीय स्टेट बैंक का बाजार पूंजीकरण 20,445.82 करोड़ रुपये बढ़कर 7,63,095.16 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। सबसे अधिक लाभ एसबीआई को ही हुआ। एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 14,083.51 करोड़ रुपये बढ़कर 15,28,387.09 करोड़ रुपये हो गया। इन्फोसिस की बाजार हैसियत 9,887.17 करोड़ रुपये बढ़कर 6,01,310.19 करोड़ रुपये हो गई।

भारती एयरटेल का मूल्यांकन 8,410.6 करोड़ रुपये बढ़कर 10,68,260.92 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 7,848.84 करोड़ रुपये बढ़कर 18,59,023.43 करोड़ रुपये रहा। इस रुख के उलट एलआईसी का बाजार पूंजीकरण 15,306.5 करोड़ रुपये घटकर 5,61,881.17 करोड़ रुपये रह गया।

बजाज फाइनेंस की बाजार हैसियत 9,601.08 करोड़ रुपये घटकर 5,35,547.44 करोड़ रुपये रह गई। वहीं आईसीआईसीआई बैंक के मूल्यांकन में 6,513.34 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 10,18,982.35 करोड़ रुपये पर आ गया। टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 4,558.79 करोड़ रुपये घटकर 10,93,349.87 करोड़ रुपये और हिंदुस्तान यूनिलीवर का मूल्यांकन 3,630.12 करोड़ रुपये घटकर 5,83,391.76 करोड़ रुपये रहा।

शीर्ष 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। इसके बाद क्रमश: एचडीएफसी बैंक, टीसीएस, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एलआईसी और बजाज फाइनेंस का स्थान रहा।

NBCC का शुद्ध लाभ 26 प्रतिशत बढ़कर 135 करोड़ रुपये पर
नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड ने बताया कि बेहतर आय के चलते चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ 26 प्रतिशत बढ़कर 135.03 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले इसी अवधि में यह आंकड़ा 107.19 करोड़ रुपये था।

कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 की अप्रैल-जून तिमाही में उसकी कुल आय बढ़कर 2,465.48 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में 2,196.20 करोड़ रुपये थी।

एनबीसीसी लिमिटेड परियोजना प्रबंधन परामर्श (पीएमसी) और रियल एस्टेट व्यवसायों में सक्रिय है। कंपनी ने 2024-25 के दौरान 557.42 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ और 12,272.99 करोड़ रुपये की कुल आय हासिल की थी।

उत्तराखंड: चमोली में जल विद्युत परियोजना स्थल पर भारी भूस्खलन, 12 मजदूर घायल
गोपेश्वर। उत्तराखंड के चमोली जिले में हेलंग के पास टीएचडीसी की विष्णुगढ़ जलविद्युत परियोजना स्थल पर भूस्खलन होने से शनिवार को 12 मजदूर घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि भूस्खलन के समय परियोजना स्थल पर लगभग 300 मज़दूर काम कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि पहाड़ से पत्थर लुढ़कने लगे तो मजदूर जान बचाने के लिए भागे। आठ मज़दूरों को मामूली चोटें आईं, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए। जिलाधिकारी ने बताया कि सभी घायल मज़दूरों को पीपलकोटी स्थित विवेकानंद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि एक मज़दूर के पैर में चोट आई है, जबकि दूसरे मजदूर को एम्बुलेंस से पौड़ी ज़िले के श्रीनगर स्थित एक अस्पताल ले जाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि दूसरे मजदूर की रीढ़ की हड्डी का एमआरआई होना है। तिवारी ने कहा कि एमआरआई रिपोर्ट से चोट की गंभीरता का पता चलेगा।

जिलाधिकारी ने कहा कि जिस स्थान पर भूस्खलन हुआ, वहां लगभग 70 मजदूर मौजूद थे। उन्होंने कहा कि परियोजना स्थल पर फिलहाल काम रोक दिया गया है। उन्होंने कहा, "टीएचडीसी को परियोजना स्थल पर मौजूद लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के बाद ही काम फिर से शुरू करने के लिए कहा गया है।"

भूस्खलन की सूचना मिलने के बाद राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ), पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। टीएचडीसी जोशीमठ के पास हेलंग से अलकनंदा नदी के पानी को रोकने के लिए एक बैराज का निर्माण कर रहा है।

इस बैराज से अलकनंदा नदी का पानी एक सुरंग के माध्यम से पीपलकोटी लाया जाएगा, जहां टर्बाइन के माध्यम से बिजली पैदा की जाएगी। इससे पहले 2021 में अलकनंदा नदी में आई बाढ़ के कारण बैराज का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था।

LIC Housing Finance: एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस को 1,359.92 करोड़ का मुनाफा
मुंबई। होम लोन देने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस को चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 1,359.92 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही के 1,300.21 करोड़ रुपये से 4.59 प्रतिशत अधिक है।

कंपनी द्वारा जारी वित्तीय परिणामों में बताया गया है कि पहली तिमाही में परिचालन से उसका राजस्व 6.62 प्रतिशत बढ़कर 7,233.13 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसमें ब्याज से प्राप्त शुद्ध आय 2,065.78 करोड़ रुपये रही। एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी त्रिभुवन अधिकारी ने कहा कि चालू वित्त वर्ष की शुरुआत काफी अच्छी हुई है।

आरबीआई की नीतिगत दरों में कटौती को देखते हुये तिमाही के दौरान कंपनी ने ऋण पर ब्याज दरें घटायी हैं। उन्होंने उम्मीद जताई की प्रधानमंत्री आवास योजना में सरकारी प्रोत्साहन को देखते हुये मौजूदा वित्त वर्ष में किफायती आवास के क्षेत्र में मजबूती बनी रहेगी।

HDFC Bank: एचडीएफसी बैंक का शुद्ध लाभ जून तिमाही में 1.31 प्रतिशत घटकर 16,258 करोड़ रुपये पर
मुंबई। निजी क्षेत्र के एचडीएफसी बैंक का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में 1.31 प्रतिशत घटकर 16,258 करोड़ रुपये रहा है। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 16,475 करोड़ रुपये रहा था।

एकल आधार पर बैंक का शुद्ध लाभ जून तिमाही में 18,155 करोड़ रुपये रहा है, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 16,174 करोड़ रुपये था।  एचडीएफसी बैंक ने शनिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि उसकी कुल आमदनी समीक्षाधीन तिमाही में बढ़कर 99,200 करोड़ रुपये हो गई है, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 83,701 करोड़ रुपये थी।

सूचना के अनुसार, बैंक का कुल खर्च जून तिमाही में 63,467 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह 59,817 करोड़ रुपये था। बैंक का शुद्ध ब्याज मार्जिन चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कुछ घटकर 3.35 प्रतिशत रह गया, जो पिछली तिमाही में 3.46 प्रतिशत था।

बैंक ने बताया कि उसका कुल प्रावधान आलोच्य तिमाही में बढ़कर 14,442 करोड़ रुपये हो गए, जो एक साल पहले की समान तिमाही में 2,602 करोड़ रुपये था। इसमें 9,000 करोड़ रुपये का अस्थायी प्रावधान भी शामिल है। सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) अनुपात 30 जून तक बढ़कर 1.4 प्रतिशत हो गया, जो तीन महीने पहले 1.33 प्रतिशत था।

Wholesale Inflation: थोक मुद्रास्फीति में गिरावट जारी, जून में शून्य से भी नीचे पहुंची, जानें वजह
नई दिल्ली। खाद्य वस्तुओं, खनिज तेलों, कच्चा तेल और विनिर्मित मूल धातुओं के भावों में सालाना आधार पर नरमी के चलते थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) पर आधारित मुद्रा स्फीति (अनंतिम) जून, 2025 में गिर कर शून्य से 0.13 प्रतिशत नीचे चली गयी। थोक महंगाई दर में पिछले छह माह से लगातार गिरावट चल रही है।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की ओर से आज जारी डब्ल्यूपीआई के ताजा आंकड़ों के अनुसार जून माह में सर्व-वस्तु थोक मूल्य सूचकांक 153.8 था। पिछले वर्ष इसी माह थोक मूल्य सूचकांक 153.9 और उस पर आधारित थोक मुद्रास्फीति 3.36 प्रतिशत थी।

इस वर्ष मई के प्ररंभिक आंकड़ों के अनुसार पिछले माह थोक मुद्रास्फीति 0.39 प्रतिशत थी। अप्रैल के अंतिम आंकड़ों के अनुसार उस माह थोक मुद्रास्फीति 0.85 प्रतिशत रही जो मई में जारी अनंतिम आंकड़े के ही समान है। मुद्रास्फीति के शून्य से नीचे जाने का तात्पर्य है कि कुल मिला कर थोक कीमत स्तर पिछली अवधि की तुलना में नीचे गिरा है।

इस वर्ष जून में प्रथमिक वस्तुओं के वर्ग में थोक मुद्रास्फीति में तीव्र गिरावट दर्ज की गयी और यह शून्य से 3.38 प्रतिशत नीचे रही जबकि मई में यह शून्य से 2.02 प्रतिशत नीचे थी। इसी तरह ईंधन और बिजली वर्ग में थोक मुद्रास्फीति जून में 2.65 प्रतिशत नीचे आ गयी जबकि मई में यह शून्य से 2.27 प्रतिशत नीचे थी।

विनिर्मित वस्तुओं के खंड में थोक मुद्रास्फीति एक माह पहले के 2.04 प्रतिशत से घट कर 1.97 प्रतिशत तथा खाद्य वर्ग में 1.72 प्रतिशत से घट कर शून्य से 0.26 प्रतिशत नीचे रही। रिपोर्ट के मुताबिक दालों के भाव इस समय सालाना आधार पर 14 प्रतिशत, आलू और प्याज क्रमश: 32,33 प्रतिशत तथा सब्जियों के थोक भाव करीब 23 प्रतिशत नीचे चल रहे हैं।

दूध 2.26 प्रतिशत ऊपर है जबकि अंडा, मांस मछली के भावों में एक साल पहले की तुलना में 0.29 प्रतिशत की नरमी दिख रही है।पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैसों के थोक मूल्य 12.30 प्रतिशत गिरे हैं तथा ईंधन और बिजली की दरें 2.65 प्रतिशत नीचे चल रही हैं।

Stock Market: सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से आठ का बाजार पूंजीकरण 2.07 लाख करोड़ रुपये घटा
नई दिल्ली। सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से आठ के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में पिछले सप्ताह सामूहिक रूप से 2.07 लाख करोड़ रुपये (2,07,501.58 करोड़ रुपये) की गिरावट आई। सबसे ज्यादा नुकसान में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और भारती एयरटेल रहीं। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 932.42 अंक या 1.11 प्रतिशत के नुकसान में रहा।

शीर्ष 10 में से केवल बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर के बाजार मूल्यांकन में बढ़ोतरी हुई। समीक्षाधीन सप्ताह में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का बाजार पूंजीकरण 56,279.35 करोड़ रुपये घटकर 11,81,450.30 करोड़ रुपये पर आ गया। कंपनी के जून तिमाही के नतीजे निवेशकों को उत्साहित करने में विफल रह हैं।

शुक्रवार को टीसीएस के शेयर में लगभग 3.50 प्रतिशत की गिरावट आई। भारती एयरटेल का मूल्यांकन 54,483.62 करोड़ रुपये घटकर 10,95,887.62 करोड़ रुपये पर आ गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज की बाजार हैसियत 44,048.2 करोड़ रुपये घटकर 20,22,901.67 करोड़ रुपये पर आ गई। इन्फोसिस के मूल्यांकन में 18,818.86 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 6,62,564.94 करोड़ रुपये रहा।

आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 14,556.84 करोड़ रुपये घटकर 10,14,913.73 करोड़ रुपये पर आ गया। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का मूल्यांकन 11,954.25 करोड़ रुपये घटकर 5,83,322.91 करोड़ रुपये पर आ गया। एचडीएफसी बैंक के बाजार पूंजीकरण में 4,370.71 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 15,20,969.01 करोड़ रुपये रही। भारतीय स्टेट बैंक की बाजार हैसियत 2,989.75 करोड़ रुपये घटकर 7,21,555.53 करोड़ रुपये रह गई।

इस रुख के उलट हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड का मूल्यांकन 42,363.13 करोड़ रुपये बढ़कर 5,92,120.49 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (एचयूएल) के शेयर में शुक्रवार को लगभग पांच प्रतिशत का उछाल आया। हिंदुस्तान यूनिलीवर प्रिया नायर को कंपनी की पहली महिला मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक नियुक्त करने की घोषणा की है।

बजाज फाइनेंस की मूल्यांकन 5,033.57 करोड़ रुपये बढ़कर 5,80,010.68 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: एचडीएफसी बैंक, टीसीएस, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, इन्फोसिस, एलआईसी, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर का स्थान रहा।

यह भी पढ़ेः हिंदी-मराठी भाषा विवाद पर पवन सिंह की दो टूक, कहा- मर जाऊंगा लेकिन मराठी नहीं बोलूंगा

foreign exchange reserves: विदेशी मुद्रा भंडार 1.02 अरब डॉलर घटकर 697.l9 अरब डॉलर पर
मुंबई। विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति, स्वर्ण, विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आारक्षित निधि में भारी गिरावट होने से 20 जून को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 1.02 अरब डॉलर कम होकर 697.l9 अरब डॉलर पर आ गया।

वहीं, इसके पिछले सप्ताह देश का विदेशी मुद्रा भंडार 2.3 अरब डॉलर की बढ़ोतरी लेकर 698.9 अरब डॉलर पर रहा था। रिजर्व बैंक की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 20 जून को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 35.7 करोड़ डॉलर की गिरावट लेकर 589.1 अरब डॉलर पर आ गई।

इसी तरह इस अवधि में स्वर्ण भंडार में 57.3 करोड़ डॉलर की कमी हुई और यह घटकर 85.7 अरब डॉलर पर आ गया। आलोच्य सप्ताह एसडीआर 8.5 करोड़ डॉलर गिरकर 18.7 अरब डॉलर रह गया। इसी तरह इस अवधि में आईएमएफ के पास आरक्षित निधि में 10 लाख डॉलर की कमी हुई और यह पिछले सप्ताह के मुकाबले घटकर 4.5 अरब डॉलर रह गया।

सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से आठ का बाजार पूंजीकरण 1.65 लाख करोड़ रुपये घटा
नई दिल्ली। स्थानीय शेयर बाजार में सुस्ती के रुख के बीच बीते सप्ताह सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से आठ के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में सामूहिक रूप से 1,65,501.49 करोड़ रुपये की गिरावट आई। सबसे अधिक नुकसान एचडीएफसी बैंक को हुआ।

पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,070.39 अंक या 1.30 प्रतिशत टूट गया। समीक्षाधीन सप्ताह में सिर्फ टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और इन्फोसिस के बाजार मूल्यांकन में बढ़ोतरी हुई। वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी), बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड के बाजार मूल्यांकन में गिरावट आई।

सप्ताह के दौरान एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 47,075.97 करोड़ रुपये घटकर 14,68,777.88 करोड़ रुपये रह गया। आईसीआईसीआई बैंक का बाजार मूल्यांकन 30,677.44 करोड़ रुपये घटकर 10,10,375.63 करोड़ रुपये पर आ गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज की बाजार हैसियत 21,516.63 करोड़ रुपये घटकर 19,31,963.46 करोड़ रुपये रही।

वहीं भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का मूल्यांकन 18,250.85 करोड़ रुपये घटकर 7,07,186.89 करोड़ रुपये रह गया। हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड के बाजार पूंजीकरण में 16,388.4 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह घटकर 5,44,893.71 करोड़ रुपये पर आ गया। भारती एयरटेल का मूल्यांकन 15,481.22 करोड़ रुपये घटकर 10,50,413.33 करोड़ रुपये रहा।

एलआईसी की बाजार हैसियत 13,693.62 करोड़ रुपये घटकर 5,93,379.66 करोड़ रुपये पर आ गई। बजाज फाइनेंस का मूल्यांकन 2,417.36 करोड़ रुपये घटकर 5,80,052.09 करोड़ रुपये रहा। इस रुख के उलट टीसीएस की बाजार हैसियत 22,215.06 करोड़ रुपये बढ़कर 12,47,190.95 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।

इन्फोसिस का मूल्यांकन 15,578.3 करोड़ रुपये बढ़कर 6,65,318.03 करोड़ रुपये रहा। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: एचडीएफसी बैंक, टीसीएस, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, इन्फोसिस, एलआईसी, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड का स्थान रहा।

Share Market: महंगाई आंकड़े और आरबीआई की दर कटौती का बाजार पर होगा ऐसा असर, आप भी हो जाओगे हैरान
मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के रेपो दर में अप्रत्याशित आधे प्रतिशत की कटौती से हुई जबरदस्त लिवाली की बदौलत बीते सप्ताह एक प्रतिशत तक उछले घरेलू शेयर बाजार पर अगले सप्ताह केंद्रीय बैंक के इस निर्णय के साथ ही मई के महंगाई आंकड़े का असर रहेगा।

बीते सप्ताह बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 737.98 अंक अर्थात 0.91 प्रतिशत की छलांग लगाकर सप्ताहांत पर 82188.99 अंक पर पहुंच गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 252.35 अंक यानी 1.01 प्रतिशत उछलकर 25003.05 अंक पर बंद हुआ।

समीक्षाधीन सप्ताह में बीएसई की दिग्गज कंपनियों की तरह मझौली और छोटी कंपनियों के शेयरों में भी लिवाली का जोर रहा। इससे मिडकैप 960.16 अंक अर्थात 2.13 प्रतिशत की तेजी के साथ सप्ताहांत पर 46096.51 अंक और स्मॉलकैप 1027.01 अंक यानी 1.96 प्रतिशत मजबूत रहकर 53440.26 अंक हो गया।  विश्लेषकों के अनुसार, सप्ताह की शुरुआत समेकन के साथ करने के बावजूद घरेलू शेयर बाजारों ने टैरिफ युद्धों और बढ़ती भू-राजनीतिक चिंताओं के बीच उल्लेखनीय मजबूती दिखाई।

वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के मजबूत आंकड़े, रिकॉर्ड वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह और अनुकूल मानसून जैसे सकारात्मक मैक्रोइकॉनॉमिक संकेतकों से प्रेरित होकर निवेशकों ने वित्तीय, रियल एस्टेट, खुदरा और एफएमसीजी जैसे घरेलू रूप से उन्मुख और ब्याज-संवेदनशील क्षेत्रों पर अपना ध्यान केंद्रित किया।

इन क्षेत्रों में मजबूत संस्थागत प्रवाह के चलते तेजी देखी गई। वहीं, सप्ताह के दौरान वैश्विक अनिश्चितता के चलते मुनाफावसूली भी देखने को मिली। इसके बावजूद, बेहतर आय परिणामों और आकर्षक मूल्यांकन के कारण मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों ने आम तौर पर लार्जकैप को पीछे छोड़ दिया। अमेरिकी नौकरियों के मजबूत आंकड़े और अमेरिका-चीन व्यापार तनावों में संभावित नरमी से बाजार में हल्का सकारात्मक रुख बनता दिखा।

मानक सूचकांकों में भी रिकवरी का प्रयास देखा गया, क्योंकि विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने कमजोर डॉलर और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड के बीच मजबूत घरेलू आर्थिक संकेतों को देखते हुए शुद्ध खरीददार की भूमिका निभाई। इससे 'डिप पर खरीदारी' की रणनीति को बढ़ावा मिला। सप्ताह का अंत आरबीआई की नीतिगत घोषणाओं के रूप में एक सकारात्मक झटके के साथ हुआ।

रिजर्व बैंक ने अपेक्षा से अधिक आक्रामक कदम उठाते हुए रेपो दर में 50 आधार अंक और नकद आरक्षित अनुपात (सीआरआर) में 100 आधार अंक की कटौती की। साथ ही ‘तटस्थ’ मौद्रिक रुख बरकरार रखते हुए पर्याप्त तरलता समर्थन दिया, जिससे बाजारों में तेजी से उछाल आया और पिछले सप्ताह हुए नुकसान की भरपाई हो सकी। वहीं, अमेरिकी टैरिफ के जवाब में चीन के सात दुर्लभ धातुओं के निर्यात पर संभावित प्रतिबंध दीर्घकालिक जोखिम पैदा करते हैं और निवेशक अब अमेरिका में मुद्रास्फीति के आंकड़ों का इंतज़ार कर रहे हैं।

इसके बीच, स्थानीय स्तर पर महंगाई को नियंत्रित करने और आर्थिक विकास को बनाए रखने की दिशा में आरबीआई की आक्रामक दर कटौती, निवेशकों के विश्वास को मजबूती देने की दिशा में अहम भूमिका निभा सकती है। अगले सप्ताह मई का उपभोक्त मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित खुदरा महंगाई और थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) आधारित मु्द्रास्फीति के आंकड़े जारी होने वाले, जिसका असर बाजार पर रहेगा।

बीते वित्त वर्ष में भारत का कोयला आयात घटकर 26.35 करोड़ टन
नई दिल्ली। भारत का कोयला आयात बीते वित्त वर्ष 2024-25 में 1.7 प्रतिशत घटकर 26.35 करोड़ टन रहा है। इससे पिछले वित्त वर्ष 2023-24 में देश ने 26.82 करोड़ टन कोयला का आयात किया था। वित्त वर्ष 2024-25 में गैर-कोकिंग कोयले का आयात 16.71 करोड़ रहा, जो इससे पिछले वित्त वर्ष में 17.59 करोड़ टन था। 2024-25 में कोकिंग कोयले का आयात 5.40 करोड़ टन से कुछ अधिक रहा, जबकि 2023-24 में यह आंकड़ा 5.72 करोड़ टन था।

बी2बी ई-कॉमर्स मंच द्वारा संकलित आंकड़ों के अनुसार, मार्च में भी कोयला आयात घटकर 2.27 करोड़ टन रह गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष के समान महीने में 2.39 करोड़ टन था। मार्च में कुल आयात में गैर-कोकिंग कोयले का आयात घटकर 1.48 करोड़ टन रहा, जो 2023-24 के समान महीने में 1.53 करोड़ टन था।

वहीं मार्च में कोकिंग कोयले का आयात 44.1 लाख टन रहा, जो इससे पिछले साल के समान महीने में 53.4 लाख टन था। एमजंक्शन के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विनय वर्मा ने कहा कि मार्च में आयात में गिरावट आई जो बाजार की उम्मीद के अनुरूप थी। चूंकि घरेलू बाजार में गैर-कोकिंग कोयले का बड़ा भंडार है, इसलिए हमें उम्मीद है कि गर्मियों के चरम के दौरान मांग बढ़ने तक आयात कम रहेगा।

वित्त वर्ष 2024-25 में कुल कोयला उत्पादन एक अरब टन के आंकड़े को पार कर गया है। अस्थायी आंकड़ों के अनुसार, 2024-25 में कोयला उत्पादन 104.75 करोड़ टन रहा है, जो 2023-24 में 99.78 करोड़ टन था। इस तरह वित्त वर्ष के दौरान कोयला उत्पादन 4.99 प्रतिशत बढ़ा है।