father-son - Amrit Vichar

रामपुर: जमीन के बंटवारे में पिता-पुत्रों को पीटा...FIR की दर्ज
रामपुर,अमृत विचार। गांव आकिलपुर में भूमि बंटवारे को लेकर पिता-पुत्रों समेत तीन व्यक्तियों को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर पिता-पुत्रों समेत चार व्यक्तियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।

गांव निवासी रहीम अहमद द्वारा थाना खजुरिया में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है जिसमें कहा गया है कि भूमि बंटवारे को लेकर भाई अहमद शाह से विवाद चल आ रहा है। 19 जून को मेरे पुत्र अमन और अयान घर से निकले तो मेरे भाई अहमद शाह तथा भतीजे नवेद, जावेद, शावेज ने रास्ते में घेर लिया और मारपीट करने लगे। जब वह बीच-बचाव करने के लिए गया, तो भतीजों तथा भाई ने उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया।

बाद में उसने पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की। इस पर थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर उसके भाई और भतीजों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिक दर्ज कर ली गई है। कहा कि मामले की विवेचना की जा रही है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लखनऊ: पिता-पुत्र ने मिलकर की थी टैक्सी चालक की हत्या, वजह जन पुलिस भी रह गई सन्न, आरोपी गिरफ्तार
मलिहाबाद/लखनऊ, अमृत विचार। रहीमाबाद के हामिदखेड़ा मवई कला में टैक्सी चालक संजय (40) की हत्या विवाहेतर संबंधों के विरोध में हुई थी। रहीमाबाद पुलिस ने लिवइन में रहने वाली प्रेमिका के पहले पति सुनील और बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। सुनील ने दो साल पहले पत्नी को छोड़ दिया था। इसके बाद वह संजय के साथ रहने लगी थी। इसी खुन्नस में सुनील ने अपने 19 वर्षीय बेटे के साथ मिलकर संजय को बांके से काट डाला था। पुलिस ने आरोपियों के पास से हत्या में प्रयुक्त गड़ासा, छुरी व बाइक बरामद कर ली है।

एडीसीपी उत्तरी जितेंद्र कुमार दुबे ने बताया कि आरोपी सुनील और उसका बेटा दिव्यांश दोनों मड़ियांव के ताड़ीखाना नायक नगर के रहने वाले हैं। दोनों को मंगलवार दोपहर हरदोई-लखनऊ रोड के जालामऊ मोड़ के पास से पकड़ा गया। हत्याकांड में संजय की मां रामदुलारी ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करायी थी। उन्होंने बताया था कि रविवार रात वह संजय और दोनों पौत्र घर में सो रहे थे। इस बीच देर रात किसी ने दरवाजा खटखटाया। दरवाजा खोला तो सुनील और एक अन्य था।

दोनों घर के अंदर घुसने लगे। विरोध पर उन्होंने पीटा और गला दबाया। शोर सुनकर संजय बचाव में दौड़ा तो उसपर छुरी और गड़ासे से हमला बोल दिया। धक्का देकर संजय भागा तो गांव से नहर तक दोनों उसे दौड़ाते हुए ले गए। बचने के लिए संजय नहर में कूद गया। इसके बाद दोनों आरोपी भी नहर में कूदे और संजय को खींचकर बाहर लाए। फिर ताबड़तोड़ धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी।

इंस्पेक्टर रहीमाबाद आनंद द्विवेदी ने बताया कि करीब 12 साल पहले संजय की शादी ठाकुरगंज बरौरा की रहने वाली रानी से हुई थी, लेकिन वह अपने बचपन की शादीशुदा प्रेमिका मीरा के संपर्क में था। जिसके चलते रानी अपने तीन बेटों-अजीत, अनुराग और अतुल-के साथ मायके चली गई थी। वहीं, मीरा भी संजय को अपना पति मानती थी। जिसके चलते सुनील संजय को आय दिन जान से मारने की धमकी देता था। इसके बाद भी संजय और मीरा की नजदीकियां कम नहीं हुई।

सुनील ने दो साल पहले पत्नी को छोड़ा था। सुनील की पत्नी से संजय के प्रेम प्रसंग हो गए थे। इसके बाद वह संजय के साथ रहने लगी थी। बताया जा रहा है कि दोनों ने शादी भी कर ली थी। इसी खुन्नस में सुनील ने बेटे दिव्यांशु के संग मिलकर संजय को मारने की साजिश रची थी। आरोपी सुनील बेटे दिव्यांशु के साथ सीतापुर रोड मड़ियांव स्थित एक अलमारी दुकान में काम करता था।

Bareilly: अवैध संबंधों के शक में युवक की हत्या...मुठभेड़ में हत्यारा गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
बरेली, अमृत विचार। कांकरटोला की भटियारों वाली मस्जिद के पास शनिवार दोपहर पिता-पुत्र ने चाकू से गोदकर युवक की हत्या कर दी। हत्या के पीछे अंजुमन के जुलूस के विवाद के साथ अवैध संबंध हाने की बात सामने आई है। उधर घटना के बाद शनिवार देर रात पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपी आमिर को गिरफ्तार कर लिया। उसके पैर में गोली लगी है।

बारादरी के कांकरटोला भटियारों वाली मस्जिद के पास रहने वाले जहीर अहमद उर्फ बच्चू ने बताया कि उसकी बहू की तबीयत खराब है। इसके लिए खून की आवश्यकता है। बेटा अरशद अली उर्फ गुड्डू (38) शनिवार दोपहर में करीब 2.30 बजे घर से खाना खाकर अपनी भाभी के लिए खून देने के लिए जा रहा था। तभी रास्ते में नाजिम मेंबर वाली गली में किराये पर रहने वाला आमिर और उसका बेटा फरमान मिल गए।

जहीर ने आरोप लगाया कि दोनों ने अरशद को पकड़ लिया और खींचकर अपने घर के सामने ले गए। वहां चाकू से गोदकर बुरी तरह से घायल कर दिया। जानकारी मिलने पर वे लोग घटनास्थल पर पहुंचे और तुरंत स्टेडियम रोड स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। वहां इलाज के दौरान अरशद ने दम तोड़ दिया। जहीर ने बताया कि हत्यारोपी उसके बेटे अरशद से अंजुमन के जुलूस को लेकर हुए विवाद में रंजिश मानते हैं। आरोपी अक्सर बेटे के साथ गालीगलौज करते थे। इसी रंजिश में हत्या कर दी। अरशद की मौत की जानकारी पर इंस्पेक्टर अपराध अरविंद सिंह, एसएसआई रोहित शर्मा अस्पताल पहुंचे और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। वहीं इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय का कहना है कि आरोपी घर पर ताला बंद करके फरार हो गए।

अरशद की अंजुमन को पहला पुरस्कार मिलने के बाद से शुरू हुई रंजिश इस साल पहले अंजुमन उठाने की तकरार तक बहुत ही नाजुक मोड़ पर पहुंच गई। अरशद के पहले अंजुमन उठाने को लेकर अड़े रहने पर पिता-पुत्र ने दिनदहाड़े चाकू से गोदकर हत्या कर दी। बारादरी के कांकरटोला भटियारों वाली मस्जिद के पास रहने वाले जहीर अहमद उर्फ बच्चू ने बताया कि करीब आठ माह पूर्व उनके बेटे अरशद अली और आमिर ने अलग अलग अंजुमन निकाली थी।

उनके बेटे ने पहले अंजुमन उठाई थी, जबकि आमिर ने बाद में। निर्णायक मंडल की टीम ने अरशद की अंजुमन को प्रथम स्थान दिया, जबकि आमिर की अंजुमन तीसरे स्थान पर भी नहीं पहुंच सकी थी। इस बार आमिर पहले अंजुमन उठाना चाह रहा था। उसने कहा कि आने वाले समय में वह पहले अंजुमन उठाएगा और इसके बाद अरशद की अंजुमन उठेगी, लेकिन अरशद ने ऐसा करने से मना कर दिया। इससे आमिर और उसका बेटा फरमान रंजिश मानने लगे।

उन्होंने बताया कि अरशद 10-15 दिन पहले एक कार्यक्रम में शामिल होने गया था। वहां आमिर और उसका बेटा फरमान भी पहुंचे थे। तब आमिर और उसके बेटे ने गालियां देते हुए अरशद को देख लेने की धमकी दी थी। विरोध करने पर दोनों मारपीट पर उतारू हो गए थे। उस वक्त लोगों ने बीच बचाव कर दिया, लेकिन आमिर और फरमान बार-बार अरशद को जान से मारने की धमकी देत रहे थे।

बचाव के लिए अरशद ने किया संघर्ष
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हत्यारोपी आमिर और उसका बेटा फरमान पहले अरशद को गली से पकड़ कर अपने किराये के मकान के पास ले गए। वहां उसके साथ दोनों ने मारपीट की। इसके बाद मकान के सामने दो कदम की दूरी पर चाकू से उसके सीने पर वार कर दिया। इस दौरान अरशद ने बचाव का प्रयास किया, जिससे उसके हाथों में भी चोट लगी है। सीने के अलावा अरशद के नाजुक अंगों पर भी चाकू से वार की बात सामने आ रही है। अरशद को चाकू मारकर मरणासन्न हालत में करने के बाद आमिर ने चाकू घटनास्थल पर ही फेंक दिया।
कारीगर पर हमला कर चुका है आमिर

मोहल्ले में भी दबंगई दिखाता है आमिर
मोहल्ले के लोगों ने बताया कि आमिर दबंग किस्म का है। वह अक्सर लोगों से लड़ाई-झगड़ा करता रहता है। उसके पांच बेटे हैं। वह भी उसी के नक्शे कदम पर चलते हैं। पांच माह पूर्व आमिर का एक जरी कारीगर से विवाद हो गया था। तब उसने उस पर जानलेवा हमला कर दिया था। कारीगर के हाथ पैर टूट गए थे और सिर में भी चोट लग गई थी, लेकिन बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था। आरोप है कि आमिर की दबंगई के कारण लोग उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने का भी साहस नहीं जुटा पाते हैं।

अवैध संबंधों के शक की बात भी आई सामने
कुछ लोगों ने बताया कि आमिर को शक था कि अरशद के अवैध संबंध उसकी पत्नी से हैं। इसी वजह से वह अरशद से रंजिश मानता था। कई बार अरशद को देख लेने की बात भी उसने कही थी, लेकिन अरशद हमेशा खुद को बेकसूर बताता था, जबकि आमिर उससे रंजिश मानता था। लोगों ने बताया कि ये आरोपी ने अंजुमन के विवाद के अलावा अवैध संबंधों के शक की वजह से भी रंजिश मानता था।

बेटे की मौत से टूट गए जहीर
जहीर अहमद उर्फ बच्चू और उनकी पत्नी रहीसन बेटे की मौत से काफी टूट गए हैं। दोनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जहीर अहमद ने बताया कि उनका बेटा जरी जरदोजी का कार्य करके परिवार का भरण पोषण करता था। अंजुमन के जुलूस को लेकर इतनी रंजिश बढ़ जाएगी यदि यह पता होता तो वह कभी बेटे को जुलूस निकालने की सलाह नहीं देते। वहीं अरशद के भाई दानिश अली और मोनिस अली का रो रोकर बुरा हाल है। अरशद की मौत के बाद उनके घर पर सैकड़ों की संख्या में लोग उनके घर पर पहुंच गए।

सीओ तृतीय पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि जांच में प्रथमदृष्टया हत्या की वजह अवैध संबंधों के शक में सामने आई है। मृतक के शरीर में कहां कहां चाकू के घाव हैं, इसका पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चलेगा। एक आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है।

कौशांबी: ट्रेलर की टक्‍कर से बाइक सवार पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौत
कौशांबी। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को ट्रेलर की टक्‍कर लगने से बाइक सवार पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी। सिराथू के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अवधेश कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि हादसा सैनी थानाक्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित मां वैष्णो ढाबा के पास हुआ।

उन्होंने बताया कि प्रयागराज में रहकर कपड़ों की फेरी लगाने वाले मोहब्बत सिंह (48) अपने बेटे लव कुश (18) और संबंधी पिंटू (23) के साथ बाइक से कानपुर जा रहे थे। अधिकारी ने बताया कि बाइक मोहब्बत सिंह का बेटा लव कुश चला रहा था और ढाबे के पास मोटरसाइकिल की ट्रेलर से टक्कर हो गई।

उन्होंने बताया कि दुर्घटना में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए कौशांबी स्थित जिला अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। अधिकारी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मथुरा: पुलिस ने अपहरण के फर्जी मामले का किया भंडाफोड़, पिता-पुत्र गिरफ्तार
मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में पुलिस ने सोमवार को अपहरण के एक फर्जी मामले का भंडाफोड़ करने का दावा किया, जिसमें 15 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया, "पुलिस को पूछताछ में पता चला है कि शिकायतकर्ता पिता और उसके बेटे ने उधार की रकम लौटाने से बचने के लिए अपहरण का मामला गढ़ा था।"

उन्होंने कहा कि वादी और उसके बेटे को रविवार को जयपुर से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक, अलीगढ़ जिले के इगलास थाना क्षेत्र के पिथेर गांव निवासी गुड़ व्यापारी नवाब सिंह (46) ने शुक्रवार को मथुरा जिले के जमुनापार थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके बेटे सोनू (22) का अपहरण कर लिया गया है और उससे 15 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है।

पुलिस ने बताया कि जांच में यह मामला फर्जी पाया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि टीम ने जैसे ही सीसीटीवी कैमरे व होटलों से अपहृत की तलाश शुरू की तो उसे एक होटल में एक संदिग्ध युवक के 18 और 19 अप्रैल ठहरने की जानकारी मिली।

उन्होंने बताया कि युवक की ‘लोकेशन’ कोतवाली क्षेत्र में धौली प्याऊ व राजस्थान में खाटू श्याम जी होकर जयपुर पहुंचने की मिली जिसके बाद टीम जयपुर गई और वहां से कथित अपहृत युवक व उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा, ‘‘पूछताछ में पता चला कि नवाब सिंह ने बेटी की शादी के लिए लाखों का कर्ज लिया था। कर्ज न चुकाना पड़े, इसके लिए साजिश रची जिससे लोगों की सहानुभूति भी मिल जाए और कर्ज चुकाने से भी कुछ हद तक बच जाए।’’

पुलिस ने बताया कि उनका यह दांव उल्टा पड़ गया। सोमवार को पुलिस ने झूठा मुकदमा दर्ज कराने के आरोप में पिता-पुत्र को अदालत में पेश किया और फिर वहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।

बहराइच: बाइक सवार पिता-पुत्र पर पलटी बालू लदी ट्रॉली, पुलिस ने जेसीबी से निकलवाया बाहर
बहराइच, अमृत विचार। गोंडा जिला निवासी पिता-पुत्र बेटी के रिश्ता के लिए बाइक से बहराइच जिले के बौंडी थाना क्षेत्र में आए थे। वापस जाते समय बालू लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पिता पुत्र पर पलट गई। जिसके चलते दोनों दब गए। पुलिस ने जेसीबी की मदद से दोनों को बाहर निकलवाया। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गोंडा जिले के थाना परसपुर थाना के ग्राम सकतपुर निवासी कृष्ण गोपाल (70) अपनी पोती के विवाह के लिए रिश्ते की खोज करने के लिए अपने बेटे रविकांत (40) के साथ जिले के बौंडी थाना क्षेत्र में आए थे। बाइक सवार पिता पुत्र रिश्ता देखने के बाद सोमवार शाम को वापस अपने घर गोंडा जा रहे थे।

बौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम जैतापुर के पास शाम चार बजे के आसपास पहुंचे। तभी बालू लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर बाइक पर ही पलट गई। बालू के नीचे पिता पुत्र दबकर गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने जेसीबी की मदद से दोनों को बाहर निकलवाया।

इसके बाद दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों का इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष सूरज कुमार राणा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि बाइक ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे दबे थे। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें:-संविदा कर्मियों के लिए खुशखबरी: बढ़ेगा वेतन, मुख्यमंत्री योगी ने किया ऐलान, सपा पर लगाया यह आरोप

Lucknow: 5 हत्याओं के आरोपी अरशद और बदर के खिलाफ चार्जशीट तैयार, जानें हत्या की मुख्य वजह
लखनऊ, अमृत विचार। साल के पहले ही दिन चारबाग रेवड़ी वाली गली स्थित शरनजीत होटल में हुई पांच हत्याओं की अंजाम देने वाले पिता-पुत्र के खिलाफ इंस्पेक्टर नाका वीरेंद्र त्रिपाठी ने जांच पूरी कर ली है। पुलिस आने वाले हफ्ते में चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर देगी। पुलिस ने अपनी जांच में हत्या की वजह वही बनाया है, जो आरोपी बेटे ने बयान में दिया था।

आगरा में कुबेर के इस्लामनगर स्थित तेहड़ी बगिया निवासी अरशद ने पिता बदर के साथ मिलकर शरनजीत होटल में 31 दिसंबर की देर रात मां आस्मा, बहन अल्शिया, रहमीन, अक्शा और आलिया की गला घोंटकर और नसें काटकर हत्या कर दी थी। इसके बाद अरशद ने लोको चौकी पर जाकर सर्मपण कर दिया था। वहीं, बदर फरार हो गया था।

आरोपी अरशद ने अलग-अलग तरह की कई वजह पुलिस के सामने रखी थी। वही वजह आरोपी पिता बदर ने गिरफ्त में आने के बाद बतायी थी। पुलिस ने चार्जशीट में प्रमुख वजह पड़ोसियों को फंसाने दिखाया है। यह वजह अरशद और बदर ने अपने-अपने बयान में भी कही थी। जांच अधिकारी इंस्पेक्टर नाका वीरेंद्र त्रिपाठी ने विवेचना में 20 ज्यादा लोगों को गवाह बनाया है।

रिपोर्ट में उन सभी के बयानों को शामिल किया गया है। उसमें यह सामने आया कि इन लोगों ने पड़ोसी के खिलाफ शिकायत की और फिर शहर से बाहर चले गए थे। उनका कहना था कि फिर भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, जिसके बाद पिता-पुत्र ने खौफनाक कदम उठाया था। इंस्पेक्टर का कहना है कि चार्जशीट दाखिल करने के बाद अभियोजन की मदद से केस को फॉस्ट ट्रैक कोर्ट में लाकर जल्द से जल्द सजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

यह भी पढ़ेः Delhi CM Rekha Gupta: सड़कों और जलापूर्ति की स्थिति के लिए समीक्षा बैठक करेंगी सीएम रेखा गुप्ता

रामपुर: ग्रामीण को कनाडा भेजने का झांसा देकर 2.93 की ठगी
रामपुर, अमृत विचार। विदेश भेजने के नाम पर पिता-पुत्र सहित तीन लोगों ने ग्रामीण से 2.93 लाख रुपये हड़प लिए। कई बार मांगने पर भी पैसे वापस नहीं किए। पीड़ित ने डीआईजी से शिकायत की। इसके बाद बिलासपुर पुलिस ने पिता-पुत्र सहित तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

बिलासपुर थाना क्षेत्र के गांव खोदलपुर निवासी गुरमीत सिंह का कहना है कि उसके गांव के ही भगवत सिंह व उसके बेटे मनिंदर सिंह से अच्छी जान पहचान थी। पीड़ित ने अपने बेटे को कनाडा भेजने के लिए पिता-पुत्र से कहा था। पिता-पुत्र ने अपनी जान पहचान मंजीत सिंह से होना बताया। आरोपी ने कहा था कि वह अपने बेटे मनिंदर सिंह का काम भी उसी से करा रहा है। पीड़ित ने पिता-पुत्र पर भरोसा करके उनकी मार्फत मंजीत सिंह को अपने बेटे को वर्क वीजा के सहारे कनाडा भेजने के लिए 22 लाख सात हजार रुपये दिए थे। पिता-पुत्र ने आरोपी को अपना दूर का रिश्तेदार बताया था।

आरोप है कि पिता-पुत्र सहित तीनों ने मिलकर पीड़ित को उसके बेटे का फर्जी वीजा बनवाकर दे दिया। इसके चलते पीड़ित का बेटा कनाडा नहीं जा सका। पीड़ित ने आरोपियों से पैसे मांगे तो थोड़े- थोड़े करके 19.14 लाख वापस कर दिए। बाकी रकम नहीं लौटाई। इससे परेशान होकर पीड़ित ने डीआईजी से शिकायत की। डीआईजी के आदेश पर बिलासपुर पुलिस ने भगवत सिंह, मनिंदर सिंह व मंजीत सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

ये भी पढ़ें - रामपुर: आजम खां और वीरेंद्र गोयल पर लगाया जुर्माना, 17 जनवरी को अगली सुनवाई

Ballia News: धारदार हथियार से प्रहार कर बेटे ने की पिता की निर्मम हत्या, इलाके में सनसनी
बलिया। जिले के उभांव थाना क्षेत्र के चंद्रौल ग्राम में शनिवार को एक युवक ने अपने 55 वर्षीय पिता की कथित तौर पर धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्यारोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार उभांव थाना क्षेत्र के चंद्रौल ग्राम में शनिवार को पूर्वान्ह खेत में काम करते समय जय प्रकाश चौहान (55 वर्ष) के ऊपर उनके बेटे मोहित चौहान ने कथित रूप से धारदार कुदाल से प्रहार कर दिया।

घटना के बाद घायल जयप्रकाश चौहान को स्वास्थ्य केंद्र सीयर ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के समय पिता-पुत्र साथ में खेत की सिंचाई कर रहे थे कि अचानक मोहित ने पिता पर हमला कर दिया। रसड़ा क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक मोहम्मद फहीम कुरैशी ने शनिवार को बताया कि पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इस मामले में जय प्रकाश के भाई की तहरीर पर मोहित के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धारा में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है तथा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पुत्र मानसिक रूप से ठीक नहीं था और उसका विगत दो वर्षों से इलाज चल रहा था।

ये भी पढ़ें- Jhansi Medical College: आग लगने पर हमारे बच्चों को मरने के लिए छोड़कर भाग गए डॉक्टर और नर्स, परिजनों ने आरोप लगाकर गेट नंबर 2 पर किया हंगामा

Land disputes : जमीन के विवाद में परिवार पर जानलेवा हमला, पांच जख्मी पिता-पुत्र की हालत नाजुक
बहराइच, अमृत विचार। मुर्तिहा थानाक्षेत्र अंतर्गत नईबस्ती गांव में जमीन के विवाद में सोमवार रात दबंगों ने एक परिवार पर हमला कर दिया। मारपीट के दौरान दबंगों ने परिवार पर धारदार हथियार से वार कर दिया। दबंगों के हमले से करीब पांच लोग लहूलुहान हो गए। इसमें एक पिता-पुत्र की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। गंभीर हालत में उन्हें नजदीकी सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। फिलहाल, पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तरफ से तीन लोगों के खिलाफ सुसुंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर तफ्तीश शुरु कर दी है।

नई बस्ती गांव निवासी  बीरबल (56) का खेत महेंद्र के बगल में है। दोनों के बीच मेड को लेकर विवाद चल रहा है। सोमवार रात को बीरबल परिवार के साथ सो रहा था। तभी महेंद्र, मंजीत समेत अन्य लोग पहुंचे। सभी ने लाठी और धारदार हथियार से बीरबल, पत्नी सुमारी देवी, बेटा शिव कुमार, बहू सावित्री और गूंजा पर हमला कर दिया। जिसमें सभी घायल हो गए। घायलों को सीएचसी मोतीपुर भर्ती कराया गया। रात में ही बीरबल और बेटे की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। इस मामले में थानाध्यक्ष अमितेंद्र कुमार ने बताया कि जमीनी विवाद में मारपीट हुई है। तहरीर के आधार पर तीन लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें-  Mirzapur news : संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Lucknow News: स्कूटी रोकने पर पिता-पुत्र ने ट्रैफिक सिपाही को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी लखनऊ के खुर्रमनगर में उल्टी दिशा से आ रहे स्कूटी सवार बिजली विभाग के कर्मी व उसके बेटे को रोकना ट्रैफिक सिपाही को भारी पड़ गया। आरोपी पिता-पुत्र ने गाड़ी रोकने पर बीच सड़क पर सिपाही को पीट दिया। सिपाही की पिटाई देख अन्य पुलिसकर्मी दौड़े और एक आरोपी को दबोच लिया। जबकि बेटा फरार हो गया।

इंदिरानगर पुलिस ने सिपाही की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
मूल रूप से देवरिया निवासी यातयात सिपाही सुधीर रंजन लखनऊ ट्रैफिक पुलिस लाइन में तैनात हैं। 26 अक्टूबर को उनकी ड्यूटी खुर्रमनगर चौराहे पर लगी थी।

सिपाही सुधीर ने बताया कि शाम 7:30 बजे पालिटेक्निक की तरफ से उल्टी दिशा से स्कूटी (यूपी 32 जीएस 6983) से दो लोग आ रहे थे। यह देख उन्होंने खुर्रमनगर चौराहे पर स्कूटी रोक ली। इसपर स्कूटी सवार दोनों लोग गाली गलौज करने लगे। विरोध पर आरोपियों ने कॉलर पकड़कर उनके साथ मारपीट की।

सरेराह सिपाही की पिटाई से यातायात व्यवस्था बाधित हो गई। मारपीट होता देख वहां तैनात अन्य पुलिसकर्मियों ने भागकर साथी सिपाही को बचाते हुए एक आरोपी को पकड़ लिया। जबकि दूसरा युवक भाग निकला। ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर शाकिर हुसैन ने स्कूटी सीज कर दी और आरोपी को थाने ले गए। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम जगदीश चंद्र रावत निवासी शिवानी विहार कल्याणपुर गुडंबा बताया। फरार आरोपी का नाम बेटा आयुष रावत बताया।

इंस्पेक्टर इंदिरानगर सुनील कुमार तिवारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी बिजली विभाग में तैनात है। उसके बेटे आयुष रावत की तलाश की जा रही है। ट्रैफिक सिपाही सुधीर रंजन की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज, धमकी और सरकारी कार्य में बाधा की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

यह भी पढ़ें:-अखिलेश यादव का दावा- महाराष्ट्र में भाजपा के नेतृत्व वाली ‘महायुति’ के ‘महादुखी’ काल का अंत होगा

जसपुर: इकलौते बेटे की मौत के डेढ़ घंटे बाद पिता ने भी दम तोड़ा...एक साथ उठे पिता-पुत्र के जनाजे
जसपुर, अमृत विचार। पिता इकलौते बेटे की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाया। बेटे की मौत के चंद घंटों बाद पिता ने भी दम तोड़ दिया। यह हृदय विदारक घटना जसपुर से करीब 8 किलोमीटर दूर स्थित सीमावर्ती थाना ठाकुरद्वारा, मुरादाबाद, उत्तरप्रदेश के गांव टांडा अफजल की है।

जानकारी के अनुसार गांव टांडा अफजल की ग्राम प्रधान किरण देवी के बेटे लवी कुमार (20) के फेफड़ों में इंफेक्शन हो गया था। उसका इलाज काशीपुर में चल रहा था। वहां से कुछ आराम होने पर परिजन उसे गांव ले आए थे। दोबारा हालत बिगड़ने पर उसे दिल्ली के यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया था।

इधर बेटे के बीमार होने से दुखी व परेशान पिता योगेंद्र सिंह (48 वर्ष) की भी हालत बिगड़ गई। इस पर कुछ दिन पहले उन्हें भी काशीपुर में भर्ती कराया गया था। बताया गया कि इसी बीच दिल्ली के अस्पताल में उपचार के दौरान लवी की मौत हो गई। लवी का शव घर लाने के लिए परिजन रवाना हुए ही थे, कि पुत्र की मौत का पता चलने पर डेढ़ घंटे बाद काशीपुर के अस्पताल में भर्ती योगेंद्र ने भी दम तोड़ दिया। पुत्र व पिता की मौत की सूचना मिलते ही गांव के लोग भारी संख्या में उनके घर पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंच गये।

सुबह 11 बजे योगेंद्र का शव गांव लाया गया। उसके लगभग ढाई घंटे बाद उनके बेटे लवी का शव भी परिजन दिल्ली से ले आए। दोनों के अंतिम दर्शन करने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने प्रधान के खेत में एक ही चिता बनाकर दोनों के शवों का अंतिम संस्कार किया।

किरन देवी व उनकी पुत्री हुईं बेहोश
एक घर में दो मौतें होने से कोहराम मच गया। प्रधान किरन देवी और उनकी पुत्री सोनम और हिमांशी का रो-रोकर बुरा हाल है। रोते-रोते वे बेहोश होकर गिर गईं। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा हुआ है।

खेती के काम में हाथ बंटाता था लवी
जसपुर। लवी बीएससी पास करने के बाद घर पर ही था और वह अपने पिता के साथ खेती में सहयोग करता था। वहीं योगेंद्र सिंह अपनी पत्नी ग्राम प्रधान किरन देवी के कार्य में सहयोग करते थे।

यह भी पढ़ें - हल्द्वानी: कन्या पूजन से लौट रही बच्चियों को बाइक सवार ने कुचला