allegations - Amrit Vichar

विधायक ने सीएमओ पर लगाए फर्जीवाड़ा और नियम विरुद्ध तैनाती के गंभीर आरोप, मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
लखनऊ, अमृत विचार : विधायक रविदास मेहरोत्रा ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका आरोप है कि डॉक्टरों और कर्मचारियों की तैनाती में बड़े स्तर पर गड़बड़ी की गई है, जिसकी शिकायत पहले भी की गई थी, लेकिन उस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

मुख्यमंत्री को भेजे गए शिकायती पत्र में विधायक ने आरोप लगाया है कि जनवरी में इंटरव्यू से ऐसे अभ्यर्थियों का चयन किया गया, जिन्होंने विदेश और निजी मेडिकल कॉलेजों से महंगी एमबीबीएस की पढ़ाई की, लेकिन ईडब्ल्यूएस कोटे का प्रमाण पत्र बनवाकर खुद को गरीब दर्शाया। आरोप है कि इन अभ्यर्थियों का चयन बिना समुचित सत्यापन के कर लिया गया और बाद में जांच के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है। इसके अलावा, विधायक ने यह भी कहा कि सीएमओ कार्यालय में लेवल-1 ग्रेड के डॉक्टर की तैनाती की गई, जबकि इस पद का कोई प्रावधान ही नहीं है। अन्य कई अनियमितताओं का भी जिक्र करते हुए उन्होंने विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने से नाराज विधायक ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर सीएमओ के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए शासन ने जांच अपर निदेशक, लखनऊ मंडल को सौंप दी है। अपर निदेशक डॉ. जीपी गुप्ता का कहना है कि विधायक द्वारा लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच की जाएगी और यदि आरोप सही पाए गए तो रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।

बच्चों का ब्रेन वॉश कर नमाज पढ़वाने का आरोप, मथुरा में सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य जान मोहम्मद निलंबित
मथुरा। मथुरा जिले के नौझील क्षेत्र के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य को विद्यार्थियों से नमाज पढ़वाने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है और उनके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। मथुरा के बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) रतन कीर्ति ने बताया कि प्रधानाचार्य जान मोहम्मद के खिलाफ 30 जनवरी को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नौझील ब्लॉक अध्यक्ष दुर्गेश चौहान ने शिकायत दर्ज कराई थी।

चौहान ने अपनी शिकायत में दावा किया कि छात्रों के अभिभावकों ने उनसे संपर्क कर आरोप लगाया था कि प्रधानाचार्य विद्यार्थियों को नमाज पढ़ने के लिए कहते हैं और विद्यालय में राष्ट्रगान नहीं गाया जाता है। कीर्ति ने बताया कि शिकायत का संज्ञान लेते हुए बेसिक शिक्षा विभाग ने प्रधानाचार्य को निलंबित कर दिया है और जांच के लिए एक समिति का गठन किया है। उन्होंने कहा, ''जांच समिति को जल्द से जल्द अपनी रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। रिपोर्ट मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें :

UP in Budget 2026 : बौद्ध सर्किट में कुशीनगर के मंदिरों का संरक्षण, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

गाजियाबाद में नाले में गिरने से 11 साल के बच्चे की मौत, ग्रामीणों ने लापरवाही का आरोप लगाया
गाजियाबादः गाजियाबाद में 11 वर्षीय बालक अपने घर के पास खेलते समय लगभग ढाई फुट गहरे और चौड़े खुले नाले में गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। स्थानीय लोगों ने नालों को न ढकने के लिए अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। यह घटना नोएडा में हाल में सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की मौत के कुछ दिनों बाद हुई है। घने कोहरे के बीच नोएडा के सेक्टर-150 में मेहता की कार पानी से भरे गहरे गड्ढे में गिर गई थी। गाजियाबाद की यह घटना बुधवार शाम मसूरी पुलिस थाना क्षेत्र के माजरा झुंडपुरा गांव में हुई।

पुलिस के अनुसार, आहिल अपने घर से लगभग 50 मीटर दूर खेल रहा था तभी वह गलती से खुले नाले में गिर गया। उसने बताया कि परिवार के सदस्यों और पड़ोसियों ने उसे बाहर निकाला और गर्म पानी से साफ करने के बाद, बेहोशी की हालत में हापुड़ के पिलखुवा कस्बे के एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पिलखुवा पुलिस ने कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने और पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिवार को सौंप दिया।

बृहस्पतिवार को गांव में मातम के बीच आहिल का अंतिम संस्कार किया गया। अपर पुलिस उपायुक्त (मसूरी) लिपि नगायच ने बताया कि स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना तुरंत नहीं दी गई थी। गुस्साए ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि बच्चे अक्सर उस इलाके में खेलने के लिए जाते हैं, इसके बावजूद नाला न तो ढका गया और न ही उसके चारों ओर दीवारी बनाई गई।

उन्होंने यह भी कहा कि आठ जनवरी को मोमिन कॉलोनी में एक पांच महीने के बच्चे की खुले नाले में गिरने से मौत हो गई थी। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पिछली घटना के बावजूद नगर निगम ने कोई सुधार नहीं किया और उन्होंने इस मुद्दे को जिलाधिकारी के समक्ष उठाने की बात कही। पुलिस ने बताया कि आहिल के पिता जाहिद पेशे से प्लंबर हैं और मूलरूप से ग्रेटर नोएडा के सोहरखा गांव के रहने वाले हैं। वर्तमान में वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ माजरा झुंडपुरा में रह रहे हैं।

बार-बार ऑपरेशन कर वसूले 50 लाख, फिर भी मरीज की मौत..., कैंसर अस्पताल पर लगा लापरवाही और वसूली का आरोप
लखनऊ, अमृत विचार : दुबग्गा स्थित कायमगंज के एक निजी कैंसर अस्पताल पर मरीज के गलत इलाज, बार-बार अनावश्यक ऑपरेशन करने और करीब 50 लाख रुपये वसूलने का गंभीर आरोप लगा है। बरेली कैंट निवासी पीड़ित अर्जुन ने इस मामले की लिखित शिकायत मंगलवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) से की है। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने जांच कराने की बात कही है।

पीड़ित अर्जुन के अनुसार, उनके पिता संतोष कुमार (48), निवासी भउआपुर मानपुर, बरेली कैंट, की तबीयत बिगड़ने पर बीते वर्ष आठ जुलाई को हरदोई रोड स्थित दुबग्गा आम्रपाली योजना में कायमगंज के निजी कैंसर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आरोप है कि अस्पताल संचालक व डॉक्टर ने खुद को गैस्ट्रो विशेषज्ञ बताते हुए छोटी आंत में कैंसर की गांठ होने की बात कही और शुरुआत में ही 80 हजार रुपये ओटी फीस के रूप में जमा कराए। इसके बाद ऑपरेशन व दवाओं के नाम पर लगभग 10 लाख रुपये वसूले गए। आयुष्मान कार्ड से इलाज करने से भी इनकार कर दिया गया।

ऑपरेशन के बाद मरीज को करीब 16 दिन तक अस्पताल में भर्ती रखा गया। छुट्टी मिलने के कुछ ही दिनों बाद दोबारा परेशानी होने पर फिर से भर्ती कर तीन दिन में करीब दो लाख रुपये खर्च कराए गए और पूरी तरह ठीक होने की गारंटी दी गई। आरोप है कि बाद में जांच में पता चला कि गांठ केवल 50 प्रतिशत ही निकाली गई थी। इसके बाद दोबारा ऑपरेशन कर गांठ निकालने की बात कहकर फिर सर्जरी की गई।

अर्जुन का आरोप है कि दूसरे ऑपरेशन के आठ दिन बाद मरीज की आंत अंदर से लीक हो गई, जिसके बाद आंत बाहर निकाल दी गई। इस प्रक्रिया के लिए भी करीब 15 लाख रुपये वसूले गए। अस्पताल की ओर से फिर दावा किया गया कि अब कोई खतरा नहीं है।

हालांकि, पांच नवंबर को संतोष कुमार की हालत दोबारा बिगड़ने पर परिजन उन्हें बरेली के खुशलोक अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि दुबग्गा स्थित निजी कैंसर अस्पताल के डॉक्टर ने झूठे दावे कर जानबूझकर गलत इलाज किया और बार-बार ऑपरेशन कर उनके पिता की जान ले ली।

पीड़ित की शिकायत के आधार पर निजी अस्पताल संचालक और संबंधित डॉक्टर के खिलाफ जांच कराई जाएगी। जांच में दोषी पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। दोषी मिलने पर अस्पताल के संचालन पर रोक लगाने की प्रक्रिया भी अपनाई जाएगी।

- डॉ. एनबी सिंह, सीएमओ

UPPSC के खिलाफ छात्रों का महाआंदोलन, आयोग पर अभ्यर्थियों के गंभीर आरोप
प्रयागराजः उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UP PSC) के अभ्यर्थी एक बार फिर आयोग के खिलाफ मुखर हो गए हैं। सोमवार को प्रयागराज स्थित यूपीपीएससी के मुख्यालय पर अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन करते हुए परीक्षा में पारदर्शता की आवाज बुलंद की है। अभ्यर्थियों के प्रदर्शन को लेकर यहां पहले से ही सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। मुख्यालय के बाहर पुलिस PAC और RAF को तैनात किया गया।

समाजवादी छात्रसभा BHU के इकाई अध्यक्ष हिमांशु यादव को BHU चौकी पुलिस ने डिटेन कर  लिया। इसके अलाव कई और छात्र नेता भी डिटेन किए गए हैं। छात्रों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती, उनका यह आंदोलन जारी रहेगा। उनका आरोप है कि रिजल्ट जारी होने के बाद भी कुछ जरूरी जानकारियों को छिपाकर रखना आयोग की मनमानी और धांधली की तरफ इशारा करता है, जो उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ है। आयोग परीक्षा में पारदर्शिता को लेकर उठते सवालों का समाधान नहीं कर रहा है।

परीक्षा को लेकर छात्रों के कई मुद्दे हैं इसमें एग्जाम के पैटर्न, कैलेंडर में अनियमितता, रिजल्ट में पारदर्शिता और आंसर-की आदि शामिल है। उनकी मांग है कि संघ लोक सेवा आयोग की तर्ज पर यूपीपीएससी के मेन एग्जाम से वैकल्पिक विषयों को हटाया जाए।

दरअसल, छात्रों की लंबे समय से यह मांग भी रही है कि अलग-अलग वैकल्पिक विषयों में नंबर देने के तरीके में असमानताएं हैं, इससे किसी विषय विशेष के छात्रों को बेवजह या तो फायदा मिलता है या फिर नुकसान होता है। ऐसे में ऑप्शनल विषयों को हटाया जाना चाहिए।

इसके अलावा यूपी से संबंधित दो नए पेपर शामिल किये जाने चाहिए। इससे उत्तर प्रदेश के छात्रों को ज्यादा फायदा मिल सकेगा। साथ ही, छात्रों को अपने राज्य के विषय में ज्यादा पढ़ने को मिलेगा, जिससे प्रशासन, इतिहास, भूगोल और संस्कृति की बेहतर जानकारी रख सकेंगे।

प्रतियोगी छात्र संघर्ष समिति के अध्यक्ष अवनीश पांडेय ने कहा कि आंदोलन छात्रों के हित में है और इसमें किसी भी राजनीतिक दल या राजनीतिक व्यक्ति की भागीदारी स्वीकार नहीं की जाएगी। आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक दल छात्रों के आंदोलन के नाम पर अराजकता फैलाने और अपने राजनीतिक हित साधने की कोशिश कर रहे हैं। आंदोलन को विशुद्ध रूप से छात्रहित तक ही सीमित रखा जाएगा। मीडिया प्रभारी प्रशांत पांडेय ने कहा कि छात्रों के नाम पर किसी राजनीतिक दल की रैली या गतिविधि का समर्थन करना उचित नहीं है

बाबरी बरसी पर विवादित वीडियो: मेरठ में महिला डॉक्टर गिरफ्तार, बाद में मिली जमानत
मेरठ। मेरठ जिले की मवाना पुलिस ने छह दिसंबर को बाबरी मस्जिद प्रकरण के संबंध में आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करने के आरोप में एक महिला चिकित्सक को हिरासत में लिया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, अयोध्या में छह दिसंबर 1992 को बाबरी मस्जिद विध्वंस की बरसी के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सोशल मीडिया गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जा रही थी। इसी दौरान बीएमएएस चिकित्सक डॉ. शीबा खान द्वारा अपलोड किया गया एक वीडियो सामने आया। ऐसा आरोप है कि इस विवादास्पद मामले के संबंध में यह वीडियो काटछांट कर अपलोड किया गया।

मवाना थाने की प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) पूनम जादौन ने बताया कि चिकित्सक ने बाबरी मस्जिद प्रकरण से जुड़ा एक आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट किया, जिसे माहौल बिगाड़ने की कोशिश माना गया। चिकित्सक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 196 और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67 के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने रविवार को उसे अब्दुल्लापुर स्थित उसके क्लिनिक से हिरासत में ले लिया। मवाना के उपजिलाधिकारी संतोष कुमार सिंह ने कहा कि आरोपी चिकित्सक को अदालत में पेश किए जाने के बाद निजी मुचलके पर जमानत दे दी गई। उन्होंने बताया कि वीडियो की तकनीकी जांच जारी है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी। प्रशासन ने क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अफवाह या तनावपूर्ण स्थिति को रोकने के लिए सतर्कता बढ़ा दी है।

मांगों पर नहीं मिला सकारात्मक आश्वासन, आंदोलन करेंगे संविदाकर्मी, 26 नवंबर से शक्ति भवन पर शुरू करेंगे चरणबद्ध आंदोलन
लखनऊ, अमृत विचार: निविदा संविदा कर्मचारी संघ और पावर कॉरपोरेशन प्रबंधन के बीच हुई वार्ता में मांगों पर सहमति नहीं बन पाई। प्रदेश महामंत्री देवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने वार्ता को विफल करार देते हुए 26 नवम्बर से शक्ति भवन में प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन का एलान किया है।

संघ ने वार्ता के दौरान प्रबंधन के सामने वर्ष 2017 के विभागीय आदेश का उल्लंघन करते हुए वर्ष 24–25 में हटाए गए लगभग 25,000 आउटसोर्स बिजली कर्मचारियों को पुनः कार्य पर लेने के साथ संविदा कर्मचारियों को 60 वर्ष की आयु तक सेवाएं देने की अनुमति सुनिश्चित करने की मांग की गई। 55 वर्ष की आयु सीमा का हवाला देकर हटाए गए कर्मचारियों की सेवा बहाली और वर्टिकल व्यवस्था को वापस लेने की मांगों को प्रमुखता से रखा गया। स्मार्ट मीटर लगाने की स्थिति में मीटर रीडरों का समायोजन किसी अन्य कार्य में करने का प्रस्ताव भी किया। प्रदेश महामंत्री प्रबंधन ने इन मांगों पर सकारात्मक आश्वासन नहीं दिया। कर्मचारियों के हितों की अनदेखी के कारण आंदोलन का निर्णय लिया गया है। मांगों पर ठोस निर्णय न होने तक चरणबद्ध आंदोलन जारी रहेगा।

छठी मैया का अपमान... बिहार के मुजफ्फरपुर से PM मोदी ने किया पलटवार, कांग्रेस-राजद को घेरा
मुजफ्फरपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरूवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने छठी मैया का अपमान किया है, जिसे बिहार की जनता कभी नहीं भूलेगी।  मोदी ने आज मोतीपुर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुये कहा कि छठ महापर्व के बाद यह उनकी पहली जनसभा है। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व बिहार और देश का गौरव है। देश और दुनिया में छठ महापर्व मनाया जाता है।

हम छठ के गीत सुनते हैं, तो भाव विभोर हो उठते हैं। छठी मैया की पूजा में मां की भक्ति है। क्षमता, ममता और सामाजिक समरसता है। ये हमारी साझी विरासत का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि आपने देखा है कि आपका ये बेटा छठी मइया की जय-जयकार पूरी दुनिया में करा रहा है। लेकिन कांग्रेस और राजद के के लोग छठी मइया का अपमान कर रहे हैं। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा क्या कोई सिर्फ वोट पाने के लिए छठी मइया का अपमान कर सकता है।

क्या बिहार, हिंदुस्तान और वो माताएं जो निर्जला व्रत रखती हैं, ऐसा अपमान बर्दाश्त करेंगी।छठी मइया का अपमान करने वालों को जनता देगी। श्री मोदी ने कहा कि राजद और कांग्रेस के नेता बेशर्मी से कह रहे हैं कि छठ पूजा एक नौटंकी है, एक ड्रामा है। उन्होंने पूछा क्या ऐसे लोगों को सजा नहीं मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा जो महिलाएं बिना पानी के इतना लंबा व्रत रखती हैं, जो गंगा जी में खड़े होकर सूर्यदेव को अर्घ्य देती हैं, राजद और कांग्रेस के नेताओं की नजर में वो सब ड्रामा करती हैं।

उन्होंने पूछा क्या बिहार की माताएं और बहनें छठी मईया का ये अपमान सहेंगी. उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि बिहार का कोई भी व्यक्ति इस अपमान को कभी नहीं भूलेगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार कोशिश कर रही है कि हमारे छठ महापर्व को यूनेस्को की सूची में शामिल किया जाए। इससे हर बिहारी को गर्व होगा, जब दुनिया में महान विरासत के तौर पर उसका नाम लिया जाएगा। हर हिंदुस्तानी को गर्व होगा।

ये भी पढ़े :

'मोंथा' तूफान का यूपी में असर: लखनऊ और कानपुर समेत कई जिलों में बारिश, 17 जिलों में अलर्ट

मेरठ में धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप, सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने पर युवक गिरफ्तार
मेरठ। जिले में सोशल मीडिया पर अपमानजनक टिप्पणी कर धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 30 सितंबर को तुषार चौधरी नामक युवक ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी से एक वीडियो सोशल मीडिया पर डाला था इसमें कथित तौर पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली टिप्पणी की गई थी।

इस संबंध में शिकायतकर्ता फरदीन पुत्र अहसन निवासी बनियावाला खेत, खत्ता रोड, रशीद नगर ने थाना ब्रहमपुरी में तहरीर दी। पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर आज थाना ब्रहमपुरी में मामला दर्ज किया गया नामजद आरोपी तुषार चौहान (19) को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है, जिससे वीडियो सोशल मीडिया पर डाला गया था। गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा।

ये भी पढ़े :

कड़ी सुरक्षा के बीच माफिया अतीक के बेटे की बदली गई जेल, झांसी जेल में रखा जाएगा अली अहमद

अहमदाबाद विमान हादसा को लेकर कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री ने लगाए भाजपा पर आरोप, कहा- सहानुभूति दिखाने के बजाय...
बेंगलुरु। कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार ने सोमवार को कहा कि अहमदाबाद विमान हादसा और भी बड़ा हो सकता था। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर आरोप लगाया कि वो चिन्नास्वामी भगदड़ जैसी घटनाओं पर सहानुभूति दिखाने के बजाय उस पर राजनीति कर रही है। दुर्घटनास्थल का दौरा करने के बाद शिवकुमार ने कहा, ''विमान दो बड़े भवनों के बीच गिरा, जहां सैकड़ों छात्र रहते हैं। अगर यह 500 मीटर और आगे जाता, तो बड़ी त्रासदी हो सकती थी। यह चमत्कार ही है कि हताहतों की संख्या ज़्यादा नहीं हुयी।''

शिवकुमार ने हादसे के कई पीड़ितों से मुलाकात की थी। उन्होंने कहा, ''कुछ लोगों को मामूली चोटें आईं, लेकिन मानसिक आघात गंभीर है। एक पीड़ित मानसिक रूप से बेहद परेशान है।''

उन्होंने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे हादसे की टीवी फुटेज देखकर काफी व्यथित हुए थे और पीड़ितों के प्रति एकजुटता दिखाने को कहा था। उन्होंने कहा, ''हम संवेदना और समर्थन जताने आये हैं। ऐसा किसी के साथ न हो, न इस देश में और न ही दुनिया में कहीं और।” जांच को लेकर उन्होंने संयम बरतने की अपील की।''

शिवकुमार ने कहा, ''हम ब्लैक बॉक्स रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। कोई भी नतीजे तक पहुंचने में जल्दबाजी न करें। डीजीसीए जांच कर रही है, यह राजनीति का समय नहीं है।'' उन्होंने चिन्नास्वामी हादसे को लेकर भाजपा की आलोचना की और कहा कि मौत और दुख की घड़ी में भी भाजपा नेता आरोप-प्रत्यारोप में लगे हैं लेकिन मैं ऐसी गंभीर घटना को राजनीति का मुद्दा नहीं बनाऊंगा। उन्होंने नागरिक उड्डयन मंत्री पर कोई टिप्पणी करने से इनकार किया और कहा, ''मैं तकनीकी विशेषज्ञ नहीं हूं, बिना समझे कुछ नहीं कहूंगा। यह पूरे देश के लिए गंभीर मसला है।''

यह भी पढ़ेः इजराइल और ईरान में फंसे हजारों भारतीय! बमबारी के बीच बंकरों से लगा रहे मदद की गुहार

कांग्रेस नेता जयराम रमेश का दावा-Tax-havens देशों की ‘चुप्पी’ के कारण अडानी के खिलाफ SEBI की जांच बाधित
दिल्ली। कांग्रेस ने सोमवार को दावा किया कि अदाणी समूह से जुड़े मामले में एक प्रमुख आरोपी के पास साइप्रस की नागरिकता है और भारत सरकार की ओर से जानकारी साझा करने के लिए इस देश पर उस स्तर का दबाव भी नहीं डाला जा रहा, जिसकी जरूरत है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि साइप्रस की तरफ से जानकारी साझा नहीं करने से भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) की जांच बाधित हो रही है। उन्होंने यह विषय उस वक्त उठाया जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को साइप्रस के दौरे पर थे।

अदाणी समूह ने अतीत में उसके खिलाफ लगाए गए सभी आरोपों को खारिज किया है। रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, "प्रधानमंत्री कनाडा जाते हुए साइप्रस पहुंचे हैं। बेशक, वह हमें यह विश्वास दिलाना चाहेंगे कि यह महज संयोग है कि "मोदानी घोटाले" से जुड़े एक प्रमुख व्यक्ति के पास साइप्रस की नागरिकता है। साइप्रस के फंड 'न्यू लियाना' के पास कथित तौर पर अदाणी कंपनियों में करीब 42 करोड़ डॉलर के निवेश हैं।

https://twitter.com/Jairam_Ramesh/status/1934477204446163205

इस फंड के 'अल्टीमेट बेनिफीशियल ओनर' (वास्तविक लाभार्थी) अमीकॉर्प नामक एक संस्था से जुड़े हैं।" उन्होंने कहा, "यही अमीकॉर्प कम से कम सात अडानी प्रमोटर इकाइयों की स्थापना में शामिल रही है। इसके अलावा, इसका नाम विनोद अदाणी से जुड़ी 17 ऑफशोर शेल कंपनियों से भी जोड़ा गया है। अमीकॉर्प का नाम मॉरीशस स्थित उन तीन ऑफशोर निवेशकों से भी जुड़ा है, जिन्होंने अदाणी समूह के शेयरों में निवेश किया है।

कांग्रेस महासचिव ने दावा किया कि ये सभी लेनदेन वर्तमान में सेबी की जांच के दायरे में हैं, लेकिन यह जांच इसलिए बाधित हो रही है क्योंकि साइप्रस जैसे 'टैक्स हैवेन' देश वित्तीय लेनदेन की जानकारी साझा नहीं कर रहे हैं और भारत सरकार की ओर से उस स्तर का दबाव भी नहीं डाला जा रहा, जिसकी जरूरत है। रमेश ने इस बात का उल्लेख किया कि साइप्रस को 16 अगस्त, 1960 को ब्रिटिश शासन से स्वतंत्रता मिली थी और 1950 के दशक में, भारत ने उसकी आजादी के लिए अंतरराष्ट्रीय अभियान का नेतृत्व किया था। उन्होंने कहा, "पं. जवाहर लाल नेहरू ने वास्तव में, अप्रैल 1955 के अंत में इंडोनेशिया में आयोजित ऐतिहासिक एफ्रो-एशियाई बांडुंग सम्मेलन में साइप्रस के नेता और स्वतंत्रता सेनानी आर्कबिशप मकारियोस तृतीय की भागीदारी सुनिश्चित की थी।

मकारियोस उस शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले एकमात्र यूरोपीय थे। दो साल बाद वी के कृष्ण मेनन ने साइप्रस पर एक प्रस्ताव पेश करके और अपने भावपूर्ण भाषण से न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र में हलचल मचा दी थी। न्यूयॉर्क टाइम्स के पहले पन्ने पर इस प्रस्ताव की खबर को प्रमुखता से छापा गया था। " उन्होंने कहा कि जब नेहरू का निधन हुआ, तो 27 मई 1964 को साइप्रस में सार्वजनिक अवकाश और शोक दिवस की घोषणा की गई थी।

रमेश ने कहा, "1980 के दशक की शुरुआत में, हमारी राजधानी के गोल्फ लिंक इलाके में एक व्यस्त और सुंदर सड़क का नाम आर्कबिशप के नाम पर रखा गया... मुझे संदेह है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सलाहकारों को भी इन सब बातों की जानकारी है।" कांग्रेस नेता ने कहा, "आज की भू-राजनीतिक स्थिति के संदर्भ में यह याद रखना जरूरी है कि 1950 के दशक में भारत द्वारा साइप्रस की स्वतंत्रता के लिए किये गये समर्थन के बाद तुर्की के साथ हमारे द्विपक्षीय संबंधों में खटास आई थी।

ये भी पढ़े : Big news: जनगणना के लिए अधिसूचना जारी, दो चरणों में होगी गिनती

रामपुर: पंचायत के दौरान ग्रामीण से मारपीट, जातिसूचक शब्द बोलने का आरोप
टांडा, अमृत विचार: टांडा में पंचायत के दौरान पिता-पुत्रों ने मिलकर एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर दी। इस दौरान जातिसूचक शब्दों के प्रयोग का भी आरोप है। पीड़ित ने सीओ स्वार से शिकायत की। सीओ के आदेश पर टांडा पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। अब मामले की जांच की जा रही है।

मुरादाबाद निवासी निशांत अग्रवाल ने फखरुल इस्लाम निवासी भव्वलपुरी, टांडा से वर्ष 2023 में ग्राम सेढ़ू का मझरा में लगभग 18 बीघा गड्ढों वाली भूमि खरीदी थी। खरीदार द्वारा भूमि को समतल कराने के बाद फखरुल इस्लाम रजिस्ट्री में टालमटोल कर रहे थे। इसी मुद्दे को लेकर 4 अप्रैल 2025 को नगर के सदर बाजार में एक पंचायत आयोजित की गई थी।

आरोप है कि पंचायत के दौरान फखरुल इस्लाम, उनके पुत्रों और रिश्तेदारों ने मुरादाबाद निवासी व्यापारी व भूमि के खरीदार निशांत अग्रवाल के ग्राम सेढ़ू का मझरा निवासी प्रतिनिधि अरविंद के साथ न केवल गाली-गलौज की, बल्कि जातिसूचक शब्दों का भी प्रयोग किया।

विरोध करने पर लाठी-डंडों और तमंचे की बट से मारपीट कर घायल कर दिया। पहले पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। इसके बाद पीड़ित ने सीओ स्वार से शिकायत की, जिसके बाद सीओ ने पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

ये भी पढ़ें- रामपुर में दर्दनाक हादसा, विदेशी महिला की गई जान