Kerala - Amrit Vichar

Vietnam Boat Tragedy: वियतनाम में भारतीय पर्यटकों की नाव पलटी, 15 की दर्दनाक मौत... देखें लिस्ट, जारी की गई हेल्पलाइन
डिजिटल डेस्क। वियतनाम के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल फू क्वोक द्वीप पर भारतीय पर्यटकों की छुट्टियां उस समय मातम में बदल गईं, जब शनिवार को 32 भारतीय पर्यटकों और चालक दल के 4 सदस्यों को लेकर जा रही एक स्पीडबोट समुद्र में पलट गई। इस भीषण हादसे में 15 भारतीय पर्यटकों की डूबने से मौत हो गई, जबकि 21 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। भारतीय दूतावास ने मृतकों की पुष्टि करते हुए बताया कि इनमें 10 तमिलनाडु, 3 आंध्र प्रदेश और 2 केरल के निवासी थे।

एन थोई पोर्ट लौटते समय हुआ हादसा

यह दुर्घटना फू क्वोक द्वीप के पास उस समय हुई, जब स्पीडबोट मे रुट द्वीप से एन थोई पोर्ट की ओर लौट रही थी। स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब एक बजे मौसम अचानक खराब हो गया। तेज हवाओं और ऊंची लहरों के कारण नाव का संतुलन बिगड़ गया और वह समुद्र में पलट गई। हादसा होन मे रुट नगोई द्वीप से लगभग 400 मीटर दूर हुआ।

21 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, दो की हालत गंभीर

हादसे के बाद तत्काल बड़े स्तर पर राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया। भारतीय दूतावास और नई दिल्ली स्थित आंध्र प्रदेश भवन में विशेष प्रतिनिधि डॉ. अर्जा श्रीकांत के अनुसार, 21 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इनमें 17 भारतीय पर्यटक, 3 चालक दल के सदस्य और 1 अटेंडेंट शामिल हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकांश की हालत स्थिर बताई गई है, जबकि दो पर्यटक अभी भी आईसीयू में भर्ती हैं और उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

मृतकों में किन राज्यों के लोग शामिल

भारतीय दूतावास की ओर से जारी आधिकारिक जानकारी के अनुसार, हादसे में जान गंवाने वालों में:

तमिलनाडु के 10 नागरिक

आंध्र प्रदेश के 3 नागरिक

केरल के 2 नागरिक शामिल हैं।

दूतावास ने बताया कि प्रभावित परिवारों से लगातार संपर्क किया जा रहा है और शवों को भारत लाने की प्रक्रिया के लिए आवश्यक कानूनी एवं प्रशासनिक औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।

ऊंची लहरों ने बढ़ाई रेस्क्यू की चुनौती

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, समुद्र में तेज लहरों के कारण बचाव कार्य काफी चुनौतीपूर्ण रहा। कई पर्यटक नाव के निचले हिस्से में फंस गए थे। शुरुआत में आसपास मौजूद अन्य नौकाओं ने लोगों को निकालने में मदद की। इसके बाद वियतनाम की कोस्ट गार्ड और बॉर्डर गार्ड की टीमें मौके पर पहुंचीं। बड़े जहाजों, हाई-स्पीड रेस्क्यू बोट और करीब 40 जवानों की मदद से राहत अभियान चलाया गया। इसी दौरान द्वीप पर फंसे 70 अन्य विदेशी पर्यटकों को भी सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।

भारतीय दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

घटना के बाद भारत सरकार ने तुरंत सहायता व्यवस्था सक्रिय कर दी। हो ची मिन्ह सिटी और हनोई में 24 घंटे संचालित होने वाले आपातकालीन कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। भारतीय अधिकारी वियतनामी प्रशासन के साथ मिलकर घायलों के उपचार और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं।

हो ची मिन्ह सिटी हेल्पलाइन

+84 36 281 7930

+84 91 552 37 14

+84 33 452 0414

हनोई हेल्पलाइन

+84 91 308 9165

राष्ट्रपति, पीएम मोदी ने जताया शोक

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने वियतनाम में एक नौका पलटने से 15 भारतीय पर्यटकों की मौत होने पर शोक व्यक्त किया है। जयशंकर ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर कहा, ''वियतनाम के फू क्वोक के पास भारतीय नागरिकों से जुड़ी नौका दुर्घटना से बेहद दुखी हूं।'' उन्होंने कहा, ''मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।''

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी इस घटना पर दुख व्यक्त किया तथा मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई। नौका पर 32 भारतीय पर्यटकों और चालक दल के चार स्थानीय सदस्यों समेत कुल 36 लोग सवार थे। इनमें से 21 लोगों को बचा लिया गया। फू क्वोक, वियतनाम का सबसे बड़ा द्वीप है और अपने सफेद रेतीले समुद्र तटों, प्रवाल भित्तियों तथा द्वीप भ्रमण के कारण प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है।

यह भी पढ़ेंः भारत और इंडोनेशिया के अंतस-छंदस एक

केरल के त्रिशूर में बड़ा हादसा : पटाखा फैक्ट्री में जोरदार विस्फोट से 12 लोगों की मौत, पीएम मोदी न जताया दुख
त्रिशूर। केरल के त्रिशूर के मुंदाथिकोड इलाके में मंगलवार दोपहर एक पटाखा भंडार गृह में भीषण आग लगने से कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और 40 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों में कुछ की हालत गंभीर है। पुलिस सूत्रों के अनुसार त्रिशूर पूरम उत्सव के लिए रखे गए पटाखों की सामग्री यहाँ 10 से 15 छोटी झोपड़ियों में जमा की गई थी। यह आग दोपहर करीब साढ़े तीन बजे लगी लेकिन आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, विस्फोट के बाद शरीर के अंग इलाके में बिखरे हुए थे। पुलिस और दमकल कर्मी बचाव कार्यों में रोबो फायर ब्रिगेड उपकरणों की भी मदद ली। धमाका इतना जोरदार था कि दो घंटे बाद भी इलाके में आग के बड़े-बड़े गोले उठते देखे जा रहे थे, जिसके कारण पुलिस और दमकल कर्मियों को घटनास्थल तक पहुँचने में भारी मशक्कत करनी पड़ी। इस बात की भी आशंका है कि यहां पटाखों के रखने के लाइसेंस धारक मुंदाथिकोड सतीसन भी इस भयावह अग्निकांड की चपेट में आ गए हैं।

मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने निर्देश दिया है कि बिना किसी देरी के सभी आवश्यक उपचार सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि झुलसे हुए लोगों को विशेष उपचार मिलना चाहिए और यदि आवश्यकता पड़ी, तो राज्य के बाहर के अस्पतालों से विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाओं की व्यवस्था की जाएगी। मुख्यमंत्री ने इस हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं भी प्रकट की हैं। स्थिति पर करीब से नज़र रखने और त्वरित प्रतिक्रिया के लिए एक विशेष निगरानी प्रणाली स्थापित की गई है।

हादसे में जानमाल की हानि पर पीएम मोदी ने जताया दुख

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केरल के त्रिशूर में पटाखा बनाने वाली एक इकाई में विस्फोट होने से हुई जानमाल की हानि पर मंगलवार को दुख व्यक्त किया और मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''प्रधानमंत्री ने घोषणा की है कि प्रत्येक मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ से दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।'' मुंडाथिकोड में पटाखा बनाने वाली एक इकाई में हुए विस्फोट में कम से कम आठ लोग मारे गए और कई अन्य लोग झुलस गए।

इससे पहले मोदी ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा था, ''केरल के त्रिशूर में पटाखा बनाने वाली एक इकाई में हुई दुर्घटना में जानमाल की हानि के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।''

संपादकीय: राज्यों से राष्ट्रीय संकेत
देश के चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव केवल क्षेत्रीय सत्ता परिवर्तन की प्रक्रिया के अलावा राष्ट्रीय राजनीति के भविष्य की दिशा भी तय कर सकते हैं। लगभग साढ़े सत्रह करोड़ मतदाता 824 विधानसभा सीटों पर मतदान करेंगे। इन राज्यों से लोकसभा के 116 और राज्यसभा के 51 सदस्य आते हैं, इसलिए इनके नतीजों से मिले सियासी संकेत स्वाभाविक रूप से राष्ट्रीय सत्ता समीकरणों को प्रभावित करेंगे।

चुनाव वाले राज्यों तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, केरलम, असम में सामाजिक संरचना, राजनीतिक परंपराएं और आर्थिक चुनौतियां भिन्न हैं, इसलिए मतदाताओं के मुद्दे भी अलग-अलग हैं। मतदाताओं के सामने मुख्य मुद्दों में बेरोजगारी, महंगाई, सामाजिक सुरक्षा, क्षेत्रीय पहचान और विकास का प्रश्न प्रमुख रहेगा। पिछले वर्षों में रोजगार के अवसरों में अपेक्षित वृद्धि नहीं हुई, जबकि जीएसटी संग्रह और विदेशी निवेश में शानदार बढ़ोतरी हुई। इससे यह सवाल भी उठ रहा है कि आर्थिक वृद्धि का लाभ आम नागरिक तक किस हद तक पहुंचा है, इसलिए इन चुनावों में मतदाता केवल वैचारिक नारों के बजाय रोज़गार, शिक्षा और बुनियादी सेवाओं जैसे ठोस मुद्दों पर वोट करते दिखाई दे सकते हैं।

इन चुनावों के किसी दल या गठबंधन को अधिकतर राज्यों में निर्णायक जीत मिलती है, तो उसका प्रभाव लोकसभा और राज्यसभा की रणनीतियों में दिखाई देगा। क्षेत्रीय दलों की मजबूती भी राष्ट्रीय राजनीति में उनकी सौदेबाज़ी की क्षमता बढ़ा सकती है, फिलहाल राजनीतिक दृष्टि से कुछ राज्यों के मुकाबले दिलचस्प होंगे। तमिलनाडु में द्रविण मुनेत्र कषगम का लगातार दूसरी बार सत्ता में लौटने का प्रयास हो अथवा पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस चौथी बार सत्ता में आने की चुनौती हो या फिर केरल में पारंपरिक सत्ता परिवर्तन की परंपरा को देखते हुए कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया, मार्क्सवादी के नेतृत्व वाला वाम मोर्चा और कांग्रेस के गठबंधन का सीधा संघर्ष यह देखने लायक होगा, तो वहीं असम और पुडुचेरी में भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन के सामने सत्ता बरकरार रखने की चुनौती भी दर्शनीय है।

इन चुनावों के अलावा गोवा, गुजरात, महाराष्ट्र, नगालैंड और त्रिपुरा की आठ विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनावों से यद्यपि इनकी विधानसभाओं का संतुलन बहुत अधिक नहीं बदलेगा, लेकिन यह दलों की लोकप्रियता के संकेत अवश्य देंगे। इन चुनावों के संदर्भ में चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता को लेकर बहुतों को संदेह है, तो मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण प्रक्रियाओं में बड़ी संख्या में वैध मतदाताओं नाम कटने के आरोप भी जायज हैं। ऐसे में चुनाव आयोग की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाती है।

आयोग को पारदर्शिता, निष्पक्षता और समान अवसर सुनिश्चित करके यह साबित करना होगा कि चुनावी मैदान सभी दलों के लिए समान है। लोकतंत्र में चुनाव केवल सत्ता परिवर्तन का माध्यम नहीं, बल्कि जनता की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब भी होते हैं। यदि चुनावी प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी रहती है तथा राजनीतिक दल विकास और जनकल्याण के वास्तविक मुद्दों पर प्रतिस्पर्धा करते हैं, तो यह लोकतंत्र को मजबूत करने वाला कदम होगा।

तिरुवनंतपुरम निकाय चुनाव में बड़ा उलटफेर! NDA ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत, बोले पीएम मोदी- UDF और LDF से तंग आ चुका है केरल
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तिरुवनंतपुरम नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन राजग को विजयी बनाने के लिए केरल के लोगों को धन्यवाद दिया है और कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा है कि लोगों को यकीन है कि राज्य की विकास की आकांक्षाओं को राजग ही पूरा कर सकता है।

तिरुवनंतपुरम निगम चुनाव में राजग की जीत के बाद पीएम मोदी ने रविवार को सोशल मीडिया पर सिलसिलेवार पोस्ट में इस जीत को ऐतिहासिक क्षण करार दिया। उन्होंने कहा, " पूरे केरल के लोगों का धन्यवाद जिन्होंने राज्य में स्थानीय निकाय चुनावों में बीजेपी और राजग उम्मीदवारों को वोट दिया। केरल यूडीएफ और एलडीएफ से तंग आ चुका है। वे राजग को एकमात्र विकल्प के रूप में देखते हैं जो सुशासन दे सकता है और सभी के लिए अवसरों के साथ विकसित बना सकता है। धन्यवाद तिरुवनंतपुरम! "

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, "तिरुवनंतपुरम निगम में बीजेपी-राजग को मिला जनादेश केरल की राजनीति में एक ऐतिहासिक क्षण है। लोगों को यकीन है कि राज्य की विकास की आकांक्षाओं को केवल हमारी पार्टी ही पूरा कर सकती है। हमारी पार्टी इस जीवंत शहर के विकास की दिशा में काम करेगी और लोगों के लिए 'ईज़ ऑफ़ लिविंग' को बढ़ावा देगी"।

एक और ट्वीट में उन्होंने कहा , " सभी मेहनती भाजपा कार्यकर्ताओं का धन्यवाद जिन्होंने लोगों के बीच काम किया है, जिससे तिरुवनंतपुरम निगम में शानदार परिणाम सुनिश्चित हुआ है। आज केरल में पीढ़ियों के कार्यकर्ताओं के काम और संघर्षों को याद करने का दिन है, जिन्होंने जमीनी स्तर पर काम किया, जिससे आज का परिणाम सच हुआ। हमारे कार्यकर्ता हमारी ताकत हैं और हमें उन पर गर्व है!"

उल्लेखनीय है कि तिरूवनंतपुरम निगम चुनाव में राजग ने 101 सदस्य वाले निगम में 50 सीटें जीतकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। इस तरह तिरुवनंतपुरम निगम में वाम लोकतांत्रिक मोर्चे का चार दशक से भी लंबे समय से चला आ रहा वर्चस्व समाप्त हो गया है।

सबरीमाला मंदिर से सोने की चोरी की जांच में बड़ा खुलासा, गिरफ्त में मुख्य संदिग्ध उन्नीकृष्णन पोट्टी
तिरुवनंतपुरम। केरल के प्रसिद्ध सबरीमाला मंदिर से सोने के गायब होने की घटना की छानबीन कर रही स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) ने शुक्रवार को मुख्य संदिग्ध उन्नीकृष्णन पोट्टी को हिरासत में ले लिया। अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है। पुलिस के अनुसार, बेंगलुरु में कारोबार करने वाले पोट्टी को गुरुवार को तिरुवनंतपुरम के पास पुलिमठ इलाके में उसके घर से पकड़ा गया और क्राइम ब्रांच दफ्तर में लंबी पूछताछ की गई। सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ के नतीजों के आधार पर शुक्रवार को उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार घोषित कर दिया गया। गिरफ्तारी के बाद पोट्टी को मेडिकल चेकअप के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया। एसआईटी उसे दोपहर तक पथनमथिट्टा पहुंचाएगी, जहां रन्नी की स्थानीय कोर्ट में पेश किया जाएगा। टीम आगे की गहन जांच के लिए उसकी कस्टडी की भी मांग करने वाली है।

एसआईटी की जांच का फोकस 2019 की उस घटना पर है, जब इलेक्ट्रोप्लेटिंग के नाम पर संरक्षक देवताओं की प्रतिमाओं और गर्भगृह की दरवाजों पर लगी सोने की परत वाली तांबे की शीट्स को त्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड (टीडीबी) के अधिकारियों और सदस्यों ने पोट्टी को सौंपा था, जिसमें उनकी मिलीभगत की आशंका जताई जा रही है। इससे पहले टीडीबी की विजिलेंस विंग ने अपनी शुरुआती पड़ताल में पोट्टी से दो दिनों तक सवाल-जवाब किए थे और उसके बयान को रिकॉर्ड किया था। हाई कोर्ट ने एसआईटी को पूरी जांच खत्म करने के लिए छह हफ्तों का समय दिया है।

केरल सरकार ने लिया बड़ा फैसला... गुणवत्ता संबंधी चिंताओं के चलते गुजरात और तमिलनाडु की कंपनियों की दवाओं पर लगाया बैन
तिरुवनंतपुरम। केरल स्वास्थ्य विभाग ने गुणवत्ता और नियामक उल्लंघनों के चलते गुजरात की एक कंपनी द्वारा निर्मित दवाओं की बिक्री और वितरण पर राज्यव्यापी प्रतिबंध लगा दिया है और तमिलनाडु की एक कंपनी के सभी उत्पादों को निलंबित कर दिया है। गुजरात औषधि नियंत्रक द्वारा इस बैच को मानक गुणवत्ता का नहीं घोषित किए जाने के बाद विभाग ने रेडनेक्स फार्मास्युटिकल्स प्राइवेट लिमिटेड, अहमदाबाद, गुजरात द्वारा निर्मित रेस्पिफ्रेश टीआर सिरप (60 मिली) की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया।

केरल औषधि नियंत्रण विभाग ने तत्काल बिक्री रोकने का आदेश जारी किया। अधिकारियों ने केरल स्थित पाँच वितरकों को सभी गतिविधियाँ बंद करने और उत्पाद को तुरंत बाज़ार से वापस लेने का निर्देश दिया है। इसी से संबंधित एक कदम में राज्य सरकार ने कांचीपुरम, तमिलनाडु स्थित श्रीसन फार्मास्युटिकल्स कंपनी द्वारा निर्मित सभी दवाओं की बिक्री और वितरण को निलंबित कर दिया है। यह निर्णय तमिलनाडु औषधि नियंत्रक द्वारा कंपनी का विनिर्माण लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई के बाद लिया गया है।

स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने चेतावनी दी कि प्रतिबंधित उत्पादों को बेचते या स्टॉक करते पाए जाने वाले किसी भी फार्मेसी, वितरक या विक्रेता के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जनता से सिरप के बचे हुए स्टॉक का इस्तेमाल न करने का आग्रह किया। मंत्री ने सख्त दवा मानकों को बनाए रखने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि ये उपाय दवा सुरक्षा सुनिश्चित करने के राज्य के अडिग रुख का हिस्सा हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया कि न तो रेस्पिफ्रेश टीआर और न ही श्रीसन फार्मास्युटिकल्स के उत्पाद सरकारी अस्पतालों के माध्यम से आपूर्ति किए जाते हैं। अधिकारियों को निजी माध्यमों से घटिया दवाओं के प्रसार को रोकने के लिए निरीक्षण तेज करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त, मंत्री ने औषधि नियंत्रण विभाग को उन फार्मेसियों या स्वास्थ्य सेवा प्रतिष्ठानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया जो बिना डॉक्टर के वैध पर्चे के 12 साल से कम उम्र के बच्चों को दवाइयाँ उपलब्ध कराते हैं।

तमिलनाडु के बाद मध्य प्रदेश व केरल में भी Coldrif कफ सिरप प्रतिबंधित, छिंदवाड़ा में अब तक 10 बच्चों की मौत
भोपाल/छिंदवाड़ा। तमिलनाडु के बाद शनिवार को मध्य प्रदेश और केरल में भी कोल्ड्रिफ (Coldrif) कफ सिरप पर प्रतिबंध लगा गया है। इस कफ सिरप को पिलाने से मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में 27 दिनों के भीतर 10 बच्चों की मौत हो चुकी है।

उधर, राजस्थान में डेक्सट्रोमेथोरपन हाइड्रोब्रोमाइड कफ सिरप और उसे बनाने वाली कम्पनी केसंस फार्मा को भी प्रतिबंधित कर दिया गया। इस कम्पनी का प्लांट जयपुर में है। इस सिरप से राजस्थान में दो बच्चों की जान गई थी।

दरअसल, कोल्ड्रिफ (Coldrif) दवा की मैन्युफैक्चरिंग तमिलनाडु के कांचीपुरम में हो रही थी। बच्चों की मौत के बाद तमिलनाडु सरकार ने गुरुवार को उत्पादन और बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया था। राज्य में इस दवा के थोक और रिटेल स्टॉक को सीज कर दिया गया है।

सीएम मोहन यादव बोले – दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

इस बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक बयान जारी कर कहा है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। सीएम यादव ने ‘X’ पर लिखा, ‘छिंदवाड़ा में Coldrif सिरप के कारण हुई बच्चों की मृत्यु अत्यंत दुखद है। इस सिरप की बिक्री को पूरे मध्य प्रदेश में बैन कर दिया है। सिरप को बनाने वाली कम्पनी के अन्य प्रोडक्ट की बिक्री पर भी बैन लगाया जा रहा है।’

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘घटना के संज्ञान में आने के बाद राज्य सरकार ने तमिलनाडु सरकार को जांच के लिए कहा था। आज सुबह जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। रिपोर्ट के आधार पर कठोर एक्शन लिया गया है। बच्चों की दुखद मृत्यु के बाद स्थानीय स्तर पर काररवाई चल रही थी। राज्य स्तर पर भी इस मामले में जांच के लिए टीम बनाई गई है। दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा’

स्थानीय स्तर पर छिंदवाड़ा प्रशासन ने पहले ही Coldrif और Nextro-DS सिरप पर जिला-व्यापी प्रतिबंध लगा दिया था। अब राज्य स्तर पर विशेष जांच टीम गठित की गई है, जो सिरप के वितरण, आपूर्ति चेन और चिकित्सकों की भूमिका की गहन जांच करेगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (NCDC) की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच चुकी है, जो सैंपल जांच में सहयोग कर रही है।

स्थानीय डॉक्टरों के सुझाए गए सिरप के सेवन से बच्चों की हालत बिगड़ी

गौरतलब है कि छिंदवाड़ा के परासिया क्षेत्र में वायरल फीवर के इलाज के लिए स्थानीय डॉक्टरों के सुझाए गए इस सिरप के सेवन के बाद बच्चों की हालत बिगड़ने लगी। वे छिंदवाड़ा और नागपुर के अस्पतालों में भर्ती हुए, लेकिन कई को बचाया नहीं जा सका। परिवारों का आरोप है कि सर्दी-खांसी की सामान्य दवा ने उनके बच्चों की जान ले ली।

वहीं स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों को सलाह दी है कि बच्चों को कोई भी दवा बिना डॉक्टर की सलाह के न दें। साथ ही, जिला स्तर पर 1,400 से अधिक बच्चों का स्क्रीनिंग अभियान जारी है ताकि संभावित प्रभावित बच्चे समय रहते पहचाने जा सकें।

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने दिल्ली में मलयाली छात्रों पर हमले को लेकर शाह को लिखा पत्र
तिरुवनंतपुरम। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने नई दिल्ली में दो मलयाली छात्रों पर पुलिस द्वारा कथित तौर पर किए गए हमले के मामले में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर हस्तक्षेप और उच्च-स्तरीय जांच की मांग की है। यह घटना दिल्ली विश्वविद्यालय के जाकिर हुसैन कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रों, आई.डी. अश्वनाथ और के. सुधीन के साथ हुई, जिन्हें कथित तौर पर पुलिस ने हिंदी बोलने के लिए मजबूर किया और फिर उनके साथ क्रूरता की।

इस घटना पर गहरा दुख जताते हुए विजयन ने कहा कि यदि ये आरोप सत्य पाए जाते हैं, तो दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। अपने पत्र में उन्होंने शाह से कहा, "देश के विभिन्न हिस्सों से आए छात्र अलग-अलग राज्यों में शिक्षा ग्रहण करते हैं। उनकी भाषा और सांस्कृतिक पहचान का सम्मान किया जाना चाहिए। इस तरह के पुलिस उत्पीड़न की खबरें अत्यंत चिंताजनक हैं।"

उन्होंने आगे कहा कि कानून लागू करने वाली एजेंसियों का दायित्व नागरिकों को उत्पीड़न और असामाजिक तत्वों से बचाना है। "यदि पुलिस ही इस तरह का व्यवहार करेगी, तो यह अन्य लोगों को छात्रों और प्रवासी श्रमिकों को निशाना बनाने के लिए उकसाएगा।" विजयन ने शाह से 24 सितंबर को हुई इस घटना की निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध जांच सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है।

यह भी पढ़ेंः लद्दाख हिंसा: वांगचुक की रिहाई के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंची उनकी पत्नी, गिरफ्तारी को बताया गैर कानूनी

राहुल को धमकी देने को लेकर केरल में कांग्रेस आज करेगी भाजपा के विरोध में प्रदर्शन
तिरुवनंतपुरम। कांग्रेस लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को एक निजी टेलीविजन चैनल पर बहस के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रवक्ता की ओर से दी गई जान से मारने की धमकी के खिलाफ सोमवार को केरल में राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन करेगी।

केरल प्रदेश कांग्रेस (केपीसीसी) के अध्यक्ष एवं विधायक सनी जोसेफ ने कहा कि राज्य भर की प्रखंड कांग्रेस समितियां आज शाम विरोध मार्च निकालेंगी और धमकी के लिए ज़िम्मेदार भाजपा प्रवक्ता के खिलाफ तुरंत आपराधिक मामला दर्ज करने और उसकी गिरफ़्तारी की मांग करेंगी।

राज्य सरकार पर भाजपा नेता को बचाने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि इतने गंभीर मामले में कार्रवाई न करना मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) और भाजपा के बीच राजनीतिक सांठगांठ को दर्शाता है। उन्होंने आरोप लगाया, "लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ) सरकार का रुख़ दिखाता है कि उसकी वफ़ादारी किसमें है।"

उन्होंने राहुल गांधी को एक ऐसा नेता बताया जिन्होंने संसद के अंदर और बाहर धर्मनिरपेक्षता, राष्ट्रीय एकता और जनहित के मुद्दों का लगातार बचाव किया है। उन्होंने आरोप लगाया, "भाजपा राहुल गांधी के विचारों का राजनीतिक रूप से सामना नहीं कर सकती, इसलिए वह उन्हें धमकियां दे रही है और शारीरिक रूप से चुप कराने की कोशिश कर रही है। कार्रवाई न करके केरल सरकार अप्रत्यक्ष रूप से नफरत फैलाने वाले भाजपा नेताओं को संरक्षण और प्रोत्साहन दे रही है।"

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ऐसी धमकियों से नहीं डरेगी। केपीसीसी प्रमुख ने कहा कि पार्टी राजनीतिक और कानूनी दोनों तरह से ऐसी धमकियों का विरोध करेगी।

यह भी पढ़ेंः Asia Cup 2025: जीत के बाद मालामाल हुई भारतीय टीम, BCCI ने की पैसों की बरसात

Lionel Messi in India: भारत आएंगे फुटबॉल स्टार लियोनेल मेसी, केरल में फ्रेंडली मैच खेलेगी अर्जेंटीना की टीम
आयर्स। लियोनेल मेसी की अर्जेंटीना टीम नवंबर में भारत आएगी और केरल में एक अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल फ्रेंडली मैच खेलेगी। भारत में अर्जेंटीना की विश्व चैपियन टीम किस टीम के साथ मैच खेलेगी इसकी अभी घोषणा नहीं हुई है। यह मेसी और अर्जेंटीना पुरुष फुटबॉल टीम की 2011 के बाद भारत में पहली यात्रा होगी। उस समय उन्होंने कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में वेनेजुएला के खिलाफ फ्रेंडली मैच खेला था। उस मैच में निकोलस ओटामेंडी ने गोल किया और अर्जेंटीना ने 1-0 से जीत दर्ज की थी।

अर्जेंटीना फुटबॉल एसोसिएशन (एएफए) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी और ला अल्बिसेलेस्ते के इस साल होने वाले फ्रेंडली मैचों का शुरुआती प्रोग्राम जारी किया। नवंबर के मैच तीन मुकाबलों का हिस्सा होंगे, जो फीफा इंटरनेशनल विंडो के दौरान खेले जाएंगे। बाकी दो मैच लुआंडा अंगोला में होंगे। एएफए ने बयान में कहा, “लियोनेल स्कालोनी के नेतृत्व वाली अर्जेंटीना टीम के पास 2025 में दो फीफा फ्रेंडली विंडो होंगी।

पहली अक्टूबर में (दस से 14 तारीख तक) अमेरिका में होगी, जहां प्रतिद्वंदी और शहर तय किए जाएंगे। दूसरी 10 से 18 नवंबर तक होगी, जिसमें लुआंडा (अंगोला) और केरल (भारत) में मैच खेले जाएंगे, प्रतिद्वंदी बाद में तय होंगे।” फ्रेंडली मैच के लिए केरल में सटीक जगह और शहर का ऐलान भी बाद में किया जाएगा।

कोच्चि का जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम राज्य का सबसे बड़ा फुटबॉल मैदान है। मेसी दिसंबर में भारत के व्यक्तिगत दौरे पर भी आएंगे। यह प्रमोशनल इवेंट 'गोट टूर ऑफ इंडिया 2025' नाम से होगा, जिसमें कोलकाता, अहमदाबाद, मुंबई और नई दिल्ली शामिल रहेंगे। 38 साल के मेसी बीजिंग 2008 ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। उन्होंने 2022 में अर्जेंटीना को फीफा विश्व कप जिताया और पिछले साल दूसरी बार कोपा अमेरिका भी जीता।

ये भी पढ़े : UP T20 League : कानपुर की लगातार चौथी हार, नमन की घातक गेंदबाजी से नोएडा किंग्स को मिली शानदार जीत

2019 से 2025 के बीच राजधानी में डूबने की घटनाओं में विदेशियों सहित 352 लोगों की मौत
तिरुवनंतपुरम। केरल की राजधानी जिले में 2019 से 2025 के बीच डूबने की घटनाओं में 352 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, जिनमें बच्चे और विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। यह जानकारी राज्य अग्निशमन एवं बचाव विभाग के आंकड़ों से सामने आई है। इन दुखद घटनाओं को देखते हुए ज़िला प्रशासन ने विश्व डूबना रोकथाम दिवस के अवसर पर एक राज्यव्यापी जागरूकता अभियान शुरू किया है, जिसका उद्देश्य डूबने की घटनाओं को रोकना है। आंकड़ों के अनुसार, डूबने की घटनाओं में अधिकांश पीड़ित युवा लड़के हैं, और कई बार कुशल तैराक भी इन हादसों का शिकार हो चुके हैं।

इस समस्या से निपटने के लिए प्रशासन ने स्कूलों में जल सुरक्षा और डूबने से बचाव के लिए जागरूकता कार्यक्रम शुरू करने का निर्णय लिया है। ज़िला कलेक्टर अनु कुमारी ने बताया कि “जीवनम - जल के साथ सतर्कता” के संदेश के साथ इस अभियान को सोशल मीडिया के माध्यम से और व्यापक किया जाएगा। इस पहल का लक्ष्य जल सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करना और ऐसी त्रासदियों को कम करने के लिए प्रभावी कदम उठाना है।

प्रशासन ने ज़िले में 16 ऐसे स्थानों की पहचान की है, जहां डूबने का जोखिम अधिक है। इनमें कल्लार, कोल्लम पूझा, अरुविप्पुरम, मनकायम, चेलान्ची, पालोड, अरुविक्करा बांध, वट्टियूरकावु अयिरवल्ली थंपुरन मंदिर कदवु, नेय्यर जलाशय, मूनाट्टुमुक्कू, आनंदेश्वरम, पूवनपारा, कुंडमंकादावु, कूवक्कुडी ब्रिज, अरुविप्पुरम और पोझिक्कारा शामिल हैं। इन क्षेत्रों को आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत खतरनाक स्थानों के रूप में घोषित करने की प्रक्रिया शुरू की गई है, जिसमें अग्निशमन एवं बचाव सेवाएं, पर्यटन विभाग और स्थानीय स्व-शासन संस्थाएं सहयोग कर रही हैं।

इसके तहत पूरे साल विभिन्न उपाय किए जाएंगे, जैसे चेतावनी बोर्ड लगाना, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता बढ़ाना, और जल सुरक्षा से संबंधित कार्यक्रम आयोजित करना। इन जोखिम वाले स्थानों पर लाइफगार्ड तैनात करने और प्राथमिक चिकित्सा केंद्र स्थापित करने की योजना भी बनाई जा रही है। साथ ही, अग्निशमन और बचाव विभाग द्वारा स्कूलों और जल से संबंधित कार्य करने वाले लोगों के लिए जागरूकता सत्र और लाइव प्रदर्शन आयोजित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ेः बिहार में पत्रकारों की हुई बल्ले-बल्ले, हर महीने होगी पैसों की बारिश

केरल में सिंगापुर कार्गो शिप में आग पर काबू पाने में जुटी Indian Coast Guard, 18 सदस्यों को बचाया, 4 लापता
कोच्चि । सिंगापुर के ध्वज वाले कंटेनर पोत में लगी आग पर काफी हद तक नियंत्रण पा लिया गया है। रक्षा सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि जहाज फिलहाल स्थिर है, लेकिन बंदरगाह की तरफ करीब 10 से 15 डिग्री झुका हुआ है। उन्होंने बताया कि इलाके में बारिश हुई है। उन्होंने बताया कि तटरक्षक बल का डोर्नियर विमान खराब मौसम के कारण सुबह उड़ान नहीं भर पाया।

हालांकि, अब यह अभी उड़ान में है और अपना काम कर रहा है। सूत्रों ने बताया कि विमान के अपना अभियान पूरा करने और सुरक्षित रूप से उतरने के बाद आगे की जानकारी मिलने की उम्मीद है। सोमवार को सिंगापुर के ध्वज वाले जहाज एमवी वान हाई 503 में एक कंटेनर विस्फोट के बाद भीषण आग लग गई।

जहाज के चालक दल के 18 सदस्यों को बचा लिया गया, जबकि चार अब भी लापता हैं। यह घटना भारतीय समयानुसार सुबह लगभग 9.20 बजे, केरल के कन्नूर जिले में अझिक्कल से लगभग 44 समुद्री मील दूर तथा कोच्चि से लगभग 130 समुद्री मील उत्तर-पश्चिम में हुई।

ये भी पढ़े : Lalu Yadav Birthday 78th : Lalu Prasad Yadav ने तलवार से 78 किलो का काटा केक, आवास पर RJD कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न