CBGanj - Amrit Vichar

फिल्मी स्टाइल में चोरी:सुरंग बनाकर गोदाम में घुसे चोर, 28 लाख के कॉपर स्क्रैप पर किया हाथ साफ
बरेली, अमृत विचार। सीबीगंज क्षेत्र में सुरंग बनाकर गोदाम में घुसे चोर 28 लाख रुपये का स्क्रैप चोरी कर फरार हो गए। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच कर गोदाम मालिक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइंस में भटनागर कॉलोनी निवासी शिवानी जैन ने बताया कि वह पदमावती एसोसिएट की मालिक है। उनकी फर्म विभिन्न विभागों द्वारा अप्रयोग की गई सामग्री को नीलामी में खरीदती है। इस सामान को रखने के लिए फर्म ने सीबीगंज क्षेत्र के महेशपुरा में 1500 गज में एक गोदाम बनाया है। 28 अप्रैल को उनके पति पंकज जैन गोदाम का निरीक्षण करने गए थे। उन्होंने देखा कि पिछली दीवार के पास गड्डा खोदकर सुरंग बनाकर अंदर घुसे चोर कॉपर स्क्रैप चोरी कर ले गए। पंकज जैन के अनुसार चोर 28 लाख रुपये का करीब 2 टन स्क्रैप ले गए। उनकी सूचना पर पुलिस ने गोदाम में जाकर जांच की।
इंसेट

चार माह पहले भी हुई थी चोरी
गोदाम में चार माह पहले भी चोर लाखों रुपये का सामान चोरी करके ले गए थे। संजय जैन ने बताया के गोदाम में 10 जनवरी को भी चोरी हुई थी। चोर 10 से 12 लख रुपए का कॉपर और पीतल का स्क्रैप चोरी कर ले गए थे। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज देकर मुकदमा दर्ज कराया मगर पुलिस ने मामले में गंभीरता नहीं दिखाई जिसके चलते चोरों ने दोबारा इतनी बड़ी वारदात को अंजाम दिया।

बंद घर में लाखों की चोरी
इज्जतनगर थाना क्षेत्र के महानगर कॉलोनी निवासी ओमप्रकाश राय ने बताया कि 31 जनवरी को वह बेंगलुरू में अपनी बेटी के पास पत्नी के साथ गया था। 16 अप्रैल को वापस लौटा तो देखा कि घर के किचन में लगे एग्जास्ट फैन के रास्ते से घुसे चेार चांदी के सिक्के, चांदी के बर्तन, जेवर के अलावा एक मोबाइल चोरी कर ले गए। पीड़ित की तहरीर पर इज्जतनगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

चोरियों का नहीं हो सका खुलासा
सीबीगंज क्षेत्र में लगातार चोरी से लोगों में दहशत का माहौल है। 6 माह में थाना क्षेत्र में हुई दर्जन भर से अधिक चोरी व छिनौती की घटनाओं को पुलिस अभी तक नही खोल सकी है। कुछ घटनाओं में चोरों की तस्वीरें सीसीटीवी में कैद हो गईं फिर भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर सकी।

उर्स-ए-ताजुश्शरिया:आधी रोटी खा लेना मगर बच्चों की तालीम कराना, बेटियों को फोन से रखें दूर
बरेली, अमृत विचार। सौदागरान की गलियों और सीबीगंज की सड़कों पर शनिवार को ताजुश्शरिया के चाहने वालों का हुजूम नजर आया। सुन्नी बरेलवी मुसलमानो के मजहबी रहनुमा ताजुश्शरिया मुफ्ती मोहम्मद अख्तर रजा खां अजहरी मियां के दो दिन तक चलने वाला उर्स कुल की रस्म के बाद अपने अंजाम पर पहुंचा। काजी-ए-हिंदुस्तान मुफ्ती असजद मियां ने खास दुआ की। वहीं उर्स के मंच से उलमा ने पैगाम दिया कि भले आधी रोटी खांए मगर अपने बच्चों को तालीम जरूर दें। खास तौर से बेटियों को की तालीम पर जोर देने के साथ उनको मोबाइल फोन से दूर रखने की अपील की गई।

ताजुश्शरिया के आठवें उर्स की सरपरस्ती सज्जादानशीन काजी-ए-हिन्दुस्तान मुफ्ती मोहम्मद असजद रजा खां कादरी (असजद मियां) ने की। उर्स प्रभारी सलमान मियां और जमात रजा-ए-मुस्तफा के राष्ट्रीय महासचिव फरमान मियां दो दिन तक चलने वाले उर्स के तमाम कार्यक्रमों की निगरानी में लगे रहे। फरमान मिया ने बताया कि शनिवार को दरगाह ताजुश्शरिया पर फजर की नमाज के बाद कुरानख्वानी व नात-ओ-मनकबत की महफिल से कार्यक्रम का आगाज हुआ। सुबह 07 बजकर 10 मिनट पर मुफस्सिर-ए-आजम हिंद जिलानी मियां के कुल की रस्म अदा की गई। मुख्य कार्यक्रम सीबीगंज स्थित मदरसा जामियातुर रजा में हुआ। जोहर की नमाज के बाद कारी रिजवान ने कुरान की तिलावत से उर्स के कार्यक्रम का आगाज किया। मौलाना गुलजार रजवी ने निज़ामत की। कोलकाता से आए नामचीन नातख्वां असद इकबाल और मुंबई के रफीक रजा कादरी नात-ओ-मनकबत का नजराना पेश किया।

जमात के पूर्व प्रवक्ता समरान खान ने बताया कि मुफ्ती शाहजाद आलम मिस्बाही ने अपनी तकरीर में कहा ताजुश्शरिया ने अपनी पूरी जिंदगी मजहब व मसलक के लिए वक्फ कर दी। मसलक के फरोग के लिए दुनियाभर के दौरे किए और इल्म की शमा रौशन की। लिहाजा आज मुसलमानों को ताजुश्शरिया के नक्शे कदम पर चलते हुए अपने बच्चों को दीनी व दुनियावी तालीम देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि चाहे आधा पेट खाये लेकिन अपने बच्चों की शिक्षा पर खास ध्यान दें। खास तौर से बेटियों को तालीम जरूर दें और उनको  मोबाईल फोन से दूर रखें। काल्पी के सज्जादाशीन सैय्यद गियास मियां ने कहा कल भी बरेली मरकज था और आज भी है। कयामत तक बरेली ही मरकज रहेगा। हम किसी हम सिर्फ काजी-ए-हिन्दुस्तान असजद मियां को अपना रहबर मानते हैं।

उलमा की तकरीर के बाद मदरसा जामियातुर रजा में लाखों लोगों ने असर और मगरिब की नमाज अदा की। इसके बाद शाम को 07 बजकर 14 मिनट पर ताजुश्शरिया के कुल की रस्म अदा की गई। फातिहा फैजू नबी और कारी शरफुद्दीन और शिजरा शरीफ मुहद्दिस-ए-कबीर जिया उल मुस्तफा ने पढ़ा। काजी-ए-हिन्दुस्तान सज्जादानशीन मुफ्ती मोहम्मद असजद रजा खां कादरी ने देश में अमन-ओ-अमान और  फिलस्तीन के मुसलमानों की हिफाजत के लिए खुसूसी दुआ की।  इसी के साथ दो दिवसीय उर्स का समापन हो गया। उर्स की व्यवस्थाओं में हाफिज इकराम रजा खां, डॉक्टर महेंदी हसन, शमीम अहमद, समरान खान, कौसर अली, यासीन खान, मोईन खान आदि शामिल रहे।

Bareilly : सीबीगंज में पंजाब पुलिस की दबिश, आरोपी घर छोड़ भागे
सीबीगंज, अमृत विचार। पंजाब से बरेली लाकर कथित रूप से युवती के कथित धर्मांतरण को लेकर हिन्दू संगठन गुस्से में हैं और उसकी जल्द बरामदगी की मांग उठा रहे हैं। देर रात पंजाब पुलिस ने आरोपी की तलाश में थाना सीबीगंज क्षेत्र के गांव सरनिया गांव में दबिश दी। लोकल पुलिस भी गांववालों की सूचना पर पहुंची मगर उससे पहले ही आरोपी परिवार के लोग युवती को लेकर गायब हो गए। घर पर अब ताले पड़े नजर आ रहे हैं।

सरनिया गांव में पंजाब की युवती को लाकर कथित रूप धर्मांतरण का मामला चर्चाओं में है। गांववालों का कहना है कि आरोपी युवक पंजाब में रहकर कारचोबी का काम करता था। वहां से दूसरे समुदाय की युवती को अपने साथ ले आया और यहां उसका धर्म परिवर्तन कराकर निकाह कर लिया। सूचना के आधार पर पुलिस गांव पहुंची मगर आरोपी और उसके परिवार के लोग गायब मिले। बुधवार रात पंजाब पुलिस ने भ्गाी व में दबिश दी, लेकिन खाली हाथ लौटना पड़ा। गांव में चर्चा है कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी युवक अपने परिवार के साथ युवती को लेकर ऑटो से कहीं चला गया है। निकाह कराने वाला मौलाना भी भूमिगत बताया जा रहा है। हालांकि इस बारे में पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। पुलिस की जांच में आरोपी के पिता पर गौकशी का मामला दर्ज निकला है। युवती को लाने ले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हिंजाम युवा के अध्यक्ष हिमांशु पटेल और हिन्दूवादी नेता निर्दोष राठौर ने कहा है कि युवती की बरामदगी कर पुलिस को पूरे मामले से परदा उठाना चाहिए।

एसएसपी ने जांच में पुलिस को जुटाया
एसएसपी अनुराग आर्य ने मामले को लेकर बताया कि आरोपी के पिता पर दो मामले दर्ज मिले हैं। गायब हुए प्रेमी युगल के बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है। यदि शिकायत मिलती है तो मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Bareilly: खलीलपुर में 300 मकानों की दोबारा पैमाइश, रामपुर रोड पर हटेगा अतिक्रमण
बरेली/सीबीगंज। नगर निगम की टीम ने सीबीगंज के खलीलपुर रोड पर स्थित 300 मकानों की दोबारा जांच और नापजोख शुरू कर इलाके में हड़कंप मचा दिया है। इन मकानों पर पूर्व में सरकारी जमीन की पैमाइश कर लाल निशान लगाए गए थे और नोटिस भी जारी हुए थे, लेकिन अतिक्रमण न हटने के कारण निगम की टीम मंगलवार को फिर फीता और सरकारी दस्तावेज लेकर मौके पर पहुंची।

टीम ने एक-एक कर मकानों के कागजातों की बारीकी से जांच की और फिर से नापजोख की प्रक्रिया पूरी की। इस सघन जांच के बाद तैयार की जा रही विस्तृत रिपोर्ट जल्द ही नगर आयुक्त को सौंपी जाएगी, जिसके आधार पर इन 300 निर्माणों के भविष्य पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

वहीं, रामपुर रोड के चौड़ीकरण में बाधा बन रहे अवैध कब्जों को हटाने के लिए निगम ने सात दिन का अल्टीमेटम जारी कर दिया है। संपत्ति अधिकारी आयुष गुप्ता ने गाटा संख्या 128 पर सरकारी जमीन दबाए बैठे अमित, सौरभ और गौरव गुप्ता को अंतिम नोटिस थमाया है। राजस्व भूचित्र के अनुसार, 55 मीटर चौड़ी सरकारी रोड पर कहीं टीन शेड तो कहीं लोहे का जीना बनाकर अवैध कब्जा किया गया है।

बताया जाता है कि पूर्व में नोटिस के बावजूद केवल अस्थायी हिस्से हटाकर औपचारिकता पूरी की गई थी, लेकिन अब तीन मीटर से अधिक के पक्के अतिक्रमण को सात दिन के भीतर स्वयं हटाने के निर्देश दिए गए हैं। इधर, कार्रवाई के दायरे में सीबीगंज इंटर कॉलेज समेत अन्य बड़े अतिक्रमणकारी भी शामिल हैं, जिन्हें स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि यदि निर्धारित समय में कब्जा नहीं हटा, तो निगम की टीम ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू करेगी।

निगम प्रशासन के स्पष्ट कर दिया है कि रामपुर रोड को चौड़ा करने के मार्ग में अब किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। खलीलपुर से लेकर रामपुर रोड तक मची इस प्रशासनिक हलचल से अवैध कब्जाधारकों में डर का माहौल है और सभी की नजरें अब नगर आयुक्त को मिलने वाली रिपोर्ट और सात दिन की समयसीमा पर टिकी हैं।

हास्य कवि सम्मेलन : सुनो गौर से पंजे वालों, फिर भी तुम में होगी खींचातानी
बरेली, अमृत विचार। सेंट्रल यूपी चैंबर्स ऑफ कॉमर्स और इंडस्ट्री सोसाइटी की ओर से रविवार की रात सीबीगंज स्थित एक होटल में हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान कवियों ने नेताओं पर व्यंग्य सुनाकर श्रोताओं को गुदगुदाया।

कवियों ने जब मंच से कविताएं सुनानी शुरू कीं तो पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। डॉ. आदित्य जैन ने जलवा है जलवा, भारत की सेना का जलवा, सुनो गौर से पंजे वालों, खरगे जी की कस्में खा लो, चाहे जितना जोर लगा, फिर भी तुम में होगी खींचातानी... आदि कविता सुनाकर समा बांध दिया।

कवयित्री शिल्पी सक्सेना ने कहा- तन कर खड़े हुए हिमालय की तरह कट गए सर मगर झुके नहीं, राष्ट्र हित का नया सूरज वन कर रहे। इसी तरह हास्य कवि गौरव चौहान, डॉ. मोनिका अग्रवाल आदि ने भी अपनी अपनी कविता सुनाकर सभी को झूमने पर विवश कर दिया।

इससे पूर्व हास्य कवि सम्मेलन का शुभारंभ वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ अरुण कुमार, बिथरी विधायक डॉ राघवेंद्र शर्मा, मीरगंज के विधायक डॉ. डीसी वर्मा, बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति डॉ. केशव अग्रवाल, चैंबर के अध्यक्ष राजेश गुप्ता व सचिव डॉ. प्रमेंद्र माहेश्वरी ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

हास्य कवि सम्मेलन में मुख्य रूप से कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, डॉ. डीसी वर्मा, आदित्य मूर्ति, केबी अग्रवाल, व्यापारी नेता राजेंद्र गुप्ता, वरुण गुप्ता, प्रकाश चंद्र गुप्ता, सुधीर गुप्ता, दिनेश सिंह आदि बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे। हास्य कवि सम्मेलन देर रात तक चलता रहा। हल्की सर्दी में भी लोग कवियों को सुनने के लिए बैठे रहे।

पांच दिन जांच : करोड़ों की कर चोरी की आशंका, आयकर टीम दिल्ली रवाना
सीबीगंज, अमृत विचार। मंगलवार देर शाम से सीबीगंज स्थित सुपीरियर शराब फैक्ट्री में शुरू हुई आयकर विभाग की जांच शनिवार देर शाम 7 बजे समाप्त हो गयी। फैक्ट्री से करीब 23 साल पुराने सभी दस्तावेज लेकर जांच टीम दिल्ली लौट गयी। कागजातों और पूछताछ के बद करोड़ों रुपये की आयकर चोरी की आशंका जताई गयी है।

शुक्रवार को टीम ने जांच के पांचवें दिन फैक्ट्री से जुड़े ट्रांसपोर्टरों व भूसी सप्लायर सहित अन्य लोगों को पुलिस के माध्यम से फैक्ट्री बुलाकर सघन पूछताछ की। आधा दर्जन लोगों से तमाम सवाल किए। इसके बाद टीम ने फैक्ट्री के आय-व्यय से जुड़े संबंधित दस्तावेजों को कब्जे में ले लिया।

दरअसल, सीबीगंज स्थित सुपीरियर शराब फैक्ट्री में मंगलवार देर शाम करीब 7 बजे दिल्ली की आयकर विभाग की टीम ने छापा मारा था। तभी से पीएसी की सुरक्षा में लगातार जांच चल रही थी। आयकर टीम ने छानबीन के दौरान वर्ष 2003 तक के दस्तावेज, लैपटॉप, कंप्यूटर आदि दस्तावेजों को कब्जे में लेकर जांच की।

करीब नब्बे घंटे से अधिक समय तक कागजात खंगाले। छानबीन में आयकर टीम को आयकर चोरी के कई सबूत हाथ लगे हैं। प्रारंभिक जांच के बाद अब टीम कागजातों की सघन जांच करेगी, इसलिए जांच पूरी कर फैक्ट्री का डाटा अपने कब्जे में लेकर टीम शनिवार देर शाम दिल्ली के लिए रवाना हो गई। आयकर टीम दिल्ली स्थित अपने मुख्यालय को डाटा सौंपेगी, जिसके बाद आगे की कार्रवाई शुरू होगी।

दो दिन से फैक्ट्री में उत्पादन ठप
सुपीरियर फैक्ट्री में आयकर टीम की जांच लगातार जारी रहने वजह से शुक्रवार से उत्पादन ठप रहा। शनिवार को भी उत्पादन नहीं हुआ। बड़ी संख्या में कर्मचारियों से भी आयकर टीम ने पूछताछ की थी। प्लांट में उत्पादन रविवार को शुरू होने पर भी संशय बना हुआ है।

Bareilly : सीबीगंज में शराब फैक्ट्री पर आयकर छापा, 30 घंटे से खंगाले जा रहे कागजात
बरेली, अमृत विचार। शराब कारोबार में करोड़ों रुपये की आयकर चोरी की आशंका पर दिल्ली और लखनऊ की आयकर टीमों ने मंगलवार की देर शाम सीबीगंज की सुपीरियर शराब फैक्ट्री पर छापा मारा। पांच गाड़ियों से पहुंचे अधिकारी 30 घंटे से ज्यादा समय से फैक्ट्री में कई ब्रांड की देसी और अंग्रेजी शराब के उत्पादन और बिक्री के रिकार्ड खंगाल रहे हैं। फैक्ट्री के अंदर एक ट्रक पीएसी के जवान डेरा जमाए हैं। आयकर टीमों ने मालिक, मैनेजर सहित कई सीनियर पदाधिकारियों के साथ वरिष्ठ कर्मचारियों के मोबाइल कब्जे में ले लिए हैं। आयकर विभाग की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है लेकिन चर्चा हो रही है कि आयकर डेटा में हेरफेर कर कई करोड़ रुपये की आयकर चोरी की आशंका है।

फैक्ट्री के आसपास रहने वाले लोगों ने बताया कि मंगलवार की देर शाम करीब 7 बजे एक साथ पांच गाड़ियां एक पीएसी गाड़ी के साथ फैक्ट्री पहुंची और फैक्ट्री के अंदर दाखिल होते ही पूरे परिसर को सुरक्षा घेरे में ले लिया। मुख्य गेट के अंदर ताला लगाकर फैक्ट्री परिसर में बने गोदाम, उत्पादन क्षेत्र, आफिस और अकाउंट सेक्शन की घेराबंदी की। फैक्ट्री कर्मचारियों के फोन जब्त कर छानबीन शुरू की। फैक्ट्री में कई ब्रांड की देसी-अंग्रेजी शराब बनती है। टीमों ने मुख्य कार्यालय के लैपटॉप, कंप्यूटर, रजिस्टर आदि कागजातों को अपने कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की। इस दौरान फैक्ट्री के अंदर-बाहर कर्मचारियों का आवागम पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया। देर रात तक आसपास की फैक्ट्री संचालकों को आयकर छापे की भनक तक नहीं लगी।

इधर, बुधवार तड़के टीमें फ्रेश होने के लिए चली गईं। कुछ देर बाद फैक्ट्री परिसर लौटीं, तब अन्य फैक्ट्री मालिकों सहित फैक्ट्री पहुंचने वाले कर्मचारियों में खलबली मची। इधर, चर्चा हाे रही है कि सुपीरियर शराब फैक्ट्री की ओर से जमा किए जा रहे आयकर रिकॉर्ड में बड़े पैमाने पर अनियमितता मिली है। दिल्ली के अधिकारियों ने गोपनीय रूप से डेटा जुटाया, उसकी प्रारंभिक जांच में आयकर चोरी की आशंका हुई। इसके बाद ही टीमों ने फैक्ट्री पर छापा मारा। छानबीन के दौरान किसी प्रकार का कोई विरोध न हो, इसके मद्देनजर पीएसी जवानों को भी टीम साथ लेकर पहुंची थी। पीएसी का ट्रक फैक्ट्री के अंदर ही खड़ा कराया गया है, जबकि सीबीगंज थाना पुलिस चार कदम दूर थी, लेकिन स्थानीय पुलिस को सूचना नहीं दी।

कर्मचारियों को सघन जांच कर एक-एक कर आने-जाने दिया
आयकर अधिकारियों ने फैक्ट्री परिसर के गोदामों में मौजूद मजदूरों के भी मोबाइल जब्त किए, लेकिन शटर नीचे कर उन्हें काम करने की अनुमति दी। शिफ्ट खत्म होने पर एक-एक कर्मचारी की जांच के बाद टीम ने उन्हें फैक्ट्री से बाहर जाने दिया। कर्मचारियों को पूरी तरह नहीं रोका। आवश्यक उत्पादन कार्य प्रभावित न हो, इसके लिए सीमित आवाजाही कर दी। बुधवार दोपहर कई कर्मचारी फैक्ट्री के अंदर-बाहर गए। उनके हाथ में टिफिन भी थे। इस दौरान कर्मचारियों ने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। गेट पर तैनात फैक्ट्री के सुरक्षा गार्डों ने इतना बताया कि आयकर अधिकारी जांच कर रहे हैं, पीएसी भी अंदर है, इसके अलावा कुछ नहीं बताया।

इस बार आयकर छापे के पैटर्न में दिखा बदलाव
इस बार आयकर अधिकारियों ने छापे के पैटर्न में बदलाव किया। बरेली में अभी तक कई प्रतिष्ठानों पर छापे मारे गए, लेकिन ज्यादातर में तड़के 4-5 बजे या फिर 7-8 बजे टीमें पहुंची। सुपीरियर शराब फैक्ट्री में छापे के मामले में आयकर टीमों ने छापा मारने का समय देर शाम का तय किया। मंगलवार की देर शाम करीब 7 बजे से चल रहे आयकर छापे की जानकारी बुधवार दोपहर तक उद्यमियों के कानों तक पहुंची। इसके बाद शराब कारोबार से जुड़े तमाम व्यापारियों के भी फोन आपस में घनघनाए और एक-दूसरे को कॉल कर अपडेट लेने की कोशिश करते रहे।

Bareilly : सीबीगंज में सुपीरियर शराब फैक्ट्री पर इनकम टैक्स का छापा
बरेली, अमृत विचार। मंगलवार की देर शाम 8 बजे से लखनऊ और दिल्ली की कई टीमें फैक्ट्री में माल खरीदने और बेचने के कागजात खंगाल रही हैं, सभी कर्मचारियों के मोबाइल स्विच ऑफ करके जमा कर लिए हैं, फैक्ट्री के अंदर बाहर किसी को आने-जाने की अनुमति नहीं दी गई है, बड़ी संख्या में कर्मचारी अंदर हैं, बाहर कड़ा पहरा है, कई गाड़ियां बाहर ख़डी हैं, सुपीरियर शराब फैक्ट्री में छापा मारने पहुंची हैं।

मंगलवार की देर शाम 8 बजे से टीम सुपीरियर शराब फैक्ट्री में पहुंच गई, दिल्ली लखनऊ की टीमें बताई जा रही है, शाम से फैक्ट्री में ही कर्मचारियों को रोके रखा है।

Bareilly: BDA ने चार अवैध कॉलोनियां कीं ध्वस्त...दो अवैध निर्माण भी किए सील
बरेली, अमृत विचार। सीबीगंज के बाद बीडीए की कार्रवाई बुधवार को कैंट इलाके में हुई। टीम ने अवैध रूप से विकसित की जा रहीं चार कॉलोनियों को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया और दो अवैध निर्माण भी सील किए।

बीडीए के सहायक अभियंता गजेंद्र पाल शर्मा ने बताया कि कैंट के नकटिया में सद्दाम की ओर से लगभग 10 बीघा क्षेत्रफल में बिना विकास प्राधिकरण की स्वीकृति के भूखंडों का चिन्हांकन, सड़क, नाली और चहारदीवारी आदि का कार्य किया जा रहा था जिसको बीडीए ने ध्वस्त कर दिया है। इसके साथ ही नकटिया में ही ओम पाल की ओर से भी लगभग 10 बीघा क्षेत्रफल में बिना विकास प्राधिकरण की स्वीकृति के कॉलोनी बसाने की तैयारी को लेकर भूखंडों का चिन्हांकन, सड़क, नाली, साइट ऑफिस का निर्माण किया जा रहा था।

इसके अलावा बुद्धवा द्वारा नकटिया में लगभग 3 बीघा क्षेत्रफल में भी अवैध रूप से कॉलोनी बसाने को लेकर कार्य किए जा रहे थे। नूर हसन भी नकटिया में लगभग 4 बीघा क्षेत्रफल में अवैध कॉलोनी बसा रहा था। बीडीए की टीम ने चारों अवैध कॉलोनियों के निर्माण को ध्वस्त कर दिया। वहीं पीलीभीत रोड पर गांव मुड़िया अहमद नगर में साक्षी ने लगभग 105 वर्ग मीटर में चहारदीवारी कराते हुए और मठ लक्ष्मीपुर में भूनेश गंगवार 150 वर्ग मीटर में आवासीय निर्माण करा रहे थे। इन दोनों निर्माण को सील कर दिया गया है।

Bareilly: खेतों में विकसित को रहीं दो अवैध कॉलोनी को ध्वस्त किया
बरेली, अमृत विचार। बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) की टीम ने गुरुवार को सीबीगंज क्षेत्र में खेतों में विकसित हो रहीं दो अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त कर दिया।

बीडीए के सहायक अभियंता धर्मवीर सिंह ने बताया कि सीबीगंज के बंडिया में अमित अग्रवाल उर्फ राजा व कमल बेदी उर्फ सोनू पंजाबी की ओर से लगभग 100 बीघा क्षेत्रफल में बिना विकास प्राधिकरण की स्वीकृति के भूखंडों का चिह्नकांन, सड़क, नाली व बाउंड्रीवाल आदि का कार्य किया जा रहा था। जिसे बीडीए ने ध्वस्त कर दिया।

इसके अलावा ट्यूलिया में बाबू राम, संजीव, विरेन्द्र, रविन्द्र आदि की ओर से लगभग 20 बीघा क्षेत्रफल में बिना विकास प्राधिकरण की स्वीकृति के भूखंडों का चिन्हांकन, सड़क, नाली व बाउंड्रीवाल का कार्य कराया जा रहा था जिस ध्वस्त कर दिया गया। धर्मवीर सिंह ने बताया कि किसी भी भूखंड पर निर्माण या प्लाटिंग करने से पहले प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृति लेना अनिवार्य है।

Bareilly: 18 बीघा में बसाई जा अवैध कॉलोनी पर चला BDA का बुलडोजर
बरेली, अमृत विचार। बरेली विकास प्राधिकरण के तमाम प्रयासों के बाद भी अवैध निर्माण रुक नहीं रहा है। मंगलवार को सीबीगंज में 18 बीघा भूमि पर अवैध रूप से कॉलोनी निर्माण का कार्य चल रहा था, जिसे बीडीए की प्रवर्तन टीम ने बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया।

बीडीए के सहायक अभियंता धर्मवीर ने बताया कि किस्मत अली और साबिर अली गांव बंडिया में लगभग 18 बीघा क्षेत्रफल में बिना विकास प्राधिकरण की स्वीकृति के भूखंडों का चिह्नांकन, सड़क व बाउन्ड्रीवाल समेत अन्य कार्य करते हुए अवैध कालोनी का निर्माण कार्य करा रहे थे, जिसे नियमानुसार ध्वस्त कर दिया गया है।

बताया कि उप्र नगर योजना एवं विकास अधिनियम-1973 के तहत किसी भी व्यक्ति द्वारा निर्माण व प्लाटिंग करने से पहले बरेली विकास प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत कराना अनिवार्य है। बिना मानचित्र स्वीकृत कराये प्लाटिंग करना या भवन निर्माण करना पूरी तरह से अवैध है। ऐसा करने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Bareilly: बाइक एजेंसी में लाखों की चोरी, सीसीटीवी भी ले गए चोर
सीबीगंज, अमृत विचार। सीबीगंज में बाइक एजेंसी की दीवार पर लगे कांटे वाले तार काटकर घुसे अज्ञात चोरों ने पहले सीसीटीवी कैमरे तोड़े और फिर ऑफिस की ग्रिल काटकर दराज में रखे करीब चार लाख रुपये, 20 चांदी के सिक्के और अन्य सामान लेकर फरार हो गए। सूचना पर सीबीगंज पुलिस के साथ ही फोरेंसिक टीम और डॉग स्कॉट मौके पर पहुंची।

गांधीपुरम निवासी मनीष खंडेलवाल की सीबीगंज क्षेत्र में महेशपुरा रामपुर रोड स्थित पर खंडेलवाल ऑटोमोबाइल (हीरो बाइक) एजेंसी है। उन्होंने बताया कि सोमवार रात को वह एजेंसी को बंद करके गए थे। डयूटी पर गार्ड तैनात था। रात में किसी समय चोर एजेंसी के पीछे की दीवार के तार काटकर अंदर घुस गए फिर सीसीटीवी कैमरे तोड़े। उसके बाद ऑफिस की खिड़की की ग्रिल को कटर से काटकर चोर अंदर घुस गए।

चोर कैश रूम की दराज में रखे बिक्री के करीब चार लाख रुपये, गिफ्ट में देने के लिए रखे 20 चांदी के सिक्के, पूजा स्थल पर रखे कुछ चांदी के सिक्के और करीब सात हजार रुपये की रेजगारी व अन्य सामान ले गए। सुबह जब वह एजेंसी पर पहुंचे तब घटना की जानकारी हुई। थाने पर सूचना देने के काफी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद फोरेंसिक टीम और डॉग स्कॉड बुलाया गया। चोर तार कटर और रिंच मौके पर छोड़ गए। चोर टूटे हुए सीसीटीवी कैमरे अपने साथ ले गए। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।