indecency - Amrit Vichar

हमीरपुर में महिला को लात मारने वाला दरोगा लाइन हाजिर, जानें पूरा मामला
हमीरपुर। उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले के सुमेरपुर कस्बे में महिला के साथ अभद्रता और लात मारने के आरोप में एक दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक ने शुक्रवार को यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार गुरुवार शाम ई-रिक्शा चालक और एक महिला के बीच विवाद हो रहा था।

इसी दौरान मौके पर पहुंचे दरोगा शिवशंकर पांडेय ने बीच-बचाव के दौरान महिला के साथ बदसलूकी की और उसे लात मारते हुए थाने ले जाने का प्रयास किया। घटना को वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने मोबाइल में कैद कर लिया, जिसका वीडियो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया।

पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच क्षेत्राधिकारी (सीओ) सदर राजेश कमल को सौंपी। प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए जाने पर देर रात ही दरोगा शिवशंकर पांडेय को लाइन हाजिर कर दिया गया। साथ ही उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। पुलिस का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

डॉक्टर पर आशा बहू से अभद्र व्यवहार करने का आरोप... महिला अस्पताल से चीखते हुए निकली बाहर, रो-रोकर किया प्रदर्शन
अयोध्या, अमृत विचार: जिला महिला अस्पताल के एक चिकित्सक पर आशा के साथ अभद्र व्यवहार करने व गंदी बात कहने का आरोप लगा है। नाराज आशा बहू रोते हुए चिकित्सालय से बाहर निकली और चीख-चीखकर डॉक्टर पर कार्रवाई किए जाने की मांग को लेकर हंगामा काटा। इस दौरान उनके साथ कई और आशा बहुएं भी आ गईं। अस्पताल के बाहर ही डॉक्टर के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। घंटों अफरा-तफरी की स्थिति रही। आरोप है कि चिकित्सक ने आशा की लिपस्टिक पर टिप्पणी की थी।

मसौधा ब्लॉक के मिर्जापुर की आशा रेखा देवी मरीज लेकर आई थीं। मरीज करिश्मा सिंह पत्नी जयप्रकाश का आयुष्मान कार्ड बना हुआ है। ऑपरेशन की तैयारी चल रही थी। आरोप है कि एनेस्थेटिस्ट डॉ. प्रभास ने कहा कि तुम्हारे मरीज को खांसी आ रही है। सर्दी हो रखी है। आशा रेखा ने कहा कि मरीज को भांप दिला दीजिए। आरोप है कि डॉ.प्रभास ने बोला, किसी डॉक्टर से लिखवाकर लाओ। रेखा का कहना था कि एक डॉक्टर भाप के लिए लिखने को तैयार हो गईं। रेखा का आरोप है कि डॉ. प्रभास ने फाइल पर लिखवा लिया कि बच्चे को कोई दिक्कत होगी तुम जिम्मेदार बनोगी। मरीज के परिजनों से बोला कि क्या यह जिम्मेदारी लेंगी। यहां लाली-लिपिस्टक लगाकर चली आती हैं। रेखा का आरोप है कि दो दिन पहले भी मेरे साथ डॉक्टर ने अभद्रता की थी। अस्पताल के बाहर रोते हुए प्रदर्शन कर रही रेखा ने बताया कि डॉ. प्रभास ने लाली-लिपस्टिक वाली बात कही तो मैंने भी बोल दिया कि शादी-शुदा हूं। घर में पति हैं। आशा कार्यकत्री हूं। कम पैसे में ही बच्चों को भी पालती हूं। इसका मतलब यह नहीं कि हम गलत हैं। अक्सर आशाओं को दबाने का काम किया जाता है। मैं सीएमओ ऑफिस ही नहीं बल्कि मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी डॉक्टर प्रभास की शिकायत करूंगी।

आशाओं से वार्ता की जा रही है। भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति नहीं होने का आश्वासन दिया गया है।-डॉ. विभा कुमार, सीएमएस, महिला अस्पताल

लखनऊ : सोशल मीडिया पर पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर से अभद्रता, रिपोर्ट दर्ज
लखनऊ, अमृत विचार। सोशल मीडिया पर पूर्व आईपीएस अधिकारी और अधिकार सेना के अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाले व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। गोमतीनगर पुलिस ने यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश और पूर्व आईपीएस की शिकायत के आधार पर की है। मामले की जांच जारी है।

अमिताभ ठाकुर के मुताबिक, 17 जून को पश्चिम बंगाल ट्रेन हादसे के बाद उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से इस्तीफा मांगने की अपील की थी। इसी पर कॉमन_सिटिजन_जोधपुर नामक फर्जी आईडी (@May_1_ask_U) ने उनके खिलाफ अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया और हादसे को तोड़फोड़ से जोड़ते हुए आरोप लगाए। 18 जून को उसी आईडी से दोबारा पोस्ट किया गया जिसमें पूर्व आईपीएस के अनुसार विवादित और अपमानजनक टिप्पणियां थीं।

पुलिस ने प्रारंभिक रूप से रिपोर्ट दर्ज नहीं की, लेकिन अमिताभ ठाकुर की कोर्ट अर्जी के बाद गोमतीनगर थाने ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दी। इंस्पेक्टर के मुताबिक, मामले की जांच अभी जारी है।

Bareilly: भाजपा नेता से बोला कर्मचारी...योगी जी से ही ले लो बिजली
बरेली, अमृत विचार। शहर में लगातार हो रही बिजल कटौती से उपभोक्ता परेशान हैं। बिजली कटौती की शिकायत पर कर्मचारी अभद्रता पर उतारू हो रहे हैं। हरुनगला सब स्टेशन पर शिकायत करने पहुंचे भाजपा नेता से ड्यूटी पर मौजूद बिजली कर्मचारी ने कहा कि जाकर योगी जी से ही बिजली ले लीजिए। एक्सईएन से शिकायत करने पर कर्मचारी ने माफी मांग ली।

हरुनगला सबस्टेशन के गणेशपुरम में रविवार की रात बिजली कटौती होने पर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष सुशील गुप्ता हरुनगला सबस्टेशन पर शिकायत करने पहुंचे थे। आरोप है कि सबस्टेशन पर तैनात कर्मचारी को उन्होंने अपना परिचय देते हुए कहा कि कई दिनों से उनके क्षेत्र में बिजली की समस्या बनी हुई है। आरोप है कि इसके बाद कर्मचारी ने कहा कि सरकार बिजली कर्मचारियों को निकाल रही है। भाजपा नेता के अनुसार कर्मचारी ने अभद्रता करते हुए कहा कि अब योगी जी से जाकर बिजली ले लो।

उसके बाद उन्होंने एसडीओ को कई बार फोन किया, लेकिन उनका फोन नहीं उठा। इसके बाद उन्होंने सोमवार को अधिशासी अभियंता से मामले की शिकायत की है। अधिशासी अभियंता सुरेन्द्र गौतम ने बताया कि भाजपा नेताओं ने शिकायत की थी। इसके बाद कर्मचारी को बुलाकर बात की गई। कर्मचारी ने कहा कि उसने ऐसा कुछ नहीं बोला था, अगर उसकी बातों से किसी को ठेस पहुंची है तो उसने सभी लोगों से माफी मांग ली। अधिशासी अभियंता ने बताया कि फिलहाल कर्मचारी को चेतावनी दी गई है।

रामगंगानगर में भूमिगत केबल में फाल्ट, 9 घंटे गुल रही बिजली
रामगंगानगर फीडर पर भूमिगत केबल में फाल्ट होने से 9 घंटे बिजली गुल रही। इसके अलावा आशुतोष सिटी कॉलोनी में भी फाल्ट होने से सोमवार की दोपहर से लेकर रात 9 बजे तक बिजली गुल रही। वहीं बारिश के चलते कई इलाकों में ब्रेकडाउन होने से बिजली का संकट रहा। लोकल फाल्ट और ट्रिपिंग से भी उपभोक्ता परेशान रहे।हरुनगला सबस्टेशन के रामगंगानगर फीडर पर रविवार की रात 9: 30 बजे भूमिगत केबल में फाल्ट हो गया।

इससे सुबह 6 बजे तक क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बंद रही। वहीं आशुतोष सिटी कॉलोनी में सोमवार दोपहर से लेकर रात 9 बजे तक बिजली का संकट बना रहा। इसके अलावा सोमवार की शाम कुतुबखाना सबस्टेशन के घंटाघर के पास बंच केबल में आग लगने के चलते करीब एक घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। वहीं स्टेडियम रोड पर भी फाल्ट हो जाने से बिजली का संकट बना रहा। सिविल लाइंस के सर्किट हाउस फीडर पर सोमवार की दोपहर 11 केवी की लाइन में फाल्ट हो जाने के बाद बिजली गुल हो गई, जिससे उपभोक्ता परेशान हुए।

सोमवार की रात 8 बजे आवास विकास फीडर पर ब्रेकडाउन होने से एक घंटे से अधिक समय तक बिजली गुल रही। वहीं दोपहर एक से लेकर दो बजे तक सीबीगंज में 33 केवी की लाइन ब्रेकडाउन होने से बिजली का संकट रहा। इज्जतनगर की 33 केवी लाइन ब्रेकडाउन में होने से भी सोमवार को दिक्कत रही। कुतुबखाना सब स्टेशन से जुड़े इलाकों में सोमवार की सुबह बिजली कटौती की गई। सनसिटी और हरुनगला आदि इलाकों में भी सोमवार की सुबह बिजली की दिक्कत रही। सिविल लाइंस, कुतुबखाना, मिशन सबस्टेशन, शाहदाना, कोहाड़ापीर किला आदि इलाकों में लोकल फाल्ट और फेस की समस्या बनी रही।

आज इन इलाकों में रहेगा शटडाउन
शाहदाना हरुनगला में काम कराने को लेकर मंगलवार को बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। 33/11 केवी विद्युत सबस्टेशन शाहदाना के शास्त्री मार्केट फीडर पर बंच केबल डालने का काम किया जाएगा। जिसके चलते नरकुलागंज, गंगापुर, आलमगिरिगंज, मजदूरों का अड्डा, गंगापुर आदि क्षेत्र में सुबह 3 से लेकर 11: 40 तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इसके अलावा हरुनगला सबस्टेशन के 11 केवी लक्ष्य फीडर पर 33 केवी लाइन पर गार्डिंग का काम कराया जाएगा। जिसके चलते सुबह 9 से लेकर शाम 5 बजे तक का शटडाउन रहेगा।

लखनऊ: हाईस्कूल की छात्रा को ऑटो चालक ने अगवा कर की छेड़छाड़, पुलिस ने किया गिरफ्तार
सरोजनीनगर/लखनऊ, अमृत विचार। दवा लेने निकली 13 वर्षीय हाईस्कूल छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजन ने गुमशुदगी की सरोजनीनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी। 24 घंटे बाद लौटी किशोरी ने आपबीती बतायी। पता चला कि मोहल्ले में रहने वाला ई-ऑटो चालक उसे हिंदू नाम बताकर अगवा कर ले गया था। विरोध पर छेड़छाड़ करते हुए धमकाया।

पुलिस ने मामले में अपहरण, छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट की धारा बढ़ाते हुए आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इंस्पेक्टर राजदेव राम प्रजापति ने बताया कि 1 जुलाई को छात्रा घर से दवा लेने जा रही थी।

तभी नाम बदलकर रहने वाला ई-ऑटो चालक अंसार उर्फ सोनू कुमार उसे रास्ते में मिला। तब किशोरी ने उसे थोड़ा आगे बढ़कर छोड़ने को कहा। लेकिन आरोप है कि आरोपी सोनू ने उसे ई-ऑटो से नहीं उतरने दिया। बल्कि उसे पूरी रात उसे इधर-उधर घुमाता रहा। विरोध पर छेड़छाड़ करते हुए धमकाया।

2 जुलाई की सुबह आरोपी पीड़िता को छोड़कर भाग निकला। उसके चंगुल से छूटी किशोरी किसी तरह घर पहुंची और आपबीती बतायी। शनिवार को पुलिस ने आरोपी अंसार को गिरफ्तार कर ई-ऑटो बरामद कर लिया है। आरोपी मूल रूप से मुजफ्फरपुर बिहार का रहने वाला है।

लखीमपुर खीरी: देवर-भाभी ने सर्वे करने आई महिला ग्राम पंचायत अधिकारी से की धक्का-मुक्की
लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। थाना खीरी के गांव सरैंचा में सेल्फ सर्वे आवास का सत्यापन करने पहुंची ग्राम पंचायत अधिकारी सीमा मिश्रा और एक महिला के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इससे नाराज महिला ने अपने देवर के साथ मिलकर ग्राम पंचायत अधिकारी के साथ अभद्रता और धक्का-मुक्की की और जान से मार देने की धमकी दी। पीड़ित ग्राम पंचायत अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विकासखंड नकहा में तैनात सीमा मिश्रा ने बताया कि वह ग्राम पंचायत सरैंचा में ग्राम पंचायत अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। इन दिनों ग्राम पंचायत में सेल्फ सर्वे आवास सत्यापन का कार्य चल रहा है। उन्होंने बताया कि घटना 25 जून दोपहर दो बजे की है। वह ग्राम पंचायत में आवास सत्यापन करने गई थी। मौके पर ग्राम प्रधान के पिता राममूर्ति भी मौजूद थे। तभी आवास सत्यापन के दौरान गांव के ही भारत प्रसाद की पत्नी पूजा देवी उनके साथ अभद्रता करने लगी। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो वह भड़क गईं और अपने देवर प्रहलाद के साथ मिलकर धक्का मुक्की करते हुए गाली-गलौज करने लगी और जान से मार देने की धमकी दी।

इससे सर्वे का कार्य भी अधूरा रह गया है। उन्हें जान माल का खतरा बना हुआ है। उन्होंने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना खीरी पुलिस को तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक खीरी विवेक उपाध्याय ने बताया कि ग्राम पंचायत अधिकारी की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा समेत अन्य सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

बदायूं: महिलाओं से अभद्रता करने पर टोका तो पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला
उझानी, अमृत विचार। मेला में महिलाओं से अभद्रता करने वाले दो युवकों को पुलिसकर्मियों ने पकड़ा और उनके बारे में पूछताछ की तो युवकों के साथियों ने पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला कर दिया। एक सिपाही खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गया। घायल सिपाही की तहरीर पर नौ नामजद समेत 10 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

कोतवाली उझानी में तैनात सिपाही नवनीत वर्मा सिपाही लक्ष्मण सिंह के साथ गांव ननाखेड़ा में लगे मेला में गश्त करने गए थे। कुछ लोगों ने बताया कि मेला में दो लड़के महिलाओं पर टिप्पणी करते हुए अभद्रता कर रहे हैं। दोनों सिपाही मेला में बच्चों के ट्रेन वाले झूले के पास पहुंचे। जहां दोनों लड़कों से उनके नाम पूछे। एक ने अपना नाम उसहैत थाना क्षेत्र के गांव भुंडी निवासी आजम व जुबैर पुत्र इकबाल बताया। इसी दौरान सात-आठ लोग लाठी-डंडे लेकर पुलिसकर्मियों की ओर आए। इसी दौरान आजम और जुबैर गाली देते हुए चिल्लाए कि मारो इनको। लोगों ने जान से मारने की नीयत से दोनों पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। पुलिसकर्मियों ने खुद को बचाने का प्रयास किया तो वह लोग और ज्यादा हमलावर हो गए।

पुलिसकर्मियों के सिर पर प्रहार किया। डंडा उनकी पर लगा। नवनीत शर्मा खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़े। लक्ष्मण सिंह ने हमलावरों को ललकारते हुए और पुलिस बुलाने की बात कही तो आरोपी भाग गए। हमलावरों की पहचान गांव ननाखेड़ा निवासी गुड्डू, पप्पू, मुगले और उनके पिता मंगल खां पुत्र फिरासत अली, आसमी पुत्र शराफत अली, याद मोहम्मद पुत्र लतीफ खां और आसिफ के रूप में हुई है।

इसके अलावा कुछ और लोग भी थे। नवनीत शर्मा की तहरीर पर नौ नामजद और एक अज्ञात पर मारपीट, उपद्रव करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने और महिलाओं के साथ अभद्रता करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। प्रभारी निरीक्षक नीरज मलिक ने बताया कि सिपाहियों पर हमला करने के आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

नोएडा: महिला से अभद्रता करने के आरोप में हेड कांस्टेबल बर्खास्त, जानें पूरा मामल
नोएडा। गौतम बुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट ने एक महिला से अभद्रता करने के मामले में निलंबित हेड कांस्टेबल को बर्खास्त कर दिया है तथा पुलिस प्रतिक्रिया वाहन (पीआरवी) पर तैनात होमगार्ड के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पत्र लिखा गया है।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। प्रवक्ता ने बताया कि 27 अप्रैल को बीटा दो थाना क्षेत्र में तैनात पीआरवी को ऐच्छर चौकी क्षेत्र में कार के मोटरसाइकिल को टक्कर मारने की सूचना मिली थी। इस सूचना पर पीआरवी मदद के लिए मौके पर पहुंची।

उन्होंने बताया कि पीआरवी पर तैनात पुलिसकर्मी की, वहां मौजूद एक व्यक्ति से कहासुनी हो गई जिससे नाराज सिपाही ने गुस्से में आकर व्यक्ति को थप्पड़ जड़ दिया और बीचबचाव के लिए आई महिला के साथ भी मारपीट की। प्रवक्ता ने बताया कि इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद 30 अप्रैल को हेड कांस्टेबल भूपेंद्र मलिक को निलंबित कर दिया और मामले की जांच डायल-112 के सहायक पुलिस आयुक्त द्वारा की गई।

उन्होंने बताया कि जांच में पीआरवी-1860 पर तैनात हेड कांस्टेबल भूपेंद्र मलिक एवं होमगार्ड सत्य प्रकाश को महिला से अभद्रता करने का दोषी पाया गया, जिसके बाद ‘कतई बर्दाश्त नहीं करने’ की नीति (जीरो टॉलरेंस) को अपनाते हुए हेड कांस्टेबल भूपेंद्र मलिक को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया। उन्होंने बताया कि होमगार्ड सत्य प्रकाश की बर्खास्तगी की सिफारिश करते हुए जिला होमगार्ड कमांडेंट को पत्र लिखा गया है।

गोंडा: अभद्रता और वसूली के आरोप में दो हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर, पुलिस अधीक्षक ने की कार्रवाई
गोंडा अमृत विचार। आम जन से अभद्रता करने व गुड़ व्यापारी से वसूली करने के आरोप में एसपी विनीत जायसवाल ने दो हेड कांस्टेबल को लाइन हाजिर किया है। एसपी ने बताया कि वजीरगंज थाने में तैनात मुख्य आरक्षी गिरजेश यादव पर वसूली का आरोप लगा था। थाना क्षेत्र के मझगवां निवासी आनंद सिंह अमृतम गुड़ के मालिक है।

उन्होने आरोप लगाया था कि गुड़ लेकर जाने वाले वाहनों से मुख्य आरक्षी गिरजेश यादव जबरन वसूली करते हैं। एसपी ने जांच करायी तो आरोप यही पाए गए। इस पर गिरजेश यादव को लाइन हाजिर किया गया है। वहीं इटियाथोक थाने के मुख्य आरक्षी अभिनेश पांडेय पर फरियादी से अभद्रता व गाली गलौज करने का आरोप लगा था। इस मामले को लेकर अभिनेश पांडेय को भी लाइन हाजिर किया गया है‌।

यह भी पढ़ें:-सोनिया गांधी की टिप्पणी और अमेरिकी ‘टैरिफ’ को लेकर लोकसभा में हंगामा, कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित

लखीमपुर खीरी: बाहर से नौकरी करने आए हो औकात में रहो, नहीं तो नौकरी नहीं करने दूंगा
लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। थाना भीरा की रायपुर वन बीट में बाइक सवार चार लोगों ने जंगल में गस्त कर रहे वन दरोगा से जमकर अभद्रता की। गाली गलौज करते हुए हाथापाई करने पर उतर आए। आरोपियों ने उनकी कार को भी तोड़फोड़ डाला। साथ ही धमकी दी कि तुम्हे नौकरी करने नहीं दूंगा। वन दरोगा ने पुलिस को तहरीर दी है।

गोला वन रेंज की रायपुर बीट के वन दरोगा नरेश कुमार ने बताया कि वह रायपुर बीट में कार से गश्त कर रहे थे। शाम करीब 05:25 बजे दो बाइकों पर सवार होकर चार लोग जंगल के अंदर आते दिखाई दिए। उन्होंने बाइक सवारों को रोक लिया। पूछने पर चारों ने अपना नाम क्रमश: अखिलेश राज पुत्र रामऔतार, शर्मा पुत्र बालकराम निवासी पड़रिया तुला, विजय कुमार उर्फ वर्मा राज और लालताप्रसाद पुत्र डालचंद निवासी वैबहा मुन्नू सिंह बताया।

वन दरोगा ने जब जंगल में अनाधिकृत रूप से प्रवेश करने के बारे में युवकों से पूछा तो चारों युवक भड़क गए। वन दरोगा का आरोप है कि चारों युवक गाली गलौज कर हमलावर होने लगे। उन्होंने जब इसका विरोध किया तो हमलावरों ने उनकी कार को क्षतिग्रस्त कर दिया और जान से मार देने की धमकी देते हुए चले गए। कुछ देर बाद चारों आरोपी दोबारा पहुंचे और कहा कि बाहर से नौकरी करने आए हो औकात में रहो, नहीं तो नौकरी नहीं करने दूंगा। पीड़ित वन दरोगा ने थाना भीरा पुलिस को आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

वन दरोगा की तहरीर पर सुंसगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी- पुष्पराज कुशवाहा प्रभारी निरीक्षक थाना भीरा

ये भी पढ़ें- लखीमपुर खीरी: फरधान आरओबी...18 दिन और रात भी पड़े कम, 25 फरवरी तक बंद रहेगा आवागमन

संभल: जींस कारखाने में पकड़ी बिजली चोरी, बदसलूकी और हंगामा करने वाले दो गिरफ्तार
संभल, अमृत विचार। सदर कोतवाली क्षेत्र में चोरी की बिजली से जींस सिलाई का कारखाना पकड़ में आने पर व्यक्ति ने झूठी अफवाह फैलाकर आसपास के लोगों को इकठ्ठा कर बिजली विभाग की टीम के साथ अभद्रता की। वहीं पुलिस के साथ बाइक व सीढ़ी लेने पहुंचे कर्मचारी का एक व्यक्ति ने कॉलर पकड़कर खींच लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया। वहीं तहरीर मिलने पर पुलिस ने दो नामजद सहित कई लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मंडी किशनदास सराय में स्थित 33/11केवी बिजलीघर धोबीघाट में तैनात अवर अभियंता भूपेंद्र कुमार गंगल मंगलवार की सुबह साढ़े दस बजे टीजी 2 पंकज कुमार व संविदाकर्मी लाइनमैन विनीत, रियाजुल, वारिस और रियातस के साथ मंडी किशनदास सराय में बिजली के बिलों की चैंकिग का कार्य कर रहे थे। आरोप है कि मोहल्ला निवासी हनीफ अलग से केबिल डालकर चोरी की बिजली घर के अंदर इस्तेमाल करते हुए जींस सिलाई का कारखाना चला रहा था। इसी के साथ मोहल्ला में भी कई घरों में बिजली की चोरी की जा रही थी। तभी टीम को हनीफ के घर से बीमार बुजुर्ग महिला को उपचार के लिए अस्पताल लेकर जाने की सूचना मिली। कहा कि हनीफ व हनीफ के पड़ोसियों के उकसाने पर मोहल्ला के लोग इकठ्ठा हो गए और भ्रामक सूचना फैलाकर मौके पर इकठ्ठा लोग हंगामा करने लगे। हंगामा बढ़ता देखकर टीम जाने लगी, लेकिन भीड़ ने सीढ़ी व एक बाइक को लेकर जाने नहीं दिया। वहीं भीड़ ने बाइक में तोड़फोड़ की। मोहल्ला के ही घोसा ने टीजी 2 पंकज कुमार का पीछे से कॉलर पकड़कर खींच लिया। कोतवाली प्रभारी अनुज कुमार तोमर ने बताया कि अवर अभियंता की तहरीर के आधार पर दो नामजद सहित 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है । दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।

परिवार ने लगाये बिजली विभाग की टीम पर आरोप
संभल, अमृत विचारः सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मंडी किशनदास सराय निवासी व जींस सिलाई का कारखाना स्वामी हनीफ ने बताया कि मंगलवार को परिवार के लोगों के साथ खेत पर आलू की खुदाई करने गया था। आरोप लगाया कि मुख्य गेट बंद होने पर मोहल्ला में पहुंची बिजली विभाग की टीम सीढ़ी लगाकर पहली मंजिल पर पहुंची। बिजली विभाग की टीम के खींचने पर बाथरुम की कुड़ी टूट गई। इस बात का विरोध किया तो बिजली विभाग के कर्मचारी गाली गलौज करने लगे। जिसकी वजह से हनीफ की मां नसीम जहां बेहोश हो गई। कहा कि मां के बेहोश होने पर बिजली विभाग की टीम सीढ़ी व बाइक छोड़कर मौके से भाग गई।

ये भी पढ़ें - संभल: चोरी रोकने गई बिजली विभाग की टीम को बनाया बंधक, भागकर बचाई जान

शाहजहांपुर: चेयरमैन और ठेकेदारों की बैठक में हंगामे के बाद निविदाएं निरस्त
तिलहर, अमृत विचार। निविदाओं में घोलमाल किए जाने के आरोपों को लेकर गुरुवार को नगर पालिका सभागार में चेयरमैन ने ठेकेदारों की बैठक बुलाई, जहां आरोप-प्रत्यारोप के चलते हंगामा हो गया। इस दौरान चेयरमैन की एक ठेकेदार से नोकझोंक हो गई, जिस पर ठेकेदार ने चेयरमैन पर अभद्रता किए जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दे दी। वहीं हंगामे के बाद आमंत्रित की गईं निविदाएं निरस्त कर दी गईं।

नगर पालिका द्वारा नगर के विकास के लिए एक करोड़ 60 लाख रुपये की निविदाएं आमंत्रित की गईं थीं। आरोप है कि  इसमें ठेकेदारों ने प्रतिस्पर्धा के बजाय आपस में समझौता करके निविदाएं डाल दीं थी। इस मामले में आधा दर्जन सभासदों ने जिला अधिकारी व एसडीएम को ज्ञापन देकर पालिका के राजस्व को क्षति पहुंचाने वाली निविदाओं को निरस्त किए जाने की मांग की थी। वहीं इस प्रकरण में गुरुवार को चेयरमैन हाजरा बेगम ने ठेकेदारों को नगर पालिका सभागार में वार्ता के लिए बैठक बुलाई। जहां चेयरमैन व ईओ की हो रही वार्ता के दौरान ठेकेदार से नोकझोंक शुरू हो गई। इस पर चेयरमैन ने एक ठेकेदार को बैठक से निकल जाने का आदेश दिया, जिस पर दोनों के बीच जमकर नोकझोक हुई। इस मामले में चेयरमैन के विरुद्ध अभद्रता का आरोप लगाते हुए ठेकेदार अदीब खान ने पुलिस को तहरीर दे दी है। वहीं अधिशासी अधिकारी कल्पना शर्मा ने किसी भी विवाद से पूरी तरह इन्कार किया है। देर शाम ठेकेदारों ने बताया कि आमंत्रित की गईं निविदाएं निरस्त कर दी गईं हैं।