body - Amrit Vichar

पुलिस लाइन में तैनात ASI की तबीयत बिगड़ी: जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत, परिवार में कोहराम
बाराबंकी, अमृत विचार। पुलिस लाइन स्थित वर्कशाप में तैनात सहायक उपनिरीक्षक की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। वर्कशाप से उन्हे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। परिजनों में रोना पिटना मच गया, वहीं सोमवार को पुलिस अधिकारियों ने पार्थिव शरीर को कंधा दिया।

लखनऊ में तकरोही बाजार के रहने वाले सहायक उपनिरीक्षक रामनरेश रावत 48 पुत्र स्व श्रीराम बाराबंकी पुलिस लाइन स्थित वर्कशाप में बतौर प्रधान परिचालक यान्त्रिक तैनात थे। रविवार की रात करीब आठ बजे वह वर्कशाप में ही थे कि उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी।

सहयोगी उन्हे आनन फानन में जिला अस्पताल लेकर गए। जहां उपचार के दौरान हृदय गति रुकने से मौत हो गई। यहां से उनका शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। सोमवार को पार्थिव शरीर श्रद्धांजलि अर्पण के लिए पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक स्थल में रखा गया।

जहां मौजूद मृत एएसआई की पत्नी, दो पुत्री व पुत्र विलाप करते रहे। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी विकास चंद्र त्रिपाठी, दक्षिणी रितेश सिंह आदि ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पगुच्छ अर्पित कर स्टाफ समेत श्रद्धांजलि दी, वहीं दोनोें अधिकारियों ने कंधा देकर एएसआई को अंतिम यात्रा के लिए रवाना किया।

ये भी पढ़ें :

मुख्यमंत्री योजना के तहत निर्मित आधुनिक कल्याण मंडप: राज्यमंत्री ने किया लोकार्पण, खेली फूलों की होली

अमेठी मजदूर हत्याकांड : हत्यारों की गिरफ्तारी न होने पर रोड पर शव लगाया जाम, पुलिस से हुई नोक-झोंक
जगदीशपुर/अमेठी, अमृत विचार। अन्त्येष्टि स्थल के पास मजदूर की हत्या के मामले में 24 घंटे बाद भी हत्यारों की गिरफ्तारी न होने से सोमवार को आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शव रखकर सड़क जाम कर दिया।जगदीशपुर–गौरीगंज मुख्य मार्ग पर घंटों आवागमन ठप रहा। जाम में यात्री और स्कूली बच्चे फंसे रहे।

परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से इंकार करते हुए उच्चाधिकारियों को मौके पर बुलाने और तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस द्वारा शव को रोड पर ले जाने से मना करने पर ग्रामीणों और पुलिस के बीच तीखी नोक-झोंक भी हुई। इसके बाद परिजन शव को खेत के रास्ते सड़क पर ले आए और मार्ग जाम कर दिया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए जगदीशपुर, शुकुल बाजार, जामो, मोहनगंज समेत कई थानों की पुलिस फोर्स और पीएसी बुलानी पड़ी। बावजूद इसके, आक्रोश बढ़ता देख तहसीलदार राहुल सिंह और सीओ अतुल सिंह व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि राजेश विक्रम सिंह मौके पर पहुंचे और परिजनों से बातचीत कर उन्हें समझाया। अधिकारियों व जनप्रतिनिधि के आश्वासन के बाद किसी तरह मामला शांत कराया जा सका, तब जाकर प्रशासन ने राहत की सांस ली।

बताया जा रहा है कि घटना रविवार सुबह की है। गूंगेमऊ गांव निवासी मनोज सिंह उर्फ मुख्खन (40) की हत्या हारीमऊ गांव के पास निर्माणाधीन अन्त्येष्टि स्थल परिसर में ईंट से कूचकर कर दी गई। हत्यारों ने शव को सड़क किनारे फेंक दिया और पास में उनकी साइकिल भी पड़ी मिली। सुबह ग्रामीणों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंचे एएसपी ज्ञानेंद्र सिंह, सीओ तिलोई दिनेश मिश्रा और फॉरेंसिक टीम ने जांच शुरू की। घटनास्थल से खून से सनी ईंटें और लकड़ी के फट्टे बरामद किए गए। वहीं शव मिलने की जगह से लगभग 100 मीटर दूर तक खून के छींटे पाए गए, जिससे आशंका जताई जा रही है कि हत्या अन्त्येष्टि स्थल परिसर में ही की गई और शव घसीटकर सड़क किनारे फेंका गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एएसपी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि हत्या की घटना को पुलिस ने गंभीरता से लिया है। मामले में आरोपी की पहचान कर रही है और जगदीशपुर पुलिस द्वारा उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। उन्होंने कहा कि आरोपी को अतिशीघ्र गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा। मामले की जांच सभी पहलुओं से की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

कल पोस्टमॉर्टम के बाद होगा सिंगर जुबिन गर्ग का अंतिम संस्कार, जानिए क्या बोले असम के मुख्यमंत्री
गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोमवार को कहा कि लोगों के एक वर्ग की मांग के बाद गायक जुबिन गर्ग के पार्थिव शरीर का दूसरा पोस्टमॉर्टम मंगलवार सुबह गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में किया जाएगा। पहला पोस्टमॉर्टम सिंगापुर में किया गया था, जहां 19 सितंबर को गर्ग की डूबने से मौत हो गई थी।

गर्ग का अंतिम संस्कार मंगलवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ गुवाहाटी के बाहरी इलाके में किया जाएगा। शर्मा ने कहा कि दूसरे पोस्टमॉर्टम के बाद सुबह साढ़े नौ बजे गर्ग के पार्थिव शरीर को श्मशान घाट के लिए ले जाया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने यहां संवाददाताओं से कहा, “यह (दूसरा पोस्टमार्टम) जनता की मांग नहीं, बल्कि कुछ अराजक तत्वों की मांग है और हमने उनकी (गर्ग की) पत्नी की सहमति से इसे करने का फैसला किया है।” उन्होंने कहा, “हम जुबिन को लेकर कोई विवाद खड़ा नहीं करना चाहते, इसलिए यह फैसला लिया गया।”
मुख्यमंत्री ने कहा कि वह निजी तौर पर इस पक्ष में नहीं हैं कि ‘उनके (गर्ग के) पार्थिव शरीर को दोबारा से पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया से गुजरना पड़े, लेकिन जब कोई वर्ग, भले ही वे संख्या में कम क्यों न हों, इसकी मांग करता है तो ‘मेरी व्यक्तिगत इच्छा मायने नहीं रखती। यह लोकतंत्र है।’

शर्मा ने कहा, “सिंगापुर के चिकित्सकों द्वारा पोस्टमॉर्टम करने के बाद मुझे नहीं लगता कि एक और पोस्टमॉर्टम की जरूरत थी, क्योंकि उनके पास तकनीकी विशेषज्ञता ज्यादा है। लेकिन किसी भी वर्ग को जुबिन को लेकर किसी भी तरह की राजनीति करने की कोई गुंजाइश नहीं होनी चाहिए।”

गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल और एम्स के चिकित्सकों की एक टीम पोस्टमॉर्टम करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा, “(पोस्टमॉर्टम में) सुबह लगभग दो घंटे लगेंगे, इसलिए उनकी (गर्ग की) अंतिम यात्रा पहले निर्धारित समय सुबह 7.30 बजे के बजाय सुबह 9.30 बजे शुरू होगी।”

गर्ग (52) की 19 सितंबर को सिंगापुर में समुद्र में तैरते समय मौत हो गई थी। गायक ‘नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल’ में भाग लेने गए थे। उन्होंने कहा कि असम के लोगों ने भी शुरुआत में कहा था कि सिंगापुर में पोस्टमॉर्टम की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि वे नहीं चाहते थे कि उनके पसंदीदा गायक की मौत के बाद उनके शरीर को इस प्रक्रिया से गुजरना पड़े।

सीएम ने दावा किया, “इसके बाद फिर से मांग उठी कि असम सरकार को पोस्टमॉर्टम नहीं करवाना चाहिए, क्योंकि उन्हें (लोगों के एक वर्ग को) हम पर भरोसा नहीं है और यह सिंगापुर में ही होना चाहिए। अब, राजनीतिक मकसद से एक खास वर्ग ने दोबारा पोस्टमॉर्टम की मांग की है।”

उन्होंने कहा, “मैंने केंद्रीय मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा से उनकी (जुबिन गर्ग की) पत्नी गरिमा सैकिया गर्ग से इस मामले पर चर्चा करने को कहा था और उन्होंने दूसरे पोस्टमॉर्टम पर किसी प्रकार की कोई आपत्ति नहीं जताई।” मुख्यमंत्री ने गर्ग की मौत के बाद सीआईडी ​​द्वारा दर्ज मामले की जांच के बारे में कहा कि कई प्राथमिकियां हैं, जिनमें बोंगाईगांव में दर्ज एक प्राथमिकी भी शामिल है।

उन्होंने कहा कि प्राथमिकी में एक निजी मीडिया हाउस के मालिक और गायक की टीम के एक संगीतकार का नाम भी शामिल है। इससे पहले, ‘नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल’ के मुख्य आयोजक श्यामकानु महंता और गायक के प्रबंधक सिद्धार्थ शर्मा के खिलाफ मामले दर्ज किए गए थे।

उन्होंने कहा कि सीआईडी ​​उन सभी लोगों के बयान दर्ज करेगी, जिन्होंने प्राथमिकियां दर्ज कराई है और उसके अनुसार आवश्यक कदम उठाएगी। राज्य सरकार, न्यायिक सहायता के लिए एक देश की अदालत से दूसरे देश की अदालत को औपचारिक, लिखित अनुरोध, ‘लेटर ऑफ रोगेटरी’ के लिए भी आवेदन करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि असम पुलिस की एक टीम सबूत इकट्ठा करने के लिए सिंगापुर जाएगी। शर्मा ने कहा, “प्रक्रिया का पालन किया जाना चाहिए और हम इसे चरणबद्ध तरीके से करेंगे।”

कानपुर: पनकी स्टेशन पर पिकअप चालक का शव मिला, तीन दिन से लापता था युवक
कानपुर, अमृत विचार। पनकीधाम स्टेशन पर तीन दिन से लापता पिकअप चालक का शव मिला। शव के पास मिले कागजात के आधार पर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी और शिनाख्त के बाद मोर्चरी भिजवाया। मौत की वजह को लेकर पुलिस जांच कर रही है। कानपुर देहात के गजनेर जरीहा अहमदपुर निवासी राम कुमार का 31 वर्षीय बेटा ओम प्रकाश पिकअप चालक था। परिवार में उसकी पत्नी शिवानी व बेटा शिवांश हैं।

बड़े भाई जय प्रकाश ने बताया कि बीती 10 सितंबर को वह घर से निकला था, उसके बाद से कुछ पता नहीं चला। परिजनों ने उसकी तलाश की और दोस्तों को फोन करके पता किया। शुक्रवार पनकी पुलिस ने रेलवे लाइन के किनारे शव मिलने की खबर दी और शिनाख्त के बुलाया। पहुंचने पर भाई का शव देखकर परिजन फफक पड़े। भाई के कहा वह स्टेशन क्यों आया, मौत कैसे हुई, इसकी जानकारी नहीं है। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। हालांकि पता चला है कि ट्रेन में सफर के दौरान वह गिरा है।

ट्रेन से गिरकर युवक की मौत

देवरिया के सलेमपुर के रक्शा गांव निवासी 28 वर्षीय हंसराज यादव किसानी करते थे। उनके भतीजे रवि कुमार यादव ने बताया कि शुक्रवार को गांव के 20 साथियों के साथ चाचा ट्रेन से दिल्ली किसी सत्संग में शामिल होने जा रहे थे। शुक्रवार शाम वह ट्रेन में बाथरूम के लिए गए उठे, तभी अचानक उनकी हालत बिगड़ने लगी। पनकीधाम स्टेशन पर वह चकराकर चलती ट्रेन से नीचे गिर गए। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने कार्रवाई की और साथियों ने परिजनों को हादसे की खबर दी।

शरीर की मशीन ठंडा करने के लिए ‘कूलैंट’ है पसीना
बरसात के मौसम में गर्मी और उमस पसीना निकाल रही है। वातावरण में आर्द्रता का प्रतिशत बढ़ने से हर कोई पसीना-पसीना हो रहा है। चेहरे का पसीना तो बार-बार पोछ सकते हैं, लेकिन उस पसीने का क्या करें जो पीठ से बहकर नीचे की तरह बह रहा है, और बनियान के बाद शर्ट को भिगो रहा है। दरअसल,मौसम के साथ हमारा शरीर भी किसी मशीन की गर्म हो उठता है। जैसे कार के इंजन को ठंडा करने के लिए कूलैंट है, तो लैपटॉप और कंप्यूटर में हीट सक्शन, एग्जॉस्ट फैन लगे हैं। कुछ इसी तर्ज पर शरीर को सेफ लिमिट तक ठंडा रखने के लिए शरीर में मौजूद स्वेट ग्लैंड पसीना पैदा करती हैं। इनके बॉडी टेम्परेचर कंट्रोल करने के लिए एक्टिव होते ही शरीर से पानी की छोटी-छोटी बूंदें पसीने के रूप में बह निकलती है। इनमें अमोनिया, यूरिया, नमक, और चीनी मौजूद होती है।

रोम छिद्रों से किसी ज्वार  की तरह ऊपर उठता है

हाल में एक शोध अध्ययन के मुताबिक आम धारणा के विपरीत, पसीना हमारी त्वचा से नाजुक बूंदों के रूप में यूं ही नहीं निकलता है, बल्कि, यह हमारे रोम छिद्रों से एक ज्वार की तरह ऊपर उठता है और त्वचा की ऊपरी परत को भिगो देता है। वैज्ञानिकों ने जर्नल ऑफ द रॉयल सोसाइटी इंटरफेस में इस प्रकिया को दिखाया जिसमें पसीना रोम छिद्रों में एक उथला तालाब बनाता है, फिर दूसरों के साथ मिलकर एक सतत परत बनाता है। इससे पता चलता है कि कैसे हम पसीने से अचानक भीग जाते हैं।

पसीने से नई कूलिंग तकनीक बनाने में मिल सकती मदद

अमेरिका की पब्लिक रिसर्च एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी के थर्मल और मैटेरियल इंजीनियर कोनराड रायकाजेव्स्की के अनुसार पसीना ‘घिनौना’ माना जाता है, लेकिन यह बेहद जरूरी है। नमी अपने आप हमें ठंडक नहीं पहुंचाती। पसीने का वाष्पीकरण ही हमारी त्वचा ठंडा करता है। पसीने की क्रियाविधि का अध्ययन करने से वैज्ञानिकों को बेहतर शीतलन तकनीक विकसित करने में मदद मिल सकती है। पसीने पर किए गए पिछले अध्ययनों में इसे सूक्ष्म स्तर पर देखा गया, जिसमें छिद्रों में पसीने के बनते देखने के लिए प्रकाश और इमेजिंग के उपयोग से पाया गया था कि नम त्वचा अधिक विद्युत का संचालन करती है।

यह भी पढ़ेंः एलियन का विमान तेजी से बढ़ रहा है पृथ्वी की तरफ? अल्फा सेंचुरी के लिए डिजाइन किया 58 किमी लंबा यान

Shibu Soren Death: अंतिम सफर पर निकले शिबू सोरेन, राज्यपाल, विस अध्यक्ष और विधायकों ने विधानसभा परिसर में दी श्रद्धांजलि
रांची। वरिष्ठ आदिवासी नेता और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के सह-संस्थापक शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर राज्य विधानसभा लाया गया, जहां राज्यपाल संतोष गंगवार और विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री जुएल ओराम, महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी और रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ जैसे नेताओं ने विधानसभा परिसर में ‘दिशोम गुरु’ के नाम से पहचाने जाने वाले शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, राज्य के मंत्री इरफान अंसारी, दीपिका पांडे सिंह, शिल्पी नेहा तिर्की और विभिन्न दलों के कई विधायकों ने विधानसभा परिसर में दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अविनाश कुमार सहित कई नौकरशाहों को विधानसभा परिसर में आदिवासी नेता को श्रद्धांजलि देते देखा गया। बड़ी संख्या में लोग और झामुमो कार्यकर्ता शिबू सोरेन को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए विधानसभा परिसर में आए और उन्होंने ‘गुरुजी अमर रहे’ के नारे लगाए।

शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर लेकर शव वाहन सुबह करीब साढ़े 10 बजे विधानसभा परिसर पहुंचा। सफेद कुर्ता-पायजामा और आदिवासी गमछा पहने हेमंत सोरेन अपने पिता के साथ थे। शिबू सोरेन का अंतिम संस्कार मंगलवार को रामगढ़ जिले में उनके पैतृक गांव नेमरा में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। यह स्थान राज्य की राजधानी रांची से लगभग 70 किलोमीटर दूर है।

‘गुरुजी’ के नाम से मशहूर शिबू सोरेन ने सोमवार को दिल्ली के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली थी। वह 81 वर्ष के थे। झामुमो के सह-संस्थापक सोरेन का गुर्दे से जुड़ी बीमारियों के लिए एक महीने से अधिक समय से दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में इलाज किया जा रहा था।

लोकसभा में शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी गई

लोकसभा ने मंगलवार को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी, जिनका सोमवार को 81 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। सदन की कार्यवाही आरंभ होने पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शिबू सोरेन और दो अन्य पूर्व सदस्यों तिलकधारी प्रसाद सिंह और रामरती बिंद के निधन के बारे में सूचित किया और उनके राजनीतिक जीवन का संक्षिप्त विवरण दिया।

बिरला ने कहा कि सोरेन ने सामाजिक न्याय और जनजातीय समुदाय के विकास एवं कल्याण के लिए आजीवन संघर्ष किया तथा झारखंड राज्य के गठन में उनकी उल्लेखनीय भूमिका को हमेशा याद किया जाएगा। इसके बाद सभा ने कुछ पल मौन रखकर तीनों दिवंगत पूर्व सदस्यों को श्रद्धांजलि दी। सोरेन सातवीं, नौवीं, 10वीं, 11वीं, 13वीं, 14वीं, 15वीं और 16वीं लोकसभा के सदस्य थे, जबकि तिलकधारी प्रसाद सिंह आठवीं और 13वीं तथा रामरती बिंद 13वीं लोकसभा के सदस्य थे।

अहमदाबाद विमान दुर्घटना: परिजनों को सौंपा गया पूर्व मुख्यमंत्री रूपाणी का शव, राजकोट में आज होगा अंतिम संस्कार
अहमदाबाद। अहमदाबाद में पिछले सप्ताह एअर इंडिया विमान दुर्घटना में जान गंवाने वाले गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का शव सोमवार को यहां सिविल अस्पताल के अधिकारियों ने उनके परिजनों को सौंप दिया। सोमवार शाम को अंतिम यात्रा के बाद रूपाणी का अंतिम संस्कार उनके गृहनगर राजकोट में किया जाएगा।

अगस्त 2016 से सितंबर 2021 तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे 68 वर्षीय रूपाणी ने कोविड-19 के बाद के महत्वपूर्ण दौर में राज्य का नेतृत्व किया था। रूपाणी, लंदन जा रही एअर इंडिया की उड़ान एआई-171 में सवार 242 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों में शामिल थे जो 12 जून को अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। विमान में सवार लोगों में से 241 की मौत हो गई। केवल एक यात्री ही बच पाया।

इसके अलावा इस त्रासदी में जमीन पर 29 लोगों की मौत हो गई जिसमें एमबीबीएस के पांच छात्र भी शामिल हैं। चूंकि रूपाणी का शव इतनी बुरी तरह जल चुका था कि उसकी पहचान नहीं हो पा रही थी, इसलिए रविवार को शव की पहचान उनके रिश्तेदारों के डीएनए नमूनों से मिलान के बाद की गई। शहर के सिविल अस्पताल में सोमवार को जब रूपाणी का शव उनके परिजनों को सौंपा गया तो उस समय उनकी पत्नी अंजलि रूपाणी और परिवार के अन्य सदस्य मौजूद थे।

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और अन्य मंत्री भी मौजूद थे। रूपाणी के पार्थिव शरीर को राजकोट ले जाया जाएगा। आम लोगों द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित किए जाने के लिए रूपाणी के शव को एक घंटे तक उनके घर पर रखा जाएगा। शाम को अंतिम यात्रा निकाली जाएगी। रूपाणी को श्रद्धांजलि देने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल के उनके घर पहुंचने की संभावना है।

राजकोट में रूपाणी का अंतिम संस्कार आज किया जायेगा

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का अंतिम संस्कार सोमवार को राजकीय सम्मान के साथ राजकोट में किया जाएगा। गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री रूपाणी का निधन 12 जून को एअर इंडिया विमान हादसे में हुआ था। इस हादसे में 274 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है।

अहमदाबाद विमान दुर्घटना: पूर्व सीएम रूपाणी के पार्थिव शरीर की हुई पहचान, हादसे की जांच में आई तेजी
अहमदाबाद। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के पार्थिव शरीर की पहचान डीएनए परीक्षण के जरिए कर ली गई है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। इस बीच, अहमदाबाद में 12 जून को हुए एअर इंडिया विमान हादसे की जांच तेज हो गई है। विमान दुर्घटना अन्वेषण ब्यूरो (एएआईबी) के नेतृत्व में केंद्रीय और राज्य सरकार की विभिन्न एजेंसियां ​हवाई दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए दुर्घटना स्थल पर हैं।

अहमदाबाद में विमान दुर्घटना में जान गंवाने वाले 32 लोगों की शिनाख्त अब तक डीएनए परीक्षण के जरिए कर ली गई है तथा 14 लोगों के शव परिजनों को सौंपे जा चुके हैं। विमान हादसे के तीन दिन बाद डीएनए परीक्षण के ज़रिए मृतकों की पहचान की प्रक्रिया तेज़ होने के बीच अतिरिक्त सिविल अधीक्षक डॉक्टर रजनीश पटेल ने संवाददाताओं को यह जानकारी दी।

रूपाणी उन 241 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों में शामिल हैं, जो इस भीषण दुर्घटना में मारे गए। विमान में सवार 242 लोगों में से एक व्यक्ति चमत्कारिक रूप से बच गया था। गुजरात के गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी ने यहां संवाददाताओं को बताया, ‘‘राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के डीएनए नमूने आज पूर्वाह्न 11.10 बजे (उनके परिवार के सदस्यों के डीएनए नमूने से) मेल खा गए।’’

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने रूपाणी के परिवार के सदस्यों से मुलाकात की और उन्हें डीएनए मिलान के बारे में जानकारी दी। सरकारी बीजे मेडिकल कॉलेज में सर्जरी के प्रोफेसर पटेल ने कहा, ‘‘अब तक 32 डीएनए नमूने मेल खा चुके हैं और 14 शवों को उनके परिजन को सौंप दिया गया है। ये लोग उदयपुर, वडोदरा, खेड़ा, महेसाणा, अहमदाबाद और बोटाद जिलों से ताल्लुक रखते थे।’’

राज्य पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एएआईबी की एक टीम जांच का नेतृत्व कर रही है और वे पिछले तीन दिनों से यहां हैं। इस भयावह त्रासदी की जांच में विभिन्न केंद्रीय एजेंसियां ​​और राज्य पुलिस सहायता कर रही हैं। अहमदाबाद नगर निगम (एएमसी) आयुक्त बी. निधि पाणि ने कहा कि ‘ब्लैक बॉक्स’ की बरामदगी जांच प्रक्रिया का एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘जब जांच शुरू हुई, तो ‘ब्लैक बॉक्स’ को बरामद किया जाना था। ‘ब्लैक बॉक्स’ या तो आगे की तरफ होता है या पीछे की तरफ।इस मामले में पिछला हिस्सा नष्ट नहीं हुआ था और यह पहली इमारत (बीजे मेडिकल कॉलेज हॉस्टल) में फंस गया था।’’ पाणि ने कहा, ‘‘ एएआईबी ने हमसे क्रेन, मजदूर और इंजीनियर उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। एएमसी ने तुरंत कार्रवाई की और ‘ब्लैक बॉक्स’ भी बरामद कर लिया गया।’’

अहमदाबाद के पुलिस आयुक्त जी एस मलिक भी रविवार सुबह दुर्घटनास्थल पर पहुंचे। बीजे मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. धवल गमेती ने एक न्यूज एजेंसी को बताया, "विमान दुर्घटनास्थल से अब तक करीब 270 शव अहमदाबाद सिविल अस्पताल लाए जा चुके हैं।"

केंद्र सरकार ने शनिवार को विमान दुर्घटना के "मूल कारण" का पता लगाने और इसमें योगदान देने वाले किसी भी कारक-जैसे यांत्रिक विफलता, मानवीय त्रुटि और नियामकीय अनुपालन-का आकलन करने के लिए एक उच्चस्तरीय बहु-विषयक समिति का गठन किया था। गृह सचिव गोविंद मोहन की अध्यक्षता वाली इस समिति को तीन महीनों के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है।

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम हमले में मारे गए पर्यटक संतोष और कौस्तुभ का पार्थिव शरीर पहुंचा पुणे, मंत्री मुरलीधर मोहोल ने दी श्रद्धांजलि
पुणे। पहलगाम आतंकवादी हमले में मारे गए पुणे के दो पर्यटकों के पार्थिव शरीर बृहस्पतिवार सुबह विमान से यहां लाए गए। संतोष जगदाले और कौस्तुभ गणबोटे के पार्थिव शरीरों को सुबह करीब 5.30 बजे पुणे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लाया गया, जहां केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल भी मौजूद थे। जिला प्रशासन के अधिकारियों के अनुसार, लोगों के श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए जगदाले और गणबोटे के पार्थिव शरीरों को उनके घरों में रखा जाएगा और बाद में अंतिम संस्कार सुबह करीब नौ बजे वैकुंठ श्मशान भूमि पर किया जाएगा।

गणबोटे, उनकी पत्नी संगीता, जगदाले, उनकी पत्नी प्रगति और उनकी बेटी असावरी कश्मीर में छुट्टियां मनाने गए थे, जब आतंकी हमले ने दोनों परिवारों की जिंदगी को तहस-नहस कर दिया। गणबोटे के बचपन के दोस्त और रास्ता पेठ में उनके पड़ोसी सुनील मोरे ने बुधवार को उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि गणबोटे ने अपने ‘फरसाण’ नमकीन के कारोबार को बढ़ाने के लिए जीवन भर कड़ी मेहनत की थी। उन्होंने कहा कि गणबोटे काम से थोड़ा समय निकलकर दूर यात्रा पर गए थे और त्रासदी ने उनकी जान ले ली।

मोरे ने कहा, ‘‘अपने पूरे जीवन में वह अपने व्यवसाय को बढ़ाने में व्यस्त रहे। यह पहली बार था जब उन्होंने और उनकी पत्नी ने शहर से बाहर यात्रा करने का फैसला किया था। उन्होंने अपने करीबी दोस्त संतोष और उनके परिवार के साथ यात्रा की योजना बनाई। केवल आठ दिन पहले उन्होंने मुझे कश्मीर की योजना के बारे में बताया था। वह वास्तव में उत्साहित थे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जीवन भर गणबोटे रास्ता पेठ में एक संकरी गली में रहे और हाल में कोंढवा-सासवाड़ रोड पर उन्होंने एक घर बनाया, जहां उनकी फरसाण फैक्टरी भी स्थित है।’’ गणबोटे और जगदाले गहरे मित्र थे और जगदाले अक्सर गणबोटे के उत्पादों के विपणन में मदद करते थे। जगदाले के भाई अविनाश ने बताया कि वह इंटीरियर डिजाइनिंग का व्यवसाय चलाते थे, हारमोनियम भी बजाते थे। अविनाश ने बताया कि उन्हें यात्रा करना और नयी जगहों की खोज करना बहुत पसंद था।

यह भी पढ़ें:-Pahalgam Attack: घर का इकलौता चिराग था शुभम, कानपुर पहुंचा शव, आज होगा अंतिम संस्कार, सीएम योगी देंगे श्रद्धांजलि

Pahalgam Attack: घर का इकलौता चिराग था शुभम, कानपुर पहुंचा शव, आज होगा अंतिम संस्कार, सीएम योगी देंगे श्रद्धांजलि
लखनऊ। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए लोगों के पार्थिव शरीर उनके घर पहुंचने लगे हैं। बुधवार देर रात कानपुर के शुभम द्विवेदी का शव उनके घर पहुंच चुका है। कैबिनेट मंत्री राकेश सचान और योगेंद्र उपाध्याय ने घर पहुंच कर शुभम द्विवेदी को श्रद्धाजंलि दी और परिजनों को सांत्वना दी। आज कानपुर में शुभम का अंतिम संस्कार किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी आज कानपुर पहुंचकर शुभम को श्रद्धाजंलि देंगे।

बता दें बुधवार की दर रात कानपुर के रहने वाले शुभम द्विवेदी और नेपाल के नागरिक सुदीप उपाने का पार्थिव शरीर लखनऊ पहुंचा था जहां एयरपोर्ट पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने उन्हें श्रद्धाजंलि दी। इसके बाद दोनों शवों के उनके घर के लिए रवाना कर दिया गया।

सीएम योगी ने शुभम के पिता को किया फोन

सीएम योगी ने शुभम के पिता संजय द्विवेदी का फोन पर हालचाल जाना और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। सीएम योगी ने कहा कि इस दुख की घड़ी में प्रदेश सरकार आपके साथ है। उन्होंने परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने प्रभु श्री राम से दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान देने और शोकाकुल परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ पहुंचा शुभम का शव, एयरपोर्ट पर डिप्टी सीएम ने दी श्रद्धांजलि

लखनऊ: नहर में मिला पीडब्ल्यूडी इंजीनियर विवेक सोनी का शव, पिता ने कहा- ट्रांसफर के बाद से तनाव में था बेटा
लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी लखनऊ के आशियाना स्थित पीडब्लूडी सरकारी कॉलोनी में रहने वाले लापता पीडब्ल्यूडी के जेई विवेक कुमार सोनी (30) का शव गुरुवार दोपहर एसडीआरएफ ने गोसाईंगंज के दुलारमऊ स्थित इंदिरा नहर से बरामद कर लिया। उनकी स्कूटी मंगलवार देर रात चिनहट स्थित इंदिरा डैम के पास मिली थी। उनकी गुमशुदगी आशियाना थाने में दर्ज थी।

आशियाना इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह ने बताया कि विवेक कुमार सोनी सात माह से पीडब्ल्यूडी विभाग में सीतापुर में अवर अभियंता के पद पर तैनात थे। पत्नी सीमा बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ स्थित प्राइमरी विद्यालय की अध्यापिका हैं। विवेक की एक 22 माह की बेटी नित्या है। मंगलवार सुबह पत्नी बच्ची को लेकर वैन से स्कूल चली गयी थी।

शाम को घर लौटी तो पति विवेक के दोनों मोबाइल घर पर ही मिले, लेकिन स्कूटी नहीं थी। पत्नी ने पति के आफिस में फोन किया तो पता चला कि वह कार्यालय नहीं आए थे। काफी देर रिश्तेदारों के यहां खोजने के बाद भी जब उसका कहीं कोई पता नहीं चला तो उन्होंने आशियाना थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई।

सीसीटीवी कैमरों से विवेक स्कूटी से अकेले ही सुल्तानपुर रोड की तरफ जाते दिखे थे। इस बीच चिनहट पुलिस को विवेक की स्कूटी लावारिस हालत में इंदिरा डैम के पास मिली। बुधवार को पुलिस ने एसडीआरएफ की मदद से इंदिरा नहर में विवेक की खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। एसडीआरएफ ने कई जगह जाल भी लगाए थे।

गुरुवार सुबह विवेक का शव गोसाईंगंज के दुलारमऊ स्थित इंदिरा नहर में उतराता मिला। इंस्पेक्टर आशियाना छत्रपाल सिंह ने बताया कि आशंका है कि विवेक ने नहर में कूदकर जान दी है। परिजन ने अभी तक कोई आरोप नहीं लगाया है। मृतक के पिता देवेंद्र ने बताया कि विवेक का मई 2022 में सीमा से विवाह हुआ था।

पिता से बोला नौकरी में अब नहीं लगता मन

मूलरूप से गोंडा के मनकापुर के रहने वाले देवेंद्र सोनी ने बताया कि उनकी पत्नी मीरा देवी का पहले ही निधन हो चुका है। विवेक उनका इकलौता बेटा था। चार साल लखनऊ में नौकरी करने के बाद बीते आठ माह पूर्व ही उसका सीतापुर में ट्रांसफर हुआ था, तब से वह काफी डिप्रेशन में चल रहा था। उसने पिता से कहा भी था कि उसका अब नौकरी में मन नही लग रहा है।

यह भी पढ़ें:- ..जागते रहो, क्योंकि सो रही है पुलिस : सिर्फ कागजों में चल रहे अपराधियों की धर-पकड़ का अभियान

Manmohan Singh Death: मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार कल, कांग्रेस मुख्यालय से शुरू होगी अंतिम यात्रा
नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री डा़ॅ मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार शनिवार को यहां किया जायेगा और इससे पहले उनका पार्थिव शरीर सुबह अंतिम दर्शन के लिए कांग्रेस मुख्यालय में रखा जायेगा। डा़ॅ सिंह का पार्थिव शरीर सुबह साढे नौ बजे अंतिम यात्रा पर रवाना होगा।

सूत्रों के अनुसार उनका अंतिम संस्कार राजघाट के निकट किया जायेगा। कांग्रेस महासचिव के. सी. वेणुगोपाल ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर शुक्रवार को एक पोस्ट में कहा, “पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह जी का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए आज उनके आवास 3, मोतीलाल नेहरू रोड, नई दिल्ली में रखा गया है। कल, 28 दिसंबर को सुबह आठ बजे, उनके पार्थिव शरीर को एआईसीसी मुख्यालय ले जाया जाएगा और जनता और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कल सुबह 8.30 से 9.30 बजे के बीच उन्हें श्रद्धांजलि देने का अवसर मिलेगा।”

कांग्रेस महासचिव ने कहा, “डॉ. सिंह की अंतिम यात्रा कल सुबह 9.30 बजे एआईसीसी मुख्यालय से श्मशान घाट तक शुरू होगी।” डॉ. सिंह का गुरुवार रात एम्स में निधन हो गया था। दिवंगत नेता का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जायेगा। उनके सम्मान में 01 जनवरी 2025 तक सात दिनों का राजकीय शोक घोषित किया गया है। इस शोक अवधि के दौरान पूरे भारत में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। विदेश स्थित सभी भारतीय मिशनों/उच्चायोगों में भी राष्ट्रीय ध्वज 01 जनवरी 2025 तक सात दिनों के लिए आधा झुका रहेगा।

डा़ॅ सिंह के अंतिम संस्कार के दिन सभी केंद्रीय सरकारी कार्यालयों और केन्द्र सरकार के सार्वजनिक उपक्रमों में आधे दिन की छुट्टी घोषित की गयी है। केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को यहां पूर्व प्रधानमंत्री की स्मृति में दो मिनट का मौन रख कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

ये भी पढ़ें- Manmohan Singh Death: मोदी मंत्रिमंडल ने दो मिनट का मौन रख कर मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि, पारित किया शोक प्रस्ताव