Kane Williamson - Amrit Vichar

जो रूट का कमाल: 41वां टेस्ट शतक जड़कर की पोंटिंग की बराबरी, सचिन तेंदुलकर से सिर्फ 10 शतक पीछे
सिडनी: टेस्ट क्रिकेट में अब इंग्लैंड के जो रूट के 41 शतक हो चुके हैं। वह अब टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज़्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज़ों की सूची में संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं, जहां वह रिकी पोंटिंग के साथ हैं। उनसे आगे सिर्फ़ सचिन तेंदुलकर (51) और जैक कैलिस (45) हैं। रूट ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवें और अंतिम एशेज टेस्ट में इंग्लैंड की पहली पारी में 160 रन बनाकर यह उपलब्धि अपने नाम की। 2021 की शुरुआत से अब तक रूट ने कुल 24 टेस्ट शतक लगाए हैं।

इस अवधि में किसी और बल्लेबाज ने दस से ज़्यादा शतक नहीं लगाए हैं। हैरी ब्रूक, केन विलियमसन, स्टीवन स्मिथ और शुभमन गिल दस दस शतकों के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। छह कैलेंडर वर्षों में रूट के ये 24 शतक सिर्फ़ पोंटिंग और मैथ्यू हेडन से पीछे हैं, जिन्होंने 2001 से 2006 के बीच 26 शतक लगाए थे। 2026 की शुरुआत हुए अभी एक हफ़्ता ही हुआ है और रूट के पास पोंटिंग और हेडन का रिकॉर्ड पार करने के लिए पूरा साल है। टेस्ट क्रिकेट में रूट ने 17 बार 150 से ज़्यादा का स्कोर बनाया है, जो इतिहास में पांचवां सबसे ज़्यादा है।

इस सूची में सचिन तेंदुलकर 20 स्कोर के साथ सबसे आगे हैं। इंग्लैंड के बल्लेबाज़ों में रूट के नाम सबसे ज़्यादा 150 या उससे अधिक के स्कोर हैं। एलिस्टेयर कुक इस मामले में दूसरे नंबर पर हैं। अब रूट के नाम टेस्ट क्रिकेट में सात अलग-अलग देशों में 150 से ज़्यादा रन का स्कोर दर्ज है। उनसे ज़्यादा देशों में यह कारनामा सिर्फ़ तेंदुलकर और यूनुस ख़ान ने किया है। दोनों बल्लेबाज़ों ने आठ देशों के ख़िलाफ़ 150 का स्कोर बनाया है। टेस्ट क्रिकेट में लगातार 50 से ज़्यादा रन की पांच पारियों को रूट ने शतक में बदला है। यह सिलसिला पिछले साल लीड्स में भारत के खिलाफ चौथी पारी में बनाए गए नाबाद 53 रन से शुरू हुआ था।

यह पहला मौक़ा है जब रूट ने लगातार पांच 50 स्कोर को शतक में बदला है। इससे पहले वह 2022 और 2024 में लगातार चार अर्धशतकों को शतक में बदल चुके हैं। रूट इंग्लैंड के पहले बल्लेबाज़ भी हैं, जिन्होंने एलिस्टेयर कुक के बाद यह कारनामा किया है। कुक ने 2012 से 2013 के बीच लगातार छह बार ऐसा किया था।

न्यूजीलैंड ने किया भारत दौरे के लिए वनडे और टी20 टीम का ऐलान, इस खिलाड़ी को मिला पहला मौका, ब्रेसवेल संभालेंगे वनडे की कमान
New Zealand Squad: न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने भारत के खिलाफ जनवरी 2026 में होने वाली व्हाइट बॉल सीरीज के लिए अपनी टीमों की घोषणा कर दी है। यह दौरा 11 जनवरी से शुरू होगा, जिसमें पहले तीन वनडे मैच खेले जाएंगे, उसके बाद पांच टी20 इंटरनेशनल मुकाबले होंगे। इस सीरीज की खासियत यह है कि लेफ्ट-आर्म स्पिनर जेडन लेनॉक्स को पहली बार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जगह मिली है, जो वनडे टीम का हिस्सा हैं।

माइकल ब्रेसवेल वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड की कप्तानी करेंगे। लंबे तेज गेंदबाज काइल जैमीसन की दोनों फॉर्मेट में वापसी हुई है, जबकि मिचेल सैंटनर इंजरी से उबरते हुए केवल टी20 टीम में शामिल किए गए हैं। सैंटनर ग्रोइन इंजरी के कारण लंबे समय से बाहर थे और अब टी20 सीरीज में टीम की अगुवाई करेंगे। उनके अलावा डेवोन कॉनवे, डैरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स और विल यंग जैसे अनुभवी खिलाड़ी टीम में हैं।

केन विलियमसन वनडे सीरीज से बाहर रहेंगे, क्योंकि वे SA20 लीग में व्यस्त रहेंगे। विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी वनडे में मिच हे संभालेंगे, जबकि टी20 में डेवोन कॉनवे ग्लव्स पहनते नजर आएंगे।

न्यूजीलैंड की वनडे टीम:

माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), आदि अशोक, क्रिस्टियन क्लार्क, जोश क्लार्कसन, डेवोन कॉनवे, जैक फॉल्क्स, मिच हे (विकेटकीपर), काइल जैमीसन, निक केली, जेडन लेनॉक्स, डैरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, माइकल रे, विल यंग।

न्यूजीलैंड की टी20 टीम:

मिचेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), जैकब डफी, जैक फॉल्क्स, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, बेवोन जैकब्स, डैरिल मिचेल, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रविंद्र, टिम रॉबिन्सन, ईश सोढ़ी।

IPL 2026: ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज निभाएगा लखनऊ सुपर जांयट्स की बड़ी जिम्मेदारी, दो वनडे कप जीता चुके हैं टॉम, इस IPL टीम में दे चुके अपनी सेवाएं
लखनऊ। RPSG ग्रुप ने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर टॉम मूडी को ग्लोबल डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट नियुक्त किया है। इस नई भूमिका में टॉम मूडी, आरपीएसजी ग्रुप की सभी क्रिकेट फ्रेंचाइज़ियों के संचालन, रणनीति और दीर्घकालिक क्रिकेट विकास कार्यक्रमों का नेतृत्व करेंगे। टॉम मूडी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट जगत का लोकप्रिय चेहरा रहा है। आरपीएसजी ग्रुप की प्रमुख क्रिकेट फ्रेंचाइज़ियों में लखनऊ सुपर जायंट्स (आईपीएल), डरबन सुपर जायंट्स (एसए20) और मैनचेस्टर ओरिजिनल्स (द हंड्रेड) शामिल हैं।

आगामी आईपीएल सत्र में टॉम मूडी, लखनऊ सुपर जायंट्स के मुख्य कोच एवं अपने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई साथी जस्टिन लैंगर और हाल ही में रणनीतिक सलाहकार के रूप में नियुक्त हुए केन विलियमसन के साथ मिलकर टीम को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने का प्रयास करेंगे। मूडी ने अपनी नियुक्ति पर कहा "आरपीएसजी ग्रुप के लिए ग्लोबल डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट की भूमिका स्वीकार करना मेरे लिए एक विशेष सम्मान है।

ग्रुप के चेयरमैन संजीव गोयनका से सकारात्मक बातचीत से यह स्पष्ट हुआ कि यह एक रोमांचक अवसर है और मैं उनके साथ कार्य करने के अवसर का स्वागत करता हूँ। मैं ग्रुप की सभी फ्रेंचाइज़ियों के लिए एक एकीकृत क्रिकेट फिलॉसफी विकसित करने और टीमों के प्रदर्शन, खिलाड़ी विकास व रणनीतिक योजना में उत्कृष्टता लाने तथा मैदान के अंदर और बाहर निरंतर सफलता सुनिश्चित करने के लिए तत्पर हूँ। मैं सभी खिलाड़ियों, कोचों और प्रबंधन टीम के साथ मिलकर हमारे साझा लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए उत्साहित हूँ।

ये भी पढ़े :

Shafali Verma Captain: वर्ल्ड चैंपियन शेफाली वर्मा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, Inter-regional T20 tournament में संभालेगी इस टीम की कप्तानी

Kane Williamson: केन विलियमसन ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, इन दो खिलाड़ियों की हुई वापसी
ऑकलैंड। न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान केन विलियमसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की श्रृंखला शुरू होने से कुछ दिन पहले रविवार को टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की। न्यूजीलैंड के लिए 93 टी-20 मैच खेलने वाले विलियमसन को हाल ही में 2026 के सत्र के लिए आईपीएल फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स का रणनीतिक सलाहकार नियुक्त किया गया था। संन्यास लेने की घोषणा करने के कारण इस 35 वर्षीय बल्लेबाज को बुधवार से यहां वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू हो रही श्रृंखला के लिए 14 सदस्यीय टी20 टीम में शामिल नहीं किया गया।

विलियमसन ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 2575 रन बनाए लेकिन वह एक भी शतक नहीं लगा पाए। वह कैरेबियाई टीम के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की तैयारी के सिलसिले में आगामी एकदिवसीय श्रृंखला में भी नहीं खेलेंगे। विलियमसन ने न्यूजीलैंड की तरफ से टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाए हैं। उनका औसत 33 है और उन्होंने 18 अर्धशतक लगाए हैं। इस प्रारूप में उनका उच्चतम स्कोर 95 रन है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सभी प्रारूपों में 19,000 से अधिक रन बनाने वाले इस क्रिकेटर ने 2011 में टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था और 75 मैच में टीम का नेतृत्व किया, जिसमें 2016 और 2022 में दो टी20 विश्व कप सेमीफाइनल और 2021 में फाइनल में कप्तानी करना शामिल है। विलियमसन ने न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) से कहा, ‘‘यह (टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलना) कुछ ऐसा है जिसका हिस्सा बनना मुझे शुरू से ही पसंद था। मैं इन यादों और अनुभवों के लिए बहुत आभारी हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस प्रारूप को अलविदा कहने का यह टीम और मेरे लिए सही समय है। इससे टीम को आगे बढ़ाने और टी20 विश्व कप के लिए टीम तैयार करने में मदद मिलेगी।’’ न्यूजीलैंड की तरफ से सर्वाधिक रन बनाने वाले विलियमसन ने कहा कि टेस्ट और वनडे को लेकर उनकी राय स्पष्ट है और उनका ध्यान अभी वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली तीन टेस्ट मैच की श्रृंखला पर है जिसका पहला मैच दो दिसंबर से क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे इस टीम की बहुत परवाह है। न्यूजीलैंड की तरफ से खेलना बहुत मायने रखता है जिसमें आप अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहते हैं। मैं न्यूजीलैंड क्रिकेट का आभारी हूं जिसने हमेशा मेरा पूरा समर्थन किया।’’

तेज गेंदबाज काइल जैमीसन और स्पिनर ईश सोढ़ी ने बुधवार से यहां वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू हो रही टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के लिए रविवार को न्यूजीलैंड टीम में वापसी की। ऑलराउंडर नाथन स्मिथ को भी 14 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है और वह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण कर सकते हैं। जैमीसन ने इंग्लैंड के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला से बाहर होने, जबकि सोढ़ी ने अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलने के बाद पांच मैचों की टी20 श्रृंखला के लिए वापसी की है। भारत और श्रीलंका में अगले साल के शुरू में होने वाले टी20 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए दोनों टीमों के लिए यह श्रृंखला काफी महत्वपूर्ण है। करिश्माई बल्लेबाज और पूर्व कप्तान केन विलियमसन के नाम पर विचार नहीं किया गया क्योंकि उन्होंने दिन में ही टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी।

न्यूजीलैंड की टी20 टीम: मिशेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, जैक फॉल्क्स, काइल जैमीसन, डेरिल मिशेल, जिमी नीशम, रचिन रवींद्र, टिम रॉबिन्सन, टिम सीफर्ट (विकेट कीपर), नाथन स्मिथ, ईश सोढ़ी।

ICC Test Ranking: ये हैं आईसीसी टेस्ट रैंकिंग के टॉप 5 बल्लेबाज, देखें लिस्ट
ICC Test Ranking: आईसीसी की नवीनतम टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। इंग्लैंड के जो रूट ने फिर से शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है, जबकि हैरी ब्रूक, केन विलियमसन, यशस्वी जायसवाल और स्टीव स्मिथ ने भी टॉप-5 में अपनी जगह पक्की की है। भारतीय युवा सनसनी यशस्वी जायसवाल ने पहली बार इस प्रतिष्ठित सूची में प्रवेश किया है। आइए जानते हैं उन शीर्ष पांच बल्लेबाजों के बारे में, जिन्होंने हाल के प्रदर्शनों से क्रिकेट जगत का ध्यान खींचा है।

जो रूट

इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट ने एक बार फिर साबित किया कि टेस्ट क्रिकेट में उनकी बादशाहत बरकरार है। 889 रेटिंग अंकों के साथ उन्होंने आईसीसी रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया है। 2024 में पाकिस्तान के खिलाफ मुल्तान टेस्ट में उनकी शानदार बल्लेबाजी ने उन्हें यह स्थान दिलाया। उनकी बेजोड़ तकनीक और अनुभव उन्हें विश्व के सर्वश्रेष्ठ टेस्ट बल्लेबाजों में शामिल करता है। वर्तमान में रूट भारत के खिलाफ एजबेस्टन में पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में खेल रहे हैं।

हैरी ब्रूक

युवा इंग्लिश बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने भारत के खिलाफ चल रही पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में अपनी आक्रामक और संतुलित बल्लेबाजी से सबको प्रभावित किया है। 874 रेटिंग अंकों के साथ वह दूसरे स्थान पर हैं। 2024 में न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन टेस्ट में उनकी शानदार पारी ने उन्हें इस ऊंचाई तक पहुंचाया। ब्रूक ने इंग्लैंड की टेस्ट बल्लेबाजी को नया आयाम दिया है।

केन विलियमसन

न्यूजीलैंड के सबसे मजबूत बल्लेबाजों में से एक केन विलियमसन हैं। वे 867 रेटिंग अंकों के साथ तीसरे स्थान पर काबिज हैं। 2021 में पाकिस्तान के खिलाफ क्राइस्टचर्च टेस्ट में 919 की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग हासिल करने वाले विलियमसन ने अपनी निरंतरता से सभी को प्रभावित किया है। उनकी शांतचित्त और मजबूत तकनीक उन्हें खास बनाती है।

यशस्वी जायसवाल

भारत के उभरते सितारे यशस्वी जायसवाल ने इतिहास रचते हुए पहली बार टॉप-5 में जगह बनाई है। 851 रेटिंग अंकों के साथ वह चौथे स्थान पर हैं। 2024 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न टेस्ट में उनकी शानदार बल्लेबाजी और 854 की करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग ने उन्हें यह उपलब्धि दिलाई। इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा सीरीज में उनके शतक ने साबित कर दिया कि वह भारत की टेस्ट बल्लेबाजी का भविष्य हैं।

स्टीव स्मिथ

ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को 816 रेटिंग मिली है। इन अंकों के साथ वह पांचवें स्थान पर हैं। उनकी सर्वश्रेष्ठ रेटिंग 947 थी, जो 2018 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ डरबन टेस्ट में हासिल हुई थी। हाल के समय में रेटिंग में कमी के बावजूद, स्मिथ का अनुभव और बल्लेबाजी कौशल उन्हें विश्व के शीर्ष टेस्ट बल्लेबाजों में बनाए रखता है।

यह भी पढ़ेः UP में 'कच्चे आम' पर शुरू हुई सियासी जंग, अखिलेश ने CM योगी पर कसा तंज.... केशव मौर्य ने दिया करारा जवाब

केन विलियमसन ने फिर ठुकराया न्यूजीलैंड क्रिकेट का केंद्रीय अनुबंध, जानें क्या रही वजह
वेलिंगटन। पूर्व कप्तान केन विलियमसन ने न्यूजीलैंड क्रिकेट के साथ केंद्रीय अनुबंध को फिर से अस्वीकार कर दिया है और उनका अगले महीने जिंबॉब्वे के खिलाफ दो टेस्ट मैच की श्रृंखला में खेलना संदिग्ध है। विलियमसन ने पिछले साल भी केंद्रीय अनुबंध को स्वीकार नहीं किया था ताकि वह टी20 और दुनिया भर की अन्य लीगों में खेलने के लिए स्वतंत्र हो सकें। इसके बजाय उन्होंने पिछले साल एक अनौपचारिक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए और 2024 में न्यूज़ीलैंड ने जो 13 टेस्ट मैच खेले उनमें से नौ मैच में हिस्सा लिया और 1,000 से अधिक रन बनाए।

न्यूजीलैंड क्रिकेट ने मंगलवार को जिन 20 अनुबंधित खिलाड़ियों की सूची जारी की उसमें विलियमसन का नाम शामिल नहीं है। उनके अलावा डेवॉन कॉनवे, फिन एलन, टिम सीफर्ट और लॉकी फर्ग्यूसन भी इस सूची में शामिल नहीं है। यह सभी खिलाड़ी विदेशों में टी20 लीग में खेल रहे हैं। संभावना है कि विलियमसन फिर से अनौपचारिक अनुबंध पर हस्ताक्षर करेंगे।

ऑलराउंडर मुहम्मद अब्बास और जैक फाउल्केस, विकेटकीपर मिच हे और स्पिनर आदि अशोक को पहली बार अनुबंध दिया गया है। विलियमसन अभी इंग्लिश काउंटी चैंपियनशिप और टी20 ब्लास्ट में मिडिलसेक्स के लिए और द हंड्रेड में लंदन स्पिरिट के लिए खेल रहे हैं।

यह भी पढ़ेः विराट कोहली ने दिए आरसीबी को 18 साल... अब हमारी बारी, बोले पाटीदार- हमें उनके लिए करना होगा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

IPL 2025 : केन विलियमसन ने की नितीश राणा की प्रशंसा, 81 रन की पारी को बताया ‘शीर्ष स्तर की बेहतरीन पारी’
नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन ने नितीश राणा की प्रशंसा करते हुए उनकी 36 गेंद में 81 रन की पारी को ‘शीर्ष स्तर की बेहतरीन पारी’ कहा और चेन्नई सुपरकिंग्स पर छह रन की जीत का श्रेय राजस्थान रॉयल्स के क्षेत्ररक्षण को भी दिया। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए नितीश ने आक्रामक पारी खेली जिससे रॉयल्स ने नौ विकेट पर 182 रन बनाए और फिर सुपरकिंग्स को छह विकेट पर 176 रन पर रोककर सत्र की पहली जीत दर्ज की। वानिंदु हसरंगा के चार विकेट और कार्यवाहक कप्तान रियान पराग का शिवम दुबे का एक हाथ से शानदार कैच लपकने सहित टीम के बेहतरीन क्षेत्ररक्षण ने जीत में अहम भूमिका निभाई।

सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के लिए खेल चुके विलियमसन ने ‘जियोहॉटस्टार’ पर कहा, ‘‘नितीश स्पिन के खिलाफ एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं लेकिन उन्होंने अपनी पारी की शुरुआत तेज गेंदबाजी के खिलाफ की, गति का अच्छा इस्तेमाल किया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘शायद बाएं हाथ, दाएं हाथ के संयोजन के कारण वह तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए। यह शीर्ष स्तर की एक बेहतरीन पारी थी।’’ विलियमसन ने कहा, ‘‘राजस्थान रॉयल्स के पास कई अन्य प्रतिभाशाली बल्लेबाज हैं, लेकिन आज नितीश मैच विजेता थे।

इस तरह के मैच में जहां ऐसी विकेट पर गलती की गुंजाइश काफी कम थी वहां मेरा मानना ​​है कि राजस्थान रॉयल्स के क्षेत्ररक्षण ने उन्हें जीत दिलाई।’’ सुपरकिंग्स को जब 12 गेंद पर 39 रन चाहिए थे तब महेंद्र सिंह धोनी (16) ने शॉर्ट थर्ड मैन पर एक चौका और तुषार देशपांडे की गेंद पर लॉन्ग ऑन पर लंबा छक्का लगाया लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। धोनी के तेज पर बात करते हुए विलियमसन ने कहा, ‘‘सुपरकिंग्स विरोधी के मैदान पर खेल रहे थे, फिर भी अधिकतर दर्शक पीले रंग की पोशाक में थे, यह अविश्वसनीय था। हमने इसे पहले भी कई बार देखा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगा कि धोनी एक ओवर में 20 रन बनाकर मैच को खत्म कर देगा- उसने ऐसा कई बार किया है। लेकिन यह एक मुश्किल काम था क्योंकि आखिरी दो ओवर में 40 रन चाहिए थे। फिर भी उसे आउट होते देखना खास था। मैं केवल कल्पना कर सकता हूं कि जब वह क्रीज पर हो तो किसी भी विपक्षी टीम के लिए स्कोर का बचाव करना कितना डरावना होगा।’’

पूर्व भारतीय बल्लेबाज अंबाती रायुडू का भी मानना ​​है कि क्षेत्ररक्षण ने मैच में बहुत बड़ा अंतर पैदा किया। सुपरिंग्स के पूर्व खिलाड़ी रायुडू ने कहा, ‘‘जब आप कोई करीबी मैच खेल रहे होते हैं, तो ये एक प्रतिशत चीजें काफी मायने रखती हैं। हमने इस मैच में कई अविश्वसनीय कैच देखे- ऐसा देखना दुर्लभ है। दूसरी ओर, चेन्नई सुपरकिंग्स ने अंदरूनी घेरे में एक-दो मौकों को छोड़कर बिल्कुल भी अच्छा क्षेत्ररक्षण नहीं किया।

ये भी पढे़ं : एशियाई खेलों के पदक विजेता नरेंद्र बेरवाल विश्व मुक्केबाजी कप में भारतीय टीम की करेंगे अगुवाई

चैंपियंस ट्रॉफी: फाइनल से पहले केन विलियमसन के इस बयान ने बढ़ा दी टीम इंडिया को टेंशन, जानें क्या कहा...
लाहौर। न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज केन विलियमसन का मानना है कि भारत के पास चैंपियंस ट्रॉफी के अपने सभी मैच दुबई में खेलने के कारण वहां की परिस्थितियों को लेकर वास्तविक स्पष्टता है लेकिन साथ ही कहा कि उनकी टीम रविवार को होने वाले फाइनल के लिए पूरी तरह से तैयार है।

विलियमसन ने सीधे तौर पर यह नहीं कहा कि भारत को एक ही स्थान पर खेलने का फायदा मिल रहा है। इसके बजाय उन्होंने इसकी तुलना और न्यूजीलैंड की लाहौर की परिस्थितियों की अच्छी समझ से की। न्यूजीलैंड ने बुधवार को यहां दूसरे सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

विलियमसन से जब पूछा गया कि क्या भारत को एक ही स्थान पर खेलने का फायदा मिलेगा, उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे लगता है कि जब आप कई मैच एक ही स्थान पर खेलते हैं तो चीजों को कैसे आगे बढ़ाना है इसको लेकर आपके पास वास्तविक स्पष्टता होती है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जिस तरह से हमें यहां मौका मिला। हमने भी इस स्थान पर कई मैच खेले और मुझे लगता है कि यह क्रिकेट का हिस्सा है।’’

न्यूजीलैंड ने चैंपियंस ट्रॉफी से पहले पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ त्रिकोणीय श्रृंखला के दो मैच लाहौर में खेले थे। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल में शतक लगाने के बाद विलियमसन आत्मविश्वास से भरे हुए हैं और उनकी निगाहें अब फाइनल पर टिक गई हैं। उन्होंने कहा, ‘‘इस पर (कि भारत ने अपने सभी मैच दुबई में खेले हैं) गौर करने के बजाय हमारा ध्यान अगले मैच पर है। मैच का स्थान और विरोधी टीम निश्चित तौर पर मायने रखते हैं। हमने भी वहां भारत के खिलाफ एक मैच खेला है।’’

विलियमसन ने कहा, ‘‘परिस्थितियां भिन्न हैं इसलिए महत्वपूर्ण है कि हम पिछले मैच के सकारात्मक पहलुओं पर गौर करें और अगले दो-तीन दिन में इसको लेकर अधिक स्पष्टता हासिल करने का प्रयास करें कि हमें फाइनल में किस तरह से खेलना है। न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ लीग चरण का एक मैच दुबई में खेला था जिसमें उसे हार का सामना करना पड़ा था। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल में विलियमसन और रचिन रविंद्र ने शतक लगाया।

विलियमसन ने अब तक टूर्नामेंट में दो शतक लगा चुके रविंद्र को विशिष्ट प्रतिभा करार दिया। उन्होंने कहा, ‘‘यह फाइनल है इसलिए यह रोमांचक होगा। अगर हम रचिन की बात करें तो वह अविश्वसनीय रूप से विशिष्ट प्रतिभा का धनी है। उसके साथ बल्लेबाजी करना बहुत अच्छा लगता है। वह मैदान पर उतर कर टीम का हित पहले रखता है और स्वच्छंद होकर खेलता है।’’

विलियमसन ने कहा, ‘‘वह बेहद प्रतिभाशाली खिलाड़ी है और इस बात को अच्छी तरह से जानता है कि उसे क्या करना है। वह बड़ी प्रतियोगिताओं में लगातार अच्छा प्रदर्शन करता रहा है और हमने उसे फिर से ऐसा करते हुए देखा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जहां तक भारत का सवाल है तो उसकी टीम बेजोड़ है और वास्तव में बहुत अच्छी क्रिकेट खेल रही है। इसलिए हमारे लिए पिछले मैच से कुछ सीख लेना महत्वपूर्ण होगा। यह फाइनल है और इसमें कुछ भी हो सकता है।’’

यह भी पढ़ें:-आउटसोर्सिंग कर्मियों के लिए खुशखबरी: बिचौलियों से मिलेगी मुक्ति, सीधे खाते में जाएगी कमाई, सीएम योगी ने बनाया यह प्लान

IND vs NZ : भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच से भी बाहर हुए केन विलियमसन, जानिए वजह
पुणे। न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज केन विलियमसन कमर की मांसपेशियों में खिंचाव से अभी पूरी तरह नहीं उबरे हैं जिस कारण वह भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच में भी नहीं खेल पाएंगे। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने मंगलवार को यह घोषणा की। बेंगलुरु में पहला मैच आठ विकेट से जीतने के बाद न्यूजीलैंड तीन मैचों की श्रृंखला में 1-0 से आगे है। दूसरा मैच गुरुवार से यहां खेला जाएगा। विलियमसन श्रीलंका के खिलाफ हालिया टेस्ट श्रृंखला के दौरान चोटिल हो गए थे। वह अभी तक भारत में टीम से नहीं जुड़े हैं।

न्यूजीलैंड के मुख्य कोच गैरी स्टीड ने कहा कि विलियमसन की प्रगति अच्छी है लेकिन अभी तक वह पूरी तरह से फिट नहीं हुए हैं। न्यूजीलैंड क्रिकेट के बयान में स्टीड ने कहा,‘‘हम केन की प्रगति पर निगरानी रखे हुए हैं और वह सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं लेकिन अभी तक पूरी तरह से फिट नहीं हैं। हमें उम्मीद है कि उनमें आगामी दिनों में और सुधार देखने को मिलेगा और वह तीसरे टेस्ट के लिए उपलब्ध रहेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम उन्हें पूरी तरह से फिट होने के लिए जितना संभव हो सके उतना समय देंगे, लेकिन निश्चित रूप से हम इस मामले में सतर्कता बरतते रहेंगे।’’ तीसरा और अंतिम टेस्ट मैच एक नवंबर से मुंबई में खेला जाएगा।

ये भी पढे़ं : साक्षी मलिक ने लगाया गंभीर आरोप, बोलीं- WFI अध्यक्ष बनना चाहती थीं बबीता फोगाट इसलिए पहलवानों को उकसाया

IND vs NZ Test Series : भारत दौरे के लिए न्यूजीलैंड टीम का ऐलान, केन विलियमसन बाहर...किसे मिला मौका?
आकलैंड। सीनियर बल्लेबाज केन विलियमसन भारत के खिलाफ 16 अक्टूबर से शुरू हो रही तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला के शुरूआती चरण में ग्रोइन की चोट के कारण बाहर रहेंगे, जिनके कवर के तौर पर मार्क चैपमेन को न्यूजीलैंड की 17 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। न्यूजीलैंड टीम भारत दौरे पर बेंगलुरू, पुणे और मुंबई में टेस्ट खेलेगी।

Squad News | Kane Williamson will delay his departure for the Test series against India due to a groin strain, with uncapped Auckland Aces batter Mark Chapman joining the squad as cover 🏏 #INDvNZ #CricketNationhttps://t.co/3wJgTKkRIl

— BLACKCAPS (@BLACKCAPS) October 8, 2024

सीनियर बल्लेबाजी हरफनमौला मिशेल ब्रासवेल को बेंगलुरू में होने वाले पहले टेस्ट के लिये टीम में जगह मिली है। स्पिनर ईश सोढी दूसरा और तीसरा टेस्ट खेलेंगे। टॉम लाथम टीम के कप्तान होंगे क्योंकि टिम साउदी ने कप्तानी से किनारा कर लिया है। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने अपनी वेबसाइट पर कहा, विलियमसन को श्रीलंका के खिलाफ गॉल में दूसरे टेस्ट के दौरान चोट लगी थी । उन्हें पूरी तरह से ठीक होने में समय लगेगा।

न्यूजीलैंड के चयनकर्ता सैम वेल्स ने कहा, हमें सलाह दी गई है कि केन को लेकर जोखिम लेने की बजाय उसे कुछ और आराम करने देना चाहिये । केन का शुरूआती चरण में नहीं होना निराशाजनक है लेकिन इससे किसी और को इस अहम श्रृंखला में खेलने का मौका मिलेगा ।’’ पहला टेस्ट बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर 16 से 20 अक्टूबर तक खेला जायेगा जबकि दूसरा मैच 24 से 28 अक्टूबर तक पुणे में होगा। तीसरा और आखिरी टेस्ट मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर एक से पांच नवंबर तक होगा।

ICYMI | Our Test squad for the upcoming three-Test series against India, starting in Bengaluru next Wednesday. Watch all matches LIVE on @skysportnz 🏏 #INDvNZ #CricketNation pic.twitter.com/TzvMIpZSrH

— BLACKCAPS (@BLACKCAPS) October 8, 2024

न्यूजीलैंड टेस्ट टीम : टॉम लाथम (कप्तान), टॉम ब्लंडेल, माइकल ब्रासवेल (पहले टेस्ट में), मार्क चैपमैन, डेवोन कोंवे, मैट हेनरी, डेरिल मिचेल, विल ओ राउरकी, एजाज पटेल, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रविंद्र, मिचेल सेंटनेर, बेन सीयर्स, ईश सोढी (दूसरे और तीसरे टेस्ट में), टिम साउदी, केन विलिमसनसन, विल यंग।

ये भी पढ़ें : ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तेज गेंदबाजी आक्रमण के कारण भारत का पलड़ा भारी : शेन वॉटसन

केन विलियमसन ने कहा- न्यूजीलैंड के लिए खेलना मेरी प्राथमिकता, एसए20 भी दिलचस्प
वेलिंगटन। केन विलियमसन ने कहा है कि अगले साल एसए 20 लीग खेलने के लिए उन्होंने न्यूजीलैंड का केंद्रीय अनुबंध ठुकराया लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि इस टी20 लीग से इतर वह न्यूजीलैंड के लिये तीनों प्रारूपों में खेलने के लिये उपलब्ध हैं । एसए 20 नौ जनवरी से आठ फरवरी 2025 के बीच खेली जायेगी और इसी दौरान न्यूजीलैंड में सुपर स्मैश भी होना है । न्यूजीलैंड के नियमों के अनुसार केंद्रीय अनुबंध वाले खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेलने की दशा में सुपर स्मैश में खेलना अनिवार्य है।

विलियमसन ने टी20 विश्व कप के ग्रुप चरण से बाहर होने के बाद स्वदेश लौटने पर मीडिया से कहा ,‘‘ मैं जब तक खेल सकता हूं, खेलना चाहता हूं । उस दौरान कई बेहतरीन टूर्नामेंट है लेकिन एसए 20 दिलचस्प लग रहा है । इसके लिये मुझे केंद्रीय अनुबंध ठुकराना होगा ।’’ विलियमसन ने सीमित ओवरों की कप्तानी भी छोड़ दी है लेकिन यह कहा कि अभी उनका अंतरराष्ट्रीय कैरियर खत्म नहीं हुआ है।

उन्होंने कहा ,‘‘ मेरी प्राथमिकता न्यूजीलैंड के लिये खेलना है। तीन सप्ताह के दौरान मैं कुछ मैचों से बाहर रह सकता हूं।’’ इसके मायने हैं कि वह जनवरी में श्रीलंका के खिलाफ वनडे और टी20 श्रृंखला नहीं खेलेंगे। वह हालांकि सितंबर में अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट के लिये उपलब्ध होंगे। इसके साथ ही भारत और श्रीलंका के खिलाफ डब्ल्यूटीसी टेस्ट और इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की श्रृंखला खेलेंगे।

उन्होंने कहा ,‘‘ मैने न्यूजीलैंड की कप्तानी का पूरा मजा लिया है। मैं काफी उत्सुक हूं कि आने वाले समय में टीम नये कप्तान के साथ कैसा करती है और मैं भी उसका हिस्सा बना रहूंगा।’’ 33 बरस के विलियमसन ने अपने कैरियर को लेकर कोई समय सीमा तय करने से इनकार करते हुए कहा ,‘‘ अभी कहना मुश्किल होगा । मैं फिट और फॉर्म में रहना चाहता हूं, प्रदर्शन में सुधार करते रहना चाहता हूं। जब तक मैं योगदान दे सकता हूं, इस टीम का हिस्सा बने रहना चाहूंगा।

ये भी पढ़ें : T20 World Cup 2024 : अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया में होगा बड़ा बदलाव, मैच से पहले कोच द्रविड़ ने दिया संकेत

T20 World Cup : केन विलियमसन टी20 अंतरराष्ट्रीय में अपने भविष्य को लेकर अनिश्चित, जानिए क्या बोले?
तारोबा (त्रिनिदाद)।  न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने कहा कि टी20 विश्व कप से जल्द बाहर होने के बाद टीम को फिर से एकजुट होने के लिए कुछ समय की जरूरत है। उन्होंने साथ ही 2026 में इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में अपनी वापसी को लेकर कोई प्रतिबद्धता नहीं जताई। आधुनिक क्रिकेट के महान खिलाड़ियों में से एक माने जाने वाले सभी प्रारूपों के खिलाड़ी विलियमसन एक दशक से अधिक समय से न्यूजीलैंड के बल्लेबाजी क्रम की रीढ़ रहे हैं। विलियमसन की मौजूदगी में न्यूजीलैंड तीन बार विश्व कप फाइनल में पहुंचा जिसमें 2015 और 2019 में एकदिवसीय विश्व कप और 2021 में टी20 विश्व कप शामिल हैं। इसके अलावा पहला विश्व टेस्ट चैंपियनशिप खिताब भी जीता।

इन चार टूर्नामेंट में से तीन में विलियमसन ने टीम की कप्तानी की। जब विलियमसन से पूछा गया कि क्या वे 2026 के टूर्नामेंट में वापसी करेंगे तो उन्होंने कहा, ओह, मुझे नहीं पता। न्यूजीलैंड का अभियान पापुआ न्यू गिनी पर सात विकेट की आसान जीत के साथ समाप्त हुआ। वे 10 वर्षों में पहली बार सेमीफाइनल में जगह नहीं बना पाए। तेज गेंदबाजी आक्रमण के अगुआ ट्रेंट बोल्ट ने पहले ही पुष्टि कर दी थी कि मौजूदा टी20 विश्व कप उनका आखिरी होगा। विलियमसन ने कहा, ‘‘अभी और तब के बीच थोड़ा समय है इसलिए यह एक टीम के रूप में फिर से एकजुट होना है। और हां, हमें अगले साल मुख्य रूप से लाल गेंद का क्रिकेट खेलना है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अन्य प्रारूपों में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलूंगा और फिर देखता हूं कि चीजें कैसे रहती हैं।’’ टी20 विश्व कप से न्यूजीलैंड के जल्द बाहर होने पर इस 34 वर्षीय बल्लेबाज ने कहा ‘‘मुझे लगता है कि चाहे कुछ भी हो जाए आप हमेशा कुछ अधिक करना चाहते हैं।’’

विलियमसन ने कहा, ‘‘लेकिन यह वास्तव में अनोखा रहा है, सभी लोगों के लिए एक अनूठा अनुभव। मुझे लगता है कि बल्लेबाजों के लिए परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण रही हैं, लेकिन यह बस एक रास्ता खोजने की कोशिश करने के बारे में है।’’ न्यूजीलैंड अपने अभियान की शुरुआत करने वाली आखिरी टीम थी। वे चार दिनों के भीतर सुपर आठ की दौड़ से बाहर हो गए क्योंकि उन्हें अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज के खिलाफ लगातार मैचों में हार का सामना करना पड़ा।

ये भी पढ़ें : European Football Champions : फ्रांस ने ऑस्ट्रिया को 1-0 से हराया, Kylian Mbappé की नाक में लगी चोट