सेटेलाइट - Amrit Vichar

बरेली: अमृत विचार कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया 75वां गणतंत्र दिवस
बरेली, अमृत विचार। आज पूरा देश 75वें गणतंत्र दिवस को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मना रहा है। इस अवसर पर सभी सरकारी और गैर सरकारी संस्थाओं समेत सार्वजनिक उपकेंद्रों पर ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर सभी लोगों ने एक-दूसरे को गणतंत्र दिवस की बधाइयां दीं। वहीं इस मौके पर बरेली में सेटेलाइट के पास पीलीभीत रोड स्थित अमृत विचार के मुख्यालय पर भी 75 वें गणतंत्र दिवस को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।

कार्यालय परिसर में अमृत विचार के समूह संपादक शंभू दयाल वाजपेयी ने ध्वजारोहण किया। जिसके बाद मौके पर उपस्थित कार्यालय के कर्मचारियों और अधिकारियों ने सामूहिक राष्ट्रगान गाया और एक-दूसरे को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। इसके साथ ही मिष्ठान का वितरण किया गया। कार्यालय में ध्वजारोहण कार्यक्रम में एनई नवीन गुप्ता, कोऑर्डिनेटर लक्ष्मण सिंह भंडारी, आईटी हेड हरिओम गुप्ता, एचआर चिंतन राजपूत, विज्ञापन प्रभारी आशीष शर्मा, सुनील संवेदी, अनिल पटेल, महिपाल गंगवार, विवेक सागर के साथ सभी विभागों के एचओडी समेत कार्यालय स्टाफ मौजूद रहा।

ये भी पढे़ं- बरेली: ठंड के तेवर तीखे...गजक और रेवड़ी का बाजार गर्म, जानिए क्या बोले दुकानदार?

बरेली: सेटेलाइट पर विवाद के मामले में चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
बरेली, अमृत विचार। सेटेलाइट पर सीएनजी पंप के सामने चाय की दुकान के पीछे पेशाब करने को लेकर दो पक्षों में विवाद मामले में पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं दूसरे पक्ष की गुरुवार देर शाम तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।

बिथरी चैनपुर के गांव कंथरिया निवासी राजीव कुमार ने थाना बारादरी में शिकायती पत्र देकर बताया कि बुधवार रात को अपने साथी अभय पटेल और पुष्पेंद्र के साथ सेटेलाइट पर आए थे। यहां सीएनजी पंप के सामने सूर्य प्रकाश सक्सेना उर्फ बाबू, उसके साथी गौरव सक्सेना, अमन व आशीष समेत कुछ अज्ञात लोग नशे में गाली गलौज करने लगे। विरोध पर लाठी डंडों से पीटने लगे, जिससे उनका सिर फट गया। मौके पर पहुंची चीता मोबाइल ने अस्पताल में भर्ती कराया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

दबाव में आई पुलिस नहीं दर्ज की दूसरे पक्ष की रिपोर्ट
दूसरे पक्ष के सूर्यप्रकाश सक्सेना ने बताया कि बुधवार रात वह दुकान पर बैठे थे, तभी राजीव व उनके कई साथी आए और दुकान के पीछे पेशाब करने लगे। मना करने पर गाली गलौज और मारपीट की। दुकान पर पथराव किया और कार को भी तोड़ दिया। जब उनके परिजन थाना थाने में शिकायती पत्र देने पहुंचे तो रिपोर्ट दर्ज करने से मना कर दिया। राजनीतिक दबाव के चलते पुलिस ने उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इस मामले में बारादरी इंस्पेक्टर अपराध से फोन पर संपर्क करने की कोशिश की तो उनका फोन नहीं उठा।

रात 10 बजे के बाद बंद होंगी दुकानें
बवाल के बाद बारादरी पुलिस ने निर्देश जारी किए हैं कि रात 10 बजे के बाद सेटेलाइट पर चाय और मैगी की सभी दुकानें बंद की जाएंगी। यदि कोई खोलेगा तो उसके खिलाफ पुलिस कार्रवाई करेगी। पुलिस के अनुसार दुकानों पर अराजक तत्व एकत्र होते हैं जिससे विवाद की स्थिति बनी रहती है।

राजीव और उसके साथी का सिर फोड़ दिया था। इसलिए उसकी शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दूसरे पक्ष ने पीटा है, इसलिए उसकी रिपोर्ट किस आधार पर दर्ज की जाए। वे लोग आरोपी हैं। - अनीता चौहान- सीओ तृतीय

ये भी पढे़ं- बरेली: कोहरे की वजह से रोकीं बसें, यात्रियों की संख्या भी घटी

बरेली: कोहरे की वजह से रोकीं बसें, यात्रियों की संख्या भी घटी
बरेली, अमृत विचार। सर्दी में घने कोहरे की वजह से बरेली परिक्षेत्र में रोडवेज के रोजाना करीब 10 हजार यात्री कम हो गए हैं। इसकी वजह से प्रत्येक डिपो की रोजाना दो से तीन लाख रुपये आय कम हुई है। बुधवार की रात भी पुराने और सेटेलाइट बस अड्डे पर कोहरा अधिक होने के चलते 20 से अधिक बसों का संचालन रोक दिया गया। गुरुवार को भी सेटेलाइट और पुराने बस अड्डे पर यात्री नहीं होने से सन्नाटा नजर आया।

दो दिन से घने कोहरे की वजह से बसों को अड्डों पर ही रोका जा रहा है। 15 दिसंबर से पहले परिवहन निगम के बरेली परिक्षेत्र के चारों डिपो में रोज करीब 80 से 85 हजार यात्री सफर करते थे, जिससे एक करोड़ रुपये से अधिक की आय रोडवेज को होती थी, लेकिन 15 दिसंबर के बाद से अचानक से यात्रियों की संख्या में गिरावट आई है। अब हर रोज परिक्षेत्र में 70 से 75 हजार यात्री सफर कर रहे हैं। वहीं आय भी 60 से 70 लाख रुपये की हो रही है।

कोहरे के चलते रोकी गईं बसें
रोडवेज मुख्यालय के आदेश पर बुधवार की रात कोहरा अधिक होने पर वाराणसी, लखनऊ, कौशांबी और गोंडा के लिए जाने वाली 14 बसों का संचालन सेटेलाइट बस अड्डे पर रोक दिया गया। इसके अलावा पुराने बस अड्डे पर भी करीब आठ बसों को कोहरा अधिक होने के चलते रोक दिया गया।

सर्दी का प्रकोप बढ़ते ही यात्रियों की संख्या में गिरावट आई है। यात्री कम होने से आय पर भी असर पड़ रहा है। कोहरा में बसों का संचालन रोकने के निर्देश दिए गए हैं।-दीपक चौधरी, आरएम बरेली रीजन

ये भी पढे़ं- बरेली: शहामतगंज के व्यापारियों ने पॉलिथीन के नाम पर शोषण का लगाया आरोप

बरेली: सेटेलाइट पर विवाद के बाद पथराव, पुलिस से मारपीट
बरेली, अमृत विचार। सेटेलाइट तिराहा के पास लघुशंका करने को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों की ओर से पथराव हुआ, जिसमें एक पक्ष के दो लोगों का सिर फट गया। दूसरे पक्ष के दर्जनों लोगों ने मौके पर पहुंचकर चाय की दुकान में तोड़फोड़ की और दुकानदार की कार के शीशे तोड़ दिए। बचाने पहुंचे चीता मोबाइल पर तैनात सिपाहियों के साथ भी मारपीट की। सिपाहियों ने एक युवक को पकड़कर पुलिस जीप में बैठा दिया तो उसे खींचकर मारने की कोशिश की। एक पक्ष के युवक ने बचाने पहुंचे सिपाही पर ही तमाम आरोप मढ़ दिए।

सेटेलाइट पर सीएनजी पंप के सामने चाय की दुकान है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि बुधवार रात 10 बजे बिथरी चैनपुर के गांव का युवक अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा। उनमें से एक युवक पेशाब करने के लिए बाबू के चाय के खोखे के पीछे पहुंचा। चाय वाले ने मना किया तो कहासुनी होने लगी। इसी बीच दुकान पर काम करने वाले एक युवक ने मना करने वाले युवक के थप्पड़ मार दिया। इसी दौरान वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने युवक के सिर में डंडा मार दिया। उसका और उसके एक साथी का सिर फट गया।

सूचना पर चीता पर तैनात पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और समझाने का प्रयास किया। दोनों पुलिस कर्मियों ने चाय की दुकान पर काम करने वाले लड़कों को और युवक के साथियों को पकड़ लिया और थाने में सूचना कर दी। इसी बीच एक युवक छूटकर भाग गया। थाने की जीप में युवक को बैठाने पर युवक के लोगों ने उसे वहां पर भी पीटा। सूचना पर थाना बारादरी और इज्जतनगर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद युवकों को थाने ले जाया गया।

पुलिस जीप से उतारने का किया प्रयास
सेटेलाइट पुलिस चौकी पर युवक के साथ के दर्जनों लोग पहुंच गए। वहां पुलिस जीप में दुकानदार पक्ष का युवक बैठा था। पुलिस जैसे ही युवक को थाने लेकर चली। उसी बीच दूसरे पक्ष के लोगों ने पुलिस जीप से युवक को उतारने कर मारने की कोशिश की। युवक के साथियों ने मीडिया कर्मियों के मोबाइल भी छीनने के प्रयास किए। लोग सड़क पर बैठ गए और जाम लगाने की कोशिश की। वहीं युवक एक सिपाही पर आरोपी को छुड़ाने का आरोप लगाने लगे। चाय की दुकान पर भी तोड़फोड़ की और बाबू की कार को भी तोड़ दिया।

सिपाही न होते तो जा सकती थी जान
चीता पर तैनात सिपाही दिपांशु और उनके साथी ने विवाद के दौरान काफी साहस दिखाया, नहीं तो कोई बड़ी घटना हो सकती थी। इंस्पेक्टर अपराध बारादरी ने बताया कि युवक पक्ष से तहरीर ली जा रही है। यदि दूसरा पक्ष तहरीर देगा तो उसकी तहरीर पर भी रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जाएगी।

ये भी पढे़ं- बरेली: रात नौ बजे से ही घना कोहरा, अभी दो दिन और छाया रहेगा

बरेली: तीन साल में एसपी ट्रैफिक ने कई प्रयोग किए पर जाम से नहीं मिली राहत
बरेली, अमृत विचार। एसपी ट्रैफिक राम मोहन सिंह ने करीब तीन साल के कार्यकाल में शहर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए तमाम प्रयोग किए मगर समस्या खत्म नहीं हुई। उन्होंने प्रमुख चौराहों को दोहरा बनाकर ट्रैफिक नियंत्रण का प्रयोग किया पर सेटेलाइट चौराहे के जाम से शहरवासियों को निजात नहीं मिल सकी। यहां डग्गामार वाहनों की वजह से जाम लगना आम बात है।

एसपी ट्रैफिक ने सबसे पहले गांधी उद्यान चौराहे पर सीमेंट के ब्लॉक रखकर ट्रैफिक सिस्टम को पटरी पर लाने की कोशिश की। स्टेडियम रोड के ईंट पजाया और शहामतगंज चौराहे को बड़े ब्लॉकों से दोराहा बनाया, मगर लोगों को जाम से राहत नहीं मिली।

विकास भवन की सड़क से आने वाले को बारादरी जाने के लिए शहामतगंज चौकी के सामने से होकर पुन: चौराहे पर आकर जाना पड़ रहा है। बाजार क्षेत्र के लोगों को फल मंडी से घूमकर पेट्रोल पंप के सामने से होकर चौराहे की ओर जाना पड़ रहा है। पीलीभीत रोड पर जब सुरेश शर्मा नगर चौराहा और संजय नगर चौराहा जाम के प्वाइंट बने तो यहां भी ब्लॉक रखकर चौराहों की व्यवस्था कर दी। उन्होंने जनवरी 2021 में बरेली के एसपी ट्रैफिक की कमान संभाली थी।

ये भी पढे़ं- बरेली: सीटी स्कैन मशीन इंस्टाल, अगले सप्ताह से होगी जांच

बरेली: 72 वर्ष की उम्र...रोजी रोटी के लिए हर दिन 25 किमी पैदल सफर
मोहित कुमार सिंह, बरेली, अमृत विचार। फरीदपुर के परा मोहल्ला निवासी 72 वर्षीय बुजुर्ग कल्याण सिंह के हौसले की दाद देनी होगी। वह इस उम्र में भी 25 किमी रोज पैदल चलकर परिवार के लिए रोटी जुटाने का काम करते हैं।

वह खोया और गुड़ की पापड़ी बनाकर बेचने का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि वह रोज फरीदपुर से बरेली के लिए रात दो बजे पैदल निकलते हैं। पहले वो टोल प्लाजा पर रुककर रात को खोये, गुड़ की पापड़ी बेचते हैं। वहां से रजऊ परसपुर बाजार के पास सुबह तक पहुंचते हैं।

उसके बाद ट्रांसपोर्ट कार्यालय, नारियावल, सेटेलाइट होते हुए सुबह सुरेश शर्मा नगर चौराहे तक पूरा माल बेचकर वापस लौट आते हैं। बुजुर्ग कल्याण ने बताया उनके दो बेटे हैं, जो फरीदपुर में चाट के ठेले लगाते हैं। मैं भी रोटी रोटी के लिए मेहनत कर रहा हूं। इसी के सहारे उनकी और पत्नी नत्थो देवी की जीविका चलती है। सर्दी में खोये, गुड़ की पापड़ी और गर्मी में कुल्फी बेचते हैं। कंधे पर इतना बोझ लेकर वह आते जाते हैं। उनका हौसला दूसरों को भी प्रेरित करता है।

ये भी पढे़ं- बरेली: सुरक्षा उपकरण और वेतन को लेकर संविदा कर्मचारियों का प्रदर्शन

बरेली: सफाई का ठेका निरस्त....सेटेलाइट और पुराने बस अड्डे पर गंदगी का घर
बरेली, अमृत विचार। सफाई का ठेका निरस्त होने के बाद शहर में रोडवेज बस अड्डों की सफाई व्यवस्था बेपटरी हो गई है। रविवार को सेटेलाइट और पुराने बस अड्डे पर कई जगह कूड़े के ढेर लगे नजर आए। इससे यात्रियों को परेशानी का सामान करना पड़ा। शिकायत के बाद भी अधिकारी समस्या का समाधान नहीं करा पा रहे हैं।

दरअसल, बस अड्डों पर सफाई करने वाली कंपनी का ठेका निरस्त हो चुका है। अधिकारी प्राइवेट लोगों से बस अड्डे पर सफाई का काम करा रहे हैं, मगर निजी कर्मचारी मनमाने तरीके से सफाई कर रहे हैं। इससे सफाई व्यवस्था बदहाल हो गई है।

पुराने बस अड्डे पर दिल्ली और बदायूं गेट से घुसते ही गंदगी के ढेर दिखे। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के नेताओं ने बताया कि सेटेलाइट और पुराने बस अड्डे पर पहले एक एजेंसी से सफाई का काम कराया जाता था।

लेकिन अब एजेंसी का टेंडर पूरा होने के बाद कोई दूसरी कंपनी का नहीं रखा गया है। दोनों बस अड्डों पर गंदगी के बीच यात्रियों को बसों का इंतजार करना पड़ रहा है। एआरएम अरुण कुमार वाजपेई ने बताया कि जब उन्होंने चार्ज लिया था तब से ही कोई कंपनी सफाई का काम नहीं देख रही है। जिसके चलते प्राइवेट लोगों से सफाई करानी पड़ रही है।

ये भी पढे़ं- बरेली: भाजपा को आप से खतरा, लोकतंत्र बचाने को कर रहे जागरूक

बरेली: 25 डग्गामार वाहनों के काटे चालान, 10 वाहन किए सीज
बरेली, अमृत विचार। डग्गामार वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग ने अभियान के दूसरे दिन 25 वाहनों के चालान किए और 10 वाहनों को सीज कर दिया। इससे अवैध रूप से शहर में चल रहे वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा।

गुरुवार को आरटीओ प्रवर्तन जेपी गुप्ता के निर्देश पर जिले में शाहजहांपुर रोड, सेटेलाइट बस अड्डे और बड़ा बाईपास पर डग्गामार वाहन चालकों के खिलाफ अभियान चलाया गया। जिसमें एआरटीओ जेपी गुप्ता, पीटीओ आरिफ खान ने अपनी टीम के साथ 25 डग्गामार वाहनों के चालान करके 10 वाहनों को सीज किया। अभियान में रोडवेज के अधिकारियों का भी सहयोग लिया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- बरेली: जर्जर आवास खाली करने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों को नोटिस

बरेली: प्रमुख सचिव के जाने के बाद सेटेलाइट बस अड्डे पर फिर से खेल शुरू
बरेली, अमृत विचार। प्रमुख सचिव परिवहन एल वेंकटेश्वर लू के शुक्रवार को दौरे के दौरान सेटेलाइट बस अड्डे बदला-बदला नजर आया। यहां से अवैध तरीके से चल रही दुकानों का अतिक्रमण हटाने के बाद सवारियां भरने वाले निजी वाहनों को भी हटा दिया गया था, लेकिन शनिवार को बस अड्डे के फिर वही हालात हो गए।

सेटेलाइट बस अड्डे के बाहर डग्गामार वाहन सवारियां भरकर परिवहन निगम को चूना लगा रहे हैं। इसे विभागीय अधिकारियों की उदासीनता कहें या फिर मिलीभगत जिसकी वजह से रोडवेज की बसें खाली दौड़ रही हैं। जिससे लाखों रुपये के सरकारी राजस्व को नुकसान हो रहा है। शुक्रवार को सेटेलाइट बस अड्डा पूरी तरह से खाली और अतिक्रमण से मुक्त नजर आया। प्रमुख सचिव के दौरे को लेकर अधिकारियों ने सेटेलाइट बस अड्डे पर 50 कर्मचारियों को तैनात करके सब कुछ ठीकठाक कर दिया था।

पीलीभीत और बीसलपुर के लिए चलते हैं वाहन
शासन के निर्देश हैं कि बस अड्डे के आसपास से कोई भी निजी वाहन सवारी नहीं भर सकता है, लेकिन सेटेलाइट बस अड्डे के पास से निजी टैक्सी और बसें सवारियां भरती हैं। निजी वाहनों के चालक सारी हदें पार करते हुए बस अड्डे के अंदर आकर सवारियों को ले जाते हैं। इतना ही नहीं डग्गामार वाहन चालक सवारियों से तय किराए से ज्यादा रुपये भी वसूलते हैं और मानक से ज्यादा सवारियां बैठाते हैं।

अवैध ठेले और स्टैंड से लगता है जाम
यहां अस्थाई अवैध स्टैंड पर डग्गामार वाहनों के रुकने से अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है। यातायात पुलिस भी इन अवैध वाहनों पर कोई कार्रवाई नहीं करती है। बस अड्डे के बाहर लगने वाले ठेले भी जाम लगाते हैं।

गलत तरीके से चल रही दर्जनों दुकानें
सेटेलाइट बस अड्डे पर अधिकारियों द्वारा एक फूड प्लाजा और पराग पार्लर का अनुबंध जारी किया गया है, लेकिन फूड प्लाजा संचालक ने दर्जनों ठेले लगाकर बस अड्डे परिसर में अवैध अतिक्रमण किया है। प्रमुख सचिव के निरीक्षण के समय अधिकारियों ने सभी अवैध ठेलों को हटवा दिया था, लेकिन शनिवार को सभी वापस लग गए।

बस अड्डे के आसपास से अगर निजी वाहन सवारी भर रहे हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी। वहीं अगर परिसर में अवैध दुकानें संचालित हैं तो उन्हें बंद कराया जाएगा।-योगेन्द्र पाल सिंह, एआरएम रुहेलखंड डिपो

ये भी पढे़ं- बरेली: फैल रहा आंखों में इंफेक्शन, चपेट में आए सैकड़ों लोग

बरेली: 200 करोड़ से सेटेलाइट को बनाएंगे अंतर्राज्यीय स्तर का बस अड्डा
बरेली, अमृत विचार। सेटेलाइट बस अड्डे को अंतर्राज्यीय स्तर का बनाने के लिए 200 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। साथ ही बस अड्डा अब पंडित राधे श्याम कथावाचक के नाम से भी जाना जाएगा। इसके लिए शासन से स्वीकृति प्रस्तावित है।

सुभाषनगर क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं दिलाने के लिए वीरभट्टी क्षेत्र में 25 बेड का सरकारी अस्पताल का निर्माण कराने के साथ सुभाषनगर पुलिया पर अंडरपास बनाने और पुलिया से लाइन किनारे किनारे नेकपुर गौटिया बदायूं रोड तक सड़क निर्माण प्रगति पर है। रविवार को ये बातें कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर रामपुर गार्डन स्थित कार्यालय पर प्रेसवार्ता में कहीं। उन्होंने सांसद संतोष गंगवार की मौजूदगी में केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों के साथ अपनी विधानसभा में कराए गए 44 कार्यों को गिनाया।

कैंट विधायक ने सुभाषनगर बदायूं रोड पर प्राइवेट बस स्टैंड को सुभाषनगर चुंगी के बाहर स्थापित किए जाने का प्रस्ताव लाने और रेल मैदान सुभाषनगर को विकसित किए जाने का कार्य प्रस्तावित होने की बात कही। कहा कि इसके लिए रेलवे मंत्रालय और राज्य सरकार से वार्ता प्रगति पर है। 2021-22 में त्वरित आर्थिक विकास योजना से 2.99 करोड़ से चार बड़ी सड़कों का निर्माण कार्य कराया जा रहा है।

सिटी श्मशान भूमि पर गोशाला से बेनीपुर चौधरी भैराबाबा मंदिर तक सड़क का निर्माण बीडीए 56 लाख रुपये से करा रहा है। सुभाषनगर में एक बस अड्डा भी प्रस्तावित है, जहां से बदायूं, मथुरा, आगरा और राजस्थान के लिए बसें मिल सकेंगी। महानगर अध्यक्ष डॉ. केएम अरोड़ा, पूर्व डिप्टी मेयर डॉ. सीपीएस चौहान, पुष्पेंद्र शर्मा, मीडिया प्रभारी बंटी ठाकुर, अमरीश कठेरिया आदि मौजूद रहे।

ये भी पढे़ं- Bareilly: नगर निगम कार्यकारिणी के लिए भाजपा से 10 नाम तय

किच्छा: तीन तलाक देकर घर से निकालने का आरोप, ससुराली बोले और दहेज लाओ
किच्छा, अमृत विचार। पुलिस को दी शिकायत में नगर के वार्ड 12, डॉ. इकबाल क्लीनिक, कब्रिस्तान मोहल्ला, किच्छा निवासी सदफ पुत्री सैयद मोहम्मद इकबाल ने कहा कि उसका निकाह वर्ष 2019 में 153 राम वाटिका, सेटेलाइट, बरेली (यूपी) निवासी सैयद आजम अली पुत्र सैयद कायद अली के साथ हुआ था।

मायके पक्ष ने निकाह में अपनी हैसियत के अनुसार करीब 25 लाख  रुपए खर्च कर तमाम घरेलू सामान एवं जेवरात दिए थे। पीड़िता सदफ ने आरोप लगाया कि निकाह के कुछ समय पश्चात उसके पति सैयद आजम अली तथा सास ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।

आरोप है कि 23 मार्च को पीड़िता के पति ने उसके साथ गाली गलौज एवं मारपीट करते हुए तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। पीड़िता द्वारा भाई को फोन पर जानकारी दिए जाने के बाद जब उसका भाई मौके पर पहुंचा तो पति ने भाई के सामने ही पीड़िता के साथ गाली गलौज करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दायर कर जांच शुरू कर दी है।

बरेली: सेटेलाइट से बड़ा बाईपास तक फोरलेन का रास्ता साफ, अगले महीने निर्माण शुरू होने की उम्मीद
बरेली, अमृत विचार। सेटेलाइट तिराहे से बड़ा बाईपास तक फोरलेन रोड बनाने का रास्ता साफ हो गया है। 11.18 किमी लंबी इस सड़क को फोरलेन करने पर 6.75 करोड़ रुपये खर्च होंगे। पीलीभीत बाईपास फोरलेन होने के साथ बड़ा बाईपास पर भारतमाला कॉरिडोर से जुड़ेगा। बुधवार को इस फोरलेन प्रोजेक्ट के टेंडर खुलने के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि अगले महीने काम शुरू हो जाएगा। इस फोरलेन का निर्माण पीडब्ल्यूडी दो हिस्सों में करेगा।

पीडब्ल्यूडी के अफसरों के मुताबिक बड़ा बाईपास से सितारगंज तक 71 किलोमीटर की सड़क भारतमाला कॉरिडोर में शामिल है। एनएचएआई बड़ा बाईपास से सितारगंज तक रोड को फोरलेन कर रहा है। इसके लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी हो गई है। सेटेलाइट तिराहे से बड़ा बाईपास तक जाने वाले पीलीभीत बाईपास को भी फोरलेन करने की कवायद काफी समय से चल रही थी। कभी इस प्रोजेक्ट के टेंडर निरस्त हुए तो कभी कोई और अड़ंगा लगता रहा। इस वजह से पीलीभीत बाईपास बरेली का सबसे महत्वपूर्ण मार्ग होने के बावजूद यह प्रोजेक्ट आगे नहीं बढ़ सका। पीडब्ल्यूडी ने इस प्रोजेक्ट का निर्माण दो हिस्सों में करने का निर्णय लिया है। लिहाजा 14 फरवरी को दो टेंडर निकाले गए थे।

इसमें बड़ा बाईपास से 6.17 किलोमीटर सड़क का टेंडर 274 लाख रुपये में हुआ। सेटेलाइट तिराहे से पीलीभीत रोड की ओर 5.1 किलोमीटर का दूसरा टेंडर एक आपत्ति आने के कारण निरस्त कर दिया था। बुधवार को यह भी टेंडर प्रक्रिया हो गई। इस मार्ग को चौड़ा करने पर 401 लाख रुपये खर्च होंगे। एक्सईएन नारायण सिंह ने बताया कि सेटेलाइट तिराहे से बड़ा बाईपास तक फोरलेन बनाने का काम इसी महीने के अंत तक शुरू हो जाएगा। यह मार्ग शहर का अति महत्वपूर्ण मार्ग है। लोगों को आने-जाने में काफी सहूलियत मिलेगी। सेटेलाइट की ओर से सड़क की चौड़ाई दोनों लेन में सात-सात मीटर की जाएगी। बड़ा बाईपास की ओर से निर्माण अगले महीने शुरू होने की संभावना है।

2021 में भेजा था प्रस्ताव, पिछले साल मिली मंजूरी
सेटेलाइट तिराहे से बड़ा बाईपास तक सड़क को चौड़ा करने के लिए पीडब्ल्यूडी मुख्यालय ने 2021 में मंजूरी दी थी। इसके बाद एस्टीमेट को अंतिम स्वीकृति के लिए शासन भेज दिया गया था लेकिन दो बार कमियां बताकर प्रस्ताव लौटा दिया गया था। पिछले साल एक बार फिर अधिकारियों ने प्रस्ताव मुख्यालय भेजा था। 2022 में इसे हरी झंडी मिल गई। इसके बाद शासन को रिवाइज एस्टीमेट भेजा गया। वहां से पौने सात करोड़ रुपये की मंजूरी मिलने के बाद अब टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।

एयरपोर्ट शुरू होने से बढ़ा पीलीभीत रोड का महत्व
पीलीभीत रोड पर एयरपोर्ट, रुहेलखंड विश्वविद्यालय और मेडिकल कॉलेज के साथ कई बड़े अस्पताल भी हैं। एयरपोर्ट पर आने वाले तमाम वीआईपी पीलीभीत बाईपास के जरिए सिविल लाइंस में सर्किट हाउस तक पहुंचते हैं। अफसरों की मानें तो पीलीभीत बाईपास के फोरलेन होने के बाद ट्रैफिक का आना-जाना आसान हो जाएगा। उत्तराखंड-दिल्ली और दूसरे राज्यों से सेटेलाइट स्टैंड पर आने वाली बसें पीलीभीत बाईपास से ही गुजरती हैं।

ये भी पढे़ं- बरेली: 25 फरवरी से शहर और कस्बे में जमा नहीं होंगे बिजली बिल, सुधार कार्य के चलते बंद रहेंगी सेवाएं