poisonous substance - Amrit Vichar

लड़की के पिता ने दर्ज कराया अपहरण का मुकदमा, होटल में किशोरी ने युवक संग जहरीला पदार्थ खाकर दी जान, इलाके में सनसनी
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में एक युवक और नाबालिग लड़की ने एक होटल में कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, 26 वर्षीय युवक और करीब 16 वर्षीय लड़की पिछले दो दिनों से अपने घर से लापता थे। पुलिस ने बताया कि लड़की के पिता ने युवक के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था और दोनों ही एक ही संप्रदाय के थे तथा मुजफ्फरनगर जिले के बुढाना थाना क्षेत्र के एक गांव के निवासी थे।

पुलिस के अनुसार, अजमल अपने फुफेरे भाई रिजवान के संपर्क में वीडियो कॉल के जरिए था और कॉल के दौरान ही उसने कथित तौर पर जहरीले पदार्थ का एक पैकेट दिखाया हालांकि रिजवान के बार-बार रोकने की गुजारिश के बावजूद उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने बताया कि रिजवान ने तुरंत परिवार वालों को सूचना दी, जो शुक्रवार शाम को होटल पहुंचे और दोनों को बेहोशी की हालत में पाया।

पुलिस के अनुसार, दोनों को तुरंत रामपुर मनिहारान स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां से उन्हें शामली के एक उच्च चिकित्‍सा केन्‍द्र भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि शामली के एक निजी अस्पताल में चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, जहां लड़की के पिता ने अपहरण की प्राथमिकी में अपनी बेटी की उम्र 14 साल बताई, वहीं अजमल के परिवार ने दावा किया कि वह 18 साल की थी। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और मृतक की उम्र की पुष्टि की जा रही है।

नानौता थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) नवीन कुमार ने एक न्यूज एजेंसी को बताया कि मुजफ्फरनगर जिले का रहने वाला अजमल (26) अपने साथ लड़की को लेकर दो दिन पहले नानौता के एक होटल में आया था, जहां उसने अपना आधार कार्ड देकर कमरा लिया था। कुमार ने बताया कि वहीं लड़की के पिता ने अजमल पर बहला फुसलाकर लड़की को भगा ले जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले में जांच कर रही है।

Bareilly: प्रेमिका ने खाया जहर तो प्रेमी ने फांसी लगाकर दे दी अपनी जान
बरेली, अमृत विचार। भमोरा थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक ने फांसी लगाकर  आत्महत्या कर ली। पेड़ से फंदा लगा उसका शव लटका मिला तो गांव हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले ही युवक की प्रेमिका ने जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की थी।

दरअसल भमोरा थाना क्षेत्र के गांव में युवक का अपनी ही बिरादरी की युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। किसी बात से नाराज होकर दो दिन पहले प्रेमिका ने जहर खाकर जान देने का प्रयास किया। उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। इधर अपनी प्रेमिका के जहर खाने से आहत युवक ने भी आत्मघाती कदम उठा लिया।

गांव के बाहर खेत में पेड़ से लटका उसका शव लोगों ने देखा तो हड़कंप मच गया। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारा गया। पूरे मामले पर परिवार के लोग भी कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं।

लखनऊ हत्याकांड : नीट परीक्षा विवाद बना पिता की हत्या का कारण, लखनऊ पुलिस बोली- आरोपी बेटे ने दर्ज कराई थी झूठी गुमशुदगी की रिपोर्ट
लखनऊ। लखनऊ के आशियाना इलाके में 21 वर्षीय एक युवक ने नीट (मेडिकल प्रवेश परीक्षा) को लेकर हुए विवाद के बाद लाइसेंसी राइफल से पिता को गोली मार दी और बाद में सबूत नष्ट करने के लिए शरीर के टुकड़े कर दिए। पुलिस ने दो दिन पहले सामने आए इस गंभीर मामले में घटनाओं के क्रम का विवरण देते हुए बुधवार को यह जानकारी दी।बुधवार को एक प्रेस नोट में, लखनऊ पुलिस आयुक्त कार्यालय ने कहा कि आरोपी अक्षत प्रताप सिंह को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने कहा कि अक्षत ने 23 फरवरी को आशियाना थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके पिता मानवेंद्र सिंह अपने आवास से लापता हो गए हैं लेकिन पूछताछ के दौरान उसके बयान संदिग्ध लगे। पुलिस ने कहा, "लगातार पूछताछ करने पर आरोपी टूट गया और उसने कबूल कर लिया कि 20 फरवरी की सुबह करीब साढ़े चार बजे नीट को लेकर हुए विवाद के बाद उसने लाइसेंसी राइफल से अपने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी थी।"

अधिकारियों के मुताबिक, हत्या के बाद आरोपी ने सबूत मिटाने के इरादे से चाकू और आरी से शव के हाथ-पैर काट दिए। कटे हुए अंगों को पॉलिथीन में लपेटकर नादरगंज इलाके में एक नहर के पास झाड़ियों में फेंक दिया गया, जबकि शेष धड़ को घर के अंदर रखे नीले प्लास्टिक के ड्रम के अंदर छिपा दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को गुमराह करने के लिए उसने खुद ही गुमशुदगी की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस के मुताबिक उसकी निशानदेही पर पुलिस ने ड्रम से धड़ और नहर किनारे झाड़ियों से कटे हुए अंग बरामद किए तथा ट्रांसपोर्ट नगर रेलवे ट्रैक के पास से दो चाकू और दो आरी बरामद की गईं, जहां उन्हें फेंक दिया गया था। पुलिस ने कहा कि सरोजिनी नगर के अनोरा जंगल से एक जला हुआ ऊनी कंबल और राख भी बरामद की गई।

पुलिस का कहना है कि अपराध में इस्तेमाल की गई लाइसेंसी .315 बोर राइफल, कारतूस और अन्य सबूतों के साथ जब्त कर ली गई है। आशियाना थाने में भारतीय न्याय संहिता और शस्त्र अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। इससे पहले, अपर पुलिस उपायुक्त (मध्य) जितेंद्र कुमार दुबे ने कहा था कि प्रथम दृष्टया यह घटना पिता द्वारा आरोपी पर पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने और नीट मेडिकल प्रवेश परीक्षा पास करने के लिए बार-बार दबाव डालने से उपजे गुस्से के कारण हुई।

पुलिस उपायुक्त (मध्य) विक्रांत वीर ने कहा था कि एक विवाद के बाद मानवेंद्र सिंह (50) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी और आरोपी ने शरीर के टुकड़े-टुकड़े करके एवं हिस्सों को शहर के विभिन्न स्थानों पर फेंककर सबूत नष्ट करने का प्रयास किया था। उन्होंने कहा था कि फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की है और साक्ष्य एकत्र किए हैं।

इस मामले ने सेक्टर एल के निवासियों को झकझोर कर रख दिया था, जो शुरू में मानवेंद्र सिंह के लापता होने की सूचना मिलने के बाद उनकी तलाश में परिवार के साथ शामिल हुए थे। पुलिस ने कहा कि आरोपी ने पड़ोसियों को बताया था कि उसके पिता जरूरी काम से दिल्ली गए हैं, जिससे उनका संदेह दूर हो गया था।

कानपुर : बुझ गया घर का चिराग, जहरीला पदार्थ खाने के बाद बेटे ने पिता से कहा- मैं जा रहा हूं, मां बुला रही है...
कानपुर, अमृत विचार। बाय-बाय, मैं जा रहा हूं, मां बुला रही है। चकेरी में यह कहते हुए जीने में लड़खड़ाए युवक ने बताया कि जहर खा लिया है। परिजन तत्काल कांशीराम ट्रामा सेंटर ले गए, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने मृत बता दिया। सीबीसीआईडी से इंस्पेक्टर के पद से सेवानिवृत्त पिता के अनुसार तीन माह पहले मां की मौत और नौकरी न लगने से बेटा दुखी था। 300 रुपये मोबाइल रिचार्च के लिए लिया था, लेकिन जहर लाकर खा लिया। एकलौते बेटे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

चकेरी के घाऊखेड़ा निवासी मुन्नीलाल सिंह सीबीसीआईडी में इंस्पेक्टर थे, तीन साल पहले सेवानिवृत्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि बीती नवंबर माह में पत्नी मायादेवी की मौत हो गई थी। बेटी मीनू की शादी हो चुकी है। परिवार में एकलौता बेटा 38 वर्षीय अमर सिंह, बहू नेहा व पौत्री कृतिका है। मुन्नीलाल के अनुसार अमर ने बी-फार्मा किया था, लेकिन नौकरी नहीं लगी।

बेटे ने साथियों के साथ मिलकर नौकरी के लिए हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी, जिसकी जल्द सुनवाई होनी है। बेरोजगार होने के कारण उसने फूड डिलवीरी का काम शुरू किया था। नौकरी की चिंता के बीच मां की मौत के कारण वह करीब तीन माह से बहुत तनाव में रह रहा था। शराब भी पीने लगा था।

पिता ने बताया कि मंगलवार सुबह बेटे ने उनसे कहा कि बिजली का बिल ठीक नहीं आया है। सब स्टेशन जाकर ठीक कराउंगा उसके बाद जमा करना। इसके बाद उसने कहा कि उसका मोबाइल रिचार्ज नहीं है। उसने रिचार्ज के लिए 300 रुपये लिए और चला गया। दोपहर बाद घर लौटा और छत पर चला गया।

पिता के अनुसार कुछ देर बाद वह सीढ़ियों से उतरते दिखा। लड़खड़ाते हुए कहा कि बाय-बाय, अब मैं जा रहा हूं, मां बुला रही है। तबियत बिगड़ने पर परिजन आनन-फानन में अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने मृत बता दिया। चकेरी थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्रा ने बताया कि परिजनों ने मां की मौत के बाद से युवक को परेशान होने की बात बताई है। तनाव के चलते युवक ने जहरीला पदार्थ खाया है।

बैक लगने पर ग्यारहवीं की छात्रा ने दी जान

कानपुर। कल्याणपुर में ग्यारहवीं की छात्रा ने आत्महत्या कर ली। देर रात तक परीक्षा की तैयारी कर रही बेटी को जगाने मां कमरे में पहुंची तो फंदे पर शव लटका देखकर चींख पड़ी। परिजनों के अनुसार दो विषय अर्थशास्त्र व गणित में छात्रा की बैक लगी थी। जिसका 26 व 28 फरवरी को रीपेपर था। इसी तनाव में छात्रा ने यह कदम उठाया है। मकड़ीखेड़ा के चेतनविहार निवासी सुनील कुमार धर पीडब्ल्यूडी एनएच में ड्राइवर हैं।

परिवार में पत्नी सुषमा, 16 वर्षीय बेटी वर्शालीधर व बेटा निवेदन है। पिता ने बताया कि वर्शाली मरियमपुर स्कूल से ग्यारहवीं की छात्रा थी। अर्थशास्त्र व गणित में उसके कम नंबर आए थे, जिसका रीपेपर होना था। बेटी उसी की तैयारी में लगी थी, इसलिए अलग कमरे में देर रात तक पढ़ाई करती थी।

उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह वह रोज की तरह गंगा स्नान के लिए गंगाबैराज स्थित अटल घाट गए थे। पत्नी बेटे को स्कूल छोड़ने वुडवाइन स्कूल गई थीं। वहां से लौटने के बाद बेटी को जगाने के लिए उसके कमरे में गई तो पंखे के कुंडे से दुपट्टे के सहारे उसका शव लटका देखकर चींख पड़ी।

आवास सुनकर वह कमरे में पहुंचे, लेकिन बेटी का शरीर ठंडा पड़ चुका था। उन्होंने संभावना जताई कि बेटी ने देर रात ही फांसी लगाई है। समीप ही कुर्सी पड़ी थी, जिसके सहारे वह कुंडे तक पहुंची। सूचना पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक ने जांच-पड़ताल की। सुनील के अनुसार पुलिस ने बेटी का मोबाइल कब्जे में लिया है।

बाराबंकी में बुजुर्ग दंपत्ति ने खाया जहर, हालत गंभीर होने के चलते जिला अस्पताल रेफर, पति की मौत
बाराबंकी, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र के सधवापुर मजरे इब्राहिमाबाद में आपसी कलह के चलते बुजुर्ग दंपत्ति ने जहर खा लिया। हालत खराब होने पर इन्हे इलाज के लिये ले जाया गया पर एक के बाद एक दोनों ने दम तोड़ दिया। घटना की वजह आपसी विवाद बताया जा रहा है। गांव निवासी श्रीगणेश (65) पुत्र तुलसीराम और उनकी पत्नी कलावती (60) ने मंगलवार देर रात कथित रूप से घरेलू कलह से परेशान होकर जहरीला पदार्थ खा लिया।

जहर खाने के बाद दोनों को तेज उल्टियां होने लगीं। उन्हें इस हालत में देखकर उनके पौत्र ने तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय श्रीगणेश ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

वहीं गंभीर रूप से घायल कलावती को बेहतर इलाज के लिए लखनऊ स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने भी अंतिम सांस ली। परिजनों के अनुसार मृतक दंपत्ति के एक पुत्र पवन और एक पुत्री गीता हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। पवन के एक पुत्र और तीन पुत्रियां हैं।

बताया जा रहा है कि बुजुर्ग दंपत्ति अपने पुत्र से अलग घर में रहते थे और स्वयं खाना बनाकर जीवन यापन कर रहे थे। बहू प्रेमा ने बताया कि घटना के समय वह खेत में सरसों काटने गई थी। बच्चों ने दादा-दादी के उल्टी करने की सूचना दी, जिसके बाद गांव वालों की मदद से उनके पुत्र ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद गांव में शोक और स्तब्धता का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आत्महत्या के कारणों की गहराई से पड़ताल की जा रही है।

ये भी पढ़ें :

रामपुर : संदिग्ध हालत में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप
टांडा (रामपुर), अमृत विचार। टांडा क्षेत्र के गांव नगलिया में गुरुवार देर रात एक विवाहिता की जहरीला पदार्थ खाने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई है। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद  परिजनों को सौंप दिया।

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर थाना केलाखेड़ा के गांव रामनगर निवासी शमा परवीन का विवाह 21 दिसंबर 2024 को टांडा क्षेत्र के गांव नगलिया निवासी फुरकान शेरवानी के साथ हुआ था। लोगों ने बताया कि शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच अनबन और आपसी मनमुटाव चल रहा था। मृतका का पति फुरकान दिल्ली में सिलाई का काम करता है, जबकि शमा गांव में ही रह रही थी। गुरुवार देर रात घर में हुए विवाद के बाद शमा ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उसकी जान चली गई। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और मृतका के मायके वाले मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद मायके पक्ष के लोग शव को अपने साथ ले गए हैं। कोतवाली प्रभारी संदीप मिश्रा का कहना है कि मृतका के मायके वालों की ओर से तहरीर दी जा रही है। तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर मामले की गहनता से जांच की जाएगी और वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

नोएडा : जहरीला पदार्थ खाकर दंपती ने दी जान, तीन बच्चे अस्पताल में भर्ती
नोएडा। जनपद गौतमबुद्ध नगर के थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र के सादुल्लापुर गांव में रहने वाले एक दंपति ने अपने तीन बच्चों समेत बुधवार रात को जहरीला पदार्थ खा लिया। इस घटना में दंपति की मौत हो गई, जबकि तीनों बच्चों की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तीनों बच्चे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उपचाराधीन हैं।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) संतोष कुमार ने बताया कि ग्राम सादुल्लापुर में रहने वाले श्रवण और उनकी पत्नी नीलम ने अपने तीन बच्चों - कुमारी वैष्णवी (10), वैभव (8), कुमारी लाडो (4) - के साथ जहरीला पदार्थ खा लिया। कुमार ने बताया कि आज सुबह वैष्णवी को जब होश आया तो उसने देखा कि उसके माता-पिता बेहोश पड़े हैं। उसने पड़ोस के लोगों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस को सूचित किया।

पुलिस ने सभी को अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर डॉक्टरों ने श्रवण और नीलम को मृत घोषित कर दिया, जबकि तीनों बच्चों की हालत नाजुक बनी हुई है। उन्हें उपचार के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। कुमार ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

उन्होंने कहा कि पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि दंपति ने ऐसा कदम क्यों उठाया। उन्होंने बताया कि मृतक मूल रूप से जनपद प्रयागराज के रहने वाले थे। श्रवण नोएडा के सेक्टर-63 स्थित एक कंपनी में काम करते थे।

बांदा में सगे भाई-बहन ने जहरीले पदार्थ खाकर दी जान, नदी किनारे मिले दोनों के शव, वजह जान रह जाएंगे सन्न
बांदा। उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के कालिंजर थाना क्षेत्र में बागेन नदी के किनारे सोमवार की रात सगे भाई-बहन ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस क्षेत्राधिकारी बबेरू सौरभ सिंह ने बताया कि मृतकों की पहचान नरैनी कोतवाली क्षेत्र के शास्त्री नगर मोहल्ला निवासी प्रकाश चंद्र गुप्त की पुत्री चंचल गुप्ता (33) और पुत्र आनंद प्रकाश (30) के रूप में हुई है। दोनों सगे बहन-भाई थे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी के अनुसार प्रारंभिक तौर पर घटना का कारण पारिवारिक कलह बताया जा रहा है, हालांकि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

कानपुर : युवती ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान, प्रेम विवाह के लिए राजी नहीं थे परिजन
कानपुर, अमृत विचार। महाराजपुर में प्रेम विवाह के जिद पर अड़ी किशोरी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार उसके पिता की कई साल पहले मौत हो गई थी। मां भी कहीं चली गई, तबसे अकेली किशोरी दादी के साथ रही थी। परिवार के अन्य लोग शादी के लिए तैयार नहीं थे। सूचना पर पुलिस ने जांच की।

बौसर निवासी स्व. चंद्र शेखर की 17 वर्षीय एकलौती बेटी वैष्णवी ग्यारहवीं की छात्रा थी। पिता की मौत के बाद उसकी मां भी अचानक कहीं चली गई। तबसे वह अपनी दादी के साथ रह रही थी। परिजनों के अनुसार वैष्णवी का गांव के ही युवक से प्रेम प्रसंग था। जिससे वह शादी करना चाहती थी, लेकिन परिवार के लोग शादी के लिए राजी नहीं थे।

जिस कारण उसका घरवालों से विवाद हुआ था। नाराज होकर उसने मंगलवार देर रात जहरीला पदार्थ खा लिया था। चचेरे भाई राजीव ने बताया कि उसकी हालत गंभीर होने पर परिजन समीप के अस्पताल ले गए, जहां से डॉक्टरों ने हैलट रेफर कर दिया।

इलाज के दौरान सुबह पांच उसकी मौत हो गई। वैष्णवी को पैतृक संपत्ति में सात बीघा जमीन मिली थी, जिससे उसका गुजारा होता था। पुलिस के अनुसार अगर किसी तरह शिकायत मिली तो कार्रवाई की जाएगी। जांच की जा रही है।

Rampur: गृह क्लेश से परेशान किशोरी ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर दी जान
रामपुर,अमृत विचार। गृह क्लेश के चलते किशोरी ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। किशोरी की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सक ने किशोरी को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।

कोतवाली के एक गांव निवासी किशोरी का घर में किसी बात को लेकर  सोमवार सुबह को परिजनों से विवाद हो गया था। विवाद के बाद वह मानसिक रूप से आहत हो गई। उसने आवेश में आकर जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। कुछ ही देर में उसकी हालत बिगड़ने लगी। जिस पर परिजन घबरा गए। परिजन आनन-फानन में किशोरी को लेकर सीएचसी पहुंचे। चिकित्सकों ने किशोरी को मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। परिजनों ने पुलिस को कोई भी कार्रवाई न करने का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजनों ने मृतका के शव को घर ले गए।अंतिम संस्कार कर दिया। घटना से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। गांव में शोक का माहौल है।

Bareilly : इंस्टाग्राम से कमल के बेडरूम तक पहुंच गया था कोमल का प्रेमी, पत्नी के भागने का सदमा नहीं हुआ बर्दाश्त
बरेली, अमृत विचार। कैंट क्षेत्र के गांव चनेहटी के रहने वाले अधिवक्ता कमल कुमार सागर की पत्नी कोमल दो बच्चों को छोड़ कर प्रेमी के साथ फरार हो गईं। इससे आहत होकर उन्होंने जहरीला पदार्थ निगल लिया। कमल कुमार ने सोमवार की तड़के इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अधिवक्ता के पिता ने प्रेमी समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

थाना क्षेत्र के गांव चनेहटी निवासी राजेन्द्र कुमार ने बताया कि बेटा कमल कुमार सागर बरेली की कचहरी में वकालत करता था। उसकी शादी मिलक नवदिया रामपुर निवासी कोमल से 2017 में हुई थी, जिससे दो बेटे दिव्यांश व शिवांश हैं। आरोप है कि उसकी पत्नी कोमल का चाल चलन खराब था। उसका ग्राम माजरा झिनझाना शामली मुजफ्फरनगर निवासी अमर कुमार के साथ अवैध संबंध था। साथ ही वह पूरे परिवार को लगातार झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देती थी, जिससे उसका बेटा लंबे समय से प्रताड़ित था।

इतना ही नहीं उसका प्रेमी अमर कुमार, कोमल की मौसी सीमा और उसकी बेटी श्वेता भी इसमें शामिल थी। इन सब ने मिलकर कमल कुमार को इस कदर परेशान किया कि रविवार को कमल ने जहरीला पदार्थ का लिया। गंभीर हालत में उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां पर इलाज के दौरान सोमवार को मौत हो गई। आत्महत्या करने के पहले उसने एक सुसाइड नोट लिखा था। इसमें उसने इन चारों को अपने मौत का जिम्मेदार ठहराया है। परिजनों ने सोमवार देर शाम अंतिम संस्कार करने के बाद तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, फिर बढ़ीं नजदीकियां
कमल ने अपने सुसाइड नोट में खुलासा किया कि उसकी पत्नी की दोस्ती युवक से इंस्टाग्राम पर हुई थी। धीरे-धीरे दोनों की नजदीकियां बढ़ीं और तीन महीने पहले पत्नी मायके जाने के बहाने उसके साथ फरार हो गई। कमल के पिता राजेंद्र सागर ने बताया कि बहू पिछले छह महीने से प्रेमी से बात कर रही थी। तीन दिन पहले उसका फोन आया और उसने कहा मुझे तलाक चाहिए। एक प्लॉट बेचकर उसका रुपया दो और वह बच्चों को भी ले जाएगी।

बुआ अब मैं समाज में क्या मुंह दिखाऊंगा
कमल की बुआ ऊषा देवी ने बताया कि वह पिछले कुछ महीनों से बहुत परेशान था। उसने कहा था, बुआ अब मैं समाज को क्या मुंह दिखाऊंगा। इससे अच्छा तो मर जाना ही बेहतर है। परिवार के मुताबिक पत्नी पहले भी एक बार घर छोड़कर भाग चुकी थी, लेकिन 15 दिन बाद वापस लौट आई थी। सुसाइड नोट में लिखा है की पत्नी अपने दो मासूम बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई है। वह तीन महीने से उसी के साथ रह रही है। अब मैं ये सब सहन नहीं कर पा रहा हूं, इसलिए सुसाइड कर रहा हूं।

कमल ने आगे लिखा मेरी मौत के बाद मेरे बच्चों को उनकी मां के पास किसी भी कीमत पर मत देना। अगर ऐसा हुआ तो उनके साथ भी अनहोनी हो सकती है। सुसाइड नोट के साथ उसने पत्नी और उसके प्रेमी के फोटो और सोशल मीडिया चैट के स्क्रीनशॉट भी छोड़े हैं। उधर, कोमल के पिता ने बताया कि जब उन्हें दामाद के जहर खाने की जानकारी मिली तो वह अस्पताल पहुंचे। उन्होंने जब अपनी बेटी को समझाने की कोशिश की, तो उसने उन्हें भी गालियां दीं।

संभल : संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, ससुराल वालों पर हत्या का आरोप
संभल/बबराला, अमृत विचार। कोतवाली गुन्नौर क्षेत्र के रायपुर गांव में पति से विवाद के बाद विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वालों ने पति व ससुराल पक्ष के अन्य लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाकर हंगामा किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बहजोई थाना क्षेत्र के बहरौली गांव निवासी प्रीति की शादी करीब 9 वर्ष पहले गुन्नौर के रायपुर गांव में दुर्गेश के साथ हुई थी। शादी के 9 साल बाद भी प्रीति को कोई संतान नहीं थी। पति-पत्नी दिल्ली में रहकर मजदूरी करते थे। पुलिस के मुताबिक दीपावली पर प्रीति मायके आई हुई थी। बाद में उसका पति दुर्गेश उसे वापस घर ले जाने के लिए पहुंचा। बहरौली से ससुराल रायपुर आते समय रास्ते में प्रीति की पति दुर्गेश के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। कहा जा रहा है कि घर पहुंचने के बाद भी पति और पत्नी के बीच विवाद हुआ। इसके बाद जहरीले पदार्थ के सेवन से प्रीति की हालत बिगड़ गई। परिजन व मोहल्ले के लोग जुटे तो गंभीर हालत में प्रीति को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिली तो प्रीति के मायके पक्ष के लोग भी अस्पताल पहुंच गए।

प्रीति की हालत गंभीर होने पर परिजन उसे अलीगढ़ ले गए। जहां गुरुवार रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बाद में परिजन शव को रायपुर गांव ले आए। यहां ससुराल वालों पर बेटी प्रीति को जहर देकर मार देने का आरोप लगाकर मायके वालों ने हंगामा किया। मायके और ससुराल पक्ष के बीच विवाद की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी अखिलेश प्रधान ने बताया कि महिला की मौत की सूचना पर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। अभी इस मामले को लेकर तहरीर भी नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।