अभिनेत्री जयाप्रदा - Amrit Vichar

Moradabad : कोर्ट में पेश हुईं रामपुर की पूर्व सांसद जयाप्रदा, बोलीं-वक्त जरूर बदला है, लेकिन महिलाओं के लिए इंसाफ पाना आसान नहीं
मुरादाबाद, अमृत विचार। रामपुर की पूर्व सांसद और अभिनेत्री जयाप्रदा गुरुवार को मुरादाबाद कोर्ट में हाजिर हुईं। तारीख पर नहीं आने की वजह से उनके खिलाफ कोर्ट से वारंट जारी हुआ था। कोर्ट में हाजिर होने के बाद जयाप्रदा ने कहा- वक्त जरूर बदला है, लेकिन महिलाओं के लिए इंसाफ पाना अभी भी इतना आसान नहीं है। इसके लिए संघर्ष और इंतजार दोनों करने पड़ते हैं।

जयाप्रदा ने कहा कि सीता मैया को भी 14 साल का इंतजार करना पड़ा था। जमाना बदल गया है, लेकिन महिलाओं के लिए सम्मान की लड़ाई लड़नी हो तो संघर्ष और इंतजार तो करना ही पड़ता है। लेकिन, मैं हार मानने वाली नहीं हूं। मेरे ऊपर अभद्र टिप्पणी करने वाले आजम खां के 6 चेलों, उनके बेटे अब्दुल्ला और मुरादाबाद के पूर्व सांसद एसटी हसन को सिखाकर रहूंगी कि महिलाओं का सम्मान कैसे किया जाता है।

एसटी हसन ने जयाप्रदा को मंच से तवायफ कहा था। मामला 2019 का है। जयाप्रदा ने रामपुर से आजम खां के खिलाफ चुनाव लड़ा था। लेकिन, वो चुनाव हार गई थीं। आजम खां चुनाव जीतकर सांसद बने थे। उसी वक्त मुरादाबाद से सपा के टिकट पर डॉ. एसटी हसन चुनाव जीतकर एमपी बने थे। एसटी हसन को आजम की वजह से ही मुरादाबाद का टिकट मिला था। इसलिए चुनाव जीतने के बाद एसटी हसन ने आजम खां के स्वागत में एक कार्यक्रम का आयोजन किया था। ये कार्यक्रम मुरादाबाद के कटघर इलाके में स्थित मुस्लिम डिग्री कॉलेज में हुआ था। इस कार्यक्रम में एसटी हसन ने जयाप्रदा को नाचने वाली कहा था। इसके अलावा उनके लिए तवायफ जैसे भद्दे शब्दों का इस्तेमाल किया था।

इसके अलावा भी उन्होंने जयाप्रदा को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं। इतना ही नहीं जब उनके इस बयान का वीडियो वायरल हुआ तो एसटी हसन ने इसके लिए माफी नहीं मांगी बल्कि अपनी बात को दोहराते हुए कहा था कि नाचने वाली को तवायफ न कहें तो और क्या कहें? इस मामले में जयाप्रदा के मीडिया एडवाइजर/पीए की और से मुरादाबाद के कटघर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

मुरादाबाद के तत्कालीन सांसद डॉ. एसटी हसन, आजम खां, आजम के बेटे अब्दुल्ला आजम और उनके 6 अन्य समर्थक व पदाधिकारियों को नामजद किया गया था। इसी केस की सुनवाई मुरादाबाद की एमपी/एमएलए कोर्ट में चल रही है। इसमें जयाप्रदा को अपनी गवाही देने के लिए कोर्ट में हाजिर होना था। लेकिन बार-बार बुलाने के बाद भी वो कोर्ट में नहीं आईं। जिसकी वजह से कोर्ट ने उनके खिलाफ वारंट जारी कर दिया था। इसी मामले में जयाप्रदा गुरुवार को कोर्ट में पेश हुईं और अपने अधिवक्ता के माध्यम से अपने वारंट रिकॉल कराए।

ये भी पढे़ं : मुरादाबाद पुलिस ने 12 घंटे में ढूंढ निकाला लापता बच्चा, मां की डांट से नाराज होकर पहुंचा था रोहतक

रामपुर: पूर्व सांसद जयाप्रदा पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने की सीडी कोर्ट में चली
अमृत विचार,रामपुर। लोकसभा चुनाव के दौरान आजम खां ने फर्राशान मोहल्ले में जनसभा की थी। जहां उन्होने जया प्रदा पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसकी सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई  हो रही है। शुक्रवार को कोर्ट में सीडी चलवाकर देखी गई। साथ ही  वादी की गवाही भी हुई। अब इस मामले में 4 जनवरी को सुनवाई होना है।

गौरतलब है कि 2019 में लोकसभा चुनाव हुए थे। जिसमे सपा और बसपा गठबंधन का प्रत्याशी सपा नेता आजम खां को बनाया गया था। जिसमे जिले भर में उन्होने  जनसभाएं की थी। इस दौरान उन्होने एक जनसभा शाहबाद के मोहल्ला फर्राशान में की थी।

जहां उन्होने पूर्व सांसद जयाप्रदा के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। जिसमे उस समय के उड़न दल दस्ता प्रभारी महेश कुमार गुप्ता ने आजम खां के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। जिसकी सुनवाई शुक्रवार को एमपी-एमएलए कोर्ट में हुई।

जहां  जयाप्रदा पर टिप्पणी करने की सीडी  को कोर्ट में चलवाया गया। उसके बाद तत्कालीन उड़न  दस्ता प्रभारी  की मुख्य परीक्षा हो गई। अब 4 जनवरी को जिरह होना है। अभियोजन अधिकारी अमरनाथ तिवारी ने बताया कि जयाप्रदा आपत्ति जनक टिप्पणी करने के मामले में सीडी कोर्ट में चलवाई गई। इसके अलावा शहजादनगर में दर्ज हुए भड़काऊ भाषण मामले में एडीओ सहकारिता की चंद्रपाल की गवाही पूरी हो गई है। अब इस मामले में 19 दिसंबर का सुनवाई होना है।

मुरादाबाद : अभिनेत्री जयाप्रदा पर टिप्पणी में अब 17 को होगी सुनवाई
मुरादाबाद, अमृत विचार। अभिनेत्री व रामपुर की पूर्व सांसद जयाप्रदा पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में शुक्रवार को सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान सम्भल के पूर्व जिलाध्यक्ष व आयोजक कोर्ट में पेश हुए। बचाव पक्ष के अधिवक्ताओं द्वारा पांच दिन का वक्त मांगे जाने पर कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 17 नवंबर की तारीख मुकर्रर की है।

वर्ष 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में रामपुर लोकसभा सीट से सपा के कद्दावर नेता आजम खां ने अभिनेत्री व भाजपा प्रत्याशी जयाप्रदा को शिकस्त दी थी। इसके बाद आजम खां के स्वागत में कटघर थाना क्षेत्र स्थित एक इंटर कालेज में जलसे का आयोजन किया गया था। जिसमें आजम खां के अलावा उनके बेटे अब्दुल्ला आजम और मुरादाबाद के सांसद डा. एसटी हसन ने प्रमुख रूप से शिरकत की थी।

इस जलसे में अपने संबोधन के दौरान आजम खां व अन्य सपाइयों ने  जयाप्रदा पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी। बाद में कटघर थाने में आजम खां, अब्दुल्ला आजम, डा. एसटी हसन, सम्भल के पूर्व सपा जिलाध्यक्ष फरोज खां, रामपुर नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन अजहर खां और आयोजनकर्ता आरिफ खां के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

इस मामले में फरार चल रहे सम्भल के पूर्व सपा जिलाध्यक्ष फिरोज खां सरेंडर कर चुके हैं। जबकि कोर्ट में पेश न होने पर रामपुर के पूर्व पालिकाध्यक्ष अजहर खां को कोर्ट ने भगोड़ा घोषित कर दिया है। साथ ही आरोपियों द्वारा चार्जशीट पर सवाल उठाते हुए कोर्ट में दिए गए डिस्चार्ज प्रार्थना पत्र को कोर्ट ने खारिज भी कर दिया है।

दो आरोपी हुए पेश, अब 17 को होगी सुनवाई

इस मामले में शुक्रवार को फिर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान आरोपी सम्भल के पूर्व जिलाध्यक्ष फिरोज खां और आयोजक आरिफ खां कोर्ट में पेश हुए। बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने कोर्ट में पांच दिन का वक्त मांगा। उन्होंने तर्क दिया कि डिस्चार्ज प्रार्थना पत्र को लेकर हाईकोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया गया है। जिस कारण पांच दिन का वक्त दिया जाए। अपर शासकीय अधिवक्ता मनीष भटनागर ने बताया कि अब इस मामले में 17 नवंबर को सुनवाई होगी।

मुरादाबाद : जयाप्रदा पर आपत्तिजनक टिप्पणी में अब नौ को होगी सुनवाई
मुरादाबाद, अमृत विचार। फिल्म अभिनेत्री व रामपुर की पूर्व सांसद जयाप्रदा पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में मंगलवार को सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान आरोपी सांसद डा.एसटी हसन कोर्ट में पेश हुए। हालांकि बचाव पक्ष के अधिवक्ता द्वारा चार्ज फ्रेम करने के लिए अगली तारीख के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया। जिस पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने अब नौ नवंबर की तारीख नियत की है।

वर्ष 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में रामपुर लोकसभा सीट से सपा के कद्दावर नेता आजम खां ने फिल्म अभिनेत्री व भाजपा प्रत्याशी जयाप्रदा को शिकस्त दी थी। इसके बाद आजम खां के स्वागत में कटघर थाना क्षेत्र स्थित एक इंटर कालेज में जलसे का आयोजन किया गया था। जिसमें आजम खां के अलावा उनके बेटे अब्दुल्ला आजम और मुरादाबाद के सांसद डा. एसटी हसन ने प्रमुख रूप से शिरकत की थी। इस जलसे में अपने संबोधन के दौरान आजम खां व अन्य सपाइयों ने फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी।

बाद में कटघर थाने में आजम खां, अब्दुल्ला आजम, डा. एसटी हसन, सम्भल के पूर्व सपा जिलाध्यक्ष फरोज खां, रामपुर नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन अजहर खां और आयोजनकर्ता आरिश खां के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में फरार चल रहे सम्भल के पूर्व सपा जिलाध्यक्ष फिरोज खां सरेंडर कर चुके हैं। जबकि कोर्ट में पेश न होने पर रामपुर के पूर्व पालिकाध्यक्ष अजहर खां को कोर्ट ने भगोड़ा घोषित कर दिया है। साथ ही आरोपियों द्वारा चार्जशीट पर सवाल उठाते हुए कोर्ट में दिए गए डिस्चार्ज प्रार्थना पत्र को कोर्ट ने खारिज भी कर दिया है।

सांसद हुए पेश, अब नौ को होगी सुनवाई

इस मामले में मंगलवार को फिर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान आरोपी मुरादाबाद के सांसद डा. एसटी हसन कोर्ट में पेश हुए। उनके अधिवक्ता ने प्रार्थना पत्र दिया। अधिवक्ता का कहना था कि इस आरोप पत्र को लेकर हाईकोर्ट में एक प्रार्थना पत्र दिया गया है। लिहाजा चार्ज फ्रेम करने के लिए अगली तारीख दी जाए। अपर शासकीय अधिवक्ता मनीष भटनागर ने बताया कि जिस पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने नौ नवंबर की तारीख नियत की गई है।

मुरादाबाद : सांसद समेत तीन ने दिया डिस्चार्ज आवेदन पत्र
मुरादाबाद, अमृत विचार। रामपुर की पूर्व सांसद व फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान आरोपी मुरादाबाद सांसद डा. एसटी हसन समेत तीन आरोपियों ने चार्जशीट पर सवाल उठाते हुए डिस्चार्ज प्रार्थना पत्र दिया। जिस पर अभियोजन की ओर से बहस की गई। अब इस मामले में 27 अक्टूबर को सुनवाई होगी।

वर्ष 2019 में कटघर थाने में रामपुर के सांसद आजम खां, उनके बेटे अब्दुल्ला आजम, मुरादाबाद के सांसद डा.एसटी हसन, रामपुर के पूर्व पालिकाध्यक्ष अजहर अहमद खां, सम्भल के पूर्व सपा जिलाध्यक्ष फिरोज खां समेत सात आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया गया था। सभी पर आरोप था कि उन्होंने आजम खां के सम्मान में कटघर क्षेत्र में हुए जलसे में फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

इस मामले की विवेचना रामपुर क्राइम ब्रांच द्वारा की जा रही है। इस मामले में रामपुर के पूर्व पालिकाध्यक्ष अजहर खां को कोर्ट ने भगोड़ा घोषित कर दिया है। जबकि मुरादाबाद के सांसद डा.एसटी हसन की आवाज के नमूने की रिपोर्ट कोर्ट में पेश की जा चुकी है। जिसमें साफ जाहिर हुआ कि मुरादाबाद सांसद ने जयाप्रदा पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इस मामले में एमपी-एमएलए पुनीत गुप्ता की कोर्ट में सुनवाई चल रही है।

इस दौरान सांसद डा.एसटी हसन, आयोजक आरिफ व सपा नेता फिरोज खां ने पुलिस द्वारा पेश की गई चार्जशीट पर आपत्ति जताते हुए डिस्चार्ज प्रार्थना पत्र दिया। इस प्रार्थना पत्र पर हुई बहस के दौरान बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने सभी आरोपों को सिरे से नकारा। जबकि अभियोजन की ओर से दलील दी गई कि आवाज के नमूने की रिपोर्ट से साफ जाहिर है कि मुरादाबाद सांसद जयाप्रदा पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। बाकी आरोपी उनके सहयोगी हैं। विशेष लोक अभियोजक मोहनलाल विश्नोई ने बताया कि बहस सुनने के बाद आदेश के लिए कोर्ट ने 27 अक्टूबर की तारीख नियत की है।

मुरादाबाद: जयाप्रदा पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में अब 24 को होगी सुनवाई
मुरादाबाद, अमृत विचार। फिल्म अभिनेत्री व रामपुर की पूर्व सांसद जयाप्रदा पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में सोमवार को सुनवाई नहीं हो सकी। अधिवक्ताओं की हड़ताल के कारण कोर्ट ने सुनवाई टालते हुए 24 सितंबर की तारीख नियत कर दी है। वहीं सुनवाई के दौरान आरोपी सांसद डा. एसटी हसन पेश हुए।

यह है पूरा मामला

वर्ष 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में रामपुर लोकसभा सीट से सपा के कद्दावर नेता आजम खां और भाजपा से फिल्म अभिनेत्री व पूर्व सांसद जयाप्रदा चुनाव मैदान में थे। इस चुनाव में आजम खां ने बाजी मारी थी। इसके बाद उनके स्वागत में कटघर थाना क्षेत्र स्थित एक इंटर कालेज में जलसे का आयोजन किया गया था। जिसमें आजम खां के अलावा उनके बेटे अब्दुल्ला आजम और मुरादाबाद के सांसद डा. एसटी हसन ने प्रमुख रूप से शिरकत की थी। इस जलसे में अपने संबोधन के दौरान आजम खां व अन्य सपाइयों ने फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी। बाद में कटघर थाने में आजम खां, अब्दुल्ला आजम, डा. एसटी हसन, सम्भल के पूर्व सपा जिलाध्यक्ष फरोज खां, रामपुर नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन अजहर खां और आयोजनकर्ता आरिश खां के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। इस प्रकरण की जांच रामपुर क्राइम ब्रांच द्वारा की जा रही है।

हड़ताल के कारण अब 24 को होगी सुनवाई

इस मामले में पिछली सुनवाई को विवेचक ने मुरादाबाद सांसद डा.एसटी हसन की आवाज के नमूने की जांच रिपोर्ट कोर्ट में पेश की थी। जिससे साबित हो गया है कि उन्होंने ही जयाप्रदा पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसके अलावा फरार चल रहे रामपुर के पूर्व चेयरमैन अजहर खां के खिलाफ भी कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी थी। इस मामले में सोमवार को सुनवाई होनी थी। कोर्ट ने आरोपी सपा के कद्दावर नेता आजम खां को भी कोर्ट में तलब किया था। अपर शासकीय अधिवक्ता मनीष भटनागर ने बताया कि अधिवक्ताओं की हड़ताल के कारण सुनवाई टल गई है। अब इस मामले में 24 सितंबर को सुनवाई होगी।

मुरादाबाद: कोर्ट में पेश हुए आजम खां और अब्दुल्ला, अब छह फरवरी को होगी अगली सुनवाई
मुरादाबाद, अमृत विचार। सपा के कद्दावर नेता व रामपुर के सांसद मोहम्मद आजम खां व उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को छजलैट कांड व फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में कोर्ट में पेश किया गया। छजलैट कांड में दर्ज दोनों मामलों में आजम खां व अब्दुल्ला आजम पर आरोप तय हो गए। अब दोनों मामलों में कोर्ट में गवाही और जिरह होगी।

जयाप्रदा पर टिप्पणी के मामले में कोर्ट ने रिमांड लिया। करीब 20 मिनट तक चली सुनवाई के बाद छजलैट कांड में चार व जयाप्रदा वाले मामले में अगली सुनवाई के लिए आठ फरवरी मुकर्रर की गई है। सुनवाई के बाद दोनों को कड़ी सुरक्षा के बीच वापस सीतापुर जेल ले जाया गया।

जनवरी वर्ष 2008 में आजम खां व उनके बेटे अब्दुल्ला आजम समेत तमाम सपाइयों के खिलाफ छजलैट थाने में मामला दर्ज किया गया था। कोर्ट में पेश न होने पर करीब एक साल पहले आजम खां को फरार बताते हुए छजलैट में एक अन्य मामला दर्ज किया गया था। इसके अलावा 30 जून 2019 को आजम खां, अब्दुल्ला आजम व सांसद डा. एसटी हुसैन समेत सात सपाइयों के खिलाफ भी कटघर थाने में एक मामला दर्ज किया गया था। उन पर सांसद बनने के बाद कटघर क्षेत्र में हुई जनसभा में रामपुर की पूर्व सांसद जयाप्रदा पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप था।

मामले की जांच रामपुर क्राइम ब्रांच द्वारा की जा रही है। इधर करीब 11 माह पहले आजम व अब्दुल्ला को सीतापुर जेल भेज दिया गया था। जुलाई में पहली बार दोनों छजलैट कांड में मुरादाबाद की एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश हुए थे। न्यायिक अभिरक्षा में लेने के बाद उनको सीतापुर जेल भेज दिया गया था। इधर जयाप्रदा पर टिप्पणी करने के मामले में करीब सवा माह पहले हुई सुनवाई में आजम व अब्दुल्ला आजम को कस्टडी में लेने के बाद वारंट जारी कर दिए गए हैं।

दोनों पर आरोप तय, होगी गवाही

विशेष लोक अभियोजक मोहनलाल विश्नोई ने बताया कि वर्ष 2008 में हुए बवाल में दर्ज मामले में दोनों पर आरोप तय हुए हैं। वर्ष 2019 में छजलैट थाने में दर्ज फरारी वाले मामले में केवल आजम खां पर आरोप तय किए गए हैं। बवाल वाले मामले में चार व फरारी व जयाप्रदा पर आपत्तिनजक टिप्पणी करने के मामले में आठ फरवरी को सुनवाई होगी। वहीं पेशी के दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहे।

मुरादाबाद : जयाप्रदा के मामले में कोर्ट ने आजम खां व अब्दुल्ला को लिया कस्टडी में
मुरादाबाद, अमृत विचार। सपा के कद्दावर नेता व रामपुर के सांसद मोहम्मद आजम खां व उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को छजलैट कांड व फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में कोर्ट में पेश किया गया। जयाप्रदा के मामले में कोर्ट ने दोनों को कस्टडी पर ले लिया। जबकि वर्ष 2008 में हुए छजलैट कांड पर बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने चार्ज पर बहस की।

अधिवक्ता का कहना था कि आजम खां व उनके बेटे पर जिन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है, उन धाराओं के पर्याप्त साक्ष्य पुलिस पेश नहीं कर सकी है। करीब आधा घंटे तक चली सुनवाई के बाद सभी मामलों में कोर्ट ने छह जनवरी की तारीख तय कर दी है। इसके बाद कड़ी सुरक्षा के दोनों को वापस सीतापुर जेल ले जाया गया।

जनवरी वर्ष 2008 में आजम खां व उनके बेटे अब्दुल्ला आजम समेत तमाम सपाइयों के खिलाफ छजलैट थाने में मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में कोर्ट में पेश न होने पर करीब एक साल पहले आजम खां को फरार बताते हुए छजलैट में एक अन्य मामला दर्ज किया गया था। इसके अलावा 30 जून, 2019 को आजम खां, अब्दुल्ला आजम व सांसद डा. एसटी हुसैन समेत सात सपाइयों के खिलाफ कटघर थाने में एक मामला दर्ज किया गया था। जिसमें आरोप था कि सांसद बनने के बाद कटघर क्षेत्र में हुई एक जनसभा में उन्होंने फिल्म अभिनेत्री व रामपुर की पूर्व सांसद जयाप्रदा पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। इस मामले की जांच रामपुर क्राइम ब्रांच द्वारा की जा रही है। इधर करीब दस माह पहले आजम व अब्दुल्ला आजम को सीतापुर जेल भेज दिया गया था।

जुलाई में पहली बार आजम व अब्दुल्ला आजम छजलैट कांड में मुरादाबाद की एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश हुए थे। न्यायिक अभिरक्षा में लेने के बाद उनको सीतापुर जेल भेज दिया गया था। इधर जयाप्रदा पर टिप्पणी करने के मामले में विवेचक ने आजम को तलब करने के लिए एमपी-एमएलए कोर्ट में अर्जी दी थी, जिसे मंजूरी मिल गई थी। इन तीनों मामलों में मंगलवार को आजम खां व अब्दुल्ला आजम को कड़ी सुरक्षा के बीच एमपी-एमएलए कोर्ट पेश किया गया। करीब डेढ़ बजे पुलिस ने दोनों को पेश किया।

अपर शासकीय अधिवक्ता कौशल गुप्ता ने बताया कि छजलैट वाले मामले में बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने चार्ज पर बहस की। उनका कहना था कि पुलिस ने जिन धाराओं पर मुकदमा दर्ज किया है, उनके साक्ष्य पेश नहीं कर सकी है। जबकि जयाप्रदा वाले मामले में कोर्ट ने दोनों को कस्टडी में लेते हुए वारंट जारी कर दिया। जबकि फरारी वाले मामले में सुनवाई नहीं हुई। अब तीनों मामलों में छह जनवरी 2021 को सुनवाई होगी। करीब आधे घंटे तक चली बहस के बाद पुलिस दोनों को कड़ी सुरक्षा में लेकर सीतापुर जेल ले गई।

कोरोना नियमों का उल्लंघन न हो जाए, इसके लिए न्यायालय परिसर के बाहर पुलिस बल भी तैनात रहा। किसी तरह का बवाल या फिर नियमों की अनदेखी न हो, इसके लिए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद रही। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने पुलिस बल को बेरीकेडिंग कर अहतियात बरतने के निर्देश भी दिए।