mafia - Amrit Vichar

वाराणसी : यूपी कॉलेज में छात्र की हत्या करने वाला आरोपी मंजीत चौहान गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर खुद को घोषित किया था 'माफिया'
वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में उदय प्रताप कॉलेज (यूपी कॉलेज) में छात्र सूर्य प्रताप सिंह की हत्या करने वाले मुख्य आरोपी मंजीत चौहान को शुक्रवार देर शाम शिवपुर पुलिस और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। हत्या से पूर्व मंजीत चौहान ने सोशल मीडिया पर खुद को 'माफिया' घोषित किया था। वह और उसके कुछ साथी अपने नाम के आगे '1818' लिखते हैं।

पुलिस टीम फिलहाल आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है। पुलिस उपायुक्त (वरुणा जोन) प्रमोद कुमार ने बताया कि आरोपी मंजीत चौहान को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रारंभिक पूछताछ से पता चला है कि मंजीत चौहान और मृतक छात्र सूर्य प्रताप सिंह के बीच पहले भी कई बार विवाद हो चुके थे। पुरानी रंजिश के कारण मंजीत ने सूर्य प्रताप सिंह को गोली मारकर हत्या कर दी।

सूर्य प्रताप सिंह की हॉस्टल के साथियों के साथ अच्छी मित्रता थी तथा उसका अधिकांश समय हॉस्टल और कॉलेज परिसर में ही बीतता था। सूत्रों के अनुसार, सूर्य प्रताप सिंह और उसके साथियों ने पहले मंजीत चौहान की पिटाई की थी, जिससे वह काफी आहत और अपमानित महसूस कर रहा था। इसी कारण उसने कॉलेज परिसर में ही वारदात को अंजाम देने की योजना बनाई।

बताया जा रहा है कि हत्या के दौरान मंजीत के सिर पर खून सवार था। उसने सूर्य प्रताप सिंह को गोली मारने के बाद भी उसकी धड़कन चलती देखकर दोबारा गोली मारी। वारदात के समय मंजीत का साथी अनुज सिंह उर्फ अनुज फायर भी मौके पर दूर खड़ा था। पुलिस की जांच के बाद पूरी घटना की वजह स्पष्ट हो पाएगी।

फार्म 7 की आड़ में कटवा रही वोट.., अखिलेश यादव का आरोप- कानपुर को भाजपा ने बदनामपुर बना दिया,
कानपुर। समाजवादी पार्टी के मुखिया एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भाजपा पर जमकर बरसे, बोले कानपुर को भाजपा ने बदनामपुर बना दिया। पाकिस्तान की चिंता करते करते पूरा बाजार चाइना को थमा दिया। अमेरिका से डील ने ढील हुई है क्योंकि गाय भैंस का चारा, मुर्गी का दाना भी अमेरिका से आएगा, ऐसे में हमारे देश के किसान बर्बाद हो जाएंगे। समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष फजल महमूद के बहू बेटे को आर्शीवाद देने आए अखिलेश यादव उनके सिविल लाइंस स्थित आवास पर पत्रकारों से बात कर रहे थे। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि स्मार्ट सिटी के नाम पर कानपुर को ये भाजपाई लूट लेंगे।

उन्होंने कहा कि कानपुर में पुलिस-वकील की गुटबाजी, सीएमओ-डीएम की गुटबाजी, एनकाउंटर की स्क्रिप्ट भी कानपुर में ही लिखने की मामला सामने आया, काले नाले में भ्रष्टाचार समेत कई ऐसे मामले हैं जिसने कानपुर को बदनाम करके रख दिया। उन्होंने कहा कि जगह जगह जाम से ऐसे लगता है कि जैसे प्रशासन को मोतियाबिंद हो गया है। उन्होंने भ्रष्टाचार पर प्रहार करते हुए कहा कि गंगापुल पर घंटों लोग जाम में फंसे रहते हैं क्योंकि शहर की डिजाइन तक सही नहीं है, सड़कों के चौड़ीकरण का ठेका हो सकता है भाजपा वालों ने अपने लोगों को दे रखा हो।

4 लाख करोड़ से हवाई जहाज खरीदने का ठेका

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने 4 लाख करोड़ रुपये से जहाज खरीदने का ठेका दे दिया है और मेक इन इंडिया की बात कर रहे हैं, जब बाहर से सब कुछ खरीद रहे हैं तो मेक इन इंडिया कहां रह गया।

इटावा-कन्नौज-कानपुर को मिलाकर बनाएंगे मैनचेस्टर

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जब उनकी सरकार थी तो रिवर फ्रंट की तर्ज पर कानपुर-कन्नौज और इटावा को मिलाकर कानपुर को एक बार फिर मेनचेस्टर बनाना चाहते थे। ट्रांसगंगा सिटी को बर्बाद कर दिया। वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश की अवाम बदलाव चाहती है और बदलाव होते ही मैनचेस्टर का ख्वाब पूरा करेंगे। उन्होंने वादा किया कि लाल इमली को एक बार फिर चालू करेंगे।

चुनाव आयोग से मिलकर भाजपा वोट कटवा रही

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव आयोग से मिलकर भाजपा पीडीए विशेषकर अल्पसंख्यकों का वोट कटवा रही है, फार्म 7 भरवाने की क्या जरुरत है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने किसी बड़ी कंपनी को हायर किया है जिसके माध्यम से वोट काटने का काम हो रहा है। इसका पता चलना चाहिए कि आखिर ये कौन सी कंपनी है। बीएलओ बहुत ईमानदारी से काम कर रहे हैं लेकिन सारा खेल ऊपर से है।

हथेली गरम-पुलिस नरम

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि शंकराचार्य जी को स्नान नहीं करने दिया, सादी वर्दी में पुलिस वालों को लगा दिया गया था। उन्होंने कहा कि हथेली गरम तो पुलिस नरम। उन्होंने कहा कि वाराणसी में मूर्तियां तोड़ दीं, नेपाल नरेश ने घंटा दिया था, वह भी चोरी हो गया। मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि एआई ने तोड़ दीं। मुख्यमंत्री को एआई के बारे में पता ही नही है।

जाजमऊ पुल पर जाम में फंसे अखिलेश ने ट्वीट किया

दावा तो ये है कि लखनऊ से कानपुर 45 मिनट में पहुंचा देंगे, ‘उल्टी गणितवालों से सब पूछ रहे हैं कि दो स्मार्ट सिटी के बीच में ये जो गंगा ब्रिज पर 90 मिनट का जाम लगता है, वो इसमें शामिल है या अनुपूरक बजट की तरह इसकी बात अलग से की जाएगी। भाजपाइयों की यही सबसे बुरी बात है कि जिनता बताते नहीं हैं, उससे दोगुना छिपाते हैं।

'2017 में ही तय किया था कि यूपी की छवि बदलेंगे...', सीएम योगी ने बांटे 72 परिवारों को फ्लैट, कहा- गरीबों का शोषण करने वालों को छोड़ेंगे नहीं
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में माफिया से मुक्त कराई गई भूमि पर सरदार वल्लभभाई पटेल आवासीय योजना का लोकार्पण किया। इस मौक़े पर उन्होंने कहा कि यह उन लोगों के लिए चेतावनी है जो माफिया को शार्गिद बनाते हैं, उनकी कब्र पर फातिहा पढ़ते हैं, वे गरीबों का शोषण करवाते हैं। अब यूपी में ऐसा नहीं चलेगा। हमने 2017 में ही तय कर लिया था कि यूपी की छवि बदलकर रहेंगे। जियामऊ, डालीबाग स्थित एकता वन में आयोजित भव्य समारोह में योगी ने दुर्बल आय वर्ग के 72 परिवारों को फ्लैट के आवंटन पत्र वितरित किए। इस दौरान उन्होने कहा कि यह केवल आवास वितरण नहीं, बल्कि संदेश है कि माफिया से छीनी गई भूमि पर गरीबों का आशियाना बनेगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अगर कोई गरीबों की जमीन पर कब्जा करेगा, अगर कोई सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जा करके समाज को डराने-धमकाने का काम करेगा, तो लेने के देने पड़ जाएंगे। यह सरकार जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी दृढ़ता के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि यही नए भारत और नए उत्तर प्रदेश की पहचान है, जहां विकास के साथ धर्म, संस्कृति और परंपरा का संगम है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए योगी ने लोगों को कार्तिक पूर्णिमा की बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज लाखों श्रद्धालु गढ़मुक्तेश्वर, टिकरी, सुखतीर्थ, बदायूं, प्रयागराज, काशी, अयोध्या में स्नान कर पुण्य लाभ ले रहे हैं। काशी में सायं देव दीपावली पर देवता दीप जलाएंगे। योगी ने कहा कि इस पावन अवसर पर लखनऊ में माफिया से मुक्त भूमि पर लाभार्थियों को आवास देना सौभाग्य है। उन्होंने कहा कि इस प्राइम लोकेशन पर लखनऊ विकास प्राधिकरण ने 10.70 लाख में फ्लैट दिए, इसकी कीमत बाजार में करीब एक करोड़ रुपये है। उन्होंने कहा कि 8000 आवेदनों में 5700 आवदेन योग्य लोगों का था, इसमें से 72 को पहले आवंटन मिला है।

मुख्यमंत्री ने सभी 72 लाभार्थियों को आवास की सुविधा मिलने पर उन्हें और उनके परिवारों को बधाई देते हुए कहा कि इन लोगों को अब अपना सिर उठाकर सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अवसर मिला है। यह प्रधानमंत्री आवास योजना से कवर होगा तो यह और सस्ता व लाभकारी होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज लखनऊ में कितना सुंदर वातावरण बना है, कितने अच्छे पार्क विकसित हो चुके हैं। सरकार चाहती है कि हर नागरिक खुशहाली से अपना जीवन व्यतीत करे और प्रदेश के विकास में भागीदार बने। योगी ने कहा कि यह तो सिर्फ शुरुआत है अब यह अभियान पूरे प्रदेश में बड़े पैमाने पर चलाया जाएगा ताकि हर गरीब, हर जरूरतमंद को उसका सम्मानजनक आवास मिल सके।

माफियाओं पर जीरो टॉलरेंस नीति पर जोर देते हुए सीएम योगी ने कहा कि 2017 से तय किया था कि यूपी की नकारात्मक छवि बदलेंगे। अपराध-अपराधियों पर जीरो टॉलरेंस नीति लागू करेंगे। 8.5 वर्षों में बिना रुके, बिना झुके माफियाओं पर कार्रवाई की। उन्होंने कहा कि माफिया संविधान का अपमान करते, कानून का मजाक उड़ाते, अधिकारी भी उनके सामने झुक जाते थे। यही नहीं पूर्व सरकारें भी ऐसे माफियाओं के सामने घुटने टेकती थीं। उन्होंने कहा कि पूरब से पश्चिम, उत्तर से दक्षिण, बुंदेलखंड क्षेत्र और हर जगह माफिया हावी थे, लेकिन आज ऐसा नहीं है।

योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जीरो टॉलरेंस की नीति ने इन माफियाओं की कमर तोड़ दी। उन्होने चेतावनी देते हुए कहा कि जो माफिया को सहानुभूति देते हैं, वे प्रदेश की क्षति कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जालिम माफिया किसी के नहीं हैं इनसे गरीब, शोषित, व्यापारी, बहन-बेटियां सब असुरक्षित हैं। सरकार ऐसे माफियाओं और उन्हें प्रक्षय देने वालों के खिलाफ कार्रवाई करती रहेगी। विपक्ष पर तीखा प्रहार करते हुए योगी ने कहा कि जो लोग माफियाओं को शागिर्द बनाते थे और गरीबों का शोषण करवाते। आज उनकी कब्र पर फातिहा पढ़ते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज माफियाओं की कब्जे वाली संपत्ति जब्त कर गरीबों को घर बनवाया जा रहा है। साथ ही उन्होंने सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि प्रदेश में अबतक 60 लाख गरीबों को आवास दिए हैं। योगी ने कहा कि यूपी अनलिमिटेड पोटेंशियल वाला प्रदेश है। दंगे खत्म हुए और आज हर पर्व शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जा रहा है। दुनिया भर से उद्यमी निवेश को तैयार हैं। उन्होंने का कहा कि एकता वन सरदार पटेल को सबसे बड़ी श्रद्धांजलि है। उन्होंने कहा कि कुकरेल-गोमती तट से माफिया मॉल हटाए, सौमित्र वन बनाया गया। घुसपैठिए-रोहिंग्या को हटाए गया।

उन्होंने कहा कि लौहपुरुष सरदार पटेल का जीवन एकता, ईमानदारी और जनसेवा की प्रेरणा देता है। प्रदेश के सभी 75 जिलों में "सरदार वल्लभभाई पटेल इंप्लॉयमेंट सेंटर" खुलेगा। क्लस्टर विकसित कर युवाओं के लिए स्किल डेवलपमेंट कर उनके लिए स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराए जाएंगे। जिससे नौजवान रोजी-रोटी की तलाश में बाहर न जाएं।

CM योगी का दावा- पिछले आठ साल में अपराध और माफिया मुक्त हुआ UP
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि उनके कार्यकाल के पिछले आठ वर्षों के दौरान राज्य अपराध और माफियाओं से मुक्त हो गया है। राज्य सरकार द्वारा यहां जारी एक बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री ने 'इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन' के सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, "आज प्रदेश में सुरक्षा का बेहतरीन माहौल है। यह अपराध और माफिया मुक्त प्रदेश बन चुका है।"

उन्होंने कहा, "सबको पता है कि दुस्साहसियों के दुस्साहस को प्रदेश की पुलिस मिनटों में चकनाचूर कर देती है। अब यहां निवेश और व्यापार का अच्छा माहौल है।" आदित्यनाथ ने पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा, "आठ साल पहले उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था बदहाल थी।

पर्व-त्योहारों पर अशांति, दंगे और व्यापारियों व बेटियों की असुरक्षा आम बात थी, लेकिन 2017 में जनता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर भरोसा जताते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को जनादेश दिया। आज उत्तर प्रदेश न केवल दंगा मुक्त, बल्कि माफिया मुक्त भी हो गया है। सभी पर्व-त्योहार चाहे वे किसी भी जाति या धर्म से संबंधित हों, शांति और सौहार्द के साथ मनाए जा रहे हैं।

इस बेहतर माहौल ने व्यापार और निवेश के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनाई हैं।" मुख्यमंत्री ने 'सेफ सिटी' के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदमों का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि पुलिस का 'कार्रवाई करने का समय' (रिस्पॉन्स टाइम), जो पहले 25-30 मिनट था, अब सात-आठ मिनट तक कम हो गया है।

इसके अलावा 2017 में जहां पूरे प्रदेश में केवल एक साइबर थाना था, वहीं आज हर जनपद में साइबर थाना और हेल्पडेस्क स्थापित किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने 'इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन' (इबजा) से आग्रह किया कि वे उत्तर प्रदेश में जेम्स एंड ज्वैलर्स पार्क की स्थापना के लिए एक विस्तृत कार्य योजना तैयार करें। उन्होंने इस कारोबार से जुड़े व्यापारियों को आश्वस्त किया कि सरकार हर कदम पर उनके साथ है।

उन्होंने इबजा से एक ऐसा मॉडल तैयार करने का आग्रह किया जिसमें डिजाइन, तकनीक, प्रसंस्करण, पैकेजिंग, आपूर्ति श्रृंखला और निर्यात को शामिल किया जाए। मुख्यमंत्री ने लखनऊ में सम्मेलन के आयोजन के लिए इबजा को विशेष रूप से धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन न केवल व्यापारिक संभावनाओं को बढ़ावा देगा बल्कि सरकार के 'आठ साल बेमिसाल' अभियान को गति देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

UP Politics: अखिलेश यादव के आरोपों पर मंत्री नंदी का पलटवार, कहा- आप माफियाओं के मसीहा और गुंडों के...
लखनऊ/ प्रयागराज। सपा प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार पर अधिकारियों के तबादले और तैनाती में पक्षपात करने का रविवार को आरोप लगाया। सपा प्रमुख ने यहां पत्रकारों से कहा, “आगरा में, पुलिस थानों में कुल 48 एसएचओ (थानेदार) तैनात हैं जिनमें पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) 15 हैं बाकी सब ‘सिंह भाई लोग’ (ठाकुर समुदाय के लोग) हैं।

इसके साथ ही अखिलेश ने बताया कि मैनपुरी में कुल 15 थानाध्यक्षों में पीडीए तीन और ‘सिंह भाई लोग’ 10 हैं। इसी तरह, चित्रकूट में कुल 10 थानेदारों में पीडीए के दो और ‘सिंह भाई लोग’ पांच हैं। महोबा में 11 (थानाध्यक्षों) में, पीडीए के तीन और ‘सिंह भाई लोग’ छह हैं।”

पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा सरकार पर ‘‘बांटों और राज करो’’ की नीति का अनुसरण करने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह पार्टी कभी धर्म के नाम पर तो कभी जाति के नाम पर बांटने का काम करती रही है। पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा को लेकर उन्होंने दावा किया, “दंगा कराने के पीछे किसी का हाथ होता है तो वह भाजपा के लोगों का ही होता है।”

उन्होंने कन्नौज की एक घटना का एक उदाहरण देते हुए कहा, “भाजपाइयों ने एक गरीब व्यक्ति को पकड़ा और उसे पैसों का लालच देकर जानवर का मांस एक मंदिर में फेंकने को कहा। वह व्यक्ति घबरा गया और उसने कहा कि यह काम नहीं कर सकता। फिर भाजपा के नेता उसके साथ गए और उससे मांस फिंकवाया, जिसके बाद वहां एक बड़ा दंगा हुआ।” अखिलेश ने कहा, “जब हमने जांच कराई तो मामले में भाजपा के 17 नेता रासुका के तहत जेल गए। जहां भी इस तरह की घटना होती है, भाजपा के लोग ही लिप्त पाये जाते हैं।”

प्रदेश के मंत्री नंद गोपाल नंदी के बयानों को लेकर उन्होंने कहा, “उनकी भाषा तो मेरे प्रति इतनी खराब है कि वह कितनी भी डुबकी (गंगा में) लगा लें, उनके पाप नहीं धुलने वाले। उन्होंने सबसे ज्यादा डुबकी लगाई होगी। तत्कालीन मेयर (अभिलाषा गुप्ता) हमारी पार्टी में शामिल होना चाहती थीं। मैंने ही मना किया था कि वह पार्टी में ना आएं।”

मंत्री नंद गोपाल नंदी ने किया सपा प्रमुख पर पलटवार

अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार करते हुए नंदी ने कहा, ‘‘जब आप (अखिलेश) घर में बैठकर डुबकियां गिन रहे थे तब मैं मां गंगा की कृपा पाकर धन्य हो रहा था।’’ उन्होंने कहा, ‘‘सपा और माफिया दोनों का चोली-दामन का साथ, समय के माथे पर लिखी एक अमिट ईबारत है। ऐसे में सपा की चौखट खटखटाने की बात ना केवल सफ़ेद झूठ है बल्कि एक नैतिक अपराध भी है।’’

मंत्री नंदी ने कहा, ‘‘तथ्य से परे और हल्की बात करने की प्रतिस्पर्धा में अगर कोई ऑस्कर मिलता तो अखिलेश यादव को ही प्राप्त होता।’’ उन्होंने कहा, ‘‘आप माफियाओं के मसीहा और गुंडों के सरपरस्त हैं, यह बात प्रदेश के बच्चे-बच्चे को पता है। हमने सदैव समाजवादी पार्टी की अराजकता, गुंडई और मफियावाद का मुखर प्रतिवाद किया है और स्वयं उसके भुक्तभोगी रहे हैं।’’

मंत्री ने कहा, ‘‘12 जुलाई 2010 को हमारे ऊपर हुए प्राणघातक हमले में समाजवादी पार्टी के नेताओं की संलिप्तता एक प्रमाणित तथ्य है। सपा और माफिया दोनों का चोली-दामन का साथ, समय के माथे पर लिखी एक अमिट ईबारत है। अखिलेश जी, आपकी भाषा, व्यवहार, संस्कार ही हैं जिन्होंने आपको जनता के बीच अप्रासंगिक, अविश्वसनीय और हास्यास्पद बना दिया है।’’

यह भी पढ़ें:-कुशीनगर में रफ्तार का कहर: पेड़ से टकराई कार, 6 लोगों की दर्दनाक मौत, गैस कटर से काटकर निकाले गए शव

सहारनपुर: खनन माफिया हाजी इकबाल की जमीन पत्नी के नाम कराने वाला आरोपी पुलिस निरीक्षक बर्खास्त
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) अजय साहनी ने एक खनन माफिया की जमीन कथित तौर पर जबरन अपनी पत्नी के नाम कराने वाले एक पुलिस निरीक्षक नरेश कुमार को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। पुलिस ने शनिवार को एक बयान में यह जानकारी दी।

बयान के अनुसार आरोपी पुलिस निरीक्षक ने सहारनपुर जिले के पूर्व विधान परिषद सदस्य (पूर्व एमएलसी) व खनन माफिया हाजी इकबाल की 91.40 लाख रुपये कीमत की लगभग 49.06 बीघा जमीन अपनी पत्नी के नाम करा ली। निरीक्षक नरेश कुमार पर आरोप है कि उसने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए यह जमीन अपनी पत्नी के नाम बैनामा कराया।

डीआईजी के अनुसार लखनऊ के एक अधिवक्ता देवेंद्र शुक्ला ने मुख्यमंत्री से इसकी शिकायत की थी। डीआईजी साहनी ने निरीक्षक कुमार के खिलाफ यह कार्रवाई की। निरीक्षक नरेश कुमार ने सहारनपुर जिले के मिर्जापुर थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) पद पर रहते हुए यह कार्य किया।

बयान में कहा गया कि एसएचओ रहते हुए नरेश कुमार ने पद का दुरुपयोग कर प्रदेश स्तर से चिन्हित फरार माफिया हाजी इकबाल उर्फ बाला की बेनामी संपत्ति में से थाना मिर्जापुर क्षेत्र में स्थित लगभग 49.06 बीघा जमीन बगैर अनुमति प्राप्त किये अपनी पत्नी के नाम पर खरीदी। आरोपों की जांच की गई तो नरेश कुमार को दोषी पाया गया। इसके बाद डीआईजी ने उसे पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया।

डीआईजी साहनी ने बताया कि इस प्रकार के मामलों में लिप्त अन्‍य पुलिसकर्मियों की भी जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल पर कई गंभीर आरोप लगे हैं और उसका भाई तथा चारों बेटे विभिन्न आपराधिक मामलों में जेल में हैं, जबकि हाजी इकबाल पिछले काफी समय से फरार चल रहा है जिसकी पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-डालर के मुकाबले रुपए की गिरती कीमत पर बोलीं प्रियंका गांधी- देश की जनता को जवाब दें प्रधानमंत्री

लखीमपुर खीरी : सिंगाही और तिकुनिया क्षेत्र में बेखौफ माफिया खुलेआम कर रहे खनन
लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। तहसील निघासन क्षेत्र में अफसरों की लापरवाही से अवैध खनन ने कुटीर उद्योग का रूप ले लिया है। सूरज ढलते ही सिंगाही के मोतीपुर और तिकुनिया क्षेत्र के बाबूपुरवा व जसनगर में खनन जोरों से शुरू हो जाता है। मिट्टी और बालू भरी ट्रैक्टर-ट्रालियां सुबह चार बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक बेखौफ होकर दौड़ती हैं।

थाना सिंगाही क्षेत्र के मोतीपुर स्थित जौराहा नदी पर मोतीपुर पुल, माझा, दरेहटी, सिन्हौना समेत खनन माफियाओं ने 12 से अधिक अवैध घाट बना रखे हैं। इन घाटों से बालू का खनन जेसीबी मशीन से किया जा रहा है। तीन दिन पहले एसडीएम निघासन ने मोतीपुर पुल के नीचे खनन करते समय एक बालू भरी ट्रैक्टर-ट्राली पकड़कर सीज की थी। इसके बाद भी माफियाओं में पुलिस और प्रशासन का कोई खौफ नजर नहीं आ रहा है। उधर तिकुनिया क्षेत्र में भारत-नेपाल सीमा पर बह रही मोहाना नदी हर साल तबाही मचाती है। सूरतनगर समेत कई गांवों को उसने अपने आगोश में ले रखा है। इसके बाद भी नदी में जसनगर और बाबूपुरवा के पास बड़े पैमाने पर मिट्टी और बालू का खनन किया जा रहा है। अगर ऐसे खनन होता रहा तो इस बार नदी का रुख आबादी की तरफ और अधिक विकराल होगा।

ये भी पढ़ें - लखीमपुर खीरी : उत्पीड़न के विरोध में गरजे शिक्षक, तहसील में किया प्रदर्शन

पीलीभीत: सराय सुंदरपुर की तरह भूड़ा और कल्यानपुर का हाल...किसान बोले धान माफिया ने किया खेल
पीलीभीत, अमृत विचार। पिछड़ती चल रही जनपद की धान खरीद में लक्ष्य पाने के लिए आंकड़ों का खेल बरकरार है।  जिम्मेदार लगातार सामने आ रही खामियों पर पर्दा डालने में जुटे हैं। धरातल पर व्यवस्था बेहतर बनाने पर किसी का ध्यान नहीं है। आलम ये है कि सरकारी क्रय केंद्रों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। क्रय केंद्र की व्यवस्थाएं ही हकीकत की ओर इशारा कर रही हैं। क्रय केंद्रों पर सिर्फ संसाधन बाहर निकालकर रख दिए हैं। क्रय केंद्र प्रभारी भी अलग कमरों में बैठकर दूसरे कामकाज निपटाते दिख रहे हैं। यह बात दीगर रही कि फिर भी खरीद के आंकड़ों में दिनों दिन उछाल हो रहा है।

बीते दिनों सराय सुंदरपुर के धान क्रय केंद्र पर लापरवाही उजागर हुई। इसके बाद जिम्मेदारों ने बंद पड़े धान क्रय केंद्र की जांच कराने की बात तो कही लेकिन इसे लेकर अभी भी कोई कदम नहीं उठाया गया है। नतीजतन गुरुवार को भी सराय सुंदरपुर क्रय केंद्र पर अव्यवस्था हावी रही। पिछले कई दिनों से यहां पर धान का एक दाना नहीं पहुंचा है। गुरुवार को भी सराय सुंदरपुर क्रय केंद्र पर सन्नाटा पसरा रहा।  इतना जरूर है कि बीते दिनों की फजीहत का संज्ञान लेकर इस बार क्रय केंद्र पर कांटा, छलना बाहर रखा था। मगर शटर पर ताले ही लटके हुए थे।  बैनर जरूर लटका दिया गया था।  परिसर में धान का एक दाना भी दिखाई नहीं दे रहा था।  क्रय केंद्र प्रभारी का कहना था कि पिछले तीन चार दिन से कोई खरीद नहीं हुई  है।

भूड़ा सरैंदा में भी खरीद बंद, खेल की तरफ इशारा
भूड़ा सरैंदा गांव में धान क्रय केंद्र ग्राम पंचायत सचिवालय परिसर में बना हुआ है। यहां पर पड़ोस में ही सरकारी सकूल हैं। गुरुवार दोपहर को क्रय केंद्र पर सन्नाटा पसरा हुआ था। कहीं पर कोई धान का दाना तक बिखरा नहीं था।  केंद्र प्रभारी राममूरत बाहर सड़क की तरफ खड़े हुए थे। केंद्र पर प्रवेश करने वाला मुख्य गेट बंद था, जिसमें ट्रॉली का प्रवेश नहीं हो सकता। छोटा गेट खुला हुआ था।  देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था कि कई दिन से यहां धान पहुंचा ही नहीं है।  केंद्र प्रभारी से जब बात की गई तो उनका कहना था कि दो दिन से खरीद शून्य है।

बाहर रखे संसाधन, कमरों में ताला
मरौरी ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम कल्यानपुर नौगवां में भी धान क्रय केंद्र बनाया गया है। यह क्रय केंद्र यूपी कोऑपरेटिव यूनियन का था। यहां पर छलना रखा था। उसी से सटाकर कांटा और मेज पर नमी मापक यंत्र रखा हुआ था।  मगर, कक्ष और पास के शटर के ताले बंद थे। परिसर में ही बने एक अन्य  कक्ष में क्रय केंद्र प्रभारी कमल कुमार बैठे हुए थे। केंद्र पर एक-दो दिन से खरीद शून्य बताई। जब पूछा कि उससे पहले कब खरीद हुई थी तो कुछ दूरी पर पड़े छिटपुट धान के ढेर को दिखाकर साख बचाई। कमरों में ताले बंद रखने के पीछे तर्क था कि उसमें सामान रखा है, कहीं चोरी न हो जाए।

बोले- लुट चुका किसान , अब तो शामिल हो रहा माफियाओं का धान: मंजीत
भाकियू अराजनैतिक जिलाध्यक्ष सरदार मंजीत सिंह ने बताया कि वर्तमान में हकीकत है कि किसान के पास दो से तीन प्रतिशत ही धान बचा है। शुरुआत से ही क्रय केंद्रों पर किसानों को टरकाया जाता रहा और माफिया धान खरीदते रहे। अब वही धान सरकारी खरीद में शामिल किया जा रहा है। फर्जी तरीके से खरीद की जा रही है। किसान को इस बार भी एमएसपी का लाभ नहीं मिला। राजनीतिक संरक्षण और कुछ जिम्मेदारों से सांठगांठ के चलते धान खरीद में बड़ा घोटाला हुआ है। किसान को तो औने-पौने दाम पर ही धान बेचना पड़ा।

ये भी पढ़ें - पीलीभीत: निर्माणाधीन पानी की टंकी से गिरकर मजदूर की मौत

केशव मौर्य ने सपा बोला तीखा हमला, कहा- आज सभी दंगाई, माफिया और गुण्डा या तो सुधर गये हैं या...
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश कें उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को समाजवादी पार्टी (सपा) पर तीखा हमला करते हुए कहा कि इस पार्टी के शासनकाल में गुण्डाराज से पीड़ित जनता दोबारा सूबे में उसकी सरकार की मौजूदगी नहीं चाहती।

भारतीय जनता पार्टी (गंगापार) के फूलपुर विधानसभा उपचुनाव में बूथ स्तरीय सहसों में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन उपस्थित कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की जनता नहीं चाहती है कि फिर से सपा की गुंडाराज सरकार का शासन हो। सपा के शासन में गुण्डा, माफिया, दंगाइयों का ही बोलबाला था जिससे लोग परेशान थे। आज सभी दंगाई, माफिया, गुण्डा या तो सुधर गये या जेल में हैं। इनके आका जेल में या फिर परमात्मा के पास चले गये।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि यह चुनाव साधारण चुनाव नहीं है बल्कि 2027 का सेमीफाइनल चुनाव है। लोकसभा चुनाव में दुष्प्रचार से लोगों को अपने माया जाल, झूठ के पुलिंदे से तैयार स्लोगन संविधान खतरे में है, हर महिलाओं को महीने में एक हजार खटा खट फटा खाते में भेजने के आश्वासन से कुछ सीटें जरूर मिली तो गुब्बारे की तरह फूल गये। अब गुब्बारे के फूटने की आवश्यकता है यह काम भाजपा के कार्यकर्ता फिर करने जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि 2014 से 2024 तक भारतीय जनता पार्टी का एक नारा “बूथ जीता तो चुनाव जीता” सदैव लगाया जाता रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीति रीति से प्रभावित कार्यकर्ता 2014 मे 2024 तक के चुनाव में विजय श्री दिलाकर केंद्र में मोदी और प्रदेश में योगी के नेतृत्व वाली डबल इंजन सरकार बनाने का काम किया है।

केशव मौर्य ने दावा किया कि फूलपुर विधानसभा के 13 नवंबर को होने वाले उपचुनाव में कार्यकर्ता अपने बल पर जीत का कमल खिलाएगी। उन्होंने आगे कहा कि 2014 एवं 2017 के पूर्व वाली सरकार से वर्तमान सरकार की तुलना में अधिक विकास दिख रहा है।उन्होंने कहा कि तीन करोड़ लोगों को प्रधानमंत्री आवास अब तक मिल चुका है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फैसला है कि अब कोई भी व्यक्ति बिना घर के नहीं रहेगा। घर ही नहीं घर के साथ शौचालय भी मिलेगा।

उन्होंने कहा कि घर के साथ आयुष्मान भारत कार्ड पांच लाख रुपए तक मुफ्त इलाज की भी सुविधा के साथ प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अन्तर्गत मुफ्त राशन भी उपलब्ध हो रहा है। प्रदेश में हर घर हर परिवार को सरकार की किसी न किसी योजना का लाभ मिल रहा है। अब डबल इंजन की सरकार की हर घर नल से जल पहुंचाने का तेजी से काम हो रहा है।

कैबिनेट मंत्री राकेश सचान और कैबिनेट मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता की मेहनत और लगन निष्ठा के बल पर हर बूथ पर अधिक से अधिक कमल खिलेगा यह कार्यकर्ताओं के उत्साह से प्रतीत होता है। कार्यकर्ता के बल पर ही सभी चुनाव जीतते हैं और कार्यकर्ताओं के सम्मान से कोई समझौता नहीं संगठन का कार्यकर्ता सर्वोपरि है।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्य, प्रदेश उपाध्यक्ष त्रयंम्बक त्रिपाठी, फूलपुर लोकसभा सांसद प्रवीण पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष कुंवर बी के सिंह, महापौर (प्रयागराज) उमेश चन्द्र गणेश केसरवानी, विधायक गुरु प्रसाद मौर्य, हर्षवर्धन वाजपेयी, बृजेश त्रिपाठी राजेश केसरवानी,विधानसभा फूलपुर उपचुनाव संयोजक अमरनाथ यादव, विधानसभा फूलपुर उपचुनाव प्रभारी रमेश द्विवेदी, प्रत्याशी दीपक पटेल सहित ब्लाक प्रमुख, पार्षद, जिला पंचायत सदस्य, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष सहित मण्डल के सभी बूथ अध्यक्ष व बूथ के सदस्य उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें : अपने भाई के साथ Bhai Dooj को सेलिब्रेट कर रही हैं पूजा हेगड़े, बोलीं- बतौर कलाकार अक्सर उन्हें अपने परिवार से दूर रहना पड़ता है

रुद्रपुर: उपायुक्त खाद्य ने उठाया बीड़ा, क्या माफिया पर होगी कार्रवाई!
रुद्रपुर, अमृत विचार। रुद्रपुर सर्किल में राशन वितरण धांधली को लेकर जहां तीन दुकानों पर मुकदमा पंजीकृत होने के बाद मामला ठंडे बस्ते में चला गया था। वहीं उपायुक्त व जिला पूर्ति अधिकारी ने कार्यभार ग्रहण करते हुए राशन वितरण घोटाले के माफिया पर शिकंजा कसने की बात कही। उन्होंने कहा कि गरीबों का निवाला छीनने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे में सवाल उठता है कि वर्षों से राशन घोटाला कर रहे माफिया पर कार्रवाई होगी।

बताते चलें कि अप्रैल माह में मिल रही शिकायतों के आधार पर जब पूर्ति निरीक्षक ने सस्ता गल्ला दुकानों पर छापेमारी की थी, जिसमें पाया कि गल्ला विक्रेता दुकानों में निर्धारित अधिभार का राशन नहीं था। कार्ड धारकों को कई दिनों का राशन वितरण नहीं किया गया और राशन का रखरखाव दूसरे स्थान पर पाया गया। जिसके आधार पर विभाग ने एक रिपोर्ट बनाकर पांच सस्ता गल्ला के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। जिस पर डीएम के आदेश पर पांच दुकानों को अटैच किया था। वहीं तीन दुकानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

इसी दौरान चार जुलाई को वर्तमान डीएसओ श्याम लाल आर्य का तबादला हो गया और उनके स्थान पर डीएसओ एवं उपायुक्त विपिन कुमार ने कार्यभार संभालते हुए सबसे पहले राशन माफिया पर शिकंजा कसने की बात कही। उन्होंने कहा कि वितरण में धांधली करना अपराध है। ऐसे में सरकारी योजना प्रभावित होती है और राशन माफिया गरीबों के राशन को बेचकर मोटा मुनाफा कमाते हैं। उन्होंने कहा कि वह माफिया के घोटाले का पर्दाफाश करेंगे। जिसकी जांच नये सिरे से शुरू की जाएगी।

माफिया के खिलाफ जारी रखें सख्त कार्रवाई: मुख्यमंत्री योगी
लखनऊ, गोरखपुर, अमृत विचार। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पुलिस अधिकारी माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखें। उन्होंने कहा कि अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति बरकरार रहनी चाहिए। उन्होंने पुलिस पैट्रोलिंग व फुट पैट्रोलिंग बढ़ाने और पीआरवी का रिस्पांस टाइम और उत्कृष्ट करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री शनिवार को गोरखपुर स्थित एनेक्सी भवन में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ विकास कार्यों व कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि हर प्रोजेक्ट के लिए एक नोडल अधिकारी तय करते हुए उनसे साप्ताहिक प्रगति की रिपोर्ट ली जाय। हर प्रोजेक्ट के वरिष्ठ अधिकारी पंद्रह दिन पर समीक्षा करें, साथ ही परियोजनाओं की प्रगति को लेकर माह में एक बार जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की जाय। उन्होंने लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग, नगर निगम, जल निगम, जीडीए, गीडा समेत विभिन्न विभागों की परियोजनाओं की अद्यतन प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जिन विकास परियोजनाओं के लिए जमीनों का अधिग्रहण किया गया है, वहां जमीन की रजिस्ट्री में तेजी लाई जाय और मुआवजा वितरण भी जल्द से जल्द किया जाय। इसमें किसी तरह की शिथिलता अक्षम्य होगी।

बरसात में कहीं न होने पाये जलभराव

मुख्यमंत्री ने कहा कि बरसात का समय निकट है, ऐसे में यह सुनिश्चित करना होगा कि बरसात होने पर कहीं भी जलभराव न होने पाये। समय रहते सभी नालों की सफाई का काम पूरा किया जाय। बाढ़ बचाव से जुड़ी परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ बचाव के कार्यों में और तेजी लाई जाय। अधिकारी जनप्रतिनिधियों को साथ ले जाकर बंधों की स्थिति का जायजा लें। बेहतर कार्य के लिए उनसे सुझाव लें।

नागरिक सुविधाओं पर दें ध्यान

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि पेयजल, स्वच्छता व अन्य नागरिक सुविधाओं पर संवेदनशीलता से ध्यान दें। शहरों व गांवों में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाय। नागरिकों की समस्याओं के निस्तारण के लिए अधिकारी जनता दर्शन में नियमित व संवेदनशील ढंग से सुनवाई करें। मुख्यमंत्री ने चेतावनी दी कि नागरिक समस्याओं के निस्तारण में शिथिल अधिकारियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: लखनऊ: नैनीताल बैंक बेचने के विरोध में हड़ताल, अधिकारियों और कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

गरीबों का खून चूसने वाले माफियाओं को खत्म करके रहेंगे- जौनपुर में बोले सीएम योगी
जौनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उनकी सरकार गरीबों के खून को चूसने वाले माफियाओं को खत्म करके ही रहेगी। जौनपुर लोकसभा क्षेत्र के विधान सभा शाहगंज में स्थित नेशनल इंटरमीडिएट कॉलेज पट्टीनरेंद्रपुर के प्रांगण में योगी ने रविवार को एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जौनपुर की इत्र की सुगंध, इमरती की मिठास और ईमानदारी के साथ जौनपुर के लोग जहां भी हैं वहां मिठास ही पैदा करते हैं इसलिए भाजपा लोकसभा चुनाव में कृपा शंकर सिंह को प्रत्याशी के रुप में उतारा है।

उन्होने कहा “ आपका जाना पहचान चेहरा है और इनकी पहुंच भी बहुत ऊपर तक है और जौनपुर को मुंबई जैसा चमका देने के लिए ही इन्हें जौनपुर से प्रत्याशी बनाया गया है, जैसे विधान सभा चुनाव में शाहगंज से ऐसा मोटा विधायक दिए हैं जो प्रदेश सरकार से विकास कार्य तो करवाता ही है और केंद्र सरकार से भी विकास की गाथा लिख रहा है आज शाहगंज में एनेथाल प्लांट लग रहा है, जिससे हजारों युवाओं को नौकरी मिलेगी।”

उन्होंने कहा कि सपा बसपा की सरकारों में बेटी, व्यापारी, किसान सुरक्षित नहीं थे और सरकार माफिया आतंकवादियों के पास नतमस्तक थी और आज यूपी में अब दंगा कर्फ्यू नहीं होता है, दंगा कर्फ्यू करने वाले का राम नाम सत्य हो गया। विपक्ष पर कटाक्ष कहते हुए कहा कि जब सपा बसपा कांग्रेस इंडी गठबंधन के रूप में एक होते हैं तो देश के लिए ठीक नहीं होता है जब उनकी सरकारें संयुक्त रूप से थी तो अयोध्या, वाराणसी, लखनऊ के कचहरी में आतंकवादी घटनाएं होती थी और सपा पार्टी के गुंडे गरीबों के अनाज खा जाते थे और अब औरंगजेब की आत्मा कब्र में जा चुकी है उसे वापस बाहर नहीं आने देगी।

कांग्रेस की सरकार जहां है वहां पिछड़ी जातियों के आरक्षण कोटे में सेंध लगाकर उनका हक छीनकर मुसलमान को दे रहे है लेकिन बीजेपी मुस्लिम होने के नाते किसी को आरक्षण नहीं देने देगी। जनसभा में प्रदेश सरकार के युवा खेल कूद कल्याण मंत्री गिरीश चंद्र यादव, बदलापुर विधायक रमेश चंद्र मिश्र शाहगंज विधायक रमेश सिंह आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: तेज रफ्तार इनोवा कार ने वैन में मारी टक्कर, ड्राइवर सहित आधा दर्जन घायल