Electricity Department - Amrit Vichar

बरेली में बिजली संकट गहराया : तीन दिन से बिजली-पानी गुल, गुस्साए लोगों ने लगाया जाम, पुलिस की कड़ी मशक्कत के बाद बहाल हुआ यातायात
बरेली, अमृत विचार। बरेली के सुभाषनगर थाना क्षेत्र के शांति विहार इलाके में बीते तीन दिनों से बिजली और पानी के लिए 50 हजार की आबादी तरस रही है। जिससे शुक्रवार शाम को लोगों का सब्र टूट गया और गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया।

बवाल बढ़ने की स्थिति में मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। जिसके बाद जाम खुलवा कर यातायात बहाल कराया गया। सुभाषनगर थाना क्षेत्र के शांति विहार कॉलोनी में तीन दिनों से बिजली पानी नहीं आ रहा है। लोगों के इन्वर्टर भी बंद हो गए हैं और सोलर पैनल भी बेकार हो गए। लोग एक-एक बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले जैसे हालात फिर से आ गया है। पहले भी इसी तरह से लाइट कई दिनों तक गायब रहता था। गुस्साए लोगों ने करीब आधे घंटे तक रोड जाम रख कर हाईवोल्टेज ड्रामा काटा। मौके पर सुभाषनगर थाना प्रभारी सतीश कुमार नैन पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। जिसके बाद समझा बुझाकर लोगों को शांत कराया गया और जाम खुलवाया गया।

हंगामा कर रहे लोगों का कहना था कि इस गंभीर समस्या की शिकायत लेकर बिजली विभाग के अधिकारियों के पास जाओ तो तो समाधान करने के बजाय दुत्कार कर भगा देते हैं। लोगों ने आरोप लगाया कि जेई रविंद्र कुमार और अन्य जिम्मेदार अधिकारियों ने साफ कह दिया कि न तो स्टाफ है और न ही कोई व्यवस्था, जो करना है कर लो।

बिजली विभाग का यह गैर-जिम्मेदाराना रवैया और अभद्र व्यवहार जनता के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा है। स्थानीय युवाओं और संभ्रांत नागरिकों ने मौके पर टूटे हुए सपोर्टिंग वायर और बिजली लाइनों को दिखाते हुए रोष व्यक्त किया। उनका कहना है कि कल शाम 7:00 बजे से मुख्य लाइन टूटी पड़ी है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है, लेकिन विभाग का कोई कर्मचारी इसे ठीक करने नहीं आया। संविदा कर्मियों के भरोसे पूरे मोहल्ले को छोड़ दिया गया है।

हेल्प डेस्क पर सिर्फ खाना पूर्ति...

बिजली विभाग के हेल्प डेस्क पर सिर्फ औपचारिकता निभाई जा रही है। शिकायत दर्ज तो हो जाती है, लेकिन समाधान नहीं होता। स्टाफ की भारी कमी और वर्टिकल की लापरवाही ने पूरे बरेली जिले की बिजली व्यवस्था को बुरी तरह झंझोर दिया है। पूरा जिला इन दिनों अंधेरे की चपेट में है। लोगों की परेशानी लगातार बढ़ रही है। मुख्य अभियंता केवल चेकिंग तक सीमित हैं, जबकि टैक्स वसूली का पैसा आ रहा है, लेकिन जनता की समस्याओं का कोई समाधान नहीं हो रहा।

C.b Ganj power house

सीबीगंज पावर हाउस का घेराव, उपभोक्ताओं में बढ़ा आक्रोश

सीबीगंज पावर हाउस क्षेत्र में लगातार बिगड़ रही विद्युत व्यवस्था को लेकर उपभोक्ताओं का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार की शाम को बाकरगंज वाल्मीकि बस्ती से आए लोगों ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए उपकेंद्र का घेराव किया। लोगों ने आरोप लगाया कि पावर हाउस पर स्थापित हेल्प डेस्क केवल औपचारिकता बनकर रह गई है। उनका आरोप है कि यहां शिकायतें तो दर्ज की जाती हैं, लेकिन उनके समाधान के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती।

स्थानीय लोगों का कहना है कि स्टाफ की भारी कमी के कारण बिजली संबंधी समस्याओं का समय पर निस्तारण नहीं हो पा रहा है। लगातार फॉल्ट और ट्रिपिंग की घटनाओं ने क्षेत्र की बिजली व्यवस्था को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। उपभोक्ताओं के अनुसार कई इलाकों में घंटों तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को भीषण गर्मी में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग के अधिकारी केवल औचक निरीक्षण और चेकिंग अभियानों में व्यस्त हैं, जबकि जमीनी स्तर पर बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमराई हुई है।

UP Weather Update: लखनऊ में 43.2 डिग्री पहुंचा पारा, लू का कहर! अगले 5 दिन भयंकर गर्मी का अलर्ट
लखनऊ, अमृत विचार : राजधानी में सोमवार सुबह से तेज धूप निकली। दोपहर में आसमान से आग बरसने लगी और गर्म हवाओं के साथ लू के थपेड़ों ने लोगों को झुलसा दिया। दिन का पारा 1.6 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 43.2 डिग्री पहुंच गया, जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान भी 2 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 28.6 डिग्री पहुंच गया, जो सामान्य से 3.3 डिग्री अधिक रहा। भीषण गर्मी से बचने के लिए लोग मुंह पर गमछा लपेट कर बाहर निकले।

दोपहर में सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम रही। लोग छांव का सहारा लेते दिखे। गर्मी का असर इस कदर रहा कि घरों की छतें तपने लगीं। घरों में दिन भर लोग कूलर और एसी के सामने बैठे रहे। इस सीजन 18 मई को लखनऊ में सबसे अधिक गर्म दिन रहा।

आगामी दिनों में मौसम विभाग ने लू चलने की चेतावनी जारी करते हुए लोगों से जरूरी एहतियात बरतने की सलाह दी है। मौसम विभाग के अनुसार 2-3 दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है। जल्द ही लखनऊ में पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है।

heat wave का सबसे ज्यादा असर प्रयागराज, वाराणसी, झांसी, कानपुर, आगरा, बांदा, हमीरपुर, जालौन, ललितपुर पर पड़ेगा। इसके बाद पूर्वांचल और अवध के क्षेत्रों और मध्य और पश्चिम यूपी में भी सूरज भयंकर आग बरसाने वाला है।

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, 19 से 23 मई के बीच यूपी में भयंकर गर्मी पड़ेगी। राहत की बात सिर्फ इतनी है कि केरल में मानसून 26 मई के आसपास दस्तक दे सकता है, जिसके बाद ही उत्तर प्रदेश के लोगों को इस तपन से राहत मिलने की उम्मीद है। लेकिन तब तक, यानी अगले 5 दिनों तक दिन के साथ-साथ रातें भी बेहद गर्म रहने वाली हैं, क्योंकि न्यूनतम तापमान में भी 2 डिग्री का इजाफा होने जा रहा है।

मौसम विभाग एडवाइजरी

इस जानलेवा गर्मी को देखते हुए मौसम विभाग ने आम जनता के लिए एडवाइजरी जारी की है। दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच बिना वजह घर से बाहर न निकलें। धूप में निकलते समय सिर को सूती कपड़े या छाते से जरूर ढकें। प्यास न लगने पर भी लगातार पानी पीते रहें और ओआरएस (ORS) का इस्तेमाल करें।

इधर, प्रदेश में बढ़ते पारे को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद एक्शन में आ गए हैं। सीएम योगी ने सभी जिलों के कप्तानों, स्वास्थ्य विभाग और बिजली विभाग के अफसरों को 'अलर्ट मोड' पर रहने के सख्त निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने साफ कहा है कि अस्पतालों में हीट स्ट्रोक के मरीजों के लिए पर्याप्त इंतजाम होने चाहिए और इस भीषण गर्मी में पेयजल व बिजली की सप्लाई में कोई कटौती नहीं होनी चाहिए।

स्मार्ट मीटर शिकायतों के समाधान के लिए लगे 582 कैंप, 4081 में से 2969 शिकायतों का मौके पर निपटारा
लखनऊ, अमृत विचार: लखनऊ सहित पूरे प्रदेश में प्रीपेड से पोस्टपेड में बदले जा रहे स्मार्ट मीटरों से जुड़ी बिलिंग समस्याओं के समाधान के लिए बिजली विभाग ने उपखंड स्तर पर विशेष कैंप लगाए हैं। बीते दो दिनों में प्रदेशभर में 582 कैंपों में कुल 4081 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से 2969 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।

क्षेत्रवार आंकड़ों के अनुसार मध्यांचल विद्युत वितरण क्षेत्र में 220 कैंपों में 1800 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें 1405 का समाधान किया गया। पूर्वांचल में 196 कैंपों में 1550 शिकायतों में से 877 का निस्तारण हुआ। वहीं दक्षिणांचल में 158 कैंपों में 627 शिकायतों में 583 का समाधान किया गया। केस्को क्षेत्र के 8 कैंपों में आई सभी 104 शिकायतों का भी निपटारा मौके पर ही कर दिया गया।

अपर मुख्य सचिव ऊर्जा और पावर कॉरपोरेशन अध्यक्ष डॉ. आशीष गोयल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी बिजली कंपनियों को निर्देश दिया है कि 30 तारीख तक ऐसे कैंप लगातार आयोजित कर उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाए।

गर्मी बढ़ने के साथ ही सहारनपुर में बढ़ी बिजली की खपत, 778 मेगावाट हुई मांग
सहारनपुर। सहारनपुर जिले में लगातार गर्मी होने से बिजली की मांग में भी भारी वृद्धि हुई है और पीक आवर्स में यह मांग 778 मेगावाट के आसपास पहुंच चुकी है। बिजली विभाग के मुख्य अभियंता राजेश कुमार ने मंगलवार शाम बताया कि जिले में 1200 मेगावाट की स्थापित क्षमता है।

जिससे विद्युत विभाग 80 फीसद मांग की पूर्ति आसानी से करने की स्थिति में है। उन्होंने कहा कि अभी 750 मेगावाट विद्युत की खपत हो रही है जबकि मार्च माह में यह 550 मेगावाट थी। उन्होंने कहा कि सहारनपुर जिले में विद्युत आपूर्ति सामान्य बनी हुई है और शेड्यूल के मुताबिक कटौती और आपूर्ति की जा रही है।

जनपद के शहरों और कस्बों जैसे देवबंद, गंगोह, सरसावा, बेहट, छुटमलपुर, नकुड़ आदि में दिन के समय ढाई घंटे की कटौती की जा रही है जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में छह घंटे की कटौती हो रही है। मुख्य अभियंता ने बताया कि जनपद में 90 फीसद प्रीपेड मीटर को पोस्टपेड मीटर में बदल दिया गया है। उन्होंने कहा कि 9.5 फीसद उपभोक्ताओं के कनेक्शन भुगतान ना होने के कारण कटे हुए हैं। उनके प्रीपेड मीटर तभी पोस्टपेड किए जाएंगे जब वे अपना बकाया भुगतान कर अपना कनेक्शन जुड़वा लेंगे।

ऊर्जा क्षेत्र में उत्तर प्रदेश ने बनाई नई पहचान, पीक पावर सप्लाई में देश में पहले स्थान पर प्रदेश
लखनऊ, अमृत विचार : प्रदेश के ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश ऊर्जा क्षेत्र में तेजी से अग्रणी राज्य के रूप में उभर रहा है। बिजली उत्पादन, ट्रांसमिशन, वितरण और नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में प्रगति हुई है, जिससे प्रदेश देश के प्रमुख ऊर्जा केंद्रों में शामिल हो रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले छह वर्षों से बिजली दरों में वृद्धि नहीं की गई है। किसानों को निःशुल्क बिजली सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

ऊर्जा मंत्री ने बताया कि वर्ष 2017 में प्रदेश की प्रति व्यक्ति बिजली खपत 489 यूनिट थी, जो अब बढ़कर 630 यूनिट तक पहुंच गई है। इसी अवधि में प्रदेश की औसत पीक डिमांड लगभग 13,000 मेगावाट से बढ़कर 30,000 मेगावाट तक पहुंच गई है। पिछले वर्ष अधिकतम 31,468 मेगावाट और इस वर्ष 28 अप्रैल को 29,475 मेगावाट की मांग की सफलतापूर्वक आपूर्ति की गई। उन्होंने कहा कि तकनीक आधारित प्रबंधन से बिलिंग त्रुटियों में कमी आई है और उपभोक्ताओं को ऑनलाइन सेवाओं का लाभ मिल रहा है।

तापीय उत्पादन क्षमता लगभग दोगुनी

मंत्री एके शर्मा के अनुसार, वर्ष 2017 में प्रदेश की अधिकतम तापीय विद्युत उत्पादन क्षमता 5,160 मेगावाट थी, जो अब बढ़कर 9,120 मेगावाट हो गई है। घाटमपुर परियोजना की 660 मेगावाट इकाई शीघ्र शुरू होने वाली है। इसके अलावा ओबरा-डी, अनपरा-ई, मेजा और मिर्जापुर परियोजनाओं के माध्यम से 10,600 मेगावाट अतिरिक्त क्षमता जोड़ी जा रही है।

उपभोक्ताओं की संख्या 3.70 करोड़

वर्ष 2017 में प्रदेश में 1.80 करोड़ बिजली उपभोक्ता थे, जो अब बढ़कर 3.70 करोड़ हो गए हैं। पिछले चार वर्षों में लगभग 50 लाख नए बिजली कनेक्शन दिए गए। गांवों में 18 से 20 घंटे और शहरों में 24 घंटे तक बिजली आपूर्ति का दावा किया गया है।

ट्रांसमिशन और वितरण नेटवर्क का विस्तार

ऊर्जा मंत्री ने बताया कि बड़े सबस्टेशनों की क्षमता 39,000 एमवीए से बढ़कर करीब दो लाख एमवीए हो गई है। पिछले चार वर्षों में 30 लाख जर्जर बिजली पोल बदले गए और 1.65 लाख किलोमीटर से अधिक पुराने तारों को एबी केबल से प्रतिस्थापित किया गया। इस अवधि में 132 केवी के 86 और 33 केवी के 93 नए सबस्टेशन स्थापित किए गए तथा 1,500 से अधिक सबस्टेशनों का उन्नयन किया गया।

नवीकरणीय ऊर्जा में भी प्रगति

एके शर्मा के अनुसार, पीएम सूर्य घर योजना के तहत उत्तर प्रदेश अप्रैल 2026 में सर्वाधिक इंस्टॉलेशन वाला राज्य रहा। प्रदेश में चार लाख से अधिक सौर संयंत्र स्थापित किए जा चुके हैं, जिनसे लगभग 1,400 मेगावाट उत्पादन हो रहा है। अयोध्या को देश का पहला सोलर सिटी विकसित किया गया है, जबकि 16 अन्य शहरों में भी इस दिशा में कार्य जारी है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश की सौर ऊर्जा क्षमता करीब 3,000 मेगावाट तक पहुंच चुकी है और 11,000 मेगावाट की अतिरिक्त परियोजनाएं विभिन्न चरणों में हैं। बायो एनर्जी क्षेत्र में 25 सीबीजी संयंत्रों के माध्यम से प्रतिदिन लगभग 240 टन उत्पादन किया जा रहा है।

Moradabad:स्मार्ट मीटर को लेकर फैली अफवाहें निराधार, विभाग ने बताया कि रीडिंग में नहीं है अंतर
मुरादाबाद, अमृत विचार। स्मार्ट मीटर को लेकर उपभोक्ताओं के बीच चल रही आशंकाओं और खबरों पर विराम लगाते हुए विद्युत विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि स्मार्ट मीटर के तेज चलने की बात पूरी तरह भ्रामक और निराधार हैं।

मुख्य अभियंता (वितरण), पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ने बताया कि मुरादाबाद, सम्भल और रामपुर जनपदों में कुल 3,42,773 स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं। इनके साथ ही तुलनात्मक परीक्षण के लिए 12,382 पुराने चेक मीटर भी लगाए गए हैं। मुख्य अभियंता विद्युत वितरण खंड अशोक कुमार चौरसिया ने बताया कि विभाग द्वारा किए गए परीक्षण में यह पाया गया कि स्मार्ट मीटर और पुराने मीटरों की रीडिंग लगभग समान है। इससे यह स्पष्ट होता है कि स्मार्ट मीटर की सटीकता पर संदेह की कोई गुंजाइश नहीं है।

स्मार्ट मीटर लगने से उपभोक्ताओं को कई प्रकार के लाभ मिल रहे हैं। उपभोक्ता अब घर बैठे अपने मीटर की रीडिंग देख सकते हैं और स्वयं ही बिल का भुगतान कर सकते हैं। इससे बिल बनाने में आने वाली समस्याओं से भी राहत मिल रही है। इसके अलावा, उपभोक्ता अपनी दैनिक बिजली खपत पर नजर रखकर अपने बजट को नियंत्रित कर सकते हैं। स्मार्ट मीटर की ऑटोमैटिक और पारदर्शी रीडिंग व्यवस्था के चलते अब मीटर रीडर के आने की आवश्यकता नहीं होगी, जिससे मानवीय त्रुटियों की संभावना भी समाप्त हो जाती है।

प्री-पेड प्रणाली के तहत रिचार्ज सफल होने और बैलेंस पॉजिटिव होने के बाद सामान्यतः दो घंटे के भीतर विद्युत आपूर्ति स्वतः चालू हो जाती है, जिसके लिए किसी कर्मचारी को बुलाने की जरूरत नहीं पड़ती।एन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और स्मार्ट मीटर से जुड़ी सुविधाओं का लाभ उठाएं।

मई के अंत तक नई बिजली दरें संभव, 18 मई को अंतिम फैसला
लखनऊ, अमृत विचार: प्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं के लिए नई दरों की घोषणा मई के अंत या जून के पहले सप्ताह में हो सकता है। विद्युत नियामक आयोग ने 18 मई को अंतिम बैठक बुलाई है, जिसमें जनसुनवाई के बाद टैरिफ से जुड़े सभी मुद्दों पर निर्णय लिया जाएगा। आयोग की ओर से जारी होने वाले टैरिफ आदेश में बहुमंजिला इमारतों से जुड़े बिजली प्रावधान, निजी नलकूपों के कनेक्शन, अनियोजित कॉलोनियों में विद्युत आपूर्ति के नियम और घरों में छोटी दुकान संचालित करने से संबंधित मामलों को भी शामिल किया जाएगा।

इस बीच, राज्य सरकार ने राज्य सलाहकार समिति के गठन की अधिसूचना जारी कर दी है। उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने आयोग को भेजे प्रस्ताव में स्मार्ट प्रीपेड मीटरिंग व्यवस्था को बैठक के एजेंडे में शामिल करने की मांग की है।

उनका आरोप है कि पावर कॉरपोरेशन की ओर से बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं के कनेक्शन बिना सहमति प्रीपेड मोड में बदले जा रहे हैं, जो विद्युत अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन है। बताया जा रहा है कि लगभग 75 लाख उपभोक्ता इस व्यवस्था से प्रभावित हैं, जिसके चलते प्रदेशभर में असंतोष और विरोध की स्थिति बनी हुई है। 18 मई को होने वाली बैठक की अध्यक्षता आयोग के अध्यक्ष अरविंद कुमार करेंगे। इसमें ऊर्जा, खाद्य और कृषि विभागों के प्रमुख सचिवों के साथ पावर कॉरपोरेशन, पावर ट्रांसमिशन और विभिन्न विद्युत वितरण कंपनियों के प्रबंध निदेशक भी शामिल होंगे।

लखनऊ : बिजली सुधार कार्य में लापरवाही, दो फर्म ब्लैकलिस्ट, दो साल तक नहीं डाल सकेंगी टेंडर
लखनऊ, अमृत विचार : राजधानी में बिजली सुधार कार्य में लापरवाही बरतने पर दो निजी फर्मों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम ने दोनों फर्मों को ब्लैकलिस्ट करते हुए अगले दो वर्षों तक किसी भी वितरण निगम के टेंडर में भाग लेने से प्रतिबंधित कर दिया है। साथ ही उनकी 10-10 प्रतिशत जमानत धनराशि भी जब्त कर ली गई है।

यह कार्रवाई निगम के निदेशक (तकनीकी) हरीश बंसल के निर्देश पर की गई। अमौसी जोन के मुख्य अभियंता राम कुमार ने लापरवाही के आधार पर दोनों फर्मों को ब्लैकलिस्ट करने का प्रस्ताव भेजा था, जिसे मंजूरी मिल गई। ब्लैकलिस्ट की गई फर्मों में लखनऊ स्थित कलश एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड और आगरा की स्टर्न इंफ्राटेक शामिल हैं। 27 अप्रैल को जारी आदेश के तहत दोनों कंपनियों को औपचारिक रूप से प्रतिबंधित कर दिया गया।

मोहलत के बावजूद पूरा नहीं किया काम
मुख्य अभियंता के अनुसार, बिजनेस प्लान 2024-25 के तहत दोनों फर्मों को एक-एक करोड़ रुपये से अधिक लागत के बिजली सुधार कार्य दिए गए थे। अनुबंध के बावजूद तय समय में काम पूरा नहीं किया गया। विभाग की ओर से चेतावनी पत्र जारी कर अतिरिक्त समय भी दिया गया, लेकिन इसके बावजूद कार्य में अपेक्षित प्रगति नहीं हुई।

गर्मी में उपभोक्ताओं को हुई परेशानी
अधिकारियों ने बताया कि सुधार कार्य अधूरा रहने से गर्मी के मौसम में बिजली आपूर्ति को सुचारु बनाए रखना चुनौतीपूर्ण हो गया था। उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने के लिए समय पर कार्य पूरा करना जरूरी था, लेकिन फर्मों की लापरवाही के कारण व्यवस्था प्रभावित हुई।

अंधेरे में 150 गांव : आंधी ने जमींदोज किए 200 खंभे, 50 ट्रांसफार्मर
अयोध्या, अमृत विचार : भीषण गर्मी के बीच बुधवार दोपहर बाद आई आंधी पानी ने पॉवर कॉर्पोरेशन को बड़ी क्षति पहुंचाई है। आंधी की चपेट में आकर जिले भर में 200 से अधिक बिजली के पोल और 50 से ज्यादा ट्रांसफार्मर जमींदोज हो गए। वहीं 56 किलोमीटर के करीब तार टूट गए। इसके चलते पूराबाजार, हैदरगंज, तारुन, मिल्कीपुर समेत कई इलाकों में बिजली आपूर्ति संकट खड़ा हो गया है। पॉवर कॉर्पोरेशन के वितरण अनुभाग की सूचना के अनुसार 150 गांवों की बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है, जिसे सुचारू करने के लिए गुरुवार सुबह से प्रयास किए जा रहे हैं, शाम पांच बजे खबर लिखे जाने तक प्रभावित क्षेत्रों में विघुत आपूर्ति सुचारू नहीं हो सकी है। नए खंभे और ट्रांसफार्मर स्थापित कर आपूर्ति सुचारू करने में शुक्रवार तक का समय लगने की संभावना है।

पूराबाजार क्षेत्र में बुधवार को दोपहर बाद आई तेज आंधी से विद्युत उपकेंद्र रसूलाबाद क्षेत्र में आठ ट्रांसफार्मर और 50 खम्भे टूट कर गिर जाने के 22 घंटे से 50 हजार लोग अंधेरे में है। लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

रसूलाबाद विद्युत उपकेंद्र के अंतर्गत नरायनपुर, बिल्हारघाट,गगौली, रसूलाबाद,कुम्हिया सहित पांच फीडर में 100 गांव है। आंधी के चलते शांतिपुर गांव के पास पेड़ गिरने से पोल टूट कर गिर गया, जिससे ट्रांसफार्मर भी क्षतिग्रस्त हो गया। कर्मा चौराहे पर पोल टूट कर गिरा व ट्रांसफार्मर जमीन पर गिर गया। प्राथमिक विद्यालय पलिया रिसाली के पास 11000 वोल्ट लाइन गिर जाने से बगल स्थित तार के साथ ट्रांसफार्मर भी टूट कर लटक गया है।

इसी तरह बिल्हार घाट फीडर के अंतर्गत गोपालपुर गांव में राजाराम वर्मा और शिवमंगल गुप्ता के खेत के पास 11000 की लाइन का पोल टूट कर गिर गया है। कछौली, लक्ष्मीदासपुर, रामपुर सरधा, शान्तिपुर, अंजना,भावानीपुर, पुरखेपुर,ऐमीआलापुर, सरायचैमल सहित कई गांव में तेज आंधी से पेड़ की डाल टूट कर गिरने से विद्युत पोल टूट कर गिर पड़े हैं। जिससे विद्युत आपूर्ति बाधित है।

विद्युत उपकेंद्र रसूलाबाद के अवर अभियंता अरविंद प्रजापति ने बताया कि तेज आंधी के चलते करीब 50 विद्युत के पोल टूट गये हैं, छह से अधिक ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गये। उन्होंने बताया कि दर्शन नगर से रसूलाबाद उप केंद्र को आने वाली 33000 लाइन के तार भी टूट गए थे। जिसे ठीक कराया गया है। बाकी खराब लाइन भी ठीक कराई जा रही है।दुरुस्त होते ही विद्युत आपूर्ति चालू कर दी जाएगी।

आंधी के चलते हैदरगंज क्षेत्र भी प्रभावित

हल्की बूंदाबांदी के बीच शुरू हुई तेज आंधी के चलते पोल टूट कर जमीन पर गिरे और सभी फीडरों की बिजली गुल हो गई। जिससे यहां के उपभोक्ताओं के सामने विद्युत आपूर्ति का संकट खड़ा हो गया है। विद्युत उपकेंद्र केलालाल खां के हैदरगंज, खपराडीह, तारुन, भीटी व नंसा फीडरों से बिजली सप्लाई के लिए लगभग 50 हजार की आबादी निर्भर है। 24 घंटे से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी यहां के उपभोक्ताओं के लिए संचालित एक भी फीडर से विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो सका है। लाइनमैन का कहना है कि सैकड़ों की संख्या में पोल टूट कर जमीन पर गिरे हुए हैं। विभाग से जब खंभे आएंगे, तब विद्युत सप्लाई बहाल होगी। इस संबंध में जेई डीसी भारती से जानकारी करना चाहा तो उनके सीयूजी नंबर से संपर्क नहीं हो सका।

बिजली व्यवस्था ध्वस्त, बहाली के लिए काम जारी

मिल्कीपुर : क्षेत्र में आई आंधी ने विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को पूरी तरह से चरमरा दिया है। मिल्कीपुर ब्लॉक में लगभग 50 विद्युत पोल टूटकर गिर गए हैं, जबकि हैरिंग्टनगंज ब्लॉक में करीब 100 पोल क्षतिग्रस्त हुए हैं। इसके अलावा क्षेत्र में करीब 20 ट्रांसफार्मर जलकर या गिर खराब हो चुके हैं। 11 हजार केवी की मुख्य विद्युत लाइनें कई स्थानों पर टूट गई हैं, जिससे आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई है। हैरिंग्टनगंज क्षेत्र में 33 हजार केवी लाइन पर एक विशाल आम का पेड़ गिर जाने से पांच पोल पूरी तरह ध्वस्त हो गए, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई। इसी तरह से अमानीगंज ब्लॉक क्षेत्र में भी काफी विद्युत पोल टूटे हैं। कई लाइनों पर पेड़ गिरने से लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई है। जिनका मरम्मत कार्य जारी है। मिल्कीपुर एसडीओ अमित कुमार के अनुसार प्राथमिकता के आधार पर मुख्य लाइनों को दुरुस्त कर चरणबद्ध तरीके से आपूर्ति बहाल की जा रही है।

वर्जन -

कई इलाकों में आंधी के कारण भारी नुकसान हुआ है। सभी एसडीओ को क्षेत्रों में आपूर्ति शीघ्र सुचारू करने के लिए लगाया गया है। उपभोक्ताओं से धैर्य बनाए रखने की अपील है। शीघ्र ही प्रभावित क्षेत्रों में आपूर्ति सुचारू की जायेगी।-बृजेश कुमार,मुख्य अभियंता वितरण।

Bareilly: पारा चढ़ने के साथ ही जमकर बिजली कटौती, हेल्प डेस्क पर शिकायतें हो रहीं दर्ज
बरेली, अमृत विचार। बढ़ते तापमान के बीच शहर के कई इलाकों में बिजली कटौती ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। सुभाष नगर, किला और जगतपुर क्षेत्रों में दिन और रात बिजली आपूर्ति बाधित रहने से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। दैनिक कामकाज पर भी इसका असर पड़ रहा है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि कई बार घंटों तक बिजली गुल रहती है, जिससे पानी की आपूर्ति, बच्चों की पढ़ाई और बुजुर्गों की सेहत पर भी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। लोगों ने बताया कि बिजली विभाग के हेल्पडेस्क पर लगातार शिकायतें दर्ज कराई जा रही हैं, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है। कटौती के बाद जब उपभोक्ता अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश करते हैं, तो उनके फोन तक नहीं उठाए जाते। इससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

लखनऊ : बिना सूचना बाजारों की लाइट न कटे, अफसरों ने बनाया ग्रुप, व्यापारियों को जोड़ा
लखनऊ, अमृत विचार : बढ़ती गर्मी और बाजारों में बिगड़ती बिजली व्यवस्था को लेकर बुधवार को लखनऊ व्यापार मंडल और बिजली अभियंताओं के बीच एक बैठक हुई। इसमें अध्यक्ष अमर नाथ मिश्र के साथ अमीनाबाद, लालबाग, लाटूश रोड, मौलवीगंज हजरतगंज आदि क्षेत्रों के बडे़ व्यापारी नेता और बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता समेत कई अधिकारी शामिल हुए। बिजली बाधित होने को लेकर संगठन प्रमुख ने कहा कि बिना प्रथम सूचना के लाइट न काटी जाए।

इस पर सहमति अधिकारियों ने सहमित जताते हुए तत्काल एक ग्रुप बनाया। इसमें लखनऊ व्यापार मण्डल के प्रतिनिधि एवं बिजली विभाग के अधिकारी जोड़े गए। आगे व्यापारियों ने कहा कि कोई भी फाल्ट होने पर पूरा फीडर न बंद किया जाए। सिर्फ उस ट्रांसफार्मर की लाइट काटी जाए जिससे व्यवस्था में दिक्कत आई है। इस पर आम सहमति बनीं। बाजारों में तारों के मकड़जाल कम करने की मांग पर अफसरों ने कहा कि इस पर विचार होगा। जल्द ही अपेक्षित सुधार दिखेगा।

अधिकारियों ने रस्सी बटान चिक मंडी जनाना पार्क में ट्रांसफार्मर बढ़ाने पर सहयोग मांगा जिस पर व्यापारियों ने सहमति दी। बैठक में लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र, स्टेशनरी अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह चौहान, कार्यकारी अध्यक्ष सतीश अग्रवाल, केदार वाजपेयी, अतुल टंडन, संजीव अग्रवाल, मुकेश सक्सेना, सुमित साहू, आरिफ, विशाल गौड़ के अलावा विभिन्न क्षेत्रों के अवर अभियंता, एसडीओ और अधिशासी अभियंता समेत कई बिजली विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

गर्मी का असर: पारा बढ़ते ही सिस्टम देने लगा धोखा, लोड बढ़ते ही 15 दिन में जले 52 ट्रांसफार्मर
बरेली, अमृत विचार। अप्रैल में पारा चढ़ा वैसे ही ट्रांसफार्मर दगा देने लगे। जबकि बिजली विभाग की तरफ से गर्मी में बेहतर बिजली आपूर्ति देने की तैयारी सर्दी में ही शुरू कर दी गई थी। 15 दिन की गर्मी में ही शहर से लेकर देहात तक करीब 52 ट्रांसफार्मर फुंक गए। पावर कारपोरेशन अध्यक्ष ने ट्रांसफार्मर फुंकने पर कार्रवाई के आदेश दिए थे, लेकिन मुख्य अभियंता की तरफ से इसके लिए किसी पर कार्रवाई नहीं की गई।

गर्मी के चलते लगातार बढ़ता लोड जिले की विद्युत व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित करने लगा है। पिछले 15 दिनों में लोड और ओवर हीटिंग के चलते जिले में करीब 52 ट्रांसफार्मर जलकर खराब हो गए, जिससे कई मोहल्लों और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। इनमें शहरी क्षेत्र में तीन और ग्रामीण क्षेत्र में 49 ट्रांसफार्मर हैं। पिछले दिनों मुख्य अभियंता ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग करके निर्देश दिए थे कि कहीं भी ट्रांसफार्मर फुंका तो संबंधित एसडीओ और जेई के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। लेकिन अभी तक एक भी एसडीओ या जेई पर कार्रवाई नहीं होने से अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

जून-जुलाई में और बिगड़ेंगे हालात
विभाग की तरफ से सर्दी के मौसम में अनुरक्षण माह मनाकर घंटों बिजली कटौती की गई थी ताकि गर्मियों में लोगों को निर्बाध बिजली मिले, लेकिन गर्मी शुरू होते ही बिजली की किल्लत शुरू हो गई है। अभी जून और जुलाई की तपिश बाकी है। शहरी क्षेत्र में वार्टिकल व्यवस्था होने के बाद बिजली आपूर्ति के हालात और बिगड़ गए हैं।

मुख्य अभियंता ज्ञान प्रकाश ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में ट्रांसफार्मर अधिक फुंके हैं। अधीक्षण अभियंता को पत्र लिखकर ट्रांसफार्मर फुंकने की वजह बताने को कहा गया है। गर्मी से निपटने को लेकर विभाग की तरफ से तैयारी की गई है। खराब ट्रांसफार्मर बदलने और मरम्मत का काम तेजी से किया जा रहा है। साथ ही अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने और लोड मैनेजमेंट पर भी काम चल रहा है ताकि आपूर्ति को सामान्य किया जा सके।