Muslim - Amrit Vichar

जेल में बंद दोस्त की पत्नी से ब्याह रचाने के लिये युवक ने कबूल किया इस्लाम, परिवार में मचा बवाल
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में धर्मांतरण का एक दिलचस्प मामला सामने आया है जहां एक शख्स अपने मुस्लिम दोस्त की पत्नी से ब्याह रचाने के लिये इस्लाम कबूल कर लिया। पुलिस ने शनिवार को बताया कि कैंट इलाके में राजापुर का निवासी राहुल कुशवाहा अपने दोस्त के जेल जाने के बाद उसकी पत्नी राबिया के सम्पर्क में आया। वह राबिया और उसके बच्चों के साथ रहने लगा। उसने मुस्लिम धर्म को रीति रिवाज से अपना कर राबिया से शादी भी कर ली और घर मे नमाज भी पढ़ने लगा।

इस दौरान राहुल की बहन और भाई ने इसका विरोध किया तो राहुल ने उन दोनों को जान से मारने क़ी धमकी दी। इस मामले मे पुलिस ने राहुल की बहन रितिका कुशवाहा की तहरीर पर राहुल और राबिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। आज पुलिस ने राबिया को गिरफ्तार कर लिया जबकि राहुल कुशवाहा की गिरफ़्तारी के लिए अपर पुलिस उपायुक्त अभिजीत कुमार ने टीम गठित क़ी हैं।

अभिजीत कुमार ने बताया कि राहुल आपराधिक प्रवृति का हैं। उसके खिलाफ कई मुकदमे भी दर्ज है। कुछ दिन पहले ही ये जेल से बाहर आया हैं। आरोप है कि राहुल अपने परिवार क़ो भी मुसलमान बनने का दबाव बनाता था। उसने इसी क़ो लेकर अपनी माँ से भी कई बार मारपीट क़ी है।

ब्रजेश पाठक का अखिलेश यादव पर तीखा प्रहार, कहा- 'मुसलमानों को बिरयानी में तेज पत्ते की तरह किया इस्तेमाल'
लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ में आज 16 अगस्त को वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की जयंती के मौके पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान ब्रजेश पाठक ने मीडिया से बात करते हुए समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला।

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, "रानी अवंती बाई लोधी की जयंती पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई। उनका जीवन वीर गाथाओं से भरा है। उन्होंने 'भारत माता' के सम्मान की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। वे कभी झुकीं नहीं। हम सभी को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए।"

https://twitter.com/brajeshpathakup/status/1956572621027623171

'मुस्लिम वोट देना बंद कर दें तो वे बेकार पार्टी बनकर रह जाएंगे'

ब्रजेश पाठक ने आगे कहा-"अखिलेश यादव हताश हैं; उन्हें बताना चाहिए कि वे एक ही परिवार में इतनी बड़ी संख्या में वोटर कार्ड क्यों बनवा रहे हैं... अगर मुस्लिम समुदाय उन्हें वोट देना बंद कर देगा, तो वे एक बेकार पार्टी बनकर रह जाएँगे। अल्पसंख्यकों का तुष्टिकरण करके सत्ता में आने का जो सपना वे देख रहे हैं, वह कभी पूरा नहीं होगा।"

'मुसलमानों को बिरयानी में तेज पत्ते की तरह किया इस्तेमाल'

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने यह भी कहा,  उन्होंने (अखिलेश यादव) मुस्लिम समुदाय का राजनीति में बिरयानी में तेजपत्ते की तरह इस्तेमाल किया है. उत्तर प्रदेश के मतदाता आने वाले समय में उन्हें कभी माफ़ नहीं करेंगे..."

'सपा का PDA सिर्फ परिवार विकास प्राधिकरण'

ब्रजेश पाठक ने कहा, "सपा का पीडीए सिर्फ़ एक 'परिवार विकास प्राधिकरण' है। उन्हें बताना चाहिए कि इतने सारे सांसद एक ही परिवार से क्यों हैं। क्या वे दूसरों के बारे में नहीं सोच सकते? क्या समाज में कोई और ओबीसी नहीं है? दूसरी बात, मैं बार-बार कहता हूँ कि अगर अल्पसंख्यक, ख़ासकर मुस्लिम समुदाय, समाजवादी पार्टी को वोट देना बंद कर दे, तो यह पार्टी महत्वहीन हो जाएगी...।"

ये भी पढ़े : Janmashtami 2025 : श्री कृष्ण जन्माष्टमी की भक्ति में डूबा पूरा भारत, जाने पूजा का समय, मुहूर्त और शुभ योग

वोटों में कंजूसी के बावजूद भाजपा सरकार ने मुस्लिमों के विकास में कमी नहीं की: नकवी का बड़ा बयान
प्रयागराज। पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने रविवार को कहा कि मोदी-योगी या किसी भी राज्य की भाजपा सरकार ने मुसलमानों के विकास में कमी नहीं की, भले पार्टी को वोट देने में कंजूसी की गई हो।

यहां भदारी गांव में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मुहर्रम कार्यक्रम में शामिल होने आए नकवी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, "अब हमें (मुस्लिमों) भाजपा से राजनीतिक दूरी को खत्म करना होगा।"

उन्होंने कहा, "भाजपा मुल्क की हकीकत है। इसे नजरअंदाज करना मुल्क और मुसलमानों के लिए घाटे का सौदा साबित हो रहा है। भाजपा के प्रति पैदा किए गए भय-भ्रम के गटर पर भरोसे का शटर लगाना होगा।"

नकवी ने कहा कि आजादी के बाद पहली गैर-कांग्रेस सरकार है जो एक परिवार के सहारे और कांग्रेस के रिमोट के बगैर सुशासन, सफलता के कीर्तिमान स्थापित करती हुई काम कर रही है।

आगामी बिहार विधानसभा चुनाव पर उन्होंने कहा कि जनगणना से पहले मतगणना पर सवाल और बवाल करने वाले समझ चुके हैं कि इस बार फिर उनका जुगाड़ का जमघट चारों खाने चित होने वाला है।

वक्फ कानून को लेकर नकवी ने कहा कि वक्फ और अन्य सुधारों पर सांप्रदायिक प्रहार इस बात का प्रमाण है कि विपक्ष संवैधानिक कानून पर भ्रम के जरिए लूट पर छूट का लीगल लाइसेंस चाहता है। उन्होंने कहा कि वक्फ कानून, धार्मिक आस्था के संवैधानिक संरक्षण, प्रशासनिक व्यवस्था में सुधार की गारंटी है।

उन्होंने कहा कि विभाजन के बाद जहां पाकिस्तान ने इस्लामी झंडा फहराया, वहीं भारत ने सर्वधर्म समभाव का रास्ता चुना, यह भारत के बहुसंख्यकों के संस्कार, संस्कृति व सोच का प्रमाण है। नकवी ने संविधान की प्रस्तावना में धर्मनिरपेक्षता और समाजवाद शब्द के उल्लेख को लेकर छिड़ी बहस पर भी प्रतिक्रिया दी।

उन्होंने कहा, “संविधान के मूल ढांचे में न तो धर्मनिरपेक्षता और न ही समाजवाद शब्द थे। इसके बावजूद हिंदुस्तान हमेशा पंथनिरपेक्ष और समाजवादी रहा है। 1976 में आपातकाल के दौरान संविधान की मूल भावना के साथ छेड़छाड़ कर धर्मनिरपेक्षता और समाजवाद को संविधान का हिस्सा बनाने के पीछे सियासी स्वार्थ था। धर्मनिरपेक्षता के राजनीतिक दुरुपयोग पर राष्ट्रीय बहस होनी चाहिए।”

बहराइच हिंसा: लोंगो को सता रहा बुलडोज़र का डर, मकान से खाली कर रहे लोग
बहराइच, अमृत विचार। जिले महराजगंज बाजार में रविवार को मूर्ति विसर्जन के दौरान हुई हिंसा के आरोपियों समेत 23 लोगों के मकान में नोटिस चस्पा किया गया है। इसको देखते हुए शनिवार सुबह से ही लोग अपना सामान घरों से सुरक्षित स्थान की ओर ले जा रहे हैं।

आपको बता दे हरदी थाना क्षेत्र के महराजगंज बाजार में मूर्ति विसर्जन जुलूस पर पथराव के दौरान हुई फायरिंग में रेहुआ मंसूर गांव निवासी राम गोपाल मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अब ऐसे लोगों पर बुलडोजर की कार्रवाई भी होने की संभावना बन गई है। पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से ऐसे 23 लोगों को चिन्हित कर नोटिस चस्पा किया गया है।

इसमें हिंसा के मुख्य आरोपी अब्दुल हमीद भी शामिल है। ऐसे में किराए पर रह रहे लोग अपना सामान बचाने के लिए उसे सुरक्षित स्थान की ओर ले जा रहे हैं। वही शनिवार सुबह से ही लोग अपना सामान ट्रैक्टर ट्रॉली और अन्य साधन से निकालने में लगे हैं। कुछ स्थानीय लोग भी समान निकाल रहे हैं। उधर एक बार पुनः महराजगंज में नेट फ्रीक्वेंसी कम कर दी गई है

ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर में श्रमिक की हत्या पर बोले सीएम उमर अब्दुल्ला, ऐसे घृणित हमले निंदनीय हैं

नैनीताल: केवट बनकर सालों से श्रीराम की नैया पार करवा रहे अनवर
नैनीताल, अमृत विचार। नैनीताल में अनवर कई सालों से केवट बनकर श्रीराम की नैया पार लगा रहे हैं तो नासिर बीस सालों से गुरु विशिष्ठ बनकर श्रीराम और लखन को शस्त्र विद्या का ज्ञान देते हैं। जावेद के बिना ताड़का वध और नारद मोह का मंचन अधूरा सा ही लगता है।

दरअसल, नैनीताल में होने वाली राम लीलाओं में मुस्लिम समाज के लोग सालों से इसी तरह अपना योगदान दे रहे हैं। पात्रों के मेकअप से लेकर रामलीला में अभिनय तक में इनकी बड़ी भूमिका रहती है।
शास्त्रों के अनुसार रामराज्य में जात पात का भेदभव नहीं था। इसलिए नैनीताल की रामलीलाओं में भी जाति धर्म को किनारे रख हर वर्ग से लोग अपना योगदान सालों से देते आ रहे हैं। नैनीताल में कई मुस्लिम समुदाय के लोग राजगुरु, पुरोहित, मारीच, केवट से लेकर कई दूसरे किरदारों को मंच पर उतारते रहे हैं।

सूखाताल की रामलीला में नासिर अली बीते बीस सालों से मारीच, गुरु वशिष्ठ के पात्रों का अभिनय करते हैं। नासिर का कहना है की रामलीला में जाति धर्म का कोई स्थान नहीं। वह सालों से रामलीला मंचन में शिरकत कर रहे हैं। रामलीला में पात्रों का मंचन कर उन्हें बेहद सुकून महसूस होता है। अनवर रजा और जावेद राम कार्य में अपना पूरा योगदान दे रहे हैं। अनवर रजा तो हर साल केवट और मुनि का अभिनय करते हैं। जावेद के अभिनय के बिना ताड़का और नारद मोह का मंचन अब लोगों को अधूरा सा लगता है।

40 सालों से राम-सीता को सजा रहा सईब अहमद का परिवार
तल्लीताल की रामलीला अपने आप में खास है। पिछले 40 सालों से मुस्लिम समुदाय के सईब अहमद रामलीला में राम, सीता, रावण और अन्य सभी पात्रों का मेकअप कर रहे हैं। उनके परिवार के कई लोग रामलीला में अभियन और मेकअप भी करते हैं। सईब का मानना है कि इस तरह के त्योहार धर्म और समुदाय से जोड़ते हैं। हर साल खुद रामलीला कमेटी उन्हें प्रेम से आमंत्रित करती है। इस काम में उन्हें भी बहुत आनंद आता है।

पं. गोविंद बल्लभ पंत ने की थी शुरुआत
नैनीताल की रामलीला को भी 128 साल पूरे हो चुके हैं। 128 साल पहले नैनीताल के तल्लीताल में रामलीला की शुरुआत पंडित गोविंद बल्लभ पंत ने की थी। पंडित गोविंद बल्लभ पंत इस रामलीला कमेटी के अध्यक्ष भी रहे थे। तब से लेकर आज तक तल्लीताल में रामलीला का दौर जारी है। नैनीताल में शेर का डांडा, मल्लीताल, सूखाताल में भी रामलीला का मंचन किया जाता है।

यह भी पढ़ें - हल्द्वानी: रामलीला के दौरान भाई ने भाई को गोली मार उतारा मौत के घाट

बरेली:बांग्लादेशी जायरीन उर्स-ए-रजवी में आने को बेताब, मगर हालात से मजबूर
बरेली, अमृत विचार : बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हमले किए जा रहे हैं, जिसका देश में कड़ा विरोध हो रहा है। उर्स-ए-रजवी में देश-दुनिया के साथ बांग्लादेशी जायरीन भी हाजिरी के लिए पहुंचते हैं, लेकिन जो हालात बने हुए हैं, इससे वहां के जायरीन उर्स-ए-रजवी में शामिल होंगे या नहीं, इसपर संशय की स्थिति बनी हुई है।

बरेली सुन्नी-बरेलवी मुसलमानों का मरकज है। मसलके आला हजरत के दुनियाभर में मानने और चाहने वाले हैं। बांग्लादेश में भी इनकी बड़ी तादाद है। आला हजरत का 106 वां तीन रोजा उर्स- ए- रजवी 29 अगस्त से शुरू होगा। कई देशों के जायरीन उर्स में हाजिरी देने के लिए हर साल पहुंचते हैं, लेकिन बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद वहां पर हिंसा भड़की है। भारत-बांग्लादेश बार्डर पर सख्ती बढ़ा दी गई है। ऐसे में बांग्लादेशी जायरीन के आने पर संशय बना हुआ है। दरगाह आला हजरत से जुड़े नासिर कुरैशी ने बताया कि बांग्लादेश के जायरीन इस बार उर्स- ए- रजवी में शामिल होंगे या नहीं, अभी इसको लेकर कुछ स्पष्ट कहा नहीं जा सकता है।

बरेली: निजी फायदे के लिए मुसलमान ही मजहब को कर रहे बदनाम- मौलाना तौकीर रजा
बरेली, अमृत विचार। आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां ने गुमराह होकर लड़कियों के धर्म परिवर्तन और नौजवानों में बढ़ती नशे की लत को लेकर प्रदेश भर में समाज सुधार और संगठन विस्तार की मुहिम शुरू की है, जिसके तहत शुक्रवार देर रात भुता में समाज सुधार कांफ्रेंस आयोजित की गई।

इस मौके पर आईएमसी प्रमुख ने कहा कि मुस्लिम युवा शिक्षा की कमी और निजी फायदे के कारण मजहब को बदनाम कर रहे हैं। इल्म हर मुसलमान पर फर्ज है। दुनियावी तालीम के साथ दीनी शिक्षा बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि घरेलू मनमुटाव, जिन्हें आपसी सहमति से निपटाया जा सकता है, उसके लिए अदालत से लेकर थाने चौकी तक जाते हैं। तीन तलाक, हलाला और दहेज के फर्जी आरोप लगाए जाते हैं। निजी फायदे के लिए भूल जाते हैं कि मजहब की बदनामी हो रही है।

मीडिया प्रभारी मुनीर इदरीसी ने बताया कि कांफ्रेंस मौलाना इदरीस की ओर से आयोजित की गई थी। मुफ्ती एहसानुल हक चतुर्वेदी, मौलाना इदरीस, फरहत खान, नदीम कुरैशी, सलीम खान, साजिद सकलैनी, आबिद मंसूरी, मकदूम बेग, तकदीरुल हसन, अल्तमश रजा, शाहनवाज वारसी, शरोज बुखारी, मुहम्मद यूसुफ आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- बरेली: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म...दो थानों के चक्कर काटती रही पीड़िता, SSP के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज

प्रतापगढ़ : मोदी,योगी कहते हैं मुसलमान ज्यादा बच्चे पैदा करते हैं : ओवैसी
प्रतापगढ़ अमृत विचार  : एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी  बुधवार की शाम खमपुर में पीडीएम के उम्मीदवार डॉ. ऋषि पटेल के समर्थन में आयोजित चुनावी जनसभा को सम्बोधित करने पहुंचे। उन्होंने कहा कि मुसलमान यदि इज्जत की जिंदगी चाहते हो तो पीडीएम का साथ दीजिए। किसी से डरने या घबराने की जरूरत नहीं है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कहते हैं कि मुसलमान ज्यादा बच्चे पैदा करते हैं, जबकि प्रधानमंत्री स्वयं छह भाई हैं और अमित शाह के छह बहने हैं। अगर आपको राजनीति में हिस्सा चाहिए तो पीडीएम  का साथ दें। इससे इज्जत की जिंदगी मिलेगी। हम चाहते हैं कि मोदी प्रधानमंत्री ना बने। प्रयागराज में अतीक और अशरफ की मौत के बाद मैंने खुलकर कहा कि इनका कत्ल किया गया है।

जेल में मुख्तार अंसारी की मौत पर उसके परिवार के लोग कह रहे हैं की स्लो प्वाइजन दे कर मारा गया। मोदी सरकार में गरीब तथा किसान परेशान है। उन्होंने कहा कि 25 मई को लिफाफे पर बटन दबाकर पीडीएम के प्रत्याशी को विजई बनाएं।  उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद भी पीडीएम कायम रहेगा। अपना दल कमेरावादी की विधायक पल्लवी पटेल ने डॉ. सोने लाल पटेल को याद करते हुए कहां की पीडीएम प्रदेश का वह आंदोलन है जो पिछड़ा दलित मुसलमान की बात करता है।

आजादी के 75 साल में कितनी सरकारी आई और नहीं लेकिन किसी ने इन तीनों का ख्याल नहीं किया। बीजेपी और इंडिया गठबंधन को एक ही थाली के चट्टे बट्टे होने की बात करते हुए पल्लवी ने कहा कि एक नागनाथ है तो दूसरा सांप नाथ। चुटीले अंदाज में कहा कि पिछली बार भाजपा आई थी तो नोटबंदी में जेब  की नोट चली गई थी, इस बार आई तो लंगोट भी चली जाएगी। जनसभा की अध्यक्षता अपना दल कैमराबादी की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने की।

हरदोई: इस्लाम को मानने वाला कभी दहशतगर्द नहीं हो सकता, ईद-उल-फितर बोले उलेमा
हरदोई। दरअसल मुसलमान तो वो है जिसकी ज़ात से किसी को कोई तकलीफ न पहुंचे, इस्लाम ने हमेशा इंसानियत की सीख दी, हुज़ूर का फरमान है कि जिस किसी मुसलमान से अगर किसी को भी तकलीफ पहुंचें तो वो उनकी उम्मत में नहीं है। ईदगाह में ईद-उल-फितर की नमाज़ होने से पहले मौलाना अफ्ज़ार्रुहमान ने दीन के हवाले से तमाम झकझोर कर देने की बातें करते हुए कहा कि इस्लाम को मानने वाला कभी दहशतगर्द नहीं हो सकता।

सुबह की पौ फटते ही ईदुल फितर की नमाज़ अदा करने वाले लोगों का रेला शहर की ईदगाह की तरफ पहुंचने लगा। वहां मौलाना अफ्ज़ार्रुहमान ने  तकरीर करते हुए कहा कि सच्चा मुसलमान वही है जो दूसरों रहम करे,अगर उसकी ज़ात से किसी को तकलीफ पहुंचती है तो वो मुसलमान नहीं है,क्यो कि हुज़ूर का फरमान है कि मुसलमान के किसी भी अमल से किसी को कोई दिक्कत या परेशानी हो तो वो उनकी उम्मत में नहीं है।

इसके अलावा मौलाना ने दीन के हवाले से तमाम वो बातें की जिन्होंने लोगो को झकझोर कर रख दिया। उसके बाद जामा मस्जिद के इमाम मुफ्ती आफताब आलम ने ईद की नमाज़ अदा कराई और आखिर में सारे मुल्क और मुल्क के लोगों की सलामती के साथ रहते तरक्की करने की दुआ की गई। उसके बाद जामा मस्जिद में मुफ्ती वकील अहमद ने ईदुलफितर की नमाज़ अदा कराई। इसी तरह शहर की और भी मस्जिदों में ईद की दो रक़त वाजिब नमाज़ अदा की गई।

नमाज से पहले अदा किया गया फितरा

ईदुलफितर की नमाज़ से पहले फितरा अदा किया गया। एक आदमी पर पौने दो किलो वजन की गेंहू की कीमत की रक़म उसे दी जाती है जो वाकई ज़रूरतमंद हो। पौने दो किलो गेंहू के अलावा साढ़े तीन किलो जौं,किशमिश और खजूर की कीमत अदा की जाती है। ईद की नमाज़ से पहले ही फितरा अदा किया गया

हाई अलर्ट मोड में दिखाई दी पुलिस

ईदुलफितर के दिन शहर की ईदगाह,जामा मस्जिद और बाकी मस्जिदों के आस-पास पुलिस के जवान निगरानी करते हुए दिखे। एसपी केशव चन्द्र गोस्वामी और सीओ सिटी अंकित मिश्रा पैदल टहलते हुए चप्पे-चप्पे का ला एंड आर्डर परखते रहे,वहीं पुलिस की खुफिया टीम भी पल-पल की अपडेट लेती रही।

यह भी पढ़ें:-अमित शाह को मिली बड़ी राहत, MP-MLA की विशेष कोर्ट ने खारिज की परिवाद, जानें पूरा मामला

हल्द्वानी: मास्टर माइंड के नक्शे कदम पर वांटेड बेटा, मुस्लिम इलाकों में बनाया सेफ हाउस
सर्वेश तिवारी, हल्द्वानी, अमृत विचार। बनभूलपुरा हिंसा में पुलिस ने ताबड़तोड़ गिरफ्तारियां की, लेकिन शहर छोड़कर फरार हो चुका मास्टर माइंड अब्दुल मलिक और उसका वांटेड बेटा पुलिस के हत्थे सबसे आखिर में चढ़े। वजह ये कि पहले अब्दुल मलिक और फिर बाप के ही नक्शे कदम पर चलते हुए वांटेड बेटे अब्दुल मोईद ने भी तंग गलियों वाले मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में अपना सेफ हाउस बनाया। इसके लिए दोनों बाप बेटों ने अपने रसूख, रसूखदार दोस्तों और कारोबारी रिश्तों को भुनाया।

8 फरवरी को बनभूलपुरा हिंसा के बाद से ही दोनों बाप-बेटे फरार थे, लेकिन दोनों साथ नहीं भागे। वो जानते थे कि अगर साथ भागे तो साथ पकड़े भी जाएंगे। हुआ भी वही जो मास्टर माइंड मलिक और वांटेड बेटे ने सोचा था। हल्द्वानी से लेकर उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब और महाराष्ट्र समेत अन्य राज्यों में दोनों अलग-अलग सफर करते रहे और फिर लौट कर दिल्ली आ गए। मलिक को पुलिस ने बीती 23 फरवरी को गिरफ्तार किया।

सूत्रों की मानें तो मलिक के दिल्ली में व्यापक संबंध हैं। इन संबंधों में रसूखदार और व्यापारिक रिश्तों वाले लोग हैं। इन्हीं संबंधों के बूते दोनों दिल्ली में फरारी के आठ से 10 दिन काटे। सूत्र अगर सही हैं तो इन लोगों ने दिल्ली के बल्लीमारान, सीलमपुर, ओखला, मुस्तफाबाद, चांदनी चौक, मटिया महल, बाबरपुर, किराड़ी, त्रिलोकपुरी और सीमापुरी में सबसे अधिक वक्त गुजारा, लेकिन एक दिन से ज्यादा ये कहीं नहीं रुके।

मलिक की गिरफ्तारी के बाद मोईद ने भी इन्हीं इलाकों में अपने सेफ हाउस बनाया। बताया जाता है कि ये सभी मुस्लिम बाहुल्य इलाके हैं, जहां पुलिस थाने और चौकियां तो हैं, लेकिन पुलिस की इलाकों के भीतर तक पहुंच नहीं है। यही वजह है कि मलिक हिंसा के 18वें और मोईद को 21वें दिन गिरफ्तार किया जा सका। दोनों को मुस्लिम बाहुल्य इलाकों से ही गिरफ्तार किया गया और वो भी लंबी रेकी के बाद।

मलिक और शोएब पर दर्ज है गंभीर धाराओं में मुकदमा
दोनों बाप-बेटे बनभूलपुरा थाने की ओर से दर्ज मामले में आरोपी हैं। आठ फरवरी को बनभूलपुरा में हुई हिंसा में अब्दुल मलिक और अब्दुल मोईद के ​खिलाफ बनभूलपुरा थाने में आईपीसी की धारा 147, 148, 149, 307, 395, 323, 332, 341, 342, 353, 427 और 436 में मुकदमा दर्ज किया था। इसके साथ मलिक व मोईद पर उत्तराखंड लोक संप​त्ति अ​धिकार अ​धिनियम, आपराधिक कानून संशोधन अधिनियम और गैर कानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) में मुकदमा दर्ज है।

सर्विलांस नहीं, काम आया एसएसपी का इंटेलीजेंस
बनभूलपुरा में नजूल की भूमि से जब अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई तो पुलिस को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। हालत यह हुई तो रात के अंधेरे में जान बचाना मुश्किल हो गया और भागने के लिए गलियां तलाशनी मुश्किल हो गईं। बनभूलपुरा जैसे ही तंग मुस्लिम इलाकों में बाप-बेटों ने शरण ली थी। इन इलाकों में पुलिस के पहुंचने से पहले ही खबर पहुंच जाती थी। दोनों के मोबाइल घटना के दिन से बंद थे और ऐसे में सर्विलांस भी काम नहीं आ रहा था। तब एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने अपने विभागीय और निजी संबंधों का इस्तेमाल किया। बावजूद इसके उन्हें सिर्फ मलिक और मोईद की मौजूदगी की खबर मिली। हालांकि टीम दोनों को गिरफ्तार करने में कामयाब रही।

न मोबाइल इस्तेमाल किया, न एटीएम और न ही अपनी कार
फरारी के दौरान मोईद ने गिरफ्तारी से बचने के लिए सारे एहतियाद बरते, लेकिन फिर भी फंस गया। पुलिस की कहना है कि फरारी से पहले मोईद ने जिस कार का इस्तेमाल किया, वो उसकी नहीं थी। फरारी से पहले ही उसने न सिर्फ मोबाइल फोन का इस्तेमाल बंद किया, बल्कि पुलिस को लोकेशन न मिले तो उसने एटीएम कार्ड का भी उपयोग नहीं किया। उसने सिर्फ कैश खर्च किया और अगर ऑनलाइन ट्रांजेक्शन भी किया तो अपने करीबियों के फोन से। फरारी के दौरान वह पुलिस से छिपा जरूर रहा, लेकिन उसकी अय्याशी में कोई फर्क नहीं पड़ा।

मुरादाबाद: शब-ए-बरात कल, पूरी रात इबादत करेंगे मुसलमान
मुरादाबाद, अमृत विचार। रविवार को शब-ए-बरात पर मुसलमान पूरी रात जागकर इबादत करके अल्लाह से अपने गुनाहों की माफी मांगेंगे और कब्रिस्तान जाकर अपनों की कब्र पर फातिहा पढ़ेंगे। जिसके लिए महानगर के के सभी कब्रिस्तानों व मस्जिदों में शब-ए-बरात की तैयारी पूरी कर ली गई।

मुस्लिम समाज में शब-ए-बरात की रात बड़ी अहम और इबादत की रात मानी जाती हैं। इस रात मुसलमान पूरी रात मस्जिदों में इबादत कर अपने गुनाहों की अल्लाह से माफी मांगते हैं। वहीं कब्रिस्तान जाकर अपने बुजुर्गों की कब्रों पर फातिहा पढ़कर उनके लिए दुआएं मगफिरत करते हैं। शनिवार को महानगर के सभी कब्रिस्तान व मस्जिदों में शब-ए-बरात की तैयारियां की गई। रविवार को मुसलमान मगरिब की नमाज के बाद मस्जिदों की ओर रुख कर लेंगे।

जिसके बाद इशा की नमाज के बाद कब्रिस्तान जाकर अपने बुजुर्गों की कब्र पर फातिहा पढ़ेंगे। वहीं महिलाएं घरों में अल्लाह की इबादत करेंगे। जिसके बाद सोमवार को रोजा रखा जाएगा। नायब शहर इमाम मुफ्ती फहद अली ने सभी मुसलमानों से अपील करते हुए कहा है कि शब-ए-बरात की पूरी रात ज्यादा-ज्यादा से इबादत करे। इस रात अल्लाह की रहमत बरती हैं।

ये भी पढ़े :- राहुल-प्रियंका को देखने की होड़ में नाले में गिरे लोग, सुरक्षा वाहन से टकराया घोड़ा

UK: सिखों को दूसरे समुदाय का समझकर की भड़काऊ पोस्ट, मामले ने पकड़ा तूल तो मांगी माफी
लंदन। बर्मिंघम विश्वविद्यालय ने एक विवादास्पद सोशल मीडिया पोस्ट को हटाते हुए माफी मांगी है। इस पोस्ट में ऐसा लग रहा था कि सिख विद्यार्थियों को मुसलमान समझने की भूल हुई है।‘बर्मिंघम मेल’की खबर के अनुसार, विश्वविद्यालय द्वारा किये गये पोस्ट में कहा गया था कि इस माह के प्रारंभ में विश्वविद्यालय की सिख सोसाइटी द्वारा आयोजित 20वां‘लंगर ऑन कैंपस’कार्यक्रम इस्लामिक जागरूकता सप्ताह का हिस्सा था। विश्वविद्यालय के इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक पोस्ट में लंगर की तस्वीरें टैग की गयीं और उसके साथ‘डिस्कवर इस्लाम वीक’लिखा गया।

सिख प्रेस एसोसिएशन के प्रवक्ता जसवीर सिंह ने कहा,‘यह देखकर न केवल निराशा, बल्कि आश्चर्य भी हुआ है कि जिन लोगों पर बर्मिंघम विश्वविद्यालय की छवि का जिम्मा है, वे विश्वविद्यालय में समुदायों को लेकर अनभिज्ञ हैं।’एसोसिएशन ने ही अपने सोशल मीडिया मंचों पर विश्वविद्यालय की इस गलती को प्रमुखता से उजागर किया। सिंह ने कहा,‘यह स्पष्टत: विश्वविद्यालय कर्मियों को दिये जा रहे प्रशिक्षण एवं शिक्षण का मुद्दा है। सिख दशकों से बर्मिंघम विश्वविद्यालय समुदाय का एक अहम हिस्सा रहे हैं।

कई लोगों ने सोशल मीडिया पर विश्वविद्यालय की इस गलती को ‘स्तब्धकारी’एवं‘अविश्वसनीय’बताया। विश्वविद्यालय के एक प्रवक्ता ने कहा,‘इससे (सोशल मीडिया पोस्ट से) लोगों के मन को जो ठेस पहुंची है, उसके लिए विश्वविद्यालय दिल से माफी मांगता है। उन्होंने कहा,‘हम मानते हैं कि यह पोस्ट त्रुटिपूर्ण था। पोस्ट किये जाने के शीघ्र बाद गलती पकड़ में आयी और उसे तत्काल हटा लिया गया। विश्वविद्यालय अपने समुदाय की विविधता का सम्मान करता है और उसे उनपर गर्व है। वह स्वागतयोग्य एवं समावेशी माहौल प्रदान करने के लिए प्रयासरत रहेगा। हमने सीधे संबंधित व्यक्तियों एवं संगठनों से माफी मांगने एवं उनकी राय जानने के लिए उनसे संपर्क किया है। विश्वविद्यालय परिसर में पहला लंगर 20 साल पहले लगाया था। इस महीने इसका 20वां साल था।

ये भी पढ़ें :- मंगोलिया में 49 साल बाद भारी हिमपात, देश का 80 प्रतिशत से अधिक हिस्सा बर्फ से ढका