Congress leader - Amrit Vichar

बीजेपी नेताओं ने 'गद्दार' वाली टिप्पणी पर की राहुल गांधी की आलोचना, कहा- सिख समुदाय हुआ आहत
नई दिल्ली। बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के कथित “गद्दार” वाले बयान की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि यह बयान सिख समुदाय के लिए अपमानजनक है और सशस्त्र बलों का भी अनादर करता है। साथ ही, नेताओं ने कांग्रेस पार्टी के पुराने फैसलों और विदेशी संबंधों पर सवाल उठाए।

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि यह बातचीत टीवी पर साफ तौर पर दिखाई दी थी और “गद्दार” जैसे शब्द का मतलब बहुत गंभीर होता है।  उन्होंने कहा, “अंग्रेजी में ‘ट्रेटर’ का मतलब होता है देश से गद्दारी करने वाला। हमारी सिख कम्युनिटी देश की आबादी का सिर्फ 1.5 से 2 प्रतिशत है। लेकिन, सशस्त्र बलों में हमारी भागीदारी करीब 20 प्रतिशत है। इसके बावजूद सेना के खिलाफ बार-बार बयान दिए जाते हैं।”

सिख मूल्यों का ज़िक्र करते हुए पुरी ने कहा कि सिख धर्म मानवता, समानता और सेवा की भावना पर आधारित है। उन्होंने 1984 के गोल्डन टेंपल से जुड़े घटनाक्रम का हवाला देते हुए कहा कि देश जानता है कि उस समय क्या हुआ था और इसके लिए कौन जिम्मेदार था। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आर.पी. सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) का विरोध किया, जबकि यह कानून पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में प्रताड़ित सिखों को नागरिकता देने से जुड़ा है।

उन्होंने कहा, “जो लोग सीएए का विरोध कर रहे थे, वही आज दूसरों को ‘गद्दार’ कह रहे हैं। उन्हें यह बताना चाहिए कि चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के साथ कौन सा समझौता किया गया था और उसे सार्वजनिक क्यों नहीं किया गया। साथ ही यह भी स्पष्ट करें कि राजीव गांधी फाउंडेशन को चीन से फंड किस खाते में मिला।”

दिल्ली बीजेपी विधायक अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि राहुल गांधी के इस बयान से देश भर का सिख समुदाय आहत और नाराज़ है। उन्होंने कहा, “यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिस व्यक्ति के दादा ने देश की एकता और अखंडता के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी, उसी को गद्दार कहा जा रहा है, जबकि देश को बांटने वाली आवाज़ों को बढ़ावा दिया जा रहा है।”

अरविंदर सिंह लवली ने आगे आरोप लगाया कि कांग्रेस का इतिहास सिख नेताओं और सिख समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह, जिन्हें उन्होंने एक अच्छा और ईमानदार इंसान बताया, को भी उनकी ही पार्टी ने एक कमजोर नेता के रूप में पेश किया था।

बीजेपी नेताओं ने कहा कि इस तरह की टिप्पणियां देश की एकता को नुकसान पहुंचाती हैं और उन समुदायों की भावनाओं को आहत करती हैं, जिन्होंने देश के लिए बड़े बलिदान दिए हैं। इससे पहले दिन में संसद परिसर में राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के बीच तीखी बहस हुई।

यह घटना मकर द्वार के पास हुई, जब कांग्रेस सांसद वहां विरोध प्रदर्शन कर रहे थे और रवनीत सिंह बिट्टू उनके पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान राहुल गांधी को यह कहते हुए सुना गया, “देखो, एक गद्दार यहीं से गुजर रहा है। इसका चेहरा देखो।”

उन्होंने बिट्टू की ओर हाथ बढ़ाते हुए कहा, “नमस्ते भाई, मेरे गद्दार दोस्त। चिंता मत करो, तुम वापस आओगे।”
राहुल गांधी ने यह टिप्पणी इसलिए की क्योंकि रवनीत सिंह बिट्टू पहले कांग्रेस में थे और मार्च 2024 में बीजेपी में शामिल हो गए थे। हालांकि, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने हाथ मिलाने से इनकार कर दिया और इन टिप्पणियों पर कड़ी आपत्ति जताई।

बाराबंकी : सोशल मीडिया पर RSS के खिलाफ विवादित पोस्ट, कांग्रेस नेता के खिलाफ मामला दर्ज
बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में सोशल मीडिया पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर कथित रूप से विवादित पोस्ट करने के लिए कांग्रेस के एक नेता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मोहम्मदपुर खाला थाने में आरएसएस के एक कार्यकर्ता की शिकायत के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई।

शिकायत में आरोप लगाया गयास कि ‘फेसबुक’ पर किया गया पोस्ट संगठन को बदनाम करने के इरादे से किया गया था और इससे धार्मिक भावनाएं आहत हो सकती हैं। मुंशीगंज इलाके के रहने वाले धनीराम गुप्ता ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत में कहा कि यह पोस्ट कांग्रेस के प्रदेश सचिव और कनिकपुर गांव के रहने वाले आदर्श पटेल ने किया था।

पुलिस ने बताया कि पोस्ट में आरएसएस को कथित तौर पर ‘भारत का सबसे बड़ा आतंकवादी संगठन’ बताया गया था। गुप्ता ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता सस्ती लोकप्रियता हासिल करने और हिंदू भावनाओं को भड़काने की कोशिश में बार-बार भड़काऊ पोस्ट कर रहे थे। वहीं कांग्रेस नेता आदर्श पटेल ने पुलिस को बताया कि उन्होंने यह पोस्ट किसी दूसरे सोशल मीडिया मंच से लेकर ‘फेसबुक’ पर साझा किया था और उनका किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था।

पुलिस क्षेत्राधिकारी ने मामले पर संज्ञान लेते हुए तत्काल जांच के निर्देश दिए। थाना प्रभारी आशुतोष मिश्रा ने प्रारंभिक जांच के बाद बताया कि पटेल के खिलाफ कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया पोस्ट की सामग्री, इसके संभावित प्रभाव और सार्वजनिक व्यवस्था पर इसके किसी भी असर की जांच के लिए छानबीन की जा रही है, जिसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

उन्नाव रेप केस : कुलदीप सेंगर की जमानत पर दिल्ली में बवाल, हिरासत में कांग्रेस नेता मुमताज और योगिता भयाना
नई दिल्ली। उन्नाव बलात्कार मामले के दोषी कुलदीप सेंगर की उम्रकैद की सजा के निलंबन के विरोध में संसद परिसर के पास धरने पर बैठी कांग्रेस नेता मुमताज पटेल, कार्यकर्ता योगिता भयाना और कई अन्य प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने शनिवार को हिरासत में ले लिया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि प्रदर्शनकारी शाम को लगभग चार बजे संसद परिसर के पास पहुंचे और सड़क पर बैठकर सेंगर के खिलाफ नारे लगाने लगे तथा उसे दिल्ली उच्च न्यायालय से पिछले हफ्ते मिली जमानत को रद्द करने की मांग की। अधिकारी के मुताबिक, पुलिसकर्मियों ने लाउडस्पीकर के जरिये घोषणा की कि संसद के पास का इलाका विरोध-प्रदर्शन के लिए निर्धारित जगह नहीं है और प्रदर्शनकारियों से वहां से हटने को कहा।

अधिकारी ने बताया कि जब प्रदर्शनकारियों ने जगह खाली करने से इनकार कर दिया, तो उन्हें वहां से हटाकर हिरासत में ले लिया गया। इससे पहले, उन्नाव बलात्कार पीड़िता की मां ने सेंगर की जमानत और सजा निलंबन के विरोध में शुक्रवार को अखिल भारतीय लोकतांत्रिक महिला संघ की कार्यकर्ताओं और योगिता भयाना के साथ दिल्ली उच्च न्यायालय के बाहर प्रदर्शन किया था।

पीड़िता की मां ने कहा था कि वह उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ शीर्ष अदालत का रुख करेगी, जहां उसे न्याय मिलने का पूरा भरोसा है। दिल्ली उच्च न्यायालय ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से निष्कासित पूर्व विधायक सेंगर को 2017 के उन्नाव बलात्कार मामले में दोषसिद्धि के खिलाफ दायर उसकी अपील के निपटारे तक जमानत पर रिहा करने का मंगलवार को आदेश दिया था।

हालांकि, उच्च न्यायालय ने शर्त लागू की थी कि सेंगर जमानत अवधि में पीड़िता के घर के पांच किलोमीटर के दायरे में नहीं जाएगा और न ही उसे या उसकी मां को धमकाएगा। अदालत ने स्पष्ट किया था कि शर्तों का कोई भी उल्लंघन सेंगर की जमानत स्वतः ही रद्द होने का कारण बनेगा। बलात्कार मामले में जमानत के बावजूद सेंगर जेल में ही रहेगा, क्योंकि वह पीड़िता के पिता की हिरासत में हुई मौत के मामले में भी 10 साल की सजा काट रहा है, जिसमें उसे जमानत नहीं मिली है।

VB-G-RAM-G बिल विवाद : कांग्रेस नेता पी चिदंबरम बोले- मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटाना उनकी दूसरी हत्या है
चेन्नई। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने रविवार को कहा कि मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटाना ‘‘महात्मा गांधी की दूसरी हत्या’’ है। उन्होंने कहा कि पूर्व ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना बहाल होने तक कांग्रेस का विरोध जारी रहेगा। पूर्व वित्त मंत्री ने यहां एक प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘पार्टी घर-घर जाकर, गांव-गांव जाकर इस धोखाधड़ी का पर्दाफाश करेगी और यह अधिनियम निरस्त होने तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा।’’

विपक्ष के विरोध के बीच 18 दिसंबर को संसद ने वीबी-जी राम जी विधेयक, 2025 को पारित किया था। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने रविवार को इस विधेयक को मंजूरी दे दी। इस विधेयक का उद्देश्य 20 साल पुराने ग्रामीण रोजगार कानून ‘मनरेगा’ को प्रतिस्थापित करना है और प्रत्येक ग्रामीण परिवार को प्रति वित्त वर्ष 125 दिनों का रोजगार सुनिश्चित करना है।

चिदंबरम ने कहा, ‘‘मेरे अनुसार, यह महात्मा गांधी की दूसरी हत्या है। उनकी हत्या 30 जनवरी, 1948 को हुई थी। उन्होंने महात्मा गांधी को फिर से मार डाला है - उन्होंने उनकी स्मृति को मिटाया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘आप गांधी और नेहरू को आधिकारिक अभिलेखों से मिटाने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन वे भारत की जनता की गहरी चेतना में बुद्ध या यीशु की तरह जीवित हैं। कोई भी सरकारी आदेश उन्हें मिटा नहीं सकता।’’

चिदंबरम ने कहा कि केंद्र द्वारा किए गए बदलावों ने ‘‘मांग आधारित अधिकार को विवेकाधीन योजना’’ में बदल दिया है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के गरीबों को रोजगार की गारंटी से वंचित कर दिया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘मूल कानून के तहत, यदि कोई व्यक्ति काम की मांग करता था, तो सरकार उसे उपलब्ध कराने के लिए कानूनी रूप से बाध्य थी। अब, लोग तभी काम मांग सकते हैं जब सरकार पहले उन्हें काम की पेशकश करे।’’

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने नए विधेयकों के शीर्षक के लिए सरकार द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे नामों पर भी सवाल उठाया, जिन्हें उन्होंने ‘‘अंग्रेजी अक्षरों में लिखे हिंदी शब्द’’ बताया। चिदंबरम ने कहा कि ‘विकसित भारत - जी राम जी’ जैसे नाम दक्षिण भारत के ग्रामीण इलाकों के लोगों के लिए ‘‘भ्रामक और समझने में मुश्किल हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘शायद मंत्रियों को भी इन नामों का मतलब समझ में न आए। कानून कहता है कि जब तक राज्य इस नाम का इस्तेमाल नहीं करेंगे, उन्हें धनराशि नहीं मिलेगी।’’ चिदंबरम ने दावा किया कि यह योजना - जो कभी सार्वभौमिक थी - अब केंद्र द्वारा चुने गए ‘‘जिलों’’ तक ही सीमित रहेगी।

उन्होंने यह भी दावा किया कि मनरेगा के मूल ढांचे के विपरीत, जो हर ग्रामीण जिले तक फैला हुआ था, नया कानून अब राष्ट्रीय स्तर का नहीं है और इसमें शहरी या नगर पंचायत क्षेत्र शामिल नहीं होंगे। वरिष्ठ नेता ने आरोप लगाया कि वित्तपोषण की जिम्मेदारी राज्यों पर डाली जा रही है क्योंकि पहले केंद्र सरकार मजदूरी का पूरा भुगतान और सामग्री खर्च का 75 प्रतिशत वहन करती थी।

उन्होंने कहा कि नयी नीति में एक ‘‘मानक’’ तय कर दिया गया है, जिसके बाद राज्यों को अपनी ‘‘आर्थिक क्षमता’’ के आधार पर योगदान देना होगा। चिदंबरम ने कहा, ‘‘यदि कोई राज्य कहता है कि उसके पास धन नहीं है, तो योजना वहां लागू नहीं की जाएगी।’’ उन्होंने यह भी बताया कि बजटीय सहायता में भी भारी गिरावट आई है।

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘चार साल पहले आवंटन 1,11,000 करोड़ रुपये था। पिछले तीन वर्षों से यह 86,000 करोड़ रुपये है। अगले वर्ष यह केवल 65,000 करोड़ रुपये है। 65,000 करोड़ रुपये से अधिक का कोई भी खर्च राज्य सरकार की जिम्मेदारी होगी।’’ चिदंबरम ने कहा कि मनरेगा को वापस लेने से सबसे ज्यादा नुकसान ‘‘अत्यंत गरीब’’ वर्ग को होगा, खासकर दिहाड़ी मजदूरों और महिलाओं को।

उन्होंने कहा, ‘‘यह योजना दिहाड़ी मजदूरी पर निर्भर 12 करोड़ लोगों के लिए एक सुरक्षा कवच है। तमिलनाडु में 90 से 95 प्रतिशत मजदूर महिलाएं हैं, जिन्हें सबसे ज्यादा नुकसान होगा।’’ चिदंबरम ने याद दिलाया कि मूल अधिनियम 2005 में भाजपा के समर्थन से संसद में सर्वसम्मति से पारित हुआ था। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक बार मनरेगा को संप्रग सरकार की विफलताओं का ‘‘जीवित स्मारक’’ कहा था। चिदंबरम ने कहा, ‘‘अब वही सरकार इसे खत्म कर रही है।’’

उत्तराखंड : सिखों पर ‘आपत्तिजनक टिप्पणी’ कर विवादों में फंसे कांग्रेस नेता ने गुरुद्वारे में की सेवा, माफी मांगी
देहरादून। सिख समाज के खिलाफ कथित रूप से ‘आपत्तिजनक टिप्पणी’ कर विवादों में फंसे कांग्रेस की उत्तराखंड इकाई के चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत ने रविवार को देहरादून से सटे हिमाचल प्रदेश के पौंटा साहिब गुरुद्वारे जाकर अरदास कर माफी मांगी तथा सेवा की। प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री रावत ने अपने शब्दों के लिए गुरुद्वारे में अरदास कर सार्वजनिक रूप से क्षमा मांगने और उनके चरणों में प्रसाद अर्पित करने के अलावा वहां जोड़ा घर (संगतों के जूता रखने का स्थान) तथा लंगर रसोई में सेवा की।

माफी मांगते हुए रावत ने कहा कि उनके मन में सिख समाज के लिए अत्यंत सम्मान है और उनकी मंशा कभी भी सिख समाज के प्रति अमर्यादित शब्द कहने की नहीं रही। उन्होंने कहा, ‘‘उनके शब्दों से कोई अधिवक्ता या समाज का कोई अन्य साथी आहत हुआ है तो वह ह्रदय से क्षमाप्रार्थी हैं।’’ उधर, गलती को स्वीकारने को सच्ची सेवा बताते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा कि अपने साथी की इस ‘बेअदबी’ के लिए वह सोमवार को देहरादून के आढ़त बाजार गुरुद्वारे के जोड़ा घर में सेवा करेंगे।

रावत ने कहा, ‘‘मुंह की फिसलन कभी-कभी बहुत भारी पड़ जाती है और ऐसी ही एक फिसलन के शिकार हमारे कांग्रेस के नेता डॉ. हरक सिंह रावत जी हो गए।’’ उन्होंने कहा कि सिख एक महान, वीर और श्रद्धेय कौम है जो हमारे राष्ट्रीय सम्मान, साहस और त्याग के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मनसा-वाचा-कर्मणा से कहीं भी हमसे कोई गलती हो जाए तो हमारे लिए एक ही मार्ग है, गुरु साहब की शरण में जाना।’’

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी पार्टी के नेता से गलती हुई है और इसलिए उन्होंने तय किया है कि वह आठ दिसंबर को शाम छह बजे संगत के समय आढ़त बाजार स्थित गुरुद्वारे के प्रांगण में जूता सेवा करेंगे। देहरादून में शुक्रवार को अधिवक्ताओं के धरना प्रदर्शन के दौरान उन्हें समर्थन देने पहुंचे रावत ने एक सिख अधिवक्ता की तरफ इशारा करते हुए कथित तौर ‘आपत्तिजनक टिप्प्णी’ कर दी थी जिसके बाद धरना स्थल पर उनका विरोध शुरू हो गया।

स्थिति को भांपते हुए रावत ने हांलांकि, तुरंत अपनी टिप्प्णी के लिए माफी मांग ली लेकिन हंगामा शांत नहीं हुआ जिसके बाद उन्हें धरना स्थल को छोड़ना पड़ा। रावत के इस बयान का वीडियो भी जल्द सोशल मीडिया पर प्रसारित हो गया जिसके बाद प्रदेश भर में उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए।

राजधानी देहरादून में भी शनिवार को घंटाघर पर सिख समाज के लोगों ने उनका पुतला फूंका और उनके विरोध में नारे लगाए। इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उत्तराखंड इकाई के मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेसजन पहले हिंदू और सिख अस्मिता पर हमला करते हैं और फिर पश्चाताप करने की नौटंकी करते हैं।

चौहान ने कहा, ‘‘क्या कांग्रेस की नयी राजनीति यही है कि पहले हिंदू और सिख अस्मिता पर हमला करो और फिर इसे ‘जुबान फिसल गयी’ कहकर गुरुद्वारों और मंदिरों की दहलीज पर जाकर नकली पश्चाताप का नाटक करो।’’ उन्होंने कहा कि हरक सिंह रावत की भाषा ने कांग्रेस की आत्मा में छिपी उस सच्चाई को उघाड़कर सबके सामने ला दिया है जिसे कांग्रेस सालों से पर्दे में छुपाए बैठी थी।

भाजपा सांसद संबित पात्रा ने किया चौंकाने वाला दावा : कहा- विदेश से संचालित हो रहे कांग्रेस नेताओं के ‘X’ अकाउंट
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने एक बार फिर कांग्रेस और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर देश व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नरेटिव बनाने का आरोप लगाया है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद संबित पात्रा ने गुरुवार को यहां आहूत प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस पर ‘वोट चोरी’ व ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के लिए गलत नरेटिव सेट करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ कांग्रेस नेताओं के एक्स अकाउंट यूएस से संचालित हो रहे हैं।

पीएम मोदी को अपमानित करने के लिए  विदेशी ताकतों का ले रहे सहारा

संबित पात्रा ने आरोप लगाया कि 2014 से कांग्रेस पार्टी, विशेष रूप से राहुल गांधी व उनकी टीम और लेफ्ट के जाने-माने चेहरे पीएम मोदी एवं भारत को अपमानित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। उसके लिए वह विदेशी ताकतों का सहारा ले रहे हैं और विदेश से अपने अकाउंट्स का संचालन करा रहे हैं, जिससे भारत में नरेटिव गढ़ने की कोशिश की जा रही है।

अमेरिका से संचालित हो रहा पवन खेड़ा का अकाउंट

भाजपा के राषट्रीय प्रवक्ता ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा पर आरोप लगाया कि उनका एक्स अकाउंट अमेरिका से संचालित हो रहा है। साथ ही महाराष्ट्र कांग्रेस का अकाउंट आयरलैंड से, हिमाचल कांग्रेस का अकाउंट थाईलैंड से कनेक्ट है। साथ ही उन्होंने कहा कि आल्ट न्यूज का अकाउंट भी यूएस से संचालित हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई इंफ्लुएंसर के अकाउंट बांग्लादेश और पाकिस्तान से संचालित हो रहे हैं।

कई इंफ्लुएंसर के अकाउंट बांग्लादेश और पाकिस्तान से संचालित हो रहे

संबित पात्रा ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी देश में गलत नरेटिव सेट करने के लिए विदेशों में गलत बयानबाजी करते हैं। वे केवल जेन-Z से मिलकर देश के खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश नहीं करते बल्कि देश के खिलाफ माहौल सेट करते हैं। पात्रा ने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस और राहुल गांधी ने ‘वोट चोरी’ और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के खिलाफ देश में माहौल बनाने की कोशिश की।

विवादों में फंसी कांग्रेस नेता पूनम पंडित और सपा नेता दीपक गिरी की सगाई, लगे गंभीर आरोप, पद से गए हटाए
मेरठ में समाजवादी पार्टी (सपा) के युवा विंग के जिला प्रमुख दीपक गिरी और कांग्रेस की जानी-मानी नेता पूनम पंडित की सगाई एक बड़े विवाद में फंस गई है। इस सगाई के बाद उपजे तीखे विवाद के कारण दीपक गिरी को उनकी पार्टी ने पद से हटा दिया। इस समय सोशल मीडिया पर दीपक गिरी और एक महिला के बीच तीखी नोकझोंक और गंभीर आरोपों का दौर चल रहा है।

बता दें कि 15 अक्टूबर को दीपक गिरी ने पूनम पंडित के साथ सगाई की थी और इस मौके की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया खातों पर साझा की थीं। लेकिन अगले ही दिन, 16 अक्टूबर को मवाना में उनके घर पर एक महिला, दुर्गेश नंदिनी, ने पहुंचकर हंगामा मचा दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया।

महिला ने लगाए संगीन इल्जाम

दुर्गेश नंदिनी ने अपने फेसबुक पेज पर 26 मिनट का एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने दीपक गिरी पर चार साल तक शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया। इसके साथ ही उन्होंने एक कथित हलफनामे को भी सोशल मीडिया पर वायरल किया, जिसमें दीपक गिरी और उनके बीच रिश्ते और शादी की बात का उल्लेख है।

इस वीडियो के वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ गया। सपा नेतृत्व ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दीपक गिरी को युवजन सभा के जिला प्रमुख के पद से हटा दिया। यह निर्देश सपा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी ने जारी किया। हालांकि, पार्टी ने आधिकारिक तौर पर हटाने का कारण स्पष्ट नहीं किया, लेकिन माना जा रहा है कि यह कदम महिला के आरोपों और वायरल वीडियो के बाद उठाया गया।

दीपक गिरी ने दी सफाई

विवाद के बाद दीपक गिरी ने सोशल मीडिया पर अपनी बात रखी और इन आरोपों को पूरी तरह खारिज किया। उन्होंने इसे अपने विरोधियों की साजिश करार दिया और दुर्गेश नंदिनी पर भी कई जवाबी आरोप लगाए। दूसरी ओर, पूनम पंडित ने इस पूरे मामले पर अब तक कोई टिप्पणी नहीं की है। इस विवाद के चलते यह अटकलें तेज हो गई हैं कि दीपक गिरी और पूनम पंडित की सगाई टूटने की कगार पर पहुंच सकती है।

कानपुर : गाड़ी लड़ने पर भाजपा नेता से मारपीट, थाने में माफीनामा
कानपुर, अमृत विचार। पार्टी कार्यालय से जीएसटी के कार्यक्रम से निकले भाजपा के क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी के साथ मारपीट हुई। कार में टक्कर लगने के बाद शुरू हुई बहस मारपीट में बदल गई। भाजपा नेता का आरोप है कि कांग्रेस नेता और बाबूपुरवा से पूर्व पार्षद रहे मो. इरफान ने गाड़ी से खींचने के साथ ही बत्तमीजी और मारपीट की।

भाजपा नेता को लात मारने पर रोष दिखा। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे भाजपाइयों ने युवक को पकड़ा तो इसी बीच पहुंची पुलिस पूर्व पार्षद को पकड़कर कोतवाली ले आई। यहां एक घंटे तक हंगामें के बाद भाजपाइयों ने पुलिस के सामने माफीनामा लिखवाया और जाने दिया।

भाजपा के क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी ने बताया कि वह सोमवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित जीएसटी के एक कार्यक्रम में शामिल होकर निकल रहे थे। क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि दक्षिण में आयोजित कार्यक्रम में भी चलते हैं। इसपर मैं अपनी गाड़ी निकाल रहा था।

सोमदत्त के सामने कट के पास यू-टर्न कर रहे थे तभी एक दूसरी गाड़ी वाला आया और टक्कर मार दी इसके बाद बत्तमीजी करने लगा। मारपीट की, गाड़ी से खींचा गया। मैंने पार्टी कार्यालय में खबर कर बताया कि मारपीट हो गई है।
इस दौरान प्रमोद विश्वकर्मा, राघवेंद्र मिश्रा, वात्सेय त्रिपाठी, अभिनव दीक्षित, अनुपम मिश्रा, अवधेश सोनकर, अक्षय त्रिवेदी समेत तमाम भाजपा के नेता पहुंचे। सूचना पर पुलिस भी आ गई, और मारपीट करने वाले  पूर्व पार्षद मो. इरफान को कोतवाली थाने में ले आई। हमलोग थाने पहुंचे तो पुलिस के सामने आरोपी ने माफी मांगी।

साथियों का कहना था कि मुकदमा लिखवाओ लेकिन, मैंने उचित नहीं समझा। लिखित माफीनामा भी दिया है। इसके बाद जाने दिया। बता दें कि मौजूदा में मो. इरफान कानपुर महानगर कांग्रेस कमेटी का उपाध्यक्ष है। पूरी घटना की शहर भर में चर्चा रही, सोशल मीडिया में भी लोग घटना को लेकर चर्चा करते रहे।

गाड़ी एक्सीडेंट पर दोनों पक्ष में हाथापाई हो गई थी। परेड चौराहे के पास की घटना है। भाजपा नेता अनूप अवस्थी ने कहा कि जाने दीजिए हमें कुछ नहीं करना है, उन्होंने बड़ा दिल दिखाया है। दोनों तरफ से समझौता हो गया है। किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। - जगदीश प्रसाद पांडेय, थाना प्रभारी, कोतवाली

UP : कांग्रेस कार्यालय में घुसकर भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं ने की तोड़फोड़
लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर भाजपा संगठन से जुड़ी तमाम महिलाओं ने सोमवार दोपहर धावा बोल दिया। कार्यालय प्रभारी की पिटाई कर जमकर तोड़फोड़ की। कुर्सियां आदि तोड़फोड़ दी। घटना के बाद कांग्रेसियों में भारी रोष है।

बताया जाता है कि महिलाएं बिहार में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की प्रधानमंत्री पर की गई टिप्पणी से नाराज थी। कार्यालय प्रभारी वीरेंद्र कश्यप ने बताया कि वह रोज की तरह अपने कार्यालय में बैठे हुए थे। घटना दोपहर  करीब 12 बजे की है। उन्होंने बताया कि एक सिपाही पहले कार्यालय में आया और बातचीत कुछ देर करता रहा। उसके बाद उसके कार्यालय से नीचे उतरते ही करीब 200 महिलाएं भाजपा के झंडे लेकर कार्यालय में घुस गईं और तोड़फोड़ करते हुए वहां रखी कुर्सियां, अलमारी इधर उधर फेंक दी।

राहुल गांधी, इंदिरा गांधी आदि की फोटो आजि उखाड़कर इधर उधर फेंक दी। उसने जब रोकने की कोशिश की तो उसे भी मारापीटा। आरोप है कि जिस समय घटना हुई। उस समय शहर कोतवाल सिपहियों के साथ कांग्रेस कार्यालय के निचले तल पर सड़ककिनारे खड़े रहे।

पूरी घटना कांग्रेस कार्यालय में लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रहलाद पटेल ने घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है और जिला प्रशासन से आरोपी महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर कठोर कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद कांग्रेसियों में भारी आक्रोश है। जिलाध्यक्ष ने घटना की सूचना राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व को भी दी है।

शाहरुख खान को राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर थरूर ने दी बधाई, किंग खाना ने भी दिया मजेदार जवाब
नई दिल्ली। अपने भाषायी कौशल के कारण शब्दों के जादूगर माने जाने वाले कांग्रेस नेता शशि थरूर ने राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने पर शाहरुख खान को जब अपने चिर परिचित अंदाज के बजाय सरल भाषा में बधाई दी तो अभिनेता ने एक मजेदार जवाब देकर कांग्रेस नेता को धन्यवाद दिया।

थरूर ने शाहरुख को ‘जवान’ फिल्म के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर प्रतिक्रिया देते हुए ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘राष्ट्रीय रत्न ने राष्ट्रीय पुरस्कार जीता। शाहरुख खान, बधाई हो।’’ अपनी हाजिर जवाबी के लिए जाने जाने वाले शाहरुख ने थरूर के बधाई संदेश के जवाब में क्लिष्ट अंग्रेजी के कुछ शब्दों का इस्तेमाल करते हुए सोशल मीडिया मंच पर लिखा, ‘‘सरल शब्दों में प्रशंसा करने के लिए शुक्रिया, श्री थरूर।... वरना अधिक ‘मैग्निलक्वंट’ (अलंकृत शब्द) और ‘सेसक्विपेडेलियन’ (लंबे शब्द) शब्द मेरी समझ में नहीं आते।...’’

शाहरुख को शुक्रवार को आयोजित 71वें राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में एटली कुमार निर्देशित फिल्म ‘जवान’ में उनके अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला। उनके साथ यह पुरस्कार ‘12वीं फेल’ के लिए विक्रांत मैसी को भी मिला। शाहरुख ने कई अन्य लोगों के बधाई संदेशों के भी दिलचस्प जवाब दिए।

जब शाहरुख की पत्नी गौरी ने अपने पसंदीदा कलाकारों - रानी मुखर्जी, करण जौहर और शाहरुख - को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीतने पर बधाई दी थी तब अभिनेता ने इसके जवाब में कहा, ‘‘आज रात जब हम रात्रि भोजन करेंगे, कृपया तब मुझसे मेरी तारीफ करें... फिल्म का निर्माण करने के लिए धन्यवाद।’’ मुखर्जी को ‘मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे’ में उनके अभिनय के लिए यह पुरस्कार मिला। करण जौहर की ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ को संपूर्ण मनोरंजन प्रदान करने वाली सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म घोषित किया गया।

शाहरुख ने अपनी दशकों पुरानी मित्र जूही चावला के बधाई संदेश के जवाब में लिखा, ‘‘शुक्रिया जूही, मैंने बेहतरीन लोगों से सीखा है। आप मेरे सफर का एक अभिन्न हिस्सा रही हैं। ढेर सारा प्यार।’’ उन्होंने अपने दोस्त विवेक वासवानी के बधाई संदेश के जवाब में लिखा, ‘‘यह शुरुआत आपसे हुई थी। राजू आखिरकार बन गया जेंटलमैन।’’

UP के एक दिवसीय दौरे पर रायबरेली जायेंगे राहुल गांधी, पार्टी पदाधिकारियों से करेंगे पंचायत चुनाव पर चर्चा
दिल्ली। कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी गुरुवार को अपने संसदीय क्षेत्र उत्तर के रायबरेली के एकदिवसीय दौरे पर रहेंगे। श्री गांधी वहां पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आने वाले पंचायत चुनाव पर चर्चा करेंगे। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव की तैयारी शुरू हो चुकी है। इन चुनावों को लेकर मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य 18 जुलाई से शुरू होने वाला है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार श्री गांधी अपने दौरे में भुएमऊ सांसद आवास में पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। इसी बीच विधानसभा चुनाव 2027 से पहले पार्टी की जमीनी हकीकत से रूबरू होने के लिए गांधी ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है और इसी कड़ी में कांग्रेस नेता 17 जुलाई को रायबरेली जा रहे हैं।

राहुल गांधी रायबरेली में प्रजापति समाज के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। रायबरेली ऊंचाहार और हरचंदपुर क्षेत्र में भी कार्यक्रमों में शामिल होंगे। पंचायत चुनाव में पार्टी चिह्न पर कार्यकर्ताओं को टिकट दिए जाएंगे ताकि वे निचले स्तर पर पार्टी को मजबूत कर सकें।

ये भी पढ़े : धान की पौध से लदा ट्रेक्टर पलटने से युवक की हुई मौत: महिला की हालत गंभीर, लखनऊ के ट्रामा सेंटर किया रेफर

लखनऊ: सेना पर टिप्पणी के मामले में राहुल गांधी को नहीं मिली राहत
लखनऊ, विधि संवाददाता। सेना पर कथित अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने कोई भी राहत देने से इनकार कर दिया है। राहुल गांधी के विरुद्ध लखनऊ की एक स्थानीय अदालत में परिवाद दाखिल करते हुए आरोप लगाया गया है कि न्याय यात्रा के दौरान उन्होंने सेना पर कथित अपमानजनक टिप्पणी करते हुए कहा कि चीनी सैनिक हमारे सैनिकों की पिटाई कर रहे हैं।

उक्त परिवाद पर स्थानीय अदालत द्वारा उन्हें बतौर अभियुक्त समन किया गया है। समन किए जाने के इस आदेश के विरुद्ध राहुल गांधी ने याचिका दाखिल की थी। गुरुवार को हुई सुनवाई के बाद न्यायमूर्ति सुभाष विद्यार्थी की एकल पीठ ने याचिका को खारिज कर दिया। न्यायालय ने कहा कि विस्तृत आदेश सोमवार को जारी किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:यूपी में 5 आईपीएस अफसरों का ट्रांसफर, जानिए किसे कहां मिली तैनाती