Bareilly News - Amrit Vichar

Bareilly News : सेंट्रल जेल से फरार 25 हजार के इनामी कैदी को लगी पुलिस की गोली, मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
बरेली, अमृत विचार। बरेली सेंट्रल जेल से पुलिस अभिरक्षा को चकमा देकर फरार हुए 25 हजार रुपये के इनामी कैदी का सफर आखिरकार पुलिस की गोली के साथ खत्म हो गया। इज्जतनगर थाना पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद इस शातिर कैदी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी है, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए कैदी की पहचान दिनेश (23 वर्ष) पुत्र राजवीर सिंह के रूप में हुई है। वह मूल रूप से अमरोहा जनपद के डिडौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नन्हेड़ा राजपूत का रहने वाला है। दिनेश को वर्ष 2020 के एक संगीन मामले में धारा 377, पॉक्सो एक्ट और एससी/एसटी एक्ट के तहत दोषी करार दिया गया था, जिसके बाद से वह आजीवन कारावास (उम्रकैद) की सजा काट रहा था।

अप्रैल में आया था बरेली, 22 जून को हुआ था फरार
कैदी दिनेश को इसी साल अप्रैल 2026 में बिजनौर जेल से बरेली की सेंट्रल जेल में स्थानांतरित किया गया था। बीती 22 जून को जब उसे जेल के कृषि फार्म में काम करने के लिए ले जाया गया, तो वह मौका पाकर वहां से पुलिस अभिरक्षा को चकमा देकर फरार हो गया। इस दुस्साहसिक फरारी के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) ने उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था और पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश में जुटी थीं।

ऐसे हुआ एनकाउंटर
इज्जतनगर पुलिस को मुखबिर से सटीक सूचना मिली कि फरार इनामी कैदी नैनीताल हाईवे स्थित रेलवे के पास एक खंडहरनुमा मकान में छिपा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर इलाके की घेराबंदी कर ली। पुलिस को अपनी ओर आता देख आरोपी दिनेश ने खुद को घिरता हुआ पाया और पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक गोली आरोपी दिनेश के पैर में जा लगी और वह वहीं गिर पड़ा। पुलिस ने तुरंत उसे दबोच लिया।

तमंचा और कारतूस बरामद
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक अवैध 315 बोर का तमंचा, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट तथा अन्य संबंधित धाराओं में नया मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Bareilly News : चेकिंग के डर से बंद हो गए शहर के तमाम कैफे
बरेली, अमृत विचार। लखनऊ अग्निकांड के बाद हो रही सख्ती के चलते कोचिंग सेंटरों में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जांच और कार्रवाई के डर से बेसमेंट में चल रहे कई कैफे बंद कर दिए। दूसरे दिन भी इन कैफों में ताले लटके मिले। इन कैफे में मानकों का पालन नहीं किया जा रहा।

बुधवार को बीडीए, फायर विभाग समेत अन्य टीमों ने राजेद्रनगर में कोचिंग सेंटरों को चेक किया। इसकी सूचना इलाके में चल रहे तमाम कैफे पर भी पहुंच गई जिसके बाद कैफे संचालकों ने वहां बैठे लडके-लड़कियों को बाहर निकाल दिया और कैफे में ताला लगा दिया। राजेंद्रनगर में 20-22 कैफे चल रहे हैं। इनमें से आधे बेसमेंट में है। इनमें आने-जाने के लिए संकरा रास्ता है। मानकों का पालन नहीं किया जाता। यहां दिन भर युवाओं का तांता लगा रहता है। पकड़े जाने के डर से बुधवार के साथ गुरुवार को भी कई कैफे बंद रहे। वहीं डोहरा रोड के एक कैफे में लड़के लड़कियों को अंदर भेजकर बाहर से शटर गिरा दिया गया। ज्यादातर कैफों में बैठने के लिए छोटे-छोटे केबिन हैं। यहां एक घंटे का 300 रुपया तक लिया जाता है। कुछ दिन पहले ही इज्जतनगर के एक कैफे में बैठे प्रेमी युगल का वीडियो वायरल हुआ था।

Bareilly News : विश्वविद्यालय में 8 को होगी बीएससी एग्रीकल्चर की काउंसिलिंग
बरेली, अमृत विचार। महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड विश्वविद्यालय में बी.एससी. (कृषि) प्रथम वर्ष प्रवेश के लिए काउंसलिंग 8 जुलाई को होगी। कृषि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संकाय के अधिष्ठाता प्रो. उपेन्द्र कुमार ने बताया कि मेरिट सूची 1 जुलाई को विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होगी।

मेरिट सूची में चयनित अभ्यर्थियों को 2 जुलाई को काउंसलिंग पत्र ईमेल के माध्यम से भेजा जाएगा। अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के समय अपने सभी मूल शैक्षिक प्रमाण-पत्र, अंकपत्र, प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो), उनकी स्वप्रमाणित छायाप्रतियां व प्रवेश के लिए प्रथम वर्ष का निर्धारित शुल्क 40 हजार रुपये साथ उपस्थित होना होगा। प्रवेश शुल्क केवल ऑनलाइन माध्यम से ही विश्वविद्यालय के खाते में दिनांक 08 जुलाई शाम 05:00 बजे तक जमा करना होगा।

एलएलबी व एलएलएम का प्रवेश पत्र जारी
28 जून विश्वविद्यालय में एलएलबी और एलएलएम की प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाना है। जिसके लिए प्रवेश पत्र विश्वविद्यालय की तरफ से जारी कर दिए गए हैं। विवि प्रशासन की तरफ से बताया गया कि सभी छात्र-छात्राएं विश्व विद्यालय की वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

Bareilly News : प्रशासन की सख्ती जारी, 7 कोचिंग और लाइब्रेरी सील
बरेली, अमृत विचार। लखनऊ में भीषण अग्निकांड के बाद बरेली प्रशासन एक्शन मोड में है। बरेली विकास प्राधिकरण, पुलिस प्रशासन और अग्निशमन विभाग की संयुक्त टीम ने तीसरे दिन गुरुवार को भी कोचिंग संस्थानों में जांच अभियान चलाया। 10 संस्थानों की जांच में सुरक्षा मानकों में गंभीर खामियां मिलने पर सात कोचिंग और लाइब्रेरी को सील कर दिया गया, जबकि तीन संस्थानों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।

टीम ने शिव गार्डन कॉलोनी, डोहरा, एकता नगर, स्टेडियम रोड और रामपुर गार्डन क्षेत्र में कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण किया। कई संस्थानों में अग्निशमन सुरक्षा व्यवस्था नदारद मिली। आपातकालीन निकास की व्यवस्था नहीं थी तो कहीं भवन संचालन से संबंधित आवश्यक दस्तावेज और अनुमति पत्र उपलब्ध नहीं पाए गए। अध्ययन लाइब्रेरी, ज्ञान लाइब्रेरी, श्रीनाथ लाइब्रेरी, द-गुरु लाइब्रेरी, आइडियल कोचिंग एंड लाइब्रेरी, विनटैक लाइब्रेरी और तक्षशिला डिजिटल लाइब्रेरी को असुरक्षित मानते हुए सील कर दिया गया। वहीं मीरा लाइब्रेरी, एमक्यूब क्लासेज और एकेडमी ऑफ सिविल सर्विसेज को मानचित्र और अग्निशमन विभाग की अनापत्ति प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने के लिए नोटिस दिया गया।

बीडीए उपाध्यक्ष सौम्या पांडेय ने कहा कि छात्रों के जीवन को जोखिम में डालने वाले संस्थानों के खिलाफ नरमी नहीं बरती जाएगी। अभियान के दौरान नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार वर्मा, एसीएम सेकेंड विजय कुमार सिंह, मुख्य अग्निशमन अधिकारी मनु शर्मा, क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी, बीडीए के विशेष कार्याधिकारी, सहायक अभियंता और अवर अभियंता सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

तीसरे दिन प्रशासन की दो टीमाें को लगाया गया । प्रशासन के साथ-साथ बीडीए, अग्रिशमन विभाग की टीम भी शामिल रहीं। आगे भी अभियान जारी रहेगा। - अविनाश त्रिपाटी, एडीएम सिटी

Bareilly News : स्कैनिंग मशीन देख बोले जीएम ''ये काम करती भी है या नहीं''
बरेली, अमृत विचार। उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजेश पांडे गुरुवार को मुरादाबाद-बरेली-लखनऊ रुट के विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण को निकले। दोपह कोर बरेली जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक पर उतरकर जायजा लिया। बरेली जंक्शन के प्रस्तावित रिमॉडलिंग की ड्राइंग देखी। इसके अलावा स्टेशन फसाड की टूटी टाइल्स व मुख्य द्वार पर पुरानी कड़ियों के जाल देख नाराजगी जताई।

दोपहर करीब 1 बजकर 30 मिनट पर बरेली जंक्शन पहुंचे जीएम ने निरीक्षण के दौरान खराब स्कैनिंग मशीन देखकर स्टेशन अधीक्षक से पूछा कि ये काम भी करती है या नहीं। स्टेशन के अधिकारियों ने बताया कि स्कैनिंग मशीन का टेंडर दूसरी कंपनी से हुआ है, जल्द ही इसको बदलवाया जाएगा। बता दें लंबे समय से स्कैनिंग मशीन खराब पड़ी है। इसके मेंटिनेंस की जिम्मेदारी सिग्नल एंड टेलिकॉम डिपार्टमेंट के पास है, जबकि निगरानी आरपीएफ के जिम्मे है।

जीएम ने सर्क्युलेटिंग एरिया में बनी पार्किंग की हालत देख टाइल्स की जगह सीसी रोड बनाने को कहा। फसाड के टूटे टाइल्स व मुख्य द्वार के आहते की छत देख नाखुशी जाहिर की। तीन साल पहले प्रवेश द्वार के अहाते की फॉल्स सीलिंग टूटकर गिर गई थी। फॉल्स सीलिंग टूटने से कड़ियां दिखने लगी हैं। इस पर अधिकारियों ने उन्हें बरेली जंक्शन के प्रस्तावित रिमॉडलिंग कार्यों की ड्राइंग दिखाई। जिसमें प्लेटफार्म के नीचे सबवे, मुख्य भवन, सर्क्युलेटिंग एरिया में कॉम्पलेक्स आदि शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि प्रस्तावित कार्यों की वजह से कुछ अन्य कार्य नहीं कराए गए हैं। इस दौरान उनके साथ मुरादाबाद रेलमंडल की डीआरएम विनीता श्रीवास्तव के अलावा दूसरे मंडलीय अधिकारी शामिल रहे। बरेली जंक्शन से स्टेशन अधीक्षक भानु प्रताप सिंह, सीएमआई सैयद इमरान, सीएमआई सनत तरफदार, सीएचआई सलाउद्दीन, आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक मयंक चौधरी आदि मौजूद रहे।

जीएम बोले, एक और वेटिंग हॉल होना चाहिए
जीएम ने सीएमआई सैयद इमरान व स्टेशन अधीक्षक भानुप्रताप सिंह के साथ रिटायरिंग रूम, पार्सल कार्यालय, सामूहिक शयन कक्ष, एसी वेटिंग हॉल, पार्सल कार्यालय आदि देखा। जीएम ने बरेली जंक्शन पर एक और प्राइवेट एसी वेटिंग रूम जरूरत महसूस की। क्योंकि फिलहाल की स्थिति में एसी वेटिंग रूम पूरी तरह भर जाता है। 20 मिनट तक जंक्शन पर रुकने के बाद वह लखनऊ रवाना हो गए।

Bareilly News : पूरनलाल लोधी को ब्रजक्षेत्र भाजपा की कमान, दुर्विजय को प्रदेश में प्रमोशन
बरेली, अमृत विचार। लंबे इंतजार के बाद यूपी भाजपा की नई टीम का ऐलान हुआ तो बरेलियंस की बांछें खिली नजर आईं। हाईकमान ने ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष भाजपा की कुर्सी संभाल रहे दुर्विजय सिंह शाक्य को प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर प्रमोशन दिया है तो क्षेत्रीय अध्यक्ष पर नाथनगरी के संघर्षी लीडर पूरनलाल लोधी एडवोकेट की ताजपोशी की गई है। यही नहीं, फरीदपुर लीडर सुभाषिनी जायसवाल को महिला मोर्चा का प्रदेश मंत्री बनाया गया है। अभी तक बरेली जिला प्रभारी के रूप में सांगठनिक कार्यों को धार दे रहे देवेन्द्र सिंह किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए हैं।

बरेली रुहेलखंड की राजनैतिक धुरी मानी जाती है और राज्य संगठन में जिले को खास तबज्जो देकर सत्तारूढ़ भाजपा ने बड़ा संदेश दिया है। नए पदाधिकारियों की नियुक्ति में भाजपा के मिशन-2027 की रणनीति साफ झलक रही है। बरेली, अलीगढ़ और आगरा मंडल में लोध समाज का बड़ा राजनैतिक प्रभाव देखने को मिलता है और पार्टी की इस वोट बैंक पर बहुत मजबूत पकड़ मानी जाती है। लोध समाज से आने वाले पूरनलाल लोधी के हाथ ब्रज क्षेत्र की कमान देकर भाजपा ने समाज को खुश करने का काम किया है।

कुछ इसी तरह की प्लानिंग के साथ भाजपा ने मौर्य-शाक्य समाज को भी सहेजने की रणनीति अपनाई है। अभी तक ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष की कुर्सी संभाल रहे दुर्विजय शाक्य को प्रदेश उपाध्यक्ष क पद पर प्रमोशन देकर मौर्य समाज के बीच खास मैसेज दिया गया है। प्रदेश के महिला मोर्चा संगठन में बरेली से आधी आबादी की भागीदारी भी तय की गई है। फरीदपुर से आने वालीं सुभाषिनी को प्रदेश मंत्री का दायित्व सौंपा गया है। पूर्व में वह नगर उपाध्यक्ष भाजपा, नगर अध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा, जिला अध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजपा ब्रज क्षेत्र महिला मोर्चा और जिला उपाध्यक्ष जैसे दायित्वों का निर्वहन कर चुकी हैं। इसी तरह बरेली जिला प्रभारी के रूप में लंबे समय से पार्टी को सेवाएं दे रहे देवेन्द्र सिंह को किसान मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाकर किसानों का सहेजने का प्रयास है। देवेन्द्र सिंह पश्चिमी यूपी से आते हैं और सांगठनिक रूप सये काफी समय से बरेली जिले का प्रभार संभालते आ रहे थे।

मंडल से लेकर क्षेत्रीय अध्यक्ष बनने की कहानी
बरेली, अमृत विचार: सीबीगंज क्षेत्र के गांव अटरिया के रहने वाले नए ब्रज क्षेत्र भाजपा अध्यक्ष पूरनलाल लोधी साधारण से किसान परिवार से आते हैं और पेशे से अधिवक्ता हैं। पिता स्वर्गीय जागन लाल लोधी के नाम से मशहूर रहे। संघ और भाजपा से दशकों का जुड़ाव, निष्ठाएं और संघर्ष का इनाम हाईकमान ने उन्हें बड़े प्रमोशन के रूप में दिया है। उनके राजनीतिक सफर की शुरूआत सीबीगंज वार्ड महामंत्री से हुई। श्रीराम मंदिर आंदोलन में सक्रिय भागीदारी निभाई थी। इनकी 35 वर्ष से अधिक की संघ आयु है। बायोडाटा सांगठनिक दायित्वों से भरा नजर आता है। मंडल अध्यक्ष से शुरूआत के बाद, नामित पार्षद, किसान मोर्चा अध्यक्ष, जिला महामंत्री के बाद वह जिलाध्यक्ष की कुर्सी तक पहुंचे। क्षेत्रीय संगठन में उपाध्यक्ष और पिछड़ा वर्ग मोर्चा में प्रदेश महामंत्री का दायित्व संभाला। प्रदेश कार्य समिति सदस्य रहे। शाहजहांपुर और पीलीभीत के जिला प्रभारी रहे। मुजफ्फरनगर और रामपुर में पार्टी की ओर से जिला चुनाव प्रभारी बनाकर भेजे गए। राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य भी रहे हैं। परिवार में पत्नी सुकन्या लोधी और तीन बेटी-बेटा हैं।

पहले भी कार्यकर्ता था और आगे भी रहूंगा: लोधी
बरेली, अमृत विचार: क्षेत्रीय अध्यक्ष पद का दायित्व मिलने पर पूरनलाल लोधी एडवोकेट ने कहा कि भाजपा में पद बड़ा या छोटा नहीं होता, बल्कि कार्यकर्ता सबसे महत्वपूर्ण होता है। अमृत विचार से बातचीत में उन्होंने कहा कि वह पहले भी कार्यकर्ता थे, आगे भी कार्यकर्ता ही रहेंगे। उन्होंने जो जिम्मेदारी मिली है, वह उन कार्यकर्ताओं का जोश बढ़ाने वाली है, जो निस्वार्थ होकर पार्टी की सेवा में जुटे हैं और संघर्ष से पीछे नहीं हटते। संगठन की ताकत कार्यकर्ताओं से ही बढ़ती है। उनकी प्राथमिकता कार्यकर्ताओं को साथ लेकर आगे बढ़ने की रहेगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र व राज्य सरकार सबका साथ सबका विकास के मंत्र के साथ काम कर रही हैं। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को बूथ गांव, गली, बस्ती, युवा, पिछड़े, दलित, महिलाओं के बीच पहुंचाने के काम और पूरी ताकत से जुटेंगे। समाज के उपेक्षित और वंचित वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ने तथा संगठन को सशक्त बनाने के लिए व्यापक अभियान चलाया जाएगा। 2027 में भी भाजपा की प्रचंड जीत के लक्ष्य के साथ दिन-रात मिशन में जुटे रहेंगे। पूरनलाल लोधी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि दूसरों को पहले भाजपा की स्वीकार्यता, क्षमता और उपलब्धियों का सही आंकलन करना चाहिए। आगामी चुनाव में भाजपा विपक्ष को फिर करारी शिकस्त देगी। भाजपा सरकार के विकास कार्यों और योजनाओं पर जनता को पूरा भरोसा है। पार्टी को हर वर्ग तबके में व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है और दिनों दिन ताकत बढ़ती जा रही है।

नए पदाधिकारियों के स्वागत में फूटे दिवाली जैसे रंग
यूपी भाजपा की नई टीम में बरेली से जुड़े 4 चेहरों को अहम जिम्मेदारियां मिलने की खुशी भाजपा दफ्तर पर जश्न के रूप में दिखाई दी। सिविल लाइंस स्थिति पार्टी कार्यालय पर नवनियुक्त ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष पूरनलाल लोधी एडवोकेट, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह का सांसद छत्रपाल गंगवार, एमएलसी बहोरन लाल मौर्य, मीरगंज विधायक डॉ. डी.सी. वर्मा, नवाबगंज विधयक डॉ. एम.पी. आर्या, जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, आंवला जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह, किसान मोर्चा ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष पूर्णेश मिश्रा, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष सुरजीत सिंह यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष रविन्द्र सिंह राठौर, राजकुमार शर्मा, महानगर महामंत्री विष्णु शर्मा, मीडिया प्रभारी अंकित महेश्वरी, बंटी ठाकुर समेत पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। मिठाई भी बांटी गई।

Bareilly News : बैंकों को डीएम की चेतावनी, लक्ष्य समय पर पूरे करें
बरेली, अमृत विचार। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय समन्वय समिति और जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक में विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने बैंकों को सरकार की योजनाओं के लक्ष्य समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के तहत बैंकों के प्रदर्शन की समीक्षा में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का प्रदर्शन सबसे बेहतर पाया गया, जबकि एक्सिस बैंक का प्रदर्शन सबसे कमजोर रहा। डीएम ने सभी बैंकों को लंबित मामलों का जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए। समीक्षा में बताया गया कि जिले का सीडी रेश्यो (ऋण-जमा अनुपात) 70.77 प्रतिशत है, लेकिन 13 बैंकों का सीडी रेश्यो 60 प्रतिशत से कम है। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित बैंकों को ऋण वितरण बढ़ाने के निर्देश दिए। आईडीबीआई बैंक का सीडी रेश्यो सबसे कम पाया गया। डीएम ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों के खाते खोलने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने आईजीआरएस शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण और स्वरोजगार योजनाओं के लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने पर भी जोर दिया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी देवयानी यादव, लीड बैंक मैनेजर, आरबीआई, नाबार्ड के प्रतिनिधि और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

पहले भाजपा की स्वीकार्यता, क्षमता और उपलब्धियों का सही आंकलन करना चाहिए। आगामी चुनाव में भाजपा विपक्ष को फिर करारी शिकस्त देगी। भाजपा सरकार के विकास कार्यों और योजनाओं पर जनता को पूरा भरोसा है। पार्टी को हर वर्ग तबके में व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है और दिनों दिन ताकत बढ़ती जा रही है।

नए पदाधिकारियों के स्वागत में फूटे दिवाली जैसे रंग
यूपी भाजपा की नई टीम में बरेली से जुड़े 4 चेहरों को अहम जिम्मेदारियां मिलने की खुशी भाजपा दफ्तर पर जश्न के रूप में दिखाई दी। सिविल लाइंस स्थिति पार्टी कार्यालय पर नवनियुक्त ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष पूरनलाल लोधी एडवोकेट, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह का सांसद छत्रपाल गंगवार, एमएलसी बहोरन लाल मौर्य, मीरगंज विधायक डॉ. डी.सी. वर्मा, नवाबगंज विधयक डॉ. एम.पी. आर्या, जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, आंवला जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह, किसान मोर्चा ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष पूर्णेश मिश्रा, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष सुरजीत सिंह यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष रविन्द्र सिंह राठौर, राजकुमार शर्मा, महानगर महामंत्री विष्णु शर्मा, मीडिया प्रभारी अंकित महेश्वरी, बंटी ठाकुर समेत पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। मिठाई भी बांटी गई।

Bareilly News : आठ टीमें चार दिन से कर रही फरार कैदी को तलाश
बरेली, अमृत विचार। केंद्रीय कारागार से फरार हुए दिनेश का चार दिन बाद भी पुलिस और जेल की टीमें सुराग नहीं लगा सकी हैं। पुलिस की टीमें उसके घर और रिश्तेदारों पर नजर बनाए हुए हैं। जिस परिवार ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज कराया था उसकी भी सुरक्षा बढ़ाई गई है।

22 जून को केंद्रीय कारागार से दिनेश पुत्र अरविंद निवासी नेनेडा राजपूत, थाना डिडौली अमरोहा फरार हो गया। बताया जा रहा है कैदियों को काम पर लगाने के बाद से सुरक्षाकर्मी अपने मोबाइलों में व्यस्त को गए थे। जांच के बाद सात लोगों पर निलंबन की कार्रवाई की गई। कई कर्मचारियों की विभागीय जांच चल रही है। पुलिस और जेल की चार चार टीमें दिनेश को तलाश कर रही हैं। अमरोहा औरअमृत विचार न्यूज़, यूपी न्यूज़, उत्तर प्रदेश समाचार, बरेली न्यूज़, बरेली ताज़ा खबर, बरेली जेल कैदी फरार, सेंट्रल जेल बरेली, कैदी की तलाश, बरेली पुलिस, अमरोहा अपराधी दिनेश, जेल सुरक्षा चूक, बरेली क्राइम न्यूज़, यूपी पुलिस सर्च ऑपरेशन, बिजनौर में पुलिस और जेल की टीमे डेरा डाले हुए हैं। बताया गया है कि जिस परिवार ने दिनेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उस परिवार को सुरक्षा दी गई है। एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि पुलिस की टीम आरोपी दिनेश को तलाश कर रही है। अभी उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।

Bareilly News : बेसमेंट में चल रहा केजीएन सहारा हॉस्पिटल सील
बरेली, अमृत विचार। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गुरुवार को अस्पतालों के निरीक्षण के लिए विशेष अभियान चलाया। पीलीभीत रोड पर बेसमेंट में संचालित केजीएन सहारा हॉस्पिटल को सील कर दिया गया। अन्य कई अस्पतालों में बेसमेंट में चल रही ओटी, पैथोलॉजी लैब, वार्ड और आईसीयू को भी सील करने की कार्रवाई की गई।

सीएमओ डा. विश्राम सिंह के निर्देश पर गुरुवार को नोडल अधिकारी डॉ. अमित कुमार के साथ डॉ. अजय कुमार और डॉ. लईक अंसारी ने शहर के विभिन्न अस्पतालों का निरीक्षण किया। पीलीभीत रोड पर केजीएन सहारा हॉस्पिटल बेसमेंट में संचालित हो रहा था। हॉस्पिटल के बेसमेंट में ऑपरेशन थिएटर, पैथोलॉजी लैब और दो वार्ड थे। इन्हें सील कर दिया गया। मौर्य हॉस्पिटल के बेसमेंट में संचालित ऑपरेशन थिएटर और आईसीयू को भी सील लगाने की कार्रवाई की। डॉ. अमित कुमार ने बताया कि शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी अभियान चलाया जाएगा। अस्पतालों में सुरक्षा मानकों की जांच की जाएगी और बेसमेंट में संचालित अस्पतालों तथा स्वास्थ्य सेवाओं के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Bareilly News : मोहर्रम को लेकर अलर्ट, संवेदनशील स्थानों पर पुलिस तैनात
बरेली, अमृत विचार। शहर में निकलने वाले मोहर्रम के जूलूस में शांति व्यवस्था खराब न हो इसके लिए पुलिस ने पूरी तैयारी कर रखी है। सुबह से लेकर रात तक पीएसी और क्यूआरटी की टीमें अलर्ट मोड में रहेंगी। छोटी सी भी सूचना को गंभीरता से लिया जाएगा। साथ ही सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों से भी संवेदनशील इलाकों पर नजर रखी जाएगी।

शुक्रवार निकलने वाले मोहर्रम के जुलूस को लेकर पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए है। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए एक कंपनी पीएसी के साथ थाना स्तर पर 38 क्यूआरटी बनाई गई है। यह टीमें सुबह से लेकर रात तक अलर्ट रहेगी। इसके साथ ही शहर में तीन क्यूआरटी टीमें लगातार घूमकर नजर रखेंगी। वहीं भीड़ और गलियों में कोई खुराफात न हो सके इसके लिए सीसीटीवी और ड्रोन कैमरा से नजर रखी जाएगी। साथ ही नगर निगम में बने आईसीसीसी में भी पुलिस की ड्यूटियां लगाई जाएगी। जिससे शहर के हर कोने पर पुलिस की नजर बनी रहे।

शहर में सुबह से ही पुलिस अपनी ड्यूटी पर तैनात रहेगी। एक कंपनी पीएसी और 41 क्यूआरटी हर समय अलर्ट रहेगी। भीड़ की जगहों पर ड्रोन और सीसीटीवी से नजर रखी जाएगी। - मानुष पारीक, एसपी सिटी।

बरेली कॉलेज में बीएड की परीक्षा के दौरान पकड़ा नकलची
बरेली, अमृत विचार। बरेली कॉलेज में गुरुवार को बीएड परीक्षा के दौरान एक छात्र के पास नकल मिली। इसके अलावा बड़ी तादाद में नकल छिपाकर लाए छात्र-छात्राएं कॉलेज गेट पर ही चेकिंग में पकड़े गए।

बरेली कॉलेज में गुरुवार को शहर के अलग-अलग कॉलेजों के छात्र-छात्राओं की बीएड की परीक्षा शुरू हुई। बीएड प्रथम वर्ष के करीब 1900 छात्र-छात्राएं एक साथ बरेली कॉलेज में परीक्षा दे रहे हैं। गेट पर चेकिंग के दौरान ही परीक्षार्थियों को अंदर जाने दिया गया। कमरा संख्या 18 में चेकिंग टीम को एक परीक्षार्थी नकल करता पकड़ा गया। टीम ने तुरंत उसकी कॉपी सील कर दी और उसको बाहर का रास्ता दिखाया। प्रोफेसर आरिफ नदीम ने बताया कि परीक्षा के दौरान किसी कीमत पर नकल नहीं बर्दाश्त की जाएगी। उन्होंने बताया कि जो छात्र काफी देरी से सेंटर पर पहुंचे उनको भी वापस किया गया।

Bareilly News : गलने लगा बरेली जंक्शन का एफओबी, एनआर ने एनईआर को चेताया तो लग रही सपोर्ट
बरेली, अमृत विचार। उत्तर रेलवे बरेली जंक्शन के इंजीनियरिंग विभाग के पत्र से एनई रेलवे इज्जतनगर मंडल में मची खलबली के बाद शाहजहांपुर छोर पर मौजूद एफओबी (फुट ओवर ब्रिज) पर एक्स्ट्रा सपोर्ट लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। खास बात ये कि खतरे का सबब बने इस एफओबी पर इज्जतनगर मंडल के इंजीनियरिंग विभाग की नजर महीनों तक नहीं पड़ी। उत्तर रेलवे के अधिकारियों ने मामला पूर्वोत्तर रेलवे तक पहुंचाया तब आनन-फानन में सपोर्ट लगाने का काम शुरू कराया गया है। हालांकि अधिकारी किसी बड़े खतरे से इन्कार कर रहे हैं।

दरअसल बरेली जंक्शन के शाहजहांपुर छोर पर एफओबी सालों पुराना है। लोहे व पत्थर से बना ये एफओबी कई जगह से गलने लगा था। उत्तर रेलवे बरेली जंक्शन के इंजीनियरिंग विभाग ने अपने परिक्षेत्र में पड़ने वाले प्लेटफार्म नंबर एक, दो व तीन पर पूर्व में ही अतिरिक्त सपोर्ट लगा दी थी। जबकि पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल को जहां सपोर्ट लगाना था वो जगह उत्तर रेलवे के प्लेटफार्म नंबर चार व पूर्वोत्तर रेलवे के प्लेटफार्म नंबर पांच के बीच आती है। बरेली जंक्शन के इंजीनियरिंग विभाग ने इस बाबत इज्जतनगर मंडल के इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों को पत्र लिखा जिससे इज्जतनगर रेल मंडल के अधिकारियों में खलबल मच गई। आनन-फानन में बुधवार को काम शुरू कर दिया गया।

एनआर व एनई रेलवे को जोड़ता है एफओबी
बरेली जंक्शन का प्लेटफार्म नंबर एक, दो, तीन व चार उत्तर रेलवे के तहत आता है। जबकि प्लेटफार्म नंबर पांच व छह पूर्वोत्तर रेलवे के परिक्षेत्र में आता है। ये फुटओवर ब्रिज स्वचलित सीढ़ियों, प्लेटफार्म नंबर एक, दो, तीन, चार, पांच व छह को जोड़ता है। सभी छह प्लेटफार्म पर हर दिन 50 हजार के आसपास यात्रियों का फुटफॉल है। बरेली जंक्शन के रिमॉडलिंग कार्य किए जाने हैं जिसमें करीब 6 मीटर चौड़ा एफओबी प्रस्तावित है। हालांकि अभी रिमॉडलिंग के सभी काम तमाम पेचीदगियों की वजह से अटके हैं जिसकी वजह से पुराने एफओबी को मरम्मत कर काम चलाया जा रहा है।

यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्लेटफार्म नंबर चार व पांच के बीच एफओबी पर अतिरिक्त सपोर्ट लगाने का काम बुधवार को शुरू हो गया है। जल्द से जल्द इस काम को पूरा कराया जाएगा। - सफदर हुसैन, पीआरओ, इज्जतनगर रेल मंडल।