fight - Amrit Vichar

Bareilly : ऋषभ ठाकुर की बहन का वीडियो वायरल...कहा-भाई को पुलिस ने पीटा
बरेली, अमृत विचार। दूसरे समुदाय की युवक से मारपीट करने के मामले में जेल भेजे गए आरोपी ऋषभ ठाकुर के बचाव में उसकी बहन ने वीडियो जारी किया है। आरोपी की बहन ने पुलिस पर ऋषभ को पिटाई करने का आरोप लगाया है।

इस वीडियो में हवालात में बंद ऋषभ ठाकुर का वीडियो भी जोड़ा गया है, जिसमें आरोपी ने पुलिस अधिकारी पर पटे से पीटने का आरोप लगा रहा है। वीडियो में ऋषभ की बहन बता रही हैं कि ठिरिया निवासी दूसरे समुदाय के लोगों के सामने ऋषभ की पिटाई की गई। आरोप है कि एक अधिकारी ने उसे पटे मारे हैं। फिलहाल, यह वीडियो वायरल हो रहा है।

वाराणसी : काशी के घाट पर बड़ी नाव लगाने से मना करने पर नाविकों ने मैनेजर को पीटा
वाराणसी। धार्मिक नगरी काशी में गंगा घाटों पर नावों से सवारी कराने और घाट पर नाव खड़ी करने को लेकर अक्सर विवाद की खबरें सामने आती रहती हैं। शनिवार शाम को भी नमो घाट पर आरती स्थल के सामने बड़ी नाव (बजड़ा) लगाने को लेकर हुए विवाद में नाविकों ने घाट के मैनेजर मनीष कुमार सिंह को पीट दिया।

पीड़ित ने आदमपुर थाने में दो नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। नमो घाट (फेज-3) पर प्रशासन द्वारा नियमित गंगा आरती आयोजित की जाती है। आरती स्थल के ठीक सामने जेटी बनाई गई है। आरती शुरू होने से पहले दो बड़ी नावें लगाकर नाविकों ने सवारियों को उतारना शुरू कर दिया।

इस पर घाट मैनेजर मनीष कुमार सिंह ने आपत्ति जताई और कहा कि आरती से पहले नावों को वहाँ लगाने से आरती के समय व्यवधान होता है तथा सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित होती है। इस बात से नाविक आक्रोशित हो उठे। उन्होंने फोन पर अन्य साथियों को बुला लिया और मैनेजर के साथ मारपीट शुरू कर दी।

काशी में इस तरह की घटनाएँ बार-बार होने से शहर की छवि धूमिल हो रही है। प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु गंगा आरती में शामिल होने के लिए घाटों पर पहुँचते हैं। आदमपुर पुलिस के अनुसार, नाविकों एवं नाव मालिक अभिषेक साहनी, दीपक साहनी समेत कई अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

अयोध्या मेडिकल कॉलेज में रैगिंग! फोड़ा सिर... बीएससी नर्सिंग के छात्र की शिकायत पर दर्ज हुई रिपोर्ट
अयोध्या, अमृत विचार: राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज के बीएससी नर्सिंग के छात्र के साथ सीनियर छात्रों से मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सीनियर्स ने अज्ञात लोगों के साथ मिलकर छात्र को बुरी तरह से पीटा। हमले में जूनियर छात्र का सिर फट गया। मामले में रैगिंग की आशंका जताई जा रही है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी। हालांकि मेडिकल कॉलेज प्रशासन घटना के कारणों की जानकारी से अंजान है।

महाराजगंज जिले के पीड़ित छात्र की ओर से दी गई तहरीर के मुताबिक शनिवार की दोपहर कॉलेज में उसके दो दोस्तों से एक सीनियर छात्र की बहस हो गई। मामला अध्यापकों से सुलझा दिया गया। शाम को पीड़ित छात्र दुकान पर बैठकर अकेले चाय पी रहा था। इस दौरान दोपहर में बहस करने वाला सीनियर छात्र एक साथी और सात-आठ अज्ञात लोगों के साथ आया। लाठी-डंडों व रॉड से लैस सभी लोगों ने छात्र पर हमला कर दिया। हमले में छात्र के पूरे शरीर में चोट आई है। सिर फट गया। आरोप है कि जाते-जाते छात्रों ने जान से मारने की धमकी भी दी। अयोध्या कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि घटना कॉलेज परिसर के बाहर किसी चाय की दुकान पर हुई थी। पीड़ित व्यक्ति के दोस्त से आरोपियों का विवाद हुआ था। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।

एप्रन की बटन बंद को लेकर हुआ था विवाद

-बीएससी नर्सिंग के छात्रों में हुए विवाद में रैंगिंग किए जाने की बातें सामने आ रही हैं। सूत्रों की मानें तो दोनों छात्रों को सीनियर छात्र ने चौथी मंजिल के सेमिनार हॉल के पास एप्रन की बटन बंद कर चलने के लिए कहा था। इस बात को लेकर दोनों जूनियर छात्र व सीनियर छात्र में बहसबाजी हुई थी। दोनों छात्रों ने मामले की शिकायत कॉलेज में रिसर्च देख रहे एक अध्यापक से की थी। यही बात सीनियर छात्रों को नागवार गुजरी और उन्होंने देख लेने की धमकी दे डाली थी। सूत्रों की मानें तो लाठी-डंडों से लैस सीनियर छात्र शाम को उन्हीं दो छात्रों को ढूंढते हुए कॉलेज परिसर में पराग कैंटीन के पास पहुंचे थे। पीड़ित उन्हीं दो छात्रों का दोस्त था। हमलावरों ने आव देखा न ताव पीड़ित छात्र को ही पीटना शुरू कर दिया।

वर्जन
-मुझे घटना की जानकारी है, लेकिन कारण नहीं पता। हालांकि छात्रों के अभिभावकों को सोमवार को तलब किया गया है।

डॉ. प्रतिभा गुप्ता, इंचार्ज, नर्सिंग कॉलेज

बाराबंकी : गैस एजेंसी पर युवकों के बीच मारपीट, दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लगाया आरोप
बाराबंकी। नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बंकी स्थित अमित गैस एजेंसी पर आज दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना सामने आई। आरोप है कि गैस लेने गए अब्दुल और उसके कुछ साथियों से मनीष कुमार पुत्र जगदीश प्रसाद निवासी मुरादाबाद ने बिना किसी वजह गाली-गलौज शुरू कर दी।

वहीं मनीष कुमार ने भी आरोप लगाया कि अब्दुल और उसके साथियों ने उन्हें लात-घूसों से पीटा, जिससे उन्हें कई आंतरिक चोटें आईं। घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है।

इस घटना ने जिले में लगातार बढ़ती घरेलू गैस की समस्याओं को भी उजागर कर दिया है। उपभोक्ताओं को गैस एजेंसियों पर घंटों लाइन में लगना पड़ रहा है, वहीं सर्वर की दिक्कतों के कारण बुकिंग और ओटीपी प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। कई लोगों को एक सिलेंडर के लिए कई दिन इंतजार करना पड़ रहा है, जिससे तनाव और विवाद जैसी स्थितियाँ उत्पन्न हो रही हैं।

लोहिया संस्थान की इमरजेंसी में मरीज से बदसलूकी, गलत इंजेक्शन लगाने का विरोध करने पर बहनों को पीटा, FIR दर्ज
लखनऊ, अमृत विचार: डॉ. राम मनोहर लोहिया संस्थान की इमरजेंसी में गलत तरीके से इंजेक्शन लगाने का विरोध करने पर दो बहनों के साथ मारपीट की गई। बहनों का आरोप है कि अस्पताल के स्टाफ और सिक्योरिटी गार्डों ने उनसे छेड़छाड़ भी की। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता के अनुसार, वह अपनी छोटी बहन को इलाज के लिए शाम करीब सात बजे इमरजेंसी विभाग लेकर पहुंची थी। वहां मौजूद नर्स नस में इंजेक्शन लगाने की कोशिश कर रही थी, लेकिन कई बार प्रयास करने के बावजूद इंजेक्शन सही से नहीं लग पाया। इस दौरान मरीज के हाथ में कई जगह सुई लगने से खून भी निकल आया। जब बड़ी बहन ने इस पर आपत्ति जताई, तो विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इसी दौरान नर्स ने गुस्से में मरीज को जोर से इंजेक्शन लगा दिया। जिससे उसे तेज दर्द हुआ और वह चिल्लाने लगी। पीड़िता के मुताबिक जब उसने इस पूरे मामले की शिकायत करने की बात कही, तो वहां मौजूद महिला कर्मचारी ने उसे थप्पड़ मार दिया। मामला बढ़ा तो कंपाउंडर और सिक्योरिटी गार्ड मौके पर पहुंच गए और दोनों बहनों के साथ मारपीट करने लगे। थोड़ी ही देर में अन्य कर्मचारी और गार्ड भी वहां आ गए। जब उन्होंने घटना का वीडियो बनाने की कोशिश की तो उनका मोबाइल छीनकर तोड़ दिया गया।

छेड़छाड़ और कपड़े फाड़ने का आरोप

आरोप है कि मारपीट के दौरान उनके कपड़े फाड़ दिए गए और उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया। विरोध करने पर उन्हें झूठे मामले में फंसाकर जेल भेजने की धमकी भी दी गई। दोनों बहनें पास की पुलिस चौकी पहुंचीं, लेकिन वहां सहयोग नहीं मिला। इसके बाद युवती ने अपने परिचित वकीलों को बुला लिया। जिसके कारण माहौल तनावपूर्ण हो गया। पुलिस व वकीलों के बीच काफी देर तक बहस होती रही। मौके पर मौजूद एक सिक्योरिटी गार्ड को पहचानने पर नाराज वकीलों ने उसकी पिटाई कर दी। विभूति खंड इंस्पेक्टर अमर सिंह के मुताबिक तहरीर के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

मरीज की महिला तीमारदार ने सबसे पहले ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्स के साथ दुर्व्यवहार करते हुए हाथापाई की, जिससे यह स्थिति उत्पन्न हुई। इसके बाद मरीज के तीमारदारों ने अन्य लोगों को भी बुला लिया और अस्पताल परिसर में हंगामा किया, जिसके दौरान ड्यूटी पर तैनात एक सुरक्षा गार्ड के साथ भी हाथापाई की गई।

इस घटना के संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी गई है। संस्थान द्वारा पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच भी कराई जा रही है। नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

-डॉ. भुवन चंद्र तिवारी, प्रवक्ता लोहिया संस्थान

बाराबंकी में बवाल: होली खेलने को लेकर मारपीट, 11 लोग घायल
बाराबंकी। बाराबंकी जिले के थाना देवा क्षेत्र के ग्राम टिकरिया में बुधवार दोपहर होली के दिन रंग खेलने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच करीब 10 मिनट तक जमकर लाठी-डंडे चले, जिससे कुल 11 लोग घायल हो गए। ग्रामीणों ने बताया कि रंग खेलने को लेकर कहासुनी हुई, जो बढ़ते-बढ़ते मारपीट में तब्दील हो गई।

पुलिस ने बताया कि एक पक्ष से आठ लोग घायल हुए, जबकि दूसरे पक्ष से तीन लोगों को चोटें आई हैं। गांव के पीड़ित अवधेश ने आरोप लगाया कि जब उनके घर पर कोई पुरुष सदस्य मौजूद नहीं था, तब दूसरे पक्ष के लोग घर में घुस आए और परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की। उन्होंने बताया कि जब वह और अन्य लोग बचाव के लिए पहुंचे तो उन्हें भी बेरहमी से पीटा गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। दोनों पक्षों की ओर से थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। देवा थाना प्रभारी अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें :

Encounter: आजमगढ़ में गोतस्कर-हिस्ट्रीशीटर से मुठभेड़ .... 4 शातिर गिरफ्तार, चोरी की बाइक और गोकशी के उपकरण बरामद

Moradabad: बेटी की शादी की दावत न देने पर रिश्तेदारों ने पिता को पीटा
मुरादाबाद, अमृत विचार। थाना नागफनी क्षेत्र के छड़ियों वाले मैदान में बेटी की शादी की दावत न देने पर रिश्तेदारों ने बेटी के पिता से जमकर मारपीट की, बात बढ़ने पर पथराव शुरू कर दिया। जिसमें बेटी का पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। पथराव में दोनों ओर से दो लोग घायल हुए है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को बलपूर्वक काबू किया।

छड़ियों वाले मैदान नबाबपुर निवासी रामचंद्र प्रजापति की बेटी की शादी शुक्रवार को थी। किसी बात के चलते रामचंद्र ने अपने रिश्ते के भाइयों अरुण, शिवम, गौरव व हितेश पुत्र सुरेश को दावत नहीं दी। शादी की दावत न मिलने से गुस्साए चारों रिश्तेदारों ने रामचंद्र पर हमला कर दिया। मारपीट के दौरान रामचंद्र के परिजन बीच-बचाव करने पहुंचे तो अरुण, गौरव व शिवम ने मकान की छत पर चढ़कर पथराव शुरू कर दिया। जिससे मौके पर अफरा तफरी फैल गई।

इससे रामचंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरी ओर से शिवम भी चोटिल हुआ। ग्रामीणों ने पथराव व मारपीट की सूचना थाना नागफनी पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पथराव करने वाले तीन आरोपियों को पकड़ लिया। थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों को थाने लाया गया। तहरीर मिलने के बाद मामला दर्ज करने की बात पर दोनों पक्षों की ओर से आए बुर्जुगों ने समझौता करा दिया। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

कर्नलगंज में ताबड़तोड़ फायरिंग: मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, छात्र को लगी गोली, अन्य घायल
कर्नलगंज, गोण्डा, अमृत विचार: कोतवाली कर्नलगंज क्षेत्र के चंगेरिया गांव में बुधवार को मामूली विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि गाली गलौज का विरोध करने पर दबंगों ने मारपीट और फायरिंग की। घटना में एक आठवीं के छात्र के सिर में छर्रे लगे हैं, जबकि एक बुजुर्ग को लोहे की रॉड से गंभीर चोट आई है। तनावपूर्ण हालात को देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

चंगेरिया गांव के रहने वाले रवींद्र दीक्षित ने बताया कि बुधवार की रात जब उनका बेटा आर्यन दीक्षित घर के बाहर टायलेट के लिए गए उनके भाई को बुलाने गया था उसी समय रास्ते से जा रहे गांव के ही भोलू सिंह ने गाली गलौज देना शुरू कर दिया। भाई ने विरोध किया तो आरोपी मारपीट पर आमादा हो गया और फायरिंग शुरू कर दी। इस घटना मे उनका बेटा आर्यन गोली लगने से घायल हो गया। आर्यन के सिर में कई छर्रे लगे हैं और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं दबंगों ने उनके चाचा कमला प्रसाद दीक्षित के सिर पर लोहे की रॉड से वार कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। महिलाएं और बच्चे घरों में दुबक गए।

फायरिंग के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें कुछ लोग खुलेआम हथियार लहराते दिखाई दे रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत गंभीर देखते हुए उच्च चिकित्सा केंद्र के लिए रेफर कर दिया। आर्यन की स्थिति छर्रे लगने के कारण नाजुक बताई जा रही है। सूचना पर पुलिस प्रशासन तत्काल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रण में लिया। एहतियातन गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

फिलहाल गांव में सन्नाटा पसरा है, लेकिन तनाव बरकरार है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही है और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि चंगेरिया गांव में मारपीट और फायरिंग की सूचना पर तत्काल कार्रवाई की गई है। घायलों का उपचार कराया जा रहा है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात है। वायरल वीडियो की जांच की जा रही है और दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

प्रयागराज : SRN अस्पताल में ब्लड सैंपल को लेकर भिड़े जूनियर डॉक्टर और तीमारदार, चार घायल
प्रयागराज। प्रयागराज में स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल (एसआरएन) के हड्डी रोग विभाग में ब्लड सैंपल लेने को लेकर जूनियर डॉक्टरों और मरीज के तीमारदारों के बीच मारपीट हो गई। घटना में दोनों पक्षों के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार कौशांबी जिले के संदीपन घाट थाना क्षेत्र के चिकवन का पूरा निवासी राकेश चौधरी दो दिन पूर्व मारपीट में घायल होने के बाद जिला अस्पताल से एसआरएन रेफर किए गए थे।

उन्हें हड्डी रोग विभाग के वार्ड नंबर-2 में भर्ती किया गया था। बताया गया कि गुरुवार देर शाम दो जूनियर डॉक्टर वार्ड में राकेश का ब्लड सैंपल लेने पहुंचे। आरोप है कि मरीज के तीमारदार प्रदीप दिवाकर और रिश्तेदार कमल चौधरी ने सैंपल देने से इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते धक्का-मुक्की और मारपीट में बदल गई। झड़प में दोनों डॉक्टरों के अलावा प्रदीप और कमल को भी गंभीर चोटें आईं।

घटना की सूचना पर एसआरएन चौकी पुलिस और अस्पताल प्रशासन मौके पर पहुंचा। चौकी प्रभारी आनंद यादव ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। पुलिस के अनुसार अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Prayagraj News: एसआरएन अस्पताल बना जंग का मौदान, तीमारदार और डाक्टरों के बीच जमकर हुई मारपीट
प्रयागराजः उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में भाजपा नेता के रिश्तेदार की पिटाई के बाद एसआरएन अस्पताल में जमकर बवाल हुआ। जूनियर डॉक्टर व दूसरी ओर से बड़ी संख्या में लोगों के जुट जाने से स्थिति तनावपूर्ण हो गई। हालात यह हुए कि कई थानों की फोर्स लेकर अफसरों को पहुंचना पड़ा। घंटों समझाने के बाद दोनों पक्ष शांत हुए और इस दौरान आधी रात तक एसआरएन अस्पताल परिसर पूरा छावनी तब्दील रहा।

रविवार रात करीब 11 बजे यहां भर्ती एक मरीज को देखने के लिए मुट्ठीगंज के आदर्श केसरवानी कुछ लोगों के साथ पहुंचे थे। मरीज का ईसीजी होना था और इसी बात को लेकर उनकी ड्यूटी पर मौजूद जूनियर डॉक्टर से नोकझोंक हो गई। बात इतनी बढ़ी कि वहां गाली गलौज होने लगी। इसके बाद दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए और फिर वहां जमकर मारपीट हुई। मारपीट की सूचना पर बड़ी संख्या में दूसरे पक्ष से भी लोग जुट गए और स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंची और हालात को देखते हुए आसपास के कई थानों की फोर्स लेकर अफसर भी आ गए। दोनों पक्ष कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। घंटों हंगामा चलता रहा। पुलिस अफसरों ने बहुत समझाया और तब जाकर रात 1 बजे के करीब मामला शांत हुआ। सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली रवि कुमार गुप्ता ने बताया कि किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। मौके पर पहुंचकर उन्हें समझाया गया और वह शांत हो गए। डॉक्टरों की ओर से तहरीर दिए जाने की बात कही गई है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Lucknow News: एयरपोर्ट कर्मी पर जानलेवा हमला, आंख की रोशनी गई, कान का पर्दा भी फटा
लखनऊ, अमृत विचार: पारा स्थित मुन्नूखेड़ा में नशे में धुत दबंगों ने मामूली विवाद पर एयरपोर्ट कर्मी पर जानलेवा हमला कर दिया। साथी गिड़गिड़ाता रहा लेकिन आरोपी डंडे व पत्थर से मारते रहे। हमले में घायल की एक आंख की रोशनी चली गयी, जबकि एक कान का पर्दा भी फट गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो नामजद व आठ अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है।

मूल रूप से बलरामपुर निवासी सुमित शर्मा भाई शिवम के साथ अमौसी इलाके में रहता है। एयरपोर्ट में कार्यरत शिवम शर्मा नौकरी के साथ ही पढ़ाई भी कर रहा है। 15 दिसंबर की शाम करीब 7:20 बजे शिवम अपने मित्र एजाज अहमद के कमरे पर गया था। दोनों पास की दुकान से सामान लेने गए थे, जहां नशे में धुत दो युवकों ने मामूली बात पर विवाद शुरू कर दिया।

एजाज अहमद ने हाथ जोड़कर मामला शांत कराने का प्रयास किया। इसके बाद भी आरोपियों ने अपने अन्य साथियों को बुला लिया। करीब आठ-दस लोगों ने शिवम पर हमला कर दिया। आरोपियों ने लात-घूंसों, लाठी और ईंटों से बेहरमी से मारा। घायल हालत में शिवम को अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकीय जांच में उसकी एक आंख की रोशनी जाने और एक कान का पर्दा फटने की पुष्टि हुई। पीड़ित पक्ष का कहना है कि हमलावर स्थानीय निवासी हैं।

भाई सुमित ने बताया कि मुख्य आरोपियों के नाम आर्यन और माधव हैं, जिनकी फोटो इंस्टाग्राम से निकाली है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो नामजद व आठ अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।

कानपुर : हिस्ट्रीशीटर के साथी ने युवक को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा, सीने पर पैर रखकर गला दबाया
कानपुर, अमृत विचार। बर्रा में हिस्ट्रीशीटर के साथी ने युवक को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा। आठ घंटे तक युवक को कमरे में बंदकर यातनाएं दीं। सीने पर पैर रखकर गला दबाकर हत्या की कोशिश की। मारपीट का सात वीडियो गुरुवार को सोशल मीडिया वायरल हुआ तो पुलिस सक्रिय हुई। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

गुरुवार को सोशल मीडिया पर युवक से मारपीट का सात वीडियो वायरल हुआ। जिसका पुलिस ने संज्ञान लिया। वीडियो में हिस्ट्रीशीटर अमर वर्मा का साथी एक युवक को कमरे में बंधक बनाकर पीटते नजर आ रहे हैं। आरोपी का साथी युवक की पिटाई का वीडियो बना रहा है। हिस्ट्रीशीटर का साथी पीड़ित युवक से कहता है कि धीरे आवाज में बात कर, इसके बाद कई थप्पड़ जड़े। पीछे से वीडियो बनाने वाले की आवाज आती है कि पांडेय हट जा।

वीडियो बनाने वाला युवक उससे पूछ रहा कि अजय मिश्र बोल रहे हो। अजय मिश्र तुमसे बड़ा है कि छोटा। पीड़ित युवक कहता है कि भैया हैं हमारे। फिर वीडियो बनाने वाला युवक कहता है कि अपना नाम लेने की औकात नहीं है क्या तुम्हारी। पीड़ित कहता है कि अगर यह कह दो कि हमने अमन हिस्ट्रीशीटर के लिए कुछ शब्द कहा है, तो हम गलत है। फिर हमें जान से मार देना।

वहीं दूसरे वीडियो में हिस्ट्रीशीटर का साथी युवक के कपड़े उतार कर उसको पीटता है और उसका गला दबाकर सिर दीवार में भिड़ाता है। बाद में युवक को कुर्सी पर बैठाकर उसकी ही बनियान से उसका गला घोंटता है। समीप ही शराब से भरा गिलास रखा है। पीड़ित युवक रो रहा है। पीटने वाला दबंग युवक को बिस्तर पर गिराकर उसके सीने पर पैर रखकर गला दबाता है।

पिटाई के दौरान पीड़ित युवक को उल्टियां होती हैं, वह बेसुध हो जाता है। होश में आने पर उससे कमरा साफ कराया जा रहा है। इस पूरे घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि पीड़ित युवक कुछ समय पहले तक जरौली फेस-वन निवासी हिस्ट्रीशीटर अमन वर्मा के साथ रहता था। उसका हिस्ट्रीशीटर से विवाद होने पर कमरे में बंधक बनाकर उसकी पूरी रात पिटाई की गई।

मारपीट का पूरा वीडियो हिस्ट्रीशीटर ने ही बनाया है। ऐसी चर्चा हैं, वीडियो वायरल होने के बाद लोगों का कहना है कि आवाज उसी की है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस ने संज्ञान लिया और जांच में जुट गई है। बर्रा थाना प्रभारी रविंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि वायरल वीडियो मिले हैं, आरोपियों और पीड़ित की तलाश में टीम लगी है। कार्रवाई होगी।