कम्पनी गार्डन - Amrit Vichar

अयोध्या: कम्पनी गार्डन का नाम नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के नाम पर किये जाने की मांग
अयोध्या। सुभाष चन्द्र बोस राष्ट्रीय विचार केन्द्र के अध्यक्ष शक्ति सिंह ने प्रदेश के उद्यान मंत्री से नेताजी की 125वीं जयन्ती के अवसर पर गुप्तारघाट स्थित कम्पनी गार्डन का नाम नेताजी के नाम पर किये जाने की मांग की है। शक्ति सिंह ने इस बावत नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्त के साथ मंत्री को पत्र भी सौंपा है।

पत्र में कहा गया है कि कम्पनी गार्डन शब्द निरन्तर पराधीनता का स्मरण कराता है, इसलिये गार्डन का नाम सुभाष उद्यान करने के साथ ही नेताजी सुभाषचन्द्र बोस की भव्य प्रतिमा भी लगवायी जाये। इससे युवाओं को प्रेरणा मिलेगी। शक्ति सिंह के समर्थन में नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्त ने मंत्री से स्वयं मिलकर चर्चा की। इसके बाद मंत्री श्रीराम चौहान ने जिलाधिकारी अयोध्या से इस बावत प्रस्ताव मांगा है।

ज्ञात हो कि नेताजी सुभाषचन्द्र बोस माने जाने वाले गुमनामी बाबा का अन्तिम संस्कार गुप्तारघाट पर ही किया गया था और गुमनामी बाबा की समाधि स्थल भी गुप्ताघाट पर ही है। गुमनामी बाबा की मृत्यु 16 सितम्बर वर्ष 1985 में हुई थी। वे जनवरी माह में वर्ष 1983 में रामभवन में रहने के लिए आये थे। गुमनामी बाबा से जुड़ी वस्तुओं को उच्च न्यायालय ने संग्रहालय में रखने का आदेश दिया है।

विचारकेन्द्र के अध्यक्ष शक्ति सिंह का कहना है कि कम्पनी गार्डन में नेताजी की प्रतिमा लगाने व नामकरण सुभाष उद्यान करने से युवाओं में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा और साथ ही साथ नगर के प्रमुख पर्यटन केन्द्र का नाम नेताजी के नाम से करने पर यहां आने वाले लोग उनके त्यागमय जीवन, व्यक्तित्व एवं कृतित्व से प्रेरणा लेंगे।

शक्ति सिंह ने यह भी कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा मनाये जा रहे नेताजी सुभाषचन्द्र बोस के 125वें जन्मदिवस के अवसर पर कम्पनी गार्डन का नाम सुभाष उद्यान रखना अयोध्या के लिए एक बड़ी सौगात होगी।